Posts

Showing posts from April, 2026

आदर्श शिक्षिका अंजू की विदाई समारोह में पहुंचे महाराष्ट्र शिक्षण संचालक डॉ महेश पालकर

Image
आदर्श शिक्षिका अंजू की विदाई समारोह में पहुंचे महाराष्ट्र शिक्षण संचालक डॉ महेश पालकर  मुंबई। शिक्षक हमारे जीवन के आधारस्तंभ और राष्ट्र निर्माता होते हैं, जो न केवल किताबी ज्ञान देते हैं, बल्कि सही-गलत का भेद सिखाकर व्यक्तित्व को आकार देते हैं। वे मार्गदर्शन, प्रेरणा और नैतिक मूल्य प्रदान कर विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं और जीवन भर सीखने की नींव रखते हैं। मुंबई पब्लिक स्कूल, सांताक्रूज़ पूर्व के हिंदी माध्यम की आदर्श शिक्षिका अंजू मैडम तथा मनीषा कांबले के संयुक्त सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए महाराष्ट्र राज्य के शिक्षण संचालक डॉ महेश पालकर ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि अंजू मैडम ने समर्पित भावना के साथ बच्चों को सुशिक्षित करने का काम किया। उन्होंने अपने पूरे परिवार की तरफ से भी शुभकामनाएं दी। समारोह की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाशिकारी अशोक मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सम्मानित  अतिथियों के रूप में उपस्थित पूर्व प्रशासकीय अधिकारी रेशमा जेधिया, पूर्व प्रशासकीय अधिकारी राजकुमारी गिरी, कनिष्ठ पर्यवेक्षक सुरेश भ...
Image
जवाहरलाल पांडे अपना पूर्वांचल महासंघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त मुंबई। अपना पूर्वांचल महासंघ (पंजीकृत) द्वारा एक गरिमामय समारोह में जवाहर लाल पांडेय (पूर्व जीएसटी कमिश्नर) को महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक दुबे के आदेशानुसार की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव फूलचंद दीक्षित, राष्ट्रीय समन्वयक डॉ.अम्बरीष दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पांडेय तथा राष्ट्रीय सचिव अरविंद मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री पांडेय को प्रमाणपत्र, शॉल, महासंघ की डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मुंबई के वर्धमान चैंबर्स, फोर्ट में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि अपना पूर्वांचल महासंघ का मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल के समग्र विकास, सामाजिक एकता, शिक्षा, रोजगार एवं सांस्कृतिक उन्नति के लिए निरंतर कार्य करना है। संगठन आने वाले समय में महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्वांचल समाज के हितों की रक्षा और व...

भोजपुरी सरधा मंच के तत्वावधान मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महानायक वीर कुंवर सिंह की जयंती संपन्न

Image
भोजपुरी सरधा मंच के तत्वावधान  मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महानायक वीर कुंवर सिंह की जयंती संपन्न  धनबाद ( झारखंड)  भोजपुरी सरधा मंच के तत्वावधान  मे  संस्था के राष्ट्रीय महासचिव संतोष ओझा ' प्रभाकर ' के संयोजन मे आभाषी पटल " गूगल मीट " पर 30 अप्रैल को भोजपुरी भाषा में 1857 के महान क्रांतिकारी, महायोधा, स्वतंत्रता संग्राम के महा नायक वीर कुँवर सिंह की जयंती सप्ताह के अवसर पर " राष्ट्रीय भोजपुरी काव्य गोष्ठी " का भव्य आयोजन किया गया, इस अवसर पर भोजपुरी कवयित्री सरिता पांडेय ने भोजपुरी में सरस्वती वंदना कर काव्य गोष्ठी का आगाज किया, इस कार्यक्रम मे मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भोजपुरी साहित्यकार नंद किशोर मिश्र, विशेष अतिथि भोजपुरी व हिंदी के पत्रकार उमेश तिवारी उपस्थित थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक आचार्य संजय सिंह ' चंदन  ' ने किया  !  मुख्य अतिथि ने कहा कि सबसे अधिक देशभर मे, क्षेत्रीय भाषा के रूप मे बोली जाने वाली भाषा " भोजपुरी है और भोजपुरी भाषी क्षेत्रों से सैकड़ों विधायक और सांसद चुनाव भी जीत रहे हैं लेकिन उन्हें...

रैग्स टू रेवरेंस: मंच पर जीवंत हुई चार्ली चैपलिन की जीवनगाथा

Image
रैग्स टू रेवरेंस: मंच पर जीवंत हुई चार्ली चैपलिन की जीवनगाथा पवार पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी विशिष्टता का परिचय देते हुए चार्ल्स स्पेंसर चैपलिन पर आधारित एक भावपूर्ण और कलात्मक वार्षिक दिवस समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को आचार्य प्रल्हाद केशव अत्रे रंगमंदिर में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिन्होंने मूक फिल्म युग के उस महान कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके अभिव्यक्ति की प्रतिभा पीढ़ियों से लोगों को प्रेरित करती आई है। मुख्य अतिथि श्रीमती वीणा बंगेरा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस दोपहर ने गहन प्रशंसा और स्मृतियों का वातावरण निर्मित किया, जहाँ केवल एक कलाकार ही नहीं बल्कि संघर्ष पर विजय की अमिट विरासत का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों के प्रभावशाली व गर्वपूर्ण प्रस्तुतियों की श्रृंखला के माध्यम से चैपलिन की जीवन यात्रा ; जिसमें लंदन में गरीबी और कठिनाइयों से भरे बचपन से लेकर सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व बनने तक को दर्शाया गया। मार्मिक नाट्यांशों, जीवंत प्रस्तुतियों और ऊर्जावान नृत्यों के माध्...

परिवहन समिति के सभापति के रूप में एड. राजकुमार मिश्रा ने ग्रहण किया पदभार

Image
परिवहन समिति के सभापति के रूप में एड. राजकुमार मिश्रा ने ग्रहण किया पदभार मुंबई। उत्तर भारतीय समाज का युवा और बौद्धिक चेहरा कहे जाने वाले एडवोकेट राजकुमार मिश्रा को मीरा भाईंदर महानगरपालिका में परिवहन समिती के सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से सभापति बनाये जाने के बाद आज उन्होंने पीठासीन प्राधिकारी कोंकण आयुक्त मुंबई उपनगर जिलाधिकारी सौरभ कटियार, महानगरपालिका सचिव दिनेश कानगुडे और स्थायी समिति सभापति हंसमुख गहलोत की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने पर मीरा भायंदर के साथ-साथ मुंबई , ठाणे, नालासोपारा, वसई, विरार, कल्याण में रहने वाले प्रबुद्ध उत्तर भारतीयों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

महाराष्ट्र दिवस पर उत्तर भारतीय संघ का परोपकार, 100 महिलाओं को सिलाई मशीन का उपहार

