अक्षर फाउंडेशन द्वारा शैक्षणिक सामग्रियों का निशुल्क वितरण

अक्षर फाउंडेशन द्वारा शैक्षणिक सामग्रियों का निशुल्क वितरण
 मुंबई। समाज का भविष्य बच्चों से ही है। देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए भविष्य की इस निधि को, हमारी भावी पीढ़ी को एक सही दिशा, समुचित शिक्षा और संस्कार देना आज की  अनिवार्यता है। हम सभी आज जो भी हैं, समाज के ही बदौलत हैं। इसलिए अपनी क्षमता का एक हिस्सा समाज के निर्माण में वापस देना हममें से हर नागरिक का कर्तव्य है। व्यक्ति के विकास से ही देश का और तत्पश्चात विश्व का कल्याण संभव है। ईश्वर ने हमारी माताओं को सृष्टि के सृजन का कार्य सौंपा है। बच्चों के विकास में महिलाओं से बेहतर भूमिका भला कौन निभा सकता है? ये विचार अक्षर फाउंडेशन की स्वयंसेविकाओ और विहंगम योग संस्थान की महिला कार्यकर्ताओं  द्वारा व्यक्त किये गए, जो कि अक्षर फाउंडेशन की ओर से दिनांक 25 फरवरी को ... नवी मुंबई.... के खारघर गांव सेक्टर 13. में  लगभग 50.. बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं अन्य उपहार के वितरण कार्य का संचालन कर रही थीं। अक्षर फाउंडेशन, सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान की मातृ-शक्ति द्वारा संचालित सेवा संगठन है जो कि बाल कल्याण की दिशा में कार्यरत है। 25 फरवरी को हर वर्ष देश भर में हजारों जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री आदि उपहार वितरित किये जाते हैं। विहंगम योग संस्थान द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क आवासीय विद्यालय भी संचालित हैं जो कि हर वर्ष अनेकानेक जरूरतमंद बच्चों को संस्कार और शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। ये बच्चे आगे चलकर समाज के अग्रणी जनों के रूप में एक बेहतर भारत की नींव रख रहे हैं। इस पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओ ने इस आयोजन के लिए अक्षर फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बतलाया कि हमारे यहां ज्यादातर बच्चे समाज के अतिपिछड़े तबके से आते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम न सिर्फ उनके लिए बहुत मददगार हैं, बल्कि इससे बच्चों का मनोबल भी बढ़ता है और उनके अंदर समाज के प्रति आदर की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम के आयोजन में . श्रीमती रीना सिन्हा, मनीषा प्रसाद, पूनम गुप्ता, छाया साहू, अदिति त्रिपाठी.....आदि का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी संगठन के वरिष्ठ सदस्य जे के तिवारी ने दी है।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती