Posts

Showing posts from October, 2026

केंद्र सरकार की बेरुखी के खिलाफ 12 दिसंबर को रामलीला मैदान में राष्ट्रीय आक्रोश रैली

Image
केंद्र सरकार की बेरुखी के खिलाफ 12 दिसंबर को रामलीला मैदान में राष्ट्रीय आक्रोश रैली जौनपुर । अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने ऐलान किया कि सरकार की कर्मियों की मांगों के प्रति बेरुखी के खिलाफ  कर्मचारी 12 दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में गरजेंगे और राष्ट्रीय आक्रोश रैली करेंगे। उन्होंने सरकार को चेताया कि 12 दिसंबर तक पुरानी पेंशन बहाली, मूल वेतन का 20 प्रतिशत या कम से कम पांच हजार रुपए प्रति माह अंतरिम राहत देने, दस की बजाय पांच साल में पे रिवीजन करने, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने,ठेका संविदा कर्मियों को रेगुलर करने, निजीकरण पर रोक,18 महीने के बकाया डीए, डीआर को रिलीज करने , खाली पदों को स्थाई भर्ती से भर बेरोजगारों को रोजगार देने, चारों लेबर कोड्स की वापसी सहित अन्य मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की तो रैली में अगले आंदोलन का ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होंने यह ऐलान शनिवार को पूजा पैलेस, जौनपुर (उ.प्र.) में आयोजित मंडलीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि रैली को लेकर कर्मियों में भारी उत्साह है और...

*कितनी सच्चाई है.....?**----- जितेन्द्र कुमार दुबे*

Image
*कितनी सच्चाई है.....?* *----- जितेन्द्र कुमार दुबे* जाने क्या....और जाने कैसा...? शायद....कुछ नया-नया सा... करने का...कर गुज़रने का...! जोश है...उत्साह है....विश्वास है समाज से...इनका अलगाव है...! मन में बिछोह है...विद्रोह है... घर-परिवार से....और... पारम्परिक रीति-रिवाज से... मनमानेपन की हद है...और... मतवालेपन की जिद है.... इनके...मन पर या सर पर....! ना किसी तरह का कोई बोझ है... इनमें व्यवस्था से....आक्रोश है... विचलन की उम्र में अपने....! ये ...खुद ही आँक रहे हैं.... दुनियावी घाटा और मुनाफा.... बेवकूफ हैं...उनकी नजर में...! देश के....सभी कर्णधार... मान के चल रहे हैं सब ही...! देश की नाव डूबने को है मँझधार, बचाने को...अपने हाथ में लेकर.. कई-कई पतवार.... घोषित किए हैं सभी... खुद ही....खुद को...! नाविक....बेहद होशियार... सही समझ रहे हो....! आप सब मेरे भाई.... जाने किधर से....? जेन जी की...ऐसी टीम है आई... इनके पास...चाय है...सुट्टा है... बीड़ी है...कचौड़ी है..... संग इसके समोसा है.... अचरज़ तो देखो प्यारे....! इस पर...इनको खूब भरोसा है... इसी से इनको...हर नुकसान की.. करनी भरपाई...

राष्ट्रीय एकात्मतेचे महानायक सरदार वल्लभभाई पटेल

Image
राष्ट्रीय एकात्मतेचे महानायक सरदार वल्लभभाई पटेल सरदार वल्लभभाई पटेल यांनी भारताची एकता आणि अखंडता टिकवून ठेवण्यासाठी अत्यंत महत्त्वाचे कार्य केले. त्यांच्या या कार्यामुळे भारतीय इतिहासात त्यांना एक विशेष स्थान मिळाले आहे. देशातील अनेक संस्थानांचे भारतात विलीनीकरण करून एकसंघ भारत घडवण्यात त्यांनी महत्त्वाची भूमिका बजावली. त्यांच्या कार्याचा गौरव करण्यासाठी गुजरातमधील नर्मदा नदीवरील सरदार सरोवर धरणाजवळ, विंध्याचल आणि सातपुडा पर्वतरांगांच्या परिसरात असलेल्या साधूबेट या बेटावर त्यांचा भव्य पुतळा उभारण्यात आला आहे. या पुतळ्याला ‘स्टॅच्यू ऑफ युनिटी’ असे नाव देण्यात आले आहे. १८२ मीटर उंचीचा हा पुतळा जगातील सर्वात उंच पुतळा म्हणून ओळखला जातो. सरदार पटेल यांच्याबद्दल भारतीयांच्या मनात असलेल्या आदराचे आणि देशाच्या एकतेचे तो प्रतीक आहे.या परिसरात एक भव्य संग्रहालयही उभारण्यात आले आहे. या संग्रहालयात सरदार पटेल यांच्या जन्मापासून ते देशाचे महान नेते आणि ‘लोहपुरुष’ म्हणून ओळख मिळेपर्यंतचा त्यांचा जीवनप्रवास दाखवण्यात आला आहे. ‘स्टॅच्यू ऑफ युनिटी’ हा अमेरिकेतील ‘स्टॅच्यू ऑफ...

सरदार पटेल के त्याग और अनुशासन से प्रेरणा लें विद्यार्थी : कुलपति प्रो. आरके सिंह

Image
सरदार पटेल के त्याग और अनुशासन से प्रेरणा लें विद्यार्थी : कुलपति प्रो. आरके सिंह  जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह-2026 का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक, लखनऊ के चेयरमैन जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आज के इस दौर में, जब देश को वैचारिक और सामाजिक एकता की सबसे अधिक आवश्यकता है, सरदार पटेल के विचार और आदर्श हमारे लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश पुंज की तरह हैं। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने भीतर के सामर्थ्य को पहचानना चाहिए और अनुशासन के साथ ‘राष्ट्र-प्रथम’ की भावना को अपने आचरण में उतारना चाहिए। सरदार पटेल के दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम अपनी मेहनत और निष्ठा से 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के महान संकल्प को साकार कर सकते हैं।समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. आर.के. सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम में तमाम कठिनाइयां सहते हुए भी देशहित के प्रति अपन...

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Image
कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमला प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक बदलापुर पर स्थापित श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस जनों ने उन्हें नमन किया साथ में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर देश के निर्माण में उनके कार्यों पर चर्चा करते हुए सरदार पटेल को नमन किया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी साक्षात दुर्गा स्वरुपा थी, उनके अदम्य साहस और त्वरित निर्णयों से पूरा विश्व उनका लोहा मानता था। कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने श्रीमती इंदिरा गांधी जी को विश्व का भूगोल बदलने वाली नेता बताते हुए कहा कि पाकिस्तान के एक लाख शशस्त्र सैनिकों को आत्मसमर्पण कराकर बंग्लादेश का निर्माण किया एवं भारत को परमाणु सम्पन्न देश बनाया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमला प्रसाद तिवारी ने श्रीमती इंदि...

भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेललौहपुरुष की 151वीं जयंती पर लेख

Image
भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल लौहपुरुष की 151वीं जयंती पर लेख रियासतों को जोड़कर जो देश बना गए,  अखंड भारत की नींव वो रख गए,  लौह सी थी छाती और फौलादी इरादे,  सदा याद रहेंगे हमें उनके वो वादे।  सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके इस योगदान के कारण भारतीय इतिहास में उन्हें एक विशेष स्थान प्राप्त है। देश की अनेक रियासतों का भारत में विलय कर एक अखंड राष्ट्र के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस महान कार्य के सम्मान में गुजरात में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के निकट, विंध्याचल और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित साधुबेट द्वीप पर उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। इस प्रतिमा को ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ नाम दिया गया है। 182 मीटर ऊंची यह प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में जानी जाती है। यह प्रतिमा भारतीयों के मन में सरदार पटेल के प्रति सम्मान और देश की एकता का प्रतीक है। इस परिसर में एक भव्य संग्रहालय भी बनाया गया है। इस संग्रहालय में सरदार पटेल के जन्म से लेक...

*जीवनधारा नमामि गंगे के प्रतिनिधिमंडल ने बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा में की उच्चस्तरीय बैठक*

Image
*जीवनधारा नमामि गंगे के प्रतिनिधिमंडल ने बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा में की उच्चस्तरीय बैठक* [बिलासपुर छत्तीसगढ़] जल शक्ति मंत्रालय, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग तथा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG), भारत सरकार से संस्तुति प्राप्त संस्था जीवनधारा नमामि गंगे के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा 22 से 25 अक्टूबर 2026 को निर्धारित प्रशासनिक कार्ययोजना एवं कार्यक्रम के तहत बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा जिलों का दौरा किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं श्री जन्मेजय महोबे सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुईं। प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महानिदेशक डॉ. हरि ओम शर्मा ने जल शक्ति मंत्रालय, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के संदर्भ में विस्तृत चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदियों के संरक्षण, संवर्धन एवं समग्र विकास से जुड़े विषयों पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। बैठक में महानदी, शिवनाथ, इंद्रावती, हसदेव, अरपा, नर्मदा, खारून, रिहंद, लीलाग...

ज्योत्स्ना सिंह की शोध मौखिकी परीक्षा संपन्न हुई

Image
ज्योत्स्ना सिंह की शोध मौखिकी परीक्षा संपन्न हुई  जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शोध सभागार में शोधार्थिनी ज्योत्स्ना सिंह पुत्री अशोक कुमार सिंह की शोध मौखिकी परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हुई। हिन्दी विषय की शोध छात्रा ज्योत्स्ना सिंह का शोध शीर्षक “ प्रभा खेतान के उपन्यासों में नारी मनोदशा का अध्ययन” है। उनकी शोध निर्देशिका तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर की पूर्व प्राचार्या डॉ. सरोज सिंह एवं बाह्य विशेषज्ञ प्रो. राकेश कुमार सिंह हिन्दी विभाग,इलाहाबाद विवि प्रयागराज ने शोध कार्यों का मूल्यांकन तथा मौखिकी परीक्षा लिए।इस अवसर पर हिन्दी विषय के पटल सहायक रवीन्द्र ओझा, प्रशासनिक अधिकारी रघुनंदन प्रसाद यादव, उप कुलसचिव शैक्षणिक अजित कुमार सिंह, प्रो. राकेश कुमार सिंह, डाॅ. सरोज सिंह समेत कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर डॉ. कंचन मिश्रा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Image
जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर डॉ. कंचन मिश्रा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रयागराज। अथर्वन संस्था की सचिव डॉ. कंचन मिश्रा ने 30 अक्टूबर को अपना जन्मदिन वृक्षारोपण कर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। डॉ. कंचन मिश्रा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने विशेष अवसरों पर पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर राजीव,एड.नीलम भूषण, डा. अनुपमा यादव, मधु सिंह, मीरा गुप्ता, अश्वनी तिवारी, डॉ. राजकुमार श्रीवास्तव सीतापुर, डॉ. उपमा नारायण, डॉ. अरुण कांत, सुधा, अमित जायसवाल, सुषमा सिंह, प्रीति गोयनका, डा.अलका श्रीवास्तव, आशा सिंह, अल्पना सिंह, वंदना अग्रवाल, प्रोफेसर सरिता श्रीवास्तव, अर्चना वर्धन, डॉ. सुभाष वर्मा, डॉ. रश्मि भार्गव, शिक्षक सुरेश तिवारी, मंजू त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, चंदा कोचर, मोहिता त्रिपाठी, एड.अंकित पाठक, वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार तिवारी, किरण मलि...

प्रो. आर. एन. त्रिपाठी ने कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया

Image
प्रो. आर. एन. त्रिपाठी ने कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया  चित्रकूट।काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में वरिष्ठ प्रोफेसर डाॅ. आर. एन. त्रिपाठी ने शुक्रवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट,उ.प्र. के नव नियुक्त कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. त्रिपाठी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के सम्माननीय सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएँ प्रदान कर चुके हैं। उनका समृद्ध शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होने की अपेक्षा है। निजी विश्वविद्यालय से राज्य विश्वविद्यालय के रूप में परिवर्तित होने के उपरांत विश्वविद्यालय के समक्ष उत्पन्न प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं संरचनात्मक चुनौतियों के समाधान, शैक्षणिक गुणवत्ता में अभिवृद्धि, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था तथा समावेशी शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में उनके नेतृत्व से नई ऊर्जा और गति मिलने की आशा है। विश्वविद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि प्रो. त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन म...

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मुलुंड में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Image
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मुलुंड में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन  मुंबई। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवादल की ओर से मुलुंड पश्चिम स्थित जी.एस. शेट्टी ग्रैंड सेंट्रल हॉल, एन.एस. रोड में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश शंकर शेट्टी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सेवादल, युवक कांग्रेस और महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में फोर्टिस हॉस्पिटल के चिकित्सा विशेषज्ञों एवं तकनीकी कर्मचारियों ने रक्तदान और स्वास्थ्य जांच के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर राकेश शेट्टी ने रक्तदान को मानवता की सर्वोत्तम सेवा बताते हुए लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के साहस, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि जनकल्याण एवं साम...

भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में बना अद्भुत विश्व रिकॉर्ड

Image
भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में बना अद्भुत विश्व रिकॉर्ड  जौनपुर। जनपद के सुप्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा बीआरपी इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा ने दिव्य और भव्य आयोजन के चलते न सिर्फ लाखों राम भक्तों के हृदय में जगह बनाई अपितु प्रख्यात कथावाचक आचार्य शांतनु जी महाराज के निर्देश पर राम भक्तों ने 11 करोड़ एक, राम नाम लेखन कर इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। देखा जाए तो पूर्वांचल के लोगों के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है। इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि संजय भोला ने जब ज्ञान प्रकाश सिंह को यह प्रमाण पत्र दिया तो वहां उपस्थित हजारों लोगों ने खड़े होकर सम्मान के साथ तालियां बजाकर ज्ञान प्रकाश सिंह को बधाई दी। ज्ञान प्रकाश सिंह ने राम नाम का लेखन करने वाले सभी राम भक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान राम के प्रति उनकी श्रद्धा और भक्ति के चलते यह अद्भुत विश्व रिकॉर्ड संभव हुआ है। उन्हों...

पत्रकारों के सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर शिवसेना का आंदोलन : संदीप तिवारी

Image
पत्रकारों के सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर शिवसेना का आंदोलन : संदीप तिवारी भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका की महासभा में पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर शिवसेना आक्रामक है। शिवसेना जिला अध्यक्ष राजू भोईर के नेतृत्व में मंगलवार को 16 भाजपा नगरसेवकों के विरोध में जन आंदोलन किया गया। इस आंदोलन की शुरुआत भायंदर पूर्व के जेसल पार्क स्थित नगरसेविका शानू गोहिल की जनसंपर्क कार्यालय से की गई। इसके बाद साईंबाबा नगर, शिरडी नगर, न्यू गोल्डन नेस्ट, जेपी नॉर्थ सर्कल समेत अनेक भागों में विरोध प्रदर्शन किया गया। शिवसेना उत्तर भारतीय सेल के जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन पत्रकारों के सम्मान, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए है उन्होंने कहा कि पत्रकार सरकार, प्रशासन और सत्ता में बैठे लोगों के कार्यों पर नजर रखते हैं। वे नीतियों की समीक्षा करते हैं और सत्ता के दुरुपयोग, अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, उनके कारण ही जनता की आम समस्याएं प्रशासन तक पहुंचती हैं। ऐसे भी पत्रकारों...

जौनपुर में नौ दिवसीय श्री राम कथा का समापन, भक्ति और श्रद्धा का दिखा अद्भुत संगमआयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने माना सबका आभार

Image
जौनपुर में नौ दिवसीय श्री राम कथा का समापन, भक्ति और श्रद्धा का दिखा अद्भुत संगम आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने माना सबका आभार जौनपुर। बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा के अंतिम दिन कथाव्यास आचार्य शांतनु जी महाराज ने शबरी भक्ति, सुंदरकांड, लंका विजय और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।आचार्य शांतनु जी महाराज ने कहा कि श्रेष्ठ दांपत्य जीवन की पहचान कठिन परिस्थितियों में एक-दूसरे का साथ निभाना है। माता सीता और भगवान श्रीराम के प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने प्रेम, विश्वास और पारिवारिक मर्यादा का संदेश दिया। लव-कुश प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने सीता की स्वर्ण प्रतिमा के माध्यम से यज्ञ संपन्न करने को भगवान श्रीराम के सम्मान और समर्पण का प्रतीक बताया। कथा के अंतिम चरण में उन्होंने बताया कि 14 वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर पूरे नगर में उत्सव छा गया। विधि-विधान से हुए राज्याभिषेक के साथ श्रीरामकथा का समापन हुआ। भगवान श्र...

उद्धव सेना से उत्तर भारतीयों का मोह भंग,पद के साथ सम्मान भी दे रही शिंदे सेना – शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार

Image
उद्धव सेना से उत्तर भारतीयों का मोह भंग,पद के साथ सम्मान भी दे रही शिंदे सेना  – शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार मुंबई। हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे हमेशा समग्र हिंदू समाज को एक साथ लेकर चलते थे और हमेशा हिंदू समाज के लिए ढाल बनकर खड़े होते थे। यही कारण था कि गैर मराठी हिंदू समाज भी उनसे पूरी तरह से प्रभावित रहा। बाबरी मस्जिद गिरने के बाद जिस तरह से उन्होंने ताल ठोंककर मस्जिद गिराने की जिम्मेदारी ली थी, उससे देश भर का हिंदू समाज उन्हें अपना हीरो मानने लगा था। उनके उत्तराधिकारी के रूप में उद्धव ठाकरे ने उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। यही कारण था कि उत्तर भारतीय समाज के अनेक बड़े चेहरे उनकी पार्टी से जुड़ते गए। परंतु उनके द्वारा लिए गए कुछ निर्णयों को लेकर उत्तर भारतीय समाज के बीच उनकी पार्टी को लेकर साफ नाराजगी दिखाई देने लगी। मराठी भाषा के नाम पर जिस तरह से उत्तर भारतीयों को अपमानित होना पड़ा,उसे देखते हुए उत्तर भारतीय नेताओं का उद्धव सेना से पूरी तरह से मोह भंग हो गया। दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हमेशा आगे बढ़कर उत्तर भारतीय समाज का खुलकर सा...

यूपी के पूर्व मंत्री लक्ष्मीशंकर यादव की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Image
यूपी के पूर्व मंत्री लक्ष्मीशंकर यादव की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि जौनपुर। भारतीय संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व.लक्ष्मीशंकर यादव की 30 वी पुण्यतिथि के अवसर पर खुटहन थाना अंतर्गत स्थित विशुनपुर चौराहे पर स्थापित लक्ष्मीशंकर की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण ,हवन पूजन कर विधि विधान से श्रद्धांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि स्व. लक्ष्मीशंकर संविधान सभा में सदस्य,अंतरिम संसद में सदस्य, छ: बार विधायक के रुप में देश प्रदेश को अपनी सेवाएं दी। स्व. यादव ने प्रदेश सरकार में छः बार कैबिनेट मंत्री के रुप में स्वास्थ्य, सहकारिता,एवं लोकनिर्माण व सिंचाई के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया है। राकेश मिश्रा ने स्व.लक्ष्मीशंकर यादव को विकास का अग्रदूत बताते हुए आगे कहा कि लक्ष्मीशंकर यादव ने जौनपुर जनपद सहित पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया था, बतौर लोकनिर्माण मंत्री के रूप में पूरे प्रदेश में नदियों पर पुल...

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की संख्या 65 हजार के पार

Image
सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की संख्या 65 हजार के पार मुंबई। केंद्रीय कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित बहुराज्यीय नवाचार प्रतियोगिता ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ को उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है। महाराष्ट्र जोन से इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालों की संख्या 65 हजार से अधिक हो गई है। बढ़ती भागीदारी को देखते हुए प्रतियोगिता के लिए 30 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर उपलब्ध है। विभिन्न सामाजिक और सार्वजनिक समस्याओं के नवीन एवं व्यावहारिक समाधान खोजना इस प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य है। राष्ट्रीय सुरक्षा, शहरी पलायन और श्रमिकों को गर्मी से बचाने जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नवाचारों को प्रतिभागियों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है।‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ प्रतियोगिता के अंतर्गत राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष संभावित खतरे (जैसे सोशल मीडिया का दुरुपयोग और अवैध विदेशी वित्तपोषण), शहरी आबादी में बदलाव एवं पलायन, जनसंख्या के पलायन संबंधी प्रवाहों पर निगरानी, मेहनतकश श्रमिकों को गर्मी से बचाने तथा संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों, व्यावसायि...

छठ पूजा के लिए बीएमसी की सिंगल विंडो योजना, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान

Image
छठ पूजा के लिए बीएमसी की सिंगल विंडो योजना, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान मुंबई।  मुंबई शहर और उपनगरों में छठ पूजा का उत्सव इस वर्ष भी उत्साहपूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए मुंबई महानगरपालिका को विशेष नियोजन करना चाहिए। इसी उद्देश्य से छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को महानगरपालिका आयुक्त कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में 20 से अधिक छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने विभिन्न सुझाव और माँगें रखीं। इसके अनुसार, आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने का आश्वासन महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिड़े ने दिया। मुंबई के मढ़-मार्वे, जुहू चौपाटी, गिरगाँव चौपाटी, दादर चौपाटी और बाणगंगा जैसे स्थानों पर छठ पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। विशेष रूप से जुहू चौपाटी पर लगभग पाँच लाख श्रद्धालु छठ पूजा के लिए उपस्थित रहते हैं, इसलिए वहाँ पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध कराने की माँग बैठक में की गई। सार्वजनिक शौचालय, कपड़े बदलने के लिए अलग कमरे, पीने का पानी तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्...

परिवहन विभाग के विभिन्न विषयों एवं यातायात समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Image
परिवहन विभाग के विभिन्न विषयों एवं यातायात समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न भाईंदर। आयुक्त महोदय के कक्ष में मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में मीरा-भाईंदर महानगरपालिका परिवहन सेवा के अंतर्गत विभिन्न मार्गों पर बस स्टॉप एवं बस स्टेशनों की व्यवस्था, बस स्टॉप का रखरखाव एवं मरम्मत, परिवहन सेवा का आधुनिकीकरण, डिजिटलीकरण, मोबाइल ऐप, टिकट प्रबंधन, यात्रियों की सार्वजनिक शिकायतों का निवारण तथा परिवहन सेवा की गुणवत्ता में सुधार करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।इसके अतिरिक्त, मीरा-भाईंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय से प्राप्त 10 चिन्हित रिपोर्टों पर भी बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। उक्त रिपोर्टों में उल्लेखित यातायात संबंधी समस्याओं, यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले विषयों तथा संबंधित स्थानों पर आवश्यक उपाययोजनाओं के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही, यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दे प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर बस स्टॉप पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, रखरख...

डॉ. मंजू लोढ़ा को वुमेन्स समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में मिला सम्मान

Image
डॉ. मंजू लोढ़ा को वुमेन्स समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में मिला सम्मान मुंबई। समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जानी जाने वाली डॉ मंजू लोढ़ा को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, मुंबई में आयोजित वुमेन्स समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंजू लोढ़ा ने महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएँ केवल परिवार की नींव ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण की भी सशक्त आधारशिला हैं। जब एक महिला सशक्त होती है, तो वह अपने साथ पूरे परिवार और समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। मंजू लोढ़ा ने इस सम्मान के लिए विजयजी कलंत्री, संगीता जैन और प्रिया पंसारे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को एक-दूसरे का सहयोग करते हुए आगे बढ़ना चाहिए और अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए।

_*शालेय शिक्षण व क्रीडा विभागाचे प्रधान सचिव मा. श्री. रणजीत सिंह देओल साहेब यांची अभ्युदयनगर शाळा-संकुलास सदिच्छा भेट*_

Image
_*शालेय शिक्षण व क्रीडा विभागाचे प्रधान सचिव मा. श्री. रणजीत सिंह देओल साहेब यांची अभ्युदयनगर शाळा-संकुलास सदिच्छा भेट*_   मुंबई : गुरुवार  दि. १५ ऑक्टोबर २०२६ रोजी शालेय शिक्षण व क्रीडा विभाग, मंत्रालयाचे प्रधान सचिव माननीय श्री. रणजीत सिंह देओल साहेब यांनी अभ्युदयनगर शाळा-संकुलास सदिच्छा भेट दिली.      या भेटीदरम्यान त्यांनी अभ्युदयनगर एम्.पी.एस्. शाळेतील इयत्ता पाचवी, सहावी व ज्युनिअर के.जी.च्या वर्गांना भेट देऊन विद्यार्थ्यांशी प्रत्यक्ष संवाद साधला. विद्यार्थ्यांचा शैक्षणिक दर्जा, वर्गांतील शैक्षणिक वातावरण, वर्गांची सुस्थिती, विविध शैक्षणिक उपक्रम तसेच विविध स्पर्धांमधून विद्यार्थ्यांमध्ये विकसित होणारी कौशल्ये पाहून त्यांनी समाधान व्यक्त केले. त्यांनी विद्यार्थ्यांचे मनापासून कौतुक करून त्यांना प्रोत्साहन दिले. यावेळी बृहन्मुंबई महानगरपालिकेचे शिक्षणाधिकारी ( प्राथमिक ) माननीय श्री. कीर्तीवर्धन किरतकुडवे सर, एफ्. दक्षिण विभागाचे  उपशिक्षणाधिकारी माननीय श्री. विनोद कदम सर, अधिक्षक माननीय श्री. लक्ष्मण गोसावी सर व प्रशासकीय अधिक...

वैश्विक परिप्रेक्ष्य में नागरी लिपि पर संगोष्ठी आयोजित

Image
वैश्विक परिप्रेक्ष्य में नागरी लिपि पर संगोष्ठी आयोजित अण्डमान एवं निकोबार। नागरी लिपि परिषद् , अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह इकाई तथा जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में बुधवार को “वैश्विक परिप्रेक्ष्य में नागरी लिपि” विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर ‘हिन्दी कहानी तथा कथेतर गद्य विधाएँ’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया, जिसके संपादक डॉ. रमेश कुमार एवं डॉ. रत्ना कुशवाह हैं।प्राचार्या डॉ. पर्ल देवदास ने हिन्दी एवं नागरी लिपि की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। तकनीकी सत्र में डॉ. रमेश कुमार ने बीज वक्तव्य प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता डॉ. नेहा सिंह एवं डॉ. दीपाली कुजूर ने नागरी लिपि के महत्त्व, हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा भारतीय भाषाओं के बीच समन्वय पर विचार व्यक्त किए। अध्यक्षीय वक्तव्य डॉ. राम गोपाल सिंह बघेल ने दिया। सहायक आचार्य डाॅ. प्रतिभा सिंह, डाॅ. पूजा की उपस्थिति में डाॅ. लालमणि ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एवं सह-संयोजन डॉ. दीक्षा...

चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति बने डॉ. आरएन त्रिपाठी

Image
चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति बने डॉ. आरएन त्रिपाठी जौनपुर। उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील अंतर्गत बुढ़नेपुर गांव के निवासी डॉ. आर एन त्रिपाठी को चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय का बुधवार को नया कुलपति नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन ने 28 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में कार्यालय ज्ञाप जारी कर उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में वर्तमान में सेवारत डॉ. त्रिपाठी को पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से जौनपुर जनपद का नाम एक बार फिर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में चर्चा में आया है। डॉ. आर एन त्रिपाठी का शैक्षणिक सफर जौनपुर के प्रतिष्ठित तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय (टीडी पीजी कॉलेज) से जुड़ा रहा है। वह वर्ष 2015 तक महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे। इसके बाद उनकी नियुक्ति बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में समाज शास्त्र विभाग में हुई, वर्तमान में वह बीएचय...

जौनपुर में श्रीराम कथा का आठवां दिन,भरत का त्याग, समर्पण और भ्रातृप्रेम सुन भावुक हुए रामभक्त

Image
जौनपुर में श्रीराम कथा का आठवां दिन,भरत का त्याग, समर्पण और भ्रातृप्रेम सुन भावुक हुए रामभक्त जौनपुर। नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा के अष्टम दिवस पर कथाव्यास परम पूज्य आचार्य शांतनु जी महाराज ने श्रीरामचरितमानस के भरत चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम और भरत जी के अद्वितीय प्रेम, त्याग, समर्पण, मर्यादा तथा भ्रातृप्रेम के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवनोपयोगी संदेश दिया गया।आचार्य शांतनु जी महाराज ने भरत जी के चरित्र की महत्ता बताते हुए कहा कि भरत जी ने राजसत्ता और राजसिंहासन के मोह से ऊपर उठकर अपने बड़े भाई भगवान श्रीराम के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण का अनुपम आदर्श प्रस्तुत किया। उनका जीवन सिखाता है कि सच्चा प्रेम स्वार्थ से परे होता है। परिवार में रिश्तों की वास्तविक मजबूती अधिकार जताने से नहीं, बल्कि त्याग, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति सम्मान से आती है। आचार्य शांतनु जी महाराज ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे भगवान श्रीराम और भरत जी के आदर्शों ...

राष्ट्रीय सामाजिक महासंगम के साथ विशाल भंडारा संपन्न

Image
राष्ट्रीय सामाजिक महासंगम के साथ विशाल भंडारा संपन्न अमेठी महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (MWO) उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 जनपद अमेठी के ग्राम बालीपुर डुहिया में भव्य सामाजिक महासंगम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।यह समारोह श्रीमती तारावती एवं राघवराम शर्मा द्वारा गया स्वामी जगन्नाथ जी के दर्शनोपरांत आयोजित किया गया।जहां नन्द,नाई, सेन,सविता,श्रीवास,शर्मा, वर्मा,ठाकुर एवं नंदवंशी समाज का बहुप्रतीक्षित “सामाजिक महासंगम एवं विशाल भंडारा” अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ। व्यापक जनभागीदारी, विभिन्न प्रदेशों से समाज के लोगों की उपस्थिति तथा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों के सहभाग से यह आयोजन विशेष रूप से यादगार बन गया।आयोजकों के अनुसार, लगभग 3,000 लोगों की सहभागिता वाला यह महासंगम समाज के अब तक के सबसे बड़े आयोजनों में से एक रहा। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अतिरिक्त महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, गोवा एवं चंडीगढ़ से सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं स्वजातीय बंधुओं ने सहभागिता स...

रामलीला, भगवान श्रीराम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम : संजय सिंह

Image
रामलीला, भगवान श्रीराम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम : संजय सिंह मुंबई। सार्वजनिक रामलीला समिति पवई द्वारा ४९वें रामलीला उत्सव का भव्य आयोजन २५ अक्टूबर से ५ नवंबर तक प्रतिदिन शाम ७ बजे से रात १० बजे तक पासपोली गाँव, निटी, पवई, मुंबई-८७ में किया जा रहा है।रामलीला का भव्य उद्घाटन उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर संजय सिंह ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह भारतीय संस्कृति, संस्कारों और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, कर्तव्य और मर्यादा की प्रेरणा देता है। संजय सिंह ने कहा कि रामलीला जैसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी गौरवशाली परंपराओं को जीवंत रखते हैं तथा समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं। संजय सिंह ने सार्वजनिक रामलीला समिति पवई के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय घनश्याम यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रामलीला के आयोजन एवं उसके सफल संचालन में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया और उनके प्रति सम...

रावण वध के बाद अयोध्या लौटने पर, चारों भाइयों के मिलन पर झूम उठे दर्शक

Image
रावण वध के बाद अयोध्या लौटने पर, चारों भाइयों के मिलन पर झूम उठे दर्शक जौनपुर। धर्म मण्डल रामलीला समिति, कोकना-पिलकिछा द्वारा आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम के वनवास से अयोध्या लौटने और चारों भाइयों के मिलन का भावपूर्ण मंचन किया गया। राजन पाठक के कुशल संचालन और मुख्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगा दिए। भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान सहित अन्य पात्रों के सजीव अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। रावण वध के पश्चात भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन के दृश्य को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। पूरी अयोध्या नगरी को दीपों और रोशनी से जगमगाते हुए दिखाया गया, जिससे वातावरण उत्सवमय हो गया। चारों भाइयों के मिलन का दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे और पूरे परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने तालियों के साथ सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में पद्माकर उपाध्याय, युवा अधिवक्ता, दीवानी न्यायालय जौनपुर, दिवाकर उपाध्याय; राहुल तिवारी, तिवारी मेडिकल स्टोर,...

बस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेखा राम यादव से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

Image
बस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेखा राम यादव से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल मुंबई। दहिसर पश्चिम के सखाराम तरे मार्ग मनपा स्कूल में अध्ययनरत हजारों विद्यार्थियों के आवागमन में हो रही दिक्कतों के मद्देनजर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड क्रमांक 1 की ऊर्जावान व कार्यसम्राट शिवसेना (शिंदे गुट) की नगरसेविका रेखा राम यादव तथा शिवसेना नेता राम यादव से मुलाकात कर इन नौनिहालों के लिए बेस्ट की बस सेवा उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के पालकों के हस्ताक्षर युक्त अनुरोध पत्र भी नगरसेविका रेखा राम यादव को सौंपा गया। शिक्षकों ने बताया कि विठ्ठल मंदिर, दहिसर पूर्व स्थित एमपीएस सखाराम तरे मार्ग मनपा शाला संकुल तथा दहिसर फाटक के पास स्थित रणछोडदास शाला संकुल में विविध माध्यम के स्कूलों का संचालन होता है, जिसमें कक्षा पहली से 10वीं तक की कक्षाओं में हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश विद्यार्थी पश्चिमी उपनगर की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी गणपत पाटिल नगर तथा आसपास के क्षेत्र से आते हैं। इन विद्यार्थियों के लिए घर से स्कूल तक सीधी बस सेवा उपलब्ध न हो...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रमेश चंद्र मिश्रा

Image
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रमेश चंद्र मिश्रा लखनऊ । बदलापुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने आज मुख्यमंत्री आवास पांच कालीदास मार्ग लखनऊ पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से बदलापुर महोत्सव में आयोजित होने वाले 1100 कन्याओं के "मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह" एवं विधानसभा बदलापुर में जनकल्याणकारी विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने का एवं बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित अति महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

श्री भगवतलीला धर्म मंडल, मछलीगांव द्वारा आयोजित भव्य रामलीला संपन्न

Image
श्री भगवतलीला धर्म मंडल, मछलीगांव द्वारा आयोजित भव्य रामलीला संपन्न जौनपुर। श्री भगवतलीला धर्म मंडल, नेवादा मुरीदपुर (मछलीगांव) द्वारा आयोजित सुंदरवन मंच के अंतर्गत आयोजित रामलीला का समापन कल लंका दहन के साथ संपन्न हो गया। 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक आयोजित रामलीला में प्रतिदिन भारी संख्या में दर्शकों ने रामलीला का आनंद लिया। स्व.पंडित बब्बन दुबे की प्रेरणा से आयोजित होने वाली रामलीला का यह 19वां वर्ष रहा। यहां का रामलीला मंच अत्यंत भव्य बनाया गया है। कलाकारों की उत्कृष्ट पोशाक और आधुनिक संसाधनों के उपयोग के चलते यहां की रामलीला का विशेष महत्व है। सभी कलाकार सुशिक्षित और अच्छे परिवारों से जुड़े हुए हैं। कल आखिरी दिन रामलीला में पहुंचने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व प्रधानाचार्य अनिल दुबे, मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, ग्राम टुडे के संपादक डॉ सुभाष चंद्र पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष सनी शुक्ला, श्री आर एस दुबे सेंट्रल एकेडमी स्कूल, तिलवारी के प्रबंधक आचार्य सुभाष दुबे, श्रवण तिवारी बड़े बाबू, युवा समाजसेवी दीपक मिश्रा आदि का समावेश रहा। आयोजन समिति की तरफ से ...

श्री भगवतलीला धर्म मंडल, मछलीगांव द्वारा आयोजित भव्य रामलीला संपन्न

Image
श्री भगवतलीला धर्म मंडल, मछलीगांव द्वारा आयोजित भव्य रामलीला संपन्न जौनपुर। श्री भगवतलीला धर्म मंडल, नेवादा मुरीदपुर (मछलीगांव) द्वारा आयोजित सुंदरवन मंच के अंतर्गत आयोजित रामलीला का समापन कल लंका दहन के साथ संपन्न हो गया। 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक आयोजित रामलीला में प्रतिदिन भारी संख्या में दर्शकों ने रामलीला का आनंद लिया। स्व.पंडित बब्बन दुबे की प्रेरणा से आयोजित होने वाली रामलीला का यह 19वां वर्ष रहा। यहां का रामलीला मंच अत्यंत भव्य बनाया गया है। कलाकारों की उत्कृष्ट पोशाक और आधुनिक संसाधनों के उपयोग के चलते यहां की रामलीला का विशेष महत्व है। सभी कलाकार सुशिक्षित और अच्छे परिवारों से जुड़े हुए हैं। कल आखिरी दिन रामलीला में पहुंचने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व प्रधानाचार्य अनिल दुबे, मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, ग्राम टुडे के संपादक डॉ सुभाष चंद्र पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष सनी शुक्ला, श्री आर एस दुबे सेंट्रल एकेडमी स्कूल, तिलवारी के प्रबंधक आचार्य सुभाष दुबे, श्रवण तिवारी बड़े बाबू, युवा समाजसेवी दीपक मिश्रा आदि का समावेश रहा। आयोजन समिति की तरफ से ...