Image
महाराष्ट्र दिवस पर उत्तर भारतीय संघ का परोपकार, 100 महिलाओं को सिलाई मशीन का उपहार  मुंबई। उत्तर भारतीय समाज के संगठन, विकास और सम्मान के प्रति समर्पित सबसे बड़ी और सबसे पुरानी संस्था उत्तर भारतीय संघ ने विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी महाराष्ट्र दिवस (1 मई) के गौरवपूर्ण अवसर पर बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में नारी शक्ति सम्मान समारोह करने जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने बताया कि 100 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन का उपहार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र हमारी कर्मभूमि है। महाराष्ट्र की मिट्टी ने हम सबको बहुत कुछ दिया है। हमें यहां से उतना ही प्यार है, जितना प्यार हम अपनी जन्मभूमि से करते हैं। यही कारण है कि उत्तर भारतीय संघ विगत कई वर्षों से पूरे उत्साह और हर्ष के साथ महाराष्ट्र दिवस का भव्य आयोजन करता आ रहा है। दोपहर 12 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र दिवस से जुड़े गीतों की भी शानदार प्रस्तुति की जाएगी।

एक लाश चल रही, एक लाश कंधे पर लेकर–डॉ रमाकांत क्षितिज, वरिष्ठ साहित्यकार

Image
एक लाश चल रही,  एक लाश कंधे पर लेकर –डॉ रमाकांत क्षितिज, वरिष्ठ साहित्यकार  कभी पढ़ी थी कविता  इलाहबाद के पथ पर  तोड़ती पत्थर  इस बार देखा  जो पथ अब बन गई नई सड़क  उस पर  एक लाश चल रही  एक लाश कंधे पर लेकर  दोनों में फ़र्क करना बड़ा मुश्किल था  कौन चलती फिरती लाश  कौन सिर्फ और सिर्फ लाश  ज़्यादा फ़र्क भी ना था  ना काया में  ना कपड़ों में  एक मर गई थी  एक जीते जी मर रही थी  हमनें भी देखा सड़क पर  एक लाश चल रही थी  एक लाश कंधे पर लेकर  एक लाश को कोई जानकारी नही  उसे कौन कहाँ ले जा रहा  एक जीवित लाश को भी नही पता  सिस्टम कहाँ से कहाँ जा रहा  तरक्की क्या होती है  जीडीपी क्या होती है  प्रति व्यक्ति आय क्या होती है  डेथ का भी सर्टिफिकेट होता है  कहाँ बनता है  कैसे बनता है  उसे तो बस पता है भूख  बेबसी लाचारी  स्वयं को जीवित रखने की ज़िम्मेदारी  उसकी तरक्की तो  भूख तक का ही सफर तय कर पाई है  उसके लिए इंसानी सभ्यता क...

भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न

Image
भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न  ठाणे । साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे के तत्वावधान में रविवार 26 अप्रैल 2026 को मुन्ना विष्ट कार्यालय सिडको ठाणे में मासिक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता गज़लकार ताज़ मोहम्मद सिद्दीकी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में आनंद पाण्डेय केवल एवं ओमप्रकाश सिंह उपस्थित थे।गोष्ठी का आयोजन एवं खूबसूरत संचालन चेयरमैन रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने किया तथा संयोजन संस्थाध्यक्ष विनय सिंह विनम्र ने किया।सरस्वती वंदना के उपरांत गोष्ठी का शुभारंभ हुआ।संस्था मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि उपस्थित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार तिलकराज खुराना, नंदलाल क्षितिज,नरसिंह हैरान जौनपुरी,त्रिलोचन सिंह अरोरा, शिक्षाविद् अवनीश कुमार दीक्षित 'दिव्य' , रामस्वरूप साहू,राकेशमणि त्रिपाठी, डॉ वफा वारसी, हीरालाल यादव, कल्पेश यादव, संजय द्विवेदी, ताबिश रामपुरी,अजय कुमार सिंह,एडवोकेट अनिल शर्मा, शिवशंकर मिश्र एवं सुशिल कुमार सिंह मुख्य रूप से रहे। गोष्ठी में संस्था द्वारा दिवंगत साहित्यकार सुभाष ...

जीवनधारा नमामि गंगे की लहर विदेशों तक.... डॉ. राम रतन श्रीवास 'राधे राधे'

Image
जीवनधारा नमामि गंगे की लहर विदेशों तक.... डॉ. राम रतन श्रीवास 'राधे राधे' बिलासपुर::  जीवनधारा नमामि गंगे जो जल शक्ति नदी विकास गंगा संरक्षण मंत्रालय भारत सरकार से संबंध है के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरिओम शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय जल महोत्सव महा अभियान के तहत पूरे देश में कार्य की समीक्षा की गई जिसमें छत्तीसगढ़ बिलासपुर को प्रथम स्थान की घोषणा की गई। टीम को बहुत-बहुत बधाई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ उत्तर जोनल प्रभारी डॉ. राम रतन श्रीवास 'राधे राधे' के प्रतिभा, कार्य के प्रति लगन, नि: स्वार्थ कार्य, समर्पण भाव ,जल संरक्षण, वायु संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण इत्यादि का संस्थान के संविधान के अनुरूप पाए जाने पर और नेपाल, कनाडा (उत्तरी अमेरिका) की सरजमीं पर जीवनधारा नमामि गंगे के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाने पर नेपाल का को-ऑर्डिनेटर (समन्वयक) का अतिरिक्त प्रभार दायित्व दिया गया। डॉ. राम रतन श्रीवास 'राधे राधे' पशुपतिनाथ भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव के ब्रांड एम्बेसडर, काव्य रसिक संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री, भारतोदय लेखक संघ के रा...

शिक्षाविद् उप प्रधानाचार्य अभय प्रताप सिंह का सेवा संपूर्ति कार्यक्रम संपन्न

Image
शिक्षाविद् उप प्रधानाचार्य अभय प्रताप सिंह का सेवा संपूर्ति कार्यक्रम संपन्न  हिन्दी विद्या प्रचार समिति द्वारा संचालित हिंदी हाई स्कूल के उप प्रधानाचार्य श्री अभय प्रताप सिंह अपनी 35 वर्ष की सेवा के उपरांत 30 अप्रैल 2026 को सेवा निवृत हो रहे हैं । बुधवार 29 अप्रैल को हिंदी हाईस्कूल के एम.पी.एस.एस. सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया । समारोह में समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह , निदेशिका : डॉ ऊषा मुकुंदन, प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, आर.जे.कॉलेज के प्राचार्य डॉ.हिमांशु दावड़ा , पूर्व प्रधानाचार्य श्री आर डी सिंह , श्री एस.ए.पाल, श्री रमेश सिंह, श्री कप्तान सिंह , श्री शैलेन्द्र सिंह आर. जे. कॉलेज घाटकोपर के वाइस प्रिंसिपल डॉ यतिन राणे, हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ चंद्र प्रकाश सिंह, डॉ.संजय सिंह, डॉ . तेज बहादुर सिंह, के.एम.एस. जूनियर कॉलेज के सुपरवाइजर श्री संभाजी घोलप, लाला लाजपत राय कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल श्री प्रवीण फालके झुनझुनवाला कालेज वाशी के प्रोफेसर तथा शिक्षक भारती के जूनियर कालेज मुंबई कार्याध्यक्ष श्री ईश्वर आहवाण बी.एम.सी. स्कूल के सेवान...

बड़ागांव थाना क्षेत्र में चोरों की बहार, बंद पड़े मकानों को बना रहे अपना शिकार

Image
बड़ागांव थाना क्षेत्र में चोरों की बहार, बंद पड़े मकानों को बना रहे अपना शिकार वाराणसी। जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र-अंतर्गत ग्राम चंगवार , तेलारी, विराव, सिसवां, मधुमखिया मे पिछले कुछ दिनों से बंद मकानों के ताले व दरवाज़ों को तोड़ कर,एवं छतों के रास्ते चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। फलस्वरूप क्षेत्र मे चोरों के आतंक से जनता खौफ जदा है, जबकि बड़ागाँव थाने के  अधिकारी-कर्मचारी पीड़ितों की शिकायत भारी मसक्कत के बाद दर्ज करते तो है ,पर मौका मुयायना कर शिकायतकर्ता को ही सीसी टीवी कैमरा न लगाने, मकान बंद रखने और तरह तरह के प्रश्न करके हैरान- परेशान करते है , कार्यवाही के नाम पर मामला शिफर ही रहता है। पुलिस की उदासीनता और निष्क्रियता से जनता में भारी रोष व्याप्त है। दर्जनभर चोरी की वारदातों के पीड़ित लोग पुलिस के आला अफसरों से मिलने और आंदोलन की तैयारी में जुटे है। ज्ञातव्य है कि तेलारी गांव के निवासी पुलिसः विभाग में कार्यरत  विशाल सरोज के मकान का ताला तोड़कर चोर लाखो की संपत्ति उड़ा ले गएथे। सरोज की तहरीर केबाद कुछ नामचीन चोरो,बदमाशो को  बड़ागाँव थाने द्वारा पीड़ितों की म...

कनाडा की सरजमीं पर जीवनधारा नमामि गंगे के कार्याध्यक्ष नियुक्त हुई शिखा पोरवाल

Image
कनाडा की सरजमीं पर जीवनधारा नमामि गंगे के कार्याध्यक्ष नियुक्त हुई शिखा पोरवाल   बुलंदशहर:: भारतीय प्रवासी के रूप में शिखा पोरवाल जो शिक्षा, साहित्य, कला, संगीतकला, संस्कृति , वास्तुकला, जल संरक्षण वायु संरक्षण पर्यावरण संरक्षण को समेटे हुए भारत की खूशबू को विदेश की सरजमीं पर अपनी खूबसूरती बिखेरे तो समझिए कि मानव जीवन सार्थक हो रहा है। संस्कारधानी अहिल्या बाई होलकर नगरी इंदौर की मूल निवासी जो वैंकूवर, कनाडा उत्तरी अमेरिका की सरजमीं पर ज्ञान की अलख जगा रही है। इसी श्रृंखला में शिखा पोरवाल 'मनस्वीनी' वैंकूवर कनाडा ' में जो समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वायु संरक्षण के साथ ही शिक्षा, साहित्य, कला संस्कृति के लिए समर्पित कर्तव्य निष्ठ व्यक्तित्व के रूप में पहचानी जाती है। डॉ. हरिओम शर्मा जीवनधारा नमामि गंगे जो जल शक्ति, नदी विकास, गंगा संरक्षण मंत्रालय भारत सरकार से संबंध के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिखा पोरवाल 'मनस्वनी' को अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी कार्याध्यक्ष एवं नियुक्त किया है । इसके अतिरिक्त कार्यक्रम क्रियान्वयन संगठन विस्तार , प्रचार प्रसार क...

बाबा रामदेव ने भारतीय आयुर्वेद को दिलाई वैश्विक पहचान : ज्ञान प्रकाश सिंह

Image
बाबा रामदेव ने भारतीय आयुर्वेद को दिलाई वैश्विक पहचान : ज्ञान प्रकाश सिंह लखनऊ। बाबा रामदेव आधुनिक भारत में योग, प्राणायाम और आयुर्वेद के सबसे प्रमुख प्रचारक हैं, जिन्होंने आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया है। उन्होंने पतंजलि योगपीठ के माध्यम से योग को घर-घर पहुँचाया और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर भारतीय आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाई। लखनऊ में विश्व प्रसिद्ध योग एवं आयुर्वेद गुरु बाबा रामदेव से मुलाकात कर उनके सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जौनपुर के प्रख्यात समाजसेवी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बाबा रामदेव ने योग के महत्व को घर-घर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि  भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। उन्हीं के प्रस्ताव पर 21 जून,2015 से विश्व योग दिवस की शुरुआत हुई।

घाटकोपर हिंदी हाईस्कूल के उप प्रधानाचार्य अभय प्रताप सिंह का सत्कार संपन्न

Image
घाटकोपर हिंदी हाईस्कूल के उप प्रधानाचार्य अभय प्रताप सिंह का सत्कार संपन्न मुंबई : घाटकोपर (पश्चिम) स्थित सुप्रसिद्ध हिंदी हाईस्कूल घाटकोपर के उप प्रधानाचार्य  श्री अभय प्रताप सिंह का सत्कार समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उनके साथ उनकी जीवन संगिनी श्रीमती उषा सिंह का भी सत्कार किया गया। समारोह में उनका सत्कार करते हुए प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र कुमार डी.सिंह,श्रीमती सरोज सिंह, समाजसेवी शिक्षाविद् उमाशंकर सिंह, अशोक सिंह एवं चंद्रवीर बंशीधर यादव आदि।

वाग्धारा’ की राष्ट्रीय संगोष्ठी में गूंजा विश्व शांति और मानवता का पैगाम

Image
वाग्धारा’ की राष्ट्रीय संगोष्ठी में गूंजा विश्व शांति और मानवता का पैगाम मुंबई। वैश्विक परिदृश्य में युद्ध की आशंकाओं से घिरे समय में मुंबई के बुद्धिजीवियों ने एक स्वर में शांति, संवाद और सह-अस्तित्व का संदेश दिया। ‘वाग्धारा’ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी “युद्ध नहीं, बुद्ध” में वैचारिक चर्चा के साथ मानवता के पक्ष में सशक्त आवाज भी उठी। फिल्मकार-साहित्यकार डाॅ वागीश सारस्वत के संयोजन में हुई इस सामयिक संगोष्ठी में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि युद्ध केवल सीमाओं पर नहीं, बल्कि मन और विचारों में भी लड़ा जाता है और उसी स्तर पर शांति की शुरुआत भी संभव है। भारत की संतुलित और दूरदर्शी कूटनीति, विशेषकर ईरान और इज़रायल जैसे संवेदनशील मुद्दों पर, विशेष चर्चा में रही। वर्तमान भारतीय कूटनीति को वैश्विक अस्थिरता के बीच विवेकपूर्ण और जिम्मेदार रुख बताया गया। मुख्य अतिथि फिल्मकार रूमी जाफरी ने जीवन को एक सतत संघर्ष बताते हुए कहा कि “सबसे बड़ा युद्ध इंसान का अपने भीतर होता है।” संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे आध्यात्मिक प्रवक्ता वीरेंद्र याग्निक ने कहा कि जीवन का प्रत्येक क्षण आत्...

पुलिस महानिदेशक डॉ सदानंद दाते को भेंट की अपनी पुस्तकें

Image
पुलिस महानिदेशक डॉ सदानंद दाते को भेंट की अपनी पुस्तकें  मुंबई।  हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार ' पंडित मुरलीधर पांडेय ने एक मुलाक़ात के दौरान  ' महाराष्ट्र राज्य पुलिस मुख्यालय डीजीपी कार्यालय में राज्य के पुलिस महानिदेशक डॉ. सदानंद दाते को ' देश के साहित्यकारों में पंडित मुरलीधर पांडेय का व्यक्तित्व एवं कृतित्व, अभिनंदन-ग्रंथ ' संयोग प्रकाशन ' द्वारा प्रकाशित कई पुस्तकें भेंट स्वरूप दीं। इस अवसर पर साथ में मीरा-भाईंदर शहर के ' स्पेशल क्राइम रिपोर्टर ' व ' वरिष्ठ-पत्रकार ' सुभाष पांडेय उपस्थित रहे।

एनपीएस पब्लिक स्कूल की टॉपर बनी श्रेया यादव, प्रबंधक ने किया सम्मान

Image
एनपीएस पब्लिक स्कूल की टॉपर बनी श्रेया यादव, प्रबंधक ने किया सम्मान  जौनपुर। बदलापुर तहसील के प्रतिष्ठित कॉलेजों में शामिल  एनपीएस पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट साइंस में पढ़ने वाली शाहपुर सानी निवासी श्रेया यादव पुत्री मनमोहन यादव ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय में टॉप किया है। विद्यालय प्रशासन द्वारा उनका सम्मान किया गया। कॉलेज के प्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने श्रेया यादव को स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि श्रेया यादव ने न सिर्फ विद्यालय अपितु पूरे क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया है। श्रेया यादव के दादा रमाशंकर यादव सेवानिवृत्ति प्रिंसिपल हैं। वह गांव में ही रमाशंकर यादव इंटरमीडिएट कॉलेज संचालित कर रहे हैं। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए श्रेया यादव को बधाई दी है।

श्री संकटमोचन हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन

Image
श्री संकटमोचन हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन  जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के डड़वा गांव में श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर की स्थापना एव प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे का आयोजन किया गया है यह समारोह दिनांक 2 मई 2026 शनिवार व 3 मई 2026 दोपहर शोभायात्रा एवं प्राण प्रतिष्ठा भंडारा दिनांक 4 मई 2026 सोमवार को संपन्न होगा पंडित बुद्विराम तिवारी परिवार एवं ग्रामवासी उपस्थित रहेंगे यह मंदिर तिवारी का तालाब प्रयागराज शाहगंज रोड पर स्थित है जहां सभी उपस्थित होकर विभिन्न आयोजन में अपनी सहभागिता निभाएं जिसका निवेदन किया गया है।

कौन देगा मोल?

Image
कौन देगा मोल? उन आंसुओं का, जो किसी की याद में  अकेले में निकल आते हैं । नजर बचा के पोंछ लिये जाते हैं,   या कोये किनारे सूख जाते हैं , गुमनाम होकर रह जाते हैं ।  अनन्त  आंसू ,  अनगिनत आंखें , सहस्त्रों वर्ष पुराने जड़ हो चुके , या सृष्टि के साथ निकलते गुमनाम रहे आंसू। आंसुओं से भरा विस्तृत दुःखमय बुद्ध संसार   भूत और  वर्तमान में निकल शुष्क हो गये  किसी की याद में, आह में  या किसी की चाह में । जिससे पुनर्मिलन नामुमकिन है । ये अपनों के कारण आंसू  या अपनों के लिए आंसू  कोई दूर से जरूर देखा होगा  तलाशो कहां है वह?  है कौन? मौन में परत दर परत  सदियों के दबे आंसू,  वह कौन कब, तोड़ेगा मौन?      मुरलीधर मिश्र  देवरिया/ बनारस

" हे राम! मैं तुझसे क्या मांगू "

Image
" हे राम! मैं तुझसे क्या मांगू " हे राम! हे राम! हे राम!  मैं तुझसे क्या मांगू  तू सर्वगुण, सर्वव्यापी है, तू ही मथुरा और काशी है। इस जगजीवन का तू प्राणधार; मुझमें तेरा ही है प्रलाप  इस जीव को संचय क्या करना, सब छोड़ दिया तुझ पर अपना  मन में उठे जो ह्रास है तू  जो आए दुर्बल विकार भी तू  तू निर्माता इस सृष्टि का  तू जगदाता इस पृथ्वी का। जब धरा पर पर हमने जन्म लिया  मुझमें तेरा अवशेष रहा  तू अटल अनंत अविनाशी है  तुझमें विलीन मेरी थाती है, अब शेष बचा क्या इस जग में  अब शेष बचा क्या इस जग में  तुझमें मैं हूं तू है मुझमें  अब क्या ही हाथ पसारू मैं  किस भांति तुझे पुकारूं मैं, करती हूं तेरा ही वंदन  तू ही है मेरा वन उपवन  अब संशय नहीं मेरे मन में  राम ही है मेरे तन में  यदि राम नहीं जो चाहेंगे  कीचड़ में कमल न आयेंगे  संसार से जब हम जाएंगे  तुझमें विलीन हो जाएंगे। तू कण कण में है व्याप्त राम  तू हर क्षण में है व्याप्त राम  हे राम राम! हे राम राम ।। कवयित्री पूर्णिमा उ...

*हिंदू धर्म जानने के लिए स्वाध्याय जरूरी- मुकेश कुमार सिंह*

Image
*हिंदू धर्म जानने के लिए स्वाध्याय जरूरी- मुकेश कुमार सिंह*  मीरा रोड, ठाणे। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इडेन रोज़ परिसर में हिंदू महासभा द्वारा भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिने जगत के ख्यातिलब्ध निदेशक श्री मुकेश कुमार सिंह थे। समारोह की अध्यक्षता श्री अशोक शुक्ल ने की। संघ की ओर से प्रमुख वक्ता के रूप में श्री विधान शैतानसिंह राजपुरोहित जी उपस्थित थे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उत्सव में मातृशक्तियों द्वारा लेजिम नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा "वसुधैव कुटुंबकम्" पर आधरित नाटिका की प्रस्तुति छात्रों द्वारा की गई। इस अवसर पर बच्चों को भारतमाता का चित्र और प्रमाणपत्र वितरित किए गए।  जहाँ सुमी जी ने  अपने सुमधुर कंठ से भजन प्रस्तुत किए वहीं श्री अपर्णा शर्मा ने दैनिक जीवन से संबंधित पंच-परिवर्तन पर अपनी बात रखी। चर्चित कवि श्री सुरेश मिश्र ने अपनी कविताओं के माध्यम से लोगों को खूब गुदगुदाया । उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से सभी से "एक" रहने की अपील की।              अप...

ज्ञान, संस्कार और परिश्रम के बल पर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें विद्यार्थी : संजय सिंह

Image
ज्ञान, संस्कार और परिश्रम के बल पर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें विद्यार्थी : संजय सिंह  मुंबई। उत्तर भारतीय संघ द्वारा संचालित महेंद्र प्रताप शारदा प्रसाद सिंह कॉलेज, बांद्रा में 25 अप्रैल 2026 को डिग्री वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतिम वर्ष के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह के अंतर्गत प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय गीत से हुई, जिसके पश्चात डिग्री वितरण की प्रक्रिया संपन्न हुई। समारोह में उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह एवं कोषाध्यक्ष अजयकुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नितिन अग्रवाल भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में संजय सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि जीवन की नई जिम्मेदारियों की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञ...

युनिव्हर्सल एज्युकेशन अकॅडमी मुंबई संचलित नालंदा विद्यालयात संस्थेचे संस्थापक अध्यक्ष कालकथित .अड.माधवराव अनंतराव वाघ यांची पुण्यतिथी साजरी करण्यात आली

Image
युनिव्हर्सल एज्युकेशन अकॅडमी मुंबई संचलित नालंदा विद्यालयात संस्थेचे संस्थापक अध्यक्ष कालकथित .अड.माधवराव अनंतराव वाघ यांची पुण्यतिथी साजरी करण्यात आली. या निमित्ताने दादांच्या स्मृतींना विनम्र अभिवादन करण्यात आले. कार्यक्रमाच्या अध्यक्षस्थानी विद्यालयाचे मुख्याध्यापक वाध श्री.पी.झेड.रावते सर होते. कार्यक्रमाची सुरुवात कालकथित. अॅड. माधवराव वाघ साहेब यांच्या प्रतिमेचे पूजन व पुष्पहार अर्पण करून करण्यात आली. यावेळी मुख्याध्यापक श्री.पी.झेड.रावते सर यांनी वाघ साहेबांच्या शैक्षणिक कार्याचा आणि संस्थेच्या जडणघडणीतील त्यांच्या योगदानाचा गौरवपूर्ण उल्लेख केला. त्यांच्या विचारांवर चालणे हीच त्यांना खरी श्रद्धांजली ठरेल, असे मत त्यांनी व्यक्त केले. याप्रसंगी विद्यालयातील सर्व शिक्षक आणि शिक्षकेतर कर्मचारी मोठ्या संख्येने उपस्थित होते. सर्वांनी पुष्प अर्पण करून वाघ साहेबांच्या पवित्र स्मृतीस अभिवादन केले. विद्यालयात सुबक फलक लेखन श्री.के.एस. कोळी सर यांनी केले व ककार्यक्रमाच सुत्रसंचलन सौ.एस.एच. भालेराव मॅडम यांनी केले.

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

Image
वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न  हरियाणा । वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच हरियाणा इकाई -4 द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी में वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच तमिलनाडु  इकाई-3 के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार संतोष कुमार मुख्य अतिथि रहे जबकि वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच तमिलनाडु -1 की अध्यक्षा प्रोफेसर डॉ० ए भवानी चेन्नई ने काव्य गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता की।काव्य गोष्ठी का आरंभ कवयित्री दीपा शर्मा उजाला फरीदाबाद द्वारा प्रस्तुत शारदे वंदना से आरंभ हुआ।भक्त कवि डॉ रामजीलाल वर्मा मुंबई द्वारा मंगलाचरण पाठ किया गया।सुप्रसिद्ध हास्य कवि हलचल हरियाणवी ने वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच के  सफल आयोजन की चर्चा करते हुए हास्य मुक्तक व छंद सुना कर खूब गुदगुदाया।इसके साथ ही पटल पर उपस्थित सभी कवियों और कवयित्रियों का आभार प्रकट किया।वनकाम की इस काव्य गोष्ठी में कवि सभाचंद सुभाष महेंद्रगढ़,प्रिया वरुण दिल्ली,रायबरेली काव्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि शिवनाथ सिंह शिव,कवयित्री सुशीला जांगड़ा जींद,कवयित्री मधु गोयल कैथल,शुभ राम शास्त्री रेवाड़ी,निस्वार्थी काव्य मंच हरियाणा...

शिवदयाल मिश्रा समेत अनेक दिग्गज भाजपा पदाधिकारियों ने थामा शिवसेना का भगवा

Image
शिवदयाल मिश्रा समेत अनेक दिग्गज भाजपा पदाधिकारियों ने थामा शिवसेना का भगवा मुंबई।  महाराष्ट्र की राजनीति में उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उनके कई कद्दावर पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक साथ शिवसेना (शिंदे गुट) में प्रवेश कर लिया। उप-मुख्यमंत्री के विकास कार्यों और उनके जुझारू नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए इन नेताओं ने शिवसेना का भगवा झंडा फहराया।शिवसेना परिवार में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरों में उत्तर मुंबई के वे नेता शामिल हैं, जिनकी जमीन पर गहरी पकड़ मानी जाती है। भाजपा से उत्तर मुंबई के महामंत्री शिवदयाल मिश्रा, उत्तर भारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, उत्तर भारतीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित पांडे, वार्ड क्रमांक १२ के सचिव रवी पाठक और अध्यक्ष शशिकांत पाल ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। मनसे से मनसे की उपविभाग अध्यक्ष कस्तुरी रोहेकर और महासचिव अजित ने भी अपने समर्थकों के साथ शिवसेना का हाथ थाम लिया।इस भव्...

कोंकण रेलवे के सहयोग से सफल हुआ “धरोहर” का पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम

Image
कोंकण रेलवे के सहयोग से सफल हुआ “धरोहर” का पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम  मुंबई । यात्रियों को नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद कराते हुए रमणीय कोंकण रेल-मार्ग पर यात्रियों को अपने “सादर सेवा” का अनुभव प्रदान करने के लिए मशहूर कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन ने सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए निरंतरता के साथ सक्रिय रूप से संलग्न संस्था “धरोहर” के गत शनिवार को मुंबई के मरीन लाइंस स्थित वेस्ट एंड होटल में आयोजित पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित महाराष्ट्र सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने पुस्तक का लोकार्पण किया। उन्होंने कोंकण रेलवे के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संतोष कर झा से कोंकण रेलवे की विकास यात्रा एवं विभिन्न परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत साहित्य डॉ अमरीश सिन्हा की नवीनतम पुस्तक “बक्से का कोट” (काव्य संग्रह) के विमोचन का यह कार्यक्रम मुंबई एवं महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से पधारे बुद्धिजीवियों, लेखकों, आध्यात्मिक मनीषियों, ...

ब्राह्मण संगठन के पदाधिकारीयों ने मृतक के घर पहुंचकर प्रगट की शोक संवेदना

Image
ब्राह्मण संगठन के पदाधिकारीयों ने मृतक के घर पहुंचकर प्रगट की शोक संवेदना  जौनपुर । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के तत्वाधान में दिनांक 21/ 22 अप्रैल की रात्रि में थाना बक्सा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बभनौटी में दो परिवारों के मध्य मारपीट हुई थी जिसमें घायल व्यक्ति अशोक कुमार मिश्रा को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया वहीं जब यह सूचना संगठन को हुई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर संगठन के सभी पदाधिकारी मृतक परिवार को शोक संवेदना प्रकट कर वही परिवार जनों से वार्ता के दौरान पता चला कि दोनों पक्ष और विपक्ष सगे भाइयों की परिवार के लोग थे पुरानी रंजिश को लेकर एक बड़ी घटना हो गई जो अत्यंत दुखद है वहीं बक्सा थानाध्यक्ष से संगठन के लोगों ने मुलाकात कर दोषियों को बक्सा ना जाए और जो निर्दोष हैं उन्हें बरी किया जाए इसकी मांग की इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. श्रीपति उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र, जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे, वाराणसी मंडल अध्यक्ष जयेन्द्र कुमार शुक्ला, जिला संरक्षक अजय...

शिक्षा की अलख जगाने में राहुल एजुकेशन का रचनात्मक योगदान: पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक

Image
शिक्षा की अलख जगाने में राहुल एजुकेशन का रचनात्मक योगदान: पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक  भायंदर। शिक्षा के क्षेत्र में राहुल एजुकेशन का पूरे देश में महत्वपूर्ण स्थान है। बड़े-बड़े शहरों से लेकर गांव तक शिक्षा की अलख जगाने में राहुल एजुकेशन का रचनात्मक योगदान है। राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित श्रीमती केएल तिवारी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस के तीसरे तथा श्रीमती केएल तिवारी कॉलेज ऑफ़ आर्किटेक्चर के पांचवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए मीरा भायंदर वसई विरार के पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने की दिशा में आपकी सक्रियता समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में रेल विकास निगम के डायरेक्टर दीपक करंजीकर तथा डॉ वीएन बेडेकर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ नितिन जोशी उपस्थित रहे। प्रथम दिन के दूसरे सत्र में मीरा भायंदर महानगरपालिका आयुक्त राधा विनोद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । दो दिनों त...

एक्सीलेंट ट्यूटोरियल्स के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में मारी बाजी

Image
एक्सीलेंट ट्यूटोरियल्स के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में मारी बाजी   जौनपुर। विद्यार्थियों को नॉमिनल फीस में उत्कृष्ट शिक्षा देने वाली एक्सीलेंट ट्यूटोरियल्स कुशहा, घनश्यामपुर में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चों का संस्थान में उपस्थित डॉ ओम प्रकाश गुप्ता (नोडल शिक्षक राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा जौनपुर) एवं श्री शिवपूजन पांडेय (वरिष्ठ पत्रकार) के द्वारा हाई स्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रा अंशिका गुप्ता प्रथम, मीनाक्षी यादव द्वितीय , आर्यशी यादव एवं अंशिका यादव तृतीय स्थान एवं  इंटरमीडिएट की  परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र सौरभ यादव प्रथम, शिवम वर्मा द्वितीय,  मुस्कान गुप्ता एवं अंश यादव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।  कार्यक्रम के अध्यक्ष शिवपूजन पांडेय ने कहा कि परिश्रम, निरंतरता एवं लगन ही सफलता की सच्ची सीढ़ी है।  रामनिरंजन चौधरी (बीडीसी ) रावतपुर ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए सभी कक्षाओं में व्हाइट बोर्ड देने का वादा किया। डॉ ओम प्रकाश गुप्ता ने सभी के प्र...

सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ ठाणे डॉक्टर फाउंडेशन का उद्घाटन

Image
सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ ठाणे डॉक्टर फाउंडेशन का उद्घाटन ठाणे । वागळे एस्टेट स्थित टीप-टॉप प्लाजा में ‘ठाणे डॉक्टर फाउंडेशन’ का उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध हृदय शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अरविंद सिंह गेहलोत रहे। इस अवसर पर फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें डॉ. अशोक तिवारी को अध्यक्ष तथा डॉ. शंभू सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं डॉ. गिरीश प्रजापति को सचिव और डॉ. विनोद यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। लेडीज विंग की प्रमुख के रूप में डॉ. सान्या शहापूरकर की नियुक्ति की गई। इसके अलावा डॉ. प्रशांत शेगोकार, डॉ. निलेश होल, डॉ. उमेश प्रजापति, डॉ. जे. बी. यादव, डॉ. आर. एन. केवट, डॉ. मोहन कोष्टी, डॉ. मारिया आशीर्वादम, डॉ. सोनाली पुरुडकर, डॉ. मुग्धा गोडबोले, डॉ. निपा गणात्रा, डॉ. सुहासिनी मिश्रा, डॉ. शोभा सिंह और डॉ. श्वेता देशमुख को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही डॉ. अशोक येवले, डॉ. विपिन पंचाल, डॉ. वागीश यादव, डॉ. जी. जी. शर्मा, डॉ. शैलेश खाखर, डॉ. नेहा जाधव खोत, डॉ. आर. आर. शुक्ला, डॉ. विजय भद्...

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आरके अग्रवाल ने किया विधि पुस्तकालय का लोकार्पण

Image
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आरके अग्रवाल ने किया विधि पुस्तकालय का लोकार्पण ​जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में शनिवार को ‘एस. पी. गुप्ता स्मृति विधि पुस्तकालय’ का उद्घाटन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. के. अग्रवाल ने विधिवत फीता काटकर पुस्तकालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आर्यभट्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ​अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि विधि शिक्षा के सुदृढ़ीकरण में आधुनिक पुस्तकालयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।विद्यार्थियों को पुस्तकों के माध्यम से निरंतर अध्ययन करते हुए अपने ज्ञान का पुनरावलोकन और सुधार (रीड एंड रिपेयर) करते रहना चाहिए।उन्होंने कहां की यह केवल पुस्तकालय नहीं है बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगी।इसके साथ ही उन्होंने स्वर्गीय एसपी गुप्ता के स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि वह एक समर्पित अधिवक्ता रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा क...

*आदमी के विष से.....!**------ जितेन्द्र कुमार दुबे*

Image
*आदमी के विष से.....!* *------ जितेन्द्र कुमार दुबे* समुद्र मंथन से निकला.... कालकूट भी....एक रतन था... पर...कोई नहीं करना चाहता... इसका जतन था..... देव-दानव दोनों को ही....! दूर से दे रहा यह जलन था.... जीव-जन्तु सोचने पर विवश थे.. समुद्र मंथन में सबसे पहले....! विष ही आया क्यों बाहर....? प्रश्न यह सबके समक्ष था.... सृष्टि के विनाश का ही....! विचार कहीं उपजा तो नही था.... समंदर के मन के अन्दर... विस्तार अपना ही धरती पर बढ़े... चाहता रहा हो वह अन्दर ही अन्दर संशय जग वालों का यह....! था जायज़...और था प्यारा-प्यारा... क्योंकि....जानता रहा है जग सारा.. समंदर हमेशा...रहा बुद्धि का मारा.. पर...सच यह भी रहा.... कि जब भी कोई... चाल कुटिल चली उसने.... दिखा वह बना हुआ बेचारा.... कभी अकारण ही पंगा लिया था उसने प्रभु राम से....फिर.... हाथ जोड़ माफ़ी माँगी थी राम से... विश्वास कैसे कर लेता.....! वह समंदर घमण्डी....आराम से.... कि धरा पर मिलेंगे.....! भगवन कोई....बिना ताम-झाम से जो पी लेंगें सारा हलाहल यहाँ.... जिसे लोग भूत-भावन शंकर कहेंगे हारा था इस बार भी समंदर.... घमण्ड उसका हुआ था फिर छू...

राज रीयल्टी ग्रुप के डायरेक्टर राजेश सिंह की मां धानफूल देवी का निधन

Image
राज रीयल्टी ग्रुप के डायरेक्टर राजेश सिंह की मां धानफूल देवी का निधन  भायंदर। मीरा भायंदर के प्रख्यात भवन निर्माता राज रीयल्टी ग्रुप के डायरेक्टर राजेश सिंह एवं सुरेश सिंह की मां श्रीमती धानफूल फुलराज सिंह (उम्र 85 वर्ष ) का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे अत्यंत दयालु और धार्मिक प्रवृत्ति की थी। यही कारण था कि हर व्यक्ति उनका सम्मान करता था। वह अपने पीछे 2 बेटों,6 बेटियों, पौत्र, पौत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई। उनके निधन पर देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक नरेंद्र मेहता,भवन निर्माता सुरेंद्र उपाध्याय, समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, एडवोकेट डीके पांडे, समाजसेवी ब्रह्मदेव सिंह, ओम प्रकाश सिंह, शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह, रमेश चंद्र मिश्र, कमलेश दुबे, नगरसेवक मनोज दुबे, नगरसेवक विवेक उपाध्याय, एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, एडवोकेट कारण पांडे, पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय,पत्रकार महेंद्र पांडे, उमाशंकर सिंह, रमाकांत सिंह, बलवंत सिंह समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख ...

श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Image
श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों का  सम्मान   जौनपुर । श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज रामनगर, विधमौवां में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में शनिवार  को समारोह का आयोजन  किया गया जिसमें विद्यालय की प्रबंधक डॉ. प्रीती उपाध्याय द्विवेदी एवं प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार दूबे के द्वारा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य की सराहना की ।हाईस्कूल मे  समीक्षा सिंह  प्रथम, उजाला दूबे को  द्वितीय व आयुषी यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है,जबकि इंटरमीडिएट में साहिल यादव प्रथम, पायल तिवारी को द्वितीय व संदीप कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है । इन सभी मेधावी विद्यार्थियों ने विद्यालय के साथ जिले का भी नाम रोशन किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश दुबे ने किया  अंत में प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार दूबे ने विद्यार्थियों एवं आयोजकों का सम्मान किया और सभी को बधाई दी।   विद्यालय परिवार ने सभी सफल छा...

स्मार्ट प्रीपेड मीटर और बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Image
स्मार्ट प्रीपेड मीटर और बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन जौनपुर। स्मार्ट प्रीपेड मी योजना तथा विद्युत कटौती के विरोध में कांग्रेस ब्लॉक कमेटी, बदलापुर के अध्यक्ष महात्मा प्रसाद शुक्ल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आज विद्युत उपकेंद्र, बदलापुर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना को पूरी तरह से समाप्त किया जाए तथा पहले की तरह पारंपरिक मीटर लगाया जाए। सरकार द्वारा इस दिशा में गठित समिति में जनता की सहभागिता तय की जाए। विद्युत व्यवस्था को जनहित करी पारदर्शी और सस्ती बनाई जाए ताकि आम आदमी कठिनाई का सामना न करना पड़े। ज्ञापन में कहा गया है कि भीषण गर्मी के बीच विद्युत कटौती दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरे समय तक बिजली दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर महात्मा प्रसाद शुक्ल के अतिरिक्त पूर्व मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी, प्रभारी जिला सचिव विनोद त्रिपाठी, गामा निषाद,  मुंशी राजा, फूलचंद यादव, बाबूराम यादव, सोनू मौर्य,सांवले प्रजापति, विनोद कश्य...

मलेरिया दिवस

Image
मलेरिया दिवस  चलो चलकर ज़रा फूलों की बगिया को सजाते हैं। जहां हो कीट,मच्छर संग कृमियों को भगाते हैं। कहीं ना हो कोई व्याधि कहीं ना फैले मलेरिया। चलो चलकर सभी साथी मलेरिया डे मनाते हैं।। गली कस्बा शहर के हर डगर पर ध्यान देना है। कोई अनजान या अल्पज्ञ उसको ज्ञान देना है। रहें कैसे सुरक्षित स्वस्थ हवामान हो कैसा, सभी पूरक बनें अभियान का सम्मान देना है।। कहीं जो फेंकिए कचरा न हों कुछ व्यर्थ की चीजें। कहीं ना चूक हो जाएं कि जाएं अर्थ की चीजें। जरा सी भूल महंगी पड़ न जाए सोचना होगा, बढ़ेंगी व्याधियां घर में जो रखा गर्त की चीजें।। परिसर में कहीं न हो संचित चुल्लू भर पानी। निरर्थक वस्तुएं न हों कहीं कोने पर अंजानी। ऐसे ही जगह पर देते अंडे - लार्वा मच्छर, ज़रा सा भूल बनता शूल चिंतन करना हे ज्ञानी।। कीट एडिज जो काटे तो डेंगू द्वारी होता है। मच्छर एनाफिलीज काटे मलेरिया जारी होता है। घरेलू मच्छर है क्यूलेक्स होता वायरल वेस्ट नाइल, सभी किटों से रक्षित जब दीप होशियारी होता है।। जरा सा ध्यान दोगे यदि सुरक्षित ए जहां होगा। न होंगी व्याधियां घर में सुगंधित बागवां होगा। परिसर स्वच्छ होगा ...

शैलेश कुमार यादव की शोध मौखिकी परीक्षा संपन्न हुई

Image
शैलेश कुमार यादव की शोध मौखिकी परीक्षा संपन्न हुई  जौनपुर। शनिवार 25 अप्रैल 2026 को राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय के हिन्दी विषय के शोधार्थी शैलेश कुमार यादव की शोध मौखिकी परीक्षा शीर्षक निर्मल वर्मा के कथा साहित्य का विवेचनात्मक अध्ययन विषय पर सकुशल संपन्न हुई।वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा नामित बाह्य परीक्षक प्रोफेसर वशिष्ठ अनूप, अध्यक्ष हिन्दी विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी और शोध निर्देशिका प्रोफेसर सुधा सिंह अध्यक्ष हिन्दी विभाग राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय जौनपुर  द्वय परीक्षक उपस्थित रहें। ज्ञात हो कि प्रभावती यादव व लालजी यादव के पुत्र शैलेश कुमार यादव सेमरी, शाहपुर के मूल निवासी हैं। इस मौके पर केशजीत यादव प्रबंधक श्रीराम दुलार पहलवान पीजी कॉलेज, प्रो. सुनील विक्रम सिंह इलाहाबाद विधि, डाॅ. संजय कुमार श्रीवास्तव गांधी स्मारक त्रिवेणी पीजी काॅलेज बरदह आजमगढ़, डाॅ.प्रभाकर सिंह प्राचार्य श्रीराम पीजी कॉलेज निगोह, डाॅ.संजीव सिंह प्राचार्य रामकिशुन महाविद्यालय सिद्दीकपुर,संदीप यादव, सुनील, प्रेमचंद, साहबलाल, अनिल,प्रशा...

Yuddha nahi Buddha ,One day seminar on April 27 by Vagdhara

Image
Yuddha nahi Buddha ,One day seminar on April 27 by Vagdhara Mumbai : In an effort to spread a message of peace amid the looming threat of a global war, Vagdhara organization is set to host a one-day national seminar titled “Yudha Nahi Buddha” on monday 27 April, 4 pm at Maulana Azad Bhavan, Santacruz East. Renowned writer and film director Rumi Jaffery will grace the occasion as the Chief Guest. Dr. Vageesh Saraswat, President of Vagdhara, informed that the seminar is being organized under the coordination of young journalist Manisha Joshi. The session will be chaired by Virendra Yagnik. Key speakers include defense expert and Head of the Hindi Department at the University of Mumbai, Dr. Karuna Shankar Upadhyay, along with retired Indian Navy Commander Bhushan Diwan and senior journalist Mr Shivpoojan Pandey. The event will be hosted by actor Ravi Yadav, while Dr. Vageesh Saraswat will present the theme introduction. A senior journalist will present a Navgeet (modern poetic...

राम अनंद पांडे की नातिन सेजल दुबे ने 95.2 प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

Image
राम अनंद पांडे की नातिन सेजल दुबे ने 95.2 प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त कर बढ़ाया गौरव  जौनपुर। पूर्व प्रधानाध्यापक राम अनंद पांडे की नातिन सेजल दुबे ने दसवीं की परीक्षा में 95.2 प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त कर नाम रोशन किया है। पट्टी नरेंद्रपुर के पास स्थित मां भगवती इंटरनेशनल अकैडमी की छात्रा सेजल दुबे ने पूरे विद्यालय में प्रथम क्रमांक प्राप्त किया है। यही कारण है कि विद्यालय की तरफ से भी उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। पट्टी नरेंद्रपुर के पास स्थित केकरचवर गांव की निवासी सेजल के पिता वीरेंद्र दुबे साधारण किसान है जबकि मां खुशबू दुबे गृहिणी हैं। सेजल की शानदार सफलता पर पूरा गांव गर्व महसूस कर रहा है। सेजल की नानी की खुशी का तो ठिकाना नहीं। एक साधारण परिवार की सेजल ने जो कर दिखाया, वह विरले ही कर पाते हैं। सेजल बचपन से ही पढ़ने में अव्वल रही। वह आगे आईटी सेक्टर में जाना चाहती है।

लंदन में बिखरी हिंदी साहित्य और संस्कृति की सुगंध, छाई रही डॉ.मंजू लोढ़ा की कविताएं

Image
लंदन में बिखरी हिंदी साहित्य और संस्कृति की सुगंध, छाई रही डॉ.मंजू लोढ़ा की कविताएं मुंबई। लंदन में एक बार फिर हिंदी साहित्य और संस्कृति की सुगंध बिखरी, जब British Hindu Sewa Samiti Hertsmere द्वारा “काव्य मंच – एक हिंदी काव्य संध्या” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शब्दों की सरिता और भावों की अभिव्यक्ति का सुंदर संगम बना, जहाँ हिंदी प्रेमियों ने कविता के माध्यम से अपनी संवेदनाओं को साझा किया। इस गरिमामयी आयोजन की मुख्य अतिथि रहीं डॉ.मंजु मंगल प्रभात लोढ़ा, जिनकी उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की। एक बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी डॉ. मंजु लोढ़ा न केवल एक प्रसिद्ध कवयित्री और लेखिका हैं, बल्कि एक समर्पित समाजसेवी, प्रेरक वक्ता और परोपकारी भी हैं। लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्षा के रूप में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिससे अनगिनत लोगों का जीवन सकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ है। साहित्य के क्षेत्र में भी उनकी पहचान अत्यंत सशक्त है—14 पुस्तकों की लेखिका होने के साथ-साथ उन्हें राष...

समाज गौरव मिठाईलाल सिंह मार्ग का बुधवार को होगा उद्घाटन

Image
समाज गौरव मिठाईलाल सिंह मार्ग का बुधवार को होगा उद्घाटन  मुंबई : माटुंगा (पूर्व) स्थित हब टाउन बिल्डिंग, एस.बी.आई.बैंक के पास, भाऊदाजी रोड़ बुधवार 29 अप्रैल, 2026 को शाम 4 बजे समाज के गौरव, आर्य रत्न श्रद्धेय श्री. मिठाई लाल सिंह जी के द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में किये गए उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान करते हुए बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा आर्य रत्न श्रद्धेय श्री. मिठाईलाल सिंह जी की पावन स्मृति में माटुंगा (पूर्व) मार्ग क्रमांक 4 को मिठाईलाल सिंह मार्ग के नाम से अलंकृत किया गया है।जिसके उपलक्ष्य में उ‌द्घाटन समारोह का आयोजन किया गया है। विनीत हैं चन्द्रकुमार सिंह एवं समस्त परिवार जन श्रीमती सुमिता सुमन सिंह( प्रवक्ता - भारतीय जनता पार्टी, मुंबई ), समर्थ राजकुमार सिंह एवं सत्यजीत चन्द्रकुमार सिंह आदि।

अच्छे परिणाम पाने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Image
अच्छे परिणाम पाने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित  जौनपुर।महराजगंज क्षेत्र के चंद्रावती लालमणि मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज नखतपुर सराय दुर्गादास में वर्ष 2026 के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ विद्यालय के संस्थापक वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने विद्यालय में कक्षा 10 में मेधावी छात्र-छात्राएं जिनमें प्रथम स्थान में मीनू पटेल पुत्री बलराम पटेल जिन्हें 91.16% अंक मिले हैं वहीं दूसरे स्थान पर खुशी मौर्य पुत्री अरविंद मौर्य जिन्हें 85.83 प्रतिशत अंक मिले हैं वहीं तीसरे स्थान पर सेजल मौर्य पुत्री साहेब लाल मौर्या जिन्हें 84.66 प्रतिशत अंक मिले हैं वहीं अपने विद्यालय के कक्षा 12 के मेधावी छात्रा में पूर्णिमा शर्मा पुत्री विशंभर नाथ शर्मा जिन्हें 84.6% अंक मिला है अभिनंदन समारोह के दौरान संपूर्णानंद मिश्र पूर्व रिटायर दरोगा रेलवे पुलिस फोर्स वह देवमणि मिश्र, विनय तिवारी, बलराम पटेल तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे वहीं देवमणि मिश्र द्वारा बच्चों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और बच्चों को ह...

पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की नव कार्यकारिणी का सम्मान

Image
पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की नव कार्यकारिणी का सम्मान जौनपुर । राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमुहाई, जौनपुर द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में आयोजित समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों द्वारा नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों - अध्यक्ष प्रो. राहुल सिंह, महामंत्री डॉ. शैलेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुजीत कुमार पटेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, महिला संयुक्त मंत्री डॉ. प्रिया शुक्ला, प्रांतीय प्रतिनिधि डॉ. धर्मवीर सिंह, कार्यालय मंत्री डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय एवं सह मंत्री डॉ. प्रशान्त सिंह का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसी अवसर पर विविध महाविद्यालयों से आए हुए शिक्षकों—डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. सौरभ सिंह परिहार, डॉ. नितेश अग्निहोत्री, डॉ. वीरेंद्र...