Posts

Showing posts from September, 2023

आदर्श मुख्याध्यापिका उषा त्रिपाठी सेवानिवृत

Image
आदर्श मुख्याध्यापिका उषा त्रिपाठी सेवानिवृत मुंबई। महादेवी पोद्दार प्राथमिक विद्यालय की मुख्याध्यापिका उषा त्रिपाठी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित बीएमसी स्कूलों के पूर्व शिक्षण अधिकारी अशोक मिश्र ने कहा कि श्रीमती त्रिपाठी अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहीं। इस अवसर पर पत्रकार गुलाबधर पांडे, दिनेश द्विवेदी,मंजुला त्रिपाठी, पुष्पा द्विवेदी, शशितारा सिंह, रंजना शिर्के, रेखा सिंह, गणेश सिंह, रूद्रप्रकाश मिश्रा, सरिता तिवारी, प्रमोद त्रिपाठी, पूजा मिश्रा, शैलेंद्र कुमार सिंह, सुहास मिरकुटे समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आशीर्वाद राजभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए अनिल गलगली

Image
आशीर्वाद राजभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए अनिल गलगली मुंबई। आशीर्वाद और एनएफडीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 31 वां राजभाषा पुरस्कार समारोह में संचार मिडिया की श्रेणी में अग्निशिला के संपादक एवं आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को आशीर्वाद राजभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पद्म भूषण उदित नारायण, अभिनेता अखिलेद्र मिश्रा, एनएफडीसी के उप महाप्रबंधक महेश यादव, मंजू लोढ़ा, आशीर्वाद के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल, डॉ उमाकांत बाजपेयी, नीता बाजपेयी, अरविंद राही, अशोक त्रिवेदी उपस्थित थे।

छंदकार एडवोकेट गिरीश श्रीवास्तव के खूबसूरत मुक्तक गांठ ही बस गांठ मन में व्यर्थ मत गठजोड़ कर।। भाग जायेंगे समय से पहले बंधन तोड़ कर।

Image
छंदकार एडवोकेट गिरीश श्रीवास्तव के खूबसूरत मुक्तक  गांठ ही बस गांठ मन में व्यर्थ मत गठजोड़ कर।।  भाग जायेंगे समय से पहले बंधन तोड़ कर।  अपनें- अपने दल के मुखिया झुक नहीं सकता कोई- चूर कर देंगे सपन अनुबंध सारे तोड़ कर।। हो गया निर्मुक्त सब उसके सहारे छोड़ कर।।  कर दिया मैंने समर्पण, मोह माया तोड़ कर।।  आप के सानिध्य का फल पा गया,मल धुल गया- था कठिन पर आप ने तो रख दिया रुख़ मोड़ कर।। रख रहे हो बेवजह क्यों पाई- पाई जोड़ कर।।  एक दिन जाना पडे़गा सब यहीँ पर छोड़ कर।। अर्थ युग है व्यर्थ जीवन है बिना सम्बन्ध के- कुछ नहीं पाओगे पछताओगे रिस्ते तोड़ कर।। मनमानी कर रहे हैं कहाँ मान रहे हैं।।  परिणाम क्या निकलेगा खूब जान रहे हैं।।  मंजिल का भी पता है रास्ता भी है पता- फिर भी भटक रहे हैं खाक छान रहे हैं।। गंध हिस्से आई सुमन के लिए।।  सूर्य शशि और सितारे गगन के लिए।।  मेरी कविता रिझाने मुझे आ गई- उर विकल भाव उमड़े सृजन के लिए।। त्याग कर राम को जो अली बन गये।।  हाइवे थे कभी अब गली बन गये।।  नाच अंगुली पे सत्ता नचाती रही- अब तो हद हो गई, वो कुली बन गये।। सिर्फ़ अफ़वाह है, कि सुलझने लगे।। 

नालासोपारा मेडिकल कॉलेज में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम संपन्न

Image
नालासोपारा मेडिकल कॉलेज में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम संपन्न  नालासोपारा। श्री नरसिंह के दुबे चॅरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज ने आज 29 सितंबर 2023 को "मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम के तहत "अमृत कलश" यात्रा का आयोजन किया।  नेहरू युवा केंद्र संगठन के महाराष्ट्र व गोवा राज्य निदेशक,युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिनिधि प्रकाश कुमार मनोरे, नेहरू युवा केंद्र,अलीबाग के जिला युवा समन्वयक निशांत रौतेला, पालघर लोकसभा क्षेत्र रथ यात्रा के प्रमुख निरंजन पाल, नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रस्टी अमित दुबे, कॉलेज की प्राचार्या डॉ. हेमलता शेंडे,  राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सरिता पासी, कॉलेज के सभी अध्यापक,छात्र और अध्यापकेतर कर्मचारियों ने "अमृत कलश" में मिट्टी और अनाज का संकलन किया और फिर पंचप्राण प्रतिज्ञा ली। इसके पश्चात "अमृत कलश" समेत गणमान्य अतिथियों एवं विद्यार्थियों के साथ कॉलेज से फायर ब्रिगेड नालासोपारा तक "मेरी माटी मेरा देश" अभियान रै

संघर्षों से डटकर मुकाबला करने वाला ही असली विजेता – लल्लन तिवारीवेस्ट मटेरियल से बनाए गए घर का किया उद्घाटन

Image
संघर्षों से डटकर मुकाबला करने वाला ही असली विजेता – लल्लन तिवारी वेस्ट मटेरियल से बनाए गए घर का किया उद्घाटन भायंदर। संघर्षों से डटकर मुकाबला करने वाले ही असली विजेता कहलाते हैं। इसलिए परिस्थितियां कितनी भी कठिन हो, हार नहीं माननी चाहिए। श्रीमती के एल तिवारी कॉलेज ऑफ़ आर्किटेक्चर के बच्चों द्वारा निर्माणाधीन इमारतों में काम करने वाले मजदूरों के परिवारों और बच्चों के लिए वेस्ट मटेरियल से बनाए गए घर का उद्घाटन करते हुए राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए निर्माण की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर मजदूरों के बच्चों को कपड़े वितरित किए गए। बहुत ही आकर्षक तथा कई प्रकार की सुविधाओं से युक्त इस घर को देखकर मजदूर और उनका परिवार खुश दिखाई दिया। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर रूपाली गुप्ते ने बताया कि इस निर्माण के माध्यम से बच्चों ने पूरे देश को एक अच्छा संदेश दिया है। निर्माणाधीन इमारतों के परिसर में इस तरह के अस्थाई निर्माण कर मजदूरों के चेहरों पर खुशियां लाई जा सकती है । इसमें उनके बैठने, कप

चंपा गुप्ता के निधन से दहिसर में शोक की लहर

Image
चंपा गुप्ता के निधन से दहिसर में शोक की लहर मुंबई । अत्यंत विनम्र और धार्मिक प्रवृत्ति की चंपा गुप्ता ( उम्र 70 वर्ष ) पत्नी दीप नारायण गुप्ता का आज निधन हो जाने से दहिसर में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय प्रसार परिषद के अशोक द्विवेदी, विनोद सिंह तथा डॉक्टर भालचंद्र तिवारी के अलावा रामनारायण गुप्ता, कमलेश गुप्ता, शैलेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, मुकेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, तनिष्क गुप्ता ,पार्थ गुप्ता, किशोर गुप्ता, अशोक गुप्ता, विनोद गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता समेत समस्त गुप्ता परिवार, दामाद शिव बाबू साहू, राजेश गुप्ता आदि की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

हिंदी अध्यापक संघ ने किया डॉ दयानंद तिवारी का सम्मान

Image
हिंदी अध्यापक संघ ने किया डॉ दयानंद तिवारी का सम्मान नागपुर। डॉ. दयानंद तिवारी  ( वरिष्ठ साहित्यिक एवं पल्लवन के लेखक ) का नागपुर आगमन पर कनिष्ठ महाविद्यालय हिंदी अध्यापक संघ,महाराष्ट्र राज्य के नागपुर विभाग द्वारा स्वागत किया गया।  डॉ. अनीता वानखेड़े ( नागपुर विभाग सचिव ) , प्रा. जावेद शेख ( राज्य समन्वयक ) प्रा. नंदा बोरकर , प्रा पायल जायसवाल ने नागपुर विमानतल पर उनका स्वागत किया।    डॉ.अनीता वानखेड़े के आवास तन्मय , महाडा कॉलोनी, नरेन्द्र नगर, नागपुर पर "लेखक से भेंट" कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां प्रा. जावेद शेख ने प्रो तिवारी को हिंदी अध्यापक संघ नागपुर विभाग द्वारा विगत चार वर्षों में ली गई हिंदी अध्यापक संघ, नागपुर विभाग की विद्यार्थी केंद्रित विविध गतिविधियों के साथ ली गई विभिन्न प्रतियोगिताओ के विषय में जानकारी दी। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से हर वर्ष  आयोजित *" उड़ान " हिंदी दिवस समारोह* के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी । नागपुर विभाग के आगामी वर्ष में हिंदी के प्रगतिशील  विकास के महान उद्देश्य को ध्यान में रखकर अग्रिम वार्षिक

मुलुंड कांग्रेस द्वारा गणपति विसर्जन के दौरान पुष्प वृष्टि कार्यक्रम संपन्न

Image
मुलुंड कांग्रेस द्वारा गणपति विसर्जन के दौरान पुष्प वृष्टि कार्यक्रम संपन्न  मुंबई- मुलुंड कांग्रेस एवम मुलुंड सिटीजन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गणपति विसर्जन के दौरान मुलुंड चेकनाका पर  पुष्प वृष्टि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह, बी.के.तिवारी, डॉ.बाबुलाल सिंह, डॉ.आर.आर.सिंह, दयाशंकर सिंह एवम संतोष सोनावणे द्वारा किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस नेता उत्तम गीते,डॉ.सचिन सिंह ,राजेश इंगले,मोहनलाल राज, डॉ.आर.एम.पाल, रईस खान, रराजन उटवाल,उमेश वाणी,सुदाम दरेकर, नीता जोशी,त्रिवेणी गोस्वामी,भगवान किशोर तिवारी,मनीष ठक्कर, विपुल गोगरी,किर्ती शाह,बाबु चावडा,बाबु बारोट,राजकुमार गुप्ता,मनोज सिंह, राजु कदम, बिपीन जोशी,हर्ष जोशी ने गणेश प्रतिमाओं पर पुष्प वृष्टि कर विदाई दी। यह आयोजन पुर्व महापौर स्व.आर.आर.सिंह द्वारा 40 वर्ष पुर्व शुरू किया गया था और अनवरत चल रहा है।

गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई अभियान में शामिल हुए कृपाशंकर सिंह

Image
गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई अभियान में शामिल हुए कृपाशंकर सिंह मुंबई। गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच पर भारी मात्रा में मूर्तियों के अवशेष बिखरे पड़े होते हैं। लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए भामला फाउंडेशन ने आज सुबह जुहू बीच पर सफाई अभियान चलाया। इसके तहत बिखरे पड़ी गणपति बप्पा की मूर्तियों के अवशेषों को पूरे सम्मान के साथ उठाया गया। इस सफाई अभियान में प्रमुख रूप से शामिल होने वालों में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुंबई उपनगर पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, कल्याण के सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे, स्थानीय विधायक अमित साटम, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की धर्मपत्नी अमृता फडणवीस , महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह और फिल्म अभिनेता राजकुमार राव शामिल रहे। संस्था के अध्यक्ष आसिफ भामला और उनके तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस सफाई अभियान में भाग लिया।

डॉ अजय दुबे की सामाजिक सेवाएं प्रेरणादायक – नरेंद्र मेहता

Image
डॉ अजय दुबे की सामाजिक सेवाएं प्रेरणादायक – नरेंद्र मेहता भायंदर। डॉ अजय दुबे की सामाजिक सेवाएं प्रेरणादायक और सराहनीय है। खासकर देश की बेटियों के लिए वे अच्छा काम कर रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अजय लक्ष्मीकांत दुबे के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मीरा भायंदर के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता ने उपरोक्त बातें कही। इस अवसर पर नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, एनसीपी के जिला अध्यक्ष अरुण कदम, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय, नगरसेवक अजय सिंह राजपूत, भाजपा शिक्षक सेल के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे, सचिव रमेश मिश्र समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

RTI में अभिलेखों का संरक्षण और प्रबंधन महत्वपूर्ण है - अनिल गलगली

Image
RTI में अभिलेखों का संरक्षण और प्रबंधन महत्वपूर्ण है - अनिल गलगली मुंबई। विश्व सूचना अधिकार दिवस के अवसर पर डॉ. आरएन कूपर अस्पताल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। 28 सितंबर को विश्व सूचना अधिकार दिवस के मौके पर डॉ. आरएन कूपर अस्पताल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. मार्गदर्शक के रूप में मौजूद पत्रकार और सूचना का अधिकार विशेषज्ञ अनिल गलगली ने कहा कि आरटीआई अधिनियम के प्रभावी और कुशल कार्यान्वयन के लिए रिकॉर्ड यानी पुरानी जानकारी का संरक्षण और प्रबंधन बहुत महत्वपूर्ण है। डॉ. आरएन कूपर अस्पताल के डीन डॉ. शैलेश मोहिते की पहल पर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आम जनता को उचित जानकारी उपलब्ध कराने और अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था। शैक्षणिक डीन और मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ. नीलम रेडकर ने अनिल गलगली से उपस्थितों को रुबरु कराया। अनिल गलगली ने सूचना के अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी और जन सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्राधिकरण द्वारा आरटीआई अधिनियम की धारा

अच्छा दिन आया होता तो ।हम इतना चिल्लाते क्यों।।

Image
अच्छा दिन आया होता तो । हम इतना चिल्लाते क्यों।।  सही सलामत सब कुछ होता।  तो हम दर्द सुनाते क्यों।।  मौसम आया होता सुंदर।  तो हम खुद गर्माते क्यों।।  झूठ हमें राहत देता तो।  इतना सत्य बुलाते क्यों।।  पूंजी पति जनहित गाते तो । उनसे हम घबराते क्यों।।  नेताजी नैतिक होते तो।  हम आवाज उठाते क्यों।।  राहत होती इस दुनिया में।  तो हम बात बढ़ाते क्यों।।  मानव धर्म चला होता तो।  हम सब तर्क लगाते क्यों।।  सब कुछ यहां मुकम्मल होता । तो हम जान लड़ाते क्यों।।   सही दिशा में सब कुछ होता ।   तो हम  रोक लगाते क्यों।।  सही व्यवस्था मिल जाती तो । क्रांतिगीत  हम लाते  क्यों।।  उलटी दिशा नहीं होती तो।  रोज बगावत गाते क्यों।। अच्छा दिन आया होता तो।  हम इतना चिल्लाते क्यों।। अन्वेषी   28 9 23

काव्य सृजन महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया गया जन्मदिन

Image
काव्य सृजन महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया गया जन्मदिन मुंबई राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था काव्य सृजन महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ नीलिमा पाण्डेय "नलिनी" का जन्मदिन मनाया गया।आनलाईन गूगल मीट के माध्यम से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया जहां सभी साहित्यकारों ने काव्य के माध्यम से शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।संचालन कुसुम तिवारी झल्ली ने किया|काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता माताप्रसाद शर्मा ने की|सरस्वती बंदना पं.जमदग्निपुरी ने की|आभार नीलिमा पाण्डेय नलिनी ने किया|बधाई  व शुभकामना देने उपस्थित हुए राजेश त्रिपाठी,आनंद पाण्डेय केवल,सौरभदत्ता जयंत,आत्मिक श्रीधर मिश्र,माता प्रसाद शर्मा,कुसुम तिवारी झल्ली,पं.जमदग्निपुरी,इंदू मिश्रा,लक्ष्मीकांत कमल नयन आदि।

मुंबई के कवियों ने यूपी में मचाया धमालग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न

Image
मुंबई के कवियों ने यूपी में मचाया धमाल ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न ग्रेटर नोएडा। गणराज महाराष्ट्र मित्र  ट्रस्ट की ओर से मिहिर भोज सिटी पार्क के भव्य पांडाल में गणेशोत्सव के अवसर पर प्रख्यात व्यंग्यकार डॉ.वागीश सारस्वत के संयोजन व मंच संचालन में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में मुंबई से आए गीतकार शेखर अस्तित्व व विनोद दुबे ने धूम मचा दी। फ़िल्म संजू में 'कर हर मैदान फतह' लिखकर पूरी दुनिया में धूम मचाने वाले शेखर अस्तित्व ने जब यहां "मैं सनातन हूँ" गीत गाया तो पूरा पांडाल सनातनी आस्था के साथ तालियां बजाते हुए झूमने लगा। शेखर अस्तित्व ने सनातन का विरोध करने वालों की बखिया उधेड़ते हुए चेतावनी दी - " पड़ेंगे पीछे तो फिर ठीक से पड़ जाएंगे घूरना बंद करो आंख में गड़ जाएंगे पुराने घर का पलस्तर ना समझना हमको, खुरच के देख लो नाखून उखड़ जाएंगे।। मुंबई से ही आए मशहूर गीतकार विनोद दुबे ने भी अपने मधुर गीतों से दर्शकों को आनंद विभोर कर दिया। अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म गुलाबो सिताबो के लिए लिखा और गाया अपना गीत ' क्या लेकर आया रे बंदे, क्या लेकर जाए

सुरेश सिंह को दोबारा मिली उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Image
सुरेश सिंह को दोबारा मिली उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भायंदर । मीरा भायंदर बीजेपी के जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा ने युवा नेता सुरेश सिंह की सक्रियता और पार्टी के लिए निरंतर किए गए अच्छे कार्यों को देखते हुए उन्हें एक बार फिर से उत्तर भारतीय मोर्चा, मीरा भायंदर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। सुरेश सिंह को दोबारा यह जिम्मेदारी दिए जाने से उत्तर भारतीयों में खुशी की लहर देखी जा रही है। इस बारे में पूछे जाने पर सुरेश सिंह ने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारियां का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे। पार्टी की विचारधारा और किए गए अच्छे कार्यों को पूर्ववत उत्तर भारतीयों के बीच पहुंचाने और उन्हें भाजपा से जोड़ने का काम अनवरत जारी रखेंगे। उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दिए जाने पर वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्र, एड डी के पाण्डेय, कमलेश दुबे, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, नगरसेवक विजय राय, रमेश मिश्र, सुशील दुबे, ओमप्रकाश सिंह, राजेश मिश्र,  सुरेंद्र तिवारी , महेंद्र पाण्डेय, एड प्रमथेश शुक्ल, संदीप तिवारी, घनश्याम दुबे, अनिल सिंह, संजय मिश्र, प्रतिभा अनिल सिंह,

अनंत चतुर्दशी पर मलेरिया जी-दक्षिण विभाग द्वारा विशेष निर्मूलन कार्यक्रम

Image
अनंत चतुर्दशी पर मलेरिया जी-दक्षिण विभाग द्वारा विशेष निर्मूलन कार्यक्रम  मुंबई बृहन्मुंबई महानगर पालिका जी-दक्षिण विभाग के मलेरिया निर्मूलन विभाग द्वारा गुरुवार दिनांक 28 सितंबर 2023 को अनंत चतुर्दशी अवकाश के दिन भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में विशेष निर्मूलन कार्य हुआ।जहां अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन केंद्र पर विशेष ध्यान देते हुए उस स्थल के इर्दगिर्द कीटनाशक दवाओं का छिड़काव एवं मशीन द्वारा धुंआ छोड़कर वातावरण को शुद्ध किया गया तथा आसपास पड़े हुए अनुउपयोगी वस्तुओं को हटाया गया। उक्त विशेष कार्यक्रम का दिशा निर्देश जी-दक्षिण विभाग के PCO प्रशांत कांबले के द्वारा किया गया तथा मार्गदर्शन एवं संयोजन पर्यवेक्षकीय कनिष्ठ अवेक्षक (S.O.) संजयकुमार भालेघरे के द्वारा किया गया।कामगार कर्मचारियों में सूर्यवंशी,तडवी,भांगरे,गवाणकर,विकी उबाळे एवं नारकर का अतुलनीय सहयोग रहा जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया।यह कार्यक्रम विशेष रूप से चवन्नी गल्ली, वरली कोलीवाडा के सभी गणेश विसर्जन केंद्र तथा साईसुंदर नगर इमारत के साथ-साथ सेंचुरी म्हाडा इमारत प्

युवा प्रतिष्ठान की तरफ से गणेश भक्तों के लिए वडा पाव और शरबत

Image
युवा प्रतिष्ठान की तरफ से गणेश भक्तों के लिए वडा पाव और शरबत भायंदर। गणपति विसर्जन के दिन आज बरसात के बावजूद सड़कों पर गणेश भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। भायंदर पूर्व के नवघर रोड स्थित शिवसेना नगरसेविका वंदना विकास पाटिल के कार्यालय के सामने युवा प्रतिष्ठान की तरफ से गणेश भक्तों के लिए वडा पाव और शरबत की व्यवस्था की गई। युवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विराज विकास पाटिल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से गणेश भक्तों के लिए युवा प्रतिष्ठान की तरफ से यह सेवा दी जा रही है। इस अवसर पर युवा प्रतिष्ठान के प्रमुख मार्गदर्शक शिवसेना उप जिला प्रमुख विकास पाटील, सचिन पवार राज पाटिल, प्रणय धायगुडे, सचिन भोसले, निखिल तलेकर , बालाराम सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगरसेविका वंदना विकास पाटिल तथा युवा सेना के जिला प्रमुख स्वराज विकास पाटिल भी इस प्रतिष्ठान के मार्गदर्शक हैं।

दिव्यालय एक व्यकितत्व परिचय में हुआ साक्षात्कार **होस्ट किशोर जैन के साथ अतिथि हरिशंकर सिंह जी

Image
दिव्यालय एक व्यकितत्व परिचय में हुआ साक्षात्कार **होस्ट किशोर जैन के साथ अतिथि हरिशंकर सिंह जी अतिथि-  हरिशंकर सिंह जी होस्ट- किशोर जैन रिपोर्ट-  सुनीता सिंह " सरोवर "  प्रश्न- सर आप कहाँ से हैं?  उत्तर- जी मैं जिला बनारस के एक छोटे से गाँव  से हूँ  और गौरवान्वित हूँ कि मैं बाबा विश्वनाथ की नगरी का वासी हूँ, जो कि भगवान शिव के डमरू पर विराजमान है, और यह एक एतिहासिक पावन नगरी है।  प्रश्न-  सर आपकी  शिक्षा - दीक्षा कहाँ से हुई?  उत्तर- जी मेरी इंटर की पढ़ाई डी. ए. वी कालेज जौनपुर से हुई, बी. एस. सी. और वकालत फैजाबाद लाॅ कालेज से हुई, उसके बाद बनारस दीवानी न्यायालय में मैंने फौजदारी ( क्रिमिनल केसेज) के वकील के रूप में मेरा करियर शुरू हुआ, अपने पुरखो और गुरु के आशीर्वाद से एक सफल वकील होने के साथ- साथ आज यहाँ तक पहुँचा हूँ।  प्रश्न- ऐसा माना जाता है कि वकील " समाज से बुराई रुपी कील  को उखाड़ फेकता है? आप इस कथन से कहाँ तक सहमत हैं, इसका तात्पर्य बताइये?  उत्तर-  आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक हमारा इतिहास साक्षी है, कही भी कभी भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले ने

समरस फाउंडेशन ने किया समाजसेवी राम जियावन तिवारी का सम्मान

Image
समरस फाउंडेशन ने किया समाजसेवी राम जियावन तिवारी का सम्मान भायंदर। प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज गोल्डन नेस्ट स्थित एड अरुणा पांडे के कार्यालय में बदलापुर,जौनपुर  स्थित घनश्यामपुर के पूर्व प्रधान तथा कांग्रेसी नेता राम जियावन तिवारी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कुशहां ग्राम निवासी पंडित राजेंद्र तिवारी का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, बीजेपी महिला मोर्चा की जिला सचिव एड अरुणा पांडे, बीजेपी उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप तिवारी ,एड सत्यप्रकाश पांडे तथा सुशील तिवारी उपस्थित रहे।

मागाठाणे के 200 झोपड़ाधारकों को गणेशोत्सव का तोहफाविधायक प्रकाश सुर्वे के प्रयासों से मिला ढाई करोड़ रुपए किराया

Image
मागाठाणे के 200 झोपड़ाधारकों को गणेशोत्सव का तोहफा विधायक प्रकाश सुर्वे के प्रयासों से मिला ढाई करोड़ रुपए किराया मुंबई। शिवसेना विधायक प्रकाश दादा सुर्वे के प्रयासों के चलते  मागाठाणे विधानसभा के 200 झोपड़ाधारकों को गणेश उत्सव पर्व पर एक महीना के किराया के रूप में ढाई करोड रुपए का शानदार तोहफा मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विधानसभा के वार्ड नंबर 12 के देवीपाड़ा एसआरए और महाकाली एसआरए में  झोपड़ावासियों को पिछले आठ से दस वर्षों से घर का किराया नहीं मिला है। इससे नागरिकों को भीषण परेशानी हो रही थी। झोपड़ा धारकों मे से तीन ने तो आत्महत्या भी कर ली। बुधवार को अमनेस्टी स्कीम के तहत झोपड़ावासियों को उनके गणेशोत्सव को और भी खुशनुमा बनाने के लिए 200 झोपड़ाधारकों को मागाठाणे के विधायक एवं विभाग प्रमुख प्रकाश सुर्वे के हाथों एक वर्ष का किराए के रूप में ढ़ाई करोड़ रूपए के चेक सौंपे गए। विधायक प्रकाश सुर्वे ने इस अवसर पर कहा कि झोपड़ाधारकों को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा गणेशोत्सव पर्व के अवसर पर दिया गया अमूल्य तोहफा है। गौरतलब हो कि देवी पाड़ा एवं महाकाली एसआरए के प्रभावि

बीपी रोड व्यापारी मित्र मंडल द्वारा विसर्जन के दौरान गणेश भक्तों की सेवा

Image
बीपी रोड व्यापारी मित्र मंडल द्वारा विसर्जन के दौरान गणेश भक्तों की सेवा  भायंदर। मीरा भायंदर पूर्व में बी.पी. रोड पर स्थित "व्यापारी मित्र मंडल" द्वारा गणपति विसर्जन प्रोग्राम 2023 में पानी का बोतल, बिस्कुट और कुरमुरे का पैकेट विसर्जन के दौरान गणेश भक्तों को वितरित किया गया। इसमें भाईंदर पूर्व रेलवे स्टेशन से सटे सभी प्रतिष्ठित व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर योगदान दिया। इन व्यापारियों में मन मंदिर साड़ी सेंटर से सागर चौधरी, पोमालोक, स्टाइल-इन रेडीमेड से सूरज ओझा, न्यु कैलाश ड्राई-फ्रूट्स से मदन भाई, गायत्री भोजनालय से नरेश भाई, अंबिका डेरी से सोगाराम देवासी, सरस्वती मोबाइल से अनिल भाई, भवानी बैग से चेना राम, एप्पल रेडीमेड से अरविंद सिंह, श्रीराम शिखा हैंडलूम से विवेक, वीआईपी बैग से जीवन सिंह, शाहरुख रेडीमेड, राॅयल कलेक्शन से यूसुफ खान, शिखा फुटवेयर से नाजीर खान, राकेश बेल्ट वाला, पंखुड़ी किड्स वेयर से नरसिंह सिंह, लोटस वर्ल्ड रेडीमेड, ओमकार रेडीमेड से रमेश भाई सहित अन्य कई व्यापारियों ने योगदान दिया। व्यापारियों द्वारा गणपति उत्सव मंडल में इस तरह के कार्य के आयोजन से

न कोई शिकवा गिला शिकायत किया करेंगे,ऐ तय हुआ था।।

Image
न कोई शिकवा गिला शिकायत  किया करेंगे,ऐ तय हुआ था।।  हम एक दूजे के दिल में रह कर खिला करेंगे, ऐ तय हुआ था।।  बड़े मुकद्दर से हम मिले थे, निभायेंगे अपना-  अपना वादा- कभी न टूटेगा सिलसिला ये मिला करेंगे, ऐ तय हुआ था।। हो रात पूनम की या अमावस, हो शीत ऋतु गर्मी चाहे पावस- कदम- कदम से मिला हम तुम चला करेंगे, ऐ तय हुआ था।। निभायेंगे संबंध खुल कर, जियें मरेंगे संग मिलकर- हम एक दूजे की भावना को पढ़ा करेंगे, ऐ तय हुआ था।। भटक गये क्यों हवश में आकर, गिरीश मनमानी छोड़ दे तू-  बुरा किसी का नहीं करेंगे,भला करेंगे, ऐ तय हुआ था।।

ग़ज़लकार गिरीश श्रीवास्तव की खूबसूरत गजल

Image
ग़ज़लकार गिरीश श्रीवास्तव की खूबसूरत गजल आंखों में मेरे सपने सजाने के लिए आ।।  महबूब मेरे मिलने मिलाने के लिए आ।।  तन्हाइयों में कट रही है ज़िन्दगी जनाब दिल की मेरी महफ़िल को सजाने के लिए आ।।  प्यासा हूँ बेकार हूँ आंखे लगी हुई- आंखों से अपनी जाम पिलाने के लिए आ।। मेरी तो सारी उम्र मनाने में कट गई- चाहत अगर है दिल में मनाने के लिए आ।। मुद्दत  से परेशान हूँ दीदार के लिए फिर एक बार जल्वा दिखाने के लिए आ।।  बस इतनी गुज़ारिश गिरीश आप से मेरी - उम्मीद के दिये को जलाने के लिए आ।।

गणपति बप्पा की पूजा अर्चना में लगा रहा लोढ़ा परिवार

Image
गणपति बप्पा की पूजा अर्चना में लगा रहा लोढ़ा परिवार  मुंबई। अनंत चतुर्दशी के साथ ही आज गणपति बप्पा को अगले साल के लिए विदा कर दिया जाएगा। देश की प्रख्यात समाजसेवी तथा लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरमैन डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने दक्षिण मुंबई स्थित अपने आवास लोढ़ा एक्सेल्स में 11 दिनों तक गणपति बप्पा की स्थापित की । इस दौरान उनका पूरा परिवार भजन कीर्तन और गणेश जी की पूजा में लग रहा। कल शाम को भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें करीब 100 लोग उपस्थित रहे। प्रख्यात गायक उदित नारायण झा, बरखा पीचा समेत अनेक जाने-माने लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में डॉ मंजू लोढ़ा ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सबको गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दी।

उत्तर भारतीय संघ का सम्मान कभी कम नहीं होने दूंगा –संतोष आरएन सिंहसर्वसम्मत से निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

Image
उत्तर भारतीय संघ  का सम्मान कभी कम नहीं होने दूंगा –संतोष आरएन सिंह सर्वसम्मत से निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष मुंबई। उत्तर भारतीय संघ मेरी मां की तरह है। मैं इसका सम्मान कभी कम नहीं होने दूंगा। उत्तर भारतीय संघ भवन में आयोजित नई कार्यकारिणी में संतोष आरएन सिंह ने सर्वसम्मत से निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद संबोधित करते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि स्व. बांकेराम तिवारी से लेकर उनके पिता स्वर्गीय आरएन सिंह तक अनेक लोगों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संघ को लगातार आगे बढ़ाने का काम किया। अपने पिता को याद करते हुए वह काफी भावुक भी हो गए। इस अवसर पर उन्होंने उन सभी लोगों को सम्मानपूर्वक याद किया, जिन्होंने संघ को आगे बढ़ाने में अविस्मरणीय योगदान दिया।  नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी की अपेक्षाओं पर मैं पूरी तरह से खडा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने तत्काल संघ के लिए 25 लाख रुपए का चेक प्रदान करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से संघ को पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता डॉ राधेश्याम तिवारी

उत्तर भारतीय संघ का सम्मान कभी कम नहीं होने दूंगा –संतोष आरएन सिंहसर्वसम्मत से निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

Image
उत्तर भारतीय संघ  का सम्मान कभी कम नहीं होने दूंगा –संतोष आरएन सिंह सर्वसम्मत से निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष मुंबई। उत्तर भारतीय संघ मेरी मां की तरह है। मैं इसका सम्मान कभी कम नहीं होने दूंगा। उत्तर भारतीय संघ भवन में आयोजित नई कार्यकारिणी में संतोष आरएन सिंह ने सर्वसम्मत से निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद संबोधित करते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि स्व. बांकेराम तिवारी से लेकर उनके पिता स्वर्गीय आरएन सिंह तक अनेक लोगों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संघ को लगातार आगे बढ़ाने का काम किया। अपने पिता को याद करते हुए वह काफी भावुक भी हो गए। इस अवसर पर उन्होंने उन सभी लोगों को सम्मानपूर्वक याद किया, जिन्होंने संघ को आगे बढ़ाने में अविस्मरणीय योगदान दिया। नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी की अपेक्षाओं पर मैं पूरी तरह से खडा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने तत्काल संघ के लिए 25 लाख रुपए का चेक प्रदान करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से संघ को पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता डॉ राधेश्याम तिवारी ने की। इस अवस

कवयित्री प्रभा शर्मा सागर को भूटान में मिला सम्मान*

Image
*कवयित्री प्रभा शर्मा सागर को भूटान में मिला सम्मान*  "हम साथ साथ हैं " एवं "हिन्दुस्तानी भाषा अकादमी"  के संयुक्त बैनर तले 10वें अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन भूटान में 20 से 22 सितंबर  2023 को आयोजित किया गया। भूटान की राजधानी *थिंपू* और *पारो* शहर में एक सप्ताह तक चलने वाले समारोह में साहित्यिक सांस्कृतिक  ,योगा एवम सम्मान समारोह की धूम रही। भारत के अनेक राज्यों,  मुम्बई, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ,  महाराष्ट्र,  असम, बिहार, पंजाब  तथा भूटान के स्थानीय कलाकारो ने अपनी अपनी प्रतिभाओं के जलवे बिखेरे।  इस दौरान चयनित रचनाकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों में निपुण कलाकारों को सम्मानित किया गया।  भूटान में आयोजित समारोह में उपस्थित मुम्बई की साहित्यकारा कवयित्री *डाॅ. प्रभा शर्मा सागर*  को हिन्दी भाषा प्रचार प्रसार और हिंदी साहित्य  में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा ऋतंभरा का हुआ लोकार्पण

Image
अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा ऋतंभरा का हुआ लोकार्पण ठाणे अखिल भारतीय साहित्य परिषद कल्याण,महाराष्ट्र इकाई द्वारा के एम अग्रवाल महाविद्यालय कल्याण,ठाणे के सेमिनार हॉल में उत्कृष्ट साहित्यकार शशिधर रामजी त्रिपाठी कृत ऋतंभरा काव्य संग्रह का विमोचन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर आरबी सिंह उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ विजय पंडित,ऋषि कुमार मिश्रा,ओम प्रकाश पाण्डेय नमन एवं विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर सतीश पांडे, डॉ दिनेश प्रताप सिंह एवं प्रवीण देशमुख मुख्य रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर अनीता मन्ना प्राचार्य ने की। पुस्तक लोकार्पण पश्चात कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मुंबई महानगर के साहित्यकारों में जयप्रकाश मिश्रा मिलिंद, रामस्वरूप साहू, संजय द्विवेदी, मदन उपाध्याय, सत्यदेव सिंह विजय, अरविंद बुधकर, मनोहर मंडवाले एवं प्रदीप शर्मा की उपस्थिति ने मंच को गौरवान्वित किया तथा कविताओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संयोजन डॉ हरीश दुबे, डॉ श्याम सुंदर पांडे एवं डॉ मनीष कुमार मिश्रा ने किया तथा अंत म

रामचरितमानस में प्रयुक्त सूक्तियों का मनोवैज्ञानिक अनुशीलन का लोकार्पण

Image
रामचरितमानस में प्रयुक्त सूक्तियों का मनोवैज्ञानिक अनुशीलन का लोकार्पण भायंदर। ' संयोग प्रकाशन ' द्वारा आयोजित " शोध ग्रंथ - रामचरित मानस में प्रयुक्त सूक्तियों का मनोवैज्ञानिक अनुशीलन " पुस्तक का लोकार्पण समारोह भायंदर ( पूर्व ) नवघर रोड़ स्थित ' मदर मेरी स्कूल एवं कॉलेज के उत्सव एसी हॉल ' में संपन्न हुवा। उक्त शोध-ग्रंथ के रचयिता डॉ. अशोक कुमार पांडेय हैं तथा शोध-निर्देशक डॉ. भगवान तिवारी हैं। उक्त कार्यक्रम का आयोजन हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार संयोग प्रकाशन के संचालक हिंदी सेवी पंडित मुरलीधर पांडेय ने किया था।कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण से शुरू हुवा ततपश्चात नीरज कुमार सरस्वती-वंदना प्रस्तुति की । प्रकाशित शोध-ग्रंथ के इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं में लेखक शिवकिसन बिस्सा, मार्कण्डेय त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य दिए। उक्त कार्यक्रम का संचालन मुंबई आकाशवाणी के पूर्व उदघोषक राजेन्द्र त्रिपाठी ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने किया।  शोध-ग्रंथ के प्रकाशन कार्यक्रम में मुं

बीएमसी स्कूलों के विद्यार्थियों में विलक्षण क्षमता – गंगाथरण शिक्षण अधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई अंतिम वक्तृत्व स्पर्धा

Image
बीएमसी स्कूलों के विद्यार्थियों में विलक्षण क्षमता – गंगाथरण  शिक्षण अधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई अंतिम वक्तृत्व स्पर्धा मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में अद्भुत क्षमता है। यही कारण है कि वे हर क्षेत्रों में नाम रोशन कर रहे हैं।त्रिवेणी संगम,करी रोड में आयोजित अंतिम वक्तृत्व स्पर्धा में प्रमुख अतिथि के रूप में बोलते हुए बीएमसी के सह आयुक्त गंगाथरण ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आज बीएमसी स्कूलों के पठन-पाठन में व्यापक परिवर्तन हुआ है। उनके हाथों विजेता  बच्चों के साथ साथ स्पर्धा में शामिल सभी 45 बच्चों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दिया गया। इस अवसर पर संचालक,योजना महाराज्य राज्य शिक्षण विभाग महेश पालकर, शिक्षण अधिकारी राजेश कंकाल, शिक्षण अधिकारी राजू तडवी, उप शिक्षण अधिकारी कीर्तिवर्धन कुडवे,  उप शिक्षण अधिकारी निसार खान समेत, प्रशासकीय अधिकारी अशफाक अहमद शाह, विभाग निरीक्षिका आरिफा शेख समेत अनेक अधिकारी, निरीक्षक उपस्थित रहे। आमंत्रित निर्णायक की भूमिका में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, उर्द

केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल के घर स्थापित गणपति बप्पा का किया दर्शन

Image
केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल के घर स्थापित गणपति बप्पा का किया दर्शन भिवंडी। केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल के भिवंडी स्थित आवास पर दर्शन करने वालों का ताता लगा रहा। कल्याण बीजेपी जिला अध्यक्ष नाना सूर्यवंशी, शशिकांत कांबले, मनोज राय, शशिधर शुक्ला, सुनील शुक्ला तथा संदीप शर्मा ने उनके आवास पर पहुंचकर गणपति बप्पा का दर्शन किया। सभी ने गणपति बप्पा से महाराष्ट्र की खुशहाली और तरक्की की प्रार्थना की।

गणपति बप्पा के दर्शन के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पुणे रवानाएयरपोर्ट पर कृपाशंकर सिंह ने किया सम्मान

Image
गणपति बप्पा के दर्शन के बाद  बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पुणे रवाना एयरपोर्ट पर कृपाशंकर सिंह ने किया सम्मान मुंबई। मुंबई में लालबाग के राजा समेत अन्य स्थानों पर गणपति बप्पा का दर्शन करने के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पुणे रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने मुंबई आगमन के लिए धन्यवाद देते हुए उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत अनेक मंत्री तथा विधायक उपस्थित रहे। लाल बाग के राजा का दर्शन करने के बाद जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार समेत अनेक नेताओं के घर पर गणपति बप्पा के दर्शन किए।

शब्दाक्षर महाराष्ट्र के तत्वावधान में कविगोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न

Image
शब्दाक्षर महाराष्ट्र के तत्वावधान में कविगोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न  मुंबई राष्ट्रीय साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक शब्दाक्षर महाराष्ट्र के तत्वावधान में डॉ कनकलता तिवारी (महाराष्ट्र अध्यक्ष) के आयोजन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में रविवार 24 सितंबर 2023 को वाशी सेक्टर नंबर 11 के लायंस क्लब नवी मुंबई में शानदार काव्यगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉ.सागर त्रिपाठी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मंजू लोढ़ा एवं वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार अभिलाष अवस्थी उपस्थित थे।मंच पर विशिष्ट अतिथियों में संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कृपा शंकर मिश्र, जनभाषा प्रचार समिति,ठाणे अध्यक्ष आर पी सिंह रघुवंशी,नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही,अग्निशिखा मंच अध्यक्षा डॉ.अलका पांडेय,श्रीमती सुफलता तिवारी,एड.राजीव मिश्र,निशांत सिंह "गुलशन", रघुवर दयाल दिल्ली शब्दाक्षर अध्यक्ष, वरिष्ठ कवि लाल बहादुर यादव कमल आदि उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती को पुष्