Posts

Showing posts from August, 2022

आर्यन अरविंद यादव के एस.एस.सी.की परीक्षा में 90.80% अंक प्राप्त करने पर यादव महासभा ने किया सत्कार

Image
आर्यन अरविंद यादव के एस.एस.सी.की परीक्षा में 90.80% अंक प्राप्त करने पर यादव महासभा ने किया सत्कार मुंबई: भांडुप(पश्चिम) स्थित हनुमान नगर में रहने वाले  प्रतिभाशाली छात्र आर्यन अरविंद यादव ने इस वर्ष की एस.एस.सी.की परीक्षा भांडुप के सुप्रसिद्ध नेशनल हायस्कूल से 90.80%अंको से उत्तीर्ण की है। गौरतलब हो कि उनके समाजसेवी पिता अरविंद यादव की भांडुप में बहुत सम्मान है।वे सभी के सुख दुख में साथ खड़े रहते हैं ठीक उन्हीं की तरह आर्यन की शिक्षिका माता कुसुम यादव भी शिक्षा क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा देने में सक्रिय रहती है। कोविड-19 में उन्होंने जिस तरह से छात्रों को शिक्षा से जोड़े रखा था। वह प्रशंसनीय है।आज श्रीमती यादव के निवास स्थान पर उनके प्रतिभाशाली पुत्र आर्यन अरविंद यादव का एस.एस.सी.परीक्षा में 90.80%अंक प्राप्त करने पर शिक्षा में समाजसेवा के पैरोकार  शिक्षाविद् फोरम के अध्यक्ष,  मानववादी लेखक संघ एवं निर्मला फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष, आल इंडिया यादव महासभा मुंबई  के महासचिव समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव ने आर्यन का सत्कार किया और

गणपति के दर्शन करने कृपाशंकर सिंह के घर पहुंचे राहुल तिवारी

Image
गणपति के दर्शन करने कृपाशंकर सिंह के घर पहुंचे राहुल तिवारी मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के बांद्रा पश्चिम स्थित आवास पर स्थापित गणपति बप्पा का दर्शन करने के लिए देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ हितेश सिंह भी उपस्थित रहे। कृपाशंकर सिंह और उनके पुत्र संजय सिंह ने राहुल तिवारी का स्वागत करते हुए उन्हें गणपति बप्पा के दर्शन कराए।

वाराणसी (लमही ग्राम) उत्तर प्रदेश की यात्रा-संजय सिंह चंदन

Image
वाराणसी (लमही ग्राम) उत्तर प्रदेश की यात्रा-संजय सिंह चंदन विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार, साहित्य शिरोमणि सम्राट, कलम के जादूगर, महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी जिनके कलम के शब्द आज़ादी आंदोलन की चिंगारी थी, वैसे हिंदी जगत के पुरोधा, महापुरुष " मुंशी प्रेम चंद " जी की जन्म स्थली वाराणसी जनपद के  लमही गांव में आज भी आज़ादी की सत्य गाथा लिख रही है  उक्त बातें एक साक्षात्कार में " प्रेम चंद स्मारक न्यास - लमही, वाराणसी के अध्यक्ष सुरेश चंद्र दुबे जी ने सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच, मुंबई ( पंजीकृत) के  राष्ट्रीय संस्थापक संजय सिंह" चंदन "  जी से बताया  !! सुरेश दुबे जी  पूर्ण कालिक रूप से समर्पित होकर " मुंशी प्रेम चंद जी के सभी दुर्लभ साहित्यों " का संग्रह कर  स्मारक को अपनी ओर से भव्यता प्रदान करने मे जुटे हैं,  ! आज प्रेम चंद्र जन्म स्थल से  " साहित्य सम्राट मुंशी प्रेम चंद की भूमि को शत शत नमन नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया संजय सिंह चंदन ने और कई संग्रह को अपने स्मरण के लिए अपने कैमरे में कैद किया  , ताकि उनके दुर्लभ स्मृति को जन जन

मलाड मेंमनपा के आदर्श वरिष्ठ शिक्षक लवकुमार मिश्र की यादगार सेवानिवृत्ति।

Image
मलाड मेंमनपा के आदर्श वरिष्ठ शिक्षक लवकुमार मिश्र की यादगार सेवानिवृत्ति। मुंबई : मलाड पूर्व में बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित कुरार गांव मनपा हिंदी शाला, क्रमांक 1 के आदर्श शिक्षक लवकुमार विद्याशंकर मिश्र 1 सितंबर से सेवानिवृत्त हो गये। उनके सम्मान में विद्यालय के सभागृह में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता भारतीय सदविचार मंच के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी ने किया। सम्मानित अतिथि के रूप में समरस फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. किशोर सिंह, अधीक्षक अशोक मिश्र, डॉ शिवश्याम तिवारी, डॉ संदीप तिवारी, लालचंद तिवारी, मोती तिवारी, कनिष्ठ पर्यवेक्षक दुर्गा प्रसाद मिश्र, रामराज पाल, सिद्धनाथ मिश्रा, प्रदीप त्रिपाठी, रमाशंकर यादव ,ईश्वरदेव पाल, चंद्रभान राम, मालती भट्ट, सतीश सिंह, अर्जुन मडावी महेंद्र पासी तथा रामचंद्र जायसवाल की उपस्थिति रही। वक्ता के रूप में रेनू शुक्ला ,अजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, रेखा यादव  एवं सूत्र संचालक के रूप में  राजीव मिश्र की उपस्थिति बहुत ही प्रशंसनीय रही। समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य लालजी भगवान दास यादव जो कि इस कार्यक्र

गणपति बप्पा के आगमन से कृपाशंकर सिंह के घर में छाया भक्ति का माहौल

Image
गणपति बप्पा के आगमन से कृपाशंकर सिंह के घर में छाया भक्ति का माहौल मुंबई। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के कुकरेजा हाइट, नरगिस दत्त रोड, पाली हिल, बांद्रा पश्चिम स्थित आवास पर गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही पूरे घर में भक्ति का माहौल छा गया है। कृपाशंकर सिंह का पूरा परिवार सुबह शाम बाप्पा की आरती पूजा में लग गया है। कृपाशंकर सिंह के अलावा उनकी धर्म पत्नी मालती सिंह और बेटा संजय सिंह भी भगवान गणेश की पूजा में लगे हुए हैं। पहले दिन की आरती में कृपाशंकर पांडे, अखिलेश सिंह, जीतू यादव, विनय शुक्ला समेत अनेक गणमान्य शामिल रहे।गणपति बप्पा कृपाशंकर सिंह के घर पर 4 सितंबर तक विद्यमान रहेंगे। 4 सितंबर की शाम को पूरे धार्मिक विधि विधान के साथ बिल्डिंग के टेरेस पर ही उनका विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान राजनीति, समाज, धर्म, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र से जुड़ी अनेक हस्तियों का उनके घर पर गणेश दर्शन के लिए आना जारी रहेगा।

समाजसेवी ए.के.सिंह के आवास पर गणेश दर्शन हेतु पहुंचे गणमान्य

Image
समाजसेवी ए.के.सिंह के आवास पर गणेश दर्शन हेतु पहुंचे गणमान्य कल्याण:शहाड स्थित देव आशिष के गणमान्य निवासी समाजसेवी ए.के.सिंह के आवास पर सत्यनारायण पूजा में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर सिंह साहब के पुत्रों में विशाल सिंह एवं विकास सिंह ने सभी गणमान्यों को गणेश दर्शन करवाया एवं प्रसाद वितरित किया। सभी गणमान्यों ने सिंह परिवार की समृद्धि एवं प्रगति की मंगल कामना की है।इस अवसर पर मनपा शाळाओं के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र पाण्डेय,  इंजीनियर आर.के.श्रीवास्तव, आर.पी.सिंह,सी.एम.सिंह भाजपा नेता राणा सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

शिखर कुंज सोसाइटी में आकर्षक गणेश प्रतिमा की स्थापना

Image
शिखर कुंज सोसाइटी में आकर्षक गणेश प्रतिमा की स्थापना मुंबई। महाराष्ट्र में चल रहे गणेशोत्सव के बीच अनेक स्थानों पर गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। मलाड पूर्व स्थित शिखर कुंज कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी द्वारा भव्य गणपति बप्पा की स्थापना की गई है। सोसायटी के चेयरमैन डॉ अनिल काशी मुरारका ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से सोसायटी द्वारा गणपति बप्पा की स्थापना की जा रही है। सोसायटी द्वारा गणेश भक्तों की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। सचिव राजीव तुंगारे और कमेटी सदस्य प्रशांत शर्मा, कैजर कोतवाल, उत्तम परसरमका व सांस्कृतिक कमेटी की महिलाओं द्वारा आने वाले दर्शनार्थियों की सहायता की जा रही है।

अपनी माता के संकल्पों को आगे बढ़ा रहे हैं अरविंद उपाध्यायसुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ का 201 वा सप्ताह संपन्न

Image
अपनी माता के संकल्पों को आगे बढ़ा रहे हैं अरविंद उपाध्याय सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ का 201 वा सप्ताह संपन्न भायंदर। संताने सिर्फ बुढ़ापे की लाठी नहीं होती अपितु वे माता पिता के धार्मिक व सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाने का भी काम करते हैं। मीरा भायंदर के प्रख्यात समाजसेवी तथा राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय संरक्षक अरविंद उपाध्याय अपनी माता स्व धर्मा देवी आसाराम उपाध्याय की धार्मिक संकल्पना तथा समाज के प्रति प्रतिबद्धता को लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। वर्ष 2018 से शुरू किया गया संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ अनवरत जारी है। 30 अगस्त ,मंगलवार को 201 वा सप्ताह सम्पन्न हुआ। 12 अक्टूबर 2020 में माता जी के देहावसान के बाद अरविंद उपाध्याय की धर्मपत्नी संतोषी उपाध्याय उनके इस संकल्प में समर्पित भावना के साथ दे रही हैं। अरविंद उपाध्याय के अनुसार उनकी माता सनातन धर्म के प्रति पूरी तरह से आस्थावान रहीं। मानवता और लोक कल्याण की भावना के संकल्प के साथ वे लगातार इस महा अनुष्ठान में लगे हुए हैं। मीरा भायंदर के साथ-साथ अपने गृह चुनाव क्

गणेशोत्सव के निमित्त आरती संग्रह का विमोचन

Image
गणेशोत्सव के निमित्त आरती संग्रह का विमोचन मुंबई। भारतीय जनता पार्टी, मुंबई ,उत्तराखंड सेल द्वारा गणेश उत्सव के निमित्त आरती संग्रह की किताब छापी गई । जिसका विमोचन  महाराष्ट्र राज्य सरकार के मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा , मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी , मुंबई भाजपा प्रवक्ता तथा मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह , मुंबई सचिव प्रतीक करपे की उपस्थिति में किया गया ।

महापौर पुरस्कृत शिक्षिका नर्मदा बालासाहेब काकड सेवानिवृत्त

Image
महापौर पुरस्कृत शिक्षिका नर्मदा बालासाहेब काकड सेवानिवृत्त मुंबई।चेंबूर सहकार नगर उ.प्रा.मनपा शाळा की महापौर पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती नर्मदा बाळासाहेब काकड की सेवानिवृत्ति पर उपस्थित चीफ गेस्ट शिक्षणाधिकारी राजू अमीर तडवी का स्वागत करते हुए प्रशासनिक अधिकारी किसन पावडे पाटील ,  मंचस्थ  पूर्व  उपशिक्षणाधिकारी जयश्री मुकुंद यादव,मनपा शाळाओं के प्रशासनिक अधिकारी विजय जाधव, पूर्व सहायक पुलिस आयुक्त बाळासाहेब हरिभाऊ काकड ,सत्कार मूर्ति श्रीमती नर्मदा बाळासाहेब काकड, आरटीओ वासुदेव भगत, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सोपान काकड, शिक्षक नेता प्रिंसिपल रामभाऊ काकड,शिक्षक परिषद् के नेता एवं प्रिंसिपल भरत काकड, प्रशासनिक अधिकारी तनूजा उघाड़ते, विभाग निरिक्षिका सुजाता हुलवान, मुख्याध्यापक रामचंद्र पिंगळे, वैशाली ओव्हाळ, सिम्मी बाली एवं वरिष्ठ शिक्षिका अर्चना उज्जनकर आदि। समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर ने काकड परिवार का शाल, श्रीफल फल और पुष्प गुच्छ देकर उनके निवास पर सत्कार किया।

उत्तर भारतीय संघ भवन में खुलेगा लॉ कॉलेज–मंगलप्रभात लोढ़ा

Image
उत्तर भारतीय संघ भवन में खुलेगा लॉ कॉलेज–मंगलप्रभात लोढ़ा मुंबई। महाराष्ट्र के पर्यटन, कौशल विकास, महिला व बाल कल्‍याण मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि उत्तर भारतीय संघ भवन में न केवल लॉ कॉलेज खुलेगा, बल्कि यहां कौशल विकास केंद्र भी खोला जाएगा, साथ ही इसे मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थल का दर्जा भी दिलाया जाएगा। लोढ़ा ने यह बात बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ की तरफ से आयोजित अपने भव्य सत्कार समारोह में कही। हिंदी भाषी नेता मंगल प्रभात लोढ़ा को कैबिनेट बनाए जाने पर उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने भव्य सत्कार समारोह का आयोजन किया था।सत्कार मूर्ति मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि जिस तरह खून-पसीने से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ, इसी तरह स्वर्गीय आरएन सिंह के प्रयासों से उत्तर भारतीय संघ भवन खड़ा हुआ है।उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह की संघ भवन में लॉ कॉलेज खोलने की मांग को पूरा किया जाएगा। लोढ़ा ने सुझाव दिया कि संघ भवन में मुंबई के विकास में योगदान देने वाली हस्तियों के स्टैच्यू लगाकर उनके बारे में जानकारी प्रदान

विले पार्ले में 73 वर्षों से मनाया जा रहा गणेशोत्सव

Image
विले पार्ले में 73 वर्षों से मनाया जा रहा गणेशोत्सव मुंबई। महानगर के सबसे पुराने गणेश मंडलों में शामिल विले पार्ले पूर्व मार्केट परिसर में व्यापारी और फेरी वालों द्वारा स्थापित गणेश मंडल है। मोंघिबाई मार्केटचा राजा नाम से स्थापित भगवान गणेश की भव्य मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शिवसेना के पूर्व नगरसेवक प्रदीप वेदक ने बताया कि 1950 में यहां पहली बार गणपति बप्पा की स्थापना की गई थी। महात्मा गांधी रोड श्रद्धानंद रोड नेहरू रोड परिसर के व्यापारी तथा रहिवासी के साथ-साथ फेरी वालों के सहयोग से यहां प्रतिवर्ष गणपति बप्पा की स्थापना की जाती है। मंडल के अध्यक्ष रवि सुवर्णा, कार्याध्यक्ष राजेश गुप्ता, महासचिव अनिल मालप, कोषाध्यक्ष ध्यानचंद कांदू तथा सभासद राधेश्याम मिश्रा ,दयानंद गुजरन, संदीप शर्मा, अशोक कावले, श्यासुंदर शर्मा ,दुर्गाप्रसाद शर्मा, बद्री यादव, किशोर राऊत पूर्व उपविभाप्रमुख मंगेश नाईक समेत अनेक गणमान्य लोग गणेशोत्सव को भव्यता देने मे लगे हुए हैं।

पिलर्स ऑफ महाराष्ट्र से सम्मानित हुए अनिल गलगली

Image
पिलर्स ऑफ महाराष्ट्र से सम्मानित हुए अनिल गलगली  मुंबई। मुंबई के यशवंतराव चव्हाण हॉल में महासेवा और रेड अंट की ओर से  "पिलर्स ऑफ महाराष्ट्र अवार्ड्स-2022" के तहत आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, सांसद गोपाल शेट्टी, एड आदर्श अगरवाल, योगेश पाटील, आयोजक रमेश प्रभु, सुनील शर्मा उपस्थित थे।

पीपल्स आर्ट सेंटर ने किया ढाई दर्जन विभूतियों का सम्मान

Image
पीपल्स आर्ट सेंटर ने किया ढाई दर्जन विभूतियों का सम्मान मुंबई। 'पीपल्स आर्ट सेंटर ' ने पूरे वर्ष भर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में दर्जनों कार्यक्रम किए। सभी कार्यक्रम कहीं न कहीं स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी आहुति देने वाले सपूतों से प्रेरणा लेने वाले थे। 29  अगस्त को समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के करीब ढाई दर्जन विभूतियों का सम्मान करना भी लोगों को प्रेरित करने वाला है। इससे लोगों में नया कुछ करना का हौंसला बढ़ता है। अब ऐसी संस्थाओं का सम्मान करने का वक्त है जिन्होंने अब तक लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी,आशा भोसले जैसी तमाम हस्तियों का सम्मान किया है। भविष्य में मुझसे जो भी सहयोग चाहिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।' ये विचार हैं महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर जी के। वह पीपल्स आर्ट्स सेंटर मुंबई द्वारा रायल्स सभागृह,एविन होटल, विलेपार्ले मुंबई में आयोजित पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने हास्य कवि सुरेश मिश्र का सम्मान करते हुए कहा कि इनकी कविताएं हंसी के साथ-साथ दिलों में देशभक्ति का भी संचार करती हैं। इस अवसर पर हास्य कवि सुरेश

मुंबई में वाहन चोर माफियाओं का बढ़ा आतंकऑटो रिक्शा नंबर MH AD 47/ 4627 चोरी,मिलने पर 9619978495 सूचित करें

Image
मुंबई में वाहन चोर माफियाओं का बढ़ा आतंक ऑटो रिक्शा नंबर MH AD 47/ 4627 चोरी,मिलने पर 9619978495 सूचित करें  मुंबई उपनगर गोरेगांव में रविवार दिनांक 28 अगस्त 2022 को शहीद भगत सिंह नगर नंबर 1 गोरेगांव पश्चिम की घटना है ऑटो रिक्शा मालिक प्रतिदिन की तरह राम मंदिर स्टेशन के नजदीक गैरेज के सामने स्टैंड पर रिक्शा खड़ करते थे। स्टैंड से शनिवार देर रात ऑटो रिक्शा नंबर MH AD 47/ 4627 चोरी हो गई, मिलने पर ऑटो रिक्शा मालिक के मोबाइल नंबर 9619978495 पर सूचित करें। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई महानगर प्रशासन की निगरानी छोटी से छोटी वस्तुओं पर रहती है यदि सिग्नल तोड़ कर कोई वाहन पार करता है सिग्नल पर लगे कैमरे द्वारा वाहन अधिनियम के तहत दंड की रसीद उसके घर पर पहुंच जाती है तो प्रशासन 2 दिन पहले गायब हुई ऑटो रिक्शा ढूंढने में क्यों सक्षम नहीं है? अभियुक्त ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई किंतु पुलिस प्रशासन ने सादे पेपर पर शिकायत दर्ज की है जबकि प्रशासन को पूरी कार्यवाही करते हुए एफ आई आर दर्ज करना चाहिए। वाहन मालिक ने मुंबई के मीडिया से निवेदन किया है कि प्रशासन की सहायता क

महापौर पुरस्कार प्राप्त आदर्श वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती नर्मदा बाळासाहेब की सेवानिवृत्ति

Image
महापौर पुरस्कार प्राप्त आदर्श वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती नर्मदा बाळासाहेब की सेवानिवृत्ति चेंबूर सहकार नगर उ.प्रा.मनपा शाळा की महापौर पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती नर्मदा बाळासाहेब काकड की सेवानिवृत्ति पर उपस्थित चीफ गेस्ट शिक्षणाधिकारी राजू अमीर तडवी का स्वागत करते हुए प्रशासनिक अधिकारी किसन पावडे पाटील ,  मंचस्थ  पूर्व  उपशिक्षणाधिकारी जयश्री मुकुंद यादव,मनपा शाळाओं के प्रशासनिक अधिकारी विजय जाधव, पूर्व सहायक पुलिस आयुक्त बाळासाहेब हरिभाऊ काकड ,सत्कार मूर्ति श्रीमती नर्मदा बाळासाहेब काकड, आरटीओ वासुदेव भगत, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सोपान काकड, शिक्षक नेता प्रिंसिपल रामभाऊ काकड,शिक्षक परिषद् के नेता एवं प्रिंसिपल भरत काकड, प्रशासनिक अधिकारी तनूजा उघाड़ते, विभाग निरिक्षिका सुजाता हुलवान, मुख्याध्यापक रामचंद्र पिंगळे, वैशाली ओव्हाळ, सिम्मी बाली एवं वरिष्ठ शिक्षिका अर्चना उज्जनकर आदि। समाज सेवा के पैरोकार समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर ने काकड परिवार का शाल, श्रीफल फल और पुष्प गुच्छ देकर उनके निवास पर सत्कार किया।

दयाराम राजभर पूर्वांचल विकास परिवार के जिलाध्यक्ष नियुक्त

Image
दयाराम राजभर पूर्वांचल विकास परिवार के जिलाध्यक्ष नियुक्त पालघर। पूर्वांचल के लोगों को संगठित करने तथा उनके अधिकारों की सार्थक लड़ाई लड़ने वाली संस्था पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने समाजसेवी तथा कंस्ट्रक्शन व्यवसाय से जुड़े दयाराम राजभर को पालघर जिला का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पालघर में आयोजित एक कार्यक्रम में राजभर के नाम की घोषणा करते हुए डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि श्री राजभर के नेतृत्व में पालघर में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों को मजबूती के साथ संगठित रहने का मार्ग प्रशस्त होगा। श्री राजभर ने कहा कि वे पूर्वांचल विकास परिवार की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने कर्तव्यों का पूरे मनोयोग से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर संस्था के स्टार प्रचारक अमरजीत यादव, राष्ट्रीय महासचिव सभाजीत यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रिजेश यादव , महाराष्ट्र सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्याध्यक्ष बाबुल यादव , ठाणे जिले के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लालजी यादव, कलवा से राजेन्द्र यादव सर   समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

"डॉ.आंबेडकरी जलसा" पुस्तक प्रकाशन समारोह संपन्न

Image
"डॉ.आंबेडकरी जलसा" पुस्तक प्रकाशन समारोह संपन्न  मुंबई:- स्व.हिरामण राव शेजवल एवम  डाॅ.मिलिंद शेजवल द्वारा लिखित एवम डाँ.श्वेता शेजवल द्वारा संपादित पुस्तक "आंबेडकरी जलसा" का प्रकाशन समारोह फिएस्टा बैंक्वेट हाल,मुलुंड पर आयोजित किया गया।    प्रमुख अतिथि के रूप में अश्विन मलिक मेश्राम (संचालक स्पिनकर अनालिटिक्स),एवम माधव शिरवलकर( सुप्रसिद्ध साहित्यिक)के शुभ हस्तों लोकार्पण संपन्न हुआ। इस अवसर पर दिवाकर निकम,प्रदीप शेजवल, डॉ अनिल निकम,सुरेंद्र  शेजवल पत्रकार विलास परुलेकर, बिपीन पांचाल,रश्मि नरसापुर, अशोक शर्मा,डॉ श्रीकांत  धारपवार,डॉ चंद्रशेखर महाजन,हरीश भंडारी,अशोक गांगुर्डे,विष्णु रोकडे,गणेश तेलोरे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।   इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों ने डाँ बाबासाहब आंबेडकर के द्वारा देश और समाज,मानवता,समानता हेतु किये गये कार्यो का स्मरण  किया। डॉ मिलिंद शेजवल  द्वारा साहित्य, गीत,गजल,एवम मेडिकल कॉलेज के छात्रों हेतु लिखे गये किताबों की सराहना किया। समारोह का सफल संचालन डॉ श्वेता शेजवल एवम  आभार डाॅ पुनः शेजवल ने प्रकट किया।

आजादी का अमृत महोत्सव" के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन

Image
"आजादी का अमृत महोत्सव" के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन आजादी का अमृत महोत्सव एवं "अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम" की द्वितीय स्थापना वार्षिकी के अवसर पर डॉ. भीखी प्रसाद "वीरेन्द्र" की अध्यक्षता एवं संस्था के संस्थापक महासचिव डॉ. मुन्ना लाल प्रसाद के संचालन में संस्था की ओर से समन्वित रूप से जश्न-ए-आजादी के रूप में गूगल मीट के माध्यम से एक ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मीरा सिंह, फिलाडेल्फि, अमेरिका एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अद्यतन के संपादक प्रो. डॉ. ब्रज नंदन किशोर, पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष, डी.ए.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा, भारत, प्रो. डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी, दक्षिण एशियाई भाषा व संस्कृति विभाग, क्वांगतोंग विदेशी भाषा विश्वविद्यालय चीन, डॉ. शिखा रस्तोगी, हिन्दी विभागाध्यक्ष, जीआईआईएस, बैंकाक, थाइलैंड, डॉ. विनीता तिवारी, अमेरिका एवं श्री विनोद कुमार दुबे, सिंगापुर उपस्थित थे। प्रो. डॉ. प्रवीण मणि त्रिपाठी, जम्मू के उद्घाटन गीत से यह कवि सम्मेलन आरंभ हुआ

वंदे मातरम पर आयोजित संगीत कार्यक्रम में पहुंचे नेता, अभिनेता और पत्रकार

Image
वंदे मातरम पर आयोजित संगीत कार्यक्रम में पहुंचे नेता, अभिनेता और पत्रकार मुंबई। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित वंदे मातरम पर एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन एजुकल स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा अविनाश धर्माधिकारी के समन्वय में विलेपार्ले के दीनानाथ मंगेशकर थिएटर में किया गया था। इस कॉन्सर्ट में दर्शकों ने एक साथ सुगम और शास्त्रीय संगीत दोनों का लुत्फ उठाया।कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक पराग अलवानी, एबीपी माझा के संपादक राजीव खांडेकर, अभिनेता सचिन खेडेकर, डॉ सुधीर निर्गुडकर, श्रीधर फड़के, मनोज नथानी, अनिल गलगली मौजूद थे. शब्द मल्हार के संगीतकार स्वानंद बेदारकर ने शुरू में कहा था कि हालांकि वंदे मातरम गीत आज हर जगह गाया जाता है, लेकिन इसे पूर्ण नहीं गाया जाता है। केवल पहली पंक्ति कहा जाती है। इस संगीत कार्यक्रम में वंदे मातरम को पांच रागों में गाया गया और तीन अलग-अलग तरीकों में बजाया गया। गायन के साथ-साथ दर्शको ने विभिन्न संगीत वाद्ययंत्रों और उनके आविष्कारों का अनुभव किया। इस गीत के लिए देस राग के साथ, नए दो रागों में दो तरीक़े की रचना ज्ञानेश्वर कसार ने की है और इसे आशीष रानाड

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुंबई के इंजीनियरिंग छात्र विशाल पांडे ने किया नाम रोशन

Image
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुंबई के इंजीनियरिंग छात्र विशाल पांडे ने किया नाम रोशन मुंबई। कहते हैं कि प्रतिभाएं प्रति परिस्थितियों मोहताज नहीं होती। सामान्य परिवार के बच्चे भी आज पूरे देश का नाम रोशन कर रहे हैं। भायंदर पूर्व निवासी साहबदीन पांडे के सुपुत्र विशाल पांडे ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकथोन 2022 ग्रैंड फिनाले में विनर्स का खिताब जीतकर अपना और मुंबई का नाम रोशन किया है। विशाल पांडे मुंबई के प्रतिष्ठित ठाकुर इंजीनियरिंग कॉलेज एंड टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र है। अत्यंत मेधावी विशाल पांडे को मुंबई यूनिवर्सिटी और कॉलेज प्रबंधन समिति की तरफ से इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया था। विशाल ने विजेता बनकर मुंबई यूनिवर्सिटी और ठाकुर कॉलेज का नाम भी रोशन किया है। विशाल की इस कामयाबी के लिए उसके सभी शिक्षकों और मित्रों ने शुभकामनाएं दी हैं।

वडाला में मनपा शिक्षक प्रेमशंकर दुबे का सम्मान समारोह संपन्न

Image
वडाला में मनपा शिक्षक प्रेमशंकर दुबे का सम्मान समारोह संपन्न मुंबई । बृहन्मुंबई मनपा शिक्षण एफ-उत्तर विभाग  अंतर्गत प्रा वामनराव मनपा हिंदी शाला क्रमांक-1  वडाला मुंबई  के वरिष्ठ  शिक्षक प्रेम शंकर दुबे  तथा उनकी पत्नी श्रीमती इंदु दुबे के  सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह काआयोजन शाला सभागृह में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मनपा शिक्षण विभागके लोकप्रिय विभाग निरीक्षक जगदीश गायकवाड ने किया।  सर्वप्रथम व्यासपीठ के तत्वावधान में दीप  प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती पूजन किया गया।  स्वागत तथा विदाई गीत शाला की स्वर सम्राज्ञी शिक्षिका श्रीमती पद्मजा ने  स्वर तथा लय के साथ सुरीले स्वर में प्रस्तुत किया। अतिथि परिचय , स्वागत तथा   प्रास्ताविक मनोगत की भूमिका का निर्वहन शिक्षक सेना के उप कार्याध्यक्ष उपेंद्रप्रताप रॉय ने किया। प्रमुख अतिथि तथा वक्ता के रूप में  एफ उत्तर विभाग के कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली,  वार्ड  एस एम सी प्रतिनिधि/समाज सेवक- मारकंडेय गिरी,  अनिल कुमार द्विवेदी, जगदीश दुबे, सत्कार मूर्ति के पारिवारिक पौत्र  तथा अभियंता आर्यन दुबे, पूर्व मुख्य शिक्षक विजय बहादु

उत्तर भारतीय समाज के गौरव रहे हंसराज सिंह– कृपाशंकर सिंह

Image
उत्तर भारतीय समाज के गौरव रहे हंसराज सिंह– कृपाशंकर सिंह मुंबई। उत्तर भारतीय समाज में लोकप्रिय रहे समाजसेवी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता हंसराज सिंह के निधन पर दुख प्रकट करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा कि हंसराज सिंह का निधन उत्तर भारतीय समाज में एक बहुत बड़ी रिक्तता छोड़ गया। उन्होंने राजनीति के साथ साथ समाज के प्लेटफार्म पर एक अविस्मरणीय पारी खेली। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उनके कार्य और व्यवहार की छाप पूरे समाज पर पड़ी। यही कारण है कि आज उनके निधन की खबर मिलते ही उत्तर भारतीय समाज स्तब्ध और गमगीन हो गया है। समाज को उनकी अच्छे कार्यों और प्रभावशाली विचारधारा से प्रेरणा लेनी चाहिए। 15 अक्टूबर 1942 को पैदा हुए हंसराज सिंह के नाम पर वाकोला, सांताक्रूज़ पूर्व में विद्यमान तबेला उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष का गवाह है।

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Image
अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह सम्पन्न नवी मुंबई, कोपर खैरणे के सेक्टर एक में स्थित देविका रो हाउस अग्निशिखा के कार्यालय में अहमदाबाद से पधारे ग़ज़लकार विजय कुमार तिवारी के सम्मान में 27 अगस्त 2022 की शाम काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर एन बी सिंह नादान ने की, संचालन राम स्वरूप साहू ने किया। सम्मानमूर्ति     विजय कुमार तिवारी का सम्मान संस्था की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अलका पांडेय ने शाल एवं पुष्प गुच्छ देकर किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी कई गज़लें भी सुनाई। एन बी सिंह नादान जी का स्वगत पवन तिवारी ने किया  काव्य पाठ करने वाले कवियों में.. सेवा सदन, चंद्रिका व्यास, श्री राम शर्मा, विश्वंभर दयाल तिवारी, अलका पाण्डेय,शशि सिंह, सूर्यकांत शुक्ला, मंजू गुप्ता, डा सुशीला पल , ओम प्रकाश पांडे,त्रिलोचन सिंह अरोरा,डा अरुणप्रकाश मिश्रा,. संतोष पाण्डेय, परमिंदर सिंह, पवन तिवारी,दिलीप ठक्कर, आंनद पांडे,कल्पेश यादव, रामस्वरूप साहू,रवियादव, उमाकांत ओझा, शोभा ठक्कर, भारत भूषण सारदा, हेरम्ब तिवारी,नवल

मिर्जापुर,चुनार के बाढ़ग्रस्त गांवों कामंंत्री अनुप्रिया पटेल ने दौरा किया

Image
मिर्जापुर,चुनार के बाढ़ग्रस्त गांवों का मंंत्री अनुप्रिया पटेल ने दौरा किया मुंबई:- केंद्रीय राज्य मंत्री एवम मिर्जापुर की सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने गंगा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित चुनार के सीखड़ ब्लाक के प्रभावित गांवों क्रमशः सोनवर्षा, खान पुर,मवैया,कठेरवा,मेडियां,बसारतपुर, मझवां ,मगरहां,सीखड़ सहित कई बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा कर किसानों को हुये नुकसान  का जायजा लिया। इस अवसर पर अपना दल के जिलाध्यक्ष रामलोटन बिंद, उपाध्यक्ष पवनेश सिंह पटेल, समाजसेवी मुकेश सिंह पटेल,बिजेंद्र सिंह प्रधान,राम प्रकाश सिंह, कमलेश सिंह, अमृत सिंह, राणा विक्रम सिंह, मनोज कुमार सिंह,अनिल सिंह, विशाल सिंह,दिनेश  सिंह ने बाढ से हुये नुकसान को मंत्री जी एवम प्रशासनिक  अधिकारियों को अवगत कराया।   मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उपस्थित सरकारी अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य हेतु निर्देश दिया तथा बाढ से हुये नुकसान का आकलन सवेॅ कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया।   मंत्री जी के त्वरित दौरा कर किसानों के दुख-दर्द में शामिल होकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिये जाने का महाराष्ट्र कूर्

महापौर पुरस्कार प्राप्त आदर्श शिक्षिका नर्मदा काकड की सेवानिवृत्ति पर भव्य आयोजन

Image
महापौर पुरस्कार प्राप्त आदर्श शिक्षिका  नर्मदा काकड की सेवानिवृत्ति पर भव्य आयोजन मुंबई: चेंबूर सहकार नगर उ.प्रा.मनपा शाळा की महापौर पुरस्कार प्राप्त आदर्श वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती नर्मदा बाळासाहेब काकड  32वर्षों की प्रदीर्घ सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हो रही हैं।इसी उपलक्ष्य में उनका सत्कार समारोह एवं स्नेह भोजन शाळा संकुल , शेल कालोनी  में 29अगस्त ,2022को सुबह 11बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजक सत्कार समिति सहकार नगर,उ.प्रा. मनपा शाळा परिवार ने आयोजित किया है।इस अवसर पर प्रमुख उपस्थिति के रूप में प्रशासनिक अधिकारी (शाळा) एम/प की तनूजा उघाड़ते,एफ/एन के किसन पावडे, एम/प कीविभाग निरिक्षिका  किरण डिसिल्वा,ए/बी/सी/डी वार्ड की विभाग निरिक्षिका सुजाता हुलवान तथा विशेष अतिथि के रूप में पूर्व उपशिक्षणाधिकारी  जयश्री यादव, पूर्व सहाय्यक पुलिस आयुक्त बाळासाहेब हरिभाऊ काकड उपस्थित रहेंगे।समारोह अध्यक्ष के रूप में मुख्याध्यापक रामचंद्र पिंगळे ,वैशाली ओव्हाळ,सिम्मी बाली एवं वरिष्ठ शिक्षिका अर्चना उज्जनकर उपस्थित रहेंगी। गौरतलब हो कि काकड परिवार का नाशिक से लेकर मुंबई

प्रदेश स्तरीय दौड़ में एशिया ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

Image
प्रदेश स्तरीय दौड़ में एशिया ने प्राप्त किया तीसरा स्थान  देहरादून । एशिया मुकेश मासूम सिंह ने देहरादून में आयोजित प्रदेश स्तर की दौड़ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल शिगाली हिल इंटरनेशनल एकेडमी का नाम रौशन किया है। बतादें कि उत्तराखण्ड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स मीट 2022 में 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में एशिया मुकेश मासूम सिंह ने  तीसरा स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित किया है।इससे मुंबई स्थित मीरा रोड में खुशी का माहौल है।गौरतलब हो कि " एशिया " वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार मासूम की पुत्री है। एशिया बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। मुंबई स्थित सेवन स्क्वेयर एकेडमी से उसने दसवीं कक्षा बहुत शानदार मार्क्स के साथ उत्तीर्ण की है। वह पहले मुंबई में फुटबॉल व क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। फिलहाल वह देहरादून की शिगाली हिल इंटरनेशनल एकेडमी से अध्ययन कर रही है । इसके साथ - साथ वह देहरादून डिफेंस एकेडमी से NDA की पढाई कर रही है। एन डी ए ओफीसर बनकर वह देश की सेवा करने के लिये  द्रढ संकल्पित है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा का सम्मान करेगा उत्तर भारतीय संघ

Image
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा का सम्मान करेगा उत्तर भारतीय संघ मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री व हिंदीभाषी नेता मंगलप्रभात लोढ़ा का उत्तरभारतीय संघ 30 अगस्त को भव्य सत्कार करेगा। बांद्रा पूर्व के उत्तरभारतीय संघ भवन में आयोजित पर्यटन, कौशल विकास, महिला व बाल कल्याण मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा के इस सत्कार समारोह में दिग्गज उत्तरभारतीय नेता, उद्योगपति, बुद्धजीवी, समाजसेवी, संघ के पदाधिकारी, ट्रस्टी, सदस्य समेत भारी संख्या में उत्तरभारतीय जुटेंगे।उत्तरभारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने बताया कि  मंगलप्रभात लोढ़ा को महाराष्ट्र सरकार में शामिल कर हिंदी भाषी समाज को एक नेतृत्व देकर सम्मान दिया है। समाज इसके लिए महाराष्ट्र सरकार का आभारी है। साथ ही संतोष आरएन सिंह का यह भी कहना है कि मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में लाखों की संख्या में उत्तरभारतीय रहते हैं इसलिए सरकार में और अधिक प्रतिनिधित्व उत्तरभारतीयों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदीभाषी समाज को मंत्री लोढ़ा से काफी अपेक्षाएं हैं। हम सभी उम्मीद करते हैं कि वे समाज की उम्मीदों व अपेक्षाओं

भगवान महावीर स्वामी का पालना झुलाने, जैन महावीर स्वामी मंदिर पहुंची डॉ मंजू लोढ़ा

Image
भगवान महावीर स्वामी का पालना झुलाने, जैन महावीर स्वामी  मंदिर पहुंची डॉ मंजू लोढ़ा  मुंबई। जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर प् भगवान महावीर स्वामी के जन्म मांचन के अवसर पर प्रख्यात समाजसेवी तथा लेखिका डॉ मंजू लोढ़ा ने अपने परिवार के साथ दक्षिण मुंबई के पायधुनी स्थित भगवान महावीर स्वामी के जैन मंदिर में जाकर उनके पालने को झूला झुलाया। इस अवसर पर उनके परिवार के अभिनंदन लोढ़ा, शीतल लोढ़ा तथा तारुषी लोढ़ा ने भी महावीर स्वामी के पालकी को झूला झुलाया। डॉ मंजू लोढ़ा ने कहा कि दुनिया को पंचशील सिद्धांतों का ज्ञान देने वाले भगवान महावीर ने जियो और जीने दो का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि महावीर स्वामी मानते थे कि दुनिया की सभी आत्मा एक सी है। इसलिए हम दूसरों के प्रति भी वही विचार और व्यवहार रखें जो हमें स्वयं को पसंद हो।

भारतीय जन भाषा प्रचार समिति की काव्य गोष्ठी संपन्न

Image
भारतीय जन भाषा प्रचार समिति की काव्य गोष्ठी संपन्न ठाणे। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भारतीय जन भाषा प्रचार समिति की मासिक काव्य गोष्ठी मुन्ना बिष्ट कार्यालय सिडको ठाणे के सभागृह में शनिवार 27 अगस्त 2022 को वरिष्ठ साहित्यकार विदेह जी महाराज की अध्यक्षता एवं संस्था अध्यक्ष रामप्यारे सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में हुई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नंदलाल क्षितिज एवं सुशील शुक्ला नाचीज उपस्थित थे।  मंच का भव्य संचालन युवा साहित्यकार एवं संस्था के कार्याध्यक्ष विनय कुमार सिंह विनम्र ने किया। मासिक काव्य गोष्ठी का शुभारंभ आरपी सिंह रघुवंशी के सरस्वती वंदना से शुरू होते हुए मंच के सम्मानित कवियों के काव्य पाठ तक चला और अंत में राष्ट्रगान के साथ काव्य गोष्ठी का समापन किया गया।उपस्थित साहित्यकारों में श्रीनाथ शर्मा,शिल्पा सोनटक्के, सुभाष चतुर्वेदी,अनिल कुमार राही, विनय शर्मा दीप,शेषमणि मिश्रा,शिव शंकर मिश्रा,अनीता रवि,नागेंद्र नाथ गुप्ता, डॉक्टर वफ़ा सुल्तानपुरी एवं शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र मुख्य रूप से उपस्थित थे।हृदयांगन साहित्यिक संस्था द्वारा भारतीय जनभ

शिवसेना नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे की निधि से भूमिपूजन

Image
शिवसेना नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे की निधि से भूमिपूजन भायंदर। शिवसेना नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे की नगरसेवक निधि से 27 अगस्त ,शनिवार को काशी नगर में भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर वरिष्ठ नागरिक केंद्र एवं वाचनालय , भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर उद्यान एवं सौंदर्यीकरण, ज्योति पार्क से काशी नगर के बड़े नाले और रास्ते पर निर्माण कार्य का भूमिपूजन शिवसेना जिला प्रमुख प्रभाकर महात्रे के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला जिला संघटक स्नेहल,कल्सरिया, शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे,नगरसेविका तारा घरत ,नगरसेवक जयंतीलाल पाटील,पूजा हरिश्चन्द्रआमगावकर, युवासेना जिलाधिकारी पवन घरत,होली एंजेल स्कूल  के प्रिंसिपल डिसुजा सर,आस्तिक म्हात्रे,उपशहर प्रमुख अस्मिता रोकडे, उपशहर संघटिका ,प्रदीप मोहिते,विभाग प्रमुख,अनिल  चिकने विभाग प्रमुख,उपशहर प्रमुख राजेश सिंह,अस्मिता पुरलेकर,विभाग संघटिका,उपविभाग, वरिष्ठ शिवसैनिक वीर काका,प्रमुख प्रशांत  वालावलकर,सुनील पवार ,मनोज दिक्षीत,विष्णू कदम, सरदार आमटे,अजय नाईक,सँजय मोरे शाखा प्रमुख, कार्यालय प्रमुख अशोक मिश्रा,लीना पांचाल,कल्पना ढेरे,वनिता