Posts

Showing posts from January, 2024

शांति और सुरक्षा बहाली के लिए डॉक्टरों ने किया पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे का अभिनंदन

Image
शांति और सुरक्षा बहाली के लिए डॉक्टरों ने किया पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे का अभिनंदन भायंदर। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन मीरा रोड के नया नगर इलाके में जुलूस पर किए गए पथराव के बाद पूरे शहर में तनाव फैल गया था। परंतु पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा की गई सराहनीय पहल तथा कार्रवाई के चलते शहर में दोबारा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो पाई। पुलिस की प्रभावशाली भूमिका को देखते हुए मीरा भायंदर के करीब 40 डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ऑल इंडिया मेडिकल काउंसिल, मुंबई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, महाराष्ट्र राज्य के पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस आयुक्तालय में पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीकांत पाठक तथा पुलिस उपायुक्त जयंत बजबले से मिलकर आभार प्रकट करते हुए उनका अभिवादन किया। डॉ राजीव अग्रवाल ने कहा कि शहर की बहुत ही तनाव पूर्ण स्थिति को पुलिस ने जिस सूझबूझ और बहादुरी के साथ हैंडल किया हुआ बहुत सराहनीय है। उन्होंने पुलिस आयुक्त को राष्ट्रपति पदक प्राप्त करने पर उन्हें बधाई

‘एक घोड़ा छह सवार’ का मंचन**‘रंगशीर्ष जयदेव नाट्योत्सव’ के अंतर्गत दूसरी प्रस्तुति*

Image
*‘एक घोड़ा छह सवार’ का मंचन* *‘रंगशीर्ष जयदेव नाट्योत्सव’ के अंतर्गत दूसरी प्रस्तुति*  *दिल्ली विकास मिश्र* नई दिल्ली, आत्मा राम सनातन धर्म महाविद्यालय (दिल्ली-विश्वविद्यालय) की नाट्य समिति ‘रंगायन’ द्वारा अपनी यात्रा के बीसवें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर इस वर्ष पाँच दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके दूसरे दिन कल 30 जनवरी की संध्या श्रीराम सेंटर, मंडी हॉउस में रंजीत कपूर द्वारा लिखित तथा वशिष्ठ उपाध्याय द्वारा निर्देशित नाटक ‘एक घोड़ा छह सवार’ का सफल प्रदर्शन किया गया। इस नाटक में कॉलेज के वर्तमान छात्रों ने हिस्सा लिया। इस प्रस्तुति पर टिप्पणी करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. ज्ञानतोष कुमार झा ने कहा कि इस नाटक में फ्रेशर विद्यार्थियों से जिस तरह अभिनय करवाया गया है वह वशिष्ठ उपाध्याय की निर्देशकीय क्षमता का प्रमाण है।नाटक 'एक घोड़ा छह सवार' इस तथ्य को शिद्दत से सामने लाता है कि कैसे मजबूरी में किया गया कार्य किसी व्यक्ति को हास्यजनक स्थितियों में डाल देता है। रंजीत कपूर द्वारा रूपांतरित यह नाटक जॉर्ज एबट और जे.सी.होम के लिखे इस अमेरिकी नाटक 

बिंद समाज विकास संघ द्वारा आयोजित BSVS प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न

Image
बिंद समाज विकास संघ  द्वारा आयोजित BSVS  प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न   मुंबई। बिंद समाज विकास संघ द्वारा वर्ली स्पोर्ट्स क्लब प्रभादेवी वर्ली मुंबई में आयोजित BSVS प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंबई सहित अन्य जिलों प्रयागराज, मिर्जापुर ,भदोही, जौनपुर ,वाराणसी, सूरत, महानगर जैसे 10 टीमों ने भाग लिया इस स्वजातीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में,बिंद, केवट, निषाद, मल्लाह,नाविक ,साहनी, कश्यप, माझी और  बेलदार, मुखिया, इत्यादि स्वजातीय खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें सायन फाइटर की क्रिकेट टीम ने सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर वर्ली ब्लास्टर की टीम रही, जिसका नेतृत्व उद्योगपति ओमप्रकाश बिंद  ने किया, तीसरा स्थान प्राप्त करने में कुर्ला अवेंजर की टीम कामयाब रही। जिसकी अगुवाई बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी अशोक कुमार नाविक ने किया। संघ ने प्रथम विजेता टीम को 15 हजार रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। द्वितीय विजेता टीम को 10 हजार रुपए और ट्राफी तथा तीसरी विजेता टीम को 5 हजार रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, बेस्ट बॉलर, बेस्ट ब

दिनेशप्रताप सिंह का सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न

Image
दिनेशप्रताप सिंह का सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न मुंबई: मुलुंड (पश्चिम) स्थित शिल्पा रेजीडेंसी के सभागृह में शिक्षा विभाग में 35वर्षों की सेवा के पश्चात प्रधानाध्यापक दिनेशप्रताप पारसनाथ सिंह के सेवानिवृत्ति समारोह में उनका एवं उनकी जीवन संगिनी रीता सिंह का शाल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ और भेंट वस्तु देकर सत्कार किया गया। समारोह की अध्यक्षता शेठ सुरेश डी.शाह  एवं संचालन  विजय पंडित ने किया।  समारोह में अतिथियों के रूप में ट्रस्ट के सेक्रेटरी सुभाष चंद्र शाह, उपाध्यक्ष जितेंद्र भाई शाह, मनपा स्कूलों के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र आर पाण्डेय,वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली ,महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष आर.यू.सिंह,भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह,  पूर्व प्रधानाध्यापक राधेश्याम सिंह, अंजनी कुमार सिंह,डी.सी.उपाध्याय, मुरलीधर तिवारी,पुष्पा पांडे,डी.आर.सिंह,रमेश सिंह ,डॉ रमेश सिंह,उप प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह , दयाशंकर सिंह,अमर देव सिंह ,स्वामी नाथ मिश्रा,जे.पी.सिंह, विश्व विजय सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे। गौरतलब हो कि प्रधानाध्यापक दिनेशप्रताप सिंह के तीनों पुत्

फूट डालो राज करो राजनीति का तीक्ष्ण हथियार है*

Image
*फूट डालो राज करो राजनीति का तीक्ष्ण हथियार है*      पहले जब हमारे आर्यावर्त में राजशाही चलती थी तब जो शक्तिशाली होता था वही राजा बनता था|और शासन करता था|कालांतर में धीरे धीरे म्लेच्छों का प्रभाव बढ़ने लगा|तब शक्ति का दुरुपयोग होने लगा|और क्रूर शासको का उदय हुआ|जिसके परिणाम स्वरूप जनता में भी आक्रोश बढ़ने लगा|विद्रोह की आग सुलगने लगी|उसी बीच में अंग्रेज व्यापार करने की नियति से देश में प्रवेश किए|धीरे धीरे एक कम्पनी आई,ईस्ट इण्डिया के नाम से|उन लोगों ने देखा कि यहाँ तो कभी भी विद्रोह हो सकता है|आग सुलग रही थी और अंग्रेजों ने उसमें घी डाल के प्रज्ज्वलित कर दिया|और ऐसे लोगों को और ऐसे राज्यों को अपनी तरफ मिलाना शुरू कर दिया,जो विद्रोह करने की सोंच रहे थे|या जो डर रहे थे|प्रलोभन देकर हथियार देकर अपनी तरफ कर लिए|धीरे धीरे ब्रिटिश सरकार इसमें कूद गई और लगभग पूरे भारत पर अपना दबदबा कायम कर लिया|उनकी नीति फूट डालो राज करो,यहाँ खूब सफल रही|          1947 में जाते जाते अंग्रेज अपनी अचूक नीति फूट डालो राज करो,तत्कालीन सरकार को सौंपते गये|आजादी के बाद हमारे देश में संविधान बना|हम भारत

कर्जत में महिला उद्योजक विकास कार्यक्रम- प्रो डॉ दिनेश गुप्ता आनंदश्री ने किया महिलाओं को प्रोत्साहित

Image
कर्जत  में  महिला उद्योजक विकास कार्यक्रम - प्रो डॉ दिनेश गुप्ता आनंदश्री ने किया महिलाओं को प्रोत्साहित कर्जत ( महाराष्ट्र )- 31.01.24 केंद्र सरकार के आंत्रप्रेंन्यूर डेवलोपमेन्ट  इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और टाटा कम्युनिकेशन लिमिटेड के सहयोग से महिला उद्योजकता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  मार्गदर्शक के तौर पर प्रो डॉ दिनेश गुप्ता आनंदश्री आमंत्रित थे। व्यवसाय मार्गदर्शन और उसके प्रमुख पांच तत्व के बारे में प्रक्टिकल के साथ सिखाया। सभी महिलाओं उमीदवारों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता दिखाई।

फर्जी दस्तावेजों पर मुख्यमंत्री सहायता निधि से प्राप्त की वित्तीय सहायता आरटीआई से हुआ सनसनी खेज खुलासा

Image
फर्जी दस्तावेजों पर मुख्यमंत्री सहायता निधि से प्राप्त की वित्तीय सहायता  आरटीआई से हुआ सनसनी खेज खुलासा मुंबई। मुख्यमंत्री सचिवालय ने आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को उपलब्ध कराई हुई जानकारी में स्वीकार किया है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मुख्यमंत्री सहायता निधि से वित्तीय सहायता प्राप्त की गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री सचिवालय ने ठाणे के उस अस्पताल पर पुलिस आयुक्त को मामला दर्ज करने के लिए सूचित किया है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री सहायता निधि के तहत फर्जी मामले या सरकार को चूना लगाने के संबंध में मुख्यमंत्री सचिवालय से जानकारी मांगी थी। मुख्यमंत्री सहायता निधि के सहायक लेखा अधिकारी संजय तांबे ने अनिल गलगली को बताया कि डाॅ. अनुदुर्ग ढोनी गणपति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल आंबिवली ईस्ट ठाणे ने जाली दस्तावेजों के आधार पर वित्तीय सहायता प्राप्त की है और अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारियों और डॉक्टरों के करीबी लोगों पर संदेह है और आवश्यकतानुसार मामला दर्ज करने के लिए दिनांक 06.11.2023 द्वारा सूचित किया गया है। अनिल गलगली के अनुसार, मुख्यमंत्री सहायता निधि के माध्य

दूर रहते हैं तो दिल को बेजार करते हैं।। --- मुक्तककार गिरीश कुमार श्रीवास्तव गिरीश

