Posts

Showing posts from October, 2022

अरावली अग्रवाल समाज का दीपावली स्नेह सम्मेलन संपन्न

Image
अरावली अग्रवाल समाज का दीपावली स्नेह सम्मेलन संपन्न भायंदर। अरावली अग्रवाल समाज संघ, मुंबई का दीपावली स्नेह सम्मेलन संपन्न भाईंदर पश्चिम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश बिंदल,  नटवरलाल अग्रवाल और श्यामलाल  अग्रवाल उपस्थित थे। अरावली अग्रवाल समाज के सैकड़ो लोग कार्यक्रम में मौजूद थे।संस्था के अध्यक्ष किशोर बंसल ने बताया हाल ही में गांयों में फैली 'लंपी' बीमारी के लिए अरावली अग्रवाल समाज ने बहुत अच्छा काम किया है। लंपी बीमारी में अच्छा काम करने के लिये छावनी (राजस्थान) के दिनेश बिंदल का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में महिला और युवा समिति की घोषणा हुई और भूतपूर्व अध्यक्षों का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में नटवरलाल अग्रवाल, दुर्गाप्रसाद अग्रवा , सुभाषचंद्र अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

मऊ में आस्था का पर्व छठ ( सिपाही) संदीप के आयोजन में मनाया गया

Image
मऊ में आस्था का पर्व छठ ( सिपाही) संदीप के आयोजन में मनाया गया उत्तर प्रदेश:मऊ जिले के ग्राम भतड़ी -चकभीतरी में छठ पूजा  बड़े धूम धाम से मनाया गया जिसके आयोजक (सिपाही) संदीप यादव ,  दिवाकर यादव ,इकबाल खान ,सुधाकर यादव,रामसमुझ यादव, पिन्टू यादव,अवधेश यादव, मुन्ना गुप्ता, जीता राजभर, अजय यादव,सुरेंद्र कश्यप और समस्त ग्राम वासियों के सहयोग था। गौरतलब ‌हो कि आस्था का पर्व छठ पूजा सचमुच में बहुत ही भक्तिमय होता है। भांडुप मुंबई के शिक्षाविद् प्रदीप जीता यादव जैसे धार्मिक परिवार के लोगों ने सदैव छठ मैया के प्रति आस्था व्यक्त कर छठ पूजा की महिमा का बखान किया है।

आस्था का पर्व छठ पूजा धूमधाम से मनाया गयाकलवा मुंब्रा विधान सभा के विधायक माननीय जितेंद्र आव्हाड शुभकामनाएं देने पहुंचे

Image
आस्था का पर्व छठ पूजा धूमधाम से मनाया गया कलवा मुंब्रा विधान सभा के विधायक माननीय जितेंद्र आव्हाड शुभकामनाएं देने पहुंचे  ठाणे  कलवा पूर्व मफतलाल तालाब पर विधायक श्री जितेन्द्र आव्हाड साहेब के द्वारा छठ पूजा का सफल कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें विधायक आव्हाड साहेब प्रमुख रूप में उपस्थित होकर लोगों को छठ पूजा का अगवाई किया। जिसमें , नगरसेवक मिलिंद पाटील ,महेश सालवी ,वर्षा मोरे , पप्पू सिंह , सुभाष यादव  , अरविंद यादव , रिंकू यादव , अशोक चौबे ,तमाम लोग शामिल हुए ।महेश सालवी ने तलाव के मैदान की साफ सफाई कराने में प्रमुख भूमिका अदा की । दूसरी तरफ माननीय श्री जितेन्द्र आव्हाड के नेतृत्व में घोलाई देबी नगर , इंदिरा नगर , शिवशक्ति नगर , भास्कर नगर में गन्ना का मुफ्त वितरण कराया एवं उसी के साथ साथ बी पी शर्मा ने भी अतिरिक्त गन्ना का मुफ्त वितरण कराया । जिसमें बस्ती के बहुत सारे लोगों ने गन्ने का लाभ लिया ।सफल कार्यक्रम के लिए श्री जितेन्द्र आव्हाड साहेब ने सभी एन सी पी कार्यकर्ता का दिल से अभिनंदन और स्वागत किया। एवं व्रत धारियों को भी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजन

Image
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजन  मुंबई:- लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई  पटेल की जयंती एवम देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर युवा ब्रिगेड एसोसिएशन द्वारा "राष्ट्रीय एकता दिवस" का आयोजन भानबाई निवास, एम.जी.रोड, मुलुंड प.पर किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ.सचिन सिंह एवम संचालन चन्द्रवीर यादव द्वारा किया गया।    इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाज सेवी डॉ.बाबुलाल सिंह पटेल, बीरेन्द्र पाठक (अध्यक्ष, महानगरी मित्र मंडल),डॉ.आर.एम.पाल,मैैथ्यु चेरियन, बबिता गुप्ता (सचिव-उ.भा.सेल महाराष्ट्र कांग्रेस), दयाशंकर पाल (कराटे प्रशिक्षक),सुरेंद्र मिश्रा,महानंद सिंह, राकेश मिश्रा,विजय ठक्कर,दक्ष पाल,अविनाश पाठक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।   इस अवसर पर बोलते हुए डॉ.बाबुलाल सिंह पटेल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने आजादी मिलने के पश्चात देश भर की 650 रियासतों को देश में मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया।इसलिए आज का दिन "राष्ट्रीय एकता दिवस " के रूप  में मनाया जाता है।   बीरेन्द्र पाठक ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत

नालासोपारा में छठ भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

Image
नालासोपारा में छठ भक्तों का उमड़ा जनसैलाब पालघर। नालासोपारा के आचोले तालाब, मोरेगाव तालाब एवम् गालानगर तालाब पर डॉ. ओमप्रकाश दुबे जी के अध्यक्षता में नालासोपारा सेवा समिती, जयओम सेवा संस्था, आस्था एकता संस्था एवं छठमाता सेवा  मिती द्वारा आयोजित दो दिवसीय सार्वजनिक छठपूजा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भक्तिपूर्ण माहोल में सम्पन्न  हुई। कल  सायंकाल  सूर्यास्त  के  समय  एवं  आज  प्रातः सुर्योदय  के समय सभी भाई, बहन,  माताओं ने पारंपारिक  पद्धती से छठ पूजा  करके  सूर्य  भगवान को अर्ध्य दिया। पिछले दो वर्ष कोविड-19 के महामारी के कारण समितीने सार्वजनिक छठपुजा कार्यक्रम स्थगित रखा था। शायद इसी वजह से इस वर्ष तीनों तालाब पर छठ भक्तों का महासागर उमड पडा। नालासोपारा में कई जगह कृत्रिम तालाब कर छठ पूजा की व्यवस्था कि गयी थी, इसके उपरान्त भी तालाब पर जनसैलाब बढता ही गया। इस कार्यक्रम में भक्त एवं उपस्थित जनसमुदाय को नालासोपारा सेवा समिती के अध्यक्ष      डॉ. ओमप्रकाश दुबे ने छठपूजा का महत्व बताया एवं कहा की “ देश के हर राज्य में छठपूजन का उत्सव हो रहा है एवं हर उत्सव स्थल पर भ

पर्यवेक्षक लालबहादुर यादव का सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न।

Image
पर्यवेक्षक लालबहादुर यादव  का सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न। मुंबई: साकीनाका स्थित योगिराज श्रीकृष्ण विद्यालय के पर्यवेक्षक लालबहादुर यादव के सेवानिवृत्ति के शुभ पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय सभागृह में किया गया।  समारोह में  यादव संघ मुंबई के अध्यक्ष राम स्वारथ यादव, महासचिव जे.पी.यादव, डॉ.प्रदीप यादव, वरिष्ठ सदस्य शिव शंकर यादव,मुन्ना यादव, विद्यालय के मुख्याध्यापक रामजीत यादव,उपमुख्याधापक जगन्नाथ यादव,हिंदी प्राथमिक विभाग के मुख्याध्यापक चंद्रबली यादव,अंग्रेजी माध्यमिक विभाग के पर्यवेक्षक जे.बी.यादव, अंग्रेजी प्राथमिक विभाग की मुख्याध्यापिका श्रीमती वंदना और विद्यालय के समस्त शिक्षक,शिक्षिका व इतर कर्मचारी,मनपा के शिक्षक इंद्र बहादुर यादव,सेवानिवृत पूर्व प्रधानाचार्य माता प्रसाद यादव,आर.पी. सिंह रघुवंशी,शारदा प्रसाद दुबे, राहुल सिंह "ओज", काव्य सृजन परिवार के श्रीधर मिश्र, ने अंजनी कुमार द्विवेदी,राजीव मिश्र,आनंद पाण्डेय केवल, राजेश दुबे "अल्हड़ असरदार" सभी ने लाल बहादुर यादव कमल का अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देते हुए सत्कार किया।  प्

अखंड भारत के निर्माण में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का अद्वितीय योगदान–जयप्रकाश सिंह

Image
अखंड भारत के निर्माण में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का अद्वितीय योगदान–जयप्रकाश सिंह मुंबई।  अखंड भारत के निर्माण में लौह पुरुष कहे जाने वाले भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के अद्वितीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 562 छोटी बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण सिर्फ उनके द्वारा लिए गए प्रभावशाली निर्णय से संभव हो सका। विश्व के इतिहास में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं हुआ, जिसने इतनी बड़ी संख्या में राज्यों का एकीकरण करने का साहस किया  हो। बीजेपी उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने सरदार पटेल के जन्मदिन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल भारत माता के ऐसे वीर सपूत रहे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया।

साकीनाका में श्री हरिनाम संकीर्तन अष्टप्रहार कार्यक्रम संपन्न

Image
साकीनाका में श्री हरिनाम संकीर्तन अष्टप्रहार कार्यक्रम संपन्न  मुंबई।  आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने साकीनाका के सत्य नगर में मुंबई उड़िया समाज द्वारा आयोजित श्री हरिनाम संकीर्तन अष्टप्रहार कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर राम साहू, एड उत्तम साहू, रियाज मुल्ला, शंकर साहू, कैलास मिश्रा, सुनील नायक, रंजन पाणिग्रही, विजय जेना, मानस स्वैन, प्रह्लाद साहू, अभिराम साहू, मृत्युंजय साहू मौजूद थे। हजारों भक्तों ने भाग लिया और भगवान हरि के नाम का जाप किया।

उत्तर भारतीयों के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे–विधायक प्रकाश सुर्वेमागाठाणे विधानसभा के कई स्थानों पर छठ पूजा संपन्न

Image
उत्तर भारतीयों के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे–विधायक प्रकाश सुर्वे मागाठाणे विधानसभा के कई स्थानों पर छठ पूजा संपन्न मुंबई। कभी बिहारियों तक सीमित रहा छठ पूजा आज विशाल स्वरूप ले चुका है। उत्तर भारतीयों के साथ साथ अन्य प्रांत के लोगों में भी छठ पूजा की मान्यता लगातार बढ़ी है। बाबासाहेब की शिवसेना (शिंदे गुट ) के प्रभावशाली विधायक प्रकाश दादा सुर्वे और युवा सेना कार्यकारिणी सदस्य राज प्रकाश सुर्वे द्वारा मागाठाणे विधानसभा में कई स्थानों पर भव्य छठ पूजा का आयोजन किया गया। प्रकाशदादा सुर्वे तथा राज प्रकाश सुर्वे द्वारा केतकीपाड़ा ,अशोक वन, टाटा पावर हाउस और जानूपाड़ा में कृत्रिम तालाबों का निर्माण कराकर, पूरे धार्मिक विधि विधान से छठ पूजा संपन्न किया गया। बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय महिलाओं ने 30 अक्टूबर को डूबते हुए सूरज तथा 31 अक्टूबर को उगते हुए सूरज की पूजा अर्चना की । सभी स्थानों पर रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करीब 30 हजार उत्तर भारतीय भाई– बहनों ने छठ पूजा का लाभ उठाया। विधायक प्रकाश दादा सुर्वे ने खुद छठ पूजा के अवसर पर भगवान सूर्य

न्याय प्रियता के प्रमुख हस्ताक्षर डॉ. नंदलाल शर्मा का स्वागत*लेखक- आनंदप्रकाश शर्मा ( लेखक, साहित्यकार व पत्रकार है)

Image
*न्याय प्रियता के प्रमुख हस्ताक्षर डॉ. नंदलाल शर्मा का स्वागत* लेखक- आनंदप्रकाश शर्मा ( लेखक, साहित्यकार व पत्रकार है) किसी जुबान का अदब जिंदगी की हकीकत का वह दर्पण है जो डॉ. नंदलाल शर्मा जी से कतई खाली नहीं है। यह तो डॉक्टर साहब के स्वभाव का विशेष गुण है। इसलिए डॉक्टर साहब के मुख्य से मुखरित हुए हरेक शब्द को डोर में पिरोया जा सकता है। जो प्रत्येक शब्द को पंक्ति बद्ध करके उसके बोझ को बखूबी उठा सके। डॉक्टर साहब का शब्द ही महत्त्वपूर्ण है। किसी ने कहा है- *"घिरी हो घटाएं, गिरे लाख बिजली जो चलते रहे हैं वो चलते रहेंगे।* *घनी आंधियों के अंधेरों में दीपक जो जलते रहे हैं वो जलते रहेंगे।।"* ऐसे में जीवन के पथ को अग्रसर करने वाले डॉक्टर साहब का विचार जीवन पथ निर्भीक व निडर हिमालय की तरह अडिग है, गंगा की तरह निर्मल व स्वच्छ है और पवन की तरह श्वास वाहिका है। उनके लिए जितना शब्द कहूँ उतना कम है। जीवन दर्शन की यदि बात की जाय तो शायद शब्द कम पड जाएंगे डॉ. नंदलाल शर्मा जी के लिए क्योंकि डॉक्टर साहब का स्वभाव ही समाज के लिए सबसे सम्मोहक है। जिनकी वाणी की मिठास, स्पष्ट शब्दों की

देश प्रेम की अलख जगाती मंजू लोढ़ा की पुस्तक – भारत भाग्य निर्माता, अनकही कहानियां

Image
देश प्रेम की अलख जगाती मंजू लोढ़ा की पुस्तक – भारत भाग्य निर्माता, अनकही कहानियां  मुंबई। आजादी का अमृत महोत्सव में देश की सुप्रसिद्ध समाजसेविका, लेखिका तथा कवयित्री श्रीमती मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा की 11 वीं पुस्तक भारत भाग्य निर्माता, अनकही कहानियां ,अपने आप में भारत की गौरवशाली तथा अनंत विरासत की जीती जागती तस्वीर है। आर्यावर्त से भारत तक की अमिट ऐतिहासिक लक्ष्मण रेखा के रूप में सजी हुई पुस्तक कई मामलों में अपनी एक विशिष्ट पहचान छोड़ती नजर आ रही है। राष्ट्रप्रेम और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना से दूर जा रहे युवाओं के लिए यह पुस्तक किसी अनमोल तोहफे से कम नहीं है। अतीत के ज्ञान के बिना प्रगति संभव नहीं है। पुस्तक के माध्यम से विश्व धर्मगुरु की तरफ एक बार फिर उन्मुख भारत की युवा पीढ़ी को अतीत की सुनहरी खिड़की से, सरल और सुबोध भाषा में देश के गौरवशाली और प्रेरणादायक महापुरुषों को जानने का स्वर्णिम अवसर है।गागर में सागर को चरितार्थ करने वाली इस पुस्तक में 2500 वर्षों की महान विभूतियों की, फोटोग्राफ के साथ दी गई जानकारी विभिन्न पहलुओं से गुजरते हुए देश प्रेम की अलख जगाते नजर

संजय निरुपम ने छठ को राष्ट्रीय पर्व बना दिया है-डॉ .आर.आर.सिंह

Image
संजय निरुपम ने छठ को राष्ट्रीय पर्व बना दिया है-डॉ .आर.आर.सिंह मुंबई में 25वर्ष पूर्व लोकप्रिय पूर्व    सांसद संजय निरुपम ने छठ पर्व की शुरुआत की थी आज यह छठ पर्व हम सभी मना रहे हैं। आज जिस प्रकार से चारों ओर छठ पूजा हो रही है उससे सचमुच में ऐसा लगता है कि  छठ मैया के प्रति लोगों की बहुत बड़ी आस्था  है ।आज कोई भी राजनेता और राजनीतिक दल इसका विरोध नहीं कर रहा है बल्कि सभी छठी मैया के प्रति अपनी आस्था दिखा रहे हैं वे  छठव्रती की आस्था का आदर कर रहे हैं। सचमुच में संजय निरुपम की वजह से ही हम सभी उगते सूर्य और डूबते सूर्य दोनों के प्रति आस्था व्यक्त कर रहे हैं। डॉ राजेन्द्र प्रसाद रामचरित्र सिंह (डॉ. आर.आर.सिंह  )मुंबई के पूर्व महापौर एवं मुलुंड के विकास के सृजनहार स्मृति शेष रामचरित्र रामभजन सिंह (आर.आर.सिंह) के सबसे बड़े सुपुत्र हैं। डॉ.साहब बहुत ही विनम्र, सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी हैं। मुलुंड में क्षय रोग समाप्त करने में और कोविड-19 में  कोविड ग्रस्त मरीजों और उनके परिवार की जिस प्रकार से उन्होंने    नि: शुल्क इलाज करने एवं विभिन्न खाद्य सामग्री देकर  सहायता कर

राम रतन श्रीवास "राधे राधे" कालीदास साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए*

Image
*राम रतन श्रीवास "राधे राधे" कालीदास साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए*  महाकाल की नगरी उज्जैन भगवान शंकर के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से प्रमुख ज्योतिर्लिंग धार्मिक,पौराणिक एवं संस्कृति को समेटे हुए उज्जैन साहित्य महोत्सव का भव्य कार्यक्रम पूर्णोदय साहित्यिक संस्था लहरपुर सीतापुर उत्तर प्रदेश के तत्वधान में 30 अक्टूबर 2022 रविवार को उज्जैन के प्रतिष्ठित श्री उपनिषद आश्रम गऊ घाट निकट जंतर मंतर उज्जैन में हर्षोल्लास के साथ राज कलानवी और पूनम देवी राज की अध्यक्षता एवं आश्रम के मठाधीश स्वामी बीतरांगानंद के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए हुए साहित्यकारों के साथ में छत्तीसगढ़ बिलासपुर से राम रतन श्रीवास "राधे राधे" , प्रिति शुक्ला आदि साहित्यिकारों को "कालिदास साहित्य सम्मान" से सम्मानित किया गया । आपको बता दें "राधे राधे" कई राष्ट्रीय साहित्य मंचों से सम्मानित हो चुके हैं। साहित्य शौर्य सम्मान ,कोरबा मितान सम्मान,  श्री राम सम्मान, रेलवे प्रबंधक, रेलवे भर्ती बोर्ड बिलासपुर द्वारा सम्मानित

दीपोत्सव और छठ पर्व पर हृदयांगन संस्था का कविसम्मेलन संपन्न

Image
दीपोत्सव और छठ पर्व पर हृदयांगन संस्था का  कविसम्मेलन संपन्न  मुंबई 30 अक्टूबर, मुंबई की राष्ट्रीय संस्था हृदयांगन साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्था ने दीपोत्सव और छट पूजा के अवसर पर गूगल मीट पर राष्ट्रीय कविसम्मेलन आयोजित किया जिसमें मुंबई से डा0 अरूण प्रकाश मिश्र अनुरागी जी डा0 विधुभूषण संस्थापक हृदयांगन, उमेश मिश्र प्रभाकर, ओम प्रकाश सिंह, विनयदीप शर्मा,  बिजनौर से नीