Posts

Showing posts from February, 2022

बांद्रा के आर डी नेशनल कॉलेज में प्रजातंत्र यूथ पार्लियामेंट संपन्न

Image
बांद्रा के आर डी नेशनल कॉलेज में प्रजातंत्र यूथ पार्लियामेंट संपन्न मुंबई। आर डी नेशनल कॉलेज, मुम्बई और नेहरू युवा केंद्र मुंबई, युवा और खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में "प्रजातंत्र - यूथ पार्लियामेंट " का आयोजन 28 फरवरी 2022 को युवाओं को संसदीय प्रथाओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका के बारे में जागरूक और संवेदनशील बनाने के लिए किया गया बीबी। यह भारत सरकार के युवा और खेल मंत्रालय द्वारा संचालित एक गतिविधि है। युवा संसद में छात्र भाग लेते हैं और अधिनियमित युवा संसद का आयोजन करते हैं। जिसमें वे लोकसभा स्पीकर, प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री, नेता विपक्ष और सदस्य के रूप में शपथ लेने से लेकर विधेयकों को पारित करने तक सभी कदम उठाते हैं। यह उन्हें भारतीय संसदीय प्रणाली और निर्वाचित प्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों के बारे में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने में मदद करता है। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री और बांद्रा पश्चिम के विधायक  आशीष शेलार, प्रिंसिपल नेहा जगतियानी, एनवाईवीके के निदेशक  प्रकाश कुमार मनुरे, श्री यशवंत मानखेड़कर, उप

काव्य महोत्सव कलमकार महासंगम 2022 का भाग 20 व 21 संपन्न

Image
काव्य महोत्सव कलमकार महासंगम 2022 का भाग 20 व 21 संपन्न मुंबई राष्ट्रीय साहित्यिक,सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था युवा शक्ति विकास द्विवेदी साहित्यिक मंच नई दिल्ली के तत्वाधान में शनिवार दिनांक 26 फरवरी 2022 को काव्य महोत्सव कलमकार महासंगम भाग 20 का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जौनपुर से वरिष्ठ साहित्यकार एडवोकेट गिरीश श्रीवास्तव ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार जी एल गांधी लखनऊ से उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कवियत्री सुधा देवांगन छत्तीसगढ़ एवं कवियत्री सुमन सिंह सोनभद्र से उपस्थित थी। एपिसोड 21 का आयोजन सोमवार 28 फरवरी 2022 को मुंबई के व्यंग्यकार साहित्यकार हरीश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। काव्य महोत्सव में सोनभद्र से श्याम बिहारी मधुर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंबई से कवियत्री प्रभा शर्मा सागर एवं सोनभद्र से अलका केसरी आरिया उपस्थित थी। मंच का भव्य आयोजन युवा शक्ति विकास द्विवेदी एवं विनय शर्मा दीप के द्वारा हुआ तथा मंच का भव्य संचालन कवियत्री डॉ सुधा मिश्रा द्वारा किया गया।इसका लाइव प्रसारण यूट्यूब पटल पर हो रहा है जहां पटल

काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ मंच से होगा फागुन के रंग कवियों के संग-विनय शर्मा दीप

Image
काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ मंच से होगा फागुन के रंग कवियों के संग-विनय शर्मा दीप मुंबई साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ विश्व मंच का आयोजन पूरे मार्च फागुन के रंग कवियों के संग होने जा रहा है जिसका आगाज मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने लाइव कार्यक्रम देकर कर दिया है।इस महोत्सव में आमंत्रित कवियों द्वारा एकल काव्य पाठ होगा। जिसमें प्रमुख रुप से पुष्पेंद्र शर्मा, प्रेमलता उपाध्याय,अविदा जी, गिरधारी खंडेलवाल, बृजेंद्र मिश्रा, कामेश्वर कुमार कामेश, अर्चना तिवारी, डॉ सूर्य प्रकाश मिश्र गौतम, कवियत्री मंजू लोढ़ा,महेंद्र भट्ट,प्रमोद मिश्र निर्मल, डॉक्टर शिवदत्त शर्मा, अनीता त्रिपाठी अनुपम, रामजी लाल त्रिवेदी, प्राची मिश्रा, लालाराम बृजवासी, नरेंद्र शर्मा नरेंद्र, कमलेश सक्सेना शहज, बसंत श्रीवास्तव, रिमझिम झा, अलका गुप्ता प्रियदर्शनी, रीता झा, विजय प्रताप शाही, अशोक निर्दोष, विनय शर्मा दीप व्यंकेस राज गुप्ता जैसे और भी साहित्यकारों की उपस्थिति में यह काव्य महोत्सव फागुन के रंग कवियों के संग होने जा रहा है। इसका आयोजन संस्था के संस्थापक दीपक शुक्ल

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर हुई परिचर्चा एवं कविगोष्ठी

Image
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर हुई परिचर्चा एवं कविगोष्ठी मुंबई सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ (पंजीकृत) संस्था के तत्वधान में सोमवार 28 फरवरी 2022 को रात्रि 8:00 बजे से महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर संस्था से संबंधित परिचर्चा के पश्चात कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता दिवाकर चंद्र त्रिपाठी ने की। मंच का संचालन मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने की। राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ कार्यकारिणी के सभी कवि साहित्यकारों में सह-संस्थापक अनिल कुमार राही,संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम श्रावस्तवी सहित कार्यकारी के सदस्यों में विनय शर्मा दीप,अवधेश विश्वकर्मा नमन,राजेंद्र प्रसाद पांडे, अनिल कुमार,प्रमिला किरण,श्याम बिहारी मधुर,सुमन सिंह,अलका केसरी,प्रियंका गुप्ता भोर,ममता राजपूत,धीरेंद्र वर्मा धीर एवं सत्यदेव विजय की उपस्थिति में संस्था के विकास हेतु परिचर्चा के पश्चात कवि गोष्ठी संपन्न हुआ।

आदर्श शिक्षक रहे लालजी यादव की सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न

Image
आदर्श शिक्षक रहे लालजी यादव की सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न मुंबई। मलाड(पूर्व) पारेख नगर स्थित कुरार गांव मनपा हिंदी शाला क्रमांक 3 में सादगी की मूर्ति, शिक्षा को समर्पित, मृदुभाषी,समाजसेवी एवं वरिष्ठ शिक्षक लालजी बी.यादव का यादगार  विदाई समारोह लगभग चार घंटे तक बहुत ही उत्साही वातावरण में संपन्न हुआ।  विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरसेवक विनोद मिश्रा एवं  नगरसेविका धनश्री वैभव भरडकर  उपस्थिति रही।समारोह  मनपा शालाओं के अधीक्षक अशोक मिश्रा की अध्यक्षता एवं प्रसिद्ध  मंच संचालक ,शिक्षाविद् शरद सिंह के संचालन में संपन्न हुआ।समारोह में सम्मानीय अतिथि के रूप में शिक्षा निरीक्षिका भाग्यश्री यादव,आयकर अधिकारी दिनेश यादव,इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर लल्लन यादव , पश्चिम रेलवे के गार्ड रमेश यादव, शिक्षक सेना मुंबई के उपाध्यक्ष मनीराम यादव ,मुख्याध्यापक  रामराज पाल, चंद्रभान बचई  राम,फुलादेवीजैसवार,सरिता चौहान,पूर्व मुख्याध्यापक बिरेंद्र प्रताप सिंह, दादर स्थित जय बजरंग डेरी के मालिक ,सभी की निस्वार्थ भावना से सहायता करने वाले,यादव समाज के गौरव उद्योगपति ब्रहमदेव यादव,कवि पत्रकार रामसिंह आदि उप

मलाड में वरिष्ठ शिक्षक लालजी यादव का यादगार विदाई समारोह संपन्न।

Image
मलाड में वरिष्ठ शिक्षक लालजी यादव का  यादगार विदाई समारोह संपन्न मलाड(पूर्व) पारेख नगर    स्थित कुरार गांव मनपा हिंदी शाला क्रमांक 3 में सादगी की मूर्ति, शिक्षा को समर्पित, मृदुभाषी,समाजसेवी एवं वरिष्ठ शिक्षक लालजी बी.यादव का यादगार  विदाई समारोह लगभग चार घंटे तक बहुत ही उत्साही वातावरण में संपन्न हुआ।  विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरसेवक विनोद मिश्रा एवं  नगरसेविका धनश्री वैभव भरडकर  उपस्थिति रही।समारोह  मनपा शालाओं के अधीक्षक अशोक मिश्रा की अध्यक्षता एवं प्रसिद्ध  मंच संचालक ,शिक्षाविद् शरद सिंह के संचालन में संपन्न हुआ।समारोह में सम्मानीय अतिथि के रूप में शिक्षा निरीक्षिका भाग्यश्री यादव,आयकर अधिकारी दिनेश यादव,इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर लल्लन यादव , पश्चिम रेलवे के गार्ड रमेश यादव, शिक्षक सेना मुंबई के उपाध्यक्ष मनीराम यादव ,मुख्याध्यापक  रामराज पाल, चंद्रभान बचई  राम,फुलादेवीजैसवार,सरिता चौहान,पूर्व मुख्याध्यापक बिरेंद्र प्रताप सिंह, दादर स्थित जय बजरंग डेरी के मालिक ,सभी की निस्वार्थ भावना से सहायता करने वाले,यादव समाज के गौरव उद्योगपति ब्रहमदेव यादव,कवि पत्रकार रामसिंह आदि

छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी द्वारा काव्य प्रतियोगिता सम्पन्न, रमाकान्त श्रीवास को द्वितीय स्थान*

Image
*छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी द्वारा काव्य प्रतियोगिता सम्पन्न, रमाकान्त श्रीवास को द्वितीय स्थान*  छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी द्वारा पूरे प्रदेशभर में युवा शायरों और नात पढ़ने वाले नातगों की ख़ोज कर उन्हें मंच प्रदान करने हेतु तलाश-ए-नौबहार के तहत ग्रैंड फिनाले हेतु जिला स्तरीय ऑडिशन का आयोजन शहर के एकमात्र साहित्यिक सदन पंडित मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन घंटाघर (कोरबा/ छ.ग.) में किया था। 35 वर्ष से कम उम्र के युवा शायरों के और 15 वर्ष से कम उम्र के नातगों खोज पर आधारित ऑडिशन में युवा शायरों की ओर में बालको से हीरामणी वैष्णव  प्रथम, रमाकांत श्रीवास  द्वितीय, डिकेश्वर साहू तृतीय स्थान पर रहे।             उपरोक्त कार्यक्रम निर्णायकों की भूमिका में शहर के प्रसिद्ध गज़लकार एवं पं.मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन समिति के संरक्षक  जनाब युनुस दानियालपुरी एवं माणिक विश्वकर्मा नवरंग तथा सेवानिवृत प्राचार्य एवं प्रसिद्ध गज़लकार जे पी श्रीवास्तव ने निभाई। उपरोक्त कार्यक्रम में उर्दू अकादमी की ओर से जिला संयोजक पंडित मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन समिति के अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चं

मलाड में मंगल प्रभात लोढ़ा एवं सांसद गोपाल शेट्टी ने किया वॉर रूम का उद्घाटन

Image
मलाड में मंगल प्रभात लोढ़ा एवं सांसद गोपाल शेट्टी ने किया वॉर रूम का उद्घाटन  मुंबई। मुंबई महानगरपालिका चुनावों का बिगुल बज चुका है। आगामी कुछ महीनों में मुंबई में महानगरपालिका के चुनाव होने है और इन्ही चुनावों को मद्देनजर रखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई द्वारा मलाड पश्चिम विधानसभा में वॉर रूम का उद्घाटन भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा और सांसद गोपाल शेट्टी द्वारा किया गया। यह भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई द्वारा बनाया गया दूसरा वॉर रूम है। अंधेरी में स्थित एक वॉर रूम काफी महीनों से कार्यरत है जहां युवा वर्ग में संगठन के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से अनेक काम किए जा रहे है। मलाड पश्चिम के लिए समर्पित वॉर रूम स्थापित करने की संकल्पना भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना की है। इस उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि इस वॉर रूम के माध्यम से हम आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को युवा मतदाताओं तक पहुँचने में सहयोग करेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई द्वारा वॉर रूम से सोशल मीडिया मैनेजमेंट, कॉल सेंटर, डिजिटल मार्

उत्तराखंड साहित्य महोत्सव देवभूमि के सुरम्य वादियों को समेटे भव्यता के साथ कवि सम्मेलन संपन्न

Image
उत्तराखंड साहित्य महोत्सव देवभूमि के सुरम्य वादियों को समेटे भव्यता के साथ कवि सम्मेलन संपन्न मुंबई साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था उत्तराखंड के सुरम्य वादियों को समेटे साहित्य महोत्सव भव्यता के साथ आभासी पटल द्वारा संपन्न हुआ। यह पी.आई.यू. ट्रस्ट गिरिडीह के तहत आयोजित किया गया।  इसके तहत अखिल भारतीय काव्य सम्मेलन दिनांक 27 फरवरी 2022 को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भारत की देवभूमि व तपोभूमि, गंगोत्री, यमुनोत्री, अलकनंदा, मन्दाकिनी आदि नदियों की कल-कल करती सुरम्य आवाज,तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान, कुर्मांचल, केदारखण्ड और सुरम्य कश्मीर के पाँच खण्ड, हिमशिखर, हिमालय श्रृंखला और हिमनदियों से आच्छादित तालों व झीलों,दर्रों, नदियों के किनारे अनेक धार्मिक व सांस्कृतिक केन्द्र के साक्षी रहे उत्तराखंड के सांस्कृतिक परंपरा और विरासत को समृद्ध करने के उद्देश्य हेतु यह आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विनय कुमार पाठक (पूर्व राजभाषा आयोग के अध्यक्ष छत्तीसगढ शासन, वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय विकलांग चेतना परि

राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ पटल से हुआ काव्यपाठ के साथ गीतों भरी शाम

Image
राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ पटल से हुआ काव्यपाठ के साथ गीतों भरी शाम मुंबई साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक पंजीकृत राष्ट्रीय संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के तत्वाधान में रविवार 27  फरवरी 2022 को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सह-संस्थापक अनिल कुमार राही की अध्यक्षता में अपराह्न 1:00 बजे गीत-संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भोपाल से गीतकार संतोष वर्मा एवं वंदना रूंधे अपने गीतों के साथ उपस्थित थी। रात्रि 8:00 बजे रायपुर छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ साहित्यकार दिवाकर चंद्र त्रिपाठी के सफल संचालन में भव्य काव्य पाठ हुआ। आमंत्रित साहित्यकारों में उत्कृष्ट कवियत्री रायगढ़ छत्तीसगढ़ से सुधा देवांगन, कवियत्री इंदु मिश्रा किरण, मोहम्मदी खीरी उत्तर प्रदेश से सुपद मंडल, छत्तीसगढ़ से संतोष श्रीवास एवं बरेली उत्तर प्रदेश से ऋषि कुमार शर्मा उपस्थित थे। संस्था के संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम श्रावस्तवी ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप को बताया कि उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपनी अपनी विधाओं में उत्कृष्ट काव्य पाठ किया।अंत में संचालन कर रहे त्रिपाठी जी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक

साकीनाका में श्री स्वामीनारायण मंदिर का उदघाटन सम्पन्न

Image
साकीनाका में श्री स्वामीनारायण मंदिर का उदघाटन सम्पन्न मुंबई।भगवान श्री स्वामीनारायण के भव्य मंदिर का उदघाटन साकीनाका के 90 फुट रोड पर स्थित कुंज विहार सोसायटी में किया गया। यह उदघाटन गुरु स्वामी  नित्यस्वरुपदासजी ने किया।इस मौके पर स्वामी ज्ञानसागर स्वामी, स्वामी मुक्तानंद, स्वामी हरेश ( पार्षद), आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली,नगरसेवक विजू शिंदे, बाबू बत्तेली, अर्जुन अहिर, अश्विन पटेल, नंदू सालुंखे, कांजी वेद, गोविंद पटेल, बाबू पटेल, प्रवीण पटेल, हरी पटेल, एड कैलास आगवने, किशोर ढमाल, राजेश यादव, रत्नाकर शेट्टी, रियाज मुल्ला उपस्थित थे।

डॉ अनिल काशी मुरारका द्वारा मुंबई उपनगरों में भोजन तथा वस्त्र वितरण

Image
डॉ अनिल काशी मुरारका द्वारा मुंबई उपनगरों में भोजन तथा वस्त्र वितरण मुंबई। देश के जाने-माने समाज सेवक  एमपल मिशन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल काशी मुरारका द्वारा झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले और सड़कों पर अपना जीवन बसर करने वाले गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच में आज खाना व वस्त्र वितरण किया गया जब से देश में कोरोनावायरस का फैलाव हुआ है,  तब से लेकर आज तक डॉ अनिल काशी मुरारका के द्वारा प्रतिदिन मुंबई के अलग-अलग इलाकों में खाने की सामग्री वस्त्र बच्चों के शिक्षा के लिए शिक्षा का सामान अन्य प्रकार की सहायता के रूप में निरंतर लगातार वर्षों से कार्य जारी है । आज फिर डॉ अनिल मुरारका के उपस्थिति में हजारों लोगों में खाने की सामग्री व वस्त्र वितरण किया गया।  इस मौके पर डॉ अनिल काशी मुरारका ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस मुसीबत की घड़ी में एक देश के नागरिक होने के नाते खासकर मुंबई रहवासी होने के हैसियत से हमारा प्रयास है कि निचले तबके के हमारे जरूरतमंद भाइयों - बहनो को हम किसी भी प्रकार का दिक्कत ना आने दे । जहां लोग अपने घरों से निकलना नहीं चाहते ,इस बीमारी के वजह से लगातार बं

वरिष्ठ कवि डॉ किशन तिवारी जी का मुम्बई की धरती पर हुआ सम्मान

Image
वरिष्ठ कवि डॉ किशन तिवारी जी का मुम्बई की धरती पर हुआ सम्मान       रा.सा.सा.व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन ने भोपाल मध्यप्रदेश से मुम्बई पधारे आदरणीय डॉ किशन तिवारी जी के सम्मान में विशेष काव्यगोष्ठी का आयोजन हौंसिला प्रसाद अन्वेषी जी की अध्यक्षता व प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी "अनमोल रसिक"जी के संचलन में आयोजित की|इस आयोजन में डॉ किशन तिवारी जी का सर्वप्रथम संस्था की तरफ से संस्था का अंगवस्त्र शाल संस्था द्वारा संग्रहित सम्पादित पुस्तक काव्यसृजन वाटिका-२०२०प्रदान कर किया|इसके बाद काव्यगोष्ठी की शुरुआत हुई|        शिक्षक माता प्रसाद शर्मा जी ने अपने मधुर कंठ से माँ सरस्वती की वंदना करके आयोजन को गतिमान किया|गोष्ठी को अपनी सरस सशक्त रचनाओं से महकाने वाले कवि पं.शिवप्रकाश जौनपुरी,लालबहादुर यादव कमल,सौरभ दत्ता जयंत,श्रीधर मिश्र,बीरेन्द्र कुमार यादव,हौंसिला प्रसाद अन्वेषी,डॉ किशन तिवारी,प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी,आनंद पाण्डेय केवल,आदि रहे|       संस्था के संरक्षक डॉ मिथिलेश पाण्डेय जी ने शिव ताण्डव सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया|तदोपरान्त संस्था ने आने वाले आयोजन होली

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न।

Image
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न। लखनऊ। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद  की पुणयतिथि पर,स्वर्णिम दर्पण साहित्य मंच की ओर से ऑनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित हुआ।जिसके मुख्य अतिथि प्रधान संपादक द ग्राम टुडे समाचारपत्र सुभाष चंद्र पांडे और वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय  रहे।काव्य सम्मेलन का कुशल संचालन कवि रोशन ,प्रिया पाण्डेय रोशनी ने किया।कवि सम्मेलन का शुभारम्भ मां वीणा वादिनी सरस्वती मां की वंदना से शुरू हुआ, जिसे बंगाल की कवियित्री प्रिया गुप्ता ने प्रस्तुत किया ।इस कवि सम्मेलन में लखनऊ से नीरज शर्मा अपने गीतों से अपनी रचनाओं से शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया _ उनके गीतों में यतार्थ झलकता है _ जो समाज में व्याप्त है, वही वो रचनाओं में लिखते और पढ़ते है, उनकी एक रचना की पंक्ति सभी के हृदय को छू गई _ जब उन्होंने कहा मदिरा पीकरर् विसर्जन करने को वो त्योहार नहीं मानते है!बंगाल से प्रिया गुप्ता  ने अपनी शानदार कविताओं से मंत्र मुग्ध कर दिया!जयपुर से मीता लुनिवाल की प्रस्तुति हृदय में बस गई!देवरिया से सुधा तिवारी ने अपनी प्यारी मधुर वाणी से बहुत सु

*छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी द्वारा प्रतियोगिता सम्पन्न,हीरामणी वैष्णव रहे प्रथम*

Image
*छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी द्वारा प्रतियोगिता सम्पन्न,हीरामणी वैष्णव रहे प्रथम*  छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी द्वारा पूरे प्रदेशभर में युवा शायरों और नात पढ़ने वाले नातगों की ख़ोज कर उन्हें मंच प्रदान करने हेतु तलाश-ए-नौबहार के तहत ग्रैंड फिनाले हेतु जिला स्तरीय ऑडिशन का आयोजन शहर के एकमात्र साहित्यिक सदन पंडित मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन घंटाघर (कोरबा) में किया था। 35 वर्ष से कम उम्र के युवा शायरों के और 15 वर्ष से कम उम्र के नातगों खोज पर आधारित ऑडिशन में युवा शायरों की ओर में बालको से हीरामणी वैष्णव (28 वर्ष) प्रथम, रमाकांत श्रीवास (30वर्ष) द्वितीय, डिकेश्वर साहू(29 वर्ष) तृतीय रहे।        उपरोक्त कार्यक्रम निर्णायकों की भूमिका में शहर के प्रसिद्ध गज़लकार एवं पं. मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन समिति के संरक्षक द्वय जनाब युनुस दानियालपुरी एवं माणिक विश्वकर्मा नवरंग तथा सेवानिवृत प्राचार्य एवं प्रसिद्ध गज़लकार जे पी श्रीवास्तव ने निभाई। उपरोक्त कार्यक्रम में उर्दू अकादमी की ओर से जिला संयोजक पंडित मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन समिति के अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रा

उत्तर भारतीय समाज, मीरा रोड द्वारा भव्य कवि सम्मेलन संपन्न

Image
उत्तर भारतीय समाज, मीरा रोड द्वारा भव्य कवि सम्मेलन संपन्न  भायंदर। भारतीय जनता पार्टी ,मिराभाईंदर शहर के बैनर तले 27 फरवरी, रविवार को राधाकृष्ण हॉल पूनमसागर मीरारोड में उत्तर भारतीय समाज मीरारोड द्वारा एक शानदार हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में उत्तर भारतीय समाज के प्रमुख प्रतिष्ठित लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मिराभाईंदर के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहताका सत्कार उत्तर भारतीय समाज के वरिष्ठ एवं पूर्व नगरसेवक रामनारायण दुबे , उत्तर भारतीय मंच के अध्यक्ष  धर्मेन्द्र चतुर्वेदी , उत्तर भारतीय संघ मुंबई के ट्रस्टी  ओमप्रकाश सिंह, उत्तर भारतीय संघ मुंबई के ट्रस्टी  बैजनाथ मिश्र के द्वारा उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध अंगवस्त्रम् गमछा से किया गया।  साथ ही साथ सभागृह नेता  प्रशांत दल्वी, नगरसेवक अनिल विराणी ,दिनेश जैन, आनंद मांजरेकर , नगरसेविका वंदना भावसार , दीपिका अरोरा, सीमा शाह, दीप्ती भट्ट ,  हेतल परमार , पार्टी के  पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अतिथिगण, कविगण का स्वागत अंगवस्त्रम् गमछा देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश

भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न

Image
भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न मुंबई साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था भारतीय जन भाषा प्रचार समिति,ठाणे एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद महाराष्ट्र की मासिक काव्य गोष्ठी शनिवार दिनांक 26 अक्टूबर 2022 शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे के बीच संपन्न हुई। इसका आयोजन संस्था के अध्यक्ष रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने की तथा संयोजन भारतीय जन भाषा प्रचार समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से रहा। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता भोपाल से उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकार किशन तिवारी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में देश के नौजवान साथी सैनिक रमेश प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार श्रीधर मिश्र एवं लाल बहादुर यादव कमल उपस्थित थे। कवि गोष्ठी के इस आयोजन में मुंबई के आसपास महानगरों से उपस्थित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार टी आर खुराना,वरिष्ठ साहित्यकार भूवनेंद्र सिंह बिष्ट, आरपी सिंह रघुवंशी, शारदा प्रसाद दुबे, अनिल कुमार राही, विनय शर्मा दीप, शिव शंकर मिश्रा, सुभाष चतुर्वेदी, नंदलाल क्षितिज, वफा सुल्तानपुरी, हरीश तिवारी, कवियत्री प्रभा शर्मा सागर, ए

डॉक्टर दिनेश प्रताप सिंह द्वारा लिखित उपन्यास बल्लव पर हुई परिचर्चा

Image
डॉक्टर दिनेश प्रताप सिंह द्वारा लिखित उपन्यास बल्लव पर हुई परिचर्चा मुंबई मुंबई से लेकर उत्तर प्रदेश की धरती तक जाने पहचाने वरिष्ठ साहित्यकार, समालोचक,उपन्यासकार एवं उत्कृष्ट कलमकार कवि डॉक्टर दिनेश प्रताप सिंह द्वारा लिखित ' बल्लव ' उपन्यास पर शनिवार दिनांक 27 फरवरी 2022 को बी.के.बिरला महाविद्यालय कल्याण में परिचर्चा आयोजित की गई। जिसमें डा. नरेश चंद्र (शिक्षा निदेशक), डा. अविनाश पाटिल (प्राचार्य), प्रो. बालकवि सुरंजे (हिंदी विभागाध्यक्ष) डा. शिवशंकर पांडेय (पूर्व प्राचार्य, साकेत महाविद्यालय), श्री ऋषि कुमार मिश्र (महामंत्री, अखिल भारतीय साहित्य परिषद), डा. दिनेश प्रताप सिंह (साहित्यकार, बल्लव के रचयिता) आदि उपस्थित थे। आमंत्रित विद्वानों द्वारा बल्लव उपन्यास पर सार्थक परिचर्चा संपन्न हुई। मुंबई के अन्य उप नगरों से साहित्यकार विद्वान उपस्थित थे सभी ने डॉक्टर दिनेश प्रताप सिंह को उनकी कृति पर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। मुंबई से मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने डॉक्टर सिंह जी को एवं उनकी कृति को नमन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। मुंबई के तमाम साहित्यिक मंच ने दिनेश

*मैं आजाद हूँ, आजाद रहूँगा और आजाद ही मरूँगा*

Image
*मैं आजाद हूँ, आजाद रहूँगा और आजाद ही मरूँगा*  महरौनी(ललितपुर)-- महर्षि दयानन्द सरस्वती योग संस्थान आर्य समाज महरौनी के तत्वाधान अमर बलिदानी चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस वैदिक रीति से मनाया गया। " में आजाद हूँ, आजाद ही रहूंगा,आजाद ही मरूंगा",ऐसा उद्घोष करने वाले भारतमाता के अमर सपूत चन्द्रशेखर आजाद हर भारतीय के भीतर सदैव राष्ट्रभक्ति के रूपी हृदय बनकर धड़कते रहेंगे। आज उनकी जयंती पर आर्य समाज महरौनी द्वारा  सामुहिक यज्ञ करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आर्य समाज के प्रधान मुनि पुरुषोत्तम वानप्रस्थ  ने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में देश के इस क्रांतिकारी वीर-सपूत की याद आज भी हमारी मन में जोश और देशप्रेम की एक लहर पैदा कर देती है। आर्य समाज  ऐसे क्रांतिकारियों से प्रेरित होकर अपने विद्यार्थियों में देश प्रेम की भावना भरने का काम कर रहा है।  आर्य मंत्री शिक्षक लखन लाल आर्य ने बताया  कि माता जगरानी देवी व पिता सीताराम तिवारी का यह लाल पढ़ाई में बहुत तेज तो नहीं थे पर देश को आजाद कराने के लिए हर पल इनके सीने में आग धधकती रहती थी। उसी से प्रेरि

हर मुश्किल कट जाएगी, बस मनोबल ताकत से ज्यादा हो- आनंदश्री

Image
हर मुश्किल कट जाएगी, बस मनोबल ताकत से ज्यादा हो- आनंदश्री - मन का बल श्रेष्ठ है जीवन मे जो भी बदलाव आए हैं। या आएंगे सभी के अभी सिर्फ और सिर्फ मनोबल से ही सार्थक होंगे। मनोबल से ही रूपान्तरण होंगे।  जीवन चुनौतियों से भरा है। रोज आपके सामने नई नई चुनौतिया है। उन चुनौती का सामना करने के लिए हममें बहुत सी कमियां हो सकती है। लेकिन एक बल जो हम सभी मे निहित है वह है हमारी आत्म बल की शक्ति। वह है हमारी मनोबल की शक्ति।  - इसका उपयोग कैसे करें। ठीक मोबाईल में कई फंक्शन है जो अंत तक हम उपयोग नही कर पाते और एक दिन मोबाईल को स्क्रैप कर देते है या नया ले लेते है। हमारा मन भी ऐसे ही। इसके भी बहुत से फंक्शन है। करोड़ो सेल्स मस्तिष्क में कार्यरत है। यह न्यूरॉन, और मस्तिष्क के भाग मिलकर 60 हज़ार विचार का प्रोडक्शन रोज करते है। कुछ काम के तो कुछ बेकार के। विटम्बना देखो, जो काम के है सब बेकार कर देते है और जो बेकार को महत्व दे देते है। इसका निष्कर्ष यही निकलता है कि इंसान उसी बेकार के बारे में सोच सोच कर बेकार बन जाता है। जबकि वह कार के बारे में सोच कर कार वाला या कलाकार बन सकता था। लेकिन वैसे

वसंत ऋतु पर अग्निशिखा मंच की चार सौ एक वॉ काव्य गोष्ठी सम्पन

Image
वसंत ऋतु पर अग्निशिखा मंच की चार सौ एक वॉ काव्य गोष्ठी सम्पन  मुंबई अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की ऑफ़लाइन गोष्ठी देविका रो हाऊस  कोपरखैरने में वंसत ऋतु के उत्सव के रुप में मनाई गई , मंच की अध्यक्ष अलका पाण्डेय ने बताया गोष्ठी की अध्यक्षता सूर्यकांत शुक्ल ने की मंच संचालन मंजू गुप्ता ने शानदार ढंग से किया माँ शारदे की वंदना साहित्यकार पवन तिवारी ने कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया लाकडाऊन के बाद यह पहली गोष्ठी थी ऑनलाइन कवि सम्मेलन तो हो रहे थे पर दो साल बाद सब आपस में मिले कवियों में अरुण मिश्र अनुरागी ने श्रृगार रस की कविता से वाह वाही बटोरी तो प्रेम रस की कविता से ओम प्रकाश पाण्डेय ने सबको हंसने पर विवश किया युवा कवि अश्विन पाण्डेय ने सोशल मीडिया पर शानदार कविता सुना वाह वाही बटोरी,चंद्रिका व्यास ने प्रतिज्ञा से सबको चकित किया , तो वही पवन तिवारी ने प्यार के रंग बिखेरे और देश प्रेम की भावना जगाई , तो ऊषा सक्सेना ने भक्ति रस से वातावरण को भक्तिरस बनाया तो सुशील शुक्ल ने फिर से प्रेम का इज़हार किया।अलका पाण्डेय ने माँ पर अपनी रचना सुनाई तो मंजू गुप्ता ने वसंत ऋतु का शानदार वर्णन क

आडम्बरों से त्रस्त, हर मानव निराश है ! पाखण्ड खंडिनी की, आज फिर तलाश है !!-- सुरेंद्र आर्य पँछी पुहाना

Image
आडम्बरों से त्रस्त, हर मानव निराश है  !  पाखण्ड खंडिनी की, आज फिर तलाश है  !!-- सुरेंद्र आर्य पँछी पुहाना महरौनी(ललितपुर)-- महर्षि दयानन्द सरस्वती योग संस्थान आर्य समाज के तत्वाधान में वेदोद्धारक, युग प्रवर्तक, आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती के 198 वे जन्मोत्सव एवं वीर सावरकर की पुण्यतिथि एवं अमर शहीद क्रांतिकारी चन्द्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का चन्द्रकान्ता आर्या की अध्यक्षता  एवं आचार्य संजीव रूप  बदांयू  के मुख्य आतिथ्य एवं संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य के संचालन में  सम्पन्न हुआ। सुरेंद्र  आर्य पँछी पुहाना ने  "आडम्बरों से त्रस्त, हर मानव निराश है  !  पाखण्ड खंडिनी की, आज फिर तलाश है"  !!  "फन फैला फुफकार रहे,  कुछ विषधर काले हैं सावधान हो जाओ ,  इक दिन डसने वाले हैं  !! आंखें खोलो और समझ  लो, मैं जो कहने वाला! धीरे-धीरे सुलग रही है, नफरत की इक ज्वाला!!तैयारी कर रहे, घरों में घुसने वाले हैं !सावधान हो जाओ , इक दिन डसने वाले हैं सत्य प्रकाश भारद्वाज फरीदाबाद ने  "पुकार सुनी क्या कभी मात

केपी दुबे स्मृति जौनपुर रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

Image
केपी दुबे स्मृति जौनपुर रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन जौनपुर (खुटहन)। समाजसेवी तथा कांग्रेसी नेता इंद्रमणि दुबे द्वारा इस वर्ष भी अपने स्व. पिता कमला प्रसाद दुबे की पावन स्मृति में, 3 मार्च, गुरुवार को केपी दुबे स्मृति जौनपुर रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। इस अवसर पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ तथा प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इंद्रमणि दुबे ने बताया कि 3 मार्च को सुबह 11बजे से आयोजित कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशेष सहयोगी के रुप में विनोद कुमार दुबे, अरुण कुमार दुबे ,दीनानाथ दुबे, कमला प्रसाद मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक दीपेंद्र कुमार दुबे ,योगेंद्र कुमार दुबे , अर्नव,ऋषि ,सचिन तथा शिवांश दुबे उपस्थित रहेंगे।।

महात्मा वीणापाणि त्रिपाठी को विद्यावाचस्पति की उपाधि

Image
महात्मा वीणापाणि त्रिपाठी को विद्यावाचस्पति की उपाधि जौनपुर ( खुटहन)।  दिल्ली विश्वविद्यालय,  के 98वे दीक्षान्त समारोह में जनपद जौनपुर के सुइथाकलॉ ब्लॉक स्थित रुधौली गांव  के निवासी राम चरन त्रिपाठी के पुत्र महात्मा वीणापाणि त्रिपाठी को दिल्ली विश्वविद्यालय के इनडोर स्टेडियम, खेल परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्यातिथ्य में कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह के हाथों "षट्कारकप्रक्रिया का आलोचनात्मक सम्पादन एवं समीक्षण" विषय पर डॉ बलराम शुक्ल  के निर्देशन में, उत्कृष्ट शोध हेतु विद्यावाचस्पति (Ph.D) की उपाधि प्रदान की गई। महात्मा वीणापाणि त्रिपाठी की इस उपलब्धि से उनके परिवार तथा शुभेच्छु जनों में हर्ष का माहौल है। सभी ने इस शानदार उपलब्धि के लिए महात्मा वीणापाणि त्रिपाठी को बधाई दी है।

शिक्षकअनिल कुमार सिंह मनपा शिक्षण विभाग से सेवानिवृत्त

Image
शिक्षकअनिल कुमार सिंह मनपा शिक्षण विभाग से सेवानिवृत्त    मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका, जी/ उत्तर विभाग अंतर्गत संत कक्कया मार्ग मनपा हिंदी शाला क्रमांक -2  में वरिष्ठ शिक्षक अनिलकुमार सिंह के सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग  निरीक्षक जगदीश एन गायकवाड ने किया।  सर्वप्रथम विद्या   की  देवी जननी मां सरस्वती को माल्यार्पण करते हुए व्यासपीठ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सरस्वती वंदना वरिष्ठ शिक्षक विनोद कुमार शुक्ल तथा स्वागत गीत शाला की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रमुख अतिथि के रूप में विभाग निरिक्षिका राजकुमारी गिरी,भूतपूर्व /वर्तमान मुख्याध्यापक कुंदन सिंह, राजेंद्र तिवारी,  सत्यनारायण मिश्र, वीरेंद्र सिंह,विजय बहादुर यादव, दिनेश शरियाम, श्रीमती पुष्पा कोली,ज्योति तासगावकर तथा शिक्षक के रूप में शिक्षक सेना के उप कार्याध्यक्ष उपेंद्र प्रताप रॉय, आलोक सिंह, विश्वनाथ तिवारी,विनोद कुमार द्विवेदी, आद्याप्रसाद सिंह  तथा प्रखर वक्ता हवलदार सिंह सहित शिक्षा  एवं समाज की मानी जानी हस्तियों ने शिक्षक  अनिल कुमार  सिंह के व्

उत्तर भारतीय समाज में अमिट छाप छोड़ गए आरएन सिंह–राज्यपाल

Image
उत्तर भारतीय समाज में अमिट छाप छोड़ गए आरएन सिंह–राज्यपाल मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि स्वर्गीय आरएन सिंह का व्यक्तित्व एक आदर्श है। वे अपने कार्यों के जरिए उत्तर भारतीय समाज के लिए एक अमिट छाप छोड़ गए हैं। राज्यपाल शनिवार को बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन परिसर में आयोजित भाजपा विधायक और उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष स्वर्गीय आर‍एन सिंह और  अवध नारायण सिंह की स्मृति सभा में बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय आरएन सिंह की उदारता, सहजता, कर्मशीलता और कर्मठता पर काफी विचार रखे गए, सच कहा जाए तो आरएन सिंह जैसे व्यक्ति की मौत नहीं होती, भले ही उनका भौतिक शरीर चला गया, लेकिन उनके काम हमेशा याद रखे जाएंगे। उन्होंने जिन-जिन का भला किया, वे सदैव उन्हें याद रखेंगे। आरएन सिंह ने समाज के लिए जितने समर्पण से काम किया, ऐसे में उनका व्यक्तित्व एक आदर्श है।राज्यपाल ने कहा कि वे उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं, ऐसे में यहां उनसे बहुत सारे उत्तर भारतीय मिलने आते रहते हैं। यह बात बहुत अच्छी लगती है। मैं सभी से यह

हिंदू समाज को जिंदा रखने के लिए हिंदुओं को होना पड़ेगा जागरूक–महामंडलेश्वर गिरी

Image
हिंदू समाज को जिंदा रखने के लिए हिंदुओं को होना पड़ेगा जागरूक–महामंडलेश्वर गिरी मुंबई। मालाड के मालवणी में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और उनके पलायन  पर आधारित पुस्तक का विमोचन स्वातंत्र्यवीर विनायक सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को किया गया। वर्ली स्थित सेंचुरी मार्केट के पास मुंबई शहीद स्मारक के पास  आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री विश्वेश्वरानंद गिरी जी महाराज ने ‘मुंबई सुरक्षिततेच्या उंबरठ्यावर' पुस्तक का विमोचन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री विश्वेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि सत्ता के लिए संस्कृति से समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं लेकिन जब-जब हिंदू धर्म पर आंच आई तब-तब हमने उसके खिलाफ आवाज उठाने का काम किया। उन्होंने वीर सावरकर को याद करते हुए कहा कि आज उनकी पुण्यतिथि है इसलिए समस्त हिंदुओं को समाज की लड़ाई लड़नी चाहिए। पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह मात्र एक पुस्तक नहीं बल्कि हिंदुओं पर हुए अत्याचार की सच्ची कहानी है इसलिए अगर हिंदू समाज क

बदलापुर विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाना मेरा संकल्प–बाबा दुबे

Image
बदलापुर विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाना मेरा संकल्प–बाबा दुबे जौनपुर (बदलापुर)। बदलापुर विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाना मेरा संकल्प है। मेरा संकल्प आपके आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है। बदलापुर विधानसभा के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी तथा पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे ने आज लेदुका बाजार के समीपस्थ अनेक गांव में जनसंपर्क करते हुए उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सभी जातियों के मतदाताओं द्वारा जिस तरह से सामने आकर खुले दिल से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की बात कही जा रही है ,उससे साफ है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की स्पष्ट लहर है। बाबा दुबे ने आज दढ़िया गांव में राजेंद्र उपाध्याय, बनगांव पट्टी में नंदू चतुर्वेदी, मछली गांव में इंद्रपति शुक्ला और हरिप्रसाद दुबे, बीरभानपुर में विनोद शुक्ला, जीरकपुर में सत्य प्रकाश दुबे, भगतपुर में अनिल पांडे, दुर्गा पट्टी में जयप्रकाश तिवारी , देवरिया में अजय दुबे, बदलापुर खुर्द में अरविंद प्रजापति तथा नारायण कांत शुक्ला के संयोजन में जनसभाएं की। मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने भी सभाओं  को संबोधि

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह का किया गया सम्मान

Image
कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह का किया गया सम्मान मुंबई। उत्तर मुम्बई कांग्रेस ( उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय सिंह का आज बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में मुंबई कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ किशोर सिंह द्वारा भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर आचार्य धर्मेद्र मिश्र, श्यामलाल यादव अलपेश चौहान,  श्यामजीत यादव, अशोक सिंह,डॉ विनोद सिंह   सुरेन्द्र पांडे, ज्ञान सागर महराज, पूरव गांधी, भोला वर्मा समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

काव्यांजलि पटल शालिनी मिश्रा के तत्वाधान में सजी महा गीत काव्य संगम

Image
काव्यांजलि पटल शालिनी मिश्रा के तत्वाधान में सजी महा गीत काव्य संगम मुंबई साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था काव्यांजलि पटल शालिनी मिश्रा के तत्वाधान में शुक्रवार दिनांक 25 फरवरी 2022 शाम 6:00 बजे से ऑनलाइन भव्य आयोजन के तहत महा गीत काव्य संगम का आयोजन विख्यात गीतकारों की जुगलबंदी में भव्य कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। मंच का संचालन वरिष्ठ गीतकार सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश से हरिनाथ शुक्ला हरि ने की। आमंत्रित गीतकारों की जुगलबंदी में ग्रेटर नोएडा से वरिष्ठ गीतकार प्रमोद मिश्र निर्मल एवं हरिद्वार से उत्कृष्ट गीतकार भूदत्त शर्मा उपस्थित थे। हरी नाथ शुक्ला के संचालन में लगभग डेढ़ घंटे तक गीतों की फुहार होती रही। लाइव कार्यक्रम को देखने हेतु सैकड़ों श्रोता साहित्यकार उपस्थित थे सभी ने अपने कमेंट के माध्यम से गीतकारों का हौसला अफजाई किया। इसका आयोजन संस्था की संस्थापिका सुश्री शालिनी मिश्रा ने किया था,उन्होंने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप को इस कार्यक्रम की जानकारी दी।

