Posts

Showing posts from October, 2023

BMC की प्रीति दिघे को मिला मिसेस महाराष्ट्र - 2023 का खिताब

Image
BMC की प्रीति दिघे को मिला मिसेस महाराष्ट्र - 2023 का खिताब मुंबई। गौरा फैशन क्लब द्वारा आयोजित ' अखिल महाराष्ट्र सौंदर्य स्पर्धा - 2023 के पांच दिवसीय कार्यक्रम में घाटकोपर भटवाड़ी निवासी प्रीति दिघे को" मिसेस महाराष्ट्र" के खिताब से नवाजा गया। गौरा फैशन क्लब द्वारा महाराष्ट्र राज्य स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था , पुणे स्थित इस आयोजन में कुल पांच राउंड्स थे जिसमे कई कठिन पड़ाव रखे गए थे, अपनी अथक परिश्रम , कर्तव्य दक्षता और अनुपम सौंदर्य के साथ साथ उत्कृष्ट बौद्धिक क्षमता के चलते बहुत ही प्रभावशाली ढंग से प्रीति दिघे ने प्रस्तुतिकरण किया। निर्णायकों ने उन्हें वर्ष 2023 के " मिस, मिसेस व मिस्टर ग्रीन ऑफ महाराष्ट्र" प्रतियोगिता के अंतर्गत इस वर्ष का " मिसेस महाराष्ट्र - 2023" का विजेता घोषित कर ताजपोशी की और उन्हें 51 हजार रुपए और मिसेस महाराष्ट्र के ताज से नवाजा गया। इतनाही नही मिस, मिसेस और मिस्टर महाराष्ट्र के बीच भी प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता ली गई और उसके अंदर भी प्रीती दिघे ने  चातुर्य दिखाते हुये प्रतियोगिता जी

ना भाडे ना वीज वापर वसूली!पालिका मुख्यालयातील राजकीय पक्षावर प्रशासन होते मेहरबान

Image
ना भाडे ना वीज वापर वसूली! पालिका मुख्यालयातील राजकीय पक्षावर प्रशासन होते मेहरबान मुंबई महानगरपालिकेत नगरसेवक यांचा कार्यकाळ संपुष्टात आल्यानंतरही सर्व राजकीय पक्षाने कोणतीही परवानगी घेतली नाही ना भाडे अदा करण्याची तसदी घेतली ना वीज आकार अदा केला. संपूर्ण मुख्यालयात एकच मीटर असल्याचा दावा करत पालिकेने परवानगी भाडे वसुलीची माहिती अभिलेखावर उपलब्ध नसल्याचा अजब दावा आरटीआय कार्यकर्ते अनिल गलगली यांस दिलेल्या उत्तरात केला आहे.  आरटीआय कार्यकर्ते अनिल गलगली यांनी मुंबई महानगरपालिकेकडे राजकीय पक्षास दिलेली परवानगी, आकारलेले भाडे आणि वीज आकाराची माहिती विचारली होती. मुख्यालयातील कार्यकारी अभियंता कार्यालयाने अनिल गलगली यांस स्पष्ट केले की मुंबई महानगरपालिकेत नगरसेवक यांचा कार्यकाळ संपुष्टात आला असतानाही 28 डिसेंबर 2022 पर्यंत पालिका मुख्यालयात असलेल्या सर्व राजकीय पक्षाच्या कार्यालयात कामकाज सुरु होते त्याच्या मंजुरीची माहिती त्यांच्या कार्यालयाच्या अभिलेखात उपलब्ध नाही. यासाठी आकारलेल्या भाड्याची माहिती त्यांच्या कार्यालयाच्या अभिलेखात उपलब्ध नाही.  तर यांत्रिकी व विद्युत विभागा

*लौह पुरुष सरदार पटेल याद किये गए*

Image
*लौह पुरुष सरदार पटेल याद किये गए* मुंबई- युवा ब्रिगेड एसोसिएशन द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148 वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन कपिल क्लीनिक, केशव पाड़ा, पी.के.रोड, मुलुंड प.पर किया गया।      समारोह की अध्यक्षता के.एन.सिंह (अध्यक्ष उत्तर भारतीय मित्र मंडल मुलुंड) एवम संचालन डॉ.बाबुलाल सिंह पटेल ने किया।     समारोह की शुरुवात के.एन.सिंह एवम मंगला शुक्ला (वरिष्ठ कांग्रेस नेता) द्वारा सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।     इस अवसर पर महाराष्ट्र कांग्रेस उत्तरभारतीय सेल के महासचिव डॉ.सचिन सिंह, डॉ.आर.एम.पाल, सचिव राधेश्याम पटेल,शरीफ खान (अध्यक्ष समता हॉकर्स युनियन)चंद्रवीर यादव(महासचिव-अध्यक्ष.अ.भा.यादव महासभा,मुंबई), शिक्षाविद डॉ.अनिल चतुर्वेदी,राजकुमार यादव, राकेश मिश्रा,समाज सेवक रवि परब(आर्किटेक्ट), मोहित सिंह (महासचिव उत्तर पुर्व जिला युवक कांग्रेस), ए.के.कटियार,महेश पउआ,योगेन्द्र श्रीवास्तव, मैथ्यु चेरियन,विट्ठल लाड,रोहन साडविलकर,मनोज सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ.बाबुलाल सिंह पटेल ने कहा कि आजादी के

महाराष्ट्र में जय हिंद आंदोलन के विस्तार को लेकर बैठक सम्पन्न

Image
महाराष्ट्र में जय हिंद आंदोलन के विस्तार को लेकर बैठक सम्पन्न मुंबई।  पूर्व विधायक डाॅ. सुधीर तांबे द्वारा 22 साल पहले संगमनेर में जयहिंद लोकचवल का लगाया गया पौधा अब राज्य स्तरीय वट वृक्ष में तब्दील हो रहा है। युवा विधायक सत्यजीत तांबे ने इस संगठन की कमान संभाली है* और उन्होंने एकजुट होकर संगठन का निर्माण शुरू कर दिया है राज्य भर से आये युवा.  सदस्य बनने के लिए राज्य भर से 2,000 से अधिक युवाओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के बाद, 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मुंबई में आयोजित तीन दिवसीय जयहिंद विश्व सम्मेलन में चुनिंदा 300 युवाओं ने भाग लिया। बाकी युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए हर जिले में बैठकें आयोजित की जा रही हैं.बैठक में मुंबई क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी मौजूद थे ।।जयहिंद संगठन ने अब पूरे राज्य में अपना विस्तार शुरू कर दिया है और इसके तहत संगठन की मुंबई जिले की बैठक आज 29 अक्टूबर को शाम 5 बजे नजमा हेपतुल्ला सेंटर, गुरु नारायण रोड, सेन नगर, सांताक्रूज़ (पूर्व) में आयोजित की गई थी।  जयहिंद में कुछ ऐसे युवक-युवतियों ने अपनी

मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने में बीजेपी की महत्वपूर्ण भूमिका – कृपाशंकर सिंह

Image
मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने में बीजेपी की महत्वपूर्ण भूमिका – कृपाशंकर सिंह मुंबई/भोपाल । देश का हृदय प्रदेश कहा जाने वाला मध्य प्रदेश आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज का मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर और प्रगतिशील राज्य है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह ने मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ विधानसभा में विधानसभा संयोजक कैलाश राज के साथ बीजेपी प्रत्याशी मोहन शर्मा का प्रचार करते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सामाजिक विकास की दिशा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, सामाजिक सुरक्षा विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन सहायता योजना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से जनता का दिल जीत लिया है। आज मध्य प्रदेश की जनता खुलकर भाजपा का समर्थन दे रही है। जातव्य है कि बीजेपी ने कृपाशंकर सिंह को नरसिंहगढ़ विधानसभा में प्रचारक की जिम्मेदारी दी है। पार्टी को भारी मतों से जीताने के लिए वे 17 नवंबर तक यहां जमकर प्रचार करेंगे।

रूद्र इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया सरदार पटेल की जयंती

Image
रूद्र इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया सरदार पटेल की जयंती मिर्जापुर। रूद्र इंटरनेशनल स्कूल, इंद्रानगर, राजगढ़ मिर्जापुर  में  लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को  राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया। प्रबंधक श्रवण सिंह एवं श्रीमती आकांक्षा सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण एंव श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रधानाचार्या श्रीमती अंजली मित्तल ने शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि भारत को आजादी मिलने के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल की पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।यही कारण है कि सरदार पटेल की जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। राष्ट्र की एकता के लिए हम सब एक साथ मिलकर कार्य करेंगे। इस दौरान संस्था के चेयरमैन डॉ० अंबरीष दुबे ने अपने संदेश के माध्यम से राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई दी एवं संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं अन्य सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

श्रीमती एमएमपी शाह कॉलेज की छात्राएं अमृत कलश लेकर दिल्ली रवाना*

Image
*श्रीमती एमएमपी शाह कॉलेज की छात्राएं अमृत कलश लेकर दिल्ली रवाना* सेवा मंडल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित श्रीमती मणिबेन एम पी शाह कॉलेज माटुंगा की छात्राओ ने 'मेरी माटी मेरा देश'  के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली और मिट्टी एकत्र की। 9 अगस्त से एन एस एस यूनिट के तहत स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों को नमन करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए, गोरेगांव के वनिचा पाड़ा में 50 वृक्ष लगाये गये ,हर घर स्वच्छता का आयोजन किया गया, 'मेरी माटी मेरा देश' की सेल्फी ली गईं और अपलोड की गईं। खादी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। और अंत में, ' मेरी माटी मेरा देश'  तहत, मुंबई शहर मे गोरेगांव के वनिचा पाड़ा मे अमृत कलश यात्रा निकाली और वहां की मिट्टी एकत्रित की गई  अब ये लड़कियां हर्षदा जाधव, दुर्गा जोगदंड, सोनी दूरेस्वामी, फरहीन शाह और संजना सिंगल 31 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एसएनडीटी विश्वविद्यालय के  स्वयंसेवक के साथ 29 अक्टूबर को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन से रवाना हुई हैं। इस एकत्रित मिट्टी का पूजन 31 अक्टूबर को

अज्ञात कस्टमर केयर से बात करना युवक को पड़ा भारीमुंबई के खाते से उड़ाए 6 लाख रुपए

Image
अज्ञात कस्टमर केयर से बात करना युवक को पड़ा भारी मुंबई के खाते से उड़ाए 6 लाख रुपए जौनपुर। खुटहन थाना अंतर्गत स्थित बड़सरा गांव निवासी व मर्चेंट नेवी में काम करने वाले युवक को अपना  एनआरआई खाता ट्रान्सफर के लिए यश बैंक के कस्टमर केयर से बात करना भारी पड़ गया। आरोप है कि उसने टोलफ्री नंबर पर थोड़ी देर बात करने के बाद उसे रख निजी नंबर से काल कर झांसे में लेकर एक ऐप डाउनलोड करा दिया। जिसके बाद उसके खाते से छह लाख रुपए पार कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस वाराणसी व खुटहन थाने में अज्ञात कस्टमर केयर के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम व चारसौबीसी का केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी विवेकानंद तिवारी का आरोप है कि वह मर्चेंट नेवी में काम करता है। उसका मुंबई के उल्लास नगर स्थित यश बैंक में एनआरआई खाता है। वह अस्वस्थ होने के चलते लगभग एक माह पूर्व गांव आया था। पखवाड़ा पूर्व वह अपना खाता जौनपुर में ट्रांसफर कराने के लिए बैंक द्वारा दिए गए टोलफ्री नंबर पर फोन किया। आरोप है कि कस्टमर केयर ने जानकारी लेने के बाद फोन रख दिया। थोड़ी देर बाद उसने निजी नंबर से फोन किया। उस

2024 में नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे देश के प्रधानमंत्री – दिनेश चौधरी उत्तर भारतीय समाज ने किया सम्मान

Image
2024 में नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे देश के प्रधानमंत्री – दिनेश चौधरी  उत्तर भारतीय समाज ने किया सम्मान ठाणे । भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, ठाणे द्वारा ठाणे शहर के काशीनाथ घाणेकर नात्यगृह में आयोजित दशहरा एवं दीपावली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केराकत विधान सभा के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने  छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को आयोजक मंडल द्वारा शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने केराकत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक दिनेश चौधरी को सम्मानित करने के लिए सैकड़ों के तादात में लोग उपस्थित रहे।ऑडिटोरियम में तिल भर जगह नही थी। आयोजकों को विश्वास नहीं था की इतने कम समय में इतने ज्यादा लोग आ सकते हैं क्यों कि दिनेश चौधरी के फैन उनके चाहने वाले करोड़ों में हैं। जैसे ही लोगो को पता चला कि दिनेश चौधरी आ रहे हैं, वैसे ही लोगो ने ठाणे के आस पास रहने वालो  की भीड़ लग गई।लोगो ने सम्मान करने के लिए आतुर थे। उपस्थित लोगों ने कहा कि दिने

बीएमसी के आदर्श शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Image
बीएमसी के आदर्श शिक्षकों को किया गया सम्मानित मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। सांताक्रूज़ पूर्व स्थित नारियलवाडी  मनपा हिंदी शाला क्रमांक 1 में  माता पालक मेलावा में एच पूर्व वार्ड के आदर्श शिक्षकों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व उप शिक्षण अधिकारी अशोक मिश्र ने पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बीएमसी के स्कूलों में उत्कृष्ट और प्रभावी शिक्षा दी जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित अधीक्षिका छाया साल्वे, प्रशासकीय अधिकारी अशफाक अहमद शाह तथा रेशमा जेधिया ने भी अपने विचार रखे। विभाग निरीक्षक अशोक जैसवार ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया तथा इमारत प्रभारी सुनीता बालशंकर ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। जन शिक्षकों को जिन शिक्षकों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया, उसमें महापौर पुरस्कृत शिक्षक सोमनाथ  थोरात, टेक्नोसेवी शिक्षक राजकुमार बहेकर, शारीरिक शिक्षक अनिल राठौड़ का समावेश रहा।बालवाड़ी की शिक्षिका सु

भाभा के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर अंतरराष्ट्रीय काव्यांजलि

Image
भाभा के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर अंतरराष्ट्रीय काव्यांजलि भारत के प्रमुख वैज्ञानिक, ललित कला व संगीत के उत्कृष्ट प्रेमी, भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक डॉ. होमी जहांगीर भाभा के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि स्वरूप डॉ. भीखी प्रसाद "वीरेंद्र" की अध्यक्षता एवं संस्थापक महासचिव डॉ. मुन्ना लाल प्रसाद के संचालन में "अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम" (साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था) के तत्वावधान में 29 अक्टूबर, रविवार को सायं 4 बजे से गूगल मीट के माध्यम से एक ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. ब्रज नंदन किशोर, पूर्व विभागाध्यक्ष, डी.ए.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा, भारत एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रो. डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी, दक्षिण एशियाई भाषा व संस्कृति विभाग, क्वांगतोंग विदेशी भाषा विश्वविद्यालय चीन, श्री विनोद कुमार दुबे, सिंगापुर, डॉ. ऋतु शर्मा, निदरलैंड, शिखा रस्तोगी, थाइलैंड, श्री शांति प्रकाश उपाध्याय, सिंगापुर, श्री सुरेश पांडेय, स्वीडेन एवं ईश

यादव हुए सेवानिवृत्त

Image
यादव हुए सेवानिवृत्त  बृहन्मुंबई महानगरपालिका जी. के मार्ग मनपा शाळा के वरिष्ठ शिक्षक  विनोद कुमार हरिशंकर यादव आज 32 वर्ष की सफल, बेदाग मनपा सेवा से सेवानिवृत्त हुए I  श्रीयादव को शाल, श्रीफल एंव बुके देकर सम्मानित करते हुए शिक्षक सभा के सह चिटनीस ओमप्रकाश बी यादव एंव वरिष्ठ साहित्यकार रामअवतार यादव.

आदर्श शिक्षिका आसीस शुक्ला का प्रतिष्ठित लोगों ने किया सम्मान

Image
आदर्श शिक्षिका आसीस शुक्ला का प्रतिष्ठित लोगों ने किया सम्मान मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा महापौर पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती आसीस शुक्ला के सम्मान में तमाम प्रतिष्ठित संगठनों एवं शुभेक्षुओं ने अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। विदित हो कि श्रीमती शुक्ला अपने कर्तव्य के प्रति सदैव तत्पर रहते हुए नवाचार विधियों के माध्यम से अपने विद्यार्थियों में शिक्षा को रुचिकर तरीके से क्रियान्वित करने के लिए कार्यरत रहती हैं। अभिनंदन समारोह में विशेष रूप से महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी, अपना पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक दुबे, राष्ट्रीय महासचिव फूलचंद्र दीक्षित(एन सी पी मुंबई महामंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, शरद पवार गट), राष्ट्रीय संयोजक डॉ अंबरीश दुबे (चेयरमैन रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल राजगढ़ मिर्जापुर) उमाशंकर पांडेय संचालक मेट्रो हैस्पिटल,थाने, सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यवसाय जगत से जुड़े पंकज मिश्रा, तमाम गणमान्य नागरिक, पारिवारिक सदस्यों एवं मित्रों ने उपस्थित होकर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए अभिनं

