राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ पटल से हुआ काव्यपाठ के साथ गीतों भरी शाम

राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ पटल से हुआ काव्यपाठ के साथ गीतों भरी शाम
मुंबई
साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक पंजीकृत राष्ट्रीय संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के तत्वाधान में रविवार 27  फरवरी 2022 को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सह-संस्थापक अनिल कुमार राही की अध्यक्षता में अपराह्न 1:00 बजे गीत-संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भोपाल से गीतकार संतोष वर्मा एवं वंदना रूंधे अपने गीतों के साथ उपस्थित थी। रात्रि 8:00 बजे रायपुर छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ साहित्यकार दिवाकर चंद्र त्रिपाठी के सफल संचालन में भव्य काव्य पाठ हुआ। आमंत्रित साहित्यकारों में उत्कृष्ट कवियत्री रायगढ़ छत्तीसगढ़ से सुधा देवांगन, कवियत्री इंदु मिश्रा किरण, मोहम्मदी खीरी उत्तर प्रदेश से सुपद मंडल, छत्तीसगढ़ से संतोष श्रीवास एवं बरेली उत्तर प्रदेश से ऋषि कुमार शर्मा उपस्थित थे। संस्था के संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम श्रावस्तवी ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप को बताया कि उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपनी अपनी विधाओं में उत्कृष्ट काव्य पाठ किया।अंत में संचालन कर रहे त्रिपाठी जी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था द्वारा सम्मान पत्र देकर अतिथियों का सम्मान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न