काव्य महोत्सव के रंग गीतकार कवियों के संग हुआ संपन्न

काव्य महोत्सव के रंग गीतकार कवियों के संग हुआ संपन्न
मुंबई
राष्ट्रीय साहित्यिक,सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था युवा शक्ति विकास द्विवेदी साहित्यिक मंच नई दिल्ली के तत्वाधान में गुरुवार दिनांक 24 फरवरी 2022 शाम 7:30 बजे से गीतकार एवं कवियों की उपस्थिति में काव्य महोत्सव कलमकार महासंगम 2022 का साम गीतों से सुशोभित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप 12 की गई तथा मंच का सुंदर संचालन संस्था की राष्ट्रीय प्रचार सचिव डॉ सुधा मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जौनपुर से वरिष्ठ गीतकार कल्लू राम स्नेही ने की‌ तथा मुख्य अतिथि के रूप में उत्कृष्ट गीतकार प्रमोद कुमार प्रेमी जौनपुर से उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा गीतकार रविंद्र शर्मा दीप जौनपुर एवं कवि लेखक व्यंग्यकार ओम प्रकाश साहू अंकुर छत्तीसगढ़ से उपस्थित थे। इसका लाइव प्रसारण यूट्यूब पर देखने हेतु हजारों की संख्या में श्रोता साहित्यकार उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक युवा शक्ति विकास द्विवेदी,राष्ट्रीय अध्यक्षा जया द्विवेदी,मार्गदर्शक चंद्र देव दीक्षित चंद्र, संयोजन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप,राष्ट्रीय प्रचार सचिव डॉ सुधा मिश्रा एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रचार सचिव रानी मिश्रा ने किया। काव्य महोत्सव के 19 वें एपिसोड के अंत में डॉ सुधा मिश्रा  ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती