Posts

डॉ. दिनेशकुमार रचित 'छंद पंचामृत’ काव्य संग्रह का लोकार्पण

Image
डॉ. दिनेशकुमार रचित 'छंद पंचामृत’ काव्य संग्रह का लोकार्पण  हिंद सेवा परिषद द्वारा संचालित 'पब्लिक स्कूल,कॉलेज एवं 'नीलम पब्लिकेशन’ तथा 'साहित्य संगम संस्था’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित डॉ. दिनेशकुमार रचित 'छंद पंचामृत’काव्य संग्रह का लोकार्पण प्रख्यात चिंतक  वीरेंद्र याज्ञिक की अध्यक्षता में सांताक्रूज के 'पब्लिक स्कूल एवं लॉ कॉलेज के सभागार में भव्यता के साथ संपन्न हुआ ।मुख्य अतिथि के रूप में जहाँ मुंबई विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं अध्यक्ष(रक्षा विशेषज्ञ) डॉ.करुणाशंकर उपाध्याय उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ.राकेश दुबे(प्रधानाचार्य पब्लिक कॉलेज),सम्माननीय अतिथि, विष्णु दत्त,वक्ता के रूप में डॉ.कृपाशंकर मिश्र, संझा-लोकस्वामी के कार्यकारी संपादक  राकेशमणि तिवारी, युग-प्रवर्तक साहित्य संस्थान के अध्यक्ष  दिनेश बैसवारी,साहित्य संगम संस्था के संस्थापक -राम सिंह, उपस्थित रहे ।आयोजक के रूप में पब्लिक विधि महाविद्यालय के निदेशक - राजेश दुबे और संयोजक के रूप में 'नीलम पब्लिकेशन’ के प्रकाशक  दिनेश आर. वर्मा उपस्थित रहे ।साहित्य...

नवरात्रि में माता दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित करने वाले रामजीत गौतम का सम्मान

Image
नवरात्रि में माता दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित करने वाले रामजीत गौतम का सम्मान जौनपुर। नवरात्रि में माता दुर्गा की उपासना का विशेष धार्मिक, आध्यात्मिक और मानसिक महत्व है। इन नौ दिनों में मां शक्ति के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि में पिछले 5 वर्षों से लगातार माता दुर्गा की मूर्ति की स्थापना कर पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ उपासना करने वाले एक दलित परिवार का वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे के नेतृत्व भी क्षेत्र के युवा समाजसेवियों द्वारा सम्मान किया गया। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित कुशहा बडेरी गांव में रहने वाले रामजीत गौतम पिछले 5 वर्षों से लगातार अपने घर पर माता दुर्गा की भव्य मूर्ति की स्थापना करते आ रहे हैं। उनका बेटा और बहू 9 दिन तक उपवास रखते हैं। पंडित रुद्र पाठक प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं। श्री गौतम ने बताया कि बचपन से ही उनके मन में माता रानी के प्रति गहरी श्रद्धा की। उन्होंने 38 वर्षों तक देश के प्रख्यात उद्योगपति मुकेश अंबानी के कोलाबा मुंबई स्थित आवास पर माली का काम किया। अत्यंत विनम्र और उदार रामजीत गौतम सनातन धर्म के ...

आजाद मैदान में साहित्य कला मंच पर बही काव्य की धारा

Image
आजाद मैदान में साहित्य कला मंच पर बही काव्य की धारा मुंबई। मुंबई की प्रतिनिधि साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था साहित्य कला मंच द्वारा आयोजित ऐतिहासिक 47वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सीएसटी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित आजाद मैदान पर संपन्न हुआ। कवि सम्मेलन की शुरुआत हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के बेहतरीन संचालन में ज्योति त्रिपाठी की सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद मुंबई में बनारसी सांड़ के नाम से मशहूर महेश दूबे ने अपनी हास्य कविताओं और 'ऐसे लोगों को भारत में रहने का अधिकार नहीं' जैसी तमाम कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उदयपुर राजस्थान से पधारे राव अजातशत्रु ने अपनी छोटी- छोटी फुलझड़ियों से खूब गुदगुदाया। उनकी अनेक पार्टियों के नेताओं पर लिखी कविताओं ने लोगों को लोट पोट कर दिया।अंत में रतलाम से आए वरिष्ठ कवि धमचक मुल्तानी ने हंसते हंसाते हुए संस्कारों की कविता सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। सुरेश मिश्र की वंदेमातरम् कविता खूब सराही गई। इससे पूर्व महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण की आरती करके कार्यक्रम का उद्घ...

पत्रकार सुनील चतुर्वेदी की मां उर्मिला देवी का आकस्मिक निधन

Image
पत्रकार सुनील चतुर्वेदी की मां उर्मिला देवी का आकस्मिक निधन  जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित शाहपुर गांव के निवासी दैनिक जागरण के पत्रकार सुनील चतुर्वेदी की मां तथा उमा बैजन्ती पब्लिक स्कूल की उपाध्यक्ष उर्मिला देवी का 67 वर्ष की उम्र में शुक्रवार की शाम को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन  की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार की सुबह वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनकी अन्त्येष्टि की गई। इस अवसर पर उर्मिला देवी के पति प्रभाकर चतुर्वेदी, तीनों सुपुत्र सुनील चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी तथा प्रमोद चतुर्वेदी के अलावा परिवार तथा गांव के काफी लोग उपस्थित रहे। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, पूर्व विधायक बाबा दुबे, राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक कुंवर जय सिंह, जौनपुर पत्रकार संघ के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह, पूर्व प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य विनोद तिवारी, कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, भाजपा नेता अखिल मिश्रा, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ सर्वेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार शिव पूजन पांडे, वरिष्ठ प...

कन्हैया ज्वेलर्स पहुंचे विधायक रमेश चंद्र मिश्र का जोरदार स्वागत

Image
कन्हैया ज्वेलर्स पहुंचे विधायक रमेश चंद्र मिश्र का जोरदार स्वागत जौनपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश चंद्र मिश्र शनिवार को महराजगंज बाजार स्थित प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर नवनिर्मित कन्हैया ज्वेलर्स पहुंचे। दुकान के संचालक अनिल सोनी के आग्रह पर पहुंचे विधायक का व्यापारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।इस दौरान विधायक ने प्रतिष्ठान की उन्नति, व्यापार में वृद्धि और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मां भगवती से प्रार्थना की। साथ ही दुकान संचालक को शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने नवरात्र में अपनी आस्था के बारे में बताते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ नौ दिनों तक कलश स्थापना कर मां दुर्गा का व्रत रखते हैं। इस दौरान वह नंगे पांव रहकर दिनभर जनता की सेवा में जुटे रहते हैं। मां भगवती से अपनी विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद सभी विधानसभा वासियों पर बना रहे और क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही उनकी कामना...

डॉ.शान्त्वना तिवारी को कवि विनय शर्मा दीप ने भेंट की अपनी लिखी पुस्तक

Image
डॉ.शान्त्वना तिवारी को कवि विनय शर्मा दीप ने भेंट की अपनी लिखी पुस्तक  लखनऊ। दरबारी लाल बिल्डिंग, विधानसभा, लखनऊ में संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश डॉ. शान्त्वना तिवारी और कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा ‘दीप’ के बीच साहित्यिक भेंट एवं परिचर्चा हुई। अश्वनी तिवारी की उपस्थिति में कवि विनय शर्मा ‘दीप’ ने सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायिका  डॉ. शान्त्वना तिवारी को जौनपुर के कवि जयंती प्रसाद जगमग कृति 'महक माटी कऽ' पुस्तक भेंट की। परिचय के क्रम में ज्ञात हुआ कि डॉ. शान्त्वना तिवारी ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से स्नातक एवं परास्नातक की परीक्षाओं में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उनके स्मृतिशेष पिता पं. जयनारायण दुबे ने जुलाई 1995 में वाराणसी के खजुरी, पाण्डेयपुर में सुधाकर महिला पीजी कॉलेज की स्थापना की थी।जौनपुर के मूल निवासी कवि विनय शर्मा ‘दीप’ मुंबई में पत्रकारिता एवं साहित्य सेवा में अभिरुचि रखते हैं। जीविकोपार्जन के लिए वे बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में कार्यरत हैं। इस साहित्यिक मुलाकात में शिक्षा, साहित्य एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर चर...

*हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बिखेरे काव्य के रंग*

Image
*हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बिखेरे काव्य के रंग* मुंबई  : घाटकोपर पश्चिम स्थित   हिन्दी विद्या प्रचार समिति घाटकोपर द्वारा संचालित हिन्दी हाई स्कूल के तत्वावधान में स्व. श्रीमती पुष्पारानी पृथ्वीराज सिंह अंतर्विद्यालयीन हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता  बैजनाथ साबू  सभागृह में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:00 तक  हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक  राजेंद्र कुमार डी सिंह ने की। अतिथि के रूप में हिन्दी हाई स्कूल के पूर्व मुख्याध्यापक  शैलेन्द्र सिंह और शिक्षक एवं योग प्रशिक्षक डॉ. बलवंत सिंह उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में  जे. पी. सिंह,  उमाशंकर सिंह और समाजसेवी शिक्षाविद्  चंद्रवीर बंशीधर यादव शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। अतिथियों, मुख्याध्यापक एवं निर्णायक मंडल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।  राजीव सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।  हिन्दी हाई स्कूल, घाटकोपर के मुख्याध्या...