Posts

Showing posts from June, 2021

कृष्णशंकर सिंह की सेवासम्पूर्ति सम्मान समारोह सम्पन्न

Image
कृष्णशंकर सिंह की सेवासम्पूर्ति सम्मान समारोह सम्पन्न  मुम्बई:  कांदिवली हनुमान नगर हिंदी शाला के वरिष्ठ शिक्षक कृष्णशंकर सिंह का सेवासम्पूर्ति सम्मान समारोह शाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की प्रतिमा पूजन से हुआ।शाला की छात्राओं ने संगीत शिक्षिका  पूजा फडवीस के मार्गदर्शन में सरस्वती वंदना व स्वागतगीत प्रस्तुत किया। प्रमुख वक्ता के रूप में मेयर पुरस्कृत शिक्षक  जितेंद्र तिवारी व शिक्षक  शिवबहादुर यादव , विनोद मिश्र ने अपने विचार व्यक्त किये। शालापरिवर की तरफ से गौरव मूर्ति का भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर सेकंडरी के इंचार्ज सुरेन्द प्रताप प्रजापति ने अपने स्टाफ के साथ सर का स्वागत किया।मानपत्र वाचन शिक्षक सेना के नेता व शिक्षक  श्याम नंदन यादव ने किया।कार्यक्रम अतिथि समाजसेवी व शिक्षक राजेश सिंह ने गौरव मूर्ति को स्पष्टवादी व शाला के छात्र को शिष्यवृत्ति  दिलाने वाला समर्पित शिक्षक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति राकेश तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन शाला की मुख्यशिक्षिका जान्हवी  संखे  ने किया।कार्यक्रम का संचालन महाराष्ट्र राज्य पुरस्क

विश्व डॉक्टर दिवस के निमित्त डॉक्टरों का सम्मान करेगा उत्तर भारतीय मोर्चा

Image
विश्व डॉक्टर दिवस के निमित्त डॉक्टरों का सम्मान करेगा उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई: विश्व डॉक्टर दिवस के निमित्त ,उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई की तरफ से 2 जुलाई को दहिसर पश्चिम स्थित रिवर व्यू सभागृह में डॉक्टरों के अभिनंदन तथा मुफ्त छतरी वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री राम यादव तथा समाजसेविका रेखा राम यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में अपनी जान की परवाह न करते हुए डॉक्टरों ने जिस तरह से लोगों की जान बचाई है, उसे देखते हुए उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई द्वारा विश्व डॉक्टर  दिवस के निमित्त उनका सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा। राम यादव ने कहा कि ईश्वर भले हमें पृथ्वी पर भेजता है परंतु हमें स्वस्थ और दीर्घायु बनाने की दिशा में डॉक्टरों का योगदान अमूल्य है। यही कारण है कि विश्व डॉक्टर दिवस के निमित्त के जीवन देने वाले डॉक्टरों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी, दहीसर विधानसभा की विधायक मनीषा चौधरी, उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के प्रभारी पवन त्रि

वरिष्ठ साहित्यकार को जन्मदिन की बधाई

Image
वरिष्ठ साहित्यकार को जन्मदिन की बधाई मुंबई:वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार एवं फिल्मकार मधुराज मधु  ने समाज के शोषित वर्ग को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.निर्मला फाउंडेशन की ही तरह बहुत सारी संस्थाओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनको वर्तमान में साहित्य का आधार स्तंभ के साथ ही उनकी लेखनी को सामाजिक परिवर्तन का आधार मानकर उन्हें सामाजिक समानता का सबसे बड़ा मार्गदर्शक माना है.

कांदिवली में सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान

Image
कांदिवली में सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान मुंबई: बजाज रोड मनपा उच्च प्राथमिक हिंदी शाला कांदिवली पश्चिम में कल से सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ शिक्षक जयप्रकाश आर राय, शिक्षिका गीता रमेश शर्मा तथा हमाल भीमाबाई भीकाजी झोरे को विद्यालय परिवार की तरफ से सेवानिवृत्ति विदाई की गई। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रुप में उपस्थित पश्चिमी उपनगर के अधीक्षक अशोक मिश्रा ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर इमारत प्रमुख तथा मुख्याध्यापिका मीना प्रशांत कवले, मुख्याध्यापिका मीनल देसाई, प्रभारी  राजीव सिंह,पत्रकार गुलाबधर पांडे समेत अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार राममूर्ति सिंह ने किया।

वर्सोवा में 1000 कामगारोंऔर नागरिकों को बाटी गई मुफ्त छतरी

Image
वर्सोवा में 1000 कामगारोंऔर नागरिकों को बाटी गई मुफ्त छतरी मुंबई: मॉडेल टाऊन रेसिडेंटस वेल्फर  असोसिएशन की ओर से 1000 सफाई कामगारों तथा विभाग के रहवासियों को मुफ्त छतरी बांटी गई। कार्यक्रम का आयोजन मनपा के पूर्व विरोधी पक्ष नेता तथा वरसोवा विधानसभा समन्वयक देवेंद्र( बाळा) आंबेरकर ने किया।  कार्यक्रम में, के पश्चिम के सहायक मनपा आयुक्त विश्वास मोटे , वर्सोवा विधानसभा के संगठक शैलेश फणसे ,कोसमापोलिटन एज्युकेशन सोसायटी के महासचिव अजीत बालन,  वर्सोवा वेल्फर एज्युकेशन ट्रस्ट के विश्वस्त राजन चंडोक,राजेश शेट्ये उपविभागप्रमुख, सिद्धेश चाचे शाखाप्रमुख, मंडळ के पदाधिकारी राजु ढेरे अध्यक्ष,  संजीव(बिल्लू)कल्ले, अशोक मोरे, अनिल राऊत,विकी गुप्ता, जयवंत राऊत, कासीम अन्सारी, शौकत विरानी, संतोष  साटम, सूर्यकांत आंबेरकर, कृष्णा निर्गुण , महेंद्र सुर्वे,अंकुश पाटील , आशिष सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

भारत के नक्शे से छेड़छाड़ को लेकर ट्विटर पर भड़के भाजपाई

Image
भारत के नक्शे से छेड़छाड़ को लेकर ट्विटर पर भड़के भाजपाई मुंबई:  ट्विटर द्वारा भारतीय नक्शे से की गई छेड़छाड़ को लेकर मुंबई के भाजपा पदाधिकारियों ने ट्विटर की  तीखी आलोचना करते हुए उसे प्रतिबंधित करने की मांग की है। उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि ट्विटर,पिछले कुछ अर्से से जिस तरह मनमानी तरीके से कार्य कर रही है, उसे देखते हुए ट्विटर पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि भारत के नक्शे से छेड़छाड़ करके ट्विटर ने सब्र की सीमा पार कर दी है। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि ट्विटर को नए आईटी नियमों और भारत सरकार के आदेशों को मानना ही होगा। उन्होंने कहा कि ट्विटर ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग देश दिखाकर अक्षम्य अपराध किया है। उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री राम यादव ने कहा कि टि्वटर भारत की अखंडता और संप्रभुता के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। राष्ट्रीय हित को देखते हुए ट्विटर पर कडाई के साथ प्रतिबंध लगा देना चाहिए। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजित सिंह ने कहा कि ट्विटर की मनमानी पर कठोरता के साथ अंकुश लगाना चाह

विलास घेरडे ने पूर्व छात्रा की आर्थिक सहायता करके कीर्तिमान स्थापित किया

Image
विलास घेरडे ने पूर्व छात्रा की आर्थिक सहायता करके कीर्तिमान स्थापित किया  मुंबई:न्यू सायन मनपा माध्यमिक स्कूल के मुख्याध्यापक सदैव दूसरों की नि:स्वार्थ भावना से मदत करते रहते हैं कल जब एक पूर्व छात्रा उनके पास आर्थिक सहायता मांगने पहुची तो उन्होंने कुल तीन हजार एक सौ रूपये की राशि उसे सहायता स्वरूप  दी.गौरतलब हो कि विगत कई दशकों से वे छात्रों को प्रोत्साहित करते रहते हैं और समय समय पर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की यथासंभव सहायता भी करते रहते हैं.

पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित को पद्मविभूषण देने की मांग

Image
पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित को पद्मविभूषण देने की मांग भायंदर: राष्ट्रवाद लघु उद्योग व व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश पांडे ने कल मुंबई की यात्रा पर आए बिहार राज्य के उद्योग मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन से मिलकर मीरा भायंदर शहर में रहने वाले, पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित को मिट्टी के बर्तन बनाने की प्राचीन कला हेतु भारत सरकार द्वारा पद्मविभूषण  सम्मान देने की लिखित मांग की। इस अवसर पर पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री तथा मौलाना आजाद फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन के चेयरमैन हाजी हैदर आजम उपस्थित रहे।

अचिवर्स कालेज के प्रोफेसर, राष्ट्रीय कवि संगम के महाराष्ट्र मिडिया प्रभारी राजेश यादव बनाये गये सह-महामंत्री

Image
अचिवर्स कालेज के प्रोफेसर, राष्ट्रीय कवि संगम के महाराष्ट्र मिडिया प्रभारी राजेश यादव बनाये गये सह-महामंत्री देश में कवियों के सबसे बड़े संगठन राष्ट्रीय कवि संगम के महाराष्ट्र प्रांत के मीडिया प्रभारी राजेश यादव को पदोन्नत करके सह महामंत्री का पदभार दिया गया है।  राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश मित्तल और महामंत्री श्री अशोक बत्रा ने रविवार को सम्पन्न हुई वर्चुअल बैठक में इस बात की घोषणा की ।  महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष महेश दुबे ने अपने इस सहयोगी को नई भूमिका की सराहना करते हुए बधाई दी है । बैठक में श्री योगेंद्र शर्मा जी को भी केंद्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय मंत्री का पद दिया गया । सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं !

कोरोना के चलते डॉक्टर किशोर सिंह ने सादगी से मनाया जन्मदिन

Image
कोरोना के चलते डॉक्टर किशोर सिंह ने सादगी से मनाया जन्मदिन मुंबई: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव तथा कोरोना गाइडलाइन का निर्देश देखते हुए समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह ने इस वर्ष भी अपना जन्मदिन बेहद सादगी से मनाया। कोरोना के खतरे को देखते हुए उन्होंने पहले से ही अपने प्रशंसकों और शुभेच्छु जनों से सोशल मीडिया के माध्यम से ही जन्मदिन की बधाई देने का निवेदन किया था। समरस फाउंडेशन की तरफ से कार्याध्यक्ष आचार्य धर्मेंद्र मिश्रा,महासचिव शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, मुकुंद शर्मा राजेंद्र विश्वकर्मा, विशेष सलाहकार मुख्याध्यापक सुरेंद्र पांडे, विशेष सलाहकार पत्रकार राजेश उपाध्याय,समाजसेवी रामकृपाल शर्मा, ब्रिजेश यादव तथा भोला वर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर डॉ किशोर सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया के माध्यम से डॉ.  किशोर सिंह को जन्मदिन की बधाई देने वालों में महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी, भारतीय सदविचार मंच के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी, राहुल एजुकेशन के स

सैन सांस्कृतिक मंच द्वारा हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

Image
सैन सांस्कृतिक मंच द्वारा हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन  मुंबई  महानगर मुंबई के साहित्यिकार, पत्रकार कवि विनय शर्मा दीप के आयोजन,संयोजन व वरिष्ठ साहित्यकार पवन कुमार पवन, वरिष्ठ साहित्यकार माथुरकर जबलपुरी के मार्गदर्शन में रविवार दिनांक 27 जून 2021 अपराह्न 3 बजे से कोविड-19 का पालन करते हुए गूगल जूम ऐप पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार अनिल वर्मा "कौशल"(लखनऊ) ने की तथा मंच संचालन विनय शर्मा दीप ने की।उक्त गोष्ठी का आयोजन सैन समाज के कवियों को एक मंच देने के उद्देश्य से किया गया था,जिसमें 25 से तीस साहित्यकारों की उपस्थिति देखी गयी।उक्त राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में उपस्थित साहित्यकारों में क्रमशः कुछ कवियों की रचनाओं ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वरिष्ठ साहित्यकार अनिल वर्मा "कौशल "(लखनऊ) ने दोहे सुनाकर मनमोह लिया----- आग लगाती लू चली,सूरज खेले दांव। छांव छांव को ढूढ़ती,कंकरीट के गाँव।। भोजपुर,बिहार से अर्जुन कुमार ठाकुर ने भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की विधा पुरवईया को जिंदा रखते हुए लोगों को आह्लादित कर दिया--- नेहि

शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे ने किया नाना पटोले का अभिनंदन

Image
शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे ने किया नाना पटोले का अभिनंदन भायंदर: मीरा रोड की यात्रा पर आए महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व सभापति नाना पटोले का शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे ने अभिनंदन  किया। इस अवसर पर प्रख्यात भवन निर्माता खेतसिंह मेड़तिया , राष्ट्रवादी नेता अरुण कदम, संदीप पांडे,महेश म्हात्रे, पत्रकार अरुण उपाध्याय,पियूष सिंह समेत राजस्थानी समाज के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाना पाटोली भवन निर्माता तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सचिव खेतसिंह मेड़तिया के न्यू गोल्डन नेस्ट स्थित कार्यालय में सदीच्छा भेंट करने आए थे। राजस्थान समाज की अनेक संस्थाओं द्वारा नाना पटोले तथा खेतसिंह मेड़तिया का जोरदार अभिनंदन किया गया।

शिक्षकों को अगले आदेश तक 50 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति से मुक्ति

Image
शिक्षकों को अगले आदेश तक 50 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति से मुक्ति मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के शिक्षणाधिकारी महेश पालकर द्वारा आज जारी किए गए परिपत्रक के अनुसार महापालिका क्षेत्र में स्थित सभी स्कूलों से संबंधित शिक्षक शिक्षिकाओं तथा अन्य कर्मचारियों को अगले आदेश तक 50 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति से मुक्त कर दिया गया है।शिक्षणाधिकारी द्वारा जारी परिपत्रक के अनुसार कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच शिक्षक शिक्षिकाओं तथा अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित रखने की दिशा में तथा रेलवे में शिक्षक, शिक्षिकाओं और अन्य कर्मचारियों को यात्रा करने पर रेलवे द्वारा उन्हें रोके जाने को देखते हुए , शिक्षण उपसंचालक के निर्देशानुसार 50 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति को निरस्त करते हुए सभी को घर से ही ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देने का आदेश दिया गया है। शिक्षणाधिकारी महेश पालकर के इस परिपत्रक से शिक्षक शिक्षिकाओं ने राहत की सांस ली है। शिक्षक यूनियनों ने शिक्षकों की असुविधाओं को देखते हुए आज सुबह ही शिक्षणाधिकारी महेश पालकर से बात की थी।  शिक्षणाधिकारी ने आश्वासन दिया

मुझको मत मारो मांअजन्मी बेटी हूंमुझे कोख में मारो ना

Image
मुझको मत मारो मां अजन्मी बेटी हूं मुझे कोख में मारो ना छुरी से मत काटो टुकड़े टुकड़े कर के तन मन को न बांटो कितना मैं तड़प रही सांसे घुट घुट कर के मेरा दम तोड़ रही नदी नालों में फेंकोगे श्वानो का ग्रास बनकर  तुम टुकड़े देखोगे मेरा हाथ कहीं होगा होगा ये शीश  कहीं  मेरा घड़ भी कहीं होगा अजन्मी बेटी का क्या हाल "सजल" होता  खुद आंखों से देखो मां मंजु कट्टा "सजल "मेड़ता सिटी, नागौर (राज.) 9784189891

ससुराल में होगी, बेटी की पहचानबाबुल मोह ना पालो,तुम कर दो कन्यादान

Image
ससुराल में होगी, बेटी की पहचान बाबुल मोह ना पालो,तुम कर दो कन्यादान                     1 बगिया की बाबुल तेरी कली हूँ आंगन में तेरे ,मै भी पली हूं आज जिगर का टुकड़ा क्यों लगता है अंजान.....            बाबुल....                 2 जाना न चाहुं बाबुल घर में पराये जाना पडेगा लेकिन सबको भुला के दुनियां की रीति का ,करना होगा सम्मान          बाबुल...                     3 जिस घर में जाऊंगी, स्वर्ग बनाऊंगी तेरे घर की यादें सारी, यहीं छोड़ जाऊंगी दोनों कुल का बाबुल ,रखना है मुझको मान        बाबुल..... . मंजु कट्टा "सजल" मेड़ता सिटी नागौर (राज.)9784189891

कोविड की तीसरी लहर से बचने के लिए वायरस म्यूटेशन और मानव गलतियों से बचना होगा - आनंदश्री

Image
कोविड की तीसरी लहर से बचने के लिए वायरस म्यूटेशन और मानव गलतियों से बचना होगा - आनंदश्री - दो कारणों में एक पर नियंत्रण हमारे हाथ मे है   यह अच्छी खबर है कि, कुछ समय से COVID ​​​​-19 संक्रमण मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। कई राज्यों ने तो ढील ​​​देना शुरू कर दिया है, और बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है, जहां लोगों की भीड़ को देखा जा सकता है।  मास्क नहीं पहनना, साफ सफाई का अभाव और भीड़ का हिस्सा बनना COVID बढ़ाने का कारण बन सकता है। यंहा तक कि वेक्ससीनेशन से डर भी कोविड मामलों में फिर से वृद्धि हो सकती है। जिसे हम तीसरी लहर कहते है। दो कारक है वायरस बढ़ने के,  एक वायरस का नया म्यूटेशन तैयार होना और दूसरा मानव का व्यवहार । वायरस के म्यूटेशन ( नई पीढ़ी ) पर हमारा नियंत्रण नही है। लेकिन मानव व्यवहार तो हमारे हाथ मे है। अदृश्यता पर नियंत्रण नही पर जो सदृश्य है वह तो हमारे हाथ मे है ना।  अदृश्य वायरस है और सदृश्य मानव व्यवहार। आज हमारे हाथ मे केवल मानव व्यवहार को नियंत्रण करना है। इसके नियंत्रण से तीसरी लहर भी  नियंत्रित हो जाएगी।  जो हमारे हाथ मे है वह जरूर करेंगे। तीसरी लहर में भी

*राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के तत्वावधान में हुआ मुशायरा व कवि सम्मेलन*

Image
*राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के तत्वावधान में हुआ मुशायरा व कवि सम्मेलन* मुंबई  साहित्यिक,सांस्कृतिक,सामाजिक संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के तत्वावधान में रविवार दिनांक 27 जून 2021 कोविड-19 का पालन करते हुए आनलाइन ब्रोडकास्ट पर मुशायरे व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता अनिल कुमार राही ने की तथा संचालन मुंबई की प्रतिष्ठित कवियत्री प्रमिला किरण ने की।उपस्थित साहित्यकारों में सुनील शर्मा 'नील' (बेमेतरा-छत्तीसगढ़),सुनील कुमार 'चऊचक्क' (सोनभद्र-उप्र), अखिलेश कुमार (कांकेर- छत्तीसगढ़),दिव्यांश गुप्ता 'दिव्य' (उरई-उप्र) उपस्थित थे। सभी ने अपनी-अपनी विधाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया और समारोह सफल रहा।उक्त मुशायरे व कवि सम्मेलन का आयोजन एवं संयोजन राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ" के संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम (श्रावस्तवी), अध्यक्ष अनिल कुमार राही (मुंबई), संयोजक संजय द्विवेदी (कल्याण- महाराष्ट्र),सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर(लखीमपुर खीरी), संरक्षक दिवाकर चंद्र त्रिपाठी "रसिक" (छत्तीसगढ़) एवं मीडिया प्रभारी विनय शर्मा "दीप" (ठाणे

चंद्रशेखर आजाद से मिले युवा भीम सेना समिति के संस्थापक विनय जैसवार

Image
चंद्रशेखर आजाद से मिले युवा भीम सेना समिति के संस्थापक विनय जैसवार मुंबई: युवा भीम सेना समिति के संस्थापक विनय  जैसवार ने उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर, मुंबई की 2 दिन की यात्रा पर आए भीम सेना के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ’ रावण’ से मुलाकात कर पार्टी संगठन को और मजबूत करने के संबंध में परिचर्चा की। इस अवसर पर महासचिव सुरेंद्र जैसवार, युवा भीम सेना  समिति के वरिष्ठ सलाहकार रामप्रताप गौतम ,युवा महासचिव लव कुश निगम, सोशल मीडिया प्रभारी सूरज जैसवार, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजमनी गौतम समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि युवा भीम सेना समिति द्वारा मुंबई के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश में भी दलित समाज के बीच सराहनीय सामाजिक कार्य किया जा रहा है।

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच द्वारा आनलाइन 100 वाँ कवि सम्मेलन सम्पन

Image
अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच द्वारा आनलाइन 100 वाँ कवि सम्मेलन सम्पन मुंबई : अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच मार्च २०२० से सतत कवि सम्मेलन कराती आ रही है।इस माह संंवेदना विषय पर 100वाँ कवि सम्मेलन संपन्न हुआ।गोष्ठी का शुभारंभ सुनिलदत्त मिश्रा ने किया,जिसमें समारोह की अध्यक्षता आरती आन्नद ने की, मुख्य अतिथियों में पी एल शर्मा,विशेष अतिथी राम राय,आशा जाकड , संतोष साहू,विनय शर्मा दीप, शिवपूजन पाण्डेय,जनार्दन सिंह उपस्थित थे।गोष्ठी का संचालन डॉ अलका पाण्डेय,सुरेन्द्र हरड़ें और शोभारानी तिवारी ने किया।गोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती वंदना से वीना आडवानी ने किया।मंच की अध्यक्षा ने बताया कि गोष्ठी का उद्देश्य मनुष्य के भीतर संवेदना को जगाना है,इसलिए विषय संवेदना रखा गया है।जिसमें पच्चास कवियों ने काव्य पाठ किया।अध्यक्ष महोदया ने उपस्थित सभी कवियों को सम्मान पत्र देकर स्वागत किया। गोष्ठी को यादगार बनाने का प्रयास सफल रहा,अलका पाण्डेय  ने संवेदना पर पढते हुए कहा---- संवेदना न होगी तो , वेदना का अहसास न होगा  दोनो परस्पर बहने ही तो है  संवेदना होगी तभी वेदना का एहसास होगा ! कवियत्री रानी नारंग के श

पूर्वांचल के लोगों में बढ़ रही है, शिवसेना की लोकप्रियता– डॉ द्रिगेश यादव

Image
पूर्वांचल के लोगों में बढ़ रही है, शिवसेना की लोकप्रियता– डॉ द्रिगेश यादव मुंबई: भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई , एक ऐसा शहर है, जहां पूर्वी उत्तरप्रदेश के लाखों लोग मेहनत करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। यही कारण है कि मैं ,पूर्वांचल के लोगों को महाराष्ट्र की धरती और संस्कृति से जुड़ी शिवसेना से जोड़ने का काम कर रहा हूं। महाराष्ट्र और पूर्वी उत्तरप्रदेश का पुराना नाता रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक में वाराणसी के पंडित गागा भट्ट की भूमिका इतिहास के पन्नों में सुरक्षित है। शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक तथा पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने उपरोक्त बातें कही। रामचरितमानस की चौपाई, जहां बसहि, तह सुंदर देसू को उद्धृत करते हुए डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों के लिए उत्तरप्रदेश भले ही जन्मभूमि हो, परंतु कर्मभूमि मुंबई ही है। कौशल विकास परिवार के माध्यम से मैं, जन्मभूमि और कर्मभूमि को जोड़ने का प्रयास कर रहा हूं।  डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि शिवसेना  ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसकी कथनी और करनी में समानता है।

यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव पर पूर्वाचल विकास परिवार की नज़र

Image
यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव पर पूर्वाचल विकास परिवार की नज़र मुंबई: पूर्वांचल के सर्वांगीण विकास तथा आत्मनिर्भरता के लिए पिछले कई सालों से सार्थक लड़ाई लड़ने वाली संस्था पूर्वांचल विकास परिवार ने वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सक्रिय उपस्थिति का मन बना रही है। पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल में जिस तरह से लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटकर राजनीति की जा रही है, वह बेहद निराशाजनक है। पूर्वांचल के विकास की दिशा में, डिवाइड एंड रूल पॉलिसी लगातार सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ है। डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल विकास परिवार ,पूर्वांचल में आपसी प्यार, सद्भावना और आपसी विश्वास के साथ विकास में विश्वास रखता है। हम  लोगों को आपस में लड़ाने वाले लोगों का सख्त विरोध करते हैं। पूर्वांचल विकास परिवार, पूर्वी उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र में रहने वाले लाखों लोगों के बीच सेतु का काम करता है।उन्होंने कहा कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में हम, समान विचारधारा के प्रत्याशियों का समर्थन कर सकते हैं अथवा जरूरत पड़ने पर प

निकाय चुनावों में दिखेगी बीजेपी की ताकत–अजित सिंह

Image
निकाय चुनावों में दिखेगी बीजेपी की ताकत–अजित सिंह मुंबई: महाराष्ट्र में होने वाले निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ताकत दिखाई देगी। महाराष्ट्र की आघाडी सरकार सभी मोर्चों पर विफल है। सरकार में व्याप्त अंतर्कलह के चलते जनहित के काम पूरी तरह से ठप हैं। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजित सिंह ने उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास चाहती है। यही कारण है कि ओबीसी आरक्षण को लेकर हम आंदोलित है। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में हम सभी ओबीसी आरक्षण कायम होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। अजित सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र की आघाडी सरकार किसी भी क्षण गिर सकती है। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह की सराहना करते हुए अजित सिंह ने कहा कि मुंबई भाजपा प्रवक्ता के रूप में वे भाजपा की विचारधारा एवं कार्यों को सुंदर तरीके से मीडिया के सम्मुख प्रस्तुत कर रहे हैं।

योद्धा के रूप में सीमा द्विवेदी ने तय किया 30 वर्षों का राजनीतिक सफर

Image
योद्धा के रूप में सीमा द्विवेदी ने तय किया 30 वर्षों का राजनीतिक सफर जौनपुर: जौनपुर जिले की गढ़वारा से और मुंगरा बादशाहपुर की विधायक रही राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी विश्वास और विकास कार्यो के लिये बस नाम ही काफी है। शिक्षा और संस्कारों के प्रणेता अपने पिता भाजपा जिलाध्यक्ष रहे स्व.मातासेवक उपाध्याय की सामाजिक,राजकीय परिपाटी को आगे बढाने में निरंतर सक्रिय सीमा द्विवेदी ने अपने तीस वर्ष के सामाजिक एवम राजनैतिक कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया। सफल राजनेता के रूप में स्थापित सीमा द्विवेदी ने अपनी सहजता,सरलता,सौम्यता से क्षेत्र की जनता के दिलो पर राज किया है। 1995 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुईं सीमा द्विवेदी ने पहली बार 26 वर्ष की उम्र में गढ़वारा विधानसभा से विधानसभा चुनाव जीतकर विधान भवन में पहुची। सीमा द्विवेदी उस समय की विधानसभा में सबसे कम उम्र की विधायक थी। उसके बाद सीमा द्विवेदी 2007 में विधानसभा चुनाव जीत कर सीमा द्विवेदी दूसरी बार सदन में पहुची।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा की जिम्मे

साहित्यिक मंच अवधी मिठास से बही अवधी मिट्टी की सुगंध

Image
साहित्यिक मंच अवधी मिठास से बही अवधी मिट्टी की सुगंध मुंबई :साहित्यिक,सांस्कृतिक,सामाजिक  एवं आध्यात्मिक संस्था अवधी मिठास (अखिल भारतीय अवधी समाज-उत्तर प्रदेश) राष्ट्रीय पटल से शनिवार दिनांक 27 जून 2021 को अखिल भारतीय अवधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ पवन विजय,उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ल,राष्ट्रीय संयोजक डॉ अरुण प्रकाश, कोषाध्यक्ष सुरेश सैनिक,मीडिया प्रभारी प्रो. श्रेयस त्रिपाठी, संयोजक श्रावस्ती से प्रीतम श्रावस्तवी,महासचिव एवं संस्था संस्थापक मनोज मिश्रा "कप्तान" व समस्त पदाधिकारियों  के आयोजन,संयोजन में मुंबई के सुप्रसिद्ध साहित्यकार छंद,गीत, मुक्तक,सवैया,कजरी के सशक्त स्वर अवधी माटी के लाल कवि, पत्रकार विनय शर्मा दीप को  अवधी मिट्टी की सुगंध को बिखरने हेतु आमंत्रित किया गया। एकल काव्यपाठ करते हुए विनय शर्मा दीप ने उपस्थित सभी साहित्यकारों,मित्रों,संबंधियों को अपनी अवधी,भोजपुरी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।उपस्थित मंच से बाबा कानपुरी, मंजू कट्टा,ज्ञानेन्द्र पांडे,ब्रजभूमि से कृष्णा भारद्वाज शास्त्री,अनिल कुमार राही,एडवोकेट अनिल शर्मा,प्रितम श्रावस्तव

भारतीय जनभाषा प्रचार समिति के तत्वावधान में काव्यगोष्ठी संपन्न

Image
भारतीय जनभाषा प्रचार समिति  के तत्वावधान में काव्यगोष्ठी संपन्न ठाणे: भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद महाराष्ट्र के तत्वावधान में कोविड-19 का पालन करते हुए शनिवार दिनांक 26 जून 2021 को सायं मुन्ना विष्ट कार्यालय सिडको ठाणे (पश्चिम) में वरिष्ठ साहित्यकार भुवनेन्द्र सिंह विष्ट एवं वरिष्ठ साहित्यकार टी आर खुराना के सानिध्य में संस्था अध्यक्ष रामप्यारे सिंह रघुवंशी के संचालन में मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न हुई।गोष्ठी का शुभारंभ रघुवंशी एवं शिल्पा सोनटक्के के युगल स्वर में सरस्वती वंदना से हुई।उपस्थित साहित्यकारों में प्रभा सागर शर्मा,शिल्पा सोनटक्के,वरिष्ठ साहित्यकार आर एल वर्मा, एडवोकेट अनिल शर्मा,कवि, पत्रकार विनय शर्मा दीप, गज़लकार अनिल कुमार राही, गज़लकार,पत्रकार उमाकांत वर्मा,वरिष्ठ साहित्यकार हरजिंदर सिंह सेट्टी,ओमप्रकाश सिंह,शिव शंकर मिश्रा,शारदा प्रसाद दुबे,डाॅक्टर वफ़ा सुल्तानपुरी एवं गीतकार अश्विनी कुमार यादव उपस्थित थे।सभी ने कोरोना जैसी महामारी से चिंता मुक्त होने जैसी रचनाओं का काव्यपाठ किया,कुछ ने जीवन पर आधारित,

डॉ. यादव कर्मवीर कोरोना सम्मान से सम्मानित

Image
डॉ. यादव कर्मवीर कोरोना सम्मान से सम्मानित मुंबई | भांडुप टेम्बीपाडा के कर्मवीर एवं मरीजों के मसीहा डॉ. विजय बी. यादव को वैश्विक महामारी कोरोना संकटकाल में सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य के लिए गुरुनानक विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एवं इंद्रजीत पुस्तकालय जूड़पुर जौनपुर के संस्थापक व हिंदी प्रचारक विनोद कुमार सीताराम दुबे एवं ठाणे महानगर पालिका के महापौर पुरस्कृत आदर्श शिक्षक राजकुमार रामलखन यादव के कर कमलो द्वारा हिन्दीस्म एजुकेशन फाऊंडेशन मडियाहू जौनपुर द्वारा प्रेषित 'कर्मवीर कोराना योद्धा सम्मान प्रमाण पत्र एवं शाल, पुष्पगुच्छ, पुस्तक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ यादव की धर्मपत्नी ऊषा विजय यादव, गाँव देवी व्यापारी मंडल भांडुप मुंबई के सचिव विजय तिवारी, ज्योतिषाचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षक अनिल चतुर्वेदी, डॉ जंग बहादुर यादव तथा सुमन राजकुमार यादव की गौरवमय उपस्थिती थी। सभी मान्यवरों ने डॉ. विजय यादव को उनके दीर्घ आयु एवं सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ विजय यादव ने इस अवसर पर  कहा कि समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। मैं दिन- दुगुनी रात-

मनपा के आदर्श शिक्षक रहे शिव धनपाल–अशोक मिश्रा

Image
मनपा के आदर्श शिक्षक रहे शिव धनपाल–अशोक मिश्रा मुंबई: शिव धनपाल ,मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग में कार्यरत एक आदर्श शिक्षक रहे। इन्होंने अपनी लंबी शैक्षणिक सेवा में समर्पित भावना के साथ बच्चों को अधिकाधिक शिक्षा देने का प्रयास किया। पश्चिमी उपनगर के अधीक्षक अशोक मिश्रा ने कुरार गांव मनपा हिंदी शाला क्रमांक 1, मालाड पूर्व के वरिष्ठ शिक्षक  शिव धनपाल की सेवानिवृत्ति समारोह में बोलते हुए उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि शिव धनपाल एक व्यवहार कुशल और मृदुभाषी शिक्षक रहे हैं। इस अवसर पर अधीक्षक अशोक मिश्रा के अलावा मुख्याध्यापिका फूला देवी, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक वीरेंद्र कुमार सिंह ,शिक्षक लव कुमार मिश्रा , वरिष्ठ पत्रकार गुलाबधार पांडे, अमर बहादुर सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय ,रघुवीर शरण सिंह, शरद सिंह ,संगीत शिक्षक राजेश सिंह,इंचार्ज राजेश सिंह,पूर्व शिक्षक सुनील सिंह,शिक्षिका रेणु शुक्ल,रेखा यादव समेत अनेक शिक्षकों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शिक्षक शिव धनपाल को उनके भावी जीवन को सुखमय बनाने के लिए शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस का हाथ हमेशा आम आदमी के साथ रहा–भाई जगताप

Image
कांग्रेस का हाथ हमेशा आम आदमी के साथ रहा–भाई जगताप मुंबई:  कांग्रेस के मुंबई प्रदेश महासचिव पप्पू ठाकुर की ओर से वार्ड क्रमांक 95, खेरवाडी, बांद्रा पूर्व में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंदों को खाद्यान्न के किट्स, फेस मास्क तथा सैनिटायजर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप, विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगदीश अमीन, ब्लाक अध्यक्ष अमित भीलवाडा, वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी चौथी प्रसाद गुप्ता, सेवादल के मुंबई अध्यक्ष सतीश मनचंदा, नदीम, कांग्रेस के मुंबई महासचिव राजेश कोटियन, नितिन सावंत, पुष्पा अहिरवार, राजेश रिडलान, सपना झा, चंद्रभान चावला, दीपक सालुंके, विष्णु आवले आदि उपस्थित थे। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप ने कोरोना संकटकाल में पार्टी के महासचिव पप्पू ठाकुर द्वारा किए गए जनसेवी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इनके सामाजिक कार्यों से सभी कार्यकर्ताओं को सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ सदैव आम जनता के साथ रहा है। कार्यक्रम के आयोजक एवं मुंबई कांग्रेस के महासचिव पप्पू ठाकुर ने सभी अत

💥 *काव्यसृजन महिला मंच* ने काव्य गोष्ठी में पाया अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप* 💥

Image
💥 *काव्यसृजन महिला मंच* ने काव्य गोष्ठी में पाया अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप* 💥       काव्यसृजन महिला मंच(महाराष्ट्र इकाई) द्वारा आयोजित काव्यगोष्ठी गूगल मीट पर पं.शिवप्रकाश जौनपुरी जी के मार्गदर्शन,डॉ वर्षा सिंह जी के संचालन व डॉ भावना दीक्षित जी की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई, आज पटल पर अच्छी - खासी संख्या में कवि कवयित्रियों ने उपस्थित हो कर एक से बढ़कर एक रचनायें सुनायीं और  सबको आह्लादित व आनंदित कर दिया|          श्रृंगार,वियोग,विरह,लोकगीत,संदेशपरक कविता मुक्तक अध्यात्म से सराबोर करने वाली कविताएं प्रस्तुत करने वालों में प्रमुख रूप से  डॉ वर्षा सिंह,अनुपम रमेश किंगर,डॉ भावना दीक्षित, पं. शिवप्रकाश जौनपुरी , सौरभ दत्ता " जयन्त " श्रीधर मिश्रा,गोपाल गुप्त दहली,कीर्तिवर्धन जी ,पवन कुमार मिश्र,पूनम शर्मा,प्रतिभा त्रिपाठी,रश्मिलता मिश्रा,सुमन प्रभा,रामकुमार शर्मा,मनिंदर सरकार,अरुण दीक्षित,आनंद पाण्डेय केवल,शालू मिश्रा,सुमन तिवारी,हौंसिला प्रसाद अन्वेषी,डॉ विजय लक्ष्मी,अरुण दूबे अविकल आदि रहे|       आज का दिन *काव्यसृजन महिला मंच* के लिए बहुत शुभ रहा, सहभाग

"ओबीसी आरक्षण बचाओ" की मांग को लेकर तहसीलदार कार्यालय पर विशाल मोर्चा

Image
"ओबीसी आरक्षण बचाओ" की मांग को लेकर तहसीलदार कार्यालय पर विशाल मोर्चा ======================== मुंबई:- सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशानुसार स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण रद्द किया गया है साथ ही नौकरियों में ओबीसी लोगों का प्रमोशन भी रोक दिया गया है।      इसके विरोध में ओबीसी जनमोर्चा एवम ओबीसी आरक्षण समन्वय समिति द्वारा मुलुंड तहसीलदार कार्यालय पर विशाल मोर्चा निकाला गया। मोर्चे का नेतृत्व अविनाश लाड़,भास्कर चव्हाण,विनायक घाणेकर,शरद भावे, डॉ सचिन सिंह,सौ दीपिका आंग्रे,ने किया।प्रदर्शनकारी पुनः स्थानीय निकाय चुनावों मेंओबीसी आरक्षण एवम सरकारी नौकरियों में ओबीसी लोगों को नौकरियों में प्रमोशन देने  तथा जनगणना में ओबीसी कॉलम शामिल कर देश में ओबीसी लोगों की जनसंख्या आधिकारिक रूप से लोगो केसमक्ष लाने की मांग कर रहे थे।  इस संदर्भ में तहसीलदार मुलुंड को ज्ञापन दिया गया और सरकार तक मांगो को पहुंचाने का अनुरोध किया गया।

समरस फाउंडेशन ने किया यूपी के प्रधान गिरधारी यादव का सम्मान

Image
समरस फाउंडेशन ने किया यूपी के प्रधान गिरधारी यादव का सम्मान मुंबई: मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में चेती रामनगर ,जौनपुर से दोबारा प्रधान निर्वाचित गिरधारी यादव उर्फ पंडित का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, महासचिव शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, विशेष सलाहकार मुख्याध्यापक सुरेंद्र पांडे तथा समाजसेवी गोविंद यादव उपस्थित रहे। गांव के विकास के प्रति पूरी तरह से सजग रहने वाले गिरधारी यादव ने पिछला चुनाव मात्र 22 वर्ष की उम्र में जीतकर जिले में एक रिकॉर्ड बनाया था। डॉ किशोर सिंह ने उम्मीद जताई कि गिरधारी यादव ,गांव के विकास तथा गांव की समरसता बनाए रखने के लिए समर्पित भावना से काम करते रहेंगे।

सलाम बॉम्बे फाऊंडेशन के, बचपन के हैं सुहाने दिन कार्यक्रम में दिखा उत्साह

Image
सलाम बॉम्बे फाऊंडेशन के, बचपन के हैं सुहाने दिन कार्यक्रम में दिखा उत्साह मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में तंबाकू तथा तंबाकू पदार्थों से बनी चीजों से मुक्ति, वृक्षारोपण, लेखन कला ,कहानी कला, चित्रकला , भाषण कला जैसे अनेकों गुणों को विकसित करने की दिशा में सराहनीय काम कर रही संस्था सलाम बॉम्बे फाउंडेशन द्वारा आज ऑनलाइन बचपन के हैं सुहाने दिन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में अनेक मुख्याध्यापकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मनोहर म्हात्रे द्वारा स्वागत गीत और सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति की गई। अनेक शिक्षकों तथा शिक्षिकाओं ने सुंदर गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अध्यापिका ललिता गुलाटी ने सलाम बॉम्बे फाऊंडेशन के सहयोग से बनाए गए स्कूल किचन गार्डनिंग की जानकारी दी।अनूप सरवडे ने अपने अनुभव की जानकारी दी। फहीम अहमद ने कोरोना से संबंधित जागृत गीत प्रस्तुत किया। लीना नाईक ने अनुभव बताएं जबकि धर्मराज रहागदाले ने गीत प्रस्तुत किया। सुषमा राउत ने कविता तथा शालिनी

समरस फाउंडेशन तथा श्रमजीवी कामगार संगठन ने किया डॉ. प्रकाश जाधव का अभिनंदन

Image
समरस फाउंडेशन तथा श्रमजीवी कामगार संगठन ने किया डॉ. प्रकाश जाधव का अभिनंदन मीरा-भायंदर:  मनपा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा प्रकाश जाधव ने कहा है कि शासन - प्रशासन के सहयोग एवं मनपा आयुक्त दिलीप ढोले के नेतृत्व में समूचा स्वास्थ्य महकमा कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए दिलो-जान से कार्यरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन ही कारगर उपाय है, जिसे सभी नागरिकों तक पहुंचाने के लिए मनपा प्रशासन प्रतिबद्ध है। डा प्रकाश जाधव के मीरा-भायंदर महानगरपालिका के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनने पर उनका सत्कार समरस फाउंडेशन के विशेष सलाहकार राजेश उपाध्याय तथा श्रमजीवी कामगार संगठन के भारतरत्न स्व इंदिरा गांधी अस्पताल के यूनिट प्रमुख प्रवीण राय की ओर से किया गया। इस अवसर पर डा प्रकाश जाधव ने कहा कि वैक्सीन सबको मिलेगी, इसका भरोसा हम दिलाते हैं। इस मामले में सभी को संयम बरतने की आवश्यकता है। जाधव ने कहा कि मनपा आयुक्त दिलीप ढोले के प्रयासों से शहर के करीब एक चौथाई नागरिकों को वैक्सीन लग चुकी है। पिछले दो दिनों से स्टाक के अभाव में यह कार्य बाधित है, लेकिन ह

ओबीसी आरक्षण को लेकर आंदोलन जारी रहेगा–उदयप्रताप सिंह

Image
ओबीसी आरक्षण को लेकर आंदोलन जारी रहेगा–उदयप्रताप सिंह मुंबई: अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज राज्यव्यापी चक्काजाम आंदोलन किया गया। मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में मुंबई के अनेक स्थानों पर चक्काजाम आंदोलन सफल रहा। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि ओबीसी आरक्षण को लेकर भाजपा आने वाले दिनों में भी आंदोलन करने के लिए तैयार है। उदय प्रताप सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस बयान का स्वागत किया है, जिसमें कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी स्थमीय निकाय चुनावों में उन स्थानों पर ओबीसी प्रत्याशी ही उतारेगी, जहां इसके पहले ओबीसी आरक्षित सीट रही थी। ओबीसी आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार की ढुलमूल नीति की कड़ी आलोचना करते हुए उदयप्रताप सिंह ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में महाराष्ट्र सरकार ने जानबूझकर ओबीसी आरक्षण के पक्ष में, तथ्यों को मजबूती के साथ नहीं रखा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से ओबीसी वर्ग के साथ है। भाजपा, ओबीसी के हितों की अनदेखी नहीं होने देगी।

उल्लासनगर में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन

Image
उल्लासनगर में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन उल्हासनगर: भारतीय जनता पार्टी उल्हासनगर जिला व आर,पी आय( आठवले) उल्हासनगर जिला की तरफ से गोल मैदान में महानगरपालिका के आयुक्त व सरकार के मनमानी  के खिलाफ़ तथा शहर में बेघर हो रहे हजारों लोगों को न्याय दिलाने हेतु  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जमनु पुरुस्वानी, उल्हासनगर शहर के आमदार   कुमार आयलानी  व जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर जबरदस्त धरना प्रदशर्न किया । धरना प्रदर्शन में युवा मोर्चा भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश सचिव  सुनील राणा,जिला पदाधिकारी  होमनारायन वर्मा , विनोद गोवाणी   डॉ बलिराम कुमावत  फूलचन्द यादव,दिनेश छंगाणी,जयप्रकाश यादव,डॉ भगवान सिंह,शोभनाथ यादव,  विक्की मेघवानी उमेश रोहरा ,अनिल जायसवाल,  विक्रम रनालकर  ,सुदर्शन शर्मा,भाजपा उल्हासनगर जिला उपाध्यक्ष दिनेश हरिलाल अग्रहरि समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुंबई महानगरपालिकेच्या सुरक्षा रक्षकांना डास, मच्छर आणि सापासारख्या विषारी प्राण्यांच्या सनिध्यात दाट अंधारात जीव मुठीत धरून कर्तव्य बजावावे लागत आहे....

Image
मुंबई महानगरपालिकेच्या सुरक्षा रक्षकांना डास, मच्छर आणि सापासारख्या विषारी प्राण्यांच्या सनिध्यात दाट अंधारात जीव मुठीत धरून कर्तव्य बजावावे लागत आहे.... सुरक्षा रक्षक चौकीचा विद्युत प्रवाह मागील 20 दिवस खंडित.... प्रशासनाला वारंवार विनंती करूनही कार्यवाही नाही... म्हणूनच सोमवार दि.  २८ जून 2021 रोजी दु. ठिक ३.३० वा. पासुन,   एस विभाग कार्यालयासमोर म्युनिसिपल मजदूर युनियनच्यावतीने   " आमरण उपोषण  " आंदोलन छेडणार...   भांडुप एस वाॅर्ड   अंतर्गत पवई उदंचन केंद्र येथील प्रकार 👇 म्युनिसिपल मजदूर युनियन... झिंदाबाद 🇦🇹🇦🇹🇦🇹 सुरक्षा कर्मचा-यांच्या एकजुटीचा... विजय असो.. - - महेश दिनकर दळवी.  सेक्रेटरी, म्युनिसिपल मजदूर युनियन ( कोड नं. 01 )

अवधी मधुरस साहित्यिक पटल अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में कामयाब

Image
अवधी मधुरस साहित्यिक पटल अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में कामयाब मुंबई:साहित्यिक,सांस्कृतिक,सामाजिक  संस्था ' अवधी मधुरस ' मेरठ फेसबुक पटल अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो रही है।संस्थापक आदरणीय ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि विगत वर्षों से उक्त पटल से सिर्फ अवध व भोजपुर की मिट्टी के साहित्यकारों  ने काव्यपाठ कर हमें और मातृभूमि की क्षेत्रीय भाषा को गौरवान्वित किया है।प्रतिदिन नियति समय पर पटल से काव्यपाठ हो रहा है,जिस दिन कवि किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो पाये स्वयं पाण्डेय ही काव्यपाठ करते हैं।उन्होंने बताया कि हमारे पटल पर दुसरी बार गुरुवार दिनांक 24 जून 2021 सायंकाल 7 बजे, मुंबई के प्रतिष्ठित सामाजिक,साहित्यिक, आध्यात्मिक अभिरुचि के धनी कवि,लेखक,गीतकार,पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।दीप जी मूलतः जौनपुर उत्तर प्रदेश के हैं,उन्हें अपनी जन्मभूमि की मातृभाषा से अद्भुत प्रेम है।दीप जी हिन्दी,अवधी,ब्रज,भोजपुरी भाषाओं की अनेक विधाओं में  लेखनी करते हैं।पटल पर उन्होंने माता सरस्वती की वंदना के पश्चात वर्षाऋतु पर सवैया सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया तथा हास्य-व्यंग्य

पश्चिमी उपनगर कार्यालय में सुधाकर धर्माजी कदम का अभिनंदन

Image
पश्चिमी उपनगर कार्यालय में सुधाकर धर्माजी कदम का अभिनंदन मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के अंतर्गत स्थित पश्चिमी उपनगर कार्यालय बजाज रोड कांदिवली पश्चिम में कामगार के रूप में कार्यरत सुधाकर धर्माजी कदम एक जुलाई से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 36 वर्षों तक अखंड सेवा देने वाले सुधाकर धर्मा जी कदम का आज पश्चिमी उपनगर कार्यालय की तरफ से अभिनंदन किया गया। उप शिक्षण अधिकारी सुजाता खरे तथा अधीक्षक अशोक मिश्रा ने पुष्पगुच्छ देकर, सुधाकर धर्माजी कदम का अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पांडे तथा मुख्य लिपिक किशोर भंडलकर भी उपस्थित रहे। सुधाकर धर्माजी कदम मृदुभाषी और सहयोगी प्रवृत्ति के कर्मचारी रहे।

ओशो की प्रॉपर्टी को बचाने की कवायद, राज्यपाल को दिया ज्ञापन

Image
ओशो की प्रॉपर्टी को बचाने की कवायद, राज्यपाल को दिया ज्ञापन मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के महासचिव वागीश सारस्वत के नेतृत्व  में ओशो फ्रेंड्स फाउंडेशन के सदस्यों ने गुरुवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर   बाशो प्रॉपर्टी ऑफ इंटरनेशनल मेडिटेशन रिसॉर्ट की सुरक्षा की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को बताया कि पुणे स्थित इस प्रोपर्टी को आश्रम के ट्रस्टी विदेशी साथियों की मदद से खत्म करना चाहते हैं और आश्रम की प्रॉपर्टी का कुछ हिस्सा बेच भी दिया गया है। फाउंडेशन का आरोप है कि कोरोना के बहाने ट्रस्टियों ने जुलाई 2020 में आश्रम का एक हिस्सा बेच दिया। इसके अलावा अब पूरे आश्रम को बेचने की तैयारी है जहां ओशो प्रेमी ध्यान और ज्ञान के लिए जाते हैं। यहां ओशो के प्रवचनों की बड़ी विरासत है और साथ ही उनकी समाधि भी है। फाउंडेशन के सदस्यों ने मांग की है कि आश्रम की प्रॉपर्टी की जाँच चैरिटी कमिश्नर से कराई जाए। इसके अलावा ट्रस्टियों और मैनेजमेंट के द्वारा किये जा रहे गैर व्यवहार की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की गई है। प्रतिनिधि मंडल में  डॉ वागीश सारस