Posts

Showing posts from July, 2021

💥काव्यसृजन की शतकीय गोष्ठी पर सप्त दिवसीय काव्योत्सव 💥

Image
💥काव्यसृजन की शतकीय गोष्ठी पर सप्त दिवसीय काव्योत्सव 💥         राष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक एवम सांस्कृतिक संस्था *काव्यसृजन* अपनी १०० वीं काव्यगोष्ठी का आयोजन 12 अगस्त से 18 अगस्त 2021 तक लगातार सात दिनों तक सायं 5-30 से 7-30 तक  गूगलमीट पर करने जा रही है| इसमें प्रत्येक दिन का आयोजन अलग अलग भारतीय भाषाओँ / बोलियों का होगा जिसका संचालन एवम काव्य पाठ सब उसी भाषा / बोली का होगा, लगभग ७ भाषाओं में ये गोष्ठीयां आयोजित की जायेगी,वैसे तो संस्था हर महीने के प्रथम रविवार को मासिक काव्यगोष्ठी का आयोजन करती रही हैं है पर जब से कोरोना ने देश में पैर पसारे तब से संस्था आनलाईन गूगल मीट/  विडियो लाईव  द्वारा सतत आयोजन करती आ रही है|इन सौ मासिक काव्यगोष्ठियों के इतर भी कई कार्यक्रम संस्था ने किये, जैसे सामाजिक जागरुकता के लिए परिचर्चा आयोजित की,जिसमें देश के विद्वानों ने सबको सजग रहने के लिए अपने  सुझाव दिए|       *कोरोना से क्या खोया क्या पाया* इस विषय पर भी चर्चा काव्य सृजन के पटल पर की गई|     लोगों के मनोरंजन के लिए संस्था ने हास्य -गीत -संगीत के भी बीच बीच में आयोजन कर लोगों को अवस

मुंबई 1000 स्थानों पर होनेवाले उभामो के चौपाल का कल से आगाज

Image
मुंबई 1000 स्थानों पर होनेवाले उभामो के चौपाल का कल से आगाज मुंबई: उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई द्वारा आज 2 अगस्त से मुंबई के विभिन्न स्थानों पर चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुंबई में रहने वाले लाखों उत्तर भारतीय मतदाताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा उनसे भावनात्मक संबंध बनाए रखने की दिशा में चौपाल को उत्तर भारतीय मोर्चा का अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जा रहा है। दिन में लाई-चूड़ा और रात में दाल-बाटी व पूरी-भाजी की खास व्यवस्था होगी। बुधवार को भांडूप स्थित उभामो, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के कार्यालय में व शनिवार को मुंबई भाजपा कार्यालय में कार्यकारिणी बैठक आयोजन किया गया। मुंबई भाजपा प्रवक्ता व मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह ने बताया कि 2 अगस्त से मुंबई भाजपा अध्यक्ष श्री मंगलप्रभात जी लोढ़ा के मार्गदर्शन तथा मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राजहंस सिंह के नेतृत्व में चौपाल की शुरुआत की जाएगी। चौपाल में वहां के वरिष्ठ उत्तर भारतीय व भाजपा नेताओं की उपस्थिति में चौपाल के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने ने बताया कि पहले सभी मंडलों में और उसके बा

ब्राह्मण सेना के जौनपुर जिला अध्यक्ष बने विजय (गुड्डू) तिवारी

Image
ब्राह्मण सेना के जौनपुर जिला अध्यक्ष बने विजय (गुड्डू) तिवारी मुंबई: महानगर में रहते हुए जौनपुर जिला में सक्रिय, विजय (गुड्डू ) तिवारी को ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित ब्राह्मण सेना का जौनपुर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। ब्राह्मण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जोशी दादा तथा राष्ट्रीय सलाहकार के डी शर्मा की संस्तुति पर गुड्डू तिवारी को जौनपुर जिला में ब्राह्मणों को संगठित करने तथा उनके स्वाभिमान ,सुरक्षा एवं हितों के लिए संघर्ष करने की जिम्मेदारी दी गई है। गुड्डू तिवारी को ब्राह्मण सेना का जौनपुर जिला  अध्यक्ष बनाए जाने पर बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, विनय पांडेय लोली तिवारी, राजनाथ मिश्रा ,दीपक उपाध्याय ,शिव नारायण उपाध्याय, मोधे तिवारी ,मनीष तिवारी ,रोहित तिवारी, हरिगोविंद बरनवाल ,नीरज बरनवाल ,बबलू यादव ,जर्नादन बरनवाल ,पारस अग्रहरी, राजेश अग्रहरी, सदाशंकर पाठक, दीपक मिश्रा ,दीपक अस्थाना विनय तिवारी ,राजु अग्रहरी, प्रमोद तिवारी अमरीश अग्रहरी, सोनू सोनार, चंदन सोनार, सोनू श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव निक्कू तिवारी ,प्रिंस तिवारी, राजा तिवारी, शुभम तिवारी, मोनू

लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में कौशांबी में हुआ वृक्षारोपण

Image
लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में कौशांबी में हुआ वृक्षारोपण  कौशांबी: रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के मार्गदर्शक विधायक सुशील सिंह के सानिध्य में राहुल एजुकेशनल ग्रुप मुंबई के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी के जन्म दिवस 20 जुलाई से लगातार 60 दिनों तक वृक्षारोपण के अभियान में आज 12: वे दिन जनपद कौशांबी के ग्राम सभा चरवा में सोनू पाण्डेय के यहां वृक्षारोपण करते हुए उनके सहयोगी व समिति के सहयोगियों के साथ अध्यक्ष बृजेश सिंह ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे

जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने निभाया बहन के बेटे का धर्मचिपलुन के लिए 20 से 25 ट्रक राहत सामग्री रवाना

Image
जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने निभाया बहन के बेटे का धर्म चिपलुन के लिए 20 से 25 ट्रक राहत सामग्री रवाना मुंबई। महाराष्ट्र को मौसी और उत्तर प्रदेश को मां कहने वाले महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भाजपा सदस्य कृपाशंकर सिंह ने महाराष्ट्र में भीषण बाढ़ और भूस्खलन की प्राकृतिक आपदा को देखते हुए अपना जन्मदिन (31 जुलाई) नहीं मनाने का निश्चय किया था । आपदा में फंसे लोगों की मदद करने के लिए उन्होंने राहत सामग्री इकट्ठा की। आज,उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा के अध्यक्ष विधायक मंगल प्रभात लोढा की उपस्थिति में चिपलून के बाढ़ पीड़ितों के लिए 20-25 ट्रक राहत सामग्री की पहली खेप रवाना की। भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में बाढ़ पीड़ितों लिए पार्टी का झंडा दिखाकर राहत सामग्री से भरे ट्रकों को रवाना करने के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को मदद और राहत सामग्री पहुंचाने में भाजपा कम नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्यभर के भाजपा कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की अपने-अपने स्तर