Image
दूर रहते हैं तो दिल को बेजार करते हैं।।  --- मुक्तककार गिरीश कुमार श्रीवास्तव गिरीश  दूर रहते हैं तो दिल को बेजार करते हैं।।  चाहने वाले दिलोजां निसार करते हैं।।  मैं खुशनशीब हूँ नफ़रत कोई नहीं करता- दोस्त दुश्मन भी मुझे दिल से प्यार करते हैं।। ग़म मे भी हम विहार करते है।। और खुशियों से प्यार करते हैं।।  वक्त से पहले है मिला किसको- वक्त का इन्तजार करते हैं।। सुब्ह लेते हैं शाम लेते हैं।।  एक तेरा ही नाम लेते हैं।।  रूठ कर मुझसे बेवजह हमदम- खुद से क्यों इन्तकाम लेते हैं।। आखिरी ज़िन्दगी की तुम मेरी तलाश रहो।।  दिल तुम्हारा है मेरे दिल में सनम खास रहो।।  देखता मैं रहूँ बस इतनी इल्तिजा है मेरी-  दूर जाओ न कहीं मेरे आस-पास रहो।। ढ़लना शुरू हुआ तो फिर ढ़लता  चला गया।।  जीने का रूख़ स्वयं ही बदलता चला गया।।  मुड़कर भी नहीं देखा कभी वक्त दोस्तों- ठहरा नहीं पल भर समय चलता चला गया।। बस फर्ज अदा करते चले जा रहे हैं क्यों।।  किस सोच में पड़े हैं गले जा रहे हैं क्यों।।  किस्मत को कोसते हैं क्यों मलते हैं हथेली- ग़ैरों की खुशी देख जले जा रहे है क्यों।।

कलमकार संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

Image
कलमकार संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न ठाणे कल्याण शहर की साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था कलमकार की मासिक काव्य गोष्ठी मंगलवार दिनांक 30 जनवरी 2024 संस्थापक डॉ रामस्वरूप साहू स्वरूप के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता युवा साहित्यकार पवन तिवारी ने की तथा संचालन संजय द्विवेदी ने किया।सरस्वती एवं गणेश वंदना नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने की तथा साथ ही सुंदर गजल प्रस्तुत की।वरिष्ठ कवि मनोज कुमार उरई ने 'मैं दिया हूं दिया हूं'सदियों से तिमिर के बीच जला हूं।सुंदर कविता प्रस्तुत की।दयाराम दर्द ने अपने चिर परिचित अंदाज में 'हां मैं भी तो एक नारी हूं, तुम्हारी रोपी हुई फुलवारी हूं'रचना पढ़ी।रामस्वरूप साहू स्वरूप ने 'गीत ही साधना,गीत ही प्रार्थना,गीत ही वंदना गीत अभिव्यंजना प्रस्तुत किया।वरिष्ठ शायर अफसर दक्खिनी ने सुंदर गजल प्रस्तुत की तथा कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने अपना सुरीला गीत प्रस्तुत किया। विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित पाठक ने मंत्रोचार किया। नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान की त्रैमासिक पत्रिका देकर स

भाजपा नेता एड. रूद्रमणि पांडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Image
भाजपा नेता एड. रूद्रमणि पांडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी   कल्याण।  उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र के अध्यक्ष संजय पांडे ने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी दिलाने की दिशा में जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। इसी संदर्भ में उन्होंने कल्याण लोक सभा को लेकर विधानसभा संयोजक की नियुक्ति की है। अजय मिश्रा को लोकसभा संयोजक की जिम्मेदारी देने के साथ-साथ एडवोकेट रूद्रमणि पांडे को उल्हासनगर विधानसभा संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। सूर्यकांत त्रिपाठी को अंबरनाथ, विजय उपाध्याय को कल्याण पूर्व, आरपी मिश्रा को डोंबिवली, राजन पांडे को कल्याण ग्रामीण तथा दीनानाथ पांडे को मुंब्रा कलवा विधानसभा का संयोजक बनाया गया है। एडवोकेट रूद्रमणि पांडे कानून के अच्छे जानकार हैं। यही कारण है कि उनको  लीगल सेल के जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा चुकी है। उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी, प्रदीप रामचंदानी, डॉ संजय गुप्ता, दिनेश अग्रहरि समेत अनेक बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।

भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर की ब्रजवासियों की रक्षा – दयानिधि दास गोस्वामी

Image
भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर की ब्रजवासियों की रक्षा – दयानिधि दास गोस्वामी जौनपुर। भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलधार वर्षा से बचाने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उँगली पर उठाकर रखा और गोप-गोपिकाएँ उसकी छाया में सुखपूर्वक रहे। गोवर्धन पर्वत को गिरिराज भी कहते हैं।बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित सियरावासी गांव में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में पांचवे दिन कथा व्यास से बोलते हुए दयानिधि दास गोस्वामी महाराज ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि कृष्ण नाम ही हमें भवसागर के पार उतार सकता है। इस अवसर पर भारी संख्या में पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे।  डॉ श्रीपाल पांडे, रामअनंद पांडे, अनिल दुबे, सदापति तिवारी, भगवत तिवारी, रामकृपाल तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, रामधारी तिवारी,सागर दुबे,अमरनाथ तिवारी, प्रधान संदीप पाठक, पूल्लू तिवारी राजनाथ तिवारी, श्रवण तिवारी, तिनका तिवारी, राम कीर्ताश तिवारी, हृदय नारायण सिंह,विपिन  तिवारी,गिरजा शंकर यादव,पप्पू तिवारी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 26 जनवरी से प्रारंभ कथा का समापन 2 फरवरी को

साहित्य कला संस्कृति समाज सेवा को समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था(एनजीओ) काव्य कॉर्नर फ़ाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया 7वाँ जश्न-ए-जुनूँ वार्षिकोत्सव*

Image
*साहित्य कला संस्कृति समाज सेवा को समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था(एनजीओ) काव्य कॉर्नर फ़ाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया 7वाँ जश्न-ए-जुनूँ वार्षिकोत्सव* *दिल्ली विकास मिश्र* नोएडा केआईआईएमटी कॉलेज सभागार में अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक संस्था काव्य कॉर्नर फ़ाउंडेशन ने अपना सातवाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जिसके मुख्य अतिथि हरियाणवी फ़िल्म लख़मी दादा फ़ेम व गंगाजल के चर्चित खलनायक अभिनेता निदेशक कवि यशपाल शर्मा रहे। इस अवसर पर कला, साहित्य, संस्कृति, समाजसेवा, साहित्य सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु अलग-अलग केटेगरी में 90 से अधिक प्रतिभाओं को संस्था के प्रतिष्ठित सम्मान "राष्ट्रीय एकलव्यम् सम्मान” से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय और निर्देशन का लोहा मनवा चुके यशपाल शर्मा जी ने अपना बहुमूल्य समय देकर संस्था को गौरवान्वित किया।  अति विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मयंक अग्रवाल,निदेशक (आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस) गजेंद्र मावी ज़िला अध्यक्ष बीजेपी व राज कौशिक एवं पत्रकार थे। इस वर्ष संस्था के द्वारा दिया जाने वाला

