Posts

Showing posts from June, 2023

सांसद गोपाल शेट्टी ने किया द ट्री ऑफ एंपावरमेंट का लोकार्पण

Image
सांसद गोपाल शेट्टी ने किया द ट्री ऑफ एंपावरमेंट का लोकार्पण मुंबई। प्रख्यात सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब ऑफ बोरीवली (लेडीज एनजीओ) द्वारा कांदिवली के महावीर नगर , लिंक रोड जंक्शन वाले सिग्नल पर महिला जागरूकता और नारी शक्ति को दर्शाता अत्यंत आकर्षक और भव्य  "द ट्री ऑफ एंपावरमेंट ऑन ट्रैफिक आईलैंड' का निर्माण और सौंदर्यीकरण कराया गया है।  इसका लोकार्पण करने के लिए मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर मुंबई के बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी उपस्थित हुए। उन्होंने रिबन काटकर इसका लोकार्पण किया और संस्था द्वारा किए गए शानदार ब्यूटीफिकेशन की तारीफ करते हुए वहां भारी संख्या में उपस्थित इस क्लब की महिलाओं से कहा कि भविष्य में वे भी ऐसे सुंदर कार्य करती रहें।नारी शक्ति की प्रतिभा अब सिर्फ घर की चार दिवारी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उनकी योग्यता और विजन का उपयोग समाज , शहर और देश के हित के लिए करना समय की मांग है।     इस अवसर पर उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी के साथ संस्था की प्रेसिडेंट जिग्ना मिस्त्री, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मीता सेठ,  सेक्रेटरी जयनिशा संपत,  डिस्ट्रिक्ट आय एस ओ मोना   ज्ञ

मीरा भायंदर व मुंबई की मेधावी बालिकाओं का सम्मान करेगा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट

Image
मीरा भायंदर व मुंबई की मेधावी बालिकाओं का सम्मान करेगा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट भायंदर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित होकर मीरा भायंदर के युवा समाजसेवी डॉ अजय लक्ष्मी नारायण दुबे ने 2015 में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट स्थापना की है। ट्रस्ट के माध्यम से विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी मीरा भायंदर व मुंबई की 10वीं व 12वीं कक्षा की उन बालिकाओं का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने इस वर्ष की एसएससी तथा एचएससी परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए डॉ दुबे ने बताया कि ऐसी बालिकाएं अपने मार्कशीट की जेरोक्स कॉपी तथा दो फोटो ,15 जुलाई तक दोपहर 12 से शाम 6 बजे के बीच मीरा रोड के शांति पार्क,गोकुल विलेज, आर विंग,शॉप नंबर 4 स्थित कार्यालय में जमा कर रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। रजिस्टर्ड सभी बालिकाओं का  23 जुलाई, रविवार को मीरा रोड के कनाकिया रोड पर जांगिड़ आर्केडिया, जांगिड़ एनक्लेव में प्रथम मंजिल पर स्थित शहनाई सभागृह में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित भव्य कार्यक्

आषाढी एकादशी पर मुलुंड कांग्रेस द्वारा तुलशी पौधों का वितरण*

Image
*आषाढी एकादशी पर मुलुंड कांग्रेस द्वारा तुलशी पौधों का वितरण* मुंबई- आषाढी एकादशी,विट्ठल माउली के पवित्र दिवस पर मुलुंड कांग्रेस एवम उ.पु.जिला सहकार सेल के अध्यक्ष राकेश राघवन द्वारा "तुलशी पौधों का वितरण " कदमपाडा,मुलुंड.प.स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित किया गया।     इस अवसर पर प्रमुख अतिथी के रूप में चरण सिंह सप्रा (कार्याध्यक्ष मुंबई कांग्रेस),डॉ.बाबुलाल सिंह (वरिष्ठ कांग्रेस नेता),किशोर मुंडेकल (सचिव मुंबई कांग्रेस),कांग्रेस नेता राजेश इंगले,कैलाश पाटील,डॉ.सचिन सिंह(अध्यक्ष युवाब्रिगेड एसोसिएशन), डॉ.आर.एम.पाल, संतोष सोनावणे, नीता जोशी (अध्यक्ष महिला कांग्रेस), भगवान किशोरतिवारी,राजबहादुर गुप्ता,सानू शेख,बलजीत कौर, महाडिक,राकेश नागर,जगताप मेडम, द्वारा तुलशी पौधों का वितरण किया गया।

प्रामाणिक इतिहास भविष्य की विरासत है - पुराविद डॉ पांडेय

Image
प्रामाणिक इतिहास भविष्य की विरासत है  - पुराविद डॉ पांडेय वर्तमान युवा पीढ़ी सनातन संस्कृति से नहीं जुड़ेगी तो भविष्य कैसे सुरक्षित होगा - प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री जोशी  विक्रमादित्य , राजा भोज और परमार राजवंश का गौरवशाली इतिहास रहा है - फ़िल्म निर्माता श्री प्रदीप शर्मा जनपरिषद स्थापना दिवस पर मंदसौर में हुई सम्पन्न साहित्य - इतिहास संगोष्ठी ( विशेष प्रतिनिधि ) मंदसौर । कोई डेढ़ सौ वर्ष बाद देश के पराक्रमी परमार राजवंश पर प्रामाणिक ग्रंथ दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत हुआ है । यह स्वागत योग्य है । भारत के गौरवशाली इतिहास में परमार राजवंश का भारत ही नहीं विश्वभर में अग्रणी स्थान रहा है । उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य , धार के राजा भोज का राजकाज आज भी व्यवस्था का आधार माना जाता है । यह बात कही दशपुर प्राच्य शोध संस्थान निदेशक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पुराविद , इतिहासकार डॉ कैलाशचंद्र पांडेय ने ।  आप सामाजिक - सांस्कृतिक क्षेत्र की अग्रणी संस्था जनपरिषद के स्थापना दिवस अवसर पर बुधवार शाम आयोजित इतिहास और साहित्य विषय की संगोष्ठी में मुख्य अतिथि रूप में संबोधित कर

डॉ किशोर सिंह के जन्मदिन पर सामाजिक समरसता का संदेश400 से अधिक लोगों ने की कार्यक्रम में शिरकत

Image
डॉ किशोर सिंह के जन्मदिन पर सामाजिक समरसता का संदेश 400 से अधिक लोगों ने की कार्यक्रम में शिरकत मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के चेयरमैन तथा मुंबई कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ किशोर सिंह का जन्मदिन (29 जून) इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 400 से अधिक लोगों ने बोरीवली पूर्व स्थित उनके कार्यालय में पहुंच कर उन्हें शुभकामनाएं दी। सर्व धर्म, प्रांत, समभाव में विश्वास रखने और उस पर अमल करने वाली उनकी संस्था द्वारा आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से सामाजिक समरसता का संदेश दिखाई दिया। हर जाति तथा हर मजहब के लोगों ने जिस तरह खुलकर कार्यक्रम में शिरकत की ,उससे साफ हो गया कि सामाजिक समरसता की दिशा में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की लोगों पर प्रभाव है। इस अवसर पर  मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष एड अशोक सुत्राले, मुंबई कांग्रेस की महासचिव शीतल म्हात्रे, भारतीय सदविचार मंच के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी,समाजसेवी शिवश्याम तिवारी, मुंबई कांग्रेस के सचिव अनंत जाधव ,सुभाष नहीरे , तिलोत्तमा वैद्य ,शिवसेना नेता राम या

राज्यपालों के माध्यम से गैर बीजेपी राज्यों में तानाशाही चला रही बीजेपी – उद्धव शिवसेना

Image
राज्यपालों के माध्यम से गैर बीजेपी राज्यों में तानाशाही चला रही बीजेपी – उद्धव शिवसेना मुंबई। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर राज्यपालों के माध्यम से गैर बीजेपी राज्यों में तानाशाही चलाने का आरोप लगाया है। शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि ताजा उदाहरण में बीजेपी ने तमिलनाडु में राज्यपाल रवि को आगे करके आनन फानन में वहां के एक मंत्री राजा को बर्खास्त कर दिया, जबकि राजा के खिलाफ न्यायालय में केस चल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार ही नहीं हुआ है। बीजेपी इसके पहले पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र राज्यों में भी राज्यपाल को आगे करके असंवैधानिक तरीके से तानाशाही चलाई गई। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि संवैधानिक पदों पर बैठे राज्यपाल बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं।

कैंसर पीड़ित कक्ष के लिए अपने माता-पिता के नाम पर संजय सिंह ने दिया 5 लाख का दान

Image
कैंसर पीड़ित कक्ष के लिए अपने माता-पिता के नाम पर संजय सिंह ने दिया 5  लाख का दान मुंबई। उत्तर भारतीय संघ कार्यसमिति समिति की बैठक में उत्तर भारतीय संघ युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह ने अपने पिता शम्भूनाथ रामलखन सिंह और माता कमला शम्भूनाथ सिंह के नाम पर कैंसर पीड़ित मरीजों की सेवा के लिए बनाए गए गेस्ट हाउस में विशेष कक्ष बनाने के लिए 5 लाख रुपए का चेक संघ के अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह को सौपा। उत्तर भारतीय संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबू आर एन सिंह ने संघ भवन में कैंसर मरीजों के लिए गेस्ट हाउस बनाने का संकल्प लिया था वह कार्यसमिति के सामूहिक प्रयास  से पूरा हुआ,  बैठक में  कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह , महामंत्री नंदलाल उपाध्याय , उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी , रमेश बहादुर सिंह के अलावा सूर्य नारायण तिवारी , देवेंद्र तिवारी , ओपी सिंह , बैजनाथ मिश्रा , सीवी सिंह , बीड़ी सिंह , संजय ओझा, प्रहलाद पांडे, राजेश सिंह, अंतेश सिंह , सीताराम यादव,  ध्रुव नारायण पांडे , शिवदत्त सिंह , सचिन हेडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उपस्थिति सभी पदाधिकारी ने संजय सिंह के उत्तर भारतीय संघ में

चुस्त और दुरुस्त रहने के लिए नियमित करें योग – डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा

Image
चुस्त और दुरुस्त रहने के लिए नियमित करें योग – डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा मुंबई। जिओ इंटरनेशनल वुमन ऑर्गेनाइजेशन, दक्षिण मुंबई की तरफ से 27 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में शारदा मंदिर स्कूल गांवदेवी में योग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में ऑस्कर अवार्ड विजेता फिल्म एलीफेंट व्हिस्पर के सहायक निर्माता रौनक बजाज और मिस इंडिया 2013 सिमरन आहूजा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संयोजक तथा जीवो की प्रेसिडेंट डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि भारत से निकलकर योग आज पूरी दुनिया में छा गया है। योग हमारे तन,मन और स्वास्थ्य को मजबूत करता है। उन्होंने लोगों से नियमित योग करने की अपील की। जीवो की सचिव इंदिरा खिंवसरा और कोषाध्यक्ष ऊषा मुणोत ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया ।

पत्रकार एकता संघ ने 5000 वृक्ष लगाने हेतु प्रसाशनिक अधिकारी वन विभाग को सौंपा ज्ञापन

Image
पत्रकार एकता संघ ने 5000 वृक्ष लगाने हेतु प्रसाशनिक अधिकारी वन विभाग को सौंपा ज्ञापन  जौनपुर आज पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने प्रसानिक अधिकारी वन विभाग जनपद जौनपुर को अपने वाराणसी मंडल के समस्त जिलों के लिए 5000 वृक्ष लगाने के सम्बन्ध में सौंपा ज्ञापन।               प्रसानिक अधिकारी वन विभाग प्रवीन खरे ने पत्रकार एकता संघ की सराहना करते हुए कहा कि आज आपका संगठन वायुमंडल में घट रही आक्सीजन की पूर्ति के लिए कार्य कर रही है। वह बहुत ही सुन्दर कार्य है।                             

रोगी के तीमारदार को भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति ने उपलब्ध कराया एक यूनिट ब्लड*

Image
*रोगी के तीमारदार को भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति ने उपलब्ध कराया एक यूनिट ब्लड*     जौनपुर  भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के द्वारा जरूरतमंद बुजुर्ग को एक यूनिट ब्लड देकर उनकी मदद करने का छोटा सा प्रयास किया ! प्राप्त जानकारी के अनुसार करंजकला थाना क्षेत्र के पाल्हा मऊ निवासी रामराज विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे परिजनों ने उनको शहर के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया , जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि इनको तत्काल ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता है। इसकी सूचना पाकर भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के संस्था अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा के निर्देश पर संस्था के संरक्षक एवं पत्रकार एकता संघ के वाराणसी मंडल संगठन मंत्री प्रकाश शर्मा तथा भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के जिलाध्यक्ष एवं पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने उक्त हॉस्पिटल  में भर्ती बीमार बुजुर्ग के परिजनों से संपर्क किया तथा उन्हें 1 यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया . इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि जरूरतमंद लोगों की यथा शक्ति मदद करना संस्था का प्र

समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री टी पी भावे जी के मुख्यअतिथ्य सक्षम स्थापना दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन* *चाम्पा दिव्यांग सेवा केंद्र में ही अब सक्षम जिला इकाई द्वारा रोजगार और शिक्षा मार्गदर्शन केंद्र का भी किया जाएगा संचालन*

Image
*समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री टी पी भावे जी के मुख्यअतिथ्य सक्षम स्थापना दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन* *चाम्पा दिव्यांग सेवा केंद्र में ही अब सक्षम जिला इकाई द्वारा रोजगार और शिक्षा मार्गदर्शन केंद्र का भी किया जाएगा संचालन* चाम्पा (29।06।2023) आज दिनांक 29/06/2023 को प्रातः 10.30 बजे सोनार पारा हटवारा चौक स्थित दिव्यांग सेवा केन्द्र में सक्षम जिला जांजगीर चांपा द्वारा सक्षम स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री टी पी भावे उप संचालक समाज कल्याण विभाग जिला जांजगीर एवं विशिष्ट अतिथि श्री मनोज मित्तल अध्यक्ष चांपा सेवा संस्थान एवं श्री पीतांबर अग्रवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मारवाड़ी युवा मंच श्री अनिल सोनी संयोजक स्वर्णकार समाज चांपा श्री प्रदीप स्वर्णकार जी संरक्षक सक्षम जिला जांजगीर चांपा थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा  संत सूर दास जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सुश्री कमला सोनी ने सक्षम गीत प्रस्तुत किया। संगठन मंत्र का पाठ प्राण दा प्रकोष्ठ प्रांतीय प्रमुख श्री लोक न

आषाढी एकादशी के उपलक्ष्य में सत्यनारायण महापूजा पर कलमकार साहित्यिक संस्था की हुई काव्यगोष्ठी

Image
आषाढी एकादशी के उपलक्ष्य में सत्यनारायण महापूजा पर कलमकार साहित्यिक संस्था की हुई काव्यगोष्ठी  ठाणे साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था कलमकार के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार एवं गीतकार रामस्वरूप साहू के निवास स्थान विश्वरूप दर्शन कल्याण (पूर्व) में सत्यनारायण की कथा के पश्चात महाप्रसाद का वितरण हुआ।महाप्रसाद के पश्चात् कलमकार साहित्यिक संस्था के तत्वाधान में मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार नंदलाल क्षितिज की अध्यक्षता एवं हास्य व्यंग्यकार सत्यदेव विजय के सुंदर संचालन में कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। उपस्थित साहित्यकारों में आ. प्रदीप सिंह पूर्व राजभाषा अधिकारी मध्य रेल,वरिष्ठ साहित्यकार जाधव साहेब,कवि संजय द्विवेदी,जयप्रकाश साहू,दयाराम दर्द, रामस्वरूप साहू,पवन तिवारी,उमेश शर्मा, मनोज शर्मा उरई,अभय साहू,कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप मुख्य रूप से उपस्थित थे सभी ने उत्कृष्ट काव्य पाठ किया।साहू जी के पुत्र एवं पुत्र वधू के वैवाहिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने की शुभकामनाएं एवं बधाइयां उपस्थित साहित्यकारों ने दी।अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष नंदलाल क्षितिज ने सभी की रचनाओं को सराहा और स

वीणा पाटील की सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह संपन्न

Image
वीणा पाटील की सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह संपन्न मुंबई: गुरूतेगबहादुर नगर स्थित क. दा. गायकवाड मनपा शाळा सभागृह में वरिष्ठ शिक्षिका वीणा प्रमोद पाटील की सेवानिवृत्ति पर शानदार समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उनका शाल,श्रीफल , पुष्प गुच्छ और भेंट वस्तु देकर सत्कार किया गया।समारोह की अध्यक्षता इमारत प्रमुख विष्णू सातपुते ने की। मुख्य अतिथियों में विभाग निरीक्षक पूजा पाटील एवं पूर्व विभाग निरीक्षक प्रीति पाटील उपस्थित थीं। समारोह में मुख्याध्यापिका  लक्ष्मी पोटे, उषा पथनवार, राजेंद्र चौधरी, शिक्षक नेता विनोद राठौड़,पराग साल्वे,मनीषा पवार, साधना कामेर,शमीम नाखवजी, अस्मिता गवंडी,महेश बागुल,विश्वनाथ तिवारी, सत्यदेव यादव,मच्छिंद्र बांधणे, पंजाबराव साबळे,सुधीर म्हात्रे, रजनीकांत सनमारे, मिथुन रामटेके, विश्वास चव्हाण,महापौर पुरस्कृत आदर्श शिक्षक मिलेश सहारे, उग्रसेन सिंह, कंवलजीत  अरोरा,विजय मिश्रा, राजोल मिश्रा,पुंडलिक पाटील, सुवर्णा पाटील, नमिता पंधरे,ज्योती दहिवले,सुमन विश्वकर्मा,रवी बिसेन, मनिराम भोये,अनिल उपराडे, महेश रहांगडाले,प्रशांत मोमीडवार,सुवर्णा सो

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में डिप्लोमा कोर्स की शुरुआत

Image
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में डिप्लोमा कोर्स की शुरुआत मुंबई :केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, के. जे. सोमैया परिसर, मुंबई में पौरोहित्य एवं कर्मकाण्ड विषय में पी. जी. डिप्लोमा कोर्स की शुरूआत के लिए एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें सभी विषयों के विभागाध्यक्ष, शिक्षाविद, धर्म सम्प्रदाय से जुड़े पुजारी ज्योतिष विशेषज्ञ एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए सभी ने अपना-अपना विचार प्रकट किया। इसकी अध्यक्षता करते हुए परिसर के निदेशक प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय ने कहा कि मुंबई आर्थिक राजधानी के साथ-साथ सांस्कृतिक नगरी भी है। जहां बहुत से ऐसे पर्व-त्योहार मनाये जाते हैं जो पौरोहित्य एवं कर्मकाण्ड विषय से सम्बन्धित रहते हैं। इसलिए इस विषय का धार्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से बहुत महत्त्व है। जिसके कारण इस पाठ्यक्रम का परिसर में प्रारम्भ करना आवश्यक है। विषय शुरूआत होने पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक जरुरत की पूर्ति होगी तथा इससे रोजगार के साधन भी प्राप्त होंगे । इस विषय के सम्बन्ध में ज्योतिष विभागाध्यक्ष तथा इस पाठ्यक्रम के संयोजक प्रो. भारत भूषण मिश्र ने कहा कि यह सनातन धर्म से

कांग्रेस द्वारा आषाढ़ी एकादशी पर नागरिकों को तुलसी के पौधे वितरित

Image
कांग्रेस द्वारा आषाढ़ी एकादशी पर नागरिकों को तुलसी के पौधे वितरित मुंबई। उत्तर मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र कुमार द्वारा आषाढ़ी एकादशी के शुभ अवसर पर नागरिकों को तुलसी के पौधों तथा उपवास के खाद्य पदार्थों, फल आदि का वितरण करने के लिए एक विशेष आयोजन किया गया । डॉक्टर नरेंद्र कुमार के इस विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में  मुंबई कांग्रेस की अध्यक्षा वर्षाताई गायकवाड़ उपस्थित थीं।बोरीवली विधानसभा के ब्लॉक क्रमांक 13 में आयोजित इस कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा ताई गायकवाड ने सर्वप्रथम डॉक्टर नरेंद्र कुमार और अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं संग कस्तूरबा मार्ग क्रमांक 5 स्थित श्री विठ्ठल रुक्मणि मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद नागरिकों के लिए तुलसी के पौधों तथा उपवास सामग्री वितरण आयोजन में शामिल हुईं।   इस आयोजन में उत्तर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष कालु बुधेलिया, पूर्व उत्तर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अशोक सूत्राले, पूर्व नगरसेवक विनय पाटिल, सचिन सावंत, डॉक्टर किशोर सिंह, कमलाकांत त्रिपाठी, शिवसहाय सिंह राना,  सहित अन्य कांग्रेस के प

मुंबई के अनधिकृत स्कूलों पर मेहरबान बीएमसीना जुर्माना और ना ही किया केस दर्ज

Image
मुंबई के अनधिकृत स्कूलों पर मेहरबान बीएमसी ना जुर्माना और ना ही किया केस दर्ज मुंबई। मुंबई महानगरपालिका हर साल अनधिकृत स्कूलों की सूची जारी करती है लेकिन नियम के मुताबिक जुर्माना और केस दर्ज नहीं किया जाता है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली द्वारा दायर आरटीआई के जबाब में एफआईआर और जुर्माने के बारे में पूछे जाने पर शिक्षा विभाग ने जवाब दिया कि कार्यवाही जारी है।आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मनपा के शिक्षा विभाग से अनधिकृत स्कूल के बारे में जानकारी मांगी थी। इस जानकारी में लगाए गए जुर्माने और दर्ज किए गए अपराधों की जानकारी भी शामिल थी। विभाग निरीक्षक क्रिस्टीना डायस ने अनिल गलगली को बताया कि वर्ष 2023-2024 के लिए अनधिकृत स्कूलों की जानकारी मनपा की वेबसाइट पर जनता के लिए जारी की गई है। बताया जाता है कि स्थानीय थाने में दर्ज अपराध को लेकर कार्रवाई की जा रही है वहीं वसूले गये जुर्माने को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है। मुंबई मनपा की वेबसाइट पर प्रकाशित सूची में शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2019 के नियम 18 के तहत कुल 269 स्कूलों को अनधिकृत घोषित किया गया है। ऐसे अनाधिकृत स्कूल पर 1 ल

जन नायक एक दमदार सख्सियत "

Image
" जन नायक एक दमदार सख्सियत " दिव्यालय एक व्यकितत्व परिचय में हुआ साक्षात्कार!  अतिथि- एम.एल.सी देवेन्द्र प्रताप सिंह होस्ट- किशोर जैन  सौजन्य से- दिव्यालय परिवार जन नायक जन नेता वो चेहरा एक दमदार सख्सियत जिसे जनता चुनती है, जो लाखों लोगों की आवाज बन एक सुदृढ़ , स्वस्थ समाज देता है, अवाम के हक के लिए संघर्ष करता है,जी हाँ आज के हमारे अथिति एक इमानदार कद्दावर राजनेता हैं, एम.  एल.सी देवेंद्र प्रताप सिंह से बातचीत के कुछ अंश- प्रश्न- अपने जन्म भूमि के बारे में बताएं?  उत्तर- मेरा जन्म गोरखपुर के उत्तर प्रदेश में हुआ, मेरी शिक्षा- दीक्षा और राजनीतिक  करियर की शुरुआत भी यहीं से हुई| प्रश्न- पहली बार आपने चुनाव कब जीता और अपने शुभचिन्तकों के आकांक्षाओं पर कहाँ तक खरे उतरे?  उत्तर- पहली बार  98 में मैंने चुनाव जीता और पूरी निष्ठा से अपने शुभचिन्तको के आकांक्षाओं पर खरा रहा| सत्य के लिए अडिग रहा अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध  था, हूँ और आगे भी रहूंगा || प्रश्न- आप एक माध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं, ऐसे में आपको एक उम्मीदवार के रूप में किन- किन मुश्किलातों

सचिवालय की हर समस्या के समाधान के लिए सीमा गुप्ता ने किया नामांकन

Image
सचिवालय की हर समस्या के समाधान  के लिए सीमा गुप्ता ने किया नामांकन लखनऊ । अत्यंत कर्मठ जागरूक ऊर्जाशील सचिवालय की अधिकारी सीमा गुप्ता  सचिवालय  संघ के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरी। इस अवसर पर सचिवालय के  अधिकारियों में हर्ष का माहौल देखा गया। सीमा गुप्ता काम में पुख्ता का नारा भी सचिवालय के हर अनुभाग ऑफिस में गूंजने लगा है। सीमा आरंभ से ही सचिवालय के तमाम मुद्दों के लिए आंदोलनों में संघर्ष करती रही हैं बल्कि सचिवालय भत्ता बहाली, सचिवालय के विभिन्न गेट से निर्विघ्न आवाजाही, शिशु सदन नियमावली, कोविड-19 महामारी के दौरान 100% वैक्सीनेशन, सैनिटाइजर की व्यवस्था, हेल्थ एटीएम, समीक्षा अधिकारी की स्थायीकरण के लिए ट्रिपल सी की व्यवस्था, विभिन्न भवनों में महिला बाथरूम, विभिन्न सांस्कृतिक साहित्यिक कार्यक्रम मे सचिवालय की महत्वपूर्ण भूमिका,लोक भवन में अत्याधुनिक कैंटीन और वर्षों से प्रतीक्षित सचिवालय संघ के चुनाव करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीमा के एजेंडे में समीक्षा अधिकारी का 5400 ग्रेड पे, पुरानी पेंशन बहाली,सबको आवास, विभिन्न पदों की वृद्धि ,पदोन्नति के लिए शिथिलीकरण की

मुंबई के युवा उद्योजक निखिल रूपारेल को मिला युवा प्रेरणा पुरस्कार

Image
मुंबई के युवा उद्योजक निखिल रूपारेल को मिला युवा प्रेरणा पुरस्कार मुंबई। नेहरू युवा केंद्र, मुंबई द्वारा 27 जून को कुसुमाग्रज मराठी भाषा भवन में आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम में मुंबई के युवा समाजसेवी निखिल रूपारेल को उनके राष्ट्रीय और सामाजिक योगदान के लिए युवा प्रेरणा पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रेलवे पुलिस आयुक्त डॉ रविंद्र शिसवे के हाथों उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया। भारत सरकार के युवा व क्रीडा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में युवा उद्योजक निखिल रूपारेल के अलावा महिला उद्योजक डॉ रेखा चौधरी, राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए वीरेंद्र शेखावत, उमेश जाधव तथा आशुतोष पांडे को भी युवा प्रेरणा पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक उपसंचालक यशवंत मानखेडकर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश कुमार मनुरे ने की। विशेष अतिथि के रूप में डॉ वासंती कथारावन, अभिनेत्री सिद्धि इंद्राणी, यशवंत महाडेश्वर समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

वरिष्ठ साहित्यकार गोविंद भारद्वाज भगवत गीता कर्म योगी ज्ञान-योगी सम्मान से सम्मानित

Image
वरिष्ठ साहित्यकार गोविंद भारद्वाज भगवत गीता कर्म योगी ज्ञान-योगी सम्मान से सम्मानित जयपुर शिव शक्ति नगर मुहाना मंडी रोड मानसरोवर जयपुर राजस्थान के वरिष्ठ साहित्यकार गोविंद भारद्वाज पिछले कई वर्षों से साहित्य की सेवा अनवरत करते चले आ रहे हैं। गोविंद भारद्वाज नेशनल ओपन बोर्ड में officer-in- charge के रूप में कार्यरत हैं। आप एक ऑफिसर के रूप में देश की सेवा करते हुए हिंदी साहित्य की सेवा भी उतने ही तन्मयता से करते आ रहे हैं। आपको 27 जून 2023 को महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के पश्चात भगवत गीता कर्मयोगी/ज्ञान योगी सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके पूर्व आपको साहित्य सेवा के लिए अटल गौरव सम्मान 2023 जैसे सम्मानों से सम्मान किया जाता है। वरिष्ठ साहित्यकार गोविंद भारद्वाज के उक्त सम्मान पाने पर साहित्यिक मंच के साहित्यकारों एवं संबंधियों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं।

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भिवंडी में महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम संपन्न

Image
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भिवंडी में महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम संपन्न भिवंडी। भारतीय जनता पार्टी ,भिवंडी शहर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मोदी सरकार द्वारा 9 सालों में किए गए कार्यों को लेकर महाजनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा बनाई गई सभी स्कीमों की जानकारी संपूर्ण रूप से लोगों को दी गई और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के किए हुए कार्यों को लोगों को बताया गया, जिसमें में बड़ी तादाद में मुस्लिम  पुरुषों के अलावा बड़ी तादाद में मुस्लिम महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनाब सूफी एम के चिश्ती , राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, अल्पसंख्यक मोर्चा उपस्थित रहे । उन्होंने कहा कि सम्मानीय प्रधानमंत्री पूरे देश को सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ा रहे हैं और बगैर किसी भेदभाव के सभी समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में आई है तब से हमारे देश का मुस्लिम समाज पूरे तरीके से सुरक्षित महसूस कर रहा है और हर विभाग में उनकी हिस्सेदारी नजर आ रही है, चाहे

महापौर पुरस्कृत प्रधानाध्यापिका लीलावती सिंह का सम्मान समारोह संपन्न

Image
महापौर पुरस्कृत प्रधानाध्यापिका लीलावती सिंह का सम्मान समारोह संपन्न मुंबई । बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण एफ- उत्तर  विभाग  न्यु सायन मनपा हिंदी शाला क्रमांक -2 की  महापौर पुरस्कृत आदर्श मुख्याध्यापिका श्रीमती  लीलावती  इंद्र बहादुर सिंह  के सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह का आयोजन गुरुनानक इंग्लिश  स्कूल सायन (प)  शाला सभागृह में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनपा शालाओं के पूर्व अधीक्षक  रामचंद्र पांडेय ने किया।  सर्वप्रथम व्यासपीठ के प्रतिनिधित्व में दीप प्रज्ज्वलन  तथा  सरस्वती पूजन किया गया।  तंत्र स्नेही शिक्षिका श्रीमती राधा गुप्ता  के निर्देशन में शालेय विद्यार्थियों द्वारा सुमधुर संगीत एवं अभिनय नृत्य के माध्यम से सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत का सुंदर  प्रस्तुतीकरण  किया गया। अतिथि परिचय तथा स्वागत की भूमिका का निर्वहन शिक्षक सेना के उप कार्याध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप राय  तथा  कार्यक्रम की प्रस्ताविकी  शाला के मुख्य शिक्षक  विनोद कुमार मिश्रा ने  प्रस्तुत किया।  प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भाजपा के  प्रदेश उपाध्

देवीशंकर यादव का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

Image
देवीशंकर यादव का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न मुंबई:पासपोली मनपा स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक देवीशंकर यादव की सेवानिवृत्ति का भव्य समारोह  कांजूर मार्ग स्थित होटल गोपालास में आयोजित किया गया।इस अवसर पर उनका एवं उनकी जीवन संगिनी विद्यावती यादव का शाल ,श्रीफल, पुष्प गुच्छ एवं भेंट वस्तु देकर सत्कार किया गया। समारोह में  आल इंडिया यादव महासभा मुंबई के महासचिव समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव , प्रिंसिपल विनोद पासी, आशा गौड़,पूर्व प्रधानाचार्य बी.एन.यादव, गिरधर यादव, प्रिंसिपल देवेंद्र प्रताप सिंह,शिक्षक सभा के सहसचिव ओमप्रकाश यादव, शिक्षक सभा के नेता ओमप्रताप सिंह, शिक्षाविद् महेंद्र यादव,संजय राममूर्ति यादव, मुकेश कुमार सिंह, इंद्रलाल यादव, संतोष कुमार यादव,अवधेश गिरी,उषा जायसवाल, अमरनाथ यादव, मनोज यादव,ओमप्रकाश गुप्ता सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे। उपस्थित जनों ने लजीज स्नेह भोजन का आस्वाद लिया। नागेंद्र यादव ने सभी उपस्थित गणमान्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रामकेश्वर सिंह का निधनशिक्षा और सामाजिक जगत में शोक की लहर

Image
पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रामकेश्वर सिंह का निधन शिक्षा और सामाजिक जगत में शोक की लहर जौनपुर। गोपाल नारायण इंटर कॉलेज, रुपईपुर, सुल्तानपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रामकेश्वर सिंह का 64 वर्ष की उम्र में शाहपुर सानी, बदलापुर जौनपुर स्थित उनके पैतृक निवास पर निधन हो गया। वे काफी अरसे से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में भी शोक की लहर दौड़ गई। पांच भाइयों में सबसे बड़े रामकेश्वर सिंह के बड़े बेटे सुनील सिंह ने गोमती नदी के तट पर मुखाग्नि दी। बीजेपी विधायक रमेश चंद्र मिश्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुभाषचंद्र पांडे, प्रधानाचार्य विनोद तिवारी, कमला प्रसाद तिवारी , पूर्व प्रधान रामजियावान तिवारी, मायाशंकर तिवारी, संजय तिवारी, ग्राम प्रधान चंद्रशेखर यादव, जिला मंत्री अवधेश यादव, जिला पंचायत सदस्य शिवप्रताप सिंह उर्फ नाटे सिंह,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, सुभाष सिंह, शिवशंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत राम आसरे यादव समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा

सर्वेक्षण में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी सबसे लोकप्रिय मुस्लिम नेता

Image
सर्वेक्षण में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी सबसे लोकप्रिय मुस्लिम नेता                                                                                    मुंबई। कांग्रेसी नेता सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी को एक टि्वटर पोल के अनुसार भारत में सबसे लोकप्रिय मुस्लिम नेता घोषित किया है। जुबेर मेमन जुबेर /मीडिया द्वारा ट्विटर पर कराए गए सर्वेक्षण में उपयोगकर्ताओं से वर्तमान में भारत के प्रमुख मुस्लिम राजनीतिक नेता के लिए वोट करने को कहा गया कुल 21,347 प्रतिभागियों में से इमरान प्रतापगढ़ी को 68.9 प्रतिशत वोट मिला। उनके बाद असदुद्दीन ओवैसी को 27.8 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहां गया कि आजम खान और बदरुद्दीन अजमल को सबसे कम, केवल 1.9 प्रतिशत और 1.5 प्रतिशत  वोट मिले। इससे इमरान प्रतापगढ़ी का मुस्लिम समाज के युवाओं में क्रेज और बड़ा है । यह एक सर्वे की एजेंसी ने बताया। इमरान प्रतापगढ़ी को उनके व्यक्तित्व और संवाद के आधार पर ज्यादातर लोगों ने पसंद किया।

काव्यसृजन ने 10वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

Image
काव्यसृजन ने 10वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया रा.सा.सा.व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन ने दस वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में २५ जून २०२३ दिन रविवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किया|योगिराज श्रीकृष्ण विद्यालय सफेदपुल साकीनाका के प्रांगण में आयोजन तीन सत्रों में किया गया|जिसमें प्रथम सत्र में सरस्वती पूजन वंदन व काव्यसृजन की ऐतिहासिक गाथा का गायन हुआ|लेखक आत्मिक श्रीधर मिश्र,प्रस्तुत कु.साधना पाण्डेय व संजवनी शर्मा ने किया|संस्था ने दोनो बालिकाओं को प्रशस्तिपत्र शाल श्रीफल पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया|      द्वितीय सत्र में आ.सूर्यकांत शुक्ल जी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई|संचालन लालबहादुर यादव कमल जी ने किया|वक्ता संजय द्विवेदी,हौंसिला प्रसाद अन्वेषी,सौ.कमलेश पाठक,जीतराम यादव,त्रिलोचन सिंह अरोरा जी रहे|विषय था *हिन्दी साहित्य के उत्थान में साहित्यिक संस्थाओं की उपयोगिता व योगदान*सभी ने अपने सुन्दर विचार रखकर सभी श्रोताओं को लाभान्वित किया|सभी वक्ता अतिथियों का सम्मान संस्था ने शाल श्रीफल प्रशस्तिपत्र व पुष्पगुच्छ से किया|       त्रितीय सत्र में आ.कमलेश पाण्डेय तरुण जी की

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध के अवसर पर मीरा भायंदर में निकाली गई साइकिल रैली

Image
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध के अवसर पर मीरा भायंदर में निकाली गई साइकिल रैली भायंदर। आज अंर्तराष्ट्रीय नशा निषेध दिन के अवसर पर मीरा भायंदर ,वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की तरफ से साईकल रैली का आयोजन किया गया।  नयानगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र वनकुटी एवं नवघर पुलिस स्टेशन की  तरफ से सुबह- 8 बजे मनपा प्रभाग क्र.-21 मे कसाडेला पूनम सागर मीरारोड से भायंदर पूर्व तक की साइकिल रैली में अरे गवानी लोगों ने भाग लिया। पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित नशामुक्ति के कार्यक्रम मे नशामुक्ति हेतु एक नाटक का मंचन भी किया गया। रैली में उपस्थित स्थानीय पूर्व नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से निश्चित रूप से समाज में एक अच्छा संदेश जायेगा। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी जयंत बजवले, उमेश पाटील, जितेंद्र वनकुटी, विजय पवार, पूर्व नगरसेवक अनिल विरानी, पूर्व नगरसेविका सीमा शाह, हेतल परमार, सारा अकरम समेत अनेक गणमान्य लोगों ने शामिल होकर लोगों को नशा मुक्ति जागरूकता का संदेश दिया।

डॉ हरेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र हर्षित सिंह का आकस्मिक निधन

Image
डॉ हरेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र हर्षित सिंह का आकस्मिक निधन जौनपुर। जफराबाद विधानसभा के पूर्व विधायक डॉक्टर हरेंद्र प्रताप सिंह के इकलौते होनहार पुत्र हर्षित सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे जनपद के साथ-साथ परिवार के करीबी लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि वे इस हृदय विदारक घटना से स्तब्ध है। ईश्वर उनके परिवार को यह सदमा बर्दाश्त करने की ताकत दे और बच्चे की आत्मा को शांति प्रदान करे। बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, भाजपा के मुंबई प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, बीजेपी नेता एडवोकेट अखिलेश चौबे, राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक कुंवर जय सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव समेत अनेक लोगों ने हर्षित सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

सोच बदलो,मुलुंड बदलेगा" के द्वारा नोटबुक एवम शालेय सामग्री वितरण*

Image
*"सोच बदलो,मुलुंड बदलेगा" के द्वारा नोटबुक एवम शालेय सामग्री वितरण* मुंबई-जनसेवक एवम पत्रकार शुलभ जैन की *"सोच बदलो,मुलुंड बदलेगा" के द्वारा नोटबुक एवम शालेय सामग्री वितरण* मुलुंड हाई स्कूल हाल, चंदन बाग रोड, मुलुंड प.पर आयोजित किया गया।    इस अवसर पर कांग्रेस नेता ,वरिष्ठ समाज सेवी डॉ.बाबुलालसिंह,डॉ.आर .आर.सिंह, उत्तम गीते,संजय माली, हेमकिरण जंगम, समाज सेवक कन्हैयालाल गुप्ता,विलास राजपूत, भारती जैन, निर्मलासोनावणे,मनीष कुवाडिया,राजेश जाधव,महर्षि दयानंद फाउंडेशन के अमितजैसवाल  जिगर भानुशाली , मुकेश सिंह  द्वारा विद्यार्थियों को नोटबुक एवम शालेय सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथीयों ने शुलभ जैन द्वारा किये जा रहे मानवता से परिपूर्ण कार्यो,पशु पक्षी ,पर्यावरण संरक्षण एवम मुलुंड की जनता के लिए आवश्यक सराहनीय कार्यो का बखान किया।

जेईई एडवांस में नमह कुशवाहा ने लहराया परचम

Image
जेईई एडवांस में नमह कुशवाहा ने लहराया परचम मुंबई।  जेईई एडवांस में नमह कुशवाहा ने ऑल इण्डिया में 361वीं रैंक लाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। बता दें कि मुम्बई निवासी कुशवाहा के पिताजी रेलवे के कांट्रेक्टर हैं। यह मूल रूप से  सतना शहर के हैं जो की मध्यप्रदेश में स्थित है। वहाँ इनका पैतृक निवास है। यह पहले  प्रयास में ही ऑल इंडिया सामान्य श्रेणी में 2093वीं रैंक प्राप्त किए हैं। वहीं ओबीसी की ऑल इंडिया रैंकिंग 361वीं प्राप्त की है। नमह ने कहा कि मेरी सफलता में मेरे दादा व माता-पिता का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन रहा जिसके कारण मैं यह मुक़ाम  हासिल कर पाया हूँ।