कांदिवली में शिवप्रसाद पाल की सेवासंपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

Image
कांदिवली में शिवप्रसाद पाल की सेवासंपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न मुंबई: दलवी प्लाट मनपा हिंदी शाला के सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में, आज वरिष्ठ शिक्षक शिवप्रसाद पाल का सेवासंपूर्ति सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित पश्चिमी उपनगर के अधीक्षक अशोक मिश्र ने कहा कि शिवप्रसाद पाल महापालिका के कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार शिक्षक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ मुख्याध्यापक रामराज पाल ने की। प्रमुख वक्ता के रूप में शिव बहादुर यादव, मुख्याध्यापक ईश्वर देव पाल ,शिवदत्त दुबे ,अरुण कुमार सिंह, बद्री प्रसाद पाल ने अपने विचार रखे। अतिथियों का परिचय एवं स्वागत प्रभारी मुख्याध्यापिका शैला पांडे ने किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मदेव मिश्र ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले लोगों में मुख्याध्यापक रमाशंकर यादव, पत्रकार गुलाबधर पांडे, शिव शंकर तिवारी, फूलचंद पाल, राजेंद्र पाल , लालजी यादव ,राजेश सिंह, हिम्मतलाल सेठ, सूबेदार पाल आदि का समावेश रहा।

साहित्यिक पटल साहित्य सरोवर के द्वारा हुआ भव्य कवि सम्मेलन

Image
साहित्यिक पटल साहित्य सरोवर के द्वारा हुआ भव्य कवि सम्मेलन मुंबई  साहित्यिक,सांस्कृतिक,सामाजिक संस्था राष्ट्रीय साहित्य सरोवर के तत्वावधान में शुक्रवार दिनांक 30 जुलाई 2021 को सायं 8 बजे से कोविड-19 का पालन करते हुए वर्चुअल ब्रोडकास्ट पर वरिष्ठ साहित्यकार डाॅक्टर शिवदत्त शर्मा 'शिव' (जयपुर-राजस्थान) की अध्यक्षता एवं युवा शक्ति विकास द्विवेदी मंच के संस्थापक विकास द्विवेदी (नई दिल्ली) के मंच संचालन में भव्य कवि सम्मेलन  संपन्न हुआ।कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई के सुप्रसिद्ध कवि लेखक गीतकार पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे और विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ गजलकार सुभाष राहत बरेली (बरेली-उप्र),सुप्रसिद्ध कवियत्री डाॅक्टर सुधा मिश्रा (लखनऊ-उप्र) एवं गीतकार अश्विनी कुमार यादव(ठाणे- महाराष्ट्र) उपस्थित थे।कवि सम्मेलन की शुरूआत विनय शर्मा दीप ने अपनी सवैया से माँ वीणापाणि की वंदना से की---------- माई सरस्वती बार हजार गुहार तहार लगावत बानी। प्यार क भूखल बा लरिका तनिका से दरश जगावत जगावत बानी। धूप कपूर लेइके हथंवा,मन मंदिर आज सजावत बानी। देर अबेर कर जनि तू न

वृक्षारोपण अभियान के 11वें दिन लगाए गए तुलसी के पौधे

Image
वृक्षारोपण अभियान के 11वें दिन लगाए गए तुलसी के पौधे अलीगढ़। रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के मार्गदर्शक विधायक  सुशील सिंह के सानिध्य में राहुल एजुकेशनल ग्रुप मुंबई के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी के जन्म दिवस 20 जुलाई से लगातार 60 दिनों तक चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान में आज 11वें  दिन गायत्री पैलेस अलीगढ़ में तुलसी के पौधे लगाए गए । समिति के सहयोगियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगा रहे हैं मनपा स्कूल

Image
चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगा रहे हैं मनपा स्कूल मुंबई: कोविड-19 महामारी के इस काल का  स्कूल और कालेज सर्वत्र  बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है । विद्यालयों को नवीन प्रवेश में कमी  का  सामना करना पड़ रहा है लेकिन  आर-मध्य विभाग के कांदीवली में स्थित मुंबई पब्लिक स्कूल पोयसर हिंदी क्र. 3 शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में बड़ी संख्या में नवीन छात्रो का  नामांकन किया है । यह महज संयोग नहीं है बल्कि मुख्याध्यापिका और संपूर्ण स्टाफ के संयुक्त प्रयत्न का परिणाम है । विद्यालय में अधिक से अधिक छात्रों का प्रवेश हो  इस उद्देश्य से  शाला की मुख्याध्यापिका  श्रीमती संगीता हेमंत वडे  अपने शैक्षणिक स्टाफ  के साथ एक योजना बनाईं । उसके अनुसार सभी शिक्षक आनलाईन अध्यापन कार्य करते हुए  पोयसर बस्ती परिसर में घर-घर जाते हैं , अभिभावकों से बात करते हैं ।जो बच्चे कहीं नहीं पढ़ते उनका सर्वे कर  स्कूल में उन्हे दाखिला दिलाते हैं । शाला द्वारा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो इसके लिए  किए जा रहे प्रयासों से पालकों को अवगत कराते हैं । वर्ष 2016 से  विद्यालय का शैक्षणिक

गणपत पाटिल नगर में 30 वर्षों के बाद मिटा अंधेरा

Image
गणपत पाटिल नगर में 30 वर्षों के बाद मिटा अंधेरा मुंबई: आजादी के 74 वर्षों के बाद भी देश के अनेक भागों में आज भी अंधेरा है। केंद्र और राज्य सरकारों के तमाम प्रयासों के बावजूद देश के हर स्थानों में विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। दहिसर पश्चिम में स्थित गणपत पाटिल नगर की गली नंबर 5 से लेकर 14 तक में रहने वाले करीब 5000 लोग पिछले 30 वर्षों से विद्युतीकरण का इंतजार कर रहे थे। स्थानीय समाजसेवी तथा उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री राम यादव पिछले कई वर्षों से यहां विद्युतीकरण के लिए प्रयासरत थे। राम यादव ने यहां के लोगों की पीड़ा सांसद गोपाल शेट्टी तथा विधायक मनीषा ताई चौधरी से अवगत कराया। आखिरकार राम यादव की मेहनत रंग लाई। सांसद गोपाल शेट्टी तथा विधायक मनीषा ताई चौधरी के आशीर्वाद से आज यहां विद्युत ट्रांसफार्मर बैठाया गया। इस अवसर पर विधायक मनीषा ताई चौधरी, मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, सर्वे राज यादव राकेश यादव विनोद शास्त्री महेश गौड़ महेंद्र प्रसाद सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राम यादव ने कहा कि लोगों को परेशानियों और समस्याओं से मुक्त कराने का उनका हमेशा प्रयास रहा है। वे यहां

