Posts

Showing posts from April, 2022

मातृ दिवस के उपलक्ष में अग्निशिखा का कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह सम्पन्न

Image
मातृ दिवस के उपलक्ष में अग्निशिखा का कवि सम्मेलन व सम्मान  समारोह सम्पन्न मुम्बई।  अग्निशिखा मंच एक समाजिक व साहित्यक सस्था  है ।जो विगत ३० वर्षो से समाजिक व साहित्यिक  कार्यक्रम करती आ रही है मंच की अध्यक्ष अलका पाण्डेय ने बताया की  मंच के माध्यम से हम विविध कार्यक्रम करते रहे हैं  *मेरी माँ ** मातृ दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन ही सही मां का उत्सव तो मनाया गया । मां के लिये यह आयोजन किया गया ।मातृ  दिवस के उपलक्ष्य में माँ की यादों  के रंग में डूबा कवि सम्मेलन में सबने माँ को याद किया और शब्दों के सुमन अर्पित करते हुये माँ शारदे की स्तुति के साथ शुभारंभ हुआ ।मंच संचालन किया अलका पाण्डेय, शोभारानी तिवारी और सुरेन्द्र हरड़ें ने समारोह अध्यक्ष-  -राम रॉय मुख्य अतिथि  - पुरुषोत्तम दुबे विशेष अतिथि आशा जाकड , संतोष साहू  ,जनार्दन सिंह , शिवपूजन  पाडेय पी. एल शर्मा , स्वागत किया वैष्णो खत्री ने सभी कवियों ने शानदार कविताओं  की प्रस्तुति काव्य पाठ वाले कवि थे । अलका पाण्डेय, , देवी दीन अविनाशी , हेमा जैन , रानी अग्रवाल ,  , नीरजा ठाकुर , वीना अचतानी  जोधपुर , वैष्णो खत

शिक्षा के द्वारा ही बच्चे का सम्पूर्ण विकास संभव-– डॉ0 गोरखनाथ पटेल

Image
शिक्षा के द्वारा ही बच्चे का सम्पूर्ण विकास संभव-– डॉ0 गोरखनाथ पटेल जौनपुर।  शिक्षण सत्र: 2022-23 में शत प्रतिशत नवीन नामांकन के अन्तर्गत शनिवार को प्राइमरी स्कूल मोथहा सिरकोनी में स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन मेले का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाक्टर गोरखनाथ पटेल ने कहा कि सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन करने के साथ ही उनका विद्यालय में ठहराव भी सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि कोई बच्चा नामांकन से छूटने न पाए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने अपने संबोधन में शिक्षकों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक घर घर जाकर नामांकन कर रहे हैं तथा बेहतर शिक्षा देकर के बच्चों का जीवन संवारने का काम कर रहे हैं।  इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव सिंह,ब्लॉक मंत्री राकेश पांडेय, वरिष्ठ शिक्षक नेता संजय सिंह, साजेश सिंह, पवन सिंह, विक्रम सिंह,वर्षा, प्रेमलाल,सुनील विश्वकर्मा, ग्रामप्रधान, प्रबंध समिति के सदस्य  सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व अभिभावक मौजूद

समाजसेवी अरुण सेठ कदम को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे गणमान्य

Image
समाजसेवी अरुण सेठ कदम को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे गणमान्य  भायंदर। मीरा भायंदर के प्रख्यात व्यवसाई तथा समाजसेवी अरुण सेठ कदम के जन्मदिन के अवसर पर आज अनेक प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व विधायक रमेश सिंह ठाकुर, श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर के पूर्व ट्रस्टी उदयप्रताप सिंह, समाजसेवी एच एन सिंह, हिंदी पत्रकार संघ के सचिव राजकुमार सिंह, एड सुहास शेट्टी, एडवोकेट मिश्रा ने अरुण सेठ कदम के कार्यालय में जाकर जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

सामाजिक कार्यों के लिए यादव महासभा ने किया सम्मान

Image
सामाजिक कार्यों के लिए यादव महासभा ने किया सम्मान भायंदर। मीरा रोड पूर्व ,लुमिना अरकेड  में यादव समाज के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् शोभनाथ यादव एवं इंजीनियर दीपक यादव का समाज के लिए नि:स्वार्थ भावना से किए गए सामाजिक कार्यों हेतु आल इंडिया यादव महासभा मुंबई के महासचिव चंद्रवीर बंशीधर यादव द्वारा सत्कार किया गया।इस अवसर पर बाएं से चित्र में दिखाई दे रहे हैं समाजसेवी पारस यादव,रामलाल यादव,शिक्षाविद् देवीशंकर यादव,इंजीनियर दीपक यादव,शिक्षाविद् शोभनाथ यादव,श्यामजीत यादव,चंद्रवीर यादव ,महेंद्र यादव,रामराज यादव,डॉ.शिवशंकर यादव,मनीष यादव आदि।

मनपा मुख्याध्यापक सूर्यकांत विरकर की सेवासम्पूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

Image
मनपा मुख्याध्यापक सूर्यकांत  विरकर की सेवासम्पूर्ति सम्मान समारोह संपन्न     मुंबई- बृहन्मुंबई महानगर पालिका शिक्षण एफ उत्तर विभाग अंतर्गत कोरबा मिठागर मनपा मराठी शाला में 1 जून 2022 से सेवा निवृत्त होने वाले मुख्य शिक्षक सूर्यकांत विरकर के सेवा निवृत्ति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एफ उत्तर विभाग के  पूर्व प्रशासकीय अधिकारी अशोक  शहा ने किया।  सर्वप्रथम व्यास पीठ पर उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती पूजन किया गया।  अतिथि परिचय तथा स्वागत  की भूमिका का निर्वहन शिक्षक जाकिर शेख ने संपन्न किया।प्रमुख अतिथि के रूप में  स्थानिक नगर सेविका पुष्पा कृष्णा कोली,प्रशासकीय अधिकारी किसन पावड़े - पाटिल,विभाग निरीक्षक जगदीश एन गायकवाड, प्रीती पाटिल,कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली  , पूर्व मुख्याध्यापक अनिल कुमार द्विवेदी तथा ज्ञानेश्वर विद्यालय वडाला के मुख्य शिक्षक  धुमाल  उपस्थित रहे।  प्रमुख वक्ता के रूप में मुख्य शिक्षक/शिक्षक भगवान भुसारा, किशोर जाधव,देवेंद्र सिंह, लीलावती सिंह, प्रितपाल कौर अरोरा, जयप्रकाश धुरी, अशोक नेरपगार,  अजय कुमार पाल , एम वार्ड के

सांसद राजमणि पटेल का मुंबई में सत्कार

Image
सांसद राजमणि पटेल का मुंबई में सत्कार मुंबई:- मध्य प्रदेश से राज्यसभा के कांग्रेस सांसद राजमणि पटेल (अध्यक्ष - मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ )के मुंबई आगमन पर होटल ट्राइडेंट,नरीमन प्वाइंट,मुंबई पर डॉ बाबूलाल सिंह पटेल (अध्यक्ष महाराष्ट्र कुर्मी क्षत्रिय समाज),महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी,उत्तरभरतीय सेल के उपाध्यक्ष डॉ आर एम पाल, एस के सिंह,महासचिव डॉ सचिन सिंह (अध्यक्ष,युवा ब्रिगेड एसोसिएशन) ,सचिव बबीता गुप्ता ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर सत्कार किया।   राजमणि पटेल सरकारी दौरे पर संसदीय समिति के साथ आए हैं।

चंद्रबली एन.प्रजापति का सेवासंपूर्ति समारोह संपन्न

Image
चंद्रबली एन.प्रजापति का सेवासंपूर्ति समारोह संपन्न मुंबई :पासपोली मनपा शाला क्र.1 के वरिष्ठ शिक्षक चंद्रबली एन.प्रजापति के सेवा संपूर्ति समारोह में  उनका सत्कार करते हुए बाएं से प्रधानाध्यापिका आशा कहार,वरिष्ठ शिक्षाविद् देवीशंकर यादव,उषा जायसवाल, प्रधानाध्यापक विनोद पासी,महेंद्र यादव , अवधेश गिरि ,विनय सिंह, सुरेंद्र मौर्य,निर्मला तिवारी, रश्मि प्रसाद, अनिल यादव,अंगद गुप्ता,संजय यादव,सरिता यादव,मुकेश सिंह, लीना आदि।

अनुपमा की अनुपम सफलता की जननी है उषा जायसवाल

Image
अनुपमा की अनुपम सफलता   की जननी है उषा जायसवाल     मुंबई : मुंबई के सुप्रसिद्ध पासपोली महानगरपालिका   में कार्यरत  आदर्श शिक्षिका उषा रमेश  जायसवाल की ज्येष्ठ पुत्री  इंजीनियर अनुपमा जायसवाल का  अमेरिका( US) में  मैनेजर  पद पर चयन हुआ है ।अनुपमा की इस सफलता पर  भांडुप में उनका  सत्कार किया गया।सत्कार करने वालों में निशा देवी विनोद कुमार पासी, शारदा देवी अरविंद कुमार गुप्ता,  सुशीला विजयबहादुर जायसवाल  थे।  इस अवसर पर अनुपमा के पिता रमेश जायसवाल,माता उषा ,मौसा डॉ. मनोज जायसवाल, मौसी सुषमा तथा अनुपमा की इंजीनियर एवं उच्च शिक्षित बहनेंनिरूपमा,शिल्पा, निकिता और एकलौते भाई रितेश वे भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं भी उपस्थित थे।भांडुप के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.सचिन सिंह एवं आशियारा चीफ दयाशंकर पाल ने भी अनुपमा का अभिनंदन किया है।

मुलुंड में शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक डॉ. दृगेश यादव की प्रमुख उपस्थिति में निखिल संग डॉ. मधु का शुभ विवाह संपन्न

Image
मुलुंड में शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक डॉ. दृगेश यादव की प्रमुख उपस्थिति में निखिल संग डॉ. मधु का शुभ विवाह संपन्न मुंबई:  मुलुंड पश्चिम स्थित दयानंद विदयालय ओपन ग्राउंड में भांडुप मुंबई के पूर्व नगरसेवक,महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के सृजनहार,यादव संघ मुंबई के सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष रहने वाले और मुंबई में यादव समाज को पहचान दिलाने वाले,आजमगढ़ गोपालपुर के पूर्व विधायक स्व.श्यामनारायन यादव के भांजे , स्व.गोकुल यादव एवं स्व.राधिका यादव के  पोते एवं सुनीता इंद्रासन यादव के पुत्र एवं सीआरपीएल के मैनेजर सभी के चहेते जयराम यादव के भतीजे निखिल यादव का शुभ विवाह मोतीलाल यादव एवं सीतापती देवी की पुत्री डॉ .मधु यादव से मुलुंड में संपन्न हुआ। समारोह में  विभिन्न संस्थाओं के प्रेरणा स्रोत ,समाज के परम हितैषी, समाज गौरव  शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक  डॉ.दृगेश यादव की उपस्थिति से विवाह समारोह में बहुत ही खुशी दिखाई दे रही थी। गौरतलब हो श्री यादव जब से शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक बने है तभी से उत्तर भारतीय समाज में एक नया जोश एवं उत्साह दिखाई दे रहा है।वास्तव में वे समाज के लिए दो दशक से भ

पूर्व महापौर स्व आर आर सिंह को पैतृक गांव में दी गई श्रद्धांजलि

Image
पूर्व महापौर स्व आर आर सिंह को पैतृक गांव में दी गई श्रद्धांजलि मुंबई:- मुंबई के पूर्व महापौर स्व आर आर सिंह (पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष - मुंबई कांग्रेस) के दुःखद निधन के पश्चात उनके पैतृक गांव बसारतपुर चुनार, मिर्जापुर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।      इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु कौशलेंद्र सिंह (दर्जा प्राप्त केंद्रीय राज्य मंत्री, सदस्य राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, नई दिल्ली), वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवाकांत मिश्रा, डॉ बाबूलाल सिंह पटेल (अध्यक्ष - महाराष्ट्र कुर्मी क्षत्रिय समाज), राजेंद्र सिंह पटेल (पूर्व विधायक), रामराज सिंह (वरिष्ठ नेता), इंजी.आर बी सिंह (कैलहट), अरुण सिंह पटेल (सपा नेता), चंद्रशेखर (गुड्डू) पटेल, डॉ प्रदीप सिंह, डॉ एस जे पटेल, डॉ भास्कर सिंह, अरुण सिंह (वाराणसी) यशवंत राव, डॉ गोविंद सिंह,पत्रकार गोपीनाथ मिश्रा (हिंदुस्तान) , शीतलेश्वर पाठक (अमर उजाला) , रूपेश पांडे (दैनिक जागरण) , सूरजभान , हरिओम सिंह , जैसराम सिंह, सूर्यबली सिंह, श्रीराम सिंह , अनिल सिंह , रंजू सिंह , दीनानाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पा

महानगरपालिका के आदर्श शिक्षक रहे चंद्रप्रकाश त्रिपाठी– अशोक मिश्र

Image
महानगरपालिका के आदर्श शिक्षक रहे चंद्रप्रकाश त्रिपाठी– अशोक मिश्र मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित आरआरपी मोदी रोड मनपा हिंदी साला कांदिवली पश्चिम के प्रभारी मुख्याध्यापक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी की सेवा सम्मपूर्ति सम्मान समारोह में बोलते हुए पश्चिमी उपनगर के उपशिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र ने कहा कि चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ,मुंबई महानगरपालिका के एक आदर्श शिक्षक रहे। इन्होंने हमेशा पूरी लगन और निष्ठा के साथ बच्चों को शिक्षित करने का काम किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार गुलाबधर पांडे, अवधेश सिंह, ईश्वर देव पाल ,मनोज त्रिपाठी, चंद्रभान त्रिपाठी, वेद प्रकाश शुक्ला, रमेश यादव , शिक्षक नेता ब्रह्मदेव मिश्र, अशोक कुमार सिंह, अरुणेश भट्ट ,संजय सिंह, पत्रकार अमित कुमार सिंह समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

मुलुंड की शान है अशिहारा कराटे ,दया सर यू आर ग्रेट

Image
मुलुंड की शान है अशिहारा  कराटे ,दया सर यू आर ग्रेट मुंबई: संडे स्ट्रीट कार्यक्रम  में मुलुंड पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतियोगियों को अपने हुनर दिखाने का मौका प्रदान किया जाता है। इस संडे को  मुलुंड के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कांतिलाल कोथिमबिरे,पुलिस निरीक्षक पुजा ढाकतोडे,पुलिस निरीक्षक अक्षय ताटे  की गरिमामय उपस्थिती रही। अशिहारा कराटे इंटरनेशनल मुलुंड के विद्यार्थियों ने अशिहारा महाराष्ट्र चीफ दयाशंकर पाल(दया सर) के मार्गदर्शन में पिरामिड, सेल्फ डिफेंस, लड़कियों ने अपनी सुरक्षा जैसे अनेक करतब दिखला कर सभी का मन मोह लिया। उपस्थित चीफ गेस्ट पुलिस अधिकारियों ने सभी कराटे विद्यार्थियों की प्रशंसा की और अशिहारा महाराष्ट्र चीफ दयाशंकर पाल(दया सर) को बधाई दी।

प्राइड ऑफ महाराष्ट्र अवार्ड पाने पर जितेंद्र सिंह का अभिनंदन

Image
प्राइड ऑफ महाराष्ट्र अवार्ड पाने पर जितेंद्र सिंह का अभिनंदन मुंबई।आधुनिक शिक्षा का केंद्र कहे जाने वाले कांदिवली पूर्व स्थित ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स" के "रजत जयंती वर्ष" पर महाराष्ट्र के राज्यपाल  भगत सिंह कोश्यारी द्वारा "प्राईड आफ महाराष्ट्र अवार्ड 2021" प्राप्त होने पर  कॉलेज के ओजस्वी और ऊर्जावान सचिव जितेन्द्र सिंह को, शिक्षाविद एवं प्रसिद्ध भवन निर्माता एच एम पांडेय, एडवोकेट ओ पी शुक्ला , पूर्व प्रबंधक एमटीएनएल  डी आर पांडे, रूद्र इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ अंबरीश दुबे ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। अंबरीश दुबे ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ठाकुर कॉलेज की पूरे देश में अग्रणी भूमिका है। यहां से पढ़े हुए बच्चे  देश विदेश में ज्ञान और विज्ञान की रोशनी बिखेर रहे हैं।

राज्यपाल ने किया बिपिन रावत की स्मृति पर आधारित स्मारिका का विमोचन

Image
राज्यपाल ने किया बिपिन रावत की स्मृति पर आधारित स्मारिका का विमोचन मुंबई । महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा पूर्व जनरल व प्रथम सीडीएस विपिन रावत की स्मृति पर आधारित स्मारिका का  विमोचन किया गया।इस अवसर मुख्य अतिथि मंगल प्रभात लोढा, मुंबई अध्यक्ष भाजपा ने आश्वासन दिया कि प्रथम CDS जनरल बिपिन रावत जी की स्मृति पर आधारित स्मारिका की ज्यादा से ज्यादा प्रतियां  निकाली जाए । इस कार्य में मुंबई भाजपा हर संभव मदद करेगी । कार्यक्रम का आयोजन उत्तरांचल महासंघ, मुंबई द्वारा किया गया । संघ की अध्यक्षा आनंदी गैरोला  ने सभी का हृदय से स्वागत किया। मुंबई उत्तराखंड सेल भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गोसाई ने उपरोक्त जानकारी दी।

दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह में १०५ जोड़े एक दूसरे के हुये

Image
दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह में  १०५ जोड़े एक दूसरे के हुये मुंबई:- गोवर्धन जन कल्याण सेवा समिति द्वारा "१५ वा दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन सरदार पटेल इंटर कॉलेज,  उरदिहा,रौनापार,सगड़ी, आजमगढ़ पर पूर्वांचल के गांधी, राम सकल पटेल द्वारा किया।   इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में मुंबई के सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ बाबूलाल सिंह पटेल एवम स्थानीय विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता सहजानंद राय एवम संचालन कल्पनाथ सिंह,रवि शंकर यादव ने सफलता पूर्वक किया गया।  इस समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में इंदिरा जायसवाल,अन्नपूर्णा अग्रवाल,डॉ रमेश चंद (बडहल गंज), के डी पटेल(गुजरात),उग्रसेन सिंह, कल्पना सिंह,उषा सिंह,छाया अग्रवाल, आशा सिंह,जगदीश सिंह,मंगल प्रसाद यादव,चंद्रशेखर पटेल (लोकगीत गायक),रामाश्रय राय,राम मदरिया, माता प्रसाद यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नव विवाहित जोड़ों को मंगलसूत्र, बिछिया,पायल,५किलो लड्डू,५बर्तन,१स्टील ड्रम कपड़े, साडिया देकर उल्लास एवम उत्साह के वातावरण में विदा किया गया। २००१ से पूर्वांचल क

मुलुंड में निखिल एवं डॉ. मधु के विवाह समारोह में दिग्गजों ने की शिरकत

Image
मुलुंड में निखिल एवं डॉ. मधु के विवाह समारोह में दिग्गजों ने की शिरकत मुंबई:  मुलुंड पश्चिम स्थित दयानंद विदयालय ओपन ग्राउंड में आजमगढ़  गोपालपुर के पूर्व विधायक स्व.श्यामनारायन यादव के भांजे एवं स्व.गोकुल यादव एवं स्व.राधिका यादव के  पोते एवं सुनीता इंद्रासन यादव के पुत्र एवं सुप्रसिद्ध सीआरपीएल के मैनेजर जयराम यादव के भतीजे  निखिल यादव का शुभ विवाह मोतीलाल यादव एवं सीतापती देवी की पुत्री डॉ. मधु से संपन्न हुआ।विवाह समारोह में  सुप्रसिध्द उद्योगपति ,समाजसेवी ,महाराष्ट्र सपा उपाध्यक्ष एवं जौनपुर जिले के मछलीशहर के लोकप्रिय सपा नेता राजेंद्र बहादुर यादव , सपा महाराष्ट्र उपाध्यक्ष, यादव संघ मुंबई  अध्यक्ष,उद्योगपति अजय सीताराम  यादव,समाजसेवी एवं लोकप्रिय वरिष्ठ भाजपा नेता रामनगीना यादव,  शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक  डॉ.दृगेश यादव तथा आजमगढ गोपालपुर विधानसभा के लोकप्रिय तेज तर्रार सपा नेता एवं भावी विधायक एड.सुभाष श्यामनारायन यादव, काँग्रेस पार्टी के उत्तर पूर्व मुंबई के लोकप्रिय दिग्गज काँग्रेसी नेता भावी नगरसेवक डॉ.सचिन महानंद सिंह,सपा नेता लालू यादव, समाजसेवी राज

मनपा जल विभाग के कार्यदेशक मनोहर पांडुरंग जाधव सेवानिवृत्त

Image
मनपा जल विभाग के कार्यदेशक मनोहर पांडुरंग जाधव सेवानिवृत्त मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका जल विभाग में 33 वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त, कार्यदेशक मनोहर पांडुरंग जाधव का सम्मान समारोह ,बोरीवली जलाशय के सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक अभियंता प्रकाश जाबरे ने की। सम्मान समारोह के प्रमुख अतिथि के रूप में सहायक अभियंता अनवर शेख उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दुय्यम अभियंता अमर नारायण पिंपले ने किया तथा आभार दुय्यम अभियंता सुषमा खेडेकर ने व्यक्त किया। सम्मानित अतिथियों के रूप में दुय्यम अभियंता नीलेश नामदेव गोसावी, मानसी खोपेकर, रश्मि संतोष नमसले, वीरेंद्र रमेश साळी, शाम चव्हाण, कनिष्ठ अभियंता सागर कुमावत, कुलकर्णी, कुरकुटे, वायदंडे,पोळ, मुख्य लिपिक वालावलकर, लिपिक शुभदा राणे , पदमा कदम, सचिन नाईक, रेखा गुप्ता, चित्रा रूबेंद्रन तथा अशोक गायकवाड उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथि अनवर शेख ने कहा कि मनोहर जाधव अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित एक आदर्श मनपा कर्मचारी रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रकाश जाबरे ने मनोहर जाधव को एक नेक दिल और इमानदार व्यक्ति बताते

नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान पत्रिका के प्रथम विशेषांक का हुआ विमोचन

Image
नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान पत्रिका के प्रथम विशेषांक का हुआ विमोचन मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान (रजि) के तत्वाधान में बुधवार दिनांक 27 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही की अध्यक्षता में उनके हाथों प्रथम त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस समारोह में मुख्य रूप से संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति देखी गई जिसमें दिवाकर चंद्र त्रिपाठी, रामस्वरूप प्रीतम श्रावस्तवी, प्रियंका गुप्ता भोर, अमृता अग्रवाल, विनय शर्मा दीप, संजय द्विवेदी, सीमा अग्रवाल असीमा, मंजू कोसरिया, नूतन सिंह,सत्यदेव विजय, अलका केसरी,ममता राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित थे। पत्रिका के विमोचन के उपरांत सभी ने पत्रिका के प्रथम विशेषांक की शुभकामनाएं देते हुए काव्य पाठ भी किया। अंत में मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया तथा समारोह के समापन की घोषणा की।

कल्याण शहर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की मनाई गई जयंती

Image
कल्याण शहर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की मनाई गई जयंती मुंबई। भक्ति काल के सुप्रसिद्ध संत सेन जी महाराज की जयंती कल्याण शहर जिला ठाणे मुंबई में धूमधाम से मनाई गई। संत सिंह जी का जन्म जिला उमरिया बांधवगढ़ के गांव ताला में संवत 1557 वैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी दिन रविवार को हुआ था। सेन जी महाराज जाति के नाई थे किंतु ईश्वर भक्ति में पूर्ण विश्वास रखते हुए एक सच्चे संत महात्मा के रूप में जाने पहचाने जाते थे।जयंती के शुभ अवसर पर जननायक कर्पुरी ठाकुर सेवा समिति (रजि) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष निरंकारी शर्मा के आयोजन, संयोजन में कल्याण शहर,ठाणे, महाराष्ट्र के पुरुष समाजसेवियों के साथ महिलाओं की उपस्थिति में उनकी जयंती मनाई गई जहां मुख्य रूप से महेंद्र प्रताप शर्मा,श्रीमति सत्यभामा शर्मा,सन्तोष कुमार शर्मा, श्रीमती गुंजा शर्मा,विक्रांत शर्मा, श्रीमती सोनल शर्मा, प्रशांत शर्मा, श्रीमती प्रियंका शर्मा,कु.श्रुती शर्मा,कु. आशुतोश शर्मा,कु. शुभम् कुमार शर्मा,कु. गणेश शर्मा,कु. रुद्र शर्मा,कु. वेदांत शर्मा,कु. संदिप आदि उपस्थित थे। सभी ने सेन जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण क

महापालिका माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी सेना के प्रयास को मिली सफलता

Image
महापालिका माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी सेना के प्रयास को मिली सफलता मुंबई:शिक्षकों की प्रतिष्ठित यूनियन कोड क्र.51 महापालिका माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी सेना के अध्यक्ष पूर्व महापौर  प्रिंसिपल कार्यसम्राट नगरसेवक विश्वनाथ महाडेश्वर सर एवं लोकप्रिय कार्यसम्राट  महासचिव अर्जुन लोंढे सर एवं टीम 51के निरंतर प्रयासों की वजह से नियमित में3 प्रतिशत महंगाई भत्ता  तथा  बकाया का 11प्रतिशत का महंगाई भत्ता जो बकाया था जिसका भुगतान मई के वेतन में होगा।साथ ही यूनियन की तरफ से सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को गर्मी की छुट्टियों हेतु शुभकामनाएं दी ।

1150 करोड़ खर्च करने के बावजूद मीठी नदी गंदीमनपा ने गलगली को बताया कि अब रोका जाएगा मल

Image
1150 करोड़ खर्च करने के बावजूद मीठी नदी गंदी मनपा ने गलगली को बताया कि अब रोका जाएगा मल मुंबई। मीठी नदी के सौंदर्यीकरण और विकास के नाम पर 26 जुलाई 2005 से अब तक 1150 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं लेकिन अभी तक मीठी की सफाई नहीं हुई है क्योंकि आज भी मल, केमिकल बिना किसी रोकथाम के चलते मीठी नदी में छोड़ा जा रहा है। मनपा ने आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को सूचित किया है कि मीठी नदी में छोड़ा जाने वाला मल अब मनपा द्वारा रोका जाएगा। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के पास मीठी नदी में दोनों तरफ से मल और गंदा पानी प्रवाहित की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में जल निकासी विभाग के उप मुख्य अभियंता विभास आचरेकर ने अनिल गलगली को बताया कि मनपा के माध्यम से सलाहकार मेसर्स. फ्रिसमैन लॉर्ड को नियुक्त किया गया हैं। सलाहकार द्वारा प्रस्तुत तकनीकी और व्यवहार्यता रिपोर्ट के अनुसार, लघु और दीर्घकालिक उपायों के तहत काम का सुझाव दिया गया है। सलाहकार द्वारा सुझाए गए अल्पकालिक उपायों के तहत, समूह नं 1 के तहत पवई के फिल्टर पाड़ा और मीठी नदी के

वरिष्ठ सपा नेता बिलगू यादव की भाभी सहदेई यादव का निधन

Image
वरिष्ठ सपा नेता बिलगू यादव की भाभी सहदेई यादव का निधन मुंबई। समाजवादी पार्टी के मुंबई प्रदेश महासचिव बिलगू यादव की भाभी श्रीमती सहदेई कालूराम यादव ( 78 वर्ष) की लंबी बीमारी के बाद आज कांदिवली पूर्व के ठाकुर कांप्लेक्स स्थित निवास पर निधन हो गया। दौलत नगर श्मशान भूमि में सहदेई यादव के छोटे पुत्र दिनेश यादव ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर काफी संख्या में परिवार के लोग, रिश्तेदार तथा करीबी जन उपस्थित रहे। स्व सहदेई यादव के तीनों पुत्रों रमेश यादव ,दिनेश यादव और सुरेश यादव के साथ बिलगू यादव, डॉ शैलेश यादव ,राजेश यादव, मानिकचंद यादव ,डॉ द्रिगेश यादव, जनार्दन यादव ,गोविंद यादव, सुशांत यादव ,विजय यादव , डॉक्टर केएस यादव, नगरसेवक कमलेश यादव ,नगरसेवक राम नगीना यादव, मोतीलाल यादव, समाजसेवी राम यादव समेत अनेक प्रतिष्ठित सामाजिक लोगों ने श्मशान भूमि पहुंचकर स्व. सहदेई यादव के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह तथा महासचिव शिवपूजन पांडे ने गहरा दुख प्रकट करते हुए सहदेई देवी के आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना

कवितालोक साहित्यांगन में हुई प्रतियोगिता में दिए गए सम्मान पत्र

Image
कवितालोक साहित्यांगन में हुई प्रतियोगिता में दिए गए सम्मान पत्र रांची। भारतीय पारंपरिक  नृत्य पर करती नारियों की सुंदर  छवि को देख करना था छंद  विधान पर सृजन । जिसमें भारत के कई साहित्यकारों ने खुलकर  लिया हिस्सा । सबके छंद  एक से बढ़कर एक थे जिसमें ,प्रथम - डाॅ शेषपालसिंह ''शेष' द्वितीय  - अरुण दुबे । तृतीय  - अनुराधा सुनील पारे । पटल के मुख्य व्यवस्थापक  महेश जैन 'ज्योति'  के सही निर्णय से यह घोषणा की गयी । दिव्यालय की संस्थापिका व्यंजना आनन्द  और अध्यक्ष राजकुमार छापड़िया  ने अपने पटल की ओर से बहुत सारी बधाई और अपने पटल का सम्मान पत्र दे विजेताओं को सम्मानित किया।

जोगलेकरवाड़ी बीएमसी हिंदी स्कूल में शिक्षक गुण गौरव कार्यक्रम संपन्न

Image
जोगलेकरवाड़ी बीएमसी हिंदी स्कूल में  शिक्षक गुण गौरव कार्यक्रम संपन्न मुंबई - बृहन्मुंबई महानगर पालिका शिक्षण विभाग द्वारा आयोजित   'शाळा बंद पण शिक्षण सुरू' उपक्रम अंतर्गत महाराष्ट्र राज्यव्यापी  ऑनलाइन शिक्षण(कक्षा -4थी) को विभिन्न तांत्रिक शिक्षण विधियों- झूम,  यू- ट्यूब चैनल ,वेबीनार इत्यादि द्वारा  प्रभावी, रोचक तथा आकर्षक एवं आधुनिक  पद्धतियों द्वारा  कोविड कॉल में  कार्यान्वित करने वाले नोडल ऑफिसर, विषय शिक्षक तथा पर्यवेक्षण मुख्याध्यापक/ इंचार्ज शिक्षक  सहित तंत्रस्नेही हिंदी शिक्षकों को  विद्यार्थियों की गुणवत्ता में  अभिवृद्धि के फलस्वरूप  उन्हें पुरस्कृत, उत्साहित तथा सम्मानित करने के लिए  लोक मंगल सेवा संघ वडाला मुंबई के तत्वावधान में गुण गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकमंगल सेवा संघ के उपाध्यक्ष तथा एफ उत्तर विभाग के  एस एम सी प्रतिनिधि मारकंडेय गिरी  ने किया जबकि अतिथि परिचय तथा स्वागत का कार्य शिक्षक सेना के उप कार्याध्यक्ष उपेंद्रप्रताप रॉय  ने किया। कार्यक्रम  का मार्गदर्शन, आयोजन तथा नियोजन तथा क्रियान्वयन बृहन्मुंबई महा

महाराष्ट्र दिवस पर उत्तर भारतीय संघ का रक्तदान महाशिविर

Image
महाराष्ट्र दिवस पर उत्तर भारतीय संघ का रक्तदान महाशिविर मुंबई।  महाराष्ट्र दिवस (1 मई )पर सैकड़ों की संख्या में उत्तर भारतीय बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में रक्तदान करेंगे। इस रक्तदान महाशिविर का आयोजन उत्तर भारतीय संघ ने किया है।उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने बताया कि संघ के भवन में महाराष्ट्र दिवस के मौके पर सौ से अधिक उत्तर भारतीय रक्तदान करेंगे। यह रक्तदान शिविर दोपहर तीन बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र ने उत्तर भारतीयों को रोजी रोटी और सम्मान दिया है। हम उत्तर भारतीयों का भी फर्ज बनता है कि हम लोग भी मुंबई और महाराष्ट्र की सेवा में थोड़ा योगदान करें। इसी उद्देश्य से इस रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया गया है। संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने बताया कि लोग रक्तदान के लिए प्रोत्साहित हों इसलिए वे स्वयं भी रक्तदान करेंगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान, सर्वश्रेष्ठ दान है। इसमें हम सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।बता दें कोरोना काल में जब मुंबई में रक्त की कमी पड़ने लगी थी तब उत्तर भारतीय संघ के सभागृह में रक्तदान शिविर आयो

राजनीति और दिखावा की बजाए भक्ति करें राणा दंपति–डॉ द्रिगेश यादव

Image
राजनीति और दिखावा की बजाए भक्ति करें राणा दंपति–डॉ द्रिगेश यादव मुंबई। शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक डॉ द्रिगेश यादव ने जेल में बंद अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा तथा उनके पति विधायक रवि राणा को सलाह दी है कि यदि हनुमान जी के प्रति वाकई में उनके मन में श्रद्धा है तो राजनीति और दिखावा करने की बजाय भक्ति मार्ग का अनुसरण करें। भगवान को दिखावा पसंद नहीं है। डॉ यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी राणा दंपति के कंधों का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रही है। राणा दंपति को जेल भेजे जाने के फैसले को सही ठहराते हुए डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि राणा दंपति , भाजपा के इशारे पर महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे। राणा दंपति को मालूम होना चाहिए कि मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे , महाराष्ट्र में रहने वाले हर व्यक्ति के मुख्यमंत्री हैं। महाराष्ट्र की जनता राणा दंपति की चाल और उद्देश्य को समझ गई है। डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि राणा दंपति का दांव उल्टा पड़ गया है अब वे अपनी ही जाल में फंसते नजर आ रहे हैं।

मुंबई श्रम उपायुक्त से मिले भारतीय जनता मजदूर संघ के पदाधिकारी

Image
मुंबई श्रम उपायुक्त से मिले भारतीय जनता मजदूर संघ के पदाधिकारी मुंबई।  भारतीय जनता मजदूर संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदीप्ति सिंह के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने आज  डिप्टी लेबर कमिश्नर ,भारत सरकार  तेज बहादुर से उनके मुंबई कार्यालय पर मुलाकात की।  संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव ने श्रम उपायुक्त को पुस्तक, पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र भेंट कर श्रमिकों के कल्याण हेतु चर्चा की । तेज बहादुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह श्रमिकों के अधिकार के लिए उनके द्वारा लाई गई शिकायतों का तुरंत निस्तारण करेंगे और हर स्तर पर सहयोग करेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि मिश्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी है।

भारतीय कामगार सेना के सचिव बने पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े

Image
भारतीय कामगार सेना के सचिव बने पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े मुंबई। कामगारों के अधिकारों और उनके मान सम्मान के लिए सार्थक लड़ाई लड़ने वाली यूनियन, भारतीय कामगार सेना के सचिव पद पर, विले पार्ले के पूर्व विधायक तथा शिवसेना नेता कृष्ण हेगड़े को  नियुक्त किया गया है। भारतीय कामगार सेना का सचिव नियुक्त किए जाने पर कृष्णा हेगड़े ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे युवा सेना प्रमुख तथा महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे के साथ-साथ भारतीय कामगार सेना के अध्यक्ष तथा सांसद अरविंद सावंत को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि वे दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पण भावना के साथ करेंगे। कृष्णा हेगड़े ने कहा कि कामगारों की समस्याओं को दूर करना तथा उनके जीवन को खुशहाल बनाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। कृष्णा हेगड़े को सचिव बनाए जाने पर अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

समरस फाउंडेशन ने किया डॉ ओमप्रकाश दुबे का अभिनंदन

Image
समरस फाउंडेशन ने किया डॉ ओमप्रकाश दुबे का अभिनंदन मुंबई। बोरीवली पूर्व स्थित महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन, कार्यालय में आज नालासोपारा मेडिकल कॉलेज के संचालक तथा नालासोपारा के  सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ ओमप्रकाश दुबे और उनके बड़े भाई श्यामसुंदर दुबे का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, संस्था के उपाध्यक्ष उद्योगपति मुकुंद शर्मा, संस्था के विशेष सलाहकार महाराष्ट्र राज्य पुरस्कृत शिक्षक भरत पांडे तथा संस्था के महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे उपस्थित रहे। डॉ ओमप्रकाश दुबे ने समरस फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए डॉ किशोर सिंह को धन्यवाद दिया।

भक्तों को मिलता है भगवान का सहारा–ब्रह्मर्षि बद्री प्रसाद शुक्ल

Image
भक्तों को मिलता है भगवान का सहारा–ब्रह्मर्षि बद्री प्रसाद शुक्ल भायंदर। भगवान को सच्चे मन से स्मरण करने तथा खुद को भगवान के प्रति समर्पित कर देने वाले भक्तों को हमेशा भगवान ने सहारा दिया है। भक्त प्रहलाद को भगवान ने न सिर्फ सहारा दिया, अपितु उनके रास्ते की सारी बाधाओं को हटाकर उन्हें सिंहासन पर भी बैठाया। संकल्प राष्ट्र सेवा ट्रस्ट तथा न्यू गोल्डन नेस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह एवं महालक्ष्मी यज्ञ के तीसरे दिन व्यास पीठ पर से बोलते हुए प्रसिद्ध कथाकार ब्रह्मर्षि बद्री प्रसाद शुक्ल ने उपरोक्त बातें कहीं। 24 अप्रैल से प्रारंभ कार्यक्रम का समापन 1 मई को दोपहर 2  बजे से आयोजित महाप्रसाद के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम की निमंत्रक, शिवसेना नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक संकल्प राष्ट्रसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेश पांडे ने बताया कि विधायक प्रताप सरनाईक के प्रमुख मार्गदर्शन में आयोजित कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आ रहे हैं। मुख्य यजमान मनोज दुबे तथा उनका प

लाखों के जेवरात लेकर फरार, नवघर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
लाखों के जेवरात लेकर फरार, नवघर पुलिस ने किया गिरफ्तार भायंदर। अपराधियों को नकेल लगाने में जुटी विले पार्ले पूर्व की नवघर पुलिस को कल एक और कामयाबी मिली। पुलिस ने 508650 रुपए मूल्य के सोने के जेवरात लेकर फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को जंटू चितरंजन घोष (40 वर्ष)  , नवघर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि अशोका शॉपिंग सेंटर, भायंदर पूर्व में उसका सोने चांदी के जेवरात बनाने का एक गाला है। उसके यहां काम करने वाला प्रवीर सामंता, उसकी दुकान में से 5,10,000 रुपए मूल्य के सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गया है। नवघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद देसाई ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को पूरी सक्रियता के साथ फरार आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की विशेष टीम  बनाई गई। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और फरार आरोपी को ग्रांट रोड परिसर से तब गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह चोरी के माल के साथ पश्चि

पूर्व न्यायाधीश अशोक निर्दोष की दो पुस्तकों का होगा लोकार्पण

Image
पूर्व न्यायाधीश अशोक निर्दोष की दो पुस्तकों का होगा लोकार्पण मुंबई साहित्य के क्षेत्र में अनवरत साहित्यकारों द्वारा किसी न किसी रूप में एक से बढ़कर एक कहानी कविता निबंध उपन्यास आदि का लोकार्पण हो रहा है उसी कड़ी में बिजनौर उत्तर प्रदेश के पूर्व न्यायाधीश एवं वरिष्ठ साहित्यकार अशोक निर्दोष की पुस्तकों व्यंग् संग्रह 'मैं सांप पालता हूं' एवं 'चिंतन के स्वर' (अभिनव निबंध) का विमोचन एवं लोकार्पण समारोह रविवार 1 मई 2022 को अपराहन 2:00 बजे जैन धर्मशाला निकट नील कमल टॉकीज बिजनौर उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है। मुंबई से विनय शर्मा दीप ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार निर्दोष जी को चाहने वालों ने उन्हें बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम" द्वारा दिनकर को काव्यांजलि

Image
अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम" द्वारा दिनकर को काव्यांजलि मुंबई ओज, विद्रोह, आक्रोश और क्रांति के उद्गायक राष्ट्रकवि रामधारी सिंह "दिनकर" की पुण्य तिथि के अवसर पर "अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम" (साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था) के तत्वावधान में नया आकाश के संपादक डॉ. भीखी प्रसाद "वीरेन्द्र" की अध्यक्षता एवं डॉ. मुन्ना लाल प्रसाद के संचालन में गूगल मीट के माध्यम से एक ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय "काव्यांजलि" का आयोजन किया गया। इस काव्यांजलि में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी, दक्षिण एशियाई भाषा व संस्कृति विभाग, क्वांगतोंग विदेशी भाषा विश्वविद्यालय चीन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शिखा रस्तोगी, हिन्दी विभागाध्यक्ष, जीआईआईएस, बैंकाक थाइलैंड, डॉ. अनीता सिंह, शंघाई, चीन, विनोद दुबे, सिंगापुर व कवयित्री विनीता तिवारी, अमेरिका उपस्थित थे। सबसे पहले सिंगापुर से विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित लतिका रानी द्वारा बड़े ही मनमोहक अंदाज में उद्घाटन गीत प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात संस्था के अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ शुक्ल ने संक्षिप्त रू

साकीनाका में एनसीपी की इफ्तार पार्टी संपन्न

Image
साकीनाका में एनसीपी की इफ्तार पार्टी संपन्न मुंबई। राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी, चांदिवली विधानसभा द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन साकीनाका के खैरानी रोड स्थित पिपसन डिसोझा कंम्पाउंड में एनसीपी चांदिवली तालुका उपाध्यक्ष अबू सालेह शेख ने आयोजित किया था. इस मौके पर अनिल गलगली, पूर्व नगरसेवक सोमनाथ सांगले, महिला जिलाध्यक्ष डॉ सुरेना मल्होत्रा, बाबू बत्तेली, एड कैलास आगवणे, सुरेंद्र सिंह, अजीज खान, रत्नाकर शेट्टी, शकील खान उपस्थित थे.

शिक्षिका की पुत्री का अमेरिका में मैनेजर के पद पर चयन।

Image
शिक्षिका की पुत्री का अमेरिका में मैनेजर के पद पर चयन।      मुंबई : मुंबई महानगरपालिका की आदर्श  शिक्षिका उषा रमेश  जायसवाल की ज्येष्ठ पुत्री  इंजीनियर अनुपमा जायसवाल का  अमेरिका( USA) में  मैनेजर  पद पर चयन हुआ है ।अनुपमा की इस सफलता पर  भ़ांडुप में  सत्कार करते हुए   निशा देवी विनोद कुमार पासी, शारदा देवी अरविंद कुमार गुप्ता,  सुशीला विजयबहादुर जायसवाल ,इस अवसर पर अनुपमा के पिता रमेश जायसवाल,माता उषा ,मौसा डॉ. मनोज जायसवाल, मौसी सुषमा  ,बहनें निरूपमा,शिल्पा,निकिता और एकलौते भाई रितेश चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

पासपोली में भव्य सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

Image
पासपोली में भव्य सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न मुंबई : पासपोली  मनपा  शाळा  क्रमांक 1के वरिष्ठ शिक्षक  चंद्रबली एन. प्रजापति का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह पासपोली मनपा  शाळा  सभागृह पवई में  कृष्णचंद्र बी.मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विभाग निरीक्षक लालचंद कहार,पूर्व मुख्याध्यापक गिरधर सी.यादव,शिक्षक सभा के महासचिव कृष्ण कुमार सिंह(के.के.सिंह) एवं विशिष्ट अतिथि  के रूप में मुख्याध्यापक राजकुमार के. सिंह, शिक्षाविद् एवं मुख्याध्यापक देवेंद्रकुमार एम.सिंह, वारंट अधिकारी राजकिशोर एन. प्रजापति, सेवानिवृत्त शिक्षक रूपनारायणआर.तिवारी, पूर्व प्रधान चंद्रशेखर एन. प्रजापति एवं  प्रमुख वक्ता के रूप में पासपोली शाळा क्रमांक1के लोकप्रिय मुख्याध्यापक विनोद कुमार सी.पासी,वरिष्ठ शिक्षिका निर्मला पी.तिवारी,शिक्षाविद् देवीशंकर यादव,महेंद्र यादव,सलीम मासुलदार, मुकेश कुमार मोतीलाल सिंह , रश्मि प्रसाद,लीना भोळे,सरिता यादव,विलास पाटील,मुकेश अंबादे,योगेश सिंहोरे,अनिल यादव,संजय यादव,इंद्रलाल यादव,विनय सिंह,विमल पोटे,कांता ढोंबरे,शोभा

भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण–डॉ मदनमोहन मिश्र

Image
भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण–डॉ मदनमोहन मिश्र जौनपुर ( बदलापुर)। भगवान राम के आदर्शों पर चलकर ही हम श्रेष्ठ समाज का निर्माण कर सकते हैं। भगवान राम का संपूर्ण जीवन आदर्श और मर्यादित जीवन रहा। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित भटेहरा गांव में कमला प्रसाद तिवारी, बड़े बाबू के यहां आयोजित श्रीराम कथा के अंतिम दिन बोलते हुए प्रख्यात कथावाचक डॉ मदनमोहन मिश्र ”मानस कोविद” ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रभु राम के आदर्शों का आचरण मानव जीवन को महान बनाता है। 24 अप्रैल से प्रारंभ तीन दिवसीय कथा का आज आखिरी दिन रहा। श्री राम कथा के प्रमुख आयोजकों में घनश्यामपुर के पूर्व प्रधान रामजियावन तिवारी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामफेर पांडे तथा बदलापुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी का समावेश है। तीन दिन तक चली श्रीराम कथा में उपस्थित रहनेवाले प्रमुख क्षेत्रीय गणमान्य लोगों में पंडित हर्षु प्रसाद शास्त्री, कृष्णदेव दुबे, प्रिंसिपल विनोद तिवारी, डॉ श्रीपाल पांडे, रामानंद पांडे, वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुभाष चंद्र पांडे,अनिल दुबे, मयाशंकर तिवारी, र

नवघर पुलिस ने लाखों के प्रतिबंधित गुटखा के साथ कुख्यात आरोपी को किया गिरफ्तार

Image
नवघर पुलिस ने लाखों के प्रतिबंधित गुटखा के साथ कुख्यात आरोपी को किया गिरफ्तार भायंदर। भायंदर पूर्व की नवघर पुलिस ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित लाखों रुपए मूल्य के प्रतिबंधित गुटखा के साथ एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। नवघर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जप्त किए गए प्रतिबंधित गुटके की कीमत 3,78,548 रुपए बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल की रात में, नवघर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार शिंदे, पुलिस दस्ते के साथ गश्त कर रहे थे। सुबह 4 बजे उन्हें एक अंडरकवर मुखबिर के माध्यम से खबर मिली कि महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित गुटखा वापी, गुजरात से बिक्री के लिए लाया जाएगा और वह नवघर,सब्जी मंडी, भाईदर पूर्व में आएंगा । पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार शिंदे ने तत्काल इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद देसाई को दी  । मिलिंद देसाई ने परिमंडल क्रमांक 1 के  सहायक पुलिस आयुक्त डॉ शशिकांत भोसले को घटना की जानकारी देते हुए परामर्श किया। पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार शिंदे के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमों का गठन

मुंबई महानगरपालिका जी दक्षिण विभाग में मनाया गया मलेरिया दिवस

Image
मुंबई महानगरपालिका जी दक्षिण विभाग में मनाया गया मलेरिया दिवस मुंबई विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चलाए जा रहे मलेरिया मुक्त‌ अभियान के तहत विश्व स्तर पर पूरे भारत में मलेरिया दिवस सोमवार दिनांक 25 अप्रैल 2022 को स्वास्थ्य विभाग के सहायक वैद्यकीय अधिकारियों,वैद्यकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में मनाया गया। उसी कड़ी में मुंबई महानगरपालिका के जी दक्षिण विभाग के वर्ली बी डी डी 01--61 इमारतों के रहिवासी क्षेत्र में मलेरिया दिवस के उपलक्ष में जन जागरण करते हुए मनाया गया। महानगरपालिका जी दक्षिण विभाग स्वास्थ्य विभाग के वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में,बी डी डी रहिवासी क्षेत्र के समाज सेवक सहित मलेरिया विभाग के कर्मचारियों में सं. निरिक्षक दयाराम यादव,विवेक माधव, वेदा पाटील सहित सं. अन्वेषक विनय कुमार शर्मा,उन्मेश कामतेकर,तुषार शिंदे,विश्वास दीक्षित,संतोष इंदुलकर, भारती पेडणेकर, सुशील कदम,सुनील कर्पे,हिरा वसावे,चारुशीला कुबल, चंद्रप्रभा वळवी,प्रियांगी चव्हाण, रघुनाथ दुदम,सुधाकर काकडे,रवींद्र कोळी,राहूल आकरे,प्रवीण जाधव,पी सी ओ मलेरिया विभाग के विन