Posts

Showing posts from December, 2021

समरस फाउंडेशन ने किया शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल का अभिनंदन

Image
समरस फाउंडेशन ने किया शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल का अभिनंदन मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा करी रोड स्थित शिक्षण अधिकारी कार्यालय में शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल का सम्मान किया गया। संस्था की तरफ से महासचिव शिवपूजन पांडे, विशेष सलाहकार डॉ नागेश पांडे, विशेष सलाहकार राजेश उपाध्याय, राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत भारत पांडे तथा विशाल सिंह ने अभिनंदन पत्र, शॉल तथा पुष्प गुच्छ देकर राजेश कंकाल का अभिनंदन किया। संस्था की तरफ से नए वर्ष 2022  का धार्मिक टेबल कैलेंडर देकर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल ने अभिनंदन के लिए संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह तथा समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिक्षक सभा नेता प्रवीण यादव ने की शिक्षणाधिकारी से मुलाकात

Image
शिक्षक सभा नेता प्रवीण यादव ने की शिक्षणाधिकारी से मुलाकात मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग में कार्यरत शिक्षकों की यूनियन शिक्षक सभा के नेता प्रवीण यादव ने आज करी रोड स्थित शिक्षण अधिकारी कार्यालय में शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल से मिलकर मनपा शिक्षकों तथा स्पेशल शिक्षकों की कोरोना में लग रही ड्यूटी पर चर्चा की । उन्होंने श्री कंकाल से कोरोना काल ड्यूटी के अर्जित रजा पर पर भी चर्चा करते हुए उन्हें नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें दी। इस अवसर पर शिक्षक सभा के पदाधिकारियों में ओम प्रकाश यादव तथा गौतम कांबले उपस्थित रहे।

मुंबई महानगरपालिका के लेखापाल राजेंद्र पवार का अभिनंदन

Image
मुंबई महानगरपालिका के लेखापाल राजेंद्र पवार का अभिनंदन मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के लेखापाल राजेंद्र पवार का आज महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा भव्य सम्मान किया गया। मुंबई महानगरपालिका के ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्यरत राजेंद्र पवार  पदोन्नत देकर लेखापाल बनाए गए हैं। समरस फाउंडेशन की तरफ से महासचिव शिवपूजन पांडे, डॉ नागेश पांडे, भरत पांडे, वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय तथा विशाल सिंह ने परंपरागत तरीके से श्री पवार का अभिनंदन किया। समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने फोन द्वारा श्री पवार को बधाई दी। राजेंद्र पवार ने सम्मान देने के लिए समरस फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

मुख्याध्यापक शकील अंसारी का सेवा संपूर्ति कार्यक्रम सम्पन्न

Image
मुख्याध्यापक शकील अंसारी का सेवा संपूर्ति कार्यक्रम सम्पन्न मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित काणेनगर उर्दू स्कूल (फ/ उत्तर विभाग) के लोकप्रिय मुख्याध्यापक श्री शकील अहमद अंसारी का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ प्रिंसिपल वामनराव महाडिक शाला सभागृह संगमनगर ,वडाला में सम्पन्न हुआ। श्री अंसारी मुंबई मनपा में शिक्षक,मुख्य शिक्षक, एजुकेशन बैंक के डायरेक्टर व कई सामाजिक संस्थाओं में अपनी सेवाएं प्रदान की है।इस खूबसूरत कार्यक्रम में प्रशासकीय अधिकारी असफाक अहमद, कैलाश आर्य, शिक्षण निरीक्षक जगदीश गायकवाड़, मधुकर माली व पूर्व निरीक्षक नरेंद्र परमार, एजुकेशन बैंक के पूर्व डायरेक्टर रशीदा पीरजादा व लक्ष्मण पोपलघट उपस्थित थे। इस अवसर पर शिक्षक सेना के उपेन्द्र राय, अब्दुल हलीम, शिक्षक सभा के मु.रिजवान , उर्दू यूनियन के जावेद अंसारी उपस्थित थे।शिक्षक सेना उपकार्याध्यक्ष उपेन्द्र राय ने शकील अंसारी को एक आदर्श व समर्पित मुख्याध्यापक के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में उनके किये गए कार्यो की तारीफ की। कार्यक्रम का बड़ी ही खूबसूरती के साथ संचालन अनव

मनपा के विद्वान शिक्षक हौशिला प्रसाद पाण्डेय सेवानिवृत्त

Image
मनपा के विद्वान शिक्षक हौशिला प्रसाद पाण्डेय  सेवानिवृत्त  मुंबई ।  बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग अंतर्गत स्थित बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स मनपा हिंदी शाला, भारत नगर के वरिष्ठ शिक्षक हौशिला प्रसाद पाण्डेय 1 जनवरी 2022 से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने लगभग 29 वर्ष तक मनपा  विभाग की सेवा की।उनके सम्मान में इंचार्ज शिक्षक उमाशंकर यादव ने विदाई समारोह का आयोजन किया और उन्हे अंग वस्त्र ,नारियल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। श्री यादव ने बताया कि पाण्डेय जी विनम्र, कर्मठ, परिश्रमी ,और सहनशील शिक्षक थे ।हालांकि वे विज्ञान विषय से स्नातकोत्तर हैं, लेकिन उनके पास कला विषयों की भी अच्छी जानकारी है । इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक उमाशंकर यादव ,इंद्रजीत पाल, मनोज मांडवी ,योगेश रावत रेहान सर व निकिता मैडम सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे ।कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त मुख्याध्यापिका श्रीमती सुमित्रा रावत ने पांडे जी के दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना ईश्वर से की। सेवानिवृत्त महापौर पुरस्कृत शिक्षक शिवपूजन पांडे गंगा प्रसाद तिवारी और ओम प्रकाश मिश्रा ने भी हौसला पांडे

मुख्याध्यापक सुरेंद्र पांडे का हुआ सम्मान

Image
मुख्याध्यापक सुरेंद्र पांडे का हुआ सम्मान मुंबई।बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित आर के मार्ग मनपा हिंदी शाला, अंधेरी पूर्व से 1 जनवरी 2022 को सेवानिवृत्त हो रहे मुख्याध्यापक सुरेंद्र कुमार पांडे का आज आर के मार्ग हिंदी क्रमांक 2 की तरफ से सेवानिवृत्ति सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक रवि प्रकाश गोस्वामी, वरिष्ठ शिक्षक गिरीश मिश्रा, नीलम सिंह , पूनम यादव तथा सुप्रिया कदम उपस्थित रहे।

ड्रंक एंड ड्राइव से बचें ड्राइवर्स –अनिल गलगली

Image
ड्रंक एंड ड्राइव से बचें ड्राइवर्स –अनिल गलगली मुंबई । महाराष्ट्र राज्य दोपहिया उपयोगकर्ता संघ का कैलेंडर प्रकाशन वर्ष 2022 और वितरण कार्यक्रम कुर्ला पश्चिम में कर्मवीर भाऊराव पाटिल प्रबोधिनी पुस्तकालय में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के शुभ हाथों संपन्न हुआ। अनिल गलगली ने ड्राइवरों से नए साल की पूर्व संध्या पर ड्रंक कर वाहन न चलाने की अपील की। कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र राज्य दोपहिया उपयोगकर्ता संघ के उपाध्यक्ष विनोद साडविलकर ने किया था। इस जनजागरण कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य टू व्हीलर यूज़र्स असोसिएशन मुंबई दिव्यांग विभाग प्रमुख गिरीश कटके,धनंजय पवार,संतोष वेंगुर्लेकर, रचना पाटील, भाऊ शेलटकर, गितेश खेडेकर, चारूदत्त पावसकर, संजय मोरे, दिपक सचदेव, आनंद सरतापे, महेंद्र पवार, ज्ञानेश्वर बोडके, जे.एम.विजापूरकर, रामकुमार वर्मा,राजेंद्र गायकवाड़, रमेश चव्हाण, सूर्यकांत चव्हाण, जालींदर सालवे, संदिप हिरे, सलीम शेख आदि मान्यवर उपस्थित थे। सूत्रसंचालन व आभार विनोद साडविलकर में माना।

स्व. मां की स्मृति में समाजसेवी ने गरीबों को बांटे कंबल

Image
स्व. मां की स्मृति में समाजसेवी ने गरीबों को बांटे कंबल जौनपुर। कहते हैं मां का स्थान स्वर्ग से भी बढ़कर होता है। यही कारण है कि जब मां का साया हमारे सिर से उठ जाता है तो हम अनाथ महसूस करने लगते हैं। जौनपुर जिले के पवारा थाना अंतर्गत स्थित सजई कला निवासी समाजसेवी कृपाशंकर तिवारी (बड़े बाबू) तथा एडवोकेट रमाशंकर तिवारी की मां सुखराजी देवी ( 95 वर्ष) की 19 दिसंबर को गांव में ही देहावसान हो गया था। जीवन के अंतिम पड़ाव में भी वे पूरी तरह स्वस्थ रहीं।आज उनकी स्मृति में दोनों भाइयों ने आसपास रहने वाले 101 गरीबों को मुफ्त कंबल वितरित कर नेक काम किया। कड़ाके की ठंडक के बीच कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर डॉ जगदीश द्विवेदी, प्रधान गुलाबधर त्रिपाठी, पूर्व प्रधान बनारसी रजक, नन्हकऊ पांडे, पिंटू सिंह नऊवाडाड़ी,शिवाजी सिंह ,सपा नेता पंधारी लाल यादव, प्रधान सुशील दुबे, प्रधान लालता प्रसाद पटेल, छोटे लाल द्विवेदी उर्फ छोटे महराज , पूर्व प्रधान रामराज यादव,पंचूराम यादव,प्रधान कमलेश यादव, गुलाब यादव समेत अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक गणमान्य उपस्थित रहे।

*नई दिल्ली संसद सदस्य क्लब में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव संपन्न "राम रतन श्रीवास" को साहित्य शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया*

Image
*नई दिल्ली संसद सदस्य क्लब में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव संपन्न  "राम रतन श्रीवास" को साहित्य शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया* विश्व सभ्यता में अनन्य साहित्यिक विरासत को समेटे नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव खुबसुरत भारत की राजधानी , महाभारत काल से इंद्रप्रस्थ का हिस्सा रहे, विदेशी सत्ता के काले अध्याय का साक्षी रहे दिल्ली साहित्य, सत्ता और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं रहा है । सदियों से साहित्य प्रेमी के बीच प्रसिद्ध , समृद्ध भारतीय साहित्य परंपरा व विरास्त के मद्देनजर दिल्ली को विश्व पटल करने पर पुन: गौरवान्वित करने के उद्देश्य से पी .आई .यू . ट्रस्ट द्वारा आयोजित नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का भव्य आगाज 26 दिसम्बर 2021 संसद सदस्य क्लब नार्थ एवेन्यू , नई दिल्ली -1 में संपन्न हुआ।                भारत के विरासत को समेटे इस अलग-अलग राज्यों के मूर्धन्य साहित्यकारों की उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से सीमा सिन्हा की सुमधुर गीत से हुआ। इस महोत्सव के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि शंभु शिखर रहे एव

युगधर्म की प्रखर चेतना को जाग्रत करती 'कस्तूरी अंतर बसै

Image
युगधर्म की प्रखर चेतना को जाग्रत करती 'कस्तूरी अंतर बसै' मुंबई। "कस्तूरी अंतर बसै"डॉ रोशनी किरण का दोहा संग्रह है जिसमें सात सौ से अधिक दोहे हैं। रीतिकाल के प्रतिनिधि कवि बिहारी लाल जी की सतसई बरबस याद आ जाती है इस कृति को देखकर। कोई भी रचनाकार युगधर्म का वाचक होता है। समाज की परिस्थितियों का वक्ता होता है।अपने सृजन से युग की पीड़ा,आनन्द,सम्वेदना का बोध कराता है। वर्तमान काल की सिद्धहस्त एवं चर्चित कवयित्री डॉ रोशनी किरण जितनी अच्छी दोहा की सर्जना करती हैं उतनी ही सुंदर ग़ज़लकारा भी है। जिव्हा पर साक्षात सरस्वती विराजती हैं। 'कस्तूरी अंतर बसै' के दोहे भाव पक्ष की  दृष्टि से समृद्ध हैं वही कला सौष्ठव के मानकों पर खरे उतरते हैं। पुस्तक के सोलह खण्डों में विभक्त दोहों में कवयित्री का काव्य कौशल देखने को मिलता है। दोहे पर दोहे, में जहाँ दोहे की महत्ता का वर्णन है वही दोहा छंद को भी परिभाषित किया है। नवीन रचनाकारों को दोहा छंद का ज्ञान भी कराएंगे। अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा स्वाभाविक है कवयित्री ने गणेश पर दोहे सृजित करके आध्यत्मिक चेतना को स

*बोरीवली मनपा माध्यमिक शाला ने डबल हैट्रिक लगाकर राज्य के विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।*

Image
*बोरीवली मनपा माध्यमिक शाला ने डबल हैट्रिक लगाकर राज्य के विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।*  मुंबई, 29 दिसम्बर । भारत सरकार के द्वारा विद्यार्थियों के कौशल विकास हेतु स्थापित *अटल टिंकरिंग लैब* के माध्यम से प्रदान किये जाने वाले प्रशिक्षण में तैयार किये गए प्रोजेक्ट में बोरीवली म नपा. माध्यमिक शाळा के छात्र- छात्राओं द्वारा निर्मित  प्रोजेक्ट का चयन महाराष्ट्र राज्य के 5 चयनित विद्यालयों में प्रथम स्थान पर  रहते हुए लगातार छह महीने *स्कूल ऑफ द मंथ* घोषित होने की *डबल हैट्रिक* लगाई है।  इस बार  प्रतियोगिता में महाराष्ट्र से कुल 5 चयनित विद्यालयों में मुम्बई से मात्र एक बोरीवली मनपा माध्यमिक शाळा ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए डबल हैट्रिक लगाई और यह  गौरव प्राप्त किया है।  शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल, शिक्षणाधिकारी (माध्य) राजू तड़वी, उपशिक्षणाधिकारी (माध्य) ममता राव, अधीक्षक (माध्य) मुख़्तार शाह के मार्गदर्शन में शैक्षणिक गुणवत्ता में होनेवाली वृद्धि मे एक और मुकाम है ।  इससे न केवल विद्यालय का वरन बृह्नमुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग का गौरव बढ़ा । उल्लेखनी

काव्य स्पंदन पटल से चंद्र देव दीक्षित चंद्र का हुआ एकल काव्यपाठ

Image
काव्य स्पंदन पटल से चंद्र देव दीक्षित चंद्र का हुआ एकल काव्यपाठ मुंबई साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था काव्य स्पंदन की संरक्षिका एवं संस्थापिका अलका श्री मिश्रा के आमंत्रण पर लखनऊ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार,कलमकार चंद्र देव दीक्षित चंद्र का एकल काव्य पाठ काव्यस्पंदन साहित्यिक पटल से बुधवार 29 दिसंबर 2021 को सायं 6:00 से 7:00 बजे संपन्न हुआ।संयोजन पटल के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सागर एवं सहयोग मीडिया प्रभारी कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप का रहा।काव्य स्पंदन पटल पर देश के जाने- माने गीतकार,ग़ज़ल कार आदरणीय चंद्र देव दीक्षित 'चंद्र' उपस्थित होकर पटल को अपने गीतों,गजल,छंदो से खूब सजाया। आमंत्रित साहित्यकार दीक्षित जी के काव्य पाठ को श्रवण करने हेतु पटल से जुड़े हुए श्रोता के रूप में साहित्यकारो ने अपने शब्दों से शेयर कमेंट के माध्यम से हौसला अफजाई किया। चंद्र देव दीक्षित का सूक्ष्म परिचय संस्था की संस्थापिका अलका श्री मिश्रा ने दिया कहा कि चन्द्र देव दीक्षित 'चन्द्र'‌ लखनऊ, उत्तर प्रदेश से आते हैं।वे राष्ट्रपति,पदक से सम्मानित,गोल्ड मेडलिस्ट,राज्यपाल- उत्तर

बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक का निर्माण कार्य 27 प्रतिशत

Image
बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक का निर्माण कार्य 27 प्रतिशत मुंबई। एमएमआरडीए प्रशासन ने आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को सूचित किया है कि बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक के पहले चरण की भौतिक प्रगति 27 प्रतिशत तक पहुंच गई है और पहला चरण 23 मई, 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है। फिलहाल आर्किटेक्ट, ठेकेदार टाटा कंपनी को कुल 35.97 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चूका हैं। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक के काम को लेकर एमएमआरडीए प्रशासन से विभिन्न जानकारी मांगी थी। एमएमआरडीए प्रशासन ने अनिल गलगली को बताया कि वर्तमान में कार्य की भौतिक प्रगति 27 प्रतिशत है। चरण 1 का काम 23 मई, 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है।  एमएमआरडीए प्रशासन अब तक 35.97 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है, जिसमें आर्किटेक्ट, ठेकेदार टाटा प्रोजेक्ट कंपनी और अन्य खर्च शामिल हैं। आर्किटेक्ट आभा लांबा नारायण को 6.47 करोड़ रुपये की ठेका दिया गया है और अब तक उन्हें 3.21 करोड़ रुपये दिए गए हैं। ठेकेदार टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड को 180.99 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया जिसमें से 28.93 करोड़ रुपये का भुगत

रामलला के दर्शन कर राहुल तिवारी ने दिया मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद

Image
रामलला के दर्शन कर राहुल तिवारी ने दिया मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद मुंबई /अयोध्या। वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी ने आज अयोध्या में रामलला के दर्शन कर देश के सुख-समृद्धि की कामना की। राहुल तिवारी ने शानदार व्यवस्था तथा निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के मंदिर से, भारत एक बार फिर धर्म गुरु के रूप में प्रतिष्ठित होगा। राहुल तिवारी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ के मंदिर को भव्यता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विशेष बधाई के पात्र हैं। आने वाले दिनों में पूर्वांचल की विशिष्ट पहचान दिखाई देगी।

अंतर्राष्ट्रीय साहित्य संगम से हुआ सिलीगुड़ी के प्रतिष्ठित व्यंग्यकार महावीर चाचान द्वारा एकल व्यंग्य पाठ

Image
अंतर्राष्ट्रीय साहित्य संगम से हुआ सिलीगुड़ी के प्रतिष्ठित व्यंग्यकार महावीर चाचान द्वारा एकल व्यंग्य पाठ "अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम" की ओर से एक और नयी पहल  यशस्वी कथाकार यशपाल की पुण्य तिथि के अवसर पर "अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम" साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था की ओर से संस्था के अध्यक्ष श्री देवेंद्र नाथ शुक्ल की अध्यक्षता एवं संस्था के संस्थापक एवं महासचिव डॉ. मुन्ना लाल प्रसाद के संचालन में एक एकल व्यंग्य-पाठ का आयोजन किया गया। व्यंग्य-पाठ के लिए सिलीगुड़ी के प्रतिष्ठित व्यंग्य रचनाकार श्री महावीर चाचान को आमंत्रित किया गया था। श्री महावीर चाचान व्यंग्य रचना के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। इनके कई संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं जिनमें "मार्क थ्री की गरीबी" एवं "गधे को कानून की डिग्री" काफी चर्चित रहे हैं।   इसमें मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अद्यतन के संपादक प्रो. डॉ. ब्रजनंदन किशोर, पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष, डी.ए.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा एवं मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कविता वाचक्नवी, न

नव वर्ष के उपलक्ष में अमर फाउंडेशन का सम्मान समारोह संपन्न

Image
नव वर्ष के उपलक्ष में अमर फाउंडेशन का सम्मान समारोह संपन्न भायंदर। मीरा भायंदर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था अमर फाउंडेशन द्वारा नव वर्ष 2022 के उपलक्ष में 28 दिसंबर को भायंदर पूर्व के काजल ग्राउंड में कैलेंडर वितरण, सम्मान समारोह एवं बाटी चोखा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमर फाउंडेशन के चेयरमैन अमरनाथ तिवारी, मुंबई अध्यक्ष जयदयाल शुक्ला, कोषाध्यक्ष साहबदीन पांडे, महासचिव अजय मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, अरविंद तिवारी सचिव राम आसरे मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप मिश्र ,राजेश दुबे, नरहरी तिवारी ने आए हुए अतिथियों का सम्मान किया।  गायक राजू दुबे तथा मुकुंद मिश्रा के गीतों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में जिन लोगों का सम्मान किया गया उनमें विशेष सहयोगी के रुप में शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे ,नगरसेविका स्नेहा पांडे, अवधेश पांडे, एडवोकेट अरुण दुबे जयंती प्रसाद त्रिपाठी तथा राजेश सिंह सोमवंशी के अलावा भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास, नगरसेवक मनोज राम नारायण दुबे, महापालिका में परिवहन समिति सदस्य एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, शिव शंकर तिवारी, उत्तर भारतीय

आदित्य ठाकरे ने किया आनंद दुबे के कैलेंडर 2022 का विमोचन

Image
आदित्य ठाकरे ने किया आनंद दुबे के कैलेंडर 2022 का विमोचन मुंबई।।महाराष्ट्र राज्य के पर्यावरण एवं पर्यटन मंत्री , मुंबई उपनगर के पालकमंत्री , युवासेना प्रमुख , शिवसेना नेते आदित्य ठाकरे ने शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे के नववर्ष 2022 कैलेंडर का विमोचन करते हुए देशवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। आदित्य ठाकरे ने कहा कि नववर्ष 2022 महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

डॉ द्रिगेश यादव की मां जयराजी देवी यादव का निधन

Image
डॉ द्रिगेश यादव की मां जयराजी देवी यादव का निधन मुंबई। पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक द्रिगेश यादव की मां श्रीमती जयराजी देवी यादव के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। अत्यंत धार्मिक प्रवृत्ति की स्व जयराजी देवी करीब 82 वर्ष की थी। उनके चार बेटे राजेश,द्रिगेश, शैलेश और बृजेश यादव हैं। आज सुबह 9 बजे ,उनके निजी आवास गोरेगांव रिलायंस एनर्जी से उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई , जिसमे सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भाग लिया। आरे चेक नाका स्थित शिव धाम श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्रीमती जयराजी देवी के निधन पर अनेक राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों तथा समाज के प्रबुद्ध लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।

शिक्षक रामसिंह पटेल को मिला साहित्य श्री सम्मान

Image
शिक्षक रामसिंह पटेल को मिला साहित्य श्री सम्मान मुंबई:- धराधाम इंटरनेशनल द्वारा शिक्षक   रामसिंह पटेल को उनके शानदार कार्य के लिए साहित्य श्री सम्मान से अलंकृत किया गया । रामसिंह पटेल मूलतः आज़मगढ़ जिले के अजमतगढ़ ब्लाक के सुरैना ग्राम के निवासी है, बर वक्त जूनियर हाई स्कूल काजी की डिघवनियाँ में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं । इनके द्वारा पठन पाठन की कार्यशैली को इसी बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये जिस भी विद्यालय में नियुक्त हुवे, वहाँ विद्यार्थियों की संख्या में गज़ब की बृद्धि हुई । खेल कूद और कला के प्रति भी आप अपने छात्रों को हमेशा प्रेरित करते रहे, कई बार नाट्य कार्यशाला भी आपने कराई । कबड्डी में प्रदेश से आपके विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल भी प्राप्त हो चुका है ।          इन्हीं तमाम उपलब्धियों को सज्ञान लेते हुवे धराधाम प्रमुख डॉ सौरभ पांडेय जी, राम कृपाल राय जी, नरसिंह बहादुर सिंह जी के द्वारा  एक कायर्क्रम में साहित्य श्री सम्मान देकर अलंकृत किया गया । इस सम्मान से जिले और ब्लॉक के तमाम लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे

स्व. भगवती नरसिंह दुबे को गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Image
स्व. भगवती नरसिंह दुबे को गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि नालासोपारा। नालासोपारा मेडिकल कॉलेज के संचालक डॉक्टर ओम प्रकाश दुबे की मां स्व श्रीमती भगवती नरसिंह दुबे की तेरहवीं के अवसर पर आज अनेक गणमान्य लोगों ने दुबे इस्टेट, नालासोपारा पूर्व पहुंचकर उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, दिनेश तिवारी, संजय पांडे, उमेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, भाजपा युवा नेता बृजेश तिवारी समेत अनेक गणमान्य लोगों ने स्व श्रीमती भगवती नरसिंह दुबे की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री से विकलांग आर्थिक सहायता व प्रति माह पेंशन देने की मांग

Image
मुख्यमंत्री से विकलांग आर्थिक सहायता व प्रति माह पेंशन देने की मांग भायंदर।अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था एवं भारतीय संस्कृति सुरक्षा फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महेश तिवारी , राजस्थान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर दीपक व्यास को 30 लाख की विकलांग आर्थिक सहायता व प्रति माह 6 हजार रुपये पेंशन देने की मांग की है। मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में श्री तिवारी ने कहा है कि भायंदर पूर्व स्थित गोल्डन नेस्ट , फेस -1, में रहने वाले ओमप्रकाश व्यास का पुत्र दीपक मानसिक रूप से विकलांग है। वह 27 वर्ष का है जबकि दीपक के माता - पिता सीनियर सिटीजन हैं। फिलहाल वे 27 सालों से उसका दवा , रहने - सहने का खर्च वहन कर रहे हैं लेकिन भविष्य में वे इस खर्च को सहन करने में असमर्थ हैं इसलिए मानवता के द्रष्टिकोण से मुख्यमंत्री से दीपक व्यास को 30 लाख की विकलांग आर्थिक सहायता व प्रति माह 6 हजार रुपये की पेंशन देने की मांग की गयी है। ताकि जीवन भर उसका भरण - पोषण हो सके । महेश तिवारी ने आशा व्यक्त की है कि महाराष्ट्र के मुख्यमन्त्री दीपक व्यास की सहायत

स्मृति दिवस पर याद किए गए तपस्वी नरेंद्र पाटिल

Image
स्मृति दिवस पर याद किए गए तपस्वी नरेंद्र पाटिल  मुंबई। मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय के ट्रस्टी स्वर्गीय नरेंद्र पाटिल के तीसरे स्मृति दिवस के अवसर पर शिवाजी पार्क स्थित हिंद औद्योगिक एस्टेट में मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय बचाओ समिति और आम्ही मराठी उपक्रम द्वारा संयुक्त रूप से अभिवादन सभा आयोजित की गई। इस दौरान सभी वक्ताओं ने नरेंद्र पाटिल को याद किया।इस अवसर पर डॉ. संजय भिड़े, डॉ. कृष्णा नाइक, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, अधिवक्ता आनंद काटे, अधिवक्ता गायकवाड़, पत्रकार सुधीर हेगिष्टे, नितिन मोहिते, पंकज देगावकर, अरुण गायकवाड़, विनोद साडविलकर उपस्थित थे। इस दौरान सभी वक्ताओं ने नरेंद्र पाटिल को याद किया। मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय और दि कुर्ला नागरिक सहकारी बैंक के लिए उनके द्वारा किए गए अथक कार्यों की प्रशंसा करते हुए, सभी वक्ताओं ने अफसोस जताया कि मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय द्वारा उनके काम को भुला दिया गया। बचाओ समिति और आम्ही मराठी उपाक्रम की ओर से अनिल गलगली ने घोषणा की कि नरेंद्र पाटिल की स्मृति में संग्रहालय क्षेत्र के लिए सालाना एक पुरस्कार दिया जाएगा।

महापुरुषों की जयंती के साथ राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा हुआ भव्य काव्यपाठ

Image
महापुरुषों की जयंती के साथ राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा हुआ भव्य काव्यपाठ द ग्राम टुडे,मुंबई।साहित्यिक,सामाजिक            सांस्कृतिक संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा रविवार दिनांक 26 अक्टूबर 2021 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय कवि आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई एवं मदन मोहन मालवीय जी की जयंती मनाते हुए भव्य काव्यपाठ का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता लखनऊ के वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रदेव दीक्षित चंद्र ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में युवा शक्ति विकास द्विवेदी नई दिल्ली से उपस्थित थे। आमंत्रित साहित्यकारों में युवा साहित्यकार छत्तीसगढ़ से रमाकांत श्रीवास,लखनऊ से कवियत्री डॉक्टर ज्योत्सना सिंह,फतेहपुर उत्तर प्रदेश से कवियत्री सीमा मिश्रा उपस्थित थी। मंच का सुंदर संचालन संस्था के मीडिया प्रभारी एवं कवि विनय शर्मा दीप (मुंबई) ने अपने अंदाज में किया। आद. मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेई के साथ देश को समर्पित एवं संदेश प्रद कविताएं पढ़ी गई। पटल पर उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं और साहित्यकारों ने अपने कमेंट दे कर साहित्यकारों का हौसला अफजाई किया।उक्त समारोह का आयोजन,

काव्यगोष्ठी एवं परिचर्चा के माध्यम से गुरु गोविन्द सिंह के दोनो छोटे सुपुत्रों को दी गई श्रद्धांजलि

Image
काव्यगोष्ठी एवं परिचर्चा के माध्यम से गुरु गोविन्द सिंह के दोनो छोटे सुपुत्रों को दी गई श्रद्धांजलि मुंबई। जोर शहीदी दिवस के अवसर पर पत्रकारिता मिशन संस्था द्वारा संस्था कार्यालय हनुमान नगर कांदिवली पूर्व में काव्यगोष्ठी एवं परिचर्चा आयोजित कर गुरु गोविन्द सिंह के दोनो छोटे सुपुत्रों जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार राजेश विक्रांत जी ने की और प्रमुख वक्ता के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार नामदार राही व वरिष्ठ शिक्षक गंगा प्रसाद तिवारी उपस्थित रहे । काव्यपाठ कवि राम सिंह,  प्राध्यापक जेपी सिंह,  कल्पेश यादव , राकेशमणि तिवारी , हरिश्चंद्र सिंह,  संदेश मुकुन्द दुबे तथा नेपाल निवासी सुरेण पोखरेल ने किया । अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री विक्रांत ने कहा कि , यह निर्विवाद सत्य है कि हम अपने आदर्शों को भूल चुके हैं । उन्होंने कहा कि - उन्हें भी तब जोर शहीदी दिवस का भान हुआ जब शैक्षणिक गतिविधि में संलग्न सुपुत्र और उसके सहपाठी के लिए एक स्क्रिप्ट तैयार करने की जिम्मेदारी उठानी पड़ी । आगे

ज्योतिषाचार्य पंडित विजय मिश्र के आवास पर श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ संपन्न

Image
ज्योतिषाचार्य पंडित विजय मिश्र के आवास पर श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ संपन्न मीरा रोड।  कलयुग के इस कोरोना काल में श्रीरामचरितमानस का पाठ करने से घर में ही नहीं, पूरे समाज के लोगों के कल्याण हेतु सर्वधर्म समभाव के साथ पंडित विजय कुमार मिश्रा, ज्योतिष आचार्य के आवास पर श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन संपन्न हुआ । इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोग और भगवान राम के भक्त बड़ी मात्रा में उपस्थित हुए। भगवान राम को आदर्श मानने वाले स्थानीय नगरसेवक विक्रमप्रताप सिंह, राजू भोईर ,राकांपा नेता श्रीकांत मिश्रा ,शिवसेना नेता सुरेश दुबे, इमारत के सचिव प्रवेश चौहान, रामजी मिश्रा ,रमाकांत मिश्रा, भूतपूर्व मुख्याध्यापक शिव चंद्र मिश्रा ,मुख्याध्यापक ईश्वरदेव पाल, लालजी यादव, रविंद्र यादव, इंद्र बहादुर यादव, शिक्षिका व भजन गायिका ललिता यादव भूतपूर्व कांग्रेस उत्तर मुंबई जिलाध्यक्ष इंदु प्रकाश तिवारी ,डॉ संजय मिश्रा, शिक्षिका अर्चना मिश्रा ,राकेश शर्मा उद्योगपति राजेश मिश्रा, मोहन तिवारी ,प्रमोद तिवारी, पंकज तिवारी, नीरज तिवारी, डॉ उत्तम तिवारी( शिवसेना नेता) राजनाथ तिवारी ,राजाराम तिवारी, उद्योगपत

अटल जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

Image
अटल जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भायंदर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर मीरा-भायंदर के वरिष्ठ नगरसेवक मदन उदित नारायण सिंह द्वारा पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी 25 दिसंबर को 19 वां रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मीरा-भायंदर की महापौर ज्योत्सना हसनाले ने किया। भायंदर मेडिकल एसोसिएशन तथा अन्य सहयोगी संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण, ओवर हिमोग्लोबिन चेकअप तथा सामान्य महिलाओं के लिए जनरल चेकअप का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भायंदर पूर्व के नवघर रोड स्थित बंदरवाड़ी मनपा स्कूल में सुबह 9  बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित शिविर में बड़े पैमाने पर लोगों ने स्वस्फूर्त रक्तदान किया, एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष डाॅ संजय पांडे, भाजपा के मीरा-भायंदर जिलाध्यक्ष एड रवि व्यास, महामंत्री अनिल भोसले, अजय सिं

आदर्श शिक्षिका का आश्रम की बालिकाओं के संग नाताल

Image
आदर्श शिक्षिका का आश्रम की बालिकाओं के संग नाताल मुंबई दि.२५  दिसंबर गोरेगांव स्थित विशेष व्याधिग्रस्त बालिकाओं के आश्रम में वेद फाउंडेशन द्वारा बालिकाओं को वस्त्र व पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। कवयित्री तथा बृ.मनपा कामराज नगर हिंदी शाला की महापौर पुरस्कृत आदर्श शिक्षिका श्रीमती मंजू सराठे तथा राजावाडी हेल्थ पोस्ट ,एन वाॅर्ड के डॉ. वैभव गजानन पाटिल इनके निधि से उपलब्ध वस्त्रों का वितरण नाताल के त्यौहार के  उपलक्ष्य में किया गया ।श्रीमती सराठे नें अपने कर कमलों से समस्त बालिकाओं को ब्लॅंकेट्स तथा स्वीट्स का वितरण किया। श्रीमती सराठे नें बालिकाओं के साथ बातचीत कर उनके साथ नाताल मनाने की खुशी महसूस की।          इस अवसर पर वेद फाउंडेशन के अध्यक्ष सम्मा. श्री स्वप्निल राणी नंदकुमार वाडेकर जी, सलाहकार सोनल गांधी, साईं परिवार के अध्यक्ष सम्मा. श्री मंगेश रासम जी, अंकुश रासम उपस्थित रहे।            इस तरह से श्रीमती सराठे ने समाज के सामने एक आदर्श रखा है। वेद फाउंडेशन के अध्यक्ष सम्मा. श्री वाडेकर जी ने इस स्तुत्य उपक्रम के नियोजन हेतु श्रीमती मंजू सराठे तथा डॉ. वैभव

साहित्यकार शिवपूजन पांडे का सम्मान

Image
साहित्यकार शिवपूजन पांडे का सम्मान  कल्याण । सुप्रसिद्ध साहित्यकार तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे के शहाड आगमन पर, शहाड के सुप्रसिद्ध समाजसेवी शेषनाथ पांडे के आवास ,माई बंगले पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में उनका सम्मान किया गया।इस अवसर पर मनपा शालाओं के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र आर.पाण्डेय , युवा उद्योगपति ओमकार पांडे, एड.भरत पांडे,   शिक्षाविद् दिनेश सिंह,उमाशंकर सिंह,जयप्रकाश सिंह,उमेश  सिंह , सूरज पांडे,पप्पू पांडे ,कमल पांडे, सन्यासी, संजय पांडे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित गणमान्य लोगों ने साहित्यकार शिवपूजन पांडे का सत्कार करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।

शहाड में गणमान्य लोगों ने किया साहित्यकार शिवपूजन पांडे का सम्मान

Image
शहाड में गणमान्य लोगों ने किया साहित्यकार शिवपूजन पांडे का सम्मान कल्याण । सुप्रसिद्ध साहित्यकार तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे के शहाड आगमन पर, शहाड के सुप्रसिद्ध समाजसेवी शेषनाथ पांडे के आवास ,माई बंगले पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में उनका सम्मान किया गया।इस अवसर पर मनपा शालाओं के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र आर.पाण्डेय , युवा उद्योगपति ओमकार पांडे, एड.भरत पांडे,   शिक्षाविद् दिनेश सिंह,उमाशंकर सिंह,जयप्रकाश सिंह,अशोक सिंह , सूरज पांडे, अनिल पांडे ,कमल पांडे, सन्यासी, संजय पांडे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित गणमान्य लोगों ने साहित्यकार शिवपूजन पांडे का सत्कार करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।

विश्व ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न

Image
विश्व ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न कल्याण। विश्व ब्राह्मण समाज - कल्याण द्वारा रविवार, दिनांक 26 दिसंबर को शाम 7 बजे  एल. डी. सोनावणे कॉलेज, कल्याण (पश्चिम) में स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता सोमैया कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. सतीश पांडे ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में प्रतापपुर, प्रयागराज के बसपा प्रत्याशी घनश्याम पांडे कार्यक्रम में उपस्थित रहे।  घनश्याम पाण्डेय ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसके कार्यों की प्रशंसा की। विश्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ. विजय पंडित ने प्रास्ताविकी प्रस्तुत करते हुए संस्था के कार्यों, उद्देश्यों एवं भावी आयोजनों की विस्तार से चर्चा की।समाजसेवी एवं उद्योगपति  बृजेश रमेश चंद्र पांडे जी ने दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की । विशेष सम्माननीय अतिथि के रूप में रामचंद्र पांडे ,मुरलीधर तिवारी , नागेश श्यामराज मिश्रा, ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी ,कृष्णकांत (मुन्ना) तिवारी ,विजय शुक्ला , राकेश अमरनाथ पाठक, विजय त्रिपाठी ,अमित तिवारी, जितेंद्र पंडित उपस्थित रहें

उल्हासनगर में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे का सम्मान

Image
उल्हासनगर में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे का सम्मान उल्हासनगर। ओएनबीवी टेक्सटाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी, उल्हासनगर के कार्यालय में कल आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय का शॉल, श्रीफल, अंगवस्त्र तथा माँ झिनका फाउंडेशन का दुप्पटा देकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुंबई के एड. भारत पाण्डेय,उल्हासनगर से माँ झिनका फाउंडेशन के संथापक अध्यक्ष दिनेश हरिलाल अग्रहरि, संरक्षक  संजय गुप्ता,नरेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयनाथ शुक्ला,भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष फूलचन्द्र यादव,महासचिव शोभनाथ यादव,ओमप्रकाश मिश्रा, एवम पत्रकार महेंद्र अवधपुरी समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

भारतीय धोबी समाज के कैलेंडर 2022 का विमोचन संपन्न

Image
भारतीय धोबी समाज के कैलेंडर 2022 का विमोचन संपन्न मुंबई। भारतीय धोबी समाज ,मुंबई के अध्यक्ष शंकर विद्यादीन रजक द्वारा वार्षिक कैलेंडर 2022 के विमोचन का कार्यक्रम हनुमान राम मंदिर  महालक्ष्मी पूर्व ,मुम्बई के प्रांगण में आयोजित किया गया। कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में श्रीराम मिलन कनौजिया, जीतेन्द्र कनौजिया,गामाप्रसाद रजक, सुमन कनौजिया,माया कनौजिया,मोती लाल, नागेन्द्र चौधरी,लल्लन, लालजी, दिनेश कनौजिया, लवकुश कनौजिया शिवा कनौजिया सहित सैकड़ों समाजसेवियों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

अखिल भारतीय अग्निशिखामंच का कवि सम्मेलन और मासिक लेखन सम्मान समारोह सम्पन्न

Image
अखिल भारतीय अग्निशिखामंच का कवि सम्मेलन और मासिक लेखन सम्मान  समारोह सम्पन्न  मुंबई मंच की अध्यक्ष अलका पाण्डेय ने बताया की 2021 साल बीत गया,कुछ ख़ुशी , ग़म की यादों के संग बहुत लोगों के लिये यह वर्ष  सिसकियों से भरा रहा तो कुछ के लिए क़िल्लत भरा रहा ।  इस लिये इस बीते वर्ष की यादों केलिये यह कवि सम्मेलन रखा गया  विषय - रखा गया “ बीत गया साल “ मंच संचालन किया अलका पाण्डेय, शोभारानी तिवारी और सुरेन्द्र हरड़ें ने  समारोह अध्यक्ष-  -राम रॉय  मुख्य अतिथि  - पी एल शर्मा  विशेष अतिथि आशा जाकड , संतोष साहू  ,जनार्दन सिंह , शिवपूजन  पाडेय कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड स्वागत किया वैष्णो खत्री ने सभी कवियों ने शानदार कविताओं  की प्रस्तुति काव्य पाठ वाले कवि थे । अलका पाण्डेय, हेमा जैन , रानी अग्रवाल , डाoमीना  कुमारी  परिहार , नीरजा ठाकुर , वीना अचतानी  जोधपुर , वैष्णो खत्री , चंदा जांगी  ओम प्रकाश पाडेंय , सुषमा शुक्ल  शोभा रानी तिवारी , अनिता झा  पुष्पा गुप्ता वीणा आडवानी "तन्वी "/ रविशंकर कोलते , बृज  किशोरी त्रिपाठी, रागिनी मित्तल/, विजेन्द्र मोहन बोकारो/,सरोज लोडाया , सुरेन

कांग्रेस सेवादल की तरफ से दिंडोशी मे ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न

Image
कांग्रेस सेवादल की तरफ से दिंडोशी मे ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न                                  .                                           .                                           मुंबई।आज दिंडोशी विधानसभा के कुरार विलेज सिद्धार्थनगर कमेटी बीएमसी गार्डन के सामने अप्पा पाड़ा मैं सेवादल के नवनिर्वाचित मुंबई प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सतीश मनचंदा के आयोजन में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस मौके पर प्रमुख अतिथि मुंबई कांग्रेस के पूर्व  प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद संजय निरुपम के हाथों ध्वजारोहण फहराया गया इस मौके पर संजय निरुपम ने मुंबई प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सतीश मनचंदा की तारीफ करते हुए कहा कि जब से सतीश मनचंदा सेवादल मैं आए हैं तबसे पूरे मुंबई के अंदर एक नई सेवा दल ऊर्जा के रूप में उभर कर आई है आज सेवादल के द्वारा मुंबई के हर विधानसभा हर तालुका हर ब्लॉक में जिस तरह से संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम के माध्यम से हजारों सेवादल सिपाहियों की फौज सतीश मनचंदा के नेतृत्व में खड़ी हुई है कहीं ना कहीं आने वाले समय में कांग्रेस को बुलंद व महाराष्ट्र में कां

भारतीय जन भाषा प्रचार समिति ने मनाया वार्षिकोत्सव समारोह

Image
भारतीय जन भाषा प्रचार समिति ने मनाया वार्षिकोत्सव समारोह मुंबई।साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक संस्था भारतीय जन भाषा प्रचार समिति ठाणे एवं संलग्न अखिल भारतीय साहित्य परिषद महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार दिनांक 25 दिसंबर 2021 को संस्था के 30 वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हरजिंदर सिंह सेठी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एफ डी‌ सिंह उपस्थित थे। मंच का संचालन व संयोजन संस्था के अध्यक्ष रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने किया। सर्वप्रथम मुंबई महानगर के अवधी भोजपुरी के गीतकार वरिष्ठ साहित्यकार बेचन राम बारी के आकस्मिक निधन पर साहित्य की क्षति हुई उनकी आत्मा के शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात संस्था के सचिव अनिल कुमार राही द्वारा सरस्वती वंदना से काव्य पाठ का शुभारंभ हुआ और विनय शर्मा दीप ने उपस्थित साहित्यकारों का शब्द‌पुष्प रूपी स्वागत गीत से सम्मान किया। रामप्यारे सिंह रघुवंशी के संयोजन में अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र से किया गया।भारतीय जन भाषा प्रचार समिति की 30 वर्ष की साहित्य सेवा सफर पूर्ण होने

अटल काव्य संध्या व काव्यसृजन वाटिका-२ का विमोचन सम्पन्न

Image
अटल काव्य संध्या व काव्यसृजन वाटिका-२ का विमोचन सम्पन्न     रा.सा.सा.व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन द्वारा अटलबिहारी वाजपेयी पं.मदनमोहन मालवीय तुलसी पूजन व बड़े दिन के पावन अवसर पर योगिराज श्री कृष्ण विद्यालय सफेदपुल साकी नाका मुम्बई में भव्य साहित्यिक आयोजन किया| इसी पावन अवसर पर सभी अतिथियों का सम्मान काव्यसृजन का अंगवस्त्र तुलसी का गमला काव्यसृजन वाटिका-२ व पुष्पगुच्छ भेंट कर संस्था के पदाधिकारियों ने किया|इसी अवसर पर काव्यसृजन द्वारा सम्पादित पुस्तक"काव्यसृजन वाटिका-२होली काव्य संग्रह का विमोचन किया गया|डॉ सागर त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रथम सत्र का संचालन शिक्षक लालबहादुर यादव कमल जी ने किया|सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर वंदन अभिनंदन किया गया| प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि जगद्गुरू पं.विदेह महराज मंचासीन अतिथियों आदरणीय डॉ सागर त्रिपाठी,रवि यादव एड.एल बी यादव,हौंसिला प्रसाद अन्वेषी,डॉ मिथलेश पाण्डेय,जीतनारायण यादव आदि के कर कमलों द्वारा काव्यसृजन वाटिका-२ का विमोचन किया गया|तदोपरांत अतिथियों ने अपना आशिर्वचन संस्था को व पु

*गाँव,रिश्तेदार और परोजन*हमारे ग्रामीण परिवेश मेंशुभ कर्मों के आयोजन में बाहर रहने वाले परिवारी जन एवं

Image
*गाँव,रिश्तेदार और परोजन* हमारे ग्रामीण परिवेश में शुभ कर्मों के आयोजन में  बाहर रहने वाले परिवारी जन एवं रिश्तेदारों की...अमूमन... तीन-चार दिन पहले से शुरू होती है जुटान....! इन सबके साथ होती है डोलची, अटैची या फिर बक्शा...और... सामान्य रूप से सब में ताले अलग-अलग ढंग के होते हैं... जुटान के बाद पहली समस्या... स्टोर रूम की आती है  जैसे-तैसे इस समस्या का समाधान होने पर....  एक बड़ी समस्या शुरू होती है दूध,चाय,नाश्ता-भोजन, शौच और सोने आदि की व्यवस्था और प्रबंधन की.... शौच की समस्या तो  अलग तरह की ही होती है आम तौर पर खुले में  निवृत्त होने वालों को  समय पर लोटा भी....  उपलब्ध नहीं हो पाता इसी तरह सोने के लिए बिस्तर, कथरी, बिछौना,खटिया तो नसीब से ही उपलब्ध हो पाता है इसमें भी किसी के साथ  अगर छोटा बच्चा आया हो तो  रोज सुबह में बिस्तर.... अक्सर गीला ही मिलता है इस पर महिलाओं की.....  भुन-भुन का कोई जोड़ नहीं परोजन अगर जाड़े का हो तो कच्ची फर्श पर ही पुआल या बाजरे की डांठ के ऊपर कथरी,दरी,कम्बल बिछावन पर...  एक ही रजाई या ओढ़ने में  लोगों के दुबक कर सोने से गुजारा हो जाता है और जाड़े

मनचलों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए लड़कियों ने सीखा आत्मरक्षा के गुर

Image
मनचलों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए लड़कियों ने सीखा आत्मरक्षा के गुर मुंबई।सेवा संकल्प चैरिटीबेल ट्रस्ट द्वारा दहिसर पूर्व स्थित रोटरी गार्डन में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया। ब्लैक बेल्ट होल्डर कश्यप वोरा ने छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए विभिन्न तकनीक सिखाई। वोरा ने अपने आत्मरक्षा के प्रदर्शन में दिखाया कि बाजारों में या सड़क पर होने वाली छेड़छाड़ की घटना से अपना बचाव कैसे कर सकती हैं। नगरसेवक जगदीश ओझा ने इस तरह के कार्यक्रम की आवश्यकता पर जोर दिया। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि वर्तमान समय में जरूरी है कि लड़कियों को आत्मरक्षा के गुण सिखाएं ताकि वह घर से बाहर निकलकर समाज में अपनी रक्षा कर सके। आयोजक एवं संस्था की अध्यक्ष एड अंजना सोलंकी ने कार्यक्रम की रुपरेखा पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जरूरतमंदों को वस्त्र का वितरण किया गया। इस मौके संस्था के खजांची एड कुशल पांडेय, डॉ दीपक शाह, एकता फाउंडेशन की सारिका कौल, एड भूपेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडेय, राजकुमार सिंह, अरुण गायकवाड उपस्थित थे।

मनपा के पूर्व प्रधानाध्यापक हरेंद्र तिवारी के निधन से शोक की लहर

Image
मनपा के पूर्व प्रधानाध्यापक हरेंद्र तिवारी के निधन से शोक की लहर       मुंबई- बृहन्मुंबई महानगरपालिका   एफ उत्तर विभाग  अंतर्गत नाडकर्णी पार्क मनपा  हिंदी शाला के पूर्व प्रधानाध्यापक स्वर सम्राट ,कवि हृदय, हास्य व्यंग्य विनोदी स्वभाव से ओतप्रोत,रचनाकार  तथा साहित्यकार हरेंद्र तिवारी (77 वर्ष)जो कि उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जनपद के परमापुर गांव के मूल निवासी थे।  25  दिसंबर ,दिन-  शनिवार को रात्रि 8.30 बजे वाराणसी मेआकास्मिक निधन हो  गया। वे अपने  अपनी पीछे अपनी धर्मपत्नी, एक पुत्र तथा तीन पुत्रियों को छोड़ गए। आपके इकलौते सुपुत्र  नागेंद्र प्रसाद तिवारी  राष्ट्रीय स्तर की दवा कंपनी  पिरामल निकोलस में विगत 25 वर्षों से फॉर्मा कंपनी में जनरल मैनेजर तथा अन्य उच्च पदों पर कार्यरत हैं। बता दें कि हरेंद्र तिवारी 1 मई 2002  से नाडकर्णी पार्क मनपा हिंदी शाला से प्रधानाध्यापक पद से सेवा निवृत्त हो चुके थे। वे लंबे समय से किडनी ,हृदयरोग तथा अन्य रोगों से  असाध्य रूप से पीड़ित थे। उनके निधन पर मनपा  के सभी अधिकारी -पूर्व अधीक्षक रामचंद्र पांडेय, डॉ अंसारी, पूर्व उप शिक्षणाधिकारी- चंद्रके

भाजपा द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में महिलाओं ने मारी बाजी

Image
भाजपा द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में महिलाओं ने मारी बाजी भायंदर।भारतीय जनता पार्टी, मीरा भायंदर शहर जिल्हा द्वारा आयोजित लोटस बॉक्स क्रिकेट चैंपियनशि 2021 सीजन 3 में कल रात भाजपा मीरारोड मंडल की महिला टीम ने जोरदार प्रदर्शन दिखाते हुए क्रिकेट टूर्नामेंट मैच जीत कर प्रथम पारितोषिक पुरस्कार एवं भाजपा मीरारोड मंडल की पुरुषों की टीम दूसरे नंबर पर आकर द्वितीय पारितोषिक पुरस्कार प्राप्त किया। विजेता और उपविजेता को मीरा भायंदर के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता ,शहर की महापौर श्रीमती ज्योत्सना हसनाले,उपमहापौर हसमुख गहलोत, सभापति स्थायी समिति राकेश शाह , सभागृह नेता  प्रशांत दलवी,महिला जिलाध्यक्ष वनिता बने  के करकमलों से पुरस्कार प्रदान किया गया।लोटस बॉक्स क्रिकेट चैंपियनशिप 2021, सीजन 3 के आयोजन में भाजपा मिराभाईंदर शहर के सभी मंडल के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर खूब आनंद लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया । भाजपा मीरा रोड मंडल के अध्यक्ष नगरसेवक मनोज राम नारायण दुबे ने इसके लिए सभी आयोजक मंडल के साथ ही साथ सभी भाजपा पदाधिकारी, नगरसेवकों , नगरसेविका

मुंबई कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर आनंद शुक्ला को बधाई

Image
मुंबई कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर आनंद शुक्ला को बधाई मुंबई:वरिष्ठ पत्रकार आनंद शुक्ला को मुंबई कांग्रेस का पुन:प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।श्री शुक्ला ने अपनी नियुक्ति पर मुंबई कांग्रेस  अध्यक्ष भाई जगताप जी,कार्याध्य्क्ष चरण सिंह सप्रा ,पूर्व  मंत्री सुरेश शेट्टी सहित मुंबई कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस  पार्टी ने जिस प्रकार मेरे प्रति विश्वास जताते हुए इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी  सौंपी है,मैं पार्टी के विश्वास को कभी कम नहीं  होने दूंगा,और सौंपी गई  जिम्म्मेदरी का पूरी ईमानदारी  और निष्ठापूर्वक निर्वाह करने का प्रयास करूंगा।