अक्षर फाउंडेशन द्वारा शैक्षणिक सामग्रियों का निशुल्क वितरण

Image
अक्षर फाउंडेशन द्वारा शैक्षणिक सामग्रियों का निशुल्क वितरण  मुंबई। समाज का भविष्य बच्चों से ही है। देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए भविष्य की इस निधि को, हमारी भावी पीढ़ी को एक सही दिशा, समुचित शिक्षा और संस्कार देना आज की  अनिवार्यता है। हम सभी आज जो भी हैं, समाज के ही बदौलत हैं। इसलिए अपनी क्षमता का एक हिस्सा समाज के निर्माण में वापस देना हममें से हर नागरिक का कर्तव्य है। व्यक्ति के विकास से ही देश का और तत्पश्चात विश्व का कल्याण संभव है। ईश्वर ने हमारी माताओं को सृष्टि के सृजन का कार्य सौंपा है। बच्चों के विकास में महिलाओं से बेहतर भूमिका भला कौन निभा सकता है? ये विचार अक्षर फाउंडेशन की स्वयंसेविकाओ और विहंगम योग संस्थान की महिला कार्यकर्ताओं  द्वारा व्यक्त किये गए, जो कि अक्षर फाउंडेशन की ओर से दिनांक 25 फरवरी को ... नवी मुंबई.... के खारघर गांव सेक्टर 13. में  लगभग 50.. बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं अन्य उपहार के वितरण कार्य का संचालन कर रही थीं। अक्षर फाउंडेशन, सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान की मातृ-शक्ति द्वारा संचालित सेवा संगठन है जो कि बाल कल्याण की दिशा में कार्

जितेन्द्र तिवारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस नोबेल अवार्ड से सम्मानित

Image
जितेन्द्र तिवारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस नोबेल अवार्ड से सम्मानित मुंबई । दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड फिल्म्स द्वारा नेताजी सुबास चंद्र बोस नोबेल अवॉर्ड 2022 मुंबई के हॉलिडे होटल में 20 फरवरी को आयोजित किया गया। इस आयोजन में मुंबई सी एस टी के मुख्य टिकट निरीक्षक  श्री जितेन्द्र तिवारी को करोना के समय में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नेता जी सुभाष चन्द्र बोस नोबेल शांति पुरस्कार 2022  से सम्मानित किया गया।श्री तिवारी की इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव प्रो दयानंद तिवारी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि श्री जितेन्द्र तिवारी एक समाज सेवी व्यक्ति हैं। इस तरह के व्यक्तियों को समान्नित करने से संस्था भी सम्मानित होती है।

नवघर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर पहनाई हथकड़ी

Image
नवघर पुलिस ने 6 आरोपियों को  गिरफ्तार कर पहनाई हथकड़ी भायंदर। नवघर पुलिस ने तीन अलग-अलग आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले 7 आरोपियों में से आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 148000 रुपए मूल्य का माल और नगदी जप्त किया है। पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 8 मार्च को राजेश्वरी विनोद सिंह नामक महिला सड़क पर अपने बच्चे की स्कूल बस का इंतजार कर रही थी, तभी दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनके गले से 52000 रुपए मूल्य की चेन छीन कर भाग गए। नवघर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी की मदद से रिजवान हैदर वली हुसैन हैदर तथा शहजादा उर्फ विक्की इमाम मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर उनके पास से चेन स्नैचिंग में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल तथा चेन को बरामद कर लिया। 18 फरवरी की रात 8:30 बजे, शिकायतकर्ता राकेश तानाजी सुरवसे से मारपीट कर अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर उनके पास से 10 ग्राम सोने की चेन तथा एक विवो मोबाइल छीन लिया था। नवघर पुलिस ने मामले की जांच कर सचिन अनिल चौबे, निर्मल महेंद्र सिंह तथा राज दीपक बम नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से छीना गया मोब

काव्य महोत्सव के रंग गीतकार कवियों के संग हुआ संपन्न

Image
काव्य महोत्सव के रंग गीतकार कवियों के संग हुआ संपन्न मुंबई राष्ट्रीय साहित्यिक,सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था युवा शक्ति विकास द्विवेदी साहित्यिक मंच नई दिल्ली के तत्वाधान में गुरुवार दिनांक 24 फरवरी 2022 शाम 7:30 बजे से गीतकार एवं कवियों की उपस्थिति में काव्य महोत्सव कलमकार महासंगम 2022 का साम गीतों से सुशोभित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप 12 की गई तथा मंच का सुंदर संचालन संस्था की राष्ट्रीय प्रचार सचिव डॉ सुधा मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जौनपुर से वरिष्ठ गीतकार कल्लू राम स्नेही ने की‌ तथा मुख्य अतिथि के रूप में उत्कृष्ट गीतकार प्रमोद कुमार प्रेमी जौनपुर से उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा गीतकार रविंद्र शर्मा दीप जौनपुर एवं कवि लेखक व्यंग्यकार ओम प्रकाश साहू अंकुर छत्तीसगढ़ से उपस्थित थे। इसका लाइव प्रसारण यूट्यूब पर देखने हेतु हजारों की संख्या में श्रोता साहित्यकार उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक युवा शक्ति विकास द्विवेदी,राष्ट्रीय अध्यक्षा जया द्विवेदी,मार्गदर्शक चंद्र देव दीक्षित चंद्र, संयोजन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

ब्रजभूमि साहित्यिक मंच मथुरा द्वारा सुदामा चरित पर हुआ काव्यपाठ

Image
ब्रजभूमि साहित्यिक मंच मथुरा द्वारा सुदामा चरित पर हुआ काव्यपाठ मुंबई साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय साहित्य संस्था ब्रजभूमि साहित्यिक मंच मथुरा उत्तर प्रदेश द्वारा गुरुवार दिनांक 24 फरवरी 2022 सायंकाल 6:00 बजे से संस्था के संस्थापक आचार्य श्री कृष्ण भारद्वाज सहपऊ के संयोजन में भव्य काव्य पाठ का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानेंद्र पाण्डेय अवधी मधुरस- अमेठी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप मुंबई,उत्कृष्ट कवि रामरतन यादव उत्तराखंड उपस्थित थे। इस विशेष काव्य पाठ का विषय सुदामा जी के चरित्र पर विशेष रहा। आचार्य श्री कृष्ण भारद्वाज ने संचालन करते हुए सुदामा के चरित्र पर काव्य पाठ करते हुए उनके सभी पहलुओं को रखा तथा उपस्थित सभी साहित्यकारों ने सुदामा एवं श्री कृष्ण की मित्रता को लेकर रचनाओं को एकता के सूत्र में बांधे हुए जनमानस को संदेश देने का कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में श्री कृष्ण भारद्वाज ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

प्रो. सुधीर वाघमारे मराठी दिवस समारोह में मार्गदर्शक नियुक्त

Image
प्रो. सुधीर वाघमारे मराठी दिवस समारोह में मार्गदर्शक नियुक्त मुंबई: नागरिक शिक्षण संस्था द्वारा संचालित भाऊसाहेब हिरे महाविद्यालय ,ताड़देव, मुंबई के वरिष्ठ प्राध्यापक सुधीर अंकुश वाघमारे को महाराष्ट्र सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राजभाषा मराठी दिवस समारोह में मार्गदर्शक नियुक्त किया गया है। यह प्राध्यापक वाघमारे की विद्वता का उचित सम्मान है। इस नियुक्ति पर संस्था द्वारा सरकार का आभार व्यक्त किया गया,  चेयरमैन डॉ जयदीप मिरासी एवं समस्त अध्यापकों और कर्मचारियों ने प्राध्यापक वाघमारे का अभिनंदन किया है।

अखिल भारतीय धोबी समाज द्वारा मनाई गई संत श्री गाडगे बाबा जयंती

Image
अखिल भारतीय धोबी समाज द्वारा मनाई गई संत श्री गाडगे बाबा जयंती मुंबई।अखिल भारतीय धोबी समाज, मुंबई ,बोरीवली संस्था कार्यालय दहिसर पर कल स्वच्छता अभियान के जनक, शिक्षा विकास के अग्रदूत परम पूज्य संत श्री गाडगे बाबा की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष  राम‌आत्मा कनौजिया ,कोषाध्यक्ष झिनकू राम कनौजिया, संस्था सचिव  गामाप्रसाद रजक, उपाध्यक्ष शिवबली कनौजिया, सुरेश विमल ,पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया ,सुजीत कुमार, सुमन कनौजिया, डॉ श्रीनाथ कनौजिया, सुरेश कनौजिया, संजय कनौजिया, मनोज कनौजिया ,दिनेश कनौजिया राहुल कनौजिया सहित कार्यकारिणी, विभाग प्रमुख व वार्ड प्रमुख के सभी सदस्य तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

धर्म को बचाइए बचा हुआ धर्म आपको बचाएगा-- आचार्य डॉ अजय आर्यमानव निर्माण के गुण ही धर्म हैं,ईश्वर की आज्ञा का पालन ही धर्म है-- स्वामी दयानंद

Image
धर्म को बचाइए बचा हुआ धर्म आपको बचाएगा-- आचार्य डॉ अजय आर्य मानव निर्माण के गुण ही धर्म हैं, ईश्वर की आज्ञा का पालन ही धर्म है--  स्वामी दयानंद धर्म परिचर्चा द्वितीय प्रवचन महरौनी(ललितपुर)-- महर्षि दयानन्द सरस्वती योग संस्थान आर्य समाज महरौनी के तत्वाधान में धर्म के सही मर्म को युवा को परिचित कराने के उद्देश्य से लगातार ऑनलाइन वेविनार के क्रम में मनु स्मृति में धर्म का स्वरूप विषय पर   तीन दिवसीय धर्म परिचर्चा के द्वितीय दिवस प्रवचन में   सुविख्यात युवा वैदिक विद्वान आचार्य डॉ. अजय आर्य एवं सारस्वत अतिथि अवनी भूषण पुरंग भिलाई एवं अध्यक्षता आर्य समाज महरौनी के प्रधान मुनि पुरुषोत्तम वानप्रस्थ एवं संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य के संचालन में सम्पन्न हुआ।   वैदिक विद्वान  आचार्य डॉ अजय आर्य छत्तीसगढ़  ने कहा -मनुस्मृति कहती है जब हम धर्म की रक्षा करते हैं तो बचा हुआ धर्म हमारी रक्षा करता है। धर्मो रक्षति रक्षित:। जीवन में जो कुछ प्राकृतिक और स्वाभाविक है उसने यह सूत्र गठित होता है। आप प्रकृति को बचाएंगे तो बची हुई प्रकृति आपको बचाएगी। प्रकृति का अधिकार हमारे सर्वनाश का नि

वाल्मीकि विकास संघ अध्यक्ष विनोद भाई कजानिया ने सभा आयोजित की

Image
वाल्मीकि विकास संघ अध्यक्ष विनोद भाई कजानिया ने  सभा आयोजित की वाल्मिकी विकास संघ के मुम्बई अध्यक्ष विनोद भाई कजानियाॅ ने मुलुंड कालोनी झूलेलाल मंदिर के पास एक भव्य सभा का आयोजन किया।जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर  पारचा और बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। ईसमे आगामी मुंबई महानगर पालिका चुनाव को लेकर चर्चा हुई। ईस बार किसी और पार्टी का समर्थन ना करते हुए अपने सदस्यों को चुनाव में उतारने का निर्णय लिया है। आयोजका विनोद भाई कजानियाॅ  दवरा  राष्ट्रीय अध्यक्ष  रामबीर  पारचा, राष्ट्रीय महासचिव  ओमप्रकाश मरोठीया, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष विजेन्द्र बेलपत्र  मदन गुहेर , राजेश खत्री , अखिल भारतीय वाल्मिकी नवयुवक सघ क थाना जिल्हा अध्यक्ष  राजेश कजानियाॅ  धरमवीर करोतीया , नरेश चौहान ,  शुभास करोतीया ,  थाने सुभाषनगर शाखा अध्यक्ष  अनिल कटारिया ,रविचरण सिंह सिलेलान और बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थिति रहे

सुशील कुमार शर्मा कर्पूरी ठाकुर के कदमों पर चलने को हैं कटिबद्ध

Image
सुशील कुमार शर्मा कर्पूरी ठाकुर के कदमों पर चलने को हैं कटिबद्ध  मुंबई गरीबों के मसीहा,जन-जन के नायक कहे जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के वंशज हैं मुंगरा बादशाहपुर के भावी उम्मीदवार सुशील कुमार शर्मा, जिन्होंने मीडिया को बताया कि हमने अपने पूर्वज एवं मार्गदर्शक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के कदमों पर चलने का संकल्प लिया है। जिस तरह से कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों की आवाज, पिछड़ों की आवाज, जन जन की आवाज सुनते हुए उनमें उत्साह बढ़ाया, जागने की हिम्मत दी।बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान में आरक्षण जैसा संविधान का निर्माण किया था जिसे लागू करने वाले पहले मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी रहे जिन्होंने आरक्षण लाकर गरीबों का भला किया उन्हें नौकरी मिलना शुरू हुआ और वह आगे बढ़ने लगे। ठीक उसी तरह उनके फार्मूले पर हमने चलने का वीणा उठाया है। मौलिक अधिकार पार्टी के सशक्त उम्मीदवार मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर विधानसभा 368 के दावेदार भावी प्रत्याशी सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि जनता जनार्दन के घर पर जाकर आशीर्वाद एवं सहयोग समर्थन विभिन्न गांव में प्राप्त किया। ग्रामसभा करोर,प्यार

*धन्य रे अन्नदाता*घुटने तक की मटमैली धोती,माथे पर एक लाल रंग काथोड़ा बड़ी साइज कागमछा लपेटे हुए ...

Image
*धन्य रे अन्नदाता* घुटने तक की मटमैली धोती, माथे पर एक लाल रंग का थोड़ा बड़ी साइज का गमछा लपेटे हुए ... पसीने से तर-बतर हल जोत रहे किसान ने जुआठ से नधे,   दोनों बैलों के बीच से, हल निकालकर अलग किया.... जुआठ के दोनों ओर लगी लोहे की सीकों को हटाकर, छोटी-छोटी रस्सियों के सहारे अलग-अलग बाँधा अपने हीरा-मोती को....! खुद मेढ़ी पर बैठ गया और  उसके प्राण-प्रिय खेत के ढेलों पर हाथ मुँह धो....बाल्टी में... चुन्नी से ढक कर...  लाई गई अपनी रोटियों में से  हीरा-मोती को खिलाने के बाद खुद भी खाया रोटी और अचार  फिर भरपेट पानी पीकर सो गया अन्नदाता, अपने हीरा-मोती के बगल ही में... थकान वाली पर संतोष भरी नींद  माटी के ढेलों के गद्दे और नौ दिशाओं की हवाओं के बीच अपनी मेहनत के नशे का आनंद लेता हुआ.... बिजूका सा खड़ा मैं...! देखता रहा यह दृश्य मनोहर...  और अंतर्मन खुद ही बोल गया  धन्य रे अन्नदाता,  धन्य रे तेरे आचार-विचार,  धन्य रे तुझे गढ़ने वाला कुम्हार..! धन्य रे तुझे गढ़ने वाला कुम्हार..! रचनाकार... जितेन्द्र कुमार दुबे अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, जौनपुर