Posts

Showing posts from July, 2022

फौजी जवानों के साथ मना कारगिल विजय दिवस सम्मान समारोह जो युद्ध के साक्षी थें*

Image
*फौजी जवानों के साथ मना  कारगिल विजय दिवस सम्मान समारोह जो  युद्ध के साक्षी थें* दिव्यालय साहित्यिक पटल पर मंगलवार दिनाॅंक २६/७/२२ को कारगिल विजय दिवस पर देश के पराक्रमी अपराजितों   के गौरव विजय सम्मान में "एक शाम अजेयों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संचालिका मंजिरी निधि के संचालन में मुख्य अतिथि कर्नल दीपक रामपाल  द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। दिव्यालय की संस्थापिका  व्यंजना आनंद मिथ्या  द्वारा कारगिल शहीदों को नमन करते हुए कारगिल की शौर्य गाथा इतिहास रचने वाले विजयी  सिपाहियों का हार्दिक अभिनंदन किया गया। अंतिमा निर्मल द्वारा  देशभक्ति गीत की प्रस्तुति के साथ ही मनीषा अग्रवाल के द्वारा सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में भारत माॅं के वीर सिपाही होशियार सिंह जी को आमंत्रित किया गया। आनंद कुमार आशोदिया ने आमंत्रण पर देशभक्ति पर अपने वक्तव्य एवं वीर रस रचित आल्हाउदल गीत की प्रस्तुति दी।  कमांडर हेमंत चौरे की पत्नी उमा चौरे ने सैनिकों और उनके परिजनों के जीवन में साहस और संघर्षों का जिक्र किया। पटल के प्रमुख महेश जैन ज्योति ने सम्मान करत

सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की कहानियों के वाचन के साथ मनाया गया उनका जन्म उत्सव*

Image
*सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की कहानियों के वाचन के साथ मनाया गया उनका जन्म उत्सव*  कहानीकार सम्राट श्री मुंशी प्रेमचंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर दिव्यालय साहित्यिक पटल पर  शनिवार दिनाॅंक  ३०/७/२२ को पटल  साहित्यिकारों द्वारा मुंशी प्रेमचंद की लिखी गई कहानियों को सुनाया गया। कार्यक्रम की संचालिका एवं पटल उपाध्यक्ष मंजिरी निधि द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। पटल संस्थापिका अध्यक्षा व्यंजना आनंद मिथ्या जी द्वारा पटल अध्यक्ष प्रमुख राजकुमार छापड़िया जी, संचालिका एवं दिव्यालय पटल उपाध्यक्ष मंजिरी निधि, सचिव नरेंद्र वैष्णव सक्ति, पटल प्रभारी प्रमुख गजेंद्र हरिहारनो दीप,  कार्यक्रम अध्यक्षा अलंकरण प्रमुख  राजश्री शर्मा, दैनिक अलंकरण प्रमुख अनीता शुक्ला , मीडिया प्रभारी पूर्णिमा मलतारे एवं पटल साहित्यकारों का परिचय देते हुए सभी के पटल पर योगदान को बताते हुए कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथि समीक्षक श्री जितेंद्र मिश्र जी को आमंत्रित किया। संस्थापिका व्यंजना आनंद मिथ्या जी ने  मुंशी प्रेमचंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर कहानियों के वाचन द्वारा उन्हें करीब से जानने का सुखद अवसर बताया।

*पत्नी,गर्लफ्रैंड और अविश्वास....*सरकारी नौकरी में कहीं दूर....अकेले रहने वाले पतियों के पासजब कभी पत्नी पहुँचती है

Image
*पत्नी,गर्लफ्रैंड और अविश्वास....* सरकारी नौकरी में कहीं दूर.... अकेले रहने वाले पतियों के पास जब कभी पत्नी पहुँचती है सामान्य तौर पर उसकी ख्वाहिश कुछ भी नहीं होती...लेकिन... घर के एक-एक सामान पर उसकी उपयोगिता और उसके सापेक्ष कदरदान पर वह दृष्टिपात अवश्य करती है.... मौका निकाल कर-नजरें बचाकर मोबाइल का व्हाट्सएप संदेश, हिसाब-किताब की डायरी जरूर चेक करती है.....! (जमाना बदल गया है न.... पहले चिट्ठियां तलाशती थी...) और खोज लेती है.... अपने मतलब की बातें शिकायत और उलाहना के लिए.. क्योंकि ऐसी मान्यता है कि बिना शिकायत और उलाहना के पत्नियों की कदर नहीं होती...! कुछ अच्छे पलों का विश्वास लेकर घर से चली पत्नी इस तरह अब मनमुटाव और खटास में बदल देती है दिनचर्या शुरू होने लगती है                           आपसी खटपट और बुराई... इसका निराकरण करते-कराते और मान-मनौअल में ही सारा समय निकल जाता है इनको बुद्धत्व तब प्राप्त होता है जब वापसी का समय हो जाता है शायद इन्हीं समस्याओं से निजात पाने को और इनकी तिरछी नजर से बचने को अधीर मना होकर चोरी-चुपके पत्नी व्रतधर भी रख लेता है कम से कम एक अदद ग

भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने किया PIPASA NX का उद्घाटन

Image
भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने किया  PIPASA NX का उद्घाटन मुंबई। उत्तर मुंबई के भाजपा सासंद गोपाल शेट्टी के हाथों तथा भाजपा विधायक मनीषा चौधरी और पूर्व विधायक ठाकुर रमेश सिंह की महत्वपूर्ण उपस्थिति मे 31 जुलाई ,रविवार की शाम को बोरीवली पश्चिम के आईसी कॉलोनी ,लिंक रोड पर स्थित PIPASA NX रेस्टोरेंट्स का शानदार उद्घाटन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर  नगरसेवक घोषालकर , राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित  लल्लन तिवारी व सचिव राहुल तिवारी,भवन निर्माता राजेश सिंह व सुरेंद्र उपाध्याय, रामकृपाल उपाध्याय, वरिष्ठ समाजसेवक रत्नाकर मिश्र, राजेश मिश्र, प्रदीप तिवारी, सुनील तिवारी ,  महेंद्र पाण्डेय, अखिलेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह,  जनार्दन सिंह, अलख सिंह उभामो मीरा भाईंदर के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, कमलेश दुबे , अजीत उपाध्याय, उमाशंकर सिंह, कमलेश सिंह आधार फाउंडेशन से मनोज चतुर्वेदी, नागेन्द्र मिश्र,  हेमन्त पाण्डेय,  सहित बडी संख्या मे गणमान्य लोगो के आने जाने का सिलसिला जारी रहा ।रेस्टोरेंट के मालिक रवि सिंह व ब्रह्मदेव सिंह लोगो की आगवानी व मेहमान नवाजी किया।

कृपाशंकर सिंह और मालती सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

Image
कृपाशंकर सिंह और मालती सिंह को दी जन्मदिन की बधाई मुंबई। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी तथा उनके सुपुत्र राहुल तिवारी ने कृपाशंकर सिंह के बैंड स्टैंड स्थित आवास पर जाकर उन्हें और उनकी धर्मपत्नी मालती सिंह को संयुक्त रूप से जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर कृपाशंकर सिंह की पुत्री सुनीता सिंह और दामाद विजय कुमार सिंह, नाती शिवम सिंह भी उपस्थित रहे। कृपाशंकर सिंह के पूरे परिवार ने पंडित लल्लन तिवारी का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पंडित लल्लन तिवारी के करीबी एड राजकुमार मिश्र उपस्थित रहे।

कृपाशंकर सिंह और मालती सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

Image
कृपाशंकर सिंह और मालती सिंह को दी जन्मदिन की बधाई मुंबई। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी तथा उनके सुपुत्र राहुल तिवारी ने कृपाशंकर सिंह के बैंड स्टैंड स्थित आवास पर जाकर उन्हें और उनकी धर्मपत्नी मालती सिंह को संयुक्त रूप से जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर कृपाशंकर सिंह की पुत्री सुनीता सिंह और दामाद विजय कुमार सिंह, नाती शिवम सिंह भी उपस्थित रहे। कृपाशंकर सिंह के पूरे परिवार ने पंडित लल्लन तिवारी का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पंडित लल्लन तिवारी के करीबी एड राजकुमार मिश्र उपस्थित रहे।

लायंस क्लब ऑफ मुंबई चैंप्स की नई कार्यकारिणी गठित

Image
लायंस क्लब ऑफ मुंबई चैंप्स की नई कार्यकारिणी गठित मुंबई।लायंस क्लब ऑफ मुंबई चैंप्स की नई कार्यकारिणी गठित हुई है। डॉ राजेश शुक्ला को सर्वसम्मति से वर्ष 2022-23 के लिए अध्यक्ष चुना गया है। जगदीश नागड़ा , मनोज जैन और फकरुद्दीन को क्रमशः उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में संस्था ने 31 दृषिबाधित परिवारों को अन्नदान किया और एक वर्ष के लिए एक विद्यालय को गोद लिया। कार्यक्रम में गवर्नर हेमंतराज सेठिया, ख्वाजा मुद्दसर, राजेश मेहरा, आशिष पांड्या , सुरेश नागड़ा व अन्य लोग उपस्थित थे।

वृक्षारोपण अभियान के 12वें दिन विधायक सुशील सिंह ने किया वृक्षारोपण

Image
वृक्षारोपण अभियान के 12वें दिन विधायक सुशील सिंह ने किया वृक्षारोपण मुंबई/ चंदौली। पूर्वांचल की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की तरफ से देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन तथा प्रख्यात समाजसेवी पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिवस( 20 जुलाई ) के उपलक्ष में लगातार 60 दिनों तक चलने वाले वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई है।आज 12 वें दिन चंदौली जनपद के  ग्राम सभा अमंडा , ब्लॉक बरहनी में लोकप्रिय विधायक तथा रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के प्रमुख मार्गदर्शक सुशील सिंह के हाथों वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया तथा पंडित लल्लन तिवारी के दीर्घायु होने की प्रार्थना की ।

जन समस्याओं को जानने बृजेश सिंह के साथ आजाद नगर पहुंचे एड रवि व्यास

Image
जन समस्याओं को जानने बृजेश सिंह के साथ आजाद नगर पहुंचे एड रवि व्यास भायंदर। भारतीय जनता पार्टी के मीरा भायंदर जिला अध्यक्ष एड रवि व्यास के नेतृत्व में गोल्डन नेस्ट मंडल की टीम ने आज आजाद नगर का दौरा किया और वहां के नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मंडल ने उन्हें विश्वास दिलाया कि समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, जिला सचिव एड जितेंद्र शुक्ला , मंडल महासचिव आशुतोष पांडे ,जिला सचिव मुकुंद मिश्रा  और कनाकिया मंडल से सूरजभान मौजूद रहे। इस बारे में पूछे जाने पर बृजेश सिंह ने बताया कि आजाद नगर में अनेक तरह की समस्याएं हैं। हम लोग मनपा आयुक्त से मिलकर जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करेंगे।

पुनर्गठित भाजभा कार्यकारिणी के स्वागत के साथ हुई भव्य काव्य-गोष्ठी

Image
पुनर्गठित भाजभा कार्यकारिणी  के स्वागत के साथ हुई भव्य काव्य-गोष्ठी ठाणे  साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था भारतीय जन भाषा प्रचार समिति,ठाणे के तत्वाधान में शनिवार दिनांक 30 जुलाई 2022 को कार्यकारिणी के पुनर्गठित पदाधिकारियों के स्वागत के पश्चात  काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान.. पुष्पगुच्छ, छोटी डायरी एवं सुंदर लेखनी के साथ मंचस्थ अतिथियों  द्वारा किया गया।  काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सुभाष चतुर्वेदी ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार विधु भूषण त्रिवेदी एवं वरिष्ठ पत्रकार नामदार राही मुख्य रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम का भव्य संचालन संस्था के सम्मानीय अध्यक्ष-रामप्यारे रघुवंशी ने किया। कवि गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से की गई तत्पश्चात सभी कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं से उपस्थित सभी रचनाकारों को आल्हादित किया। मुंबई के आसपास शहरों से उपस्थित साहित्यकारों में *वरिष्ठ कवि.. तिलकराज खुराना, अरोरा त्रिलोचन सिंह, रामस्वरूप साहू, संतोष पाण्डेय, शिल्पा सोनटक्के, गीतकार रामजी कन्नौजिया,

मनपा शिक्षक हरिश्चंद्र वर्मा का सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

Image
मनपा शिक्षक हरिश्चंद्र  वर्मा का सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह संपन्न   मुंबई।  बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण एल वार्ड अंतर्गत  कामगार नगर मनपा शाला सभागृह में शाला के यशस्वी शिक्षक/ सत्कारमूर्ति  हरिश्चंद्र  जंगीलाल  वर्मा के सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह का आयोजन शाला व्यवस्थापन समिति तथा मुंबई संस्कृति संवर्धन मंच की  तरफ से आयोजित किया गया।कार्यक्रम  की अध्यक्षता  मनपा शिक्षण विभाग के पूर्व प्रशासकीय अधिकारी  रामहित यादव ने किया। सर्वप्रथम व्यास पीठ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती पूजन  का कार्य संपन्न किया गया। शाला की छात्राओं द्वारा सुमधुर संगीत में सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रमुख अतिथि/ वक्ता के रूप में विभाग निरीक्षक श्रीमती उमा शिंदे, इकबाल शेख शाला मुख्याध्यापिका श्रीमती पूर्णिमा रॉय, हवलदार सिंह, सुरेंद्र सिंह,संतोष  कुमार पांडेय,सिंह,महाबल वर्मा,राम खेलावन वर्मा, विजयबहादुर सिंह, शालेय शिक्षिका  श्रीमती सविता यादव , शिक्षक- राजू बी.घुगे, माधुरी मेश्राम, रेनू गुप्ता, सुरेखा तावड़े,रुपाली भोईर,अशोक दसरिया,   सगो  वर्बे मनपा  हिंदी माध्यमिक श

भाजपा नगरसेवकों के प्रयासों से मीरा रोड में जनहित कार्य

Image
भाजपा नगरसेवकों के प्रयासों से मीरा रोड में जनहित कार्य भायंदर। मीरा भायंदर के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता के मार्गदर्शन में मीरा भायंदर महानगरपालिका प्रभाग क्र -21 के भाजपा नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, नगरसेविका सभापति वंदना संजय भावसार,  नगरसेवक अनिल रावजी विराणी तथा नगरसेविका सीमा कमलेश शाह की नगरसेवक निधी से गटर के उपर स्टैंप कंक्रीट करने के काम का उद्घाटन महापौर श्रीमती ज्योत्स्ना हसनाले के करकमलों से आज 31 जुलाई रविवार को C-3,4 के पास सेक्टर -8 शांतीनगर मीरारोड एवं सुबह - 11.30 बजे स्थान - नवग्रह कम्प्लेक्स बिल्डिंग 61 के पास पूनमसागर कम्प्लेक्स मीरारोड में किया गया। भाजपा के स्थानीय नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह स्टैंप कंक्रीट का कार्य स्थानीय रहिवासियों की मांग पर करवाया गया जिससे स्थानीय रहिवासियों में काफी उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम में भाजपा नगरसेवक, नगरसेविका, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय रहिवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम के सफल बनाया।

बालमुकुंद तिवारी को मिला सम्मान

Image
बालमुकुंद तिवारी को मिला सम्मान मुंबई । विगत 30 वर्षों से विद्यालयों में विभिन्न प्रकार के खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (MSSA) ने बालमुकुंद तिवारी का सम्मान अपने एक आयोजन में किया। बालमुकुंद जी को यह सम्मान खेल के प्रति उनके समर्पण और  निष्ठा के लिए  असोसिएशन के वरिष्ठ अधिकारी वारेन वाज और पीटर पात्रो द्वारा दिया गया। तिवारी जी पिछले 12 वर्षों से मार्शल आर्ट्स (जूडो सचिव) के रूप में सक्रिय हैं। साथ ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर इन्हें खेल आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका के निर्वहन हेतु आमंत्रित किया जाता रहा है। इनकी इस उपलब्धि पर सेंट मेरीज आईसीएसई शिक्षण संस्थान की प्राचार्या और क्रीडा विभाग से जुड़े अध्यापकों ने बधाई दी।

महाराष्ट्र के राज्यपाल को तत्काल हटाए केंद्र सरकार – आनंद दुबे

Image
महाराष्ट्र के राज्यपाल को तत्काल हटाए केंद्र सरकार – आनंद दुबे मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान की निंदा करते हुए शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि अपने कार्यों और बयानों से महाराष्ट्र का लगातार अपमान कर रहे भगत सिंह कोश्यारी को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा राज्यपाल महोदय का बयान समाज को बांटने का प्रयास है। शिवसेना का साफ मानना है कि मुंबई के विकास में सभी मुंबईकरो का योगदान तो है किंतु विशेष रूप से मराठी समाज का योगदान रहा है , मराठी समाज के बिना मुंबई और ठाणे के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती ।आनंद दुबे ने कहा कि राज्यपाल महोदय केंद्र सरकार के इशारे पर विघटन की राजनीति कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि 29 जुलाई को महाराष्ट्र के एक कार्यक्रम के दौरान भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था कि अगर महाराष्ट्र से खासकर मुंबई और ठाणे के गुजरातियों और राजस्थानी लोगों को निकाल दिया जाए तो यहां कोई पैसा नहीं बचेगा। यह लोग निकल गए तो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई नहीं रह जाएगी। इस कार्यक्रम में भगत सिंह कोश्यारी के साथ सांसद नवनीत राणा भी थी।

उत्तर भारतीय संघ के शिल्पकार मिठाईलाल सिंह ने पूरे किए जीवन के 94 बसंतसमाज के साथ-साथ शिक्षा जगत में भी जगाई अलख

Image
उत्तर भारतीय संघ के शिल्पकार मिठाईलाल सिंह ने पूरे किए जीवन के 94 बसंत समाज के साथ-साथ शिक्षा जगत में भी जगाई अलख  मुंबई। उत्तर भारतीय समाज के गौरव कहे जाने वाले, उत्तर भारतीय संघ के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी मिठाई लाल सिंह ने आज अपने जीवन के शानदार 94 बसंत पूरे कर लिए। अपने प्रेरणादायक जीवन से उन्होंने लगातार उपलब्धियों का वरण किया। दी प्रताप कोआपरेटिव बैंक के संस्थापक, महाराणा प्रताप सेवा मंडल के अध्यक्ष, दयानंद वेदिक विद्यालय एंड जूनियर कॉलेज मुलुंड ,माटुंगा और चारकोप के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यों और व्यक्तित्व का प्रकाश लगातार समाज को  मिलता रहा है।  उत्तर भारतीय समाज के सबसे पुराने और सबसे मजबूत संगठन उत्तर भारतीय संघ के विकास की कहानी में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले मिठाईलाल सिंह हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उत्तर भारतीय संघ के संघर्षपूर्ण प्रारंभिक दौर में  संस्थापक अध्यक्ष के रूप में यादगार पारी खेल चुके स्व  शुद्धन सिंह, के छोटे भाई मिठाईलाल सिंह ने  उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष के रूप में मजबूत और रचनात्मक पारी खेली। दादर में संचालित उत्तर भारतीय संघ के छोटे से कार्य

भारत की शान तिरंगा के आयात होने की खबर को स्पष्ट करे सरकार– मंगलेश्वर (मुन्ना )त्रिपाठी

Image
भारत की शान तिरंगा के आयात होने की खबर को स्पष्ट करे सरकार – मंगलेश्वर (मुन्ना )त्रिपाठी क्या अब भारत की शान ‘तिरंगा’ विदेश से आयात किया जायेगा ? ऐसे समाचार यहाँ- वहां छप रहे हैं, यदि ये समाचार सही है तो यह एक गंभीर विषय है | जिस देश से आयात होने की चर्चा है वो चीन है, तो यह और भी गंभीर बात है, भारतीय इतिहास नहीं भूले हैं  | राष्ट्रीय ध्वज एक प्रतीक भर नहीं होता। यह एक देश की संप्रभुता और उसके अस्तित्व की पहचान होता है। देश की सरकार को इस विषय को फ़ौरन स्पष्ट करना चाहिए |देश के हर नागरिक को यह  मालूम होना चाहिए कि ‘तिरंगा’ आजादी की लड़ाई के दौरान विकसित हुआ और औपचारिक रूप से इसे २२  जुलाई, १९४७ को संविधान सभा ने अपनाया। आज़ादी की लड़ाई के समय तिरंगे के बीच में चरखा था। तब चरखा और खादी हमारी आजादी की लड़़ाई के दो बुनियादी सिद्धांत हुआ करते थे। तिरंगे के इस ऐतिहासिक मूल को देखते हुए हाल-हाल तक यह आधिकारिक झंडे खादी के ही बनते रहे। झंडे के आकार-प्रकार, कताई- सिलाई सबकुछ भारतीय मानक ब्यूरो तय करता है। देश के नागरिकों को यह भी मालूम होना चाहिए कि  तिरंगे झंडे उत्तरी कर्नाटक में तैय

कन्नौजिया श्रीवास समाज साहित्यिक मंच द्वारा भव्य कवि सम्मेलन संपन्न "हरेली के रंग आजादी के अमृत महोत्सव के संग"*

Image
*कन्नौजिया श्रीवास समाज साहित्यिक मंच द्वारा भव्य कवि सम्मेलन संपन्न "हरेली के रंग आजादी के अमृत महोत्सव के संग"*  भारत विभिन्न परंपरा, त्योहारों और प्राकृतिक  सावन माह को संजोए हुए छत्तीसगढ़ के हरेली को जीवंत स्मृति में ‘ कन्नौजिया श्रीवास समाज साहित्यिक मंच छत्तीसगढ़ के तत्वधान में आभासी पटल पर पंद्रहवां कवि सम्मेलन 28 जुलाई 2022 को आयोजित किया गया जिसमें देश के विभिन्न साहित्यकारों ने इस कार्यक्रम में शिरकत हुए ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यू. एस. एस.राव. सचिव रेलवे भर्ती बोर्ड बिलासपुर रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत के जाने-माने मोटिवेशनल पीयूष गोयल जिन्होंने हरिवंश राय बच्चन की मधुशाला को सुई के नोक से किताब लिखा, रविंद्र नाथ टैगोर जी के किताब गीतांजलि को मेहंदी की कौन से लिखा और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया । विशिष्ट अतिथि बी वेणुगोपाल राव (समाज सेवी) साथ ही अन्य प्रसिद्ध कवि और लेखक अतिथिगण भी मौजूद रहे । मंच संचालन प्रिती शुक्ला (नागपुर महाराष्ट्र) एवं रमाकांत श्रीवास (छ० ग०) के बेहतरीन अंदाज में किया गया ।               कार्यक्रम के आरंभ में मेनका श्रीवास झर

मां झिनका फाउंडेशन द्वारा आदिवासियों को टी-शर्ट तथा कंबल वितरित

Image
मां झिनका फाउंडेशन द्वारा आदिवासियों को टी-शर्ट तथा कंबल वितरित कल्याण। अमावस्या के शुभ अवसर पर 28 जुलाई को प्रतिष्ठित संस्था माँ झिनका फाउंडेशन रजि,महारलगाव, कल्याण की तरफ से काम्बा गांव के पाँचवा मैल के आसपास आदिवासी गांववालों को कम्बल व टीशर्ट का वितरण फाउंडेशन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ मिलकर किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्थापक अध्यक्ष दिनेश हरिलाल अग्रहरि, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश जीता यादव,सचिव जितेश अग्रहरि, आचार्य श्री राहुल पाठक,प्रमुख सलाहकार महेश यादव,चेतन गुप्ता, मनीष दुबे अंजली गुप्ता,एवम समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन फाउंडेशन के सलाहकार महेश यादव ने किया।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वामी विनय स्वरूपानंद सरस्वती का अवतरण दिवस

Image
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वामी विनय स्वरूपानंद सरस्वती का अवतरण दिवस  कानपुर।श्री रामानुश्रम बिठूर, कानपुर में 28 जुलाई को श्रावणी अमावस्या और आश्रम के संस्थापक परमाध्यक्ष  महामंडलेश्वर १००८ स्वामी विनय स्वारूपानंद सरस्वती का अवतरण दिवस हर्षोल्लास के विशिष्ट संत जनो के उपस्थिति में मनाया गया। उक्त पावन बेला पर पनकी धाम के महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णदास, दण्डी आश्रम के प्रभारी स्वामी उदितानंद ब्रम्हचारी, सिद्धधाम के अरूणपुरी चैतन्य महाराज, अखण्ड शिव धाम की साध्वी सतरूपा, हरिहर धाम के महंत स्वामी साध्वी आनंदभारती, आदि कानपुर विभिन्न आश्रम के गणमान्य संत उपस्थिति रहकर स्वामी जी के अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामना दिया।महाप्रसाद  विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

31 जुलाई को होगी PIPASA NX की शानदार ओपनिंग

Image
31 जुलाई को होगी PIPASA NX की शानदार ओपनिंग मुंबई। फास्ट फूड के क्षेत्र मे मुम्बई उपनगर मे  गोयल शापिंग सेन्टर बोरिवली वेस्ट स्टेशन के पास "पिपासा लस्सी & स्नैक्स" की दुकान 1980 मे स्व बाबू भगवती सिंह ने स्थापित किया था,जो आज काफी पॉपुलर ब्रांड बन चुका है। मंडपेश्वर मेट्रो के पास लिंक रोड बोरिवली वेस्ट मे रवि सिंह  व ब्रह्मदेव सिंह ने अविराही होम विल्डिगं मे PIPASA NX आगामी 31 जुलाई को ओपनिंग हो रहा है ,जिससे आसपास के फास्ट फूड प्रेमियों के लिए खुशी व अवसर की बात है। इस होटल का फूड टेस्टिंग एक सप्ताह से चल रहा है ।जायका लेने के लिए शहर के प्रमुख लोगो का आना जाना लगा है । 28 जुलाई की शाम को समाज सेवक रत्नाकर मिश्र , वरिष्ठ पत्रकार शिवपुजन पाण्डेय , समाजसेवी राजेश मिश्र, उभामो भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह , महामंत्री कमलेश दुबे , मनसे शाखा प्रमुख धीरज शुक्ल मैं विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड का जायका लिया। ओनर रवि सिंह  व ब्रह्मदेव सिंह ने उपस्थित रहकर होटल द्वारा ग्राहकों को दी जाने वाली चीजों के बारे में जानकारी दी। अंत में ब्रह्मदेव सिंह ने समस्त लोगो

काव्यसृजन महिला मंच छ.ग.इकाई की काव्यगोष्ठी सम्पन्न

Image
काव्यसृजन महिला मंच छ.ग.इकाई की काव्यगोष्ठी सम्पन्न        अंतर्राष्ट्रीय संस्था काव्यसृजन महिला मंच की छ.ग.इकाई ने सोनगंगा कालोनी सरकंडा छत्तीशगढ़ में भव्य काव्यगोष्ठी का आयोजन किया|आदरणीय सुनील दत्त मिश्र जी की अध्यक्षता में सजी इस काव्यगोष्ठी का संचालन डॉ सुनीता मिश्रा जी ने बड़े ही सधे अंदाज में किया|छत्तीशगढ़ी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता आदरणीय अखिलेश पाण्डेय जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ा रहे थे|          सरस्वती पूजन वंदन के पश्चात कवि शैलेन्द्र गुप्त,अखिलेश पाण्डेय,अमृत पाठक,के के पाठक,विनय पाठक,अशर्फीलाल सोनी,डॉ शोभा त्रिपाठी,सुनीता मिश्रा,गीता सोनी,सुनील दत्त,रेनू वाजपेयी,सनत तिवारी,मारिया,मनोहरलाल मिश्र,व रश्मिलता मिश्रा जी ने इस बरसात की प्रथम काव्यगोष्ठी में जमकर काव्यवर्षा कर सभी को खूब भिगोया| सभी कवि कवयित्रियों ने बहुरंगी छटा बिखरते हुए एक से बढ़कर एक रचनायें प्रस्तुत कर संध्या के खुमार को बढ़ा दिया|उपस्थित अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया|        मुख्य अतिथि आदरणीय अखिलेश पाण्डेय जी ने संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए

नवनियुक्त प्रवक्ता श्यामजीत यादव का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान

Image
नवनियुक्त प्रवक्ता श्यामजीत यादव का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान मुंबई। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन कार्यालय, बोरीवली में आयोजित कार्यक्रम में आज उत्तर मुंबई कांग्रेस के नवनियुक्त प्रवक्ता श्यामजीत यादव का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, कार्याध्यक्ष आचार्य धर्मेंद्र मिश्र, महासचिव शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष सतीश मिश्र, मानिकचंद यादव राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, कांग्रेसी नेता श्याम लाल यादव, समाजसेवी गोविंद यादव, ललित पांडे, एड उदय यादव, राज्य पुरस्कृत शिक्षक भारत पांडे, पूरव गांधी, भोला वर्मा समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में नौवें दिन महिलाओं ने किया वृक्षारोपण

Image
लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में नौवें दिन महिलाओं ने किया वृक्षारोपण मुंबई /चंदौली। रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के मार्गदर्शक विधायक सुशील सिंह के सानिध्य में राहुल एजुकेशनल ग्रुप मुंबई के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी  के जन्मदिवस, 20 जुलाई से लगातार 60 दिनों तक चल रहे वृक्षारोपण के अभियान में आज  नौवें दिन चंदौली जनपद के ग्रामसभा इमलिया में माताओं, बहनों ने 25 वृक्ष लगाकर राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान किया। इस अवसर परसमिति के सचिव मृतुन्जय सिंह दीपू के अलावा गुरु राम, दिनेश राम ,बृजेश बारी ,मनोहरी सुरजा बस मतिया आदि लोग उपस्थित रहे।  राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी तथा सचिव राहुल तिवारी ने वृक्षारोपण अभियान से जुड़े समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नागरिक समस्याओं को लेकर शिवसेना का महापालिका पर जनमोर्चा

Image
नागरिक समस्याओं को लेकर शिवसेना का महापालिका पर जनमोर्चा भायंदर । मीरा भायंदर जिला शिवसेना द्वारा  आज गुरुवार ,28 जुलाई को मीराभाईंदर महानगरपालिका मुख्यालय भाईदर पश्चिम पर निम्नलिखित विषयों एवं जन समस्याओं के समाधान हेतु श विनोद घोसालकर पूर्व राज्य मंत्री ,उपनेता, मीरा भाईदर संपर्क प्रमुख  एवं मीराभाईदर जिला प्रमुख प्रभाकर म्हात्रे के नेतृत्व में  मोर्चा निकाला गया। मोर्चा की शुरुवात स्वातंत्रवीर सावरकर चौक,गोल्डन नेस्ट सर्कल,भाईदर पूर्व से हुई ।निम्नलिखित विषयों की मांग की गई।  1) मीराभाईदर क्षेत्र में सभी रोड पर खड्डे से हो रही नागरिकों को तकलीफ के निवारण हेतु रोड का दुरुस्तीकरण करना । २) भाईदर पूर्व के 10 प्रभावों में गीले सूखे कचरे से खाद निर्मिती हेतु कचरा प्रकल्प को रहवासी क्षेत्रों से तुरंत रद्द करना । ३) भारतरत्न पंडित भीमसेन जोशी सरकारी अस्पताल में रोगियों की हो रही दुरावस्था को दूर कर नर्स, डॉक्टर ,दवा,मशीन भोजन इत्यादि सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना। शिवसेना शिष्टमंडल अतिरिक्त आयुक्त श्री संभाजी पनपट्टे से मिला। शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे ने बताया की मिर

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर हर हर महादेव से गूंजा स्वयंभू तपेश्वर मंदिर

Image
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर हर हर महादेव से गूंजा स्वयंभू तपेश्वर मंदिर मुंबई। शिवसेना पक्ष प्रमुख तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर आरे कॉलोनी स्थित प्राचीन स्वयंभू तपेश्वर महादेव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक डॉ द्रिगेश यादव द्वारा शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर आयोजित महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। शिवसेना  विधायक सुनील प्रभु कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। 4 घंटे तक चले महारुद्राभिषेक में लगातार पंडितों का मंत्रोच्चार गूंजता रहा। पत्रकारों से बात करते हुए सुनील प्रभु ने कहा कि शत प्रतिशत शिवसैनिक मातोश्री के साथ दिल से जुड़े हुए हैं। हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे हमारे आराध्य देव हैं। सुनील प्रभु ने वृक्षारोपण कर उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज निष्ठावान और शिवसेना के प्रति समर्पित समाज है। आने वाले चुनाव में उत्तर भ

उत्तर भारतीय मोर्चा का विस्तार5 उपाध्यक्ष तथा 8 नए मंत्री का समावेश

Image
उत्तर भारतीय मोर्चा का विस्तार 5 उपाध्यक्ष तथा 8 नए मंत्री का समावेश मुंबई। भारतीय जनता पार्टी, मुंबई की मीडिया प्रमुख श्वेता परुलेकर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई भाजपा के अध्यक्ष एड मंगलप्रभात लोढ़ा की अनुमति से उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी तथा अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने मोर्चा का विस्तार करते हुए चार पदाधिकारियों को पदोन्नत देते हुए 5 उपाध्यक्ष तथा 8 नए मंत्रियों का समावेश किया है। इस बारे में पूछे जाने पर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुराने सभी पदाधिकारी यथावत अपने पदों पर काम करते रहेंगे। उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के नवनियुक्त पदाधिकारियों में धारावी से जयप्रकाश दुबे, चांदीवली से बबलू विश्वकर्मा, मुंबा देवी से आनंद मूलचंद शुक्ला, भांडुप से कुंवर रणजंयसिंह तथा मुंबादेवी से शिवशंकर शुक्ला को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चारकोप से पूनम सरोज ,गोरेगांव से सुनील यादव ,जोगेश्वरी पूर्व से रिचा सिंह, वर्सोवा से संदीप यादव ,मुंबा देवी से जीतेश गुप्ता, बांद्रा पूर्व से रिकेश शर्मा, अंधेरी पूर्व से उमाशंकर गौतम तथा बांद्रा पूर्व से अजय सिंह

के.डी.गायकवाड मनपा शाळेच्या मुलांनी मान उंचवला

Image
के.डी.गायकवाड मनपा शाळेच्या मुलांनी मान उंचवला  मुंबई :बृहन्मुंबई महानगरपालिका अंतिमस्तर कुस्ती स्पर्धा दि.२६ व २७ जुलै २०२२ रोजी गुंदावली मनपा शाळा अंधेरी येथे संपन्न झाली या स्पर्धेत क. दा. गायकवाड हिंदी क्र.१ शाळेतील दोन विद्यार्थी तृतीय क्रमांकाने विजयी झाले. १) करण प्रभुलाल कनौजिया - ३८ किलो - कांस्य पदक २) सरिता श्यामसुंदर केवट - ४१ किलो - कांस्य पदक विजयी स्पर्धक मार्गदर्शक शिक्षक राजेश अवघडे,  पुंडलिक पाटील, मच्छिंद्र बांधणे, सर्व मुख्याध्यापक, कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माळी सर सर्वांचे हार्दिक अभिनंदन.

वरिष्ठ शिक्षण अधिकारियों ने किया रेशमा जेधिया का अभिनंदन

Image
वरिष्ठ शिक्षण अधिकारियों ने किया रेशमा जेधिया का अभिनंदन मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित साध्वी सावित्री बाई फुले उच्च प्राथमिक हिंदी शाला, भायखला पश्चिम में आयोजित कार्यक्रम में पिछले दिनों सेवानिवृत्त हुई विभाग निरीक्षक रेशमा जेधिया का आज वरिष्ठ शिक्षण अधिकारियों ने सम्मान किया। इस अवसर पर शिक्षण अधिकारी राजेश कंकाल, शिक्षण अधिकारी (माध्यमिक) राजू तड़वी, अधीक्षक निसार खान, प्रशासकीय अधिकारी कैलाश आर्य, प्रशासकीय अधिकारी विजय जाधव, प्रशासकीय अधिकारी अफसाना जिया, विभाग निरीक्षक जगदीश, आरिफा, प्रीति पाटिल ,उमा शिंदे उपस्थित रहे।

सावन की रिमझिम फुहारों के बीच अभियान का कजरी महोत्सव एवं स्त्री शक्ति सम्मान

Image
सावन की रिमझिम फुहारों के बीच अभियान का कजरी महोत्सव एवं स्त्री शक्ति सम्मान भायंदर। महानगर की सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था अभियान तथा इंद्रलोक फ्रेंड्स क्लब द्वारा संयुक्त रुप से 6 अगस्त, शनिवार की शाम 5 बजे से कजरी महोत्सव तथा स्त्री शक्ति सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता संतोष दिक्षित ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि भायंदर पूर्व के रामदेव पार्क स्थित काजल ग्राउंड में बलिया उत्तर प्रदेश की लोकप्रिय कजरी गायिका सुनीता पाठक द्वारा कजरी गीत प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त भावना यादव को स्त्री शक्ति सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में मीरा भायंदर की महापौर ज्योत्सना हसनाले, पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता, विधायक गीता जैन, अभियान संस्था के अध्यक्ष अमरजीत मिश्र, भाजपा के जिला अध्यक्ष एड रवि व्यास, उपमहापौर हसमुख गहलोत, राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी, नगरसेविका डिंपल मेहता तथा नगरसेविका मीरा यादव समेत अनेक मान्यवर उपस्थित  रहेंगे।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर मुंबई भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

Image
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर मुंबई भाजपा ने दी श्रद्धांजलि मुंबई। भारत के पूर्व लोकप्रिय राष्ट्रपति, मिसाइल मैन ,भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर आज भाजपा के अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके महान कार्यों को याद किया। मुंबई भाजपा प्रवक्ता तथा मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह ने कहा कि उनके आदर्श महान विचार एवं सिद्धांत सभी भारत वासियों के लिए प्रेरणादायक है। उनका साधारण जीवन ,उनके द्वारा किए गए कार्य तथा उनकी राष्ट्रवादी सोच को हमेशा याद किया जाता रहेगा। उदयप्रताप सिंह ने डॉ एपीजे कलाम के एक कथन –सपने वह नहीं है जो आप सोने पर देखते हैं ; सपने वह है जो आपको सोने नहीं देते , को उद्धृत करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी। मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, वैज्ञानिक के साथ-साथ एक अच्छे वक्ता , सामाजिक चिंतक, लेखक भी रहे। 1998 में भारत के पोखरण परमाणु परीक्षण में उन्होंने एक निर्णायक संगठनात्मक, तकनीकी और राजनीतिक भूमिका का निर्वाह किया। उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह

प्रशासकीय अधिकारी आर्य का सत्कार

Image
प्रशासकीय अधिकारी आर्य का सत्कार मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका  स्कूलों के प्रख्यात अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी कैलाशचंद्र एम.आर्य का भायखला(पश्चिम) स्थित ई विभाग कार्यालय प्रशासकीय अधिकारी कार्यालय में शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट उल्लेखनीय सेवाओं हेतु मानववादी लेखक संघ के कार्याध्यक्ष ,समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव ने शाल,श्रीफल और पुष्प गुच्छ देकर सत्कार किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों ने आर्य सर की विद्ववता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। गौरतलब हो आर्य सर ई विभाग के प्रशासकीय अधिकारी के पूर्व एफ/दक्षिण विभाग के  प्रशासकीय अधिकारी  थे तब उन्होंने मनपा माध्यमिक स्कूल  के  एस. एस. सी. मार्च 2021  की परीक्षा में  प्रविष्ट होने वाले  विद्यार्थियों के लिए शिक्षणाधिकारी महेश पालकर के मार्गदर्शन‌ में  विशेष व्याख्यान  मालाओं का आयोजन किया था। इन व्याख्यानमालाओं का मुख्य उद्देश्य मनपा माध्यमिक स्कूलों का परीक्षा  परिणाम शत प्रतिशत लाना था। इस लक्ष्य को लेकर  हिंदी, मराठी, उर्दू और अंग्रेजी माध्यम के सभी विद्यार्थियों के लिए उन्होंने विशेष व्याख्यान आय

लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में 60 दिनों तक वृक्षारोपण अभियान

Image
लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में 60 दिनों तक वृक्षारोपण अभियान भायंदर /चंदौली। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन तथा प्रख्यात समाजसेवी पंडित लल्लन तिवारी के 73 वें जन्मदिन के उपलक्ष में रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति द्वारा 20 जुलाई से 60 दिनों तक चलने वाले वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। समिति के प्रमुख मार्गदर्शक विधायक सुशील सिंह के अनुसार प्रकृति के संतुलन और सौंदर्यीकरण के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। वृक्षारोपण का संबंध मानव जीवन से जुड़ा हुआ है। इसलिए विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में लगातार 60 दिनों तक चलने वाले वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है l वृक्षारोपण अभियान के सातवें दिन आज चंदौली जनपद के ग्राम बरहनी में 51 वृक्ष लगाए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य इंदल सिंह बाबा, प्रधान शिवपूजन राम, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह ,समिति के सचिव मृतुन्जय सिंह, बृजेश बारी, उपेंद्र सिंह ,छोटू बारी, बालीचंद्र जायसवाल समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

राकेश रोशन ने की डॉ अनिल मुरारका के सामाजिक कार्यों की सराहना

Image
राकेश रोशन ने की डॉ अनिल मुरारका के सामाजिक कार्यों की सराहना मुंबई । देश की प्रतिष्ठित तथा जानी-मानी सामाजिक संस्था एम्मपल मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल मुरारका ने आज बॉलीवुड के प्रख्यात फिल्म निर्माता निर्देशक राकेश रोशन के अंधेरी पश्चिम स्थित उनके कार्यालय में जाकर हाथ से बनाई गई उसके पूरे परिवार की एक बड़ी तस्वीर उन्हें भेंट की। अपने परिवार की खूबसूरत अंदाज में इतनी बड़ी तस्वीर को देखकर राकेश रोशन का चेहरा खिल उठा। उन्होंने डॉ अनिल मुरारका के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। डॉ अनिल मुरारका ने राकेश रोशन को अपनी सामाजिक संस्था तथा सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए अपनी स्वलिखित पुस्तक, अनकॉमन ड्रीम्स ऑफ ए कॉमन मैन भेंट की। इस अवसर पर फिल्म अभिनेत्री तथा पंजाबी ग्लोबल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा जानी माली समाजसेविका गुरप्रीत कौर चड्ढा भी उपस्थित रहीं।