शिक्षक रत्न राजकुमार यादव का मुलुण्ड, में सम्मान*

Image
*शिक्षक रत्न राजकुमार यादव का मुलुण्ड, में सम्मान*  मुंबई-बहुमुखी प्रतिभा के धनी एवं सुयश विद्यालय एवं ज्यू. कॉलेज के मार्गदर्शक राजकुमार रामलखन यादव को कलकत्ता (पश्चिम बंगाल) में गोपाल किरण समाज सेवा संस्था द्वारा शिक्षक रत्न अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।   इस पुरस्कार प्राप्त करने के पश्चात उनका सम्मान समारोह केशव पाड़ा, मुलुंड प.पर युवाब्रिगेड एसोसिएशन द्वारा किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवक डॉ. बाबूलाल सिंह, युवा नेता डॉ. सचिन सिंह, समाज सेवी,शिक्षाविद डॉ.आर.एम.पाल,विजय यादव,मनोज सिंह  इत्यादि  मान्यवरों ने राजकुमार यादव का शाल, श्रीफल देकर सत्कार किया एवं भविष्य में इसी तरह निरंतर नेक काम करने की शुभकामनाएं दी।

विवेक सिंह भदौरिया सहित 63 तहसीलदारों का प्रमोशन

Image
विवेक सिंह भदौरिया सहित 63 तहसीलदारों का प्रमोशन लखनऊ । दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश में तहसीलदारों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने जेवर के कर्तव्यनिष्ठ , मिलनसार और म्रदुभाषी तहसीलदार विवेक कुमार सिंह भदौरिया सहित राज्य के 63 तहसीलदारों का प्रमोशन किया है और उन्हें एसडीएम बनाया है। बता दें कि इन अधिकारियों की नियुक्ति उसी जिले में की गई है, जहां वे पहले से कार्यरत हैं।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के 63 तहसीलदारों को प्रमोशन दिया है। इसी प्रमोशन के साथ अब तहसीलदारों को एसडीएम बना दिया गया है। इस बाबत गुरुवार को राज्य सरकार ने लिस्ट भी जारी की है। बता दें कि इन तहसीलदारों को उसी जिले का एसडीएम बनाया गया है जहां वे पहले से तैनात हैं। एसडीएम का पद ग्रहण करने क बाद सभी तहसीलदार दो साल तर परिवीक्षा अवधि (Probation period) में रहेंगे। बीते दिनों पीसीएस की आईएएस संवर्ग में प्रमोशन को लेकर लोक भवन में चयन समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में संस्तुतियों के आधार पर पीसीएस के साल 1999, 2004, 2006 बैच के कुल 17 अधिकारियों को आईएएस संवर्ग में प्

भारतीय सदविचार मंच ने किया एथलीट ऐश्वर्या मिश्रा का सम्मान

Image
भारतीय सदविचार मंच ने किया एथलीट ऐश्वर्या मिश्रा का सम्मान मुंबई। सामाजिक, साहित्यक सांस्कृतिक संस्था भारतीय सदविचार मंच की ओर से दहिसर पूर्व स्थित भारतीय सदविचार मंच सभागार दहिसर पूर्व में रिले रेश में रजत पदक विजेता ऐश्वर्या मिश्रा का सैकडों गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थित में भव्य सत्कार किया गया। संस्था संस्थापक डाॅ. राधेश्याम तिवारी के सानिध्य और संस्था अध्यक्ष डाॅ. शिवश्याम तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न सम्मान समारोह में ऐश्वर्या मिश्रा को भारतीय सदविचार मंच की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप शाल, श्रीफल और 51 हजार रुपए की धनादेश प्रदान किया गया। श्री राम सत्संग समिति की ओर से 21 हजार रूपए की धन राशि और बयार मित्र परिवार  की ओर से 11 हजार रुपए की धन राशि प्रदान की गई । इस अवसर पर ऐश्वर्या की मां आशा मिश्रा और पिता कैलासनाथ मिश्रा का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में टेक्नोक्रेट दिनेशचन्द उपाध्याय,डाॅ. हृयनारायण मिश्रा, इंद्रमणि दुबे, श्रीकांत पाण्डेय,ब्रह्मदेव तिवारी,हरिशंकर तिवारी, पत्रकार अभय चौबे, पत्रकार अनिल पाण्डेय, उद्योगपति नलिन भाई, अमित ओमप्रकाश दुबे, शिक

लौह पुरुष सरदार पटेल जयंती* पर *राष्ट्रीय एकता अखंडता दिवस का आयोजन*

Image
*लौह पुरुष सरदार पटेल जयंती* पर  *राष्ट्रीय एकता अखंडता दिवस का आयोजन*  मुंबई- *लौह पुरुष,भारत रत्न, सरदार पटेल जयंती* पर *राष्ट्रीय एकता अखंडता दिवस का आयोजन* मंगलवार दिनांक 31.10.2023 को सायं 4.30 बजे से कपिल क्लीनिक, केशव पाड़ा, पी.के.रोड मुलुंड प.पर किया गया है।   आयोजक डॉ.बाबुलाल सिंह पटेल,बीरेन्द्र पाठक,डॉ.सचिन सिंह,डॉ.आर.एम.पाल, चंद्रवीर यादव,अजय पटेल, राम अचल पटेल,सुरेंद्र मिश्रा,दयाशंकर पाल ने सभी लोगों से इस अवसर पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

स्नेह मिलन में बही काविता की बयार

Image
स्नेह मिलन में बही काविता की बयार       रा.सा.सा.व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन द्वारा स्नेह मिलन का आयोजन संस्था के उप कोषाध्यक्ष सौरभ दत्ता "जयंत"जी के आवास दुर्वास को.आॕप.हा.सो.यशवंत वीवा टाउनसिप लिंकरोड वसई ईस्ट में अनुराग अंकुर जी की अध्यक्षता लालबहादुर यादव "कमल"के दमदार संचालन में मुख्य अतिथि डॉ प्रेमशंकर दूबे"भाष्कर" जी की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ|       मछलीशहर जमदग्निपुरम(जौनपुर) उत्तरप्रदेश से मुम्बई प्रवास पर आये आ.डॉ प्रेमशंकर दूबे"भाष्कर"जी के सम्मान में उपस्थित कवियों ने बहुआयामी रचनाओं से मंत्रमुग्ध कर दिया|मंत्र मुग्ध करने वाली गीत कविता गजल छंद भरी शाम को महकाने वाले कवि पं.जमदग्निपुरी,अरुण दूबे "अविकल", "आत्मिक"श्रीधर मिश्र,लालबहादुर यादव "कमल",सौरभ दत्ता"जयंत",डॉ प्रमोद पल्लवित,माताप्रसाद शर्मा,अवधेश विश्वकर्मा"नमन"डॉ विजयनाथ मिश्र,अनुराग अंकुर,डॉ प्रेमचंद्र दूबे "भाष्कर" आशीष वर्मा,सौ.इंदू मिश्रा,सौ.सुजया दत्ता आदि रहीं|     संस्था ने डॉ प्रेमशंकर

योग मनोवैज्ञानिक से जानें अपने स्वाथ्य का हाल आज दिव्यालय एक व्यक्तित्व पहचान में " होस्ट किशोर जैन के साथ अतिथि अमृता योग मनोवैज्ञानिक!

Image
योग मनोवैज्ञानिक से जानें  अपने स्वाथ्य का हाल  आज दिव्यालय एक व्यक्तित्व पहचान में " होस्ट किशोर जैन के साथ अतिथि  अमृता योग मनोवैज्ञानिक!  अतिथि-   अमृता योगमनोवैज्ञानिक  होस्ट- किशोर जैन यू.के  रिपोर्ट-  सुनीता सिंह  " सरोवर " हमारा शरीर पंच तत्व से निर्मित है, इसके स्वस्थ विकास के लिए हमें निरंतर योग, ध्यान एवं प्रकृतिक चिकित्सा लेते रहना चाहिए, आजकल के व्यस्त दिनचर्या में हम भूल जाते हैं, कि हमें समय- समय पर मनोचिकित्सक या योग मनोवैज्ञानिक से भी संपर्क करना चाहिए, कभी- कभी हमारी लापरवाही हमारे लिए घातक हो जाती है, आज के इस विशेष कार्यक्रम में हम जानेंगे कि कैसे हमें सही समय पर सही मार्गदर्शक मिलेंगे और हम अपने आप एवं अपनों को निरोग रख सकेंगे।  हमारी आज की अतिथि अमृता जी से एक मुलाकात!  प्रश्न- अमृता योग मनोवैज्ञानिक, नाम तो बहुत सुने हैं ज्ञान पर रह कैसा नाम है? क्या आप इस नाम का स्पष्टीकरण कर हमें बता सकतीं  हैं?  उत्तर- जी अमृता योग मनोवैज्ञानिक यह अपने आप में विशिष्ट है, आजकल के आबोहवा को देखते हुए योग पद्धति से किया गया उपचार ही कामयाब हो रहा है, जैस

महानगरी को.आप.क्रेडिट सो.लि.की नई कार्यकारिणी*

Image
*महानगरी को.आप.क्रेडिट सो.लि.की नई कार्यकारिणी* मुंबई-महानगरीको.आप.क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड,मुलुंड प.की नई कार्यकारिणी का चयन सर्व सम्मति से केशवपाड़ा,पी.के.रोड,मुलुंड प.स्थित कार्यालय पर संपन्न हुआ।  *अध्यक्ष-डॉ.बाबुलाल सिंह*  *उपाध्यक्ष- प्रदीप गांगुर्डे* *सचिव- डॉ.सचिन सिंह*  *कोषाध्यक्ष- सुरेंद्र मिश्रा* *कार्यकारिणी सदस्य*- *कमला मुरारी सिंह, राम अचल पटेल,श्रीमती जयबाला सिंह, उर्मिला सिंह,अवधेश पटेल,गायत्री सिंह*     इस अवसर पर मैनेजर- सुनीता श्रीवास्तव,सहकारी-श्रीमती आरती सिंह, राजकुमार सिंह, रवि बरनवाल का सम्मान नई कार्यसमिती सदस्यों द्वारा किया गया।

आदिकवि महर्षि वाल्मीकि को समर्पित रही हस्ताक्षरम् की मासिक काव्यगोष्ठीनारायणा काॅलेज के उप प्रधानाचार्य वाचस्पति तिवारी व इण्डियन स्टूडेंट कांसिल की संगठक संगीता पाण्डे का अभिनंदन

Image
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि को समर्पित रही हस्ताक्षरम् की मासिक काव्यगोष्ठी नारायणा काॅलेज के उप प्रधानाचार्य वाचस्पति तिवारी व इण्डियन स्टूडेंट कांसिल की संगठक संगीता पाण्डे का अभिनंदन रविवार 29/10/2023 को नालासोपारा पूर्व स्थित ज्ञान सागर विद्यालय में हस्ताक्षरम् साहित्यिक व सामाजिक संस्था की मासिक काव्यगोष्ठी सम्पन्न हुई। उक्त गोष्ठी आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के जयंती निमित्त समरसता दिवस के रूप में आयोजित किया गया। डॉ. पियुष सिंह (प्रदेश अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी) की मुख्य अतिथि व वरिष्ठ व्यंगकार हरिश शर्मा "यमदूत"  विशिष्ट अतिथि की महनिय उपस्थिति में अरूण दुबे की अध्यक्षता में व राजेश "अल्हड़ असरदार" के संचालन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।  उपस्थित साहित्यकारों में डाॅ. मृदुल "महक", कल्पेश यादव, अमरनाथ दुबे, डॉ. संगिता तिवारी, हरिश शर्मा "यमदूत", अरूण दुबे, संदीप प्रजापति, संगिता पाण्डे, शिवनारायण यादव, वाचस्पति तिवारी, दिप्ति ठाकुर, अदिति जैसवार, खुशबू सिंह व डॉ. पियुष सिंह आदि ने विविध रसों से भरपूर काव्यपाठ किया। मुख्य अतिथि न

हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात

Image
हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात जौनपुर।  शाहगंज पिलकिछा रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर रविवार को पहुंचे भाजपा के वाराणसी जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। आयोजित सभा में सरकार की उपलब्धियां बताते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं में मिशन 2024 फतह के लिए जोश भरा। श्री विश्वकर्मा ने कहा कि सिर्फ भाजपा एक मात्र पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास के सिद्धांत पर जाति पाति और धर्म मजहब से उठकर विकास का काम कर रही है। जिसका परिणाम है आज का भारत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनने के नजदीक खड़ा है। देश ही नही विश्व स्तर पर भारत को एक नयी पहचान मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि आप ही पार्टी के आधार स्तंभ हो। मिशन 2024 की विजय सिर्फ पार्टी ही नहीं देश के लिए आवश्यक है। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता घर घर पहुंच लोगों को पार्टी के प्रति जागृत करें। इस मौके पर रविकांत विश्वकर्मा,बंशबहादुर पाल, राधेश्याम विश्वकर्मा,चंद्रशेन यादव, प्रेमचंद्र तिवारी, विशाल गौतम,राजू सिंह,शरद मि

नार्को टेररिज़म देश के लिए घातक – समीर वानखेड़े

Image
नार्को टेररिज़म देश के लिए घातक – समीर वानखेड़े मुंबई। गोरेगांव में स्लम इलाके में आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े का आगमन होते ही बच्चों से लेकर बुजुर्गों को लगा कि उनका हीरो एवं बेटा आया है। समीर वानखेड़े ने कहा कि देश की प्रमुख समस्या आतंकवाद और ड्रग्स है। जब यह दोनों मिल जाता है तो उसे नार्को टेररिज़म कहते है। नार्को टेररिज़म देश के लिए काफ़ी घातक और हानिकारक है। वानखेड़े गोरेगांव पूर्व स्थित अशोक नगर में साई लीला फाउंडेशन द्वारा नशामुक्त विषय पर आयोजित परिसंवाद में बोल रहे थे। वानखेड़े ने अपने अनुभवों को साझा किया एवं विभिन्न सवालों पर सीधा ज़बाब दिया। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के साथ समाज को खड़े रहने की जरुरत है। जनजागृति से ही नशामुक्त समाज की संकल्पना सफल होगी। आरपीआई नेता चंद्रशेखर कांबले ने गोरेगांव की तरह अन्य स्थानों पर ऐसे आयोजनों के लिए पहल करने का आश्वासन दिया। आयोजक रश्मी उपाध्याय एवं श्रद्धा कदम ने सभी का स्वागत किया।

जनभाषा द्वारा भुवनेन्द्र सिंह बिष्ट साहित्य गौरव सम्मान का हुआ शुभारंभ

Image
जनभाषा द्वारा भुवनेन्द्र सिंह बिष्ट साहित्य गौरव सम्मान का हुआ शुभारंभ ठाणे साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे का वार्षिकोत्सव शनिवार दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को मुन्ना सिंह बिष्ट कार्यालय,सिडको ठाणे (पश्चिम) में आयोजित किया गया।संस्था द्वारा प्रतिवर्ष वार्षिकोत्सव मनाया जाता रहा है इस वर्ष देश के उत्कृष्ट एवं वरिष्ठ साहित्यकार ‌भुवनेन्द्र सिंह बिष्ट (लालकिले से काव्यपाठ करने वाले कवि) के नाम साहित्य गौरव सम्मान देने का शुभारंभ किया गया।इस वर्ष का भुवनेन्द्र सिंह बिष्ट साहित्य गौरव सम्मान-2023 महानगर के उत्कृष्ट राष्ट्रीय कवि एवं गज़लकार एन.बी. सिंह 'नादान' को प्रदान किया गया। नादान जी को 15 पुस्तकों का लेखन करने का श्रेय तथा महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार सम्मान प्राप्त है।नादान जी मूलतः जनपद जौनपुर उत्तर प्रदेश के केराकत तहसील के साधारण परिवार से आते हैं।आप विगत कई वर्षों से भारतीय जनभाषा प्रचार समिति के फाउंडर सचिव भी रहें हैं।उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हरजि

विवेक सिंह को पीएचडी हेतु प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप प्रदत्त*

Image
*विवेक सिंह को पीएचडी हेतु प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप प्रदत्त* मुंबई-  *मुंबई के पुर्व महापौर स्व.आर.आर.सिंह के पौत्र विवेक वीरेंद्र कुमार सिंह* को दिनांक 26.10.2023 को पी एच डी करने हेतु *पीएमआरएफ (प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप)* प्रदान किया गया है। आई.आई.टी.मद्रास द्वारा भेजे गये पत्र  के अनुसार विवेक सिंह एन.आई.टी. त्रिचुरापल्ली में फिजिक्स पर पीएचडी करेंगे।     इसके पूर्व विवेक सिंह (29 वर्ष) ने मुंबई विश्वविद्यालय से एम.एस.सी., फिजिक्स तथा एम.सी.ए. किया। स्कॉलर विवेक द्वारा पीएचडी हेतु हुई परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर उन्हें पीएमआरएफ योजना में चयनित किया गया।   विवेक सिंह मूलत: ग्राम बसारतपुर, चुनार, मीरजापुर के निवासी हैं।   विवेक सिंह की उपलब्धि पर वरिष्ठ समाज सेवक डॉ.बाबुलाल सिंह पटेल, डॉ.हरीश सिंह, डॉ.आर.आर.सिंह, डॉ.सचिन सिंह,डॉ.दीपक सिंह,डॉ. आर.एम.पाल,रामचंद्र सिंह,भगतसिंह,  ,महेंद्र सिंह,पूर्णमासी सिंह,बीजेंद्र सिंह प्रधान,जगदीश सिंह,राजीव सिंह,डॉ. रोहित सिंह,अमित सिंह, पियूष सिंह ने बधाई दी है,और उनको उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनायें प्रदान कि

बचे न नाश करैइ क बाटैइ, अब पूरी तैइयारी।। बजिगा बिगुल विनाश क भैइया, ई तिसरी हउ बारी।।

Image
बचे न नाश करैइ क बाटैइ, अब पूरी तैइयारी।।  बजिगा  बिगुल विनाश क भैइया, ई तिसरी हउ बारी।।  रूस अउर युक्रेन लड़त बा, अउ हमास इजराइल।।  ललकारत अमेरिका बाटैइ, राकेट टैंक मिसाइल।।  चीन जनम क कुटिल पातकी, घुड़कत बा ईरान।।  इजराइल ललकारि के काटत आतंकिन  क कान।।  उसकाये  पर कतर कनाडा क चढ़िगबा नाक।।  भारत पाक जनम क बैरी, जरत बा देखा पाक।।  चारिउ ओरी आगि लागि बा जरत बा कोना- कोना।। देखा तनी कोप राम क, माटी होइगा  सोना।।  पानी के जगहां आगि में नावत बायेन  तेल।।  एतनी गंदी होइगा भैइया राजनीति क खेल।।  आंखी वाले तरसत बायेन, अन्हरे के कजरौटा।।  गोइंडे क खेती तरसत बा, पलिहरवा में पौटा।।  टांग खिचउवल अपसैइ में बा, मची बा खीचातानी।।  वेधत तीर करेजे में बा, जहर बुराई बानी।।  सबके मने में पाप भरा बा, के दूजे क धोवा।।  विश्व कराहत बाटैइ भैइया, जागा अब जिन सोवा।।  रोकिन पउबा अब कैउ जग में, हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान।।  भारत माता क जय बोला, आपन भारत देश महान।।

तुलेश्वर कुमार सेन को सक्षम का जिला संयोजक बनाया गया*

Image
*तुलेश्वर कुमार सेन को सक्षम का जिला संयोजक बनाया गया* छुईखदान _ शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना ,संकुल केंद्र घिरघोली विकास खंड_ छुई खदान, जिला के सी जी में पदस्थ प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन  जो कि राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित है उन्हें जिला _खैरागढ़ _छुई खदान _गंडई (छत्तीसगढ़) सक्षम का जिला संयोजक बनाया गया।      सक्षम के प्रदेश सचिव श्री अनूप कुमार पांडेय जी ने कहा सक्षम को अगर विस्तारित रूप में बताया या समझाया जाए तो उनका पूरा नाम समदृष्टि क्षमता विकास एवम अनुसंधान मंडल है।इनका कार्य क्षेत्र बहुत ही विशाल है।समाज में रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित करना है।दिव्यांग भाई बहनों की सेवा करना, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक  रूप से उनको सक्षम बनाना है। दिव्यांग भाई बहनों को  मिलने वाली सुविधाओं के लिए दिव्यांग मित्र बनकर कार्य करना है।अलग अलग शाखा बनाकर ग्राम, ब्लाक, जिला में कार्य का विस्तार करना है।जानकारी के अभाव मिलने वाली सुविधाओं से वंचित हो जाते हैं।समाज में 21 प्रकार के दिव्यांग भाई बहन होते हैं।उनका अलग अलग वर्गों में वर्गीकरण किया

नदी गोमती और कैथी.....!*

Image
*नदी गोमती और कैथी.....!* नदी गोमती क्यों कैथी आई, क्यों आकर वह गंग समाई...? ना कहीं पढ़ा अभी तक, ना कुछ सुना...अभी तक भाई... ऋषि वशिष्ठ की यह बेटी ... थक सी गई होगी शायद, लोगों के धोते-धोते पाप...! ढूँढ़ रही होगी वह मन से, मिल जाए कोई स्थल निष्पाप... जहाँ शान्तमना होकर, वह ले पाए विश्राम.... इस आशा-प्रत्याशा में उसने, विचार किया होगा मन में... क्यों उत्तर बहती गंगा इस उपवन में... कुछ तो कारण होगा....! जो यहाँ दिशा बदली हैं गंगा... राजा भगीरथ के पदचिन्हों ने भी, उसको विश्वास दिलाया होगा... ऋषि मार्कण्डेय की अमरता का भी, एहसास उसे हुआ होगा.... जान लिया होगा उसने...! गंगा की पाप-नाशिनी शक्ति... सोचा होगा यह भी मन में... यहीं...मुफ्त मिलेगी मुझको...! औघड़दानी...शिव की भक्ति... इसी चाह में...मतवाली होकर... भूल गई होगी वह...सब कुछ अपना.. फिर कैथी की पावन धरती में ही... गंगा में मिलने की चाहत को, मान लिया उसने जीवन का सपना....  फिर तो...दोनों बाहें फैलाए.... आतुर-विह्वल-पागल हो गई वह....! पतित-पावनी में मिल जाने को.... अंग-भंग जो हुआ कहीं पर, ना उसको कोई इसकी चिंता थी... बस आपना...

दरौली सफीपुर उन्नाव में श्री कृष्ण द्विवेदी महाराज बहा रहे है भक्ति गंगा

Image
दरौली सफीपुर उन्नाव में श्री कृष्ण द्विवेदी महाराज बहा रहे है भक्ति गंगा उन्नाव  हृदयांगन साहित्यिक,सामाजिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पंजीकृत संस्था मुंबई के प्रमुख संरक्षक आचार्य श्री श्रीकृष्ण द्विवेदी महाराज साहित्याचर्य साहित्यरत्न,श्रीमद्भागवत पुराण कथा प्रवक्ता एवं मानस मर्मज्ञ ग्राम दरौली सफीपुर उन्नाव में दिनांक 23 अक्टूबर 2023 से श्रीमद्भागवत कथा सुना रहे हैं।कथा के पंचम दिवस उन्होंने बाल योग योगेसुरेश्वर की बाल लीलाओं का अद्भुत वर्णन कर सैकड़ों श्रद्धालु श्रोताओं का मन मोह लिया। इस कथा के आयोजक कृष्ण भक्त राधेश्याम त्रिवेदी परिवार द्वारा किया गया है।जिसमें रहने‌ एवं भोजन प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई है।आगे कंस उद्धार,रूक्मिणी विवाह एवं सुदामा चरित की कथाओं की सुन्दर रसधारा प्रवाहित होगी।इस कथा में उपस्थित रहने के लिए हृदयांगन संस्था के 'संस्थापक विधु भूषण विद्यावाचस्पति'; जो इस समय कथा स्थल पर है,उन्होंने  बताया कि कथा आयोजक राधेश्याम त्रिवेदी एवं प्रेम शंकर,धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों में बहुत रूचि रखते हैं एवं जयशंकर त्रिवेदी गुड्डू बाबू हृदयांगन संस्थ

छ.ग.पत्रकार एकता संघ के प्रदेश पदाधिकारी व सम्मानित जिला रायपुर पदाधिकारियों ने की प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री से भेंट।

Image
छ.ग.पत्रकार एकता संघ के प्रदेश पदाधिकारी व सम्मानित जिला रायपुर पदाधिकारियों ने की प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री से भेंट। छत्तीसगढ़ समाचार।  प्रदेश संगठन मंत्री युवराज सेंद्रे ने कहा  राज्य के सभी जिलों का जल्द से जल्द गठन करना अनिवार्य है राज्य के पदाधिकारी व सदस्य सभी को संगठन का परिचय एक जुटता और सक्रियता से देना होगा ,कार्यकर्ता से बड़ा कोई पद नहीं इसलिए सदा अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें,प्रदेश महामंत्री अखिलेश तिवारी ने कहा संघ में जो भी निर्णय होगा  सर्वसहमति से होगा और उसका पालन हम सभी पदाधिकारी व सदस्य अवश्य करेंगे,संघ परिवार में किसी प्रकार की मनभेद ना हो पाए इसका विशेष ध्यान देंगे,नारी सम्मान नारी शक्ति को सदैव सम्मानजनक स्थान देते हुए आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमपाल वर्मा ने अपनी सहमति दी,उन्होंने कहा हमारा एकता ही हमारे संघ का शक्ति है परिचय है,महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष इंद्रमणी मंडल,महिला विंग प्रदेश सचिव वर्णिता सिंदुरिया, महिला विंग जिला अध्यक्ष पूजा शुक्ला महिला बैंक जिला उपाध्यक्ष सुभद्रा यादव एवं रा

जरूरमंदो तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार का उद्देश्य – रमेश सिंह

Image
जरूरमंदो तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार का उद्देश्य – रमेश सिंह जौनपुर। विधायक रमेश सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर जरूरतमंद परिवारों तक मूल भूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। सड़क, बिजली,पानी,आवास, शौचालय,शिक्षा, स्वास्थ्य और चिकित्सा जैसी प्राथमिक आवश्यकता की योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक सीधा पहुंच रही है। उक्त बातें उन्होंने रविवार को पटैला बाजार से रसूलपुर तक सड़क मार्ग का शिलान्यास करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह 1.2 किमी मार्ग 34 लाख रुपए खर्च कर गुणवत्ता युक्त नया बनाया जायेगा। इसके अलावा क्षेत्र के दर्जन भर अधिक टूटे फ़ूटे संपर्क मार्गो का नव निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार धर्म जाति और मजहब से उठकर सिर्फ विकास का काम कर रही है। प्रदेश में गुण्डा ,माफायाओं से निर्भय होकर ब्यापारी, किसान,छात्र और महिलाएं अपना काम कर रही है। जिसका परिणाम है आधी आबादी जो घर के भीतर कैद रहती थी। आज स्वतंत्र रूप से नौकरी व ब्यवसाय कर रही हैं। इस मौके पर अजीत सिंह, वंशबहादुर पाल,रंगीले विश्वकर्मा,पप

वृक्षों की बचाव में आगे आए एड. रवि व्यासमहापालिका की नोटिस रद्द न करने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Image
वृक्षों की बचाव में आगे आए एड. रवि व्यास महापालिका की नोटिस रद्द न करने पर दी आंदोलन की चेतावनी भायंदर। वृक्ष हमारे जीवन दाता ही नहीं पर्यावरण के संरक्षक भी है। कोरोना संक्रमण काल में आम लोगों को भी वृक्षों की उपयोगिता और महत्व का पता चला। यही कारण है कि 145, मीरा भायंदर चुनाव प्रमुख एडवोकेट रवि व्यास ने महापालिका आयुक्त को पत्र लिखकर 3267 पेड़ों की कटाई तथा स्थानांतरण के संदर्भ में जारी की गई नोटिस को तत्काल रद्द करने की मांग की है। आयुक्त को लिखे पत्र में रवि व्यास ने कहा है कि महापालिका का यह निर्णय पूरी तरह से अन्याय पूर्ण और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। वृक्षों के चलते ही मीरा भायंदर की एक विशिष्ट पहचान है। महापालिका की नोटिस के बाद पर्यावरण प्रेमियों और एनजीओ से संबंधित लोगों को बड़ा आघात लगा है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का अभियान चलाया जा रहा है, वही महापालिका का यह निर्णय पूरी तरह से निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यदि महापालिका पेड़ों की कटाई और स्थानांतरण को लेकर जारी की गई नोटिस को तत्काल रद्द नहीं करती है तो

वाल्मीकि समाज की मांगों की सरकार ने उपेक्षा किया तो चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा*

Image
*वाल्मीकि समाज की मांगों की सरकार ने उपेक्षा किया तो चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा*  ठाणे- ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय पर  *बहुजन विकास  संघ* की तरफ से  *वाल्मीकि समाज* की महत्वपूर्ण मांगों को लेकर  *धरना प्रदर्शन* कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सरकार के पक्षपाती व समाज को अनदेखा, अनसुनी करने पर अपना *आक्रोश* व्यक्त किया।संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगादास बाल्मीकि  तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश बोहीत के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपना निवेदन दिया।इस अवसर , जगदीश खैरालिया,बीरपाल भाल, नंदकिशोर सौदे, धर्मवीर मेहरोल, सोनाली अफसर मंगवाना, अमित लाहोट,विनोद कजानिया, दलोड, अशोक बोहीतकर, सुभाष वैद,भरत भाई परमार, आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में समाज की प्रमुख मांगों से अवगत कराया।सभी साथियों ने ठराव किया अगर महाराष्ट्र सरकार *जाति प्रमाण पत्र* के लिए 1950 की शर्त रद्द कर 30 वर्षों से जन्में निवासी को सुलभ तरीके से जाति प्रमाण पत्र मिलना चाहिए।वारस सफाई कर्मचारीयों को जाति प्रमाण पत्र व वेरिफिकेशन की शर्त रद्द होनी