रंगशीर्ष जयदेव नाट्योत्सव के पहले दिन हुआ अम्बपाली का मंचन*

Image
*रंगशीर्ष जयदेव नाट्योत्सव के पहले दिन हुआ अम्बपाली का मंचन* *दिल्ली विकास मिश्र* 30 जनवरी, नई दिल्ली, आत्मा राम सनातन धर्म महाविद्यालय (दिल्ली-विश्वविद्यालय) की नाट्य समिति ‘रंगायन’ द्वारा अपनी यात्रा के बीसवें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर इस वर्ष पाँच दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्धाटन कल 29 जनवरी की संध्या श्रीराम सेंटर, मंडी हॉउस में रामवृक्ष बेनीपुरी द्वारा लिखित तथा रवि तनेजा द्वारा निर्देशित नाटक ‘अम्बपाली’ के सफल प्रदर्शन के साथ हुआ।जिसमें कॉलेज के पूर्व छात्रों के साथ वर्तमान छात्रों ने हिस्सा लिया।प्रस्तुति से पहले ‘रंगायन’ की बीस वर्षों की गतिविधियों पर आधारित ‘स्मारिका’ तथा प्रो. ज्ञानतोष कुमार झा द्वारा संपादित पुस्तक “जगदीशचंद्र माथुर : रंग परिदृष्य” का विमोचन दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति पद्मश्री दिनेश सिंह, प्रसिद्द नाट्य आलोचक जयदेव तनेजा तथा कॉलेज गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन पवन जग्गी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जयदेव तनेजा ने कहा कि प्रो. ज्ञानतोष कुमार झा द्वारा संपादित और अंतिका प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक “जगदीशच

मुलुंड केलकर वझे कॉलेज, के कर्मचारी दिलीप पवार को "गैर-शिक्षक - कर्मचारी भूषण" से सम्मानित किया गया

Image
मुलुंड केलकर वझे  कॉलेज, के कर्मचारी दिलीप पवार को "गैर-शिक्षक - कर्मचारी भूषण" से सम्मानित किया गया मुलुंड, ता , ३० जनवरी [ संवाददाता }  केलकर-वझे  महाविद्यालय, मुलुंड के दिलीप दगड़ू पवार को गैर-सरकारी कॉलेज गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ (मान्यता प्राप्त संघ) द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित " शिक्षकेतर कर्मचारी  भूषण" पुरस्कार के लिए चुना गया था। संघ का 45वां वार्षिक अधिवेशन शनिवार, 27 जनवरी 2024 को तटकरे कॉलेज, मनगांव, रायगढ़ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय गैर-शिक्षक  कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डॉ आर बी सिंह, महाराष्ट्र राज्य महाविद्यालय गैर-शिक्षक कर्मचारी महासंघ के संस्थापक महासचिव, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शैलेन्द्र देवलंकर (निर्देशक ,उच्च निर्देशालय उपस्थित थे शिक्षा, महाराष्ट्र सरकार), अधिवक्ता। विधायक निरंजन डावखरे कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ पीठासन अधिकारी विधान परिषद, महाराष्ट्र राज्य, दिलीप पवार को सम्मान पत्र, नकद चेक और शॉल श्रीफल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कर्मचारी  भूषण पुरस्कार मिलने

मुलुंड विद्या मंदिर स्कूल के पूर्व छात्रों द्वारा एक अनूठी पहल।

Image
मुलुंड विद्या मंदिर स्कूल के पूर्व छात्रों द्वारा एक अनूठी पहल। मुलुंड, 30 जनवरी [संवाददाता] चूंकि महाराष्ट्र में हर जगह मराठा सर्वेक्षण चल रहा है, सभी नगर निगम कर्मचारियों के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों को भी काम पर लगाया गया है, मुलुंड में मुलुंड विद्या मंदिर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती फ्लोरी लार्सडो ने बच्चों को शिक्षा सलामत रखने के लिए एक अनोखे तरीके से लड़ाई लड़ी है उन्होंने अपने स्कूल के पूर्व छात्र सुनील गरे, सोनाली ओगले, माधुरी सालवी , परेश हडकर, महेश शिर्के, महेंद्र गायकवाड़ आदि की मदद से विद्यार्थियों की बची हुई पढ़ाई को पुर्ण कराने की गतिविधि शुरू की है। इस सराहनीय पहल की इस समय मुलुंड में जमकर चर्चा हो रही है

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया नमनपूर्वांचल विश्वविद्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

Image
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया नमन पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दी गई श्रद्धांजलि  जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर  गांधी वाटिका में उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने नमन किया।जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि  हमें बापू के अद्वितीय दर्शन और सत्याग्रह के सिद्धांतों पर समर्पित रहना चाहिए । गांधीजी ने अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के माध्यम से समृद्धि की दिशा में मार्गदर्शन किया। उनका संदेश था कि समाज में शांति और समृद्धि को साधने के लिए हमें आत्मनिर्भर और साहसी बनना चाहिए। गांधीजी ने अपने जीवन में सरलता, सच्चाई, और परमार्थ की खोज में बने रहकर हमें एक उच्चतम आदर्श की ओर प्रेरित किया है।  प्रबंध अध्ययन संकाय के प्रो. बी. डी शर्मा ने कहा कि बापू की अद्भुत साहस, सत्याग्रह, और अहिंसा की शिक्षा हमें सदैव प्रेरित करती हैं । वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत थे और उनकी आत्मनिर्भरता की बातें आज भारत को विकसित

पाल सेवा संघ का दसवां विशाल पाल गड़रिया धनगर स्नेह सम्मेलन संपन्नसमाज के जाने-माने लोगों ने की कार्यक्रम में शिरकत

Image
पाल सेवा संघ का दसवां  विशाल पाल गड़रिया धनगर स्नेह सम्मेलन संपन्न समाज के जाने-माने लोगों ने की कार्यक्रम में शिरकत भायंदर । मीरा रोड के शिवार गार्डेन  एम्पीथिएटर में पाल धनगर गड़रिया समाज की अग्रणी संस्था पाल सेवा संघ का दसवां स्नेह सम्मेलन एवं सत्कार समारंभ हजारों लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम  की अध्यक्षता  साक्षात एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष व उद्योगपति रामकुमार पाल ने किया । प्रमुख अतिथि बाबूराम पाल (राष्ट्र उदय पार्टी सुप्रीमो) व  निरंजन सिंह पाल (संपादक ,हरिकमल दर्पण ) के प्रमुख आतिथ्य में  हर वर्ष की भांति संस्था द्वारा पाल धनगर समाज की जानी मानी हस्तियों का सत्कार समारंभ आयोजित  किया गया। आगरा के विश्व प्रसिद्ध एनीमेटर ब्वाय जयदेव धनगर, ज्यूनियर गोल्डमेडलिस्ट प्रसिद्ध धाविका कु.अंतिमा पाल (अमेठी )तथा युवा फुटबालर तनय सुरेंद्र पाल( ठाणे) को "पाल वैभव पुरस्कार" प्रदान किया गया।  म.प्र.केशरी पहलवान गिर्राज पाल (ग्वालियर),युवा कवि व गीतकार राजेश बघेल (अलीगढ़) तथा प्रसिद्ध कृत्रिम अंग विशेषज्ञ डाॅ. हृदेश कुमार पाल (मैनपुरी) को "पाल ग

महिला व अपंग बाल विकास संस्था द्वारा निकाली गई शोभायात्रा

Image
महिला व अपंग बाल विकास संस्था द्वारा निकाली गई शोभायात्रा ठाणे। महिला व अपंग बाल विकास संस्था द्वारा, 500 वर्षों बाद प्रभु श्री राम जी के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा लौटने पर  खुशियां मनाई गई। आयोजिका संस्थापिका  डॉ  नूतन पाण्डेय महिला व अपंग बाल विकास  संस्था ने श्री प्रभु रामजी के आगमन को बड़े हर्षोल्लास से मनाया संस्था द्वारा पालकी व शोभायात्रा टिटवाला श्री क्षेत्र में निकाला बड़ी संख्या में इस शोभायात्रा में लोग जुड़े उसके बाद आचार्य श्यामनारायण पाण्डेय द्वारा स्वरचित संकट मोचन चालीसा का विमोचन रामोत्सव कार्यक़म के अध्यक्ष आलोक पान्डेय, भाजपा नेता  नागेंद्र शर्मा, माजी नगरसेवक सुरेश भोईर , राजेश दिक्षित, अनिता शुक्ला ,द्वारा किया गया संस्था ने भजन मण्डली राम चरित्र व हनुमान चरित्र का संक्षिप्त परिचय सौ० रूपाली   बाहेती के मुखारविंद से प्रस्तुत किया । उसके बाद  छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने प्रभु श्री रामजी के ऊपर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जिसमें संस्था के पूरे टीम ने सहभाग लिया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथियों ( रामजी के भक्त स्वरुप

मीरा रोड में संगीतमय श्री राम कथा सप्ताह का भव्य आयोजन संपन्नपंडित गौरांग गौरी की कथा सुनने उमड़ी भक्तों की भीड़

Image
मीरा रोड में संगीतमय श्री राम कथा सप्ताह का भव्य आयोजन संपन्न पंडित गौरांग गौरी की कथा सुनने उमड़ी भक्तों की भीड़ भायंदर।जनकल्याण सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था ,मीरारोड द्वारा विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी मीरा रोड के शांति नगर परिसर में सार्वजनिक संगीतमय श्रीराम कथा सप्ताह का भव्य, दिव्य आयोजन अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका पंडित गौरांगी गौरी के श्रीमुख से किया गया। श्रीराम कथा सप्ताह के अद्भुत आयोजन में प्रतिदिन यजमान के द्वारा धार्मिक विधिविधान से पूजन, अर्चन के पश्चात कथाश्रवण करने के लिए  मुंबई,  नवीमुंबई, ठाणे, नालासोपारा, वसई, विरार, पालघर, व मिराभाईंदर से पधारे, हुये सभी श्रीरामकथा अनुरागी तथा जनकल्याण संस्था के सभी श्रीरामभक्त पदाधिकारीगण कथापांडाल मे प्रतिदिन समय पर उपस्थित होकर झूमते, नाचते, गाते श्रीराम जी की जय जयकार करते हुये एकाग्रचित से अमृतमय प्रभु श्रीराम जी की सुंदर कथा का रसपान किये। वर्ष २०२४ की संगीतमय श्रीराम कथा राम मय वातावरण मे बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुई। विगतवर्ष की तुलना में इस वर्ष अयोध्याधाम मे श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह के कारण

विवेक उपाध्याय को नेहरू युवा केंद्र संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Image
विवेक उपाध्याय को नेहरू युवा केंद्र संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी  भायंदर। विवेक उपाध्याय को नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) के जिला सलाहकार समिति के प्रमुख सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। यह  संगठन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तहत एक स्वायत्तशासी संस्था है। विवेक उपाध्याय ने इस प्रतिष्ठानपूर्ण नामांकन के  लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऊर्जावान युवा मंत्री अनुराग ठाकुर को आभारपूर्वक धन्यवाद दिया है। मार्गदर्शन और नेतृत्व के महत्व को स्वीकृत करते हुए विवेक उपाध्याय ने युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल लोनिकर  प्रदेश विधानसभा संयोजक कृपाशंकर सिंह, युवा प्रदेश महामंत्री निखिल चव्हाण देवी प्रसाद उपाध्याय, विधानसभा प्रमुख रवि व्यास ,युवा जिला अध्यक्ष पंकज पांडेय दरोगा, युवा प्रदेश प्रतिनिधि मयंक मेहता, आईटी सेल प्रदेश संयोजक तेजस मालविया और सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह नामांकन विवेक उपाध्याय के युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र की विकास को बढ़ावा देने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सकट चतुर्थी* *चिंतन* *विधा ----दोहा छंद*

Image
  *सकट चतुर्थी*                  *चिंतन*                    *विधा ----दोहा छंद* आज चतुर्थी  है सकट,माघ मास शुभ वार। विघ्नहरण का व्रत करो, सुखी रहे परिवार।। व्रत करतीं माता बहन,कर गणेश  का ध्यान। इच्छित फल पातीं सभी,और जगत में मान।। वरदायक गणराज जी,सुनते करुॅंण  पुकार। अपने  भक्तों   का  सदा, करते  हैं  उद्धार।। बस  इतना  ही  चाहतीं, सुखी  रहें  संतान। कृपा दृष्टि रखना सदा, दें सबको सद्ज्ञान।। नाथ  गजानन  आपसे, विनती  है करजोर। तमस मिटे मनके सभी,हो उर में शुभ भोर।। संकट से रखना सदा,हमको आप सम्हाल। शरण  पड़ा हूॅं आपका,हे  गौरी  के  लाल।। शुद्ध  बुद्धि  के   देवता, मानें  सब  संसार। रिद्धि-सिद्धि  देकर हमें, करते हैं उपकार।। प्रथम पूज्य श्री आप हो, देवों  के सरताज। पूर्ण  मनोरथ  आपसे,होते  हैं सब  काज।। चिंतन करते आपका, जो भी आठों  याम। होता  है  उनका  सदा,जग में ऊॅंचा नाम।। मन में आप विराजिए,हे गजबदन  गणेश। *राम* मिटे सारी व्यथा,रहे न कोई  क्लेश।।                         *रचयिता*    *रामसाय श्रीवास "राम" किरारी बाराद्वार*                       *सक्ती (छग)*

जननायक भारत रत्न श्री कर्पूरी ठाकुर को समर्पित भाव सुमन

Image
  *जननायक भारत रत्न श्री कर्पूरी ठाकुर को समर्पित भाव सुमन                     *विधा ----दोहा छंद* जननायक  थे  देश  के, जन्मे  राज्य  बिहार। मंत्री  मुख्य  बिहार  के, दी  अच्छी  सरकार।। कर्पूरी   शुभ   नाम  है, ठाकुर   सेन  समाज। जन-जन   के  नेता   रहे, बने   रहे  सरताज। जन्मे   ग्राम   पितौंझिया, वे  ठाकुर  परिवार। जिला   समस्तीपुर  है, था  उत्तम   व्यवहार।। गोकुल   के   घर  में  हुए,  रामदुलारी   मात। खूब   किए  संघर्ष   वे, सहे  बहुत  आघात।। कर्म  नहीं  छोटा-बड़ा, कहते  थे   यह   बात। किए  कर्म  नाई  गिरी, दी  हमको   सौगात।। हित  आजादी   के  लिए, किए   खूब  संघर्ष। रहे काल  कुछ  जेल  में, हुआ  नाम  उत्कर्ष।। दलितों   पिछड़ों   के  बने, वे  सच्चे  सरदार। आज उन्हें  करते  नमन,हम  सब  बारम्बार।। भारत  माॅं   के  रत्न  थे, धरती  पुत्र  किसान। अब  जाके सच  में  बने, भारत  रत्न  महान।। सम्मानित   मरकर   हुए, कर्पूरी     जी  आज। भारत  रत्न मिला  उन्हें, हर्षित हुआ  समाज।। संतों  सा  जीवन  जिया,धन  संचय  से   दूर। नाम   कमाए   खूब  वे, जीवन   में   भरपूर।। युग   पुरूष  त्यागी  ब

कला, साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा को समर्पित संस्था काव्य कॉर्नर फाउंडेशन का सातवां वार्षिकोत्सव "जश्न-ए-जुनूँ संपन्न*

Image
*कला, साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा को समर्पित संस्था काव्य कॉर्नर फाउंडेशन का सातवां वार्षिकोत्सव "जश्न-ए-जुनूँ संपन्न* *दिल्ली विकास मिश्र* कला, साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा को समर्पित भारतीय सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय संस्था काव्य कॉर्नर फाउंडेशन का सातवां वार्षिकोत्सव "जश्न-ए-जुनूँ" दिनांक 28 जनवरी दिन रविवार को आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज के सी वी रमन सभागार में पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह में आर्ट एक्सहिबिशन, कवि सम्मेलन, नृत्य कला प्रस्तुतियां, गायन प्रस्तुति, सम्मान समारोह शामिल रहे। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय और निर्देशन का लोहा मनवा चुके यशपाल शर्मा ने अपना कीमती समय देकर संस्था को गौरवान्वित किया। अति विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मयंक अग्रवाल निदेशक (आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस), गजेन्द्र मावी, जिला अध्यक्ष, गौतमबुद्ध नगर,राज कौशिक (शायर एवं पत्रकार) ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथियों में रवि भदौरिया,राज नागर जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा), गौतमबुद्ध नगर एवम् प्रतीक सक्सेना

स्वर्गीय नरसिंह दुबे की 15वीं पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

Image
स्वर्गीय नरसिंह दुबे की 15वीं पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन वसई। श्री नरसिंह के. दुबे चॅरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रुग्णालय द्वारा स्वर्गीय नरसिंह दुबे की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 28 जनवरी को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l इसमे नि:शुल्क चिकित्सा शिबिर, सुदृढ बालक प्रतियोगिता, अन्न व हस्त्रोतस पर आधारित वनौषधियों की प्रदर्शनी, संभाषा प्रतियोगिता, विशुद्ध भोजपुरी /अवधी कवि सम्मेलन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन एवं धन्वंतरी पूजन से की गई। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 1177 मरीजों ने विभिन्न चिकित्सा का लाभ लिया l रक्त परीक्षण, इसीजी, एक्स-रे आदि नि:शुल्क परीक्षण चिकित्सकों के सलाह के अनुसार किया गया l जिनको  शस्त्रकर्म की आवश्यकता थी वह सभी शस्त्रकर्म एक सप्ताह में निशुल्क किये जायेंगे l किफायती दाम में चष्मा वितरण भी किया गयाl  महाविद्यालय के सभागृह में सुदृढ बालक प्रतियोगिता 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय में शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन 9 फरवरी को*

Image
*श्री वेंकटेश्वर कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय में शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन 9 फरवरी को* *दिल्ली विकास मिश्र* श्री वेंकटेश्वर कॉलेज विद्यार्थी यूनियन और काव्य कुंज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन 9 फरवरी को दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। श्री वेंकटेश्वर कॉलेज विद्यार्थी यूनियन के अध्यक्ष अमन चौधरी ने बताया कि हमारा छात्र यूनियन की पूरी टीम इस कार्यक्रम के लिए बहुत उत्सुक हैं।काव्य कुंज संस्था की वरिष्ठ पदाधिकारी पूनम माहेश्वरी ने बताया कि हमारी संस्था काव्य कुंज और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज विद्यार्थी यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में एक बेहतरीन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता फरीदाबाद के बहुत जनप्रिय एवं सभी के चहेते अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ दिनेश रघुवंशी करेंगे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली के हास्य कवि विनोद पॉल शामिल होगे।कार्यक्रम में दूसरे विशिष्ट अतिथि के रूप में नोएडा की लोकप्रिय कवयित्री एवं लेखिका प्राची मिश्रा शामिल हो रही हैं।अन्य आमंत्रित कवियों में दिल्ली के पवन कुमार पाण्डेय,अनुभाग अधिकारी श्री वे

भारतीय सद्विचार मंच द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

Image
भारतीय सद्विचार मंच द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न मुंबई। सामाजिक, साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था भारतीय सद्विचार मंच द्वारा स्थापित २३वां डॉक्टर राममनोहर त्रिपाठी पुरस्कार- २०२३,पूर्व मंत्री तथा  विधायक श्रीमती विद्या ठाकुर  को ,६ वां ठाकुर हरदत्त सिंह आदर्श पत्रकार पुरस्कार -२०२३ जागरुक टाइम्स के कार्यकारी संपादक श्रीनारायण तिवारी को और दूसरा बाबू आर एन सिंह आदर्श समाजसेवी पुरस्कार -२०२३ हिंदी विद्या प्रचार समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी डाक्टर राजेंद्र सिंह‌ को* दहिसर स्थित भारतीय सद्विचार मंच समाज कल्याण सभागार में सैकड़ों गणमान्य लोगों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।  संस्था संस्थापक डॉक्टर राधेश्याम तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह, विशेष अतिथि उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह , महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष  जयप्रकाश ठाकुर, शिक्षाविद् डॉक्टर हृदय नारायण मिश्रा, उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह समरस फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्

सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट द्वारा मुफ्त चिकित्सा व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

Image
सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट द्वारा मुफ्त चिकित्सा व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन मुंबई महानगर मुंबई के नजदीक ठाणे जिला के कल्याण शहर में रविवार दिनांक 28 जनवरी 2024 को सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट के संयोजन में भारत रत्न बापू जननायक कर्पूरी ठाकुर के 100 वीं जयंती के शुभ अवसर पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में मां फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा जिनके अधीन रक्तदान शिविर एवं निशुल्क ईसीजी परीक्षण, रक्तचाप,मधुमेह,एंजियोग्राफी,एंजियोप्लास्टी,बाईपास किडनी स्टोन डायलिसिस एवं डॉक्टर परामर्श की व्यवस्था उपलब्ध थी।मानव सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के डाक्टर संतोष कुमार शर्मा व उनकी टीम द्वारा उक्त शिविर में फिजियोथैरेपी संबंधी शारीरिक बिमारियों का निशुल्क इलाज किया गया।उक्त शिविर में 50 व्यक्तियों ने रक्तदान कर देश सेवा हितार्थ सराहनीय कार्य किया।सैकड़ो की संख्या में बच्चे,महिलाएं और युवा साथियों ने अन्य बीमारियों की जांच कराकर लाभान्वित हुए।उक्त शिविर में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, हरिशंकर शर्मा,हरिकेश शर्मा नंदव

काला घोड़ा फेस्टिवल में गूंजी डॉ. मंजू लोढ़ा की कविताएं

Image
काला घोड़ा फेस्टिवल में गूंजी डॉ. मंजू लोढ़ा की कविताएं मुंबई। काला घोड़ा फेस्टिवल साहित्य, कला, संगीत, नृत्य आदि से जुड़े कलाकारों के लिए एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म माना जाता है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 20 जनवरी से 28 जनवरी तक मुंबई के 30 विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। कूपरेज बैंडस्टैंड  के ओपन एम्फिथियेटर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में देश की प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ मंजू लोढ़ा ने कविताओं का वाचन किया। उनकी लिखित पुस्तक, भारत भाग्य निर्माता  और कलछी से काला घोड़ा पर आधारित कविताओं को सुनकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। इस अवसर पर डॉ लोढ़ा के पुत्र अभिनंदन लोढ़ा भी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संयोजक वर्षा काले, स्वेता राणे, मुदिता अग्रवाल ने समस्त लोगों को प्रति आभार व्यक्त किया।

पत्रकार विकास संघ के कार्यक्रम में सम्मानित किए गए अमित मिश्रा

Image
पत्रकार विकास संघ के कार्यक्रम में सम्मानित किए गए अमित मिश्रा  मुंबई। पत्रकार विकास संघ का वार्षिक स्नेह सम्मेलन मालाड के ब्रह्मा महेश ग्राउंड पर आयोजित किया गया।  इस अवसर पर मुम्बई शहर के सैकड़ों पत्रकार, साहित्यकार, पुलिस विभाग और बॉलीवुड के दिग्गज उपस्थित थे। आयोजन के दौरान  डीसीपी अजय कुमार बंसल ने वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा को सम्मानित किया । इस अवसर पर प्रसिद्ध एक्टर- स्टैंड अप कॉमेडियन सुनील पाल , पूर्व मंत्री असलम शेख, पूर्व सांसद संजय निरुपम, आचार्य पवन त्रिपाठी, आरटीआय एक्टिविस्ट अनिल गलगली, पत्रकार अरुण उपाध्याय, पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्रा, वरिष्ठ टी.वी. जर्नलिस्ट सुनील सिंह, रंजीत सिंह श्रीनेट, पीवीएस के सचिव अजय सिंह, अर्जुन काम्बले तथा अशोक यादव सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सैनिक सम्मान व प्रतियोगितात्मक काव्य संध्या सम्पन्न*

Image
*गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सैनिक सम्मान व प्रतियोगितात्मक काव्य संध्या सम्पन्न*     रा.सा.सा.व सांस्कृतिक न्यास काव्यसृजन मुम्बई के द्वारा 75 वीं गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आ.जवाहरलाल "निर्झर"जी की अध्यक्षता,मुख्य अतिथि व सम्मान मूर्ति आ.सनातन बेहेरा पूर्व नौसैनिक भारत सरकार व विशिष्ट अतिथि आदरणीय आर. के.सर,आर. के. कालेज मलाड़ नालासोपारा के प्रधान ट्रस्टी जी की उपस्थिति में दमदार संचालन युवा कवि रवि यादव "प्रीतम" जी ने किया|        ऐरो एकाडमी सफेद पुल साकीनाका मुम्बई में आयोजित आयोजन की शुरुआत अध्यक्ष व अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन वंदन के उपरांत देव वाणी में प्रार्थना पं.जमदग्निपुरी ने करते हुए की|काव्य पाठ की  शुरुआत कवि श्री हीरालाल "हीरा"  जी की गजल से हुई|तदोपरांत कवि श्री विनोद मिश्र,अनिल यादव,कलीम शेख,डॉ अशोक मौर्य,गुरुप्रसाद गुप्त,"आत्मिक" श्रीधर मिश्र,सौरभ दत्ता "जयंत",राम सिंह,अवधेश यदुवंशी,राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय,शिवनारायण यादव,लालबहादुर यादव "कमल",हौंसिला प्रसाद "अन्वेषी",प्रा.अंजनी कुमा

अखिल भारतीय अग्नि शिखा मंच का गणतंत्र दिवस पर कवि सम्मेलन संपन्न

Image
अखिल भारतीय अग्नि शिखा मंच का  गणतंत्र दिवस पर कवि सम्मेलन संपन्न अखिल भारतीय  अग्निशिखा मंच एक साहित्यिक, सांस्कृतिक सामाजिक संस्था है मंच समय-समय पर कवि सम्मेलन, सामाजिक कार्य और अन्य गतिविधियों करती रहती है ।  26 जनवरी के उपलक्ष में ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें करीब 30 कवियों ने भाग लिया कार्यक्रम के समारोह अध्यक्ष अभिलाष शुक्ला, मुख्य अतिथि, राम राय, विशेष अतिथि, संतोष साहू, शिवपूजन पांडे, पन्नालाल शर्मा, जनार्दन सिंह, कार्यक्रम का संचालन अलका पांडे ने किया आभार प्रदर्शन अश्विन पांडे ने किया सरस्वती वंदना रामेश्वर प्रसाद  गुप्ता ने कर कार्यक्रम की शुरुआत की राम राय जी ने अपने उद्बोधन में वीरों को याद किया और श्रीराम के अयोध्या आने की खुशी जाहिर की और अपनी एक रचना प्रस्तुत कर मंच को गौरवान्वित किया ।  अभिलाष शुक्ल ने अपने अध्यक्ष  भाषण में मंच को शुभकामनाएं देते हुए कहा सामाजिक और साहित्यिक कार्यक्रम होते  रहने चाहिए समाज को ऐसे कार्यक्रमों की बहुत जरूरत है और उन्होंने आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया बाकी अतिथियों ने भी दो शब्द कहे तो प्रतिभा