भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न

भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न
मुंबई
साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था भारतीय जन भाषा प्रचार समिति,ठाणे एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद महाराष्ट्र की मासिक काव्य गोष्ठी शनिवार दिनांक 26 अक्टूबर 2022 शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे के बीच संपन्न हुई। इसका आयोजन संस्था के अध्यक्ष रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने की तथा संयोजन भारतीय जन भाषा प्रचार समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से रहा। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता भोपाल से उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकार किशन तिवारी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में देश के नौजवान साथी सैनिक रमेश प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार श्रीधर मिश्र एवं लाल बहादुर यादव कमल उपस्थित थे। कवि गोष्ठी के इस आयोजन में मुंबई के आसपास महानगरों से उपस्थित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार टी आर खुराना,वरिष्ठ साहित्यकार भूवनेंद्र सिंह बिष्ट, आरपी सिंह रघुवंशी, शारदा प्रसाद दुबे, अनिल कुमार राही, विनय शर्मा दीप, शिव शंकर मिश्रा, सुभाष चतुर्वेदी, नंदलाल क्षितिज, वफा सुल्तानपुरी, हरीश तिवारी, कवियत्री प्रभा शर्मा सागर, एडवोकेट अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे। सभी ने अपनी अपनी रचनाओं से सोता साहित्यकारों को मंत्रमुग्ध किया। भोपाल से उपस्थित किशन तिवारी का सम्मान संस्था द्वारा अंग वस्त्र पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।काव्य गोष्ठी का अंत राष्ट्र गान से किया गया तथा आदरणीय अध्यक्ष रघुवंशी जी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न