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर विविध कार्यक्रम संपन्न

Image
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर विविध कार्यक्रम संपन्न मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के उपलक्ष में शिवसेना शाखा क्रमांक 94 द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। दसवीं से बारहवीं के गुणवंत विद्यार्थियों का सत्कार किया गया। वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त छतरी दी गई। पांचवी से  दसवीं तक के विद्यार्थियों को मुफ्त नोटबुक वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उप विभाग प्रमुख दीपक (राजू ) भूतकर तथा प्रभाग समिति अध्यक्ष प्रज्ञा दीपक भूतकर की तरफ से किया गया।

समरस फाउंडेशन ने किया शिक्षणाधिकारी राजू तड़वी का अभिनन्दन

Image
समरस फाउंडेशन ने किया शिक्षणाधिकारी राजू तड़वी का अभिनन्दन मुंबई: महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के नवनियुक्त शिक्षणाधिकारी राजू तड़वी का अभिनंदन किया गया। संस्था के महासचिव शिवपूजन पांडे विशेष सलाहकार डॉ नागेश पांडे तथा भारत पांडे ने अभिनंदन पत्र, पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्र से शिक्षणाधिकारी राजू तड़वी का अभिनंदन किया।शिक्षणाधिकारी ने सम्मान के लिए संस्था को धन्यवाद दिया।

अलीगढ़ तक पहुंचा लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में वृक्षारोपण अभियान

Image
अलीगढ़ तक पहुंचा लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में वृक्षारोपण अभियान अलीगढ़:  विधान परिषद सदस्य ठाकुर जयवीर सिंह ने आज राहुल एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी  के जन्मदिवस के उपलक्ष में 60 दिनों तक चलनेवाले वृक्षारोपण अभियान के दसवें दिन अलीगढ़ में वृक्षारोपण किया। रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के मार्गदर्शक विधायक सुशील सिंह के सानिध्य में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर शहीदी धरती दानापुर से ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ,समिति के अध्यक्ष  बृजेश सिंह ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य  संदीप सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

आदित्य साहित्य साधना संस्था के दो वर्ष पूरे द्वितीय वार्षिकोत्सव समारोह में आप सभी सादर आमंत्रित

Image
आदित्य साहित्य साधना संस्था के दो वर्ष पूरे  द्वितीय वार्षिकोत्सव समारोह में आप सभी सादर आमंत्रित  साहित्यिक,सांस्कृतिक,आध्यात्मिक आदित्य साहित्य साधना संस्था मंच ने अपने द्वितीय वर्ष पूर्व करने के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव समारोह आंनलाइन 02/08 2021को मनाने जा रही है। जिसमें आप समस्त सम्माननीय सुधिजन रचनाकारों को सम्मान आमंत्रित किया जा रहा है। चयनित रचनाकारों की सूची भी साथ लगाई जा रही है।      आप समस्त मित्रों से अनुरोध है कि संस्था के समारोह में सहभागिता लें  धन्यवाद।

टॉप टेन " सकारात्मक विचार लेखक" में प्रो डॉ दिनेश गुप्ता का नाम शामिल- पूरे कोरोना काल मे फैलाया सकारात्मक दृष्टिकोण का विचार

Image
टॉप टेन " सकारात्मक विचार लेखक"  में प्रो डॉ दिनेश गुप्ता का नाम शामिल - पूरे कोरोना काल मे फैलाया सकारात्मक दृष्टिकोण का विचार दि साहित्य नाम के  ऑन लाईन पोर्टल के माध्यम से कोरोना के समय " थिंक पॉजिटिव्ह " लेख का आयोजन  किया गया था। इसी स्पर्धा में प्रो डॉ दिनेश गुप्ता द्वारा नियमित लेख को टॉप टेन लेखक के लिए चुना गया।  प्रो डॉ दिनेश गुप्ता कई वर्षों से हिन्दी साहित्य से माध्यम से अपने  विचारो को अलग अलग लेख के माध्यम से प्रकाशित कर रहे है।  दिनेश जी ने पूरे कोरोना के समय सकारात्मक दृष्टिकोण को फैला रहे है। वह अपने आप को " पोजेटिव  थिंकर रिपोर्टर " मानते है।  प्राची पब्लिकेशन तथा दि साहित्य द्वारा जल्द ही प्रशस्तिपत्र को मेल द्वारा प्रेषित किया जाएगा।

भूजल प्रबंधन में होनी चाहिए जनभागीदारी – अनिल गलगली

Image
भूजल प्रबंधन में होनी चाहिए जनभागीदारी – अनिल गलगली मुंबई। भूजल सर्वेक्षण एवं विकास एजेंसी की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर कुर्ला पश्चिम में कर्मवीर भाऊराव पाटिल प्रबोधनी पुस्तकालय में अनुभवी अधिकारियों द्वारा गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के लिए भूजल साक्षरता अभियान मार्गदर्शन और जन जागरूकता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि भूजल प्रबंधन में जनभागीदारी होनी चाहिए। कोंकण संभाग के भू-जल सर्वेक्षण विकास योजना के उप निदेशक डॉ. पं. ल. सालवे के मार्गदर्शन में आयोजित मार्गदर्शन एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि राज्य के विकास में भूजल का महत्व और भूजल प्रबंधन में जनभागीदारी की आवश्यकता हैं। भूजल साक्षरता आज की दुनिया में उतनी ही महत्वपूर्ण है। अनिल गलगली ने प्रणाली के माध्यम से भूजल के ज्ञान और प्रौद्योगिकी को सरल भाषा में जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पर संतोष व्यक्त करते हुए मंत्रियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वर्ण जयंती वर्ष की बधाई दी। वरिष्ठ उ

महापालिका अधिकारियों ने दिया वैक्सीन आपूर्ति का आश्वासन

Image
महापालिका अधिकारियों ने दिया वैक्सीन आपूर्ति का आश्वासन भायंदर:  प्रभाग क्रमांक 2 आरएनपी पार्क, राहुल पार्क , चंदन पार्क , आशा नगर , जेसल पार्क ,नवघर  रोड , बीपी रोड , बंदर वाड़ी सभी परिसरों के निवासियों को करोना  वैक्सीन के टीकाकरण में हो रही अनियमितता तथा लोगों को समय पर वैक्सीन न मिल पाने के कारण या जरूरतमंदों को वैक्सीन की आपूर्ति व्यवस्था उचित ढंग से नहीं होने के कारण को लेकर के सभागृह नेता  रोहिदास  पाटील , नगर सेवक मदन सिंह , प्रभाग समिति सभापति मीना कांगणे  ने वैद्यकीय  उपायुक्त शिंदे  से मिलकर के तथा डॉ प्रकाश जाधव  व  डॉक्टर अंजली पाटील से इन सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की । उन लोगों ने आश्वासन दिया कि 60 साल के ऊपर के बुजुर्गों के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा व  ऐसे मरीजों जो  बिस्तर से नहीं उठ सकते हैं उनके लिए भी अलग से मोबाइल वैन की व्यवस्था की जाएगी तथा हर किसी नागरिक को समय पर वैक्सीन मिलेगी इसका  उन्होंने आश्वासन दिया।

श्री दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

Image
श्री दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट टीम ने जीता फाइनल मुकाबला  ठाणे कलवा (पूर्व) के भास्कर नगर झोपड़पट्टी में रहते हुए भी होनहार बच्चे चाहे जिस व्यवस्था में जीवनयापन कर रहे हैं किन्तु वे अपनी प्रतिभा को निखारने में लगे रहते हैं। ठीक उसी व्यवस्था के अधीन गरीब परिवार में रहते हुए शिक्षा के साथ-साथ क्रिकेट टूर्नामेंट में भी अपनी प्रतिभा का आकर्षण दिखा रहे शुभम् सत्यदेव प्रजापति " श्री दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट टीम " के सभी खिलाड़ी मित्रों के साथ रहकर सभी प्रतियोगिता को जीत दिलाने में कामयाब है। कलवा पश्चिम के सहकार विद्यालय के खारलेन मैदान में 25 जुलाई 2021 से कलवा विधानसभा के विधायक जितेन्द्र अह्वाड के सानिध्य व आयोजन में बच्चों का हौसला बढाने हेतु " संघर्ष चषक " मंच के अधीन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ जिसमें मुंबई,नवी मुंबई व ठाणे की कुल 8 टीम ने भाग्य आजमाया,जिसमें पहले दिन के खेल समाप्ति पश्चात 4 टीम दूसरे दिन 25 जुलाई 2021 को सेमी फाइनल में खेलते हुए, फाइनल मुकाबले में दो टीम आयी।श्री दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट टीम ने चार ओवर में 68 रन का लक्ष्य रखा।जवाब में ज्

उत्तर भारतीय मोर्चा के महत्वपूर्ण कार्यक्रम *चौपाल* को लेकर भांडुप में हुई बैठक

Image
उत्तर भारतीय मोर्चा के महत्वपूर्ण कार्यक्रम *चौपाल* को लेकर भांडुप में हुई बैठक मुंबई: उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई द्वारा एक अगस्त से मुंबई के विभिन्न स्थानों पर चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुंबई में रहने वाले लाखों उत्तर भारतीय मतदाताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा उनसे भावनात्मक संबंध बनाए रखने की दिशा में चौपाल को उत्तर भारतीय मोर्चा का अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जा रहा है। दिन में लाई-चूड़ा और रात में दाल-बाटी व पूरी-भाजी की खास व्यवस्था होगी। बुधवार को भांडूप स्थित उभामो, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के कार्यालय में चौपाल को अधिक प्रभावशाली तथा अधिक लोकप्रिय बनाने की दिशा में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक राजहंस सिंह, प्रभारी व उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी एवं प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह ने भाग लिया। मुंबई भाजपा प्रवक्ता व मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह ने बताया कि एक अगस्त से मुंबई भाजपा अध्यक्ष श्री मंगलप्रभात जी लोढ़ा के मार्गदर्शन तथा पूर्व विधायक  राजहंस सिंह के नेतृत्व में चौपाल की शुरुआत की जाएगी। पहले च

उत्तर भारतीय मोर्चा ने कोंकण के बाढ़ पीडितों के लिए भेजी राहत सामग्री

Image
उत्तर भारतीय मोर्चा ने कोंकण के बाढ़ पीडितों के लिए भेजी राहत सामग्री  मुंबई। राम परशुराम आज पहा एकरूप झाले,   कोकणच्या मदतीला उत्तर भारतीय धावले, के नारों के साथ भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र अध्यक्ष डाॅ संजय पांडेय के नेतृत्व में कोंकण के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री सेे भरे ट्रक भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावडे, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक एड आशीष शेलार की प्रमुख उपस्थित में बुधवार को मुंबई से रवाना किए गए। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पुरोहित, उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ संजय पांडेय, संतोष सिंह और बृजेश सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में आशीष शेलार ने कहा कि कोंकण में स्थिति बहुत भीषण है। ऐसे समय में उत्तर भारतीय मोर्चा ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाकर अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ संजय पांडेय ने कहा कि संकट की घड़ी में अपने भाइयों की मदद करना सभी का कर्तव्य है। इसी भावना से कोंकण में राहत सामग्री भेजी जा रही है

मेधावी विद्यार्थी अभ्युदय कटियार का अभिनंदन

Image
मेधावी विद्यार्थी अभ्युदय कटियार का अभिनंदन लखनऊ :-  मेधावी विद्यार्थी अभ्युदय कटियार ने आई एस सी ई लखनऊ बोर्ड के,शालांत 10 वी की परीक्षा में 97.2 अंक प्राप्त कर विद्यालय,माता पिता एवम समाज का नाम रोशन किया है। उसके पिता डी एम कटियार,झांसी नगर निगम में चीफ टैक्स ऑफिसर एवम माता निधि मोहन कटियार - ज्वाइंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स,लखनऊ, सरकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।     अभ्युदय की उपलब्धि पर कुर्मी क्षत्रिय सभा,लखनऊ के राष्ट्रीय महासचिव हरीश वर्मा,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ दीपक सिंह पटेल एवम डॉ बाबुलाल सिंह पटेल (अध्यक्ष - महाराष्ट्र कुर्मी क्षत्रिय समाज,मुंबई)ने बधाई दी है और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान किया है।

भायंदर में क्लीनिक के उद्घाटन में पहुंचे गणमान्य लोग

Image
भायंदर में क्लीनिक के उद्घाटन में पहुंचे गणमान्य लोग भायंदर। भायंदर पश्चिम में डॉक्टर शैव्या पी सिंह के एस्थेटिक साइंटिस्ट क्लीनिक के उद्घाटन समारोह में समाज और संस्था के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित हुए। उपस्थित गणमान्य लोगों में विक्रम प्रताप सिंह, राजु भोईर, नगरसेवक व विरोधी पक्ष के नेता, एड अवनीश सिंह ,अध्यक्ष प्रवाह संस्था, प्रकाश सिंह, संस्थापक ब्राइट इंटरनेशनल स्कूल , महेश सिंह , एडवोकेट विनोद सिंह,राजेश सिंह सोमवंशी जी ,राजगुरु श्री सुनील पांडे, गिरधर सिंह , पिंटू सिंह ,  ब्रिशेन सिंह ( शिवा ) , निर्भय सिंह ,अजय सिंह , रूपेश सिंह, राम अशीष सिंह , सुधाकर सिंह विशेन व्यवस्थापक पूर्व शिक्षक सुनील सिंह  श्रीमती ज्ञानती सुनील सिंह, श्रीमती ममता सिंह, डॉ मंयक सुनील सिंह ,डॉ प्रशांत सिंह  ,डॉ केशनाथ चौहान, डॉ शुभम द्विवेदी,डॉ अनुज सिंह, डॉ झा आदि का समावेश रहा।

उद्घव ठाकरे के जन्मदिन पर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भेजी गई राहत सामग्री

Image
उद्घव ठाकरे के जन्मदिन पर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भेजी गई राहत सामग्री मुंबई:  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर , पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के मार्गदर्शन में कांदीवली पूर्व के ठाकुर कॉम्प्लेक्स में वाचनालय का उद्घाटन किया गया । साथ ही साथ कोंकण में भारी बारिश के चलते हुए नुक़सान की वजह से खाने पीने की कमी झेल रहे लोगों के लिए राहत सामान भेजा गया। शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे  ने वाचनालय का उद्घाटन किया और पुरग्रस्त सेवा रथ को भगवा झंडा दिखा कर रवाना किया । कार्यक्रम में गुलाब मौर्य , दिनेश मिश्र , दीपक मिश्रा , अशोक शाह , महादेव गुप्ता समेत अनेक शिवसैनिक  उपस्थित रहे। महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते इन दिनों अनेक जिलों में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करना सराहनीय पहल है। मुख्यमंत्री ने खुद शिवसैनिकों से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की है।

मुंबई महानगरपालिका का चुनाव जीतने की रणनीति को लेकर उभामो की बैठक

Image
मुंबई महानगरपालिका का चुनाव जीतने की रणनीति को लेकर उभामो की बैठक मुंबई: आने वाले मुंबई महानगरपालिका चुनाव को जीतने की रणनीति को लेकर उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के प्रमुख पदाधिकारियों की आज भाजपा कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल की उपस्थिति में की गई बैठक में अधिक से अधिक उत्तर भारतीय मतदाताओं तक पहुंचकर, अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान कराने पर परिचर्चा की गई। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में इसी तरह की अनेक बैठकों के माध्यम से मनपा चुनाव जीतने की विभिन्न रणनीतियों पर परिचर्चा जारी रहेगी। बैठक में प्रेम शुक्ल के अलावा भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के महामंत्री आदित्य दुबे ,रमाकांत गुप्ता ,वीरेंद्र दुबे ,राम यादव, बलवंत वर्मा समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुंबई महानगरपालिका का चुनाव जीतने की रणनीति को लेकर बैठक

Image
मुंबई महानगरपालिका का चुनाव जीतने की रणनीति को लेकर बैठक मुंबई: आने वाले मुंबई महानगरपालिका चुनाव को जीतने की रणनीति को लेकर उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के प्रमुख पदाधिकारियों की आज भाजपा कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल की उपस्थिति में की गई बैठक में अधिक से अधिक उत्तर भारतीय मतदाताओं तक पहुंचकर, अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान कराने पर परिचर्चा की गई। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में इसी तरह की अनेक बैठकों के माध्यम से मनपा चुनाव जीतने की विभिन्न रणनीतियों पर परिचर्चा जारी रहेगी। बैठक में प्रेम शुक्ल के अलावा भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के महामंत्री आदित्य दुबे ,रमाकांत गुप्ता ,वीरेंद्र दुबे ,राम यादव, बलवंत वर्मा समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

काव्यसृजन महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा का हुआ चयन

Image
काव्यसृजन महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा का हुआ चयन मुंबई  काफी दिनों के मंथन के बाद कई प्रतिस्पर्धियों के नाम पर विचार करने के बाद काव्यसृजन महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा के रूप में आर जे आरती सइया हिरांसी जी चयनित हो पदस्थापित हुईं|इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ इकाई की अध्यक्षा का चयन किया किया गया|छत्तीसगढ़ अध्यक्षा पद के लिए सौ.रश्मिलता मिश्रा जी का चयन किया गया|काव्यसृजन परिवार ने अपना कानूनी दाँव पेंच देखने समझने के लिए सर्वसम्मति से अधिवक्ता राजीव मिश्र को चयनित किया है|        आरती सइया जी रश्मिलता मिश्रा जी व राजीव मिश्र जी ने पद ग्रहण करते हुए सबसे पहले काव्यसृजन परिवार को धन्यवाद देते हुए आभार ज्ञापित किया|और कहा कि काव्यसृजन परिवार ने जो जवाबदारी हमें सौपी है|हम सभी मिलकर तन मन धन से उसका निर्वहन करेंगे|काव्यसृजन को साहित्य की दुनियाँ में नं. एक स्थान पर पहुँचाने के लिए जी जान लगा देंगे|साहित्य को भी विशेषतः हिन्दी व उसकी बहनों को उचित स्थान दिलाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे|संस्थापक पं.शिवप्रकाश जौनपुरी के निःस्वार्थ प्रयास को हम लोग पर बनकर उड़ान भरने में बल

भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई का कोंकण के लिए बाढ़ राहत अभियान

Image
भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई का कोंकण के लिए बाढ़ राहत अभियान   मुंबई । नेता प्रतिपक्ष  देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ,मुंबई की टीम ने, भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में राहत कोंकण के बाढ़ग्रस्त इलाकों के लिए राहत अभियान प्रारम्भ किया। राहत कार्य अभियान के तहत कोंकणवासियों के लिए राहत सामग्री भरे चार ट्रकों को नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, भाजपा मुंबई प्रभारी अतुल भातखलकर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।  देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि बाढ़पीड़ितों की दैनिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए पीने के पानी की बोतलें, कपड़ें, बिस्कुट के पैकेट, कम्बल, आवश्यक दवाइयां यहाँ तक की सैनिटरी नैपकिन तक भिजवाए जा रहें है।राहत कार्य के लिए बिना समय गवाएं तुरंत आगे आने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई को बधाई और धन्यवाद दिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने बताया कि राहत कार्य के प्रथम फेज में भारतीय ज

वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों को मिले लोकल ट्रेन यात्रा की अनुमति - भवानजी

Image
वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों को मिले लोकल ट्रेन यात्रा की अनुमति - भवानजी मुंबई। कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके नागरिकों को लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति देने की गुहार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राज्य के पुनर्वसन मंत्री विजय वटेट्टीवार से लगाई है। उन्होंने कहा कि मुंबई शहर के कामगार, मध्यमवर्गी नौकरीपेशा लोग, छोटे व्यापारियों को मुंबई में रोजगार के लिए यात्रा करना आवश्यक होता है, परंतु कोरोना काल में मुंबई लोकल में यात्रा करने की अनुमति न होने के कारण उन्हें निजी वाहन या टैक्सी से महंगी यात्रा करनी पड़ती है । परिणामस्वरूप बेवजह मानसिक और आर्थिक मुसीबतें सहन करनी पड़ती है। भवानजी  ने कहा कि मुंबई में जिन नागरिकों ने कोरोना वैक्सीन की दो खुराक ले ली है, उनके प्रमाणपत्र देखकर लोकल रेल्वे द्वारा यात्रा की अनुमति दी जाए। केंद्र सरकार की ओर से इसकी अनुमति दी गई है, अब निर्णय महाराष्ट्र सरकार को लेना है। भवानजी ने कहा कि नागरिकों ने कोरोना काल में अनेक कठिनाइयों का सामना किया है। बीमारी, परिजनों के दु:खद निधन, आर्थिक समस्या, घर चलाने के लिए उधारी करना, और न जाने क्य

विकास के प्रति संकल्पित अपना दल विधायक डा.लीना तिवारी

Image
विकास के प्रति संकल्पित अपना दल विधायक  डा.लीना तिवारी जौनपुर: जौनपुर जिले की मड़ियाहूं विधानसभा की अपना दल (एस) की विधायक जो विकास कार्यों के प्रति पूरी तरह से सजग एवं सक्रिय हैं।उच्च शिक्षा प्राप्त डॉ लीना तिवारी क्षेत्र के लोगों को परिवार की तरह समझ सभी का पूरा आदर एवं सम्मान करती हैं। डॉ लीना तिवारी के विकास कार्यों पर नजर डाली जाये तो राजकीय बालिका विद्यालय रानीपुर रोड मड़ियाहूं में निर्मित किया जा रहा है।गोपालापुर रायपुर ने श्मशान घाट का निर्माण किया गया।विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांव में पशु आश्रय केंद्र एवं गौशाला का निर्माण किया गया। विवाह भवन हेतु बरम बाबा स्थल पर वैवाहिक भवन निर्माण किया जा रहा है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आशापुर कटौना का निर्माण हो चुका है। फायर ब्रिगेड जमालपुर जोगापुर में निर्मित किया गया।  एन.एच.135 पर वरुणा नदी पर पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।गधौना ग्राम पंचायत में राजकीय आईटीआई कॉलेज निर्माण किया जा रहा है। राजापुर सिकरौर और परेवा में पानी की टंकी का निर्माण किया गया। सोहनपुर भीमपुर मई को मिलाकर रामपुर नगर पंचायत का निर्माण किया गया

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर जरूरतमंद महिलाओं घरघंटी का वितरण

Image
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर जरूरतमंद महिलाओं घरघंटी का वितरण मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर आज शिवसेना द्वारा विभिन्न स्थानों पर अनेक जनहित कार्य किए गए। सांताक्रुज पूर्व स्थित शिवसेना शाखा क्रमांक 87 में  स्थानीय शिवसेना नगरसेवक तथा पूर्व महापौर प्रिं. विश्वनाथ महाडेश्वर की नगरसेवक निधि से आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को घरघंटी का वितरण किया गया। इस अवसर पर विभागसंघटक रजनीताई मेस्त्री, आयोजक शिवसेना नगरसेवक प्रिं. विश्वनाथ महाडेश्वर , विधानसभासंघटक, सुधार समिती अध्यक्ष सदा परब, पूर्व नगरसेविका पूजा महाडेश्वर, शाखाप्रमुख संतोष गुप्ता, संतोष कदम, शाखासंघटक अंजली जाधव के अलावा महिला/ पुरुष उपशाखाप्रमुख, कार्यालयप्रप्रमुख, गटप्रमुख, शिवसैनिक,युवासेना, शिवसहकार सेना, भारतीय विद्यार्थी सेना के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर विकलांग को दिया व्हीलचेयर

Image
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर  विकलांग को दिया व्हीलचेयर मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर शिवसेना शाखा क्रमांक 86 तथा भैरवनाथ जन सेवा संस्था द्वारा संयुक्त रूप से मुफ्त आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया तथा विकलांग को व्हील चेयर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले लोगों में अंधेरी पूर्व विधानसभा के विधायक रमेश लटके , शिवसेना संगठक कमलेश राय ,महिला, विधानसभा संगठक मंदाकिनी ताई कदम राष्ट्रीय चर्मकार संघ के मुंबई अध्यक्ष कैलाश आगवणे, शाखा प्रमुख विपिन दादा शिंदे, महिला शाखा संगठक सरिता ताई रेवाले समेत स्थानीय नागरिक ,गटप्रमुख युवा शाखा अधिकारी ,महाविकास आघाडी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक भैरवनाथ जन सेवा संस्था के अध्यक्ष तथा गटप्रमुख राजू गणपत सूर्यवंशी ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

महाराष्ट्र में प्राकृतिक आपदा के चलते अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे कृपाशंकर सिंह

Image
महाराष्ट्र में प्राकृतिक आपदा के चलते अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे कृपाशंकर सिंह मुंबई: कोरोना के बाद भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के रायगढ़ ,सतारा ,रत्नागिरी, ठाणे, सिंधुदुर्ग ,कोल्हापुर जिलों में भारी जन धन की हानि को देखते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भाजपा सदस्य कृपाशंकर सिंह ने अपना जन्मदिन ( 31 जुलाई ) नहीं मनाने का फैसला किया है। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के चलते हाहाकार मचा हुआ है। प्रभावित लोगों की बढ़-चढ़कर मदद किए जाने की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रभावित लोगों की मदद कर रही है। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों का दुख दर्द देखते हुए उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। कृपाशंकर सिंह ने अपने प्रशंसकों तथा शुभेच्छु जनों से, अपने जन्मदिन के पर महाराष्ट् में आई प्राकृतिक आपदा  से प्रभावित लोगों की बढ़ चढ़कर मदद करने  की अपील की है।

सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में " मीडिया मंच " का महत्वपूर्ण योगदान– प्रेम शुक्ल

Image
सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में " मीडिया मंच " का महत्वपूर्ण योगदान– प्रेम शुक्ल मुंबई: सामाजिक कुरीतियों एवं विकृतियों को दूर करके समाज को सशक्त बनाने की दिशा में मीडिया मंच पत्रिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुंबई के सायन स्थित मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह के कार्यालय में त्रैमासिक पत्रिका मीडिया मंच के वार्षिक अंक का विमोचन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने उपरोक्त बातें कहीं। कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ के अध्यक्ष हेमंत तिवारी , मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी एवं मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने भी संयुक्त रूप से त्रैमासिक पत्रिका मीडिया मंच का विमोचन किया।

टू चाइल्ड पॉलिसी से ही आबादी नियंत्रण में होगीदूसरा विकल्प नहीं!

Image
टू चाइल्ड पॉलिसी से ही आबादी नियंत्रण में होगी दूसरा विकल्प नहीं! अनियंत्रित गति से बढ़ रही आबादी देश के विकास को बाधित करने के साथ ही हमारे आम जीवन को भी दिनोंदिन प्रभावित कर रही है। सरकार को अब इस पर टू चाइल्ड पॉलिसी लानी ही चाहिए। गांव-देहात के अलावा शहरों की बढ़ती आबादी चिंता का सबब बनती जा रही है। कई जगह तो मूलभूत अावश्यकताओं के लिए लोग भटकने लगे हैं। सड़कों पर ट्रैफिक जाम आम बात हो गई है। दिल्ली हो या मुंबई,चेन्नई हो या कोलकाता,हर छोट-बड़े शहरों में पैदल चलना मुश्किल होता जा रहा है। घंटों जाम में आये दिन लोग फंसे रहते हैं। एम्बुलेंस हो या अग्निशमन-दल की गाड़ियाँ,सभी भीड़ की भेंट चढ़ जाती हैं। जाम में फंसे लोगों को वाहन से निकलते प्रदूषित धुँएं कई बीमारियों को जन्म देते हैं। ट्रेन,बस,विमान,हर जगह भीड़ ही भीड़ नजर आती है। मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन हमेशा प्रवासियों से भरी रहती है। भेड़-बकरी की तरह यात्रा करने पर प्रवासी मजबूर होते हैं। इतना ही नहीं,न जाने कितने लोग इसी भीड़ के चलते अपनी जान भी गंवा देते हैं। आम लोगों का जीवन हमेशा खतरे में ही रहता है। नौकरी करनी ह

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सैन सांस्कृतिक संस्था द्वारा हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

Image
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सैन सांस्कृतिक संस्था द्वारा हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन  मुंबई  साहित्यिक,सांस्कृतिक,सामाजिक संस्था सैन सांस्कृतिक मंच द्वारा गुरू पूर्णिमा व श्रावण मास के शुभारंभ पर विशेष कवि सम्मेलन का आयोजन रविवार दिनांक 25 जुलाई 2021 को वरिष्ठ साहित्यकार एवं मार्गदर्शक पवन कुमार पवन (शामली) व वरिष्ठ साहित्यकार माथुरकर जबलपुरी (जबलपुर) के संयोजन में तथा मुंबई के सुप्रसिद्ध कवि,पत्रकार विनय शर्मा दीप के संचालन व आयोजन में संपन्न हुआ।कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन कोविड-19 का पालन करते हुए आनलाइन गूगल मीट पर आयोजित की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार, समाजसेवी रामजीलाल वर्मा (अलीगढ़) ने की,गोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती वंदना से श्रीमती पुष्पलता भार्गव सुनंदा (महासमुंद-छत्तीसगढ़) ने अपने कोकिला कंठों से हुई।विशेष राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व मुशायरे में वरिष्ठ साहित्यकार अनिल कुमार कौशल (लखनऊ),जवाहर लाल निर्झर (मंऊ-उप्र),डाॅक्टर चैतन्य चेतन एडवोकेट (नवाबगंज-बरेली),डाॅक्टर इकबाल सिंह नादान (शाहदरा),राम बहादुर 'अधीर पिण्डवी (देवरिया),महावीर सिंह (उत्तराखंड),रम

युवा शक्ति विकास द्विवेदी मंच से रामायण के जामवंत का हुआ साक्षात्कार

Image
युवा शक्ति विकास द्विवेदी मंच से रामायण के जामवंत का हुआ साक्षात्कार  मुंबई  सामाजिक,सांस्कृतिक,साहित्यक मंच,नई दिल्ली,युवा शक्ति विकास द्विवेदी मंच के तत्वावधान में रविवार दिनांक 24 जुलाई 2021 को राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती जया द्विवेदी की अध्यक्षता एवं डाॅक्टर सुधा मिश्रा (राष्ट्रीय प्रचार सचिव) के संयोजन में,संस्थापक विकास द्विवेदी के भव्य संचालन में रामानंद सागर कृत रामायण धारावाहिक में जामवंत की भूमिका निभाने वाले फिल्म कलाकार के सशक्त हस्ताक्षर  राजशेखर उपाध्याय (सुरियांवा- भदोहीं,उत्तर प्रदेश) के साथ साक्षात्कार हुआ और अंत में युवा शक्ति विकास द्विवेदी मंच द्वारा 'अभिनय मणि सम्मान' से सम्मानित किया गया।साक्षात्कार में भगवान राम के साथ सभी पात्रों के चरित्र पर प्रश्न पूछे जाने पर उपाध्यक्ष ने बताया कि जब हम धारावाहिक की सूटिंग पर रहते थे, आपस में खूब आनंद आता था,सभी पात्रों के किरदार उच्च कोटि के प्रशंसनीय थे।भगवान राम के वन गमन की कहानी बताते हुए कहा कि प्रभु जंगल-जंगल अपने अनुज लक्ष्मण व अर्धांगनी,जगत जननी सीता के साथ विचरण करते थे।उन्होंने कितनी कठिनाइयों का

मालाड में आदित्य ठाकरे ने किया मुंबई पब्लिक स्कूल का लोकार्पण

Image
मालाड में आदित्य ठाकरे ने किया मुंबई पब्लिक स्कूल का लोकार्पण मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा पिछले कई वर्षों से शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने तथा अत्याधुनिक बनाने की दिशा में अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में बीएमसी स्कूलों में सीबीएसई, आईसीएसई, एसएससी तथा पब्लिक स्कूल की पढ़ाई की जा रही है। 25 जुलाई को मालाड पूर्व में महाराष्ट्र के पर्यावरण,पर्यटन तथा राज शिष्टाचार मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई पब्लिक स्कूल ,दिंडोशी वसाहत का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल्द ही मुंबई में इंग्लैंड की तर्ज पर ग्रामर स्कूल खोले जाएंगे। कोरोना संक्रमण काल में मनपा विद्यार्थियों को दी जा रही ऑनलाइन शिक्षा की सराहना करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी शिक्षक और अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं।  इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में सांसद गजानन कीर्तिकर , विधायक सुनील प्रभु,विधायक भाई जगताप उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में उपमहापौर सुहास वाडकर, शिक्षण समिति अध्यक्ष संध्या दोशी,प्रभाग समिति अध्यक्ष स

मेधावी विद्यार्थी मधुर पटेल का अभिनंदन

Image
मेधावी विद्यार्थी मधुर पटेल का अभिनंदन लखनऊ :- राजाजी पुरम, लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल के मेधावी विद्यार्थी मधुर पटेल ने आई एस सी ई लखनऊ बोर्ड के,इंटर 12वी की परीक्षा में 96.25अंक प्राप्त कर विद्यालय,माता पिता एवम समाज का नाम रोशन किया है। उसके पिता एस बी कटियार  एवम माता अलका कटियार शिक्षक हैं।     मधुर की उपलब्धि पर कुर्मी क्षत्रिय सभा,लखनऊ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एम कटियार,राष्ट्रीय महासचिव हरीश वर्मा,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ दीपक सिंह पटेल एवम डॉ बाबुलाल सिंह पटेल (अध्यक्ष - महाराष्ट्र कुर्मी क्षत्रिय समाज,मुंबई)ने बधाई दी है और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान किया है।

पांडुरंग करे सर का जन्म दिन मनाया गया

Image
पांडुरंग करे सर का जन्म दिन मनाया गया मुंबई:बृहन्मुंबई महानगरपालिका माध्यमिक विभाग में कार्यरत शिक्षक पांडुरंग करे सर का जन्म दिन सेक्टर 21 कामोठे प्रभाग के कार्यसम्राट लोकप्रिय नगरसेवक एवं समाजसेवी प्रदीप सेठ भगत एवं प्रदीप सेठ भगत युवा मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया.

हृदयागंन साहित्यिक संस्था का वार्षिक बैठक संपन्न

Image
हृदयागंन साहित्यिक संस्था का वार्षिक बैठक संपन्न  मुंबई  हृदयांगन साहित्यिक एवं सामाजिक (पंजीकृत)संस्था मुंबई  की वार्षिक सामान्य बैठक शनिवार दिनांक 24 जुलाई 2021 को सांय पाँच बजे कोविड-19 का पालन करते हुए वर्चुअल गूगल मीट के माध्यम से आनलाइन प्रारंभ हुई जो सायं 6:45 पर धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समाप्त हुई। बैठक में हृदयागंन के संस्थापक डाॅक्टर विधुभूषण त्रिवेदी के साथ विश्वनाथ डोले संरक्षक (वडोदरा), श्रीमती विद्युत प्रभा चतुर्वेदी मंजू (संरक्षिका देहरादून),रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी प्रयलंकर (लखनऊ),श्रीहरिवाणी मार्गदर्शक (कानपुर),उमेश मिश्रा प्रभाकर महासचिव (मुंबई), मुन्नालाल प्रसाद (सिलीगुड़ी),डा0 कमलेश शुक्ला कीर्ति *कानपुर),श्रीमती संतोषी दीक्षित (कानपुर),आशीष त्रिवेदी (मुंबई), हरीश तिवारी (मुंबई),अभिषेक त्रिवेदी (मुंबई) से शामिल हुये। श्रीमती निकिता डोले,रूपाली डोले,डा0 अलका अरोड़ा,आरती सैया और डा0 प्रमिला पाण्डेय ने उपस्थित न हो पाने के लिये खेद संदेश भेजा। बैठक बहुत अच्छी रही,शुरुआत में उमेश मिश्रा प्रभाकर महासचिव ने सबका स्वागत किया और गुरू वन्दना से बैठक की शुरुआत की।प्

भाजभा प्रचार समिति के द्वारा गुरू पूर्णिमा पर हुई कविगोष्ठी

Image
भाजभा प्रचार समिति के द्वारा गुरू पूर्णिमा पर हुई कविगोष्ठी  ठाणे  भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार दिनांक 24 जुलाई 2021 को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार,वेदों के मर्मज्ञ अवनीश कुमार दीक्षित ने की,मुख्य अतिथि संजय द्विवेदी (मंत्री-अखिल भारतीय साहित्य परिषद),विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार शिव शंकर मिश्र उपस्थित थे।विशेष काव्यगोष्ठी का संचालन मुंबई के प्रतिष्ठित साहित्यकार,पत्रकार विनय शर्मा दीप ने गुरु पूर्णिमा पर उपस्थित गुरूओं के सम्मान में मुक्तक सुना कर काव्यगंगा को आगे बढाया। "कि दुनिया में हमें जीने की,कोई जब चाह न सुझे। अंधेरों में कहीं हमको,कोई जब राह न सुझे। भटकता है मेरा मन यूँ,दिशा अब कौन दे हमको। दिखा दो राह अब गुरूवर,कोई अब राह न सुझे ।।" गोष्ठी का शुभारंभ संस्था सचिव अनिल कुमार राही के गुरू वंदना से किया गया।राही ने गुरू के चरणों में समर्पित करते हुए कहा--- "कृपा कर दो  गुरुवर तरण   चाहते हैं। दया,प

श्रावण, सोमवार और भगवान शिव की महिमा

Image
श्रावण, सोमवार और भगवान शिव की महिमा सनातन धर्म के सबसे पवित्र मास, श्रावण की शुरुआत हो चुकी है। इस बार श्रावण में कुल ४ सोमवार पड़ने हैं। भोले-भाले पालनहारे भगवान शिव के अत्यधिक प्रिय मास में श्रावण की गिनती होती है फलत: श्रावण में शिव आराधना पर विशेष बल दिया जाता है। इस महीने की अपनी संस्कृति है, अपना महत्व है। ज्येष्ठ माह के तपन और आषाढ़ माह की उमस भरी गर्मी से क्लान्त हमारी प्रकृति को एवम् धरती माँ को अमृत वर्षा की आवश्यकता होती हैं, जिसकी पूर्ति श्रावण मे ही संभव है। श्रावण महीने की सबसे बड़ी बात यह है कि इस महीने का हर दिन विशेष होता है हालांकि श्रवण नक्षत्र और सोमवार से भगवान भोलेनाथ का गहरा सम्बन्ध भी बताया जाता है। सनत्कुमार से श्रावण महीने की प्रियता को लेकर भगवान शिव खुद स्वीकारते हैं कि यही एक महीना है जो मुझे सभी महीनों से प्यारा है। इसी महीने मे भगवान शिव जी प्रभु नारायण जी के साथ लीला भी करते है। श्रावण में षडाक्षर, पंचाक्षर, शतरुद्री पाठ, महामृत्युन्जय मंत्र एवम् गायत्री मंत्र आदि के जप को विशेष माना गया है। श्रावण मास का महात्म्य सुनने अर्थात् श्रवण हो जाने के

चर्नीरोड में क्लीनिक का उद्घाटन

Image
चर्नीरोड में क्लीनिक का उद्घाटन मुंबई । चर्नीरोड के हम्बल हार्ट एंड हेल्थ केअर इस विख्यात शल्य चिकित्सक डॉ अजय और रिता चौरसिया की क्लीनिक के उद्घाटन के मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली और एड अरविंद तिवारी ने उपस्थित रहकर चौरसिया परिवार को शुभकामनाएं दी।