Posts

Showing posts from August, 2021

राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा एक और साम छंद गीत के नाम

Image
राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा एक और साम छंद गीत के नाम  मुंबई  साहित्यिक,सामाजिक,सांस्कृतिक  एवं आध्यात्मिक संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव समारोह के आठवें दिन नौवाँ दिन सोमवार दिनांक 30 अगस्त 2021 सायं एक और साम छंद गीत के नाम रखा गया जिसकी अध्यक्षता मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार मोतीलाल बजाज ने की तथा मंच संचालन युवा कवयित्री ऋचा मिश्रा रोली (उप्र) ने कुशलता से अपने छंद,मुक्तक से सरस्वती वंदना करते हुए किया।आमंत्रित साहित्यकारों में लखनऊ से अभय कुमार आनन्द,नवी मुंबई से वरिष्ठ कवयित्री चंद्रिका व्यास एवं मुंबई-ठाणे से युवा साहित्यिकार रमाशंकर यादव उपस्थित थे।उक्त समारोह का आयोजन,संयोजन राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ" के संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम(श्रावस्तवी), अध्यक्ष अनिल कुमार राही (मुंबई), संयोजक संजय द्विवेदी (कल्याण-महाराष्ट्र), सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर(लखीमपुर खीरी), संरक्षक दिवाकर चंद्र त्रिपाठी "रसिक" (छत्तीसगढ़) एवं मीडिया प्रभारी विनय शर्मा "दीप" (ठाणे- महाराष्ट्र),उपाध्यक्ष सत्यदेव विजय (मुंबई),कोषाध्यक्ष प्रमिला म

*काव्यसृजन की सौवीं मासिक गोष्ठी पर आयोजित हुआ साहित्यिक पखवारा*

Image
*काव्यसृजन की सौवीं मासिक गोष्ठी पर आयोजित हुआ साहित्यिक पखवारा*      रा.सा.सा.व सांस्कृतिक संस्था की 100 वीं मासिक काव्य गोष्ठीयाँ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्था ने शतकीय काव्य महोत्सव का आनलाईन गूगल मीट पर आयोजन किया| दिनाँक 12 अगस्त से 26 अगस्त तक प्रतिदिन सायं साढे़ पाँच बजे से साढ़े आठ बजे रात तक अलग अलग भारतीय भाषाओं में यह महोत्सव आयोजित हुआ  |       प्रथम दिवस 12 अगस्त को मराठी भाषा का आयोजन हुआ, जिसका संयोजन आदरणीया सौ.पूजा नाखरे जी ने और संचालन रंजना करकरे जी ने किया|मुख्य अतिथि आदरणीया सौ. नेहा सावंत, विभागाध्यक्ष मराठी भाषा - भवंस महाविद्यालय, अंधेरी की गरिमामय उपस्थिति में अध्यक्षता गजल गुरू आदरणीय ए के शेख सर जी ने की|       दूसरे दिन राजस्थानी भाषा का आयोजन संस्था के मार्गदर्शक डॉ श्रीहरि वाणी जी के संयोजन एवम आदरणीय रामेश्वर शर्मा "रामू भइया"जी के उत्कृष्ट संचालन मेँ संपन्न हुआ, इसमें मुख्य अतिथि के रूप मेँ आदरणीया सौ.मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा जी की गरिमामय उपस्थिति रही,अध्यक्षता आदरणीय प्रेम शास्त्री जी ने की|        तीसरे दिन बांग्ला

वृक्षारोपण अभियान के 43वें दिन इमिलिया में हुआ वृक्षारोपण

Image
वृक्षारोपण अभियान के 43वें दिन इमिलिया में हुआ वृक्षारोपण मुंबई/चंदौली। रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के मार्गदर्शक विधायक सुशील सिंह के सानिध्य मे राहुल एजुकेशनल ग्रुप ,मुंबई के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी  के जन्मदिन (20 जुलाई) से लगातार  चल रहे वृक्षारोपण अभियान में आज 43 वें दिन ग्राम सभा इमिलिया में वृक्षारोपण किया गया। समिति के सदस्यों ने गांववालों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में चल रहे वृक्षारोपण अभियान का अच्छा प्रतिसाद दिखाई दे रहा है।

जगदीश कुमार दुबे शिक्षण विभाग से सेवा निवृत्त

Image
जगदीश कुमार दुबे शिक्षण विभाग से सेवा  निवृत्त  मुंबई।   बृहन्मुम्बई मनपा शिक्षण विभाग आर सी वार्ड अंतर्गत दत्त पाड़ा मनपा हिंदी शाला बोरिवली  में प्रशासकीय अधिकारी दीपिका पाटिल तथा विभाग निरीक्षिका  कल्पना उंबरे के परामर्श  में शाला के इंचार्ज शिक्षक जगदीश कुमार आर दुबे का उनकी सेवा निवृत्ति के अवसर  पर - कोविड -19 की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए    सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह का अति संक्षिप्त आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यशिक्षक तथा शिक्षा व समाजसेवी -अनिल कुमार दुबे ने किया। दीप प्रज्जवलन तथा सरस्वती पूजन  के पश्चात सरस्वती  वंदना  तथा स्वागत गीत शाला की शिक्षिका  श्रीमती मंगल वाक्कर ने प्रस्तुत किया।  इस अवसर पर  शाला में उपस्थित नवनियुक्त  मुख्य शिक्षक हरिशंकर यादव  का स्वागत -सत्कार  किया गया तथा उन्हें भी  सफल सेवा निवृत्ति की  बधाइयाँ  दी गई।  सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित एस एन डी टी महिला महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ  अरुण कुमार मिश्र , पूर्व मुख्याध्यापक- धर्म नारायण मिश्र, मराठी तथा गुजराती शाला की इंचार्ज शिक्षिका- श्रीमती स्नेहल बालम,  न

नगरसेविका सुरेखा पाटिल की उपस्थिति में मनपा बच्चों को 27 वस्तुओं का वितरण

Image
नगरसेविका सुरेखा पाटिल की उपस्थिति में मनपा बच्चों को 27 वस्तुओं का वितरण मुंबई।  मनपा हिंदी शाला हनुमान नगर में शाला के बच्चों को 27वस्तुओं के वितरण का कार्यक्रम क्षेत्रीय नगरसेविका श्रीमती सुरेखा पाटिल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पश्चिम उपनगर की उप शिक्षणाधिकारी श्रीमती सुजाता खरे ,आर दक्षिण विभाग की प्रशासकीय अधिकारी श्रीमती कल्पना शंखे उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना  व स्वागत गीत से हुआ,जिसे संगीत शिक्षिका मेयर पुरस्कृत पूजा फड़नीस ने बच्चों के साथ प्रस्तुत किया। अतिथियों कास्वागत शाला की मुख्यशिक्षिका  जान्हवी संखे ने किया।वस्तु वितरण से बच्चे हर्षित लग रहे थे।इस अवसर पर शिक्षक शिवबहादुर यादव, अरुण सिंह, रामसूरत सिंह , रमेश यादव,श्यामनंदन यादव श्रीमती मयूरी पवार  दीपा खेडेकर ,रेखा ,सुनीता ,अनिता ,प्रवीण सिंह , मिथुन श्रीसागर राजपूत शिक्षक उपस्थित रहे।शाला के शिक्षक फुलचन्दपाल ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन महाराष्ट्र राज्य पुरस्कृत शिक्षक श्री ब्रह्मदेव मिश्र ने किया।नगरसेविका व उप शिक्षणाधिकारी महोदया ने शिक्षकों वबच्चो को ऑनलाइन

छ्न्द,गीत,ग़ज़ल के रंग,कवियों के संग ने राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ पटल पर मचाई धूम

Image
छ्न्द,गीत,ग़ज़ल के रंग,कवियों के संग ने राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ पटल पर मचाई धूम मुंबई  साहित्यिक,सामाजिक,सांस्कृतिक  एवं आध्यात्मिक संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के तत्वावधान में स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर साप्ताहिक कवि सम्मेलन व मुशायरे के आठवें दिन रविवार दिनांक 29 अगस्त 2021 सायं 6•30 से व रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक गूगल मीट व वर्चुअल ब्रोडकास्ट पर भव्य कवि सम्मेलन व मुशायरे का खूबसूरत आयोजन किया गया।कार्यक्रम दो सत्र में विभक्त था,पहले सत्र की अध्यक्षता कवि डॉ बृजेश महादेव (उ०प्र०) ने की तथा कार्यक्रम का संचालक सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्याम बिहारी मधुर ने की।आमंत्रित कवियों में मुंबई के सुप्रसिद्ध गज़लकार आनन्द केवल पांडेय (मुंबई),कवयित्री नीरजा ठाकुर (मुंबई),कवयित्री विद्युतप्रभा चतुर्वेदी(उ०प्र०), आदित्य साहित्य साधना संस्था की अध्यक्षा,कवयित्री कनकलता गौर (उ०प्र),वरिष्ठ साहित्यकार अंकेश कुमार( बिहार),कवि रूपेन्द्र राज तिवारी(छ० ग०), कवयित्री इंदु भोलानाथ मिश्र (मुंबई),कवयित्री विजयलक्ष्मी (उ०प्र०),गज़लकार इरफान खान(उ०प्र०),कवयित्री गरिमा गौतम(राजस्थान),आदित्य साहित्य

कृष्ण जन्मोत्सव पर सैन सांस्कृतिक मंच द्वारा हुआ कवि सम्मेलन

Image
कृष्ण जन्मोत्सव पर सैन सांस्कृतिक मंच द्वारा हुआ कवि सम्मेलन  मुंबई  साहित्यिक,सामाजिक,सांस्कृतिक  संस्था सैन सांस्कृतिक मंच द्वारा रविवार दिनांक 29 अगस्त 2021 को कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार अनिल कुमार वर्मा कौशल (लखनऊ) ने की तथा मंच संचालन कवि,पत्रकार विनय शर्मा दीप ने किया।आमंत्रित कवियों में एडवोकेट अनिल शर्मा (मुंबई),वरिष्ठ साहित्यकार,अवधी,भोजपुरी के सरताज अर्जुन ठाकुर(भोजपुर-बिहार),वरिष्ठ साहित्यकार,मार्गदर्शक पवन कुमार पवन (शामली),कवि राजेश कुमार नाई (कुलथाना-राजस्थान),वरिष्ठ साहित्यकार डाॅक्टर जयवीर सिंह जौहर(मऊं-उप्र),डाॅक्टर जयसिंह मान (अलीपुर-दिल्ली), मकवि, विचारक आर पी ठाकुर(लखनऊ),वरिष्ठ साहित्यकार रामजीलाल वर्मा (कल्याण शहर,मुंबई) एवं श्रोताओं में सैन प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी (मुंबई),रचित शर्मा नंदवंशी (ठाणे-महाराष्ट्र) आदि उपस्थित थे। कवियों ने सम-सामयिक रचनाओं के साथ भगवान श्री कृष्ण व राधा का भी गुणगान किया।अंत में सलाहकार, मार्गदर्शक,वरिष्ठ साहित्यकार पवन कुमार पवन ने उपस्थित सभी साहित्यका

लल्लन तिवारी के जन्मदिवस के उपलक्ष में 42 वें दिन वृक्षारोपण

Image
लल्लन तिवारी के जन्मदिवस के उपलक्ष में 42 वें दिन वृक्षारोपण  मुंबई /चंदौली।    रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के मार्गदर्शक विधायक सुशील सिंह के सानिध्य में राहुल एजुकेशनल ग्रुप ,मुंबई के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी  के जन्म दिवस( 20 जुलाई ) से लगातार 60 दिनों तक चल रहे वृक्षारोपण अभियान में आज ग्राम सभा भैसउर में 42 वें दिन समिति के सहयोगीयों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

जीशान सिद्दीकी के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस की सभी दिग्गज एक मंच पर

Image
जीशान सिद्दीकी के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस की सभी दिग्गज एक मंच पर मुंबई। बांद्रा पूर्व के कांग्रेसी विधायक जीशान सिद्दीकी के मुंबई अध्यक्ष घोषित होने के बाद पहली बार यूथ कांग्रेस की एग्जीक्यूटिव मीटिंग, बांद्रा पूर्व के चेतना कॉलेज में मुंबई प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जीशान बाबा सिद्दीकी के आयोजन में संपन्न हुआ । इस मौके पर मुंबई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भाई जगताप , महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री असलम शेख ,पूर्व मंत्री महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ नसीम खान, पूर्व मंत्री सुरेश शेट्टी, विधायक अमीन पटेल मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष  चरण सिंह सपरा, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी, मुंबई यूथ कांग्रेस के प्रभारी हरपाल सिंह चूड़ासामा , मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुरभि द्विवेदी, राष्ट्रीय ज्वाइंट सेक्रेट्री प्रियंका सनप ,मुंबई यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील अहिरे ,हिना कनौजिया ,पंकज चौधरी सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश कमेटी के सभी पदाधिकारी, तालुका अध्यक्ष ,यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता इस मौके पर उप

न्याय की तलाश में 5 वर्षों से भटक रहे हैं प्रकाश दलवी

Image
न्याय की तलाश में 5 वर्षों से भटक रहे हैं प्रकाश दलवी  मुंबई।  भारतीय डाक विभाग में जमा पैसा को सबसे सुरक्षित माना गया है। इसके बावजूद अधिकारियों की लापरवाही के चलते कुछ लोग जालसाजी के शिकार हो जाते हैं। मुंबई  के बोरिवली निवासी प्रकाश दलवी 2015 से उच्च अधिकारियों से न्याय पाने की लगातार गुहार लगा रहे हैं। परंतु कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। इस संबंध में उन्होंने पुणे के स्वारगेट पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज कराई है। प्रकाश दलवी द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार 1988 में उन्होंने मुंबई के जीपीओ में पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के तहत एक लाख रुपए की पोस्टल लाईफ इन्शुरन्स की पोलिसी निकाली थी। 2015 में जब उन्होंने मैच्योरिटी अवधि पूरा होने पर डाकघर से संपर्क किया तो पता चला कि वह रकम उनकी  तलाक दी गई पत्नी ने उनका फर्जी हस्ताक्षर कर प्राप्त कर  लिया है। दलवी की तलाकशुदा पत्नी पुणे विभाग में सहायक अधीक्षक के पद पर कार्यरत थी। उसने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए पहले पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के पैसों को मार्केट यार्ड डाकघर से अपने बचत खाते में ट्रांसफर करा दिया। प्रकाश दलवी के बार-बार

नगरसेविका की उपस्थिति में बच्चों को 27 वस्तुओं का वितरण

Image
नगरसेविका की उपस्थिति में बच्चों को 27 वस्तुओं का वितरण मुंबई। कुरार गांव मनपा शाला संकुल पारीक नगर, मालाड पूर्व, में स्थानीय नगरसेविका श्रीमती धनश्री वैभव भरणकर की उपस्थिति में बालकों को 27 वस्तुओं का वितरण किया गया । इस अवसर पर  वैभव भरकर ,श्रीमती नम्रता गोसावी , गुलाबधर पांडे,रघुवीर शरण सिंह ,श्रीमती संध्या ,श्रीमती सारिका तावड़े रुखसाना समेत बड़ी संख्या में पालकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

वृक्षारोपण अभियान के 41 वें दिन जलालपुर में हुआ वृक्षारोपण

Image
वृक्षारोपण अभियान के 41 वें दिन जलालपुर में हुआ वृक्षारोपण मुंबई/ चंदौली।  रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के मार्गदर्शक विधायक सुशील सिंह के सानिध्य में राहुल एजुकेशनल ग्रुप, मुंबई के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन (20 जुलाई ) से लगातार 60 दिन तक चलने वाले वृक्षारोपण अभियान में 41 वें दिन ग्राम सभा जलालपुर मे समिति के समस्त सहयोगियों के साथ वृक्षारोपण किया गया।

नवनियुक्त सचिव एड. गौरी छाबरिया का हुआ सम्मान

Image
नवनियुक्त सचिव एड. गौरी छाबरिया का हुआ सम्मान मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त सेक्रेटरी एड.गौरी छाबरिया का महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग) के जनरल सेक्रेटरी एड दीपक तलवार के हाथों सत्कार किया गया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग) के उपाध्यक्ष एड शीतला प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित सत्कार समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के विधि विभाग के उपाध्यक्ष एड.  डी के शेट्टी थे।इस अवसर पर एड छाबरिया ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एच के पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग) के अध्यक्ष एड. आशिफ कुरेशी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।सत्कार समारोह का आयोजन युवा नेता श्रीतिक पांडेय ने किया था। वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता आशीष सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया ।

नवघर नाका के सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन संपन्न

Image
नवघर नाका के सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन संपन्न भायंदर।   मीरा भायंदर महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 11 में स्थित नवघर नाका के सौंदर्यीकरण का आज भूमिपूजन किया गया। शिवसेना नगरसेवक अनंत शिर्के की नगरसेवक निधि से होनेवाले  सौंदर्यीकरण के भूमिपूजन के अवसर पर  नगरसेवक अनंत शिर्के ,नगरसेविका वंदना विकास पाटील ,नगरसेविका संध्या प्रफुल्ल पाटील ,उपशहर प्रमुख समाजसेवक विकास पाटील, युवा सेना जिला समन्वयक स्वराज विकास पाटिल, पंचशील सामाजिक समन्वय संस्था (शाखा क्रमांक 20).के अध्यक्ष नथूराम जाधव, विभाग प्रमुख संजोग पाटिल ,स्टेट बैंक यूनिट सचिव हरीश मयेकर, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे आदि मान्यवर उपस्थित रहे।

भायंदर के वरिष्ठ पत्रकारों ने किया मोहन मधुकर पाटील का सम्मान

Image
भायंदर के वरिष्ठ पत्रकारों ने किया मोहन मधुकर  पाटील का  सम्मान भायंदर। हाल ही में भायंदर के ' भूमिपुत्र, लोकनेते ' मोहन मधुकर पाटील को ' राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ' का प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्ति होने के उपलक्ष्य में भायंदर ( पूर्व ) स्थित लोकप्रिय स्थल "' छाया बंगले " पर मीरा-भायंदर एडिटर एशोसिएशन  के महासचिव व स्पेशल क्राइम रिपोर्टर सुभाष पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार व मंच-संचालक देवेंद्र पोरवाल, मीरा-भायंदर दर्शन " के प्रकाशक / संपादक वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने 1978 से राजनीति में सतत सक्रिय, कर्मठ समाजसेवक, भूमिपुत्र, लोकनेते , मीरा;भायंदर महानगरपालिका में कई बार नगरसेवक, स्थायी समिति सभापति, नियोजन, विविध समितियों के रह चुके सभापति मोहन पाटील का पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के  पत्रकार रवि बी. टुन्ना भी उपस्थित रहे।

जौनपुर की प्रीति सिंह को गणित विषय में मिली पीएचडी की उपाधि

Image
जौनपुर की प्रीति सिंह को गणित विषय में मिली पीएचडी की उपाधि मुंबई। प्रीति अभय सिंह ने गणित विषय में पीएचडी की डिग्री हासिल की। श्री जे जे टिबडेवाल विश्वविद्यालय राजस्थान द्वारा उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई। उनके शोध प्रबंध का विषय था,'भारत के तटवर्ती इलाकों में चक्रवाती तूफान की तीव्रता'।मूलतः उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के डोभी क्षेत्र के सेनापुर गांव की रहने वाली प्रीति अभय सिंह की संपूर्ण शिक्षा मुंबई में ही हुई है। उन्होंने सन 2002 में मुंबई विश्वविद्यालय से गणित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। इनके पिता स्व.  नरेन्द्र प्रताप सिंह सेठ आनंदीलाल पोदार जूनियर कालेज के प्रिंसिपल थे।लगभग उन्नीस वर्षोसे नरसी मोनजी कालेज विलेपार्ले मुंबई में गणित विषय का अध्यापन करने वाली प्रीति सिंह ने रिलायबल सीरीज पुस्तकें भी लिखी हैं।उन्होंने अपनी पीएचडी डिग्री के लिए अपने मार्ग दर्शक विश्वजीत  गोस्वामी का आभार प्रकट किया।

*साईकिल और बीता बचपन*बचपन वाले दिन....कितने आनंददायक थे.....!जब कभी दादी और कभी माँ के आँचल में घुसकर....

Image
*साईकिल और बीता बचपन* बचपन वाले दिन.... कितने आनंददायक थे.....! जब कभी दादी और कभी माँ के        आँचल में घुसकर.... हम लोगों की नजरों से छिप जाया करते थे, कभी पिता के कंधे पर बैठकर                  मुस्कुराते हुए हम उड़ा करते थे           समय के साथ.....  हमने घुटुरूअन चलना सीखा  फिर माँ-दादी ने उंगली पकड़ाकर            चलना सिखा दिया,                             और तेज होने के लिए  मेले से काठ की तिपहिया गाड़ी              दादा जी ने दिला दी.... धीरे-धीरे हम दौड़ने भी लगे भ्रम में ही सही पर, पिताजी को पछाड़ने भी लगे फिर कुछ दिनों बाद...!  हमने खुद ही तेजी पकड़ ली और एक डंडी के सहारे साईकिल की टायर दौड़ाने लगे देखते ही देखते... हम ट्रैक्टर की ट्राली पकड़ कर                    झूलते हुए आगे जाने लगे उत्सुकतावश... गाँव में आए स्कूटर और                          मोटरसाइकिल के पीछे-पीछे               एकाध किलोमीटर भागने भी लगे                    इसी बीच चोरी-चोरी, दोस्तों ने खेल-खेल ही में                           साइकिल चलाना सिखा दिया            अब स्कूल जाने से लेकर घरेलू कामकाज.

जहां चाह, वहां राहशिक्षणाधिकारी राजू तड़वी की प्रेरणादायक पहल

Image
जहां चाह, वहां राह शिक्षणाधिकारी राजू तड़वी की प्रेरणादायक पहल मुंबई।   बृहन्मुंबई महानगरपालिका प्राथमिक शिक्षण विभाग के शिक्षणाधिकारी राजू तड़वी की सक्रियता और कार्यशैली का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि शनिवार की शाम को वर्ली स्थित अपने एक मित्र के घर किसी कार्यक्रम में गए राजू तड़वी को चाल की गली में दो बच्चियां पढ़ती हुई दिखाई दी । बच्चे क्या पढ़ रहे हैं, यह जानने के लिए राजू तड़वी दोनों बच्चों के पास पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने दोनों की पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। पता चला कि उनमें से एक बच्ची ना म जोशी मार्ग मनपा शाला में तीसरी की छात्रा है। दूसरी बच्ची श्रद्धा सपकाल ने बताया कि वह किसी प्राइवेट स्कूल की तीसरी कक्षा में पढ़ती है। शिक्षणाधिकारी राजू तड़वी ने श्रद्धा सपकाल के अभिभावकों से बात की। महापालिका के स्कूलों में बच्चों को दी जा रही उत्कृष्ट स्तर की शिक्षा , मुफ्त में दी जा रही 27 वस्तुओं ,शालेय पोषण आहार, भव्य स्कूली इमारतों आदि की जानकारी दी। शिक्षणाधिकारी की बातों से प्रेरित होकर श्रद्धा सपकाल के अभिभावक उसका नाम महापालिका के स्कूल में द

नवनियुक्त मुख्याध्यापकों का स्वागत समारोह सम्पन्न

Image
नवनियुक्त  मुख्याध्यापकों का स्वागत समारोह सम्पन्न     मुंबई।  बृहन्मुंबई महानगर पालिका एफ- उत्तर शिक्षण विभाग अंतर्गत कोरबा  मिठागर मनपा हिंदी  शाला  क्र-1 में पदोन्नत मुख्याध्यापकों का स्वागत - सत्कार समारंभ प्रशासकीय अधिकारी किसन पावडे - पाटिल के मार्गदर्शन  में  आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रभाग क्र-181 की  लोकप्रिय स्थानिक  नगरसेविका पुष्पा कोली ने किया। एफ -उत्तर विभाग के विभाग  निरीक्षक जगदीश  एन   गायकवाड, श्रीमती प्रीती पाटिल, इरफान शाह तथा कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली  ने नवनियुक्त मुख्याध्यापकों श्रीमती  प्रितपाल कौर अरोरा( कोरबा मिठागर हिंदी शाला क्र-1 )  देवेन्द्र कुमार सिंह( कोरबा मिठागर हिंदी शाला क्र-2 ), पंचदेव मौर्य( नाडकर्णी पार्क हिंदी शाला क्र -2) , कुतुबद्दीन शेख( कोरबा  मिठागर उर्दू शाला  तथा  श्रीमती फहिमा युसुफ  पटेल ( प्रा वामन राव उर्दू शाला क्र-2 ) का अपने मंतव्य व्यक्त करते हुए एफ- उत्तर विभाग की तरफ से पुष्प गुच्छ प्रदान कर हार्दिक स्वागत - सत्कार तथा अभिनंदन किया। एफ- उत्तर  विभाग  की महापौर पुरस्कृत -आदर्श मुख्याध्यापिका  श्रीमत

राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ पटल पर लगी अवधी,भोजपुरी कवियों की चौपाल

Image
राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ पटल पर लगी अवधी,भोजपुरी कवियों की चौपाल मुंबई  राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ संस्था की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक आॅनलाइन कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन चल रहा है।जिसमें आयोजित सभी कार्यक्रम अब तक सभी के सहयोग से निर्विघ्न संपन्न हुए है।सोमवार 22 अगस्त 2021 से 28 अगस्त 2021 तक प्रतिदिन 15 कवि/कवयित्री द्वारा गूगल मीट के माध्यम से विभिन्न विधाओं में कवि सम्मेलन कराया जा रहा है।उसी श्रृंखला में गुरूवार दिनांक 27 अगस्त 2021 सायं ठीक 6•30 से अवधी,भोजपुरी कवियों को आमंत्रित कर अवधी,भोजपुरी कवियों की चौपाल लगायी गयी,जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद महाराष्ट्र उपाध्यक्ष,भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे अध्यक्ष,वरिष्ठ साहित्यकार रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने की,मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार,काव्यसृजन साहित्यिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पंडित शिवप्रकाश पाण्डेय जौनपुरी रहे तथा मुंबई महानगर  में छंद,सवैया के सशक्त हस्ताक्षर,कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप के कुशल संचालन में भव्य चौपाल सजी।आमंत्रित कवियों में गीतकार,कवि सदाशिव चतुर्वेदी जी (मुंबई),वर

नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध

Image
नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध पालघर। श्री नरसिंह के दुबे चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित  नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं धर्मदाय हॉस्पिटल, नालासोपारा में नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के विशेषज्ञों की टीम द्वारा कोविड 19 टीकाकरण प्रारंभ किया गया है। नालासोपारा मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ ओम प्रकाश दुबे ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया  कि आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं धर्मदाय हॉस्पिटल ,नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के विशेषज्ञों की टीम ने वीवीसीएमसी सेंटर से कोविड 19 टीकाकरण के लिए अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। प्रतिदिन सुबह 9  बजे से शाम 5  बजे तक कोविशील्ड का टीका 780  रुपए प्रति खुराक की दर से दी जा रही है। 18 से 44 वर्ष, 45 से 59 वर्ष तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग टीकाकरण के लिए यहां जा सकते हैं। आज पहले दिन निश्चित आयु के 100 लोगों ने टीका लगवाया।

काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी सिद्धिनाथ पांडे ने किया प्रवासी संदेश विशेषांक का विमोचन

Image
काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी सिद्धिनाथ  पांडे ने किया प्रवासी संदेश विशेषांक का विमोचन भायंदर।  वाराणसी स्थित विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी पंडित सिद्धिनाथ पांडे ने आज मीरा रोड के शांतिपार्क स्थित शिवसेना के मीरा भायंदर विधानसभा प्रमुख तथा नगरसेवक विक्रम प्रताप सिंह के कार्यालय में दैनिक अखबार प्रवासी संदेश के वार्षिक विशेषांक का विमोचन किया। इस अवसर पर विक्रम प्रताप सिंह, पत्रकार राजेश उपाध्याय, वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी विरल व्यास तथा समाजसेवी संतोष काले उपस्थित रहे। पंडित सिद्धिनाथ पांडे ने प्रवासी संदेश परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  सामाजिक तथा राष्ट्रीय समस्याओं का निर्मूलन करना मीडिया की प्रमुख जिम्मेदारी है। प्रवासी संदेश द्वारा आम हिंदी भाषियों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की उन्होंने सराहना की।

ना इंसान बच रहा था..... ना जान बच रही थी ना जहान बच रहा था पैसे देने पर भी ना इंसान बच रहा था ।

Image
ना इंसान बच रहा था.....              ना जान बच रही थी                           ना जहान बच रहा था               पैसे देने पर भी                         ना इंसान बच रहा था ।             जान बचाने के लिए                          बिक रहे थे मंगलसूत्र              फ़िर भी देखो दोस्तों                         ना सुहाग बच रहा था ।             गिर रहे थे लोग दर दर                          कोरोना की वजह से             खोई थी तब इंसानियत                          ना इंसान बच रहा था ।             देखो चार कंधे पाने को                          तरस रही थी तब लाशें             ना बेटा दे रहा था                          ना समाज दे रहा था ।             दर दर भटक रहें थे                           तीमार दार तब             ना आक्सीजन मिल रहा था                          ना अस्पताल मिल रहा था ।              लूट ही लूट मची थी हर जगह                          कहीं एम्बुलेंस लूट रहा था               कहीं अस्पताल लूट रहा था                           तब देखो दोस्तों ....              इंसान को इंसान लू

उत्तर भारतीय समाज की सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहूंगा–सांसद मनोज कोटक

Image
उत्तर भारतीय समाज की सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहूंगा–सांसद मनोज कोटक  मुंबई। उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के कार्यकर्ताओं की मेहनत और जोश के बल पर भारतीय जनता पार्टी मुंबई महानगरपालिका चुनाव में सर्वाधिक वार्डों में विजई होकर अपना महापौर बनाने में कामयाब होगी। ईशान्य मुंबई जिला उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा भांडुप में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रुप में बोलते हुए सांसद मनोज कोटक ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अथक तथा दूरदर्शितापूर्ण प्रयासों का नतीजा है कि आज भारत कोरोना मुक्त देश की तरफ बढ़ रहा है। दुनिया में भारत सर्वाधिक टीकाकरण वाला देश बन चुका है। हमारी सफल विदेश नीति के चलते हमारे दुश्मन देशों की हालत पतली हो गई है। मनोज कोटक ने कहा कि देश आज पुनः अपनी वैभवशाली परंपरा तथा गौरवपूर्ण इतिहास की तरफ बढ़ रहा है।  उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए मनोज कोटक ने कहा कि यह उनकी मेहनत का फल है कि संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज का आशीर्वाद, भारतीय जनता पार्टी के साथ है।

समाजसेवी पंकज मिश्रा की मां कमला देवी का निधन

Image
समाजसेवी पंकज मिश्रा की मां कमला देवी का निधन  मुंबई। सुप्रसिद्ध समाजसेवी कथा संवेदना फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन पंकज मिश्रा की मां श्रीमती कमला मिश्रा का आज उनके पैतृक गांव वरहद,रानीगंज, प्रतापगढ़ में निधन हो गया। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, भारतीय सदविचार मंच के अध्यक्ष राधेश्याम तिवारी, ब्राह्मण कल्याण परिवार के अध्यक्ष विजय पंडित, रूद्र इंटरनेशनल  स्कूल के चेयरमैन डॉ अमरीश दुबे, भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, जयप्रकाश सिंह , आचार्य पवन त्रिपाठी, राम यादव , एडवोकेट अखिलेश चौबे, कृपाशंकर पांडे, वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार रविंद्र दुबे,पत्रकार महेंद्र पांडे, ओमप्रकाश पांडे आदि ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

समाजसेवी पंकज मिश्रा का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान

Image
समाजसेवी पंकज मिश्रा का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान मुंबई। लोकप्रिय समाजसेवी तथा संवेदना फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन पंकज मिश्रा का आज ठाणे स्थित उनके कार्यालय में महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समरस फाउंडेशन के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, रूद्र इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ अमरीश दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। पंकज मिश्रा ने सम्मान के लिए समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह तथा सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

वृक्षारोपण अभियान के 39 वें दिन जिला पंचायत सदस्य को भेंट किया गया पौधा

Image
वृक्षारोपण अभियान के 39 वें दिन जिला पंचायत सदस्य को भेंट किया गया पौधा मुंबई/चंदौली। रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के मार्गदर्शक विधायक  सुशील सिंह के सानिध्य में राहुल जुकेशन, मुंबई के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारीके जन्म दिवस (20 जुलाई) से लगातार 60 दिनों तक चलनेवाले वृक्षारोपण के अभियान में आज 39 वें दिन चंदौली के जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संध्या सिंह को वृक्षारोपण के लिए तुलसी और शमी का वृक्ष भेंट किया गया।

राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा हुआ आज की शाम,हास्य-व्यंग्य के नाम

Image
राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा हुआ आज की शाम,हास्य-व्यंग्य के नाम मुंबई।  साहित्यिक,सामाजिक, सांस्कृतिक  एवं आध्यात्मिक संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के तत्वावधान में चल रहे वार्षिकोत्सव समारोह के साप्ताहिक कार्यक्रमों में पांचवें दिन व्याख्यान,वीर रस,श्रृंगार रस, गीत,गज़ल,छंद की छटा के पश्चात  गुरूवार दिनांक 26 अगस्त 2021 सायं 6•30 से राष्ट्रीय हास्य कवियों की उपस्थिति में ' आज की शाम,हास्य व्यंग्य के नाम' का आयोजन किया गया।उक्त कवि सम्मेलन की अध्यक्षता मुंबई से लेकर बिहार प्रदेश तक तहलका मचा देने वाले हिन्दी, भोजपुरी,मिथिला भाषाओं के हास्य-व्यंग्य कलमकार,छंदो के मर्मज्ञ,अभिनेता लोकनाथ तिवारी अनगढ़,बिहार ने की तथा मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार,कलमकार, मंच-संचालक,हास्य-व्यंग्य के धनी सत्य देव विजय ने कार्यक्रम का संचालन लाजवाब प्रस्तुति के साथ किया।आमंत्रित हास्य-व्यंग्य  साहित्यकारों में डॉ.अशोक अवाक(छत्तीसगढ़),आनंद मिश्र मिलन(बिहार),गजानंद साहू (छत्तीसगढ़),ऋषि वर्मा बैगा (छत्तीसगढ़),महेश भट्ट(मध्य प्रदेश),राजेश मिश्रा(मुंबई),राजेश टैगोर,(मुंबई),योगेश मिश्र(मुंबई

