Posts

Showing posts from April, 2024

वरिष्ठ शिक्षक सुरेंद्र कुमार मौर्य का यादगार सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न

Image
वरिष्ठ शिक्षक सुरेंद्र कुमार मौर्य का यादगार सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न मुंबई:पासपोली म.न.पा.शाला संकुल हाल में पासपोली म.न.पा.हिंदी शाला क्र.1 के वरिष्ठ शिक्षक सुरेंद्र कुमार शिवमूर्ति मौर्य  का सेवा निवृत्ति समारोह आयोजित किया गया । जिसमें रविन्द्र सिंह ने दीप प्रज्जवलित किया। माल्यार्पण अंगद प्रसाद गुप्ता ने किया ।इस अवसर पर शाला परिवार में मुख्याध्यापक विनोद कुमार पासी,विनय सिंह, महेंद्र यादव,इंद्रलाल यादव, संजय यादव, मुन्ना सिंह, उषा जायसवाल , ईश्वर दास निंबार्क, मुकेश अंबादे, मुकेश सिंह, ओमप्रतापसिंह, राजकुमार तिवारी,विजेंदरसिंह, मनोज विश्वकर्मा ने सत्कार मूर्ति का शाल, पुष्प गुच्छ और भेंट वस्तु देकर सत्कार किया।संचालन अवधेशनारायण आर .गिरि एवं आभार प्रदर्शन मुख्याध्यापक विनोद कुमार पासी ने किया। भांडुप के समाजसेवी सुरेश मौर्य एवं वरिष्ठ शिक्षिका संयोगिता मौर्य ने उनके स्वस्थ ,सुखी और मंगल जीवन की कामना की है। वहीं  भांडुप पश्चिम में उनके   निवास स्थान पर समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव एवं डॉ.सचिन सिंह के नेतृत्व में सत्कार किया गया। जिसमें पूर्व

ये क्षण, वो क्षण*यह वर्तमान, हमारा प्यारा वर्तमान,उस समय अतीत बना होगा।

Image
*ये क्षण, वो क्षण* यह वर्तमान, हमारा प्यारा वर्तमान, उस समय अतीत बना होगा। तुम्हारा यह फूल-सा चेहरा, मानस-पटल पर धूमिल पड़ा होगा। तुम्हारे लम्बे-काले-घने केश सफे़द होंगे, मैं भी काट-बिता रहा होऊँगा .... अपनी जिन्दगी के दो क्षण।। दिल में उठते तूफानों को रोकना चाहूँगा, कँपकँपाते-फफकते होंठों को भी भींचना चाहूँगा। मगर वे उदासी का कारण पूछेंगे, यह भी पूछेंगे कि तुम परेशाँ क्यों हो। और मैं कुछ बोल नहीं पाऊँगा, कुछ बता नहीं पाऊँगा ...।। एक नजर जायेगी गुजरे जमाने की ओर, जहाँ आज तुम्हारे साथ हूँ-.... उसे सोचना पड़ेगा। याद आयेगा वह गुजरा जमाना, वह समय, वे दोस्त,  याद आयेंगे वे चाँद सितारे ....।। उदास हो जायेगा चेहरा, भावाकुल हो जायेंगी आँखें। असंख्य तूफान दिल में कसमसाएँगे..  धराशायी होगें ..... बिन बुलाए अतिथि बनकर ये अश्क, कुलबुलाते-फड़फड़ाते अश्क ..... धीरे-धीरे निकलना चाहेंगे, जाना चाहेंगे गन्तव्य की ओर ....।। एक हूक उठेगी दिल में, उफ! तुम्हारे साथ बीते क्षण, उस समय मुझे चिढ़ा रहे होंगे; तुम्हारे अपने 'पवन' को। और रोना चाहूँगा मैं अपनी मजबूरियों पर, ये क्षण कुछ और हैं, व

समरस फाउंडेशन में किया जेल अधीक्षक राम शिरोमणि यादव का सम्मान

Image
समरस फाउंडेशन में किया जेल अधीक्षक राम शिरोमणि यादव का सम्मान जौनपुर। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय जेल अधीक्षक राम शिरोमणि यादव का सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने अंग वस्त्रम और श्रीमद् भागवत गीता की पुस्तक देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर समाजसेवी मोहन दुबे उपस्थित रहे। बचपन में अच्छे खिलाड़ी तथा एथलेटिक्स रहे राम शिरोमणि यादव ने डिप्टी जेलर के रूप में सेवा शुरू की थी। आज वे अपने बचपन के मित्र तथा साथ क्रिकेट के खिलाड़ी रहे शिवपूजन पांडे से मिलने उनके निवास महमदपुर गांव में आए थे। दोनों के बीच बचपन की यादों से जुड़ी अनेक बातों पर चर्चा की गई। बदलते सामाजिक परिवेश में बढ़ रही जातिगत संकीर्णता की सोच पर दोनों ने गंभीर चिंता व्यक्त की।

आदर्श शिक्षक शीतलाप्रसाद यादव का सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

Image
आदर्श शिक्षक शीतलाप्रसाद यादव का सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह संपन्न                                            मुंबई ।  बृहन्मुंबई महानगर पालिका  जी उत्तर (शिक्षण) विभाग अंतर्गत राजर्षि शाहू नगर मनपा हिंदी शाला   के वरिष्ठ शिक्षक शीतलाप्रसाद  यादव की सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह विद्यालय के प्रांगण में शाला व्यवस्थापन समिति तथा संस्कृति संवर्धन मंच मुंबई के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतपूर्व शिक्षक हवलदार सिंह ने किया। दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती पूजन के पश्चात सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत तथा विदाई  गीत  शालेय विद्यार्थियों ने  प्रस्तुत किया।  कार्यक्रम की प्रस्ताविकी विशाल सागोरे तथा अतिथि परिचय एवं स्वागत, शिक्षक सेना के कार्याध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप राय ने किया। प्रमुख अतिथि की भूमिका में पूर्व प्रधानाध्यापक चेतराम गुप्ता ने शीतलाप्रसाद यादव की  विभागीय सेवा , व्यक्तित्व तथा कृतित्व का विश्लेषण करते हुए उनका अभिनंदन किया। महाराष्ट्र राज्य पुरस्कृत  आदर्श शिक्षक  क्रमशः माताचरण मिश्र, अरविंदकुमार तिवारी, रामकुमार राय , महापौर पुरस्कृत शिक्षक दुर्गाप्रसा

जौनपुर में मां शीतला का दर्शन करने पहुंचे आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली

Image
जौनपुर में मां शीतला का दर्शन करने पहुंचे आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली जौनपुर: मुंबई निवासी  देश के सुप्रसिद्ध आरटीआई कार्यकर्ता एवं कोविड -19में अपने जान की बाजी लगाकर जनसेवा करके मुंबईकरों के दिलों में एक मसीहा की पहचान बनाने वाले अनिल गलगली ने जौनपुर ही नहीं संपूर्ण विश्व में आनंददायिनी की प्रतीक माने जाने वाली देवी शीतला का दर्शन किया।इस शुभ अवसर पर उनके साथ लोकप्रिय उदय प्रताप सिंह एवं संदीप सिंह भी थे।

आरम्भ साहित्य मंच की स्थापना, सम्मान व‌ काव्य गोष्ठी सम्पन्न

Image
आरम्भ साहित्य मंच की स्थापना, सम्मान व‌ काव्य गोष्ठी सम्पन्न  मुंबई साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था आरम्भ साहित्य मंच के तत्वावधान में रविवार दिनांक 28 एप्रिल 2024 को विष्णु मंदिर सोसाइटी बांगुर नगर गोरेगांव प. में कविगोष्ठी के साथ आरम्भ साहित्य मंच की स्थापना हुई। लखनऊ से पधारे वरिष्ठ कवि रवि मोहन अवस्थी मुख्य अतिथि,विशेष अतिथि डाॅ. कनकलता तिवारी जिसके साक्षी बने।अध्यक्षता महानगर मुंबई के हिंदी साहित्य शिखर पुरूष जवाहर लाल "निर्झर" ने किया व संचालन युवा ओज कवि अल्हड़ असरदार ने किया। उपस्थित कवियों में अन्नपूर्णा गुप्ता "सरगम", मीनाक्षी शर्मा, सीमा त्रिवेदी, डॉ. मृदुल "महक" कु. नियति शुक्ला, अजय "बनारसी", वाचस्पति तिवारी संगीता दुबे आदि ने काव्यपाठ किया।अतिथि द्वारा सरस्वती पूजन के पश्चात डाॅ. मृदुल "महक" ने वाणी वंदना की। उनके गीत 'बाबा यूँ कहते हैं बेटा आजा वापस गाँव रे' ने भरपूर तालियां बटोरी। मीनाक्षी शर्मा की रचना 'रोज अखबार मेरे घर खून से लथपथ आते हैं' सामाजिक पतन पर चोट करने वाली थ

समाजसेवियों ने सौ. हिमांशी शर्मा का मनाया जन्मदिन

Image
समाजसेवियों ने सौ. हिमांशी शर्मा का मनाया जन्मदिन  जौनपुर, आज बदलापुर थाना क्षेत्र के  अंतर्गत ग्राम सभा पूरा मुकुंद निवासी श्री रामचंद्र शर्मा एवं श्रीमती सुमन शर्मा की सुपौत्री हिमांशी शर्मा पुत्री श्री अवधेश शर्मा एवं श्रीमती कोमल शर्मा के प्रथम जन्मोत्सव एवं आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम के शुभ अवसर पर की गई सत्यनारायण कथा एवं सुंदरकांड का आयोजन किया गया, तत्पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक व पत्रकार एकता संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष  सुरेश कुमार शर्मा साथ में भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के , सैलून संघ अध्यक्ष श्री विनोद कुमार शर्मा ,रविंद्र शर्मा ,मुन्ना शर्मा चौधरी, राम लखन शर्मा, शैलेश शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, और एमसीईए के जिला अध्यक्ष ,सुरेंद्र शर्मा ग्राम तिलोरा एवं  श्रीप्रकाश शर्मा, तथा ग्रामीण क्षेत्र के तमाम पदाअधिकारिगढ   उपस्थित होकर बिटिया हिमांशी को अपना आशीर्वाद देने का सौभाग्य प्राप्त किया।

बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर नामांकन के लिए रवाना हुए कृपाशंकर सिंह

Image
बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर नामांकन के लिए रवाना हुए कृपाशंकर सिंह जौनपुर। जौनपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी तथा महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने आज नामांकन के पहले वाराणसी स्थित जग प्रसिद्ध  बाबा विश्वनाथ तथा माता अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त कर जौनपुर रवाना हुए। इस अवसर पर उनके साथ देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल लल्लन तिवारी, शिवम सिंह, आनन्द तिवारी ,दीपेश निगम ,संदीप सिंह , सुशील सिंह ,अजीत पाठक उपस्थित रहे। कृपाशंकर सिंह के नामांकन में उपस्थित रहने वाले प्रमुख लोगों में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, मंत्री गिरीश यादव, सांसद सीमा द्विवेदी मंत्री विद्यासागर सोनकर, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, विधायक रमेश सिंह, विधान परिषद सदस्य प्रिशु सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहेंगे। इसी बीच गृह मंत्रालय के गुप्तचर विभाग की सिफारिश पर सुरक्षा की दृष्टि से कृपा शंकर सिंह को सीआरपीएफ द्वारा जेड सिक्योरिटी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

मेरे मधुमास आ गये होतें।। फिर मेरे पास आ गये होते।।

Image
मेरे मधुमास आ गये होतें।।  फिर मेरे पास आ गये होते।।  दिल में आंखों में बसा लेता तुम्हेँ- लौट कर काश आ गये होते।। खुद अपने आप से जो लोग बैर करते हैं।।  वो दूसरों का कहाँ यार ख़ैर करते हैं।।  बलन्दी दूर बहुत दूर छू नहीं सकते- सिर्फ ख़्वाबों में ख़यालों सैर करते हैं। अंधेरे तो उजालों को तिरस्कृत कर नहीं सकते।।  किसी भी हाल में तम को पुरस्कृत कर नहीं सकते।   सफलता साधना के बिन तो विकसित कर नहीं सकते- विना सद् आचरण खुद को परिष्कृत कर नहीं सकते।। मंत्रों से विचारों को अभिमन्त्रित किये हैं हम।।   आयेंगे मेरे काम आमंत्रित किये हैं हम।।  आंधी तूफान में भी अडिग हम रहे सदा-  बस साधना से मन को नियंत्रित किये हैं हम।। हथेली पर सदा अपनी हम अपनी जान रखते हैं।।  हृदय में आस्था विश्वास और सम्मान रखते हैं।। जलन ईर्ष्या कपट छल से स्वयं को मुक्त रखता हूँ- मधुर वाणी अधर पर अपने हम मुस्कान रखते हैं।। जहाँ व्यापार हो समझो वहीं अनुबंध होता है।।   खिलें हो फूल रिस्तों के मधुर मधु गंध होता है।।  बाजारों में नहीं बिकते, न कोई मोल होता है- जहाँ पर प्रेम हो अपनत्व हो संबंध होता है।।  हमारी ज़िन्दगी से

भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की गोष्ठी श्रीराम को समर्पित

Image
भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की गोष्ठी श्रीराम को समर्पित  ठाणे। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे की मासिक काव्यगोष्ठी शनिवार दिनांक 27 अप्रैल 2024 को मुन्ना सिंह बिष्ट कार्यालय सिडको ठाणे में संपन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हरजिन्दर सिंह सेठी ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ गज़लकार डॉ लक्ष्मण शर्मा वाहिद, विशिष्ट अतिथि के रूप में शब्दाक्षर महाराष्ट्र की अध्यक्षा डॉ कनकलता तिवारी एवं श्रीमती वंदना श्रीवास्तव उपस्थित थी।कार्यक्रम का शुभारंभ अनिल कुमार राही के सरस्वती वंदना से हुआ तत्पश्चात संस्था के चेयरमैन रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने आमंत्रित अतिथि साहित्यकारों का परिचय रखते  हुए सभी का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया तथा सुमधुर अवधि गीतों से कार्यक्रम का आगाज किया।मंच का संचालन विनय सिंह विनम्र ने संभाला कुछ कदम पश्चात रघुवंशी ने काव्यगोष्ठी की ऊंचाईयों को और शानदार बनाने हेतु शायर डॉ वफ़ा सुल्तानपुरी, शायरा रेखा किंगर रोशनी, शायर व गीतकार अभिलाज़,गीतकार डॉ रामस्वरूप साहू को आमंत्रित किया तत्पश्चा

वरिष्ठ शिक्षक विनय कुमार सिंह का सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न

Image
वरिष्ठ शिक्षक विनय कुमार सिंह का सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न  मुंबई: भांडुप पश्चिम स्थित गीता हाल में पासपोली मनपा हिंदी शाला क्रमांक  1 के वरिष्ठ शिक्षक विनय कुमार जे.सिंह का सेवासंपूर्ति समारोह मनपा शालाओं  के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र आर.पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उप शिक्षणाधिकारी चंद्रकेश सिंह,पूर्व प्रशासकीय अधिकारी रामहित बी. यादव,शिक्षक सभा के सचिव शरद सिंह,पूर्व सचिव के .के. सिंह,भांडुप के समाजसेवी हिरेंद्र नाथ सिंह,पूर्व प्रवक्ता जगदीश प्रसाद सिंह उपस्थित थे।सत्कार समारोह में विनय कुमार जे.सिंह को शाल,श्रीफल, पुष्पगुच्छ और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया ।दिनेश प्रताप सिंह,विनोद कुमार पासी,ओमप्रताप सिंह तथा मुख्याध्यापक देवेंद्र कुमार सिंह जैसे वक्ताओं ने गौरवमूर्ति के बारे में अपना मत व्यक्त किया।मंच का संचालन वरिष्ठ शिक्षक अवधेश नारायण गिरी ने किया।मानपत्र का वाचन दिलीप राय ने किया।अंत में देवेंद्र सिंह ने आभार प्रदर्शन किया।इस कार्यक्रम में मायाशरण सिंह,इंद्रलाल यादव,प्रदीप यादव,संजय यादव,सलीम मसूलदार, सुप्रिया अमि

कलास्पर्श प्रतिष्ठान द्वारा उत्स्फूर्त वक्तृत्व का भव्य आयोजन

Image
कलास्पर्श प्रतिष्ठान द्वारा उत्स्फूर्त वक्तृत्व का भव्य आयोजन वसई। डॉक्टरों की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए डॉक्टरों द्वारा डॉक्टरों के लिए बनाई गई संस्था "कलास्पर्श प्रतिष्ठान" ने 27 अप्रैल 2024 को "उत्स्फूर्त वक्तृत्व"  कार्यक्रम का आयोजन किया।  इस  वक्तव्य में डॉ. मोना त्रिवेदी, डाॅ.  राजेंद्र वाघ, डाॅ.  तेजवीर सिंह चौहान, डाॅ.  श्रीकांत सिंह, डाॅ.  तन्मय दांडेकर, डॉ.  चंदाराणी बिराजदार, डॉ. रोहिणी पाटील, डाॅ.  कपिल पाटील, डॉ.  प्राजक्ता समेळ, डाॅ.  प्रतिभा राठी, डाॅ.  संजय मांजलकर, डाॅ.  सुरेश पाटील, डॉ.  सूरज गायकवाड, डॉ. अभिप्सा देशमुख,डॉ. सूरज पाठक, डाॅ. सर्वेश शर्मा ने बहुत ही कुशल ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी वक्ताओं को सम्मानचिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  इस कार्यक्रम के दिन "कलास्पर्श प्रतिष्ठान" के सलाहकार डॉ.ओमप्रकाश दुबे,डॉ. रवींद्र देशपांडे, डॉ. संजय मांजलकर, डॉ. राजेंद्र वाघ, अध्यक्ष डॉ.ऋजुता दुबे, उपाध्यक्ष डॉ.जयश्री देशपांडे, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.सुरेश पाटील, स

मनपा स्कूलों के बच्चों हेतु 38वर्ष की सेवा करने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका ललीता गुलाटी का यादगार विदाई समारोह संपन्न।

Image
मनपा स्कूलों के बच्चों हेतु 38वर्ष की सेवा करने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका ललीता गुलाटी का यादगार विदाई समारोह संपन्न।           मुंबई : गोवंडी स्टेशन मनपा स्कूल के सभागृह में बृहन्मुंबई महानगर पालिका गोवंडी स्टेशन मनपा की  राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त आदर्श प्रधानाध्यापिका  ललिता गुलाटी का भव्य  सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह गीत-संगीत एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ शिक्षक से लेकर शिक्षणाधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समारोह में शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल, उप शिक्षणाधिकारी,सुजाता  खरे ,अजय वाणी, कीर्तिवर्धन कीरत कुड़वे,ममता राव ,सीमा चतुर्वेदी अधीक्षक तनुजा  उघडे, सायली  सुर्वे, छाया,आरती  खैर, ज्योति बकाणे, प्रशासकीय अधिकारी  नासिर शेख, किसन पावडे ,विजय जाधव,मनपा स्कूलों के पूर्व अधीक्षक   रामचंद्र  पाण्डेय, उप शिक्षणाधिकारी सी. के  सिंह, राष्ट्रीय शिक्षाविद् पूर्व  सुप्रसिद्ध प्रशासकीय अधिकारी रामहित यादव‌ सहित  सभी अधिकारी उपस्थित हुए।अध्यक्षता पूर्व उपशिक्षणाधिकारी रविंद्र काले ने किया। कार्यक्रम  का संचालन जान्हवी  कुंभारकर व नरसिंह  ने

विवेक की जीवन संगिनी बनी सोनिया

Image
विवेक की जीवन संगिनी बनी सोनिया ठाणे:बदलापुर पूर्व स्थित सहयाद्रि मंगल कार्यालय में शनिवार27 अप्रैल,2024को  शिक्षाविद् श्यामपति यादव के सुपुत्र विवेक का पाणिग्रहण संस्कार  सोनिया संग संपन्न हुआ। समारोह में अनेकों गणमान्य उपस्थित थे।इस अवसर पर समाजसेवी उद्योगपति नरसिंह यादव, एमटीएनएल के पूर्व जेटीओ रामप्यारे यादव ,बृहन्मुंबई महानगर पालिका में शिक्षकों की सबसे  बड़ी यूनियन शिक्षक सभा के सहसचिव एवं लोकप्रिय शिक्षक नेता  ओमप्रकाश यादव ,पूर्व प्रधानाचार्य गिरधर यादव,प्रधानाचार्य हरेंद्र सहदेव यादव ,मनीराम यादव ने  नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद जीवन की मंगल कामना की।

स्वागत समारोह में शामिल हुए लोकप्रिय शिक्षक नेता प्रिंसिपल विलास घेरडे

Image
स्वागत समारोह में शामिल हुए लोकप्रिय शिक्षक नेता प्रिंसिपल विलास घेरडे  नवी मुंबई: नवीन पनवेल खांदा काँलोनी सेक्टर 10में   स्थित साई नंदन बँकेट हाँल सुप्रसिद्ध साहित्यिक एवं प्रिंसिपल मारूती शेरकर के सुपुत्र विनय शेरकर का  शुभ विवाह  सुकन्या वैद्य से हुआ।27अप्रैल,2024को शाम 6:00 बजे से स्वागत समारोह आयोजित किया गया था।जिसमें गणमान्यों की उपस्थिति रही।इस अवसर पर शेरकर परिवार के सबसे करीबी मित्र लोकप्रिय शिक्षक नेता प्रिंसिपल विलास घेरडे सपरिवार उपस्थित हुएऔर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी,स्वस्थ एवं मंगल जीवन की कामना की है।

अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु का बदलापुर में भव्य स्वागत

Image
अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु का बदलापुर में भव्य स्वागत  जौनपुर। ऑल टीचर्स एंड एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के बदलापुर आगमन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय महामन्त्री तथा जिलाध्यक्ष, जौनपुर अनिल यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने ज़बर्दस्त स्वागत किया I विजय कुमार बन्धु इस स्वागत से गदगद हुए I उन्होंने ने कहा ऐसे ही एकजुट होने से  पुरानी पेंशन योजना बहाली को बल मिलता है I जिला अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 हमेशा अटेवा का समर्थन करता रहा है I इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर के अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र, प्रदेशीय उपाध्यक्ष, मंत्री बदलापुर राय साहब यादव, अटेवा जिला अध्यक्ष जौनपुर चंदन सिंह, मंत्री इंदु प्रकाश यादव, अटेवा महिला सभा जौनपुर की अध्यक्ष यामिनी सिंह, शशि यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट बृजभूषण यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी गौरव यादव, अटेवा संगठन मंत्री ब्रह्मशील, अटेवा अध्यक्ष महराजगंज संदीप यादव, बक्शा

अनजान नंबर से फ़ोन आये तो हो जाये अलर्ट – डॉ दिग्विजय सिंह

Image
अनजान नंबर से फ़ोन आये तो हो जाये अलर्ट – डॉ दिग्विजय सिंह जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के साइबर क्लब के नोडल अधिकारी एवं जनसंचार विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने बताया कि इन दिनों पाकिस्तानी कोड का इस्तेमाल कर साइबर अपराधियों द्वारा  लोगों के नंबरों पर व्हाट्सएप कॉल कर धमकाया जा रहा है। उन्हें डराकर ऑनलाइन धन ट्रांसफर कराया जा रहा है। नंबर पर वर्दी में पुलिस की फोटो भी लगाकर लोगों को फसा रहे है। उन्होंने कहा कि अगर आप व्हाट्सएप और फेसबुक का प्रयोग करते हैं तो अधिक सावधान रहने की जरूरत है।  साइबर अपराधी  आपके नंबर और व्यक्तिगत जानकारी को जुटा लेते हैं फिर व्हाट्सएप कॉल कर आपको डराते है। आपके किसी परिवार के सदस्य को किसी अपराध में लिप्त होने की जानकारी देते हैं और फिर उसे बचाने के लिए अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर लेते हैं। काल के दौरान यह इतना अधिक मनोवैज्ञानिक दबाव डालते हैं कि अगर कोई व्यक्ति तत्काल पैसा ट्रांसफर नहीं किया तो उसका बच्चा या परिवार का सदस्य गिरफ्तार हो जाएगा और उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पाकिस्तान के कोड वाले नंबर

महाराष्ट्र दिवस पर महिलाओं को घरघंटी का उपहार देगा उत्तर भारतीय संघ

Image
महाराष्ट्र दिवस पर महिलाओं को घरघंटी का उपहार देगा उत्तर भारतीय संघ  मुंबई। महाराष्ट्र दिवस, महाराष्ट्र राज्य के गठन का प्रतीक है , जो एक मई, 1960 को बॉम्बे राज्य के महाराष्ट्र और गुजरात के भाषाई राज्यों में विभाजन के बाद हुआ था। यही कारण है कि पूरे महाराष्ट्र में धूमधाम के साथ महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है। महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तर भारतीयों की प्रमुख सामाजिक संस्था उत्तर भारतीय संघ ने विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी महाराष्ट्र दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र संतों और वीरों की भूमि है। यह धरती हमारे लिए पवित्र और महान है। महाराष्ट्र दिवस हमारे लिए भी स्वाभिमान और यहां की संस्कृति से गहरे लगाव का प्रतीक है। यही कारण है कि उत्तर भारतीय संघ ने महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण और नारी आत्मनिर्भरता की दिशा में जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त घरघंटी का उपहार देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की धरती ने उत्तर भारतीय समाज को बहुत कुछ दिया है। हमारा भी कर्तव्य है कि हम महाराष्ट्र दिवस के माध्यम से

हिंदू महासभा के प्रत्याशी मुन्ना त्रिपाठी को मिल रहा भारी जन समर्थन

Image
हिंदू महासभा के प्रत्याशी मुन्ना त्रिपाठी को मिल रहा भारी जन समर्थन जौनपुर। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के 73 जौनपुर लोकसभा प्रत्याशी मंगलेश्वर त्रिपाठी उर्फ मुन्ना त्रिपाठी को लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जन समर्थन मिल रहा है। कल उन्होंने सुजानगंज के अहिल्दापुर गांव तथा मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र में रोहियावा सैदानी गांव में लोगों से जनसंपर्क किया। दोनों गांव में खासकर ब्राह्मण समाज के मतदाताओं का अच्छा प्रतिसाद देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित राजकुमार शुक्ला, अशोक शुक्ला ,मुकेश पंडित, दिलीप त्रिपाठी, रामचंद्र मिश्र, संतोष तिवारी आदि ने एकमत से हिंदू महासभा प्रत्याशी को जिताने की बात कही। उपस्थित लोगों ने कहा कि सिर्फ हिंदू महासभा ने ब्राह्मणों का महत्व समझते हुए मुन्ना त्रिपाठी को टिकट दिया, इसलिए हम लोग उनके साथ  हैं।

भांडुप में अध्यात्म: ध्यान

Image
भांडुप में अध्यात्म: ध्यान    मुंबई:भांडुप स्टेशन पूर्व के.गणपति मंदिर में गणपति मंदिर ट्रस्ट ने अध्यात्म :ध्यान आयोजित किया। जिसमें भक्तजन एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।  गणपति मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष  सुरेश कोपरकर  ने इस आयोजन में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।   25 अप्रैल,2024से 27अप्रैल,2024 तक  शाम 7 से 8 बजे तक  वक्ता: अजय कुंभार    मुख्य परीक्षक आयुष मंत्रालय, भारत सरकार।  भारत बोर्ड पर योग शिक्षक (आयुष महती सेल, ऑस्ट्रेलिया), योग विशेषज्ञ आईसीसीआर (भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद) श्रीलंका, (यूजीसी) नेट राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, एमए (योग विज्ञान) पीजीडीवाईएस, टीटी सी (योग विज्ञान)।

जौनपुर के इटियाबीर में जन्में सुबेदार विश्वकर्मा बने मुंबई के आदर्श प्रधानाध्यापक।

Image
जौनपुर के इटियाबीर में जन्में सुबेदार विश्वकर्मा बने मुंबई के आदर्श प्रधानाध्यापक  जौनपुर: जौनपुर के इटियाबीर में जन्में सुबेदार विश्वकर्मा बृहन्मुंबई मनपा शिक्षण  /टी विभाग अंतर्गत घाटीपाड़ा मनपा हिंदी शाला मुलुंड के आदर्श  प्रधानाध्यापक हैं।वे इटियाबीर के स्मृति शेष विपत विश्वकर्मा एवं  गौरी देवी विश्वकर्मा  के सुपुत्र हैं। उनका सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह मुंबई के सुप्रसिद्ध मुलुंड के गोशाला एम पी यस मनपा शाला सभागृह में मनपा स्कूलों के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र आर. पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात सरस्वती वंदना,स्वागत गीत,वेदना विदाई गीत जास्मीन कादर खान व पल्लवी प्रजापति ने प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अतिथि परिचय एवं प्रस्ताविकी शिक्षक सेना के कार्याध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप राय ने प्रस्तुत किया। समारोह में अतिथियों  के रूप में उप शिक्षणाधिकारी  कीर्तिवर्धन कीरत कूड़वे, चंद्रकेश आय. सिंह,  भारतीय थल सेना के सेवानिवृत्त सुबेदार /मेजर रमाशंकर  विश्वकर्मा ,अधीक्षिका  ज्योति बकाने, प्रशासकीय अधिकार

जौनपुर को वाराणसी की तरह विकसित करना प्रधानमंत्री का लक्ष्य – कृपाशंकर सिंह

Image
जौनपुर को वाराणसी की तरह विकसित करना प्रधानमंत्री का लक्ष्य – कृपाशंकर सिंह जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जौनपुर के विकास को लेकर बहुत गंभीर हैं । वे जौनपुर को वाराणसी की तरह विकसित करना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने मुझे आपका आशीर्वाद लेने के लिए भेजा है। 73, जौनपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने बदलापुर विधानसभा स्थित कम्मरपुर लग्गूपुर गांव में आयोजित चौपाल बैठक में संबोधित करते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि एक बार आप मुझ पर विश्वास करिए। आपका विश्वास मैं डिगने नहीं दूंगा। आप और आपकी आने वाली पीढ़ियों के जीवन को खुशहाल बनाने की दिशा में हमने अनेक योजनाएं बनाई है। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि गरीबों के इलाज की दवाइयां का घोटाला करने वाले लोग आज गरीबों से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंदूक और संदूक संस्कृति को अलविदा कर जौनपुर का विकास करना है। पिछले 5 वर्षों से गायब पूर्व सांसद की निष्क्रियता को जनता देख चुकी है। जनता को जौनपुर का विकास चाहिए जो सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी द्वारा ही संभव है। सिंगर

नसीम खान के समर्थन में उतरा उत्तर भारतीय एवम अल्प संख्यक समाज*

Image
*नसीम खान के समर्थन में उतरा उत्तर भारतीय एवम अल्प संख्यक समाज* मुंबई- महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्याध्यक्ष मो.आरिफ नसीम खान द्वारा महाराष्ट्र में एक भी अल्पसंख्यक/उत्तर भारतीय समाज के नेता को कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा का टिकट न दिये जाने पर लिये गये निर्णय का उत्तर भारतीय एवम अल्पसंख्यक नेताओं,समाज सेवकों एवम बुद्धिजीवियों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। तथा कांग्रेस हाई कमान से उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र से नसीम खान को उमेदवार बनाये जाने की मांग किया है।    वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.बाबुलाल सिंह (मा.उपाध्यक्ष मुंबई कांग्रेस),एस.के.सिंह (कार्याध्यक्ष महाराष्ट्र कांग्रेस उत्तरभारतीय सेल),किलाचंद यादव (अध्यक्ष यादव महासभा.मुंबई),अबु सुफियान अंसारी (उपाध्यक्ष उत्तर भारतीय सेल महाराष्ट्र कांग्रेस),डॉ.सचिन सिंह (अध्यक्ष युवाब्रिगेड एसोसिएशन मुंबई),शरीफ खान (अध्यक्ष समता हाकर्स युनियन मुंबई) ने कहा है कि मुंबई व आसपास के क्षेत्र में लाखों लोग सपरिवार उत्तर भारत से आकर बसे हुए हैं।उन सभी की आवाज नसीम खान है।हर किसी के सुख दुःख में सम्मिलित होते है और समस्याओं का निराकरण करते हैं।उनसे

मुलुंड में आदर्श प्रधानाध्यापक सुबेदार विश्वकर्मा का यादगार सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न

Image
मुलुंड में आदर्श प्रधानाध्यापक सुबेदार विश्वकर्मा का यादगार सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न   मुंबई : बृहन्मुंबई मनपा शिक्षण  /टी विभाग अंतर्गत घाटीपाड़ा मनपा हिंदी शाला मुलुंड के आदर्श  प्रधानाध्यापक  श्री विपत विश्वकर्मा एवं श्रीमती गौरी देवी विश्वकर्मा दाम्पत्य के सुपुत्र सुबेदार विश्वकर्मा  का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह गोशाला एम पी यस मनपा शाला सभागृह में मनपा स्कूलों के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र आर. पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात सरस्वती वंदना,स्वागत गीत,वेदना विदाई गीत जास्मीन कादर खान व पल्लवी प्रजापति ने प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अतिथि परिचय एवं प्रस्ताविकी शिक्षक सेना के कार्याध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप राय ने प्रस्तुत किया। समारोह में अतिथियों  के रूप में उप शिक्षणाधिकारी  कीर्तिवर्धन कीरत कूड़वे, चंद्रकेश आय. सिंह,  भारतीय थल सेना के सेवानिवृत्त सुबेदार /मेजर रमाशंकर  विश्वकर्मा ,अधीक्षिका  ज्योति बकाने, प्रशासकीय अधिकारी   कैलाशचंद्र एम.आर्य,   संगीता डोईफोंडे, विभाग निरिक्षिका  कांचन गोसावी,  राजकु

गोवंडी स्टेशन मनपा स्कूल की राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न।

Image
गोवंडी स्टेशन मनपा स्कूल की राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न।              मुंबई : गोवंडी स्टेशन मनपा स्कूल के सभागृह में बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा संचालित सभी स्कूलों में सभी से परिचित गोवंडी स्टेशन मनपा की  राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त आदर्श प्रधानाध्यापिका  ललिता गुलाटी का भव्य  सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह गीत-संगीत एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ शिक्षक से लेकर शिक्षणाधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समारोह में शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल, उप शिक्षणाधिकारी,सुजाता  खरे ,अजय वाणी, कीर्तिवर्धन कीरत कुड़वे,ममता राव ,सीमा चतुर्वेदी अधीक्षक तनुजा  उघडे, सायली  सुर्वे, छाया,आरती  खैर, बकाणे प्र  अधिकारी  नासिर शेख, किसन पावडे ,विजय जाधव,मनपा स्कूलों के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र  पांडेय, सी. के  सिंह, रामहित यादव इत्यादि सभी अधिकारी उपस्थित हुए।अध्यक्षता पूर्व उपशिक्षणाधिकारी रविंद्र काले ने किया। कार्यक्रम  का संचालन जान्हवी  कुंभारकर व नरसिंह  ने किया ।

संस्कृत के प्रकांड विद्वान पंडित हर्षू प्रसाद शास्त्री का निधन

Image
संस्कृत के प्रकांड विद्वान पंडित हर्षू प्रसाद शास्त्री का निधन जौनपुर। संस्कृत के प्रकांड पंडित तथा ब्राह्मण समाज के सिरमौर रहे पंडित हर्षू प्रसाद शास्त्री का आज सुबह 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके सुपुत्र तथा बीएमसी में टीचर रहे अशोक दुबे ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से वे काफी अस्वस्थ चल रहे थे। पूर्व विधायक ओमप्रकाश (बाबा) दुबे समेत अनेक लोगों के वे गुरु रहे। उनके निधन पर स्थानीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र,  लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, बाबा दुबे, कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, शिव शंकर तिवारी,कृष्ण देव दुबे, अनिल दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य रामकीरत दुबे, रामफेर पांडे, एडवोकेट गौरीशंकर मिश्र, पत्रकार रामदयाल द्विवेदी, प्रधानाचार्य विनोद तिवारी, पूर्व प्रधान राम जियावान तिवारी, राम अनंद पांडे, पत्रकार डॉ. सुभाष चंद्र पांडे, पत्रकार शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ शिक्षक मयाशंकर तिवारी, डॉ विजय शंकर तिवारी, डॉ ओमप्रकाश दुबे, संजय तिवारी, डॉ विनोद मिश्र, पत्रकार सुनील चतुर्वेदी, ओम प्रकाश मिश्रा, समाजसेवी डीएस तिवारी, पत्रकार ओम प्रकाश पांडे, गुड्डू रामबली तिवारी, हृदय प्रकाश

इतिहास से सबक ले हिंदू समाज और समझे वोट का महत्व – भवानजी

Image
इतिहास से सबक ले हिंदू समाज और समझे वोट का महत्व – भवानजी मुंबई। वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि भारत के हिंदुओं को इतिहास से सबक लेना चाहिए और वोट के महत्व को समझना चाहिए। यदि हम समय रहते न सुधरे तो इतिहास हमें माफ नहीं करेगा। शुक्रवार को दादर में बुद्धिजीवियों की एक सभा में भवानजी ने कहा कि सन् 1946-47 में भारत के विभाजन के समय आसाम के सिलहट जिले को गोपीनाथ बोरदोलोई ने भारत में मिलाने की बात रखी। जनमत संग्रह किया जाना तय किया गया। वोटिंग के दिन सारे मुसलमान सवेरे ही लाइनों में लग गये। हिंदू लाखों थे पर वे दोपहर तक सोने और ताश खेलने के बाद तीन बजे पोलिंग बूथ बूथ गए। उस समय लम्बी - लम्बी लाईनें लग चुकी थी। आधे हिंदुओं की भीड़ तो दूर से ही लंबी लंबी लाइनें देखती रही, और आधे हिंदू लंबी लंबी लाईनों में लगने से बचते रहे तथा बिना वोट डाले वापस घर आ गये। करीब पचपन हजार वोटों से सिलहट जिला पाकिस्तान में चला गया। पूरे सिलहट जिले में लगभग एक लाख हिंदू वोट ही नहीं डाल सके। मुसलमानों के सारे वोट पड़े और हिंदुओं के एक चौथाई वोट ही पड़े। जिससे

प्रसिद्ध शिक्षणतज्ञ रामहित यादव यांची अध्यक्षपदी निवड

Image
प्रसिद्ध शिक्षणतज्ञ रामहित यादव यांची अध्यक्षपदी निवड   मुंबई :गोवंडी स्टेशन मनपा शाळेत सुप्रसिद्ध शिक्षणतज्ञ आणि बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभागाचे माजी प्रशासकीय अधिकारी रामहित यादव यांची महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक व निर्मिती अभ्यासक्रम संशोधन मंडळ, पुणे (बाल भारती) मधील हिंदी प्रथम भाषा समितीच्या अध्यक्षपदी निवड झाल्याबद्दल डॉ. यावेळी मनपा शाळांचे माजी अधीक्षक रामचंद्र आर.पांडे, सामाजिक कार्यकर्ते शिक्षणतज्ज्ञ चंद्रवीर बंशीधर यादव यांचा नेतृत्वात आणि माजी उपशिक्षणाधिकारी रविंद्र काळे, चंद्रकेश आय.सिंग,घाटकोपर हिंदी हायस्कूल चे माजी प्रिंसिपल राजदेव सिंग,प्रशासकीय अधिकारी विजय जाधव यांच्यासह अनेक मान्यवर उपस्थित होते.

आर.आर.एज्युकेशनल ट्रस्ट बी.एड कॉलेज को नॉक एक्रेडिशन श्रेणी प्रदत्त*

Image
*आर.आर.एज्युकेशनल ट्रस्ट बी.एड कॉलेज को नॉक एक्रेडिशन श्रेणी प्रदत्त* मुंबई- मुंबई के बेहतरीन बी.एड कॉलेज की श्रृंखला में *आर.आर.एज्युकेशनल ट्रस्ट बी.एड कॉलेज को नॉक एक्रेडिशन श्रेणी* में नामित किया गया है।     इस श्रेणी को प्राप्त करने में मार्ग दर्शक के रूप में अजय भामरे (पीवीसी-मुंबई युनिवर्सिटी),महेश कपूर (डायरेक्टर डीएवी कॉलेज), सौ.सुनीता मगरे(विभागाध्यक्ष मुंबई युनिवर्सिटी),श्रीमती रेनी फ्रांसिस (प्रिंसिपल पिल्लई बी.एड कालेज), अंकुश औंधकर प्रिसिंपल का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।      कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ.फाल्गुनी शाह,सौ.चित्रा खेडेकर,सौ.अदिती टावरे एवम शिक्षकों की टीम के अथक प्रयास से यह संभव हुआ।

डा.संजीव नाईक ने की उत्तर भारतीय समाज के नेताओं से मुलाकात

Image
डा.संजीव नाईक ने की उत्तर भारतीय समाज के नेताओं से मुलाकात भायंदर। लोकसभा चुनाव 2024 के मिशन 400 के संदर्भ में पूर्व सांसद संजीव गणेश नाईक ने भायंदर पश्चिम भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के कार्यालय पर सादिच्छा भेट दी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रद्युम्न शुक्ला, प्रदेश सचिव चंद्र प्रकाश मिश्रा, समाजसेवी रामानंद पांडे, डॉ राजीव दुबे,सईद अहमद सुल्तानपुरी, अमित जैन समेत उत्तर भारतीय समाज के अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी प्रथम भाषा समिति के अध्यक्ष बनाए गए रामहित यादव

Image
हिंदी प्रथम भाषा समिति के अध्यक्ष बनाए गए रामहित यादव मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के पूर्व प्रशासकीय अधिकारी रामहित यादव का महाराष्ट्र राज्य पाठयपुस्तक  निर्मिति व अभ्यासक्रम संशोधन मंडल, पुणे (बालभारती) में हिंदी प्रथम भाषा समिति अध्यक्ष (कक्षा 6 से 8) हेतु चयन हुआ है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व 2012 के अभ्यासक्रम एवम 2020 ( राष्ट्रीय शिक्षा नीति )के अभ्यासक्रम निर्मिति में उन्होंने महाराष्ट्र राज्य शैक्षणिक संशोधन व प्रशिक्षण परिषद, पुणे में हिंदी भाषा की अभ्यासक्रम समिति में सदस्य के रूप में  अभ्यासक्रम निर्मिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  साथ ही महाराष्ट्र राज्य पाठयपुस्तक  निर्मिति व अभ्यासक्रम संशोधन मंडल , पुणे  (बालभारती) में 2013 से ही हिंदी भाषा समिति सदस्य एवम BOS (MEMBER OF BOARD OF STUDIES  मेंबर के रूप में हिंदी प्रथम एवं द्वितीय भाषा की कक्षा पहली से दसवीं तक की हिंदी पाठयपुस्तकों की निर्मिति में हिंदी भाषा समिति सदस्य के रूप में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। श्री यादव ने राष्ट्रभाषा प्रचार  समिति वर्धा की पाठ्यपुस्तकों के परिष्कार में भी सराहन

सासमीरा स्वास्थ्य केंद्र द्वारा मनाया गया मलेरिया दिवस

Image
सासमीरा स्वास्थ्य केंद्र द्वारा मनाया गया मलेरिया दिवस  मुंबई । बृहन्मुंबई महानगर पालिका जी-दक्षिण विभाग के सासमीरा स्वास्थ्य केंद्र के सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ छाया कांत वेझारे के आयोजन एवं जी/दक्षिण विभाग प्रमुख स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेन्द्र वी. मोहिते के दिशा निर्देशन में गुरुवार दिनांक 25 अप्रैल 2024 को विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।उक्त स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से मलेरिया बाधित व्यक्तियों की रक्त जांच की गई तथा संबंधित व्यक्ति को मलेरिया से बचाव हेतु औषधि दी गई। उक्त कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में डॉ अमोल दरोई,डॉ प्रियंका भोये,डॉ राजेश देवेंद्र तथा समाज विकास अधिकारी राजेश सुरवाडे सीडीओ तथा सं.नि. अवेक्षक सुनील मोरे एवं सं.नि. अन्वेषक विनयकुमार शर्मा उपस्थित थे।सासमीरा स्वास्थ्य केंद्र सेक्शन इंचार्ज मारुति पाटील,आशा विजया बामणे,श्रेया मोरे,सुमन बोडके, कल्पना तायडे,मारुति डोइपुणे का विशेष योगदान रहा।