ग्राहकों के हित में महारेरा का निर्णय सराहनीय - भवानजी

Image
ग्राहकों के हित में महारेरा का निर्णय सराहनीय - भवानजी  मुंबई।  रीडेवेलपमेंट प्रॉजेक्ट के दौरान किसी कारणवश अगर सोसायटी डेवलपर्स को बदलती है, तो डेवलपर्स द्वारा बेचे गए घर की जिम्मेदारी सोसायटी की होगी। परिसर में घर खरीदने वाले ग्राहकों के हितों की रक्षा करने का जिम्मा सोसायटी का होगा। डेवलपर्स बदलने की सूरत में सोसायटी को घर बुक करने वाले ग्राहकों को घर या उसके पैसे लौटाने होंगे। रीडेवलपमेंट प्रॉजेक्ट के तहत सोसायटी और डेवलपर्स के बीच विवाद होने के मामले आए दिन सामने आते रहे हैं। विवाद बढने पर सोसायटी डेवलपर्स के साथ करार रद्द कर नए डिवेलपर्स को नियुक्त कर निर्माण कार्य आगे बढ़ा लेती है। वहीं सोसायटी पहले डेवलपर्स द्वारा उसी परिसर में बेचे गए प्लॉट से पल्ला झाड लेती हैं। सोसायटी और डेवलपर्स के बीच के झगड़े में घर खरीदने वाले ग्राहक फंस जाते हैं। उसके द्वारा लगाई गई पूंजी फंस जाती है। ऐसे ही एक मामले की सुनवाई में महारेरा ने सोसायटी को डेवलपर्स द्वारा बेचे घर की जिम्मेदारी उठाने का आदेश दिया है। गौरतलब हो कि अंधेरी पूर्व में पांच ग्राहकों द्वारा 2015 में एक रीडेवलपमेंट प्रॉज

झोपड़ावासियों को टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाएं सरकार–रेखा राम यादव

Image
झोपड़ावासियों को टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाएं सरकार–रेखा राम यादव  मुंबई।   झोपड़पट्टी जनता मोर्चा, मुंबई की सचिव रेखा राम यादव ने महाराष्ट्र सरकार तथा मुंबई महानगरपालिका से मांग की है कि वह झोपड़पट्टी में रहनेवाले लोगों के टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाएं। रेखा राम यादव का कहना है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के चलते बहुत कम झोपड़ावासियों को टीके लग पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि झोपड़पट्टी इलाकों में बहुत ही सघन जनसंख्या होती है। मेडिकल सुविधाओं और जागरूकता की भी कमी होती है। इसलिए झोपड़ावासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। रेखा राम यादव ने कहा कि दहिसर विधानसभा में गणपत पाटील नगर , संभाजी नगर ,भीम नगर,साईंबाबा नगर ,आजाद नगर, शिवाजी नगर, रतन नगर झोपड़पट्टी इलाकों में बहुत ही कम टीकाकरण हो पाया है। इन इलाकों में विशेष अभियान चलाकर यहां के लोगों को टीका लगाने की सख्त आवश्यकता है।झोपड़पट्टी जनता मोर्चा ,मुंबई के अध्यक्ष आर डी यादव.. महामंत्री सुरेश पाल  तथा जिला अध्यक्ष रिंकू सिंह ने भी रेखा यादव की मांग का समर्थन करते हुए सरकार से झोप

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष

Image
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष  ------------------------------------ हमारे सनातन धर्म की मान्यता है कि भाद्रपद की अष्टमी तिथि और रोहणी नक्षत्र की मध्य रात्रि मे जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु जी का आठवाँ अवतरण श्री कृष्ण जी के रुप मे हुआ और इसी दिन को हम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी या गोपाष्टमी के रुप में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाते है। श्री कृष्ण जी को अनेको नाम से जाना जाता है जैसे-कान्हा, घनश्याम, श्रीकृष्ण, नटवर, नन्दलाल, गोपाल, बाल गोपाल, बालमुकुन्द, गोपी, मनोहर, श्याम, गोविन्द, मुरारी, केशव, मुरलीधर, मन मोहन आदि । जन्माष्टमी की कहानी कुछ इस प्रकार है- द्वापर युग में मथुरा के राजा भोजवंशी उग्रसेन थे। इनका स्वभाव बहुत सरल था किन्तु इनका पुत्र बहुत ही क्रूर था, वह इतना क्रूर था कि अपने पिता उग्रसेन को ही बन्दी बनाकर खुद को राजा घोषित कर लिया था, उस पुत्र का नाम था कंस। कंस को एक बहन भी थी जिसका नाम देवकी था, कंस देवकी को बहुत ही लाड-प्यार करता था। देवकी का विवाह वासुदेव नामक एक यदुवंशी से हुआ था। कहते है कि जब देवकी का विवाह हुआ तो उसकी विदाई का रथ कंस स्वयं हांक रहा था उस

मुंबई युवक कांग्रेस अध्यक्ष बने जीशान सिद्दीकी 19 हजार से अधिक मतों से विजयी

Image
मुंबई युवक कांग्रेस अध्यक्ष बने जीशान सिद्दीकी  19 हजार से अधिक मतों से विजयी मुंबई। मुंबई यूथ कांग्रेस का हाल ही में हुए चुनावी प्रक्रिया द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में बांद्रा ईस्ट से युवा विधायक जीशान सिद्दीकी ने मुंबई प्रदेश यूथ कांग्रेस के चुनाव में 89000 से ऊपर मत पाकर 19000 के भारी मतों के अंतर से प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में जीत हासिल कर प्रथम स्थान लेकर अपना परचम लहराया है।कोरोना कॉल के चलते मुंबई में हुए यूथ कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया में कई महीनों लेट होने के बाद आज कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्सोनिया गांधी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आदेश पर ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन ने अधिकृत इसकी घोषणा की है। गौरतलब है कि श्रीनिवासन ने मुंबई अध्यक्ष की जिम्मेदारी जीशान बाबा सिद्धकी को सौंप दी है।जिससे मुंबई युवक कांग्रेस के युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष जीशान बाबा सिद्दीकी के नाम की घोषणा होते ही पटाखे फोड़ कर  मिठाईयां बांटकर जीशान सिद्दीकी के समर्थन में खुशियां मनाई है।कल श्री सिद्दीकी एमआरसीसी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बनन

ठाणे मनपा शा. क्र.127 के प्रभारी. मुख्याध्यापक राजकुमार यादव का श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान के लिए चयन

Image
    ठाणे मनपा शा. क्र.127 के प्रभारी. मुख्याध्यापक राजकुमार यादव का श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान के लिए चयन | राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा शिक्षक दिवस पर ठाणे महानगर पालिका शा.क्र.127 के प्रभारी मुख्याध्यापक राजकुमार रामलखन यादव को उनके उत्कृष्ट अध्यापन कार्य के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान के लिए महाराष्ट्र  राज्य से चयन किया गया है। यह सम्मान 5 सितम्बर को प्रीतमलाल दुआ सभागृह इंदौर ,मध्यप्रदेश में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। विदित हो कि यादव को ठाणे महानगरपालिका द्वारा 'आदर्श शिक्षक महापौर पुरस्कार', फरीदाबाद हरियाणा द्वारा शिक्षा भूषण' सम्मान, समन्वय संकल्प निबंध प्रतियोगिता 'प्रथम क्रमांक', सुमन मोटल्स निबंध प्रतियोगिता 'प्रथम क्रमांक, महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड (दिल्ली), शिक्षक गौरव रत्न एवं राष्ट्रीय एकात्मता प्रतिभा रत्न व राज्य स्तरीय शिक्षक रत्न पुरस्कार, विद्यासागर, विद्यवाचस्पति व भारतीय भाषा रत्न सम्मान (उज्जैन) मध्य प्रदेश, काव्य- कुमुद, कलम -कलाधर व राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान (राजस्थान

मुलुंड में वन सब्जी महोत्सव का आयोजन

Image
मुलुंड में वन सब्जी महोत्सव का आयोजन मुंबई:- मराठमोलं मुलुंड एवम महाराष्ट्र शासन कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से "वन सब्जी महोत्सव" का आयोजन शनिवार दिनांक 28.8.2021को प्रातः11बजे से दोपहर 3बजे तक,मुलुंड हाई स्कूल,चंदन बाग,पांच रास्ता,मुलुंड(प)पर आयोजित किया गया है।    बरसात के मौसम में बिना बोये लगभग १०० प्रकार की सब्जियां उग आती हैं और हमारे आदिवासी बंधु इन्ही सब्जियों को मार्केट में बेच कर अपनी आजीविका चलाते हैं।      आदिवासियों द्वारा पूरे महाराष्ट्र से उगी हुई सब्जियों को लोगो तक पहुंचाने एवम सब्जियों की जानकारी देने हेतु कृषि विभाग ने विश्व आदिवासी दिवस ९अगस्त से यह उपक्रम पूरे महाराष्ट्र में लगाने का निर्णय किया है।उसी श्रृंखला में मुंबई में सर्वप्रथम यह प्रदर्शनी लगाई जा रही है। आयोजको ने सभी लोगों से इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने एवम सब्जियों को खरीदने का अनुरोध किया है,जिससे की आदिवासी बंधुओ को आजीविका चलाने में मदद हो सके।

मेधावी विद्यार्थियों का सत्कार

Image
मेधावी विद्यार्थियों का सत्कार ठाणे:- सेठ नानजी खिमजी ठक्कर ठाणावाला जूनियर कॉलेज के १२वी साइंस एवम कॉमर्स में अव्वल छात्रों का सत्कार कॉलेज में किया गया।    प्रिंसिपल लाडीया सालियन ने तुलसी के पौधे देकर साइंस में 93.33%अंक हासिल कर प्रथम आई छात्रा खुशी मोहनलाल राज का सत्कार किया।खुशी के पिता मोहनलाल राज सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवम मुलुंड सिटीजन चैरिटेबल ट्रस्ट के महासचिव हैं। इस अवसर पर नरेंद्र चक्रवर्ती,रुचि जामसंडेकर(साइंस में द्वितीय,तृतीय) कॉमर्स में प्रथम आई रुचि सिंह,श्रुति अंबाडे (द्वितीय),करण नाखवा (तृतीय)का सत्कार प्रिंसिपल द्वारा तुलसी के पौधे देकर किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक उपस्थित रहे। जूनियर कॉलेज के अध्यक्ष नानजी खिमजी ठक्कर ने सभी विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं एवम आशीर्वाद दिया।

काव्यसृजन द्वारा मैराथन सम्मान समारोह संपन्न

Image
काव्यसृजन द्वारा मैराथन सम्मान समारोह संपन्न मुंबई  साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन द्वारा चल रहे तीन दिन के मैराथन आन लाईन  सम्मान समारोह का आज सकुशल समापन हुआ|काव्यसृजन की 100वीं मासिक काव्यगोष्ठी के उपलक्ष्य में जो साहित्यिक पखवाड़े का आयोजन पिछले 12 अगस्त 2021 से शुरू हुआ था उसका समापन आज 26 अगस्त 2021 दिन गुरुवार रात आठ बजे बड़े ही शालीनता के साथ सभी कवि कवयित्रियों को *काव्यसृजन रत्न* सम्मान के साथ हुआ|इस अनुपमीय आयोजन को सफल बनाने में आप सबका सहयोग अतुलनीय है|इस शतकीय महोत्सव को आप लोगों ने अपना अमूल्य समय देकर अविस्मरणीय अतुलनीय बना दिया|इसके लिए काव्यसृजन परिवार आप सबका सदैव ऋणी रहेगा|आप सबको धन्यवाद ज्ञापित करते हुए परिवार आभार प्रकट करता है|और आशा करता है कि आप सब सदैव अपना प्यार संस्था पर अनवरत बनाये रखेंगे|🙏🏻🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

वृक्षारोपण अभियान के 38 वें दिन चंदौली के गोरखा गांव में हुआ वृक्षारोपण

Image
वृक्षारोपण अभियान के 38 वें दिन चंदौली के गोरखा गांव में हुआ वृक्षारोपण मुंबई /चंदौली। रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के मार्गदर्शक विधायक सुशील सिंह के सानिध्य में देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन , मुंबई के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी के जन्म दिवस (20 जुलाई) से लगातार 60 दिनों तक चलनेवाले वृक्षारोपण अभियान में आज 38 वें दिन जनपद चंदौली के ग्रामसभा गोरखा में वृक्षारोपण किया गया। पंडित लल्लन तिवारी ने वृक्षारोपण अभियान में शामिल समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

समरस फाउंडेशन ने किया संपादक रविंद्र दुबे का सम्मान

Image
समरस फाउंडेशन ने किया संपादक रविंद्र दुबे का सम्मान मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के बोरीवली कार्यालय में आज खबरें पूर्वांचल के संपादक रविंद्र दुबे का अभिनंदन किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर रविंद्र दुबे का अभिनंदन किया। रविंद्र दुबे ने समरस फाउंडेशन द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुंबई के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी समरस फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सम्मान समारोह की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। इस अवसर पर समरस फाउंडेशन के महासचिव शिवपूजन पांडे ,उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, संगठन मंत्री सुरेंद्र पांडे ,वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय, समाजसेवी संजय सिंह बिसेन,पंडित जी डी शुक्ला उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ पटल पर आज की शहकार,गीतों की बौछार ने मचाया धमाल

Image
राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ पटल पर आज की शहकार,गीतों की बौछार ने मचाया धमाल  मुंबई।  साहित्यिक,सांस्कृतिक, सामाजिक  एवं आध्यात्मिक संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के तत्वावधान में बुधवार दिनांक 25 अगस्त 2021 सायं 6•30 से आज की शहकार,गीतों की बौछार विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर से गीतकारों की उपस्थिति ने पटल पर धमाल कर दिया। पिछले 22 अगस्त 2021 को वार्षिकोत्सव के पश्चात साप्ताहिक समारोह के चौथे दिन गीतकारों की महफिल की अध्यक्षता मुंबई महानगर के वरिष्ठ साहित्यकार,पत्रकार, समरस फाउंडेशन के महासचिव शिवपूजन पाण्डेय ने की तथा मंच संचालन युवा साहित्यकार पंकज तिवारी (दिल्ली) ने जबरदस्त प्रस्तुति के साथ अपना दायित्व निभाया।गीतकारों ने पटल पर ऐसी संमा बांधी कि मानों  गीतों और कविताओं में दर्द है,विरह है,प्रणय है,मुहब्बत है,मिलन की नई उमंग, एकाकीपन की कड़वाहट आदि जैसी संवेदनाओं को अपने गीतों की मालिका में पिरोकर जो गीतमाला प्रदान किया,ऐसे आमंत्रित साहित्यकारों में कवयित्री आनन्दी सिंह रावत (मुंबई),कवयित्री काश्मीरा सिंह (बिहार),वरिष्ठ गीतकार, गज़लकार ईश्वर मौर्या अबोध (मुंबई),युवा

समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह को मिला कोरोना योद्धा सम्मान

Image
समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह को मिला कोरोना योद्धा सम्मान मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा कोरोना संक्रमण काल में किए गए सराहनीय सामाजिक सेवाओं के चलते संस्था के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह को कोरोना योद्धा सम्मान प्रदान किया गया।   लोकप्रिय हिंदी दैनिक हमारा महानगर की 16वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डायरेक्टर श्रीमती गीता संजय सिंह द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, हमारा महानगर के कार्यकारी संपादक राघवेंद्रनाथ द्विवेदी, स्थनीय संपादक आदित्य दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उत्तर भारतीयों की एकता का लोहा मनवाने का सुनहरा मौका–राजहंस सिंहगोरेगांव की चौपाल में उमड़ा जनसैलाब

Image
उत्तर भारतीयों की एकता का लोहा मनवाने का सुनहरा मौका–राजहंस सिंह गोरेगांव की चौपाल में उमड़ा जनसैलाब मुंबई।  भाजपा उ.भा.मोर्चा गोरेगांव विधानसभा द्वारा आयोजित चौपाल में पूर्व विधायक तथा मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष राजहंस सिंह  ने हुंकार भरते हुए कहा कि आगामी महानगरपालिका चुनाव में हमारी एकता का लोहा मनवाने का सुनहरा मौका है। आपसी भेद-भाव को भूलकर हम सभी को एकजूट होकर भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान पर मतदान करना है और भाजपा ध्वज को महानगपालिका में फहराना है। महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री व विधायक श्रीमती विद्या ठाकुर के नेतृत्व में, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य श्री पवन त्रिपाठी जी और उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय मोर्चा चौपाल का कार्यक्रम का आयोजन गोरेगांव विधानसभा में कल शाम 7 बजे हारमॉनी मॉल, लिंक रोड, गोरेगोव (पश्चिम) में किया गया था। इस चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक व मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष राजहंस सिंह  ने उपस्थित होकर लोगों को संबोद्धित कर रहे थे।मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने लोगों को संबोद्धित

बुलबुल राय फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ितों के साथ मनाया रक्षाबंधन ।

Image
बुलबुल राय फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ितों के साथ मनाया रक्षाबंधन । मुंबई .  कैंसर गेस्ट हाउस सायन में  बुलबुल राय फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया । संस्था अध्यक्षा बुलबुल राय ने कैंसर मरीजों   को राखी बांधकर उन्हें  गिफ्ट और मिठाई का बॉक्स देकर रक्षाबंधन  त्यौहार पर खुशियां बॉटी  ,जिससे मरीजों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई । बुलबुल राय ने सभी मरीजों को  स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी ।बुलबुल राय फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से कैंसर  पीड़ित मरीजों को भोजन, पानी ,दवा,रहने की व्यवस्था और अन्य वस्तुओं से सहायता करते आ रहा है ।

पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के नवनियुक्त महामंत्री रामजी काबर का किया गया स्वागत

Image
पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के नवनियुक्त महामंत्री रामजी काबर का किया गया स्वागत मुंबई।  पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के नवनियुक्त महामंत्री रामजी काबर को 23 अगस्त 2021 को बांद्रा टर्मिनस पर तीन सौ रेलवे कर्मचारियों की मौजूदगी में  भव्य रूप से स्वागत किया गया। काबर के आने की खुशी में कर्मचारियों नें बड़े ज़ोर शोर से उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह में मुंबई मंडल के कर्मचारियों का हुजूम देखते ही बनता था। मंडल के वर्किंग प्रसिडेंट अजय कुमार सिंह,सहायक महामंत्री कृष्णकांत मुंगेकर, मण्डल अध्यक्ष किरण पाटिल सीडब्लूसी सदस्य मनीष खण्डेलवाल, राजू खराटे,रामबली संयुक्त मण्डल सचिव पीके सिंह के साथ बामी शाखा के अन्य कई पदाधिकारियों नें काबर का स्वागत किया। बता दें कि पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के तत्कालीन महामंत्री जेजे माहुरकर के निधन के लगभग 11 महीनें के बाद इस पद पर एन.एफ.आई.आर. के महामंत्री डॉ एम राघवैया नें  रामजी काबर नियुक्त किया है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए काबर नें कहा कि रेलवे कर्मचारियों के साथ हम सदैव खड़े रहेंगे। रेलवे को हमारे कर्मचारी सदैव आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।

सराहनीय सामाजिक सेवा के लिए राज्यपाल ने किया संजय सिंह का सम्मान

Image
सराहनीय सामाजिक सेवा के लिए राज्यपाल ने किया संजय सिंह का सम्मान मुंबई। कोरोना काल में लोगों की निःस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले सामाजिक कोरोना योद्धाओं को राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा सम्मानित किया गया. सामाजिक संस्था जय फाउंडेशन एवं रूद्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने उत्तर भारतीय संघ, मुंबई युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय सिंह को सम्मान पत्र के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किया। जय फाउंडेशन के संस्थापक धनंजय सिंह के संयोजन में हुए कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक संजय केलकर ठाणे, पूर्व सांसद डॉ. संजीव नाईक आदि लोग उपस्थित थे. समारोह में सामाजिक, राजनैतिक, मेडिकल क्षेत्र, पुलिस विभाग, व अन्य क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया गया, जिसमें शाइना एनसी, नवाज़ मोदी सिंघानिया, नगरसेवक मदन सिंह आदि को भी सम्मानित किया गया. इस अवसर संजय सिंह ने कहा कि राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने से सामाजिक कार्यों के प्रति प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

वृक्षारोपण अभियान के 37वें दिन संत रविदास नगर में हुआ वृक्षारोपण

Image
वृक्षारोपण अभियान के 37वें दिन संत रविदास नगर में हुआ वृक्षारोपण मुंबई/ संत रविदास नगर।  रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के मार्गदर्शक विधायक सुशील सिंह के सानिध्य मे राहुल एजुकेशन, मुंबई के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन (20) जुलाई से लगातार 60 दिनों तक चलनेवाले वृक्षारोपण अभियान में आज 37 वें दिन संत रविदास नगर स्थित कौलपुरा गांव में एएसपी संतोष सिंह तथा धर्मेंद्र सिंह के यहां वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

Image
महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि  मुंबई। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के समय करोड़ों हिन्दुओं में उत्तेजना का संचार करनेवाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को उत्तर भारतीय मोर्चा, महाराष्ट्र प्रदेश ने विद्यमान विरोधी पक्षनेता श्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की। अयोध्या में प्रभु श्रीरामचंद्र जी के मंदिर को बनाने के लिए मुख्यमंत्री पद व सत्ता की परवाह न करने वाले कल्याण सिंह यह श्रीराम को समर्पित व्यक्तित्व थे। इन शब्दों में पूर्व मुख्यमंत्री व विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को आदरांजलि समर्पित की। उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष डॉ संजय पांडेय, भाजपा के नवनियुक्त महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा की प्रभारी व प्रवक्ता श्वेता शालिनी, ब्रिजेश सिंह, प्रद्युम्न शुक्ला, संतोष सिंह, फूल सिंह आदि इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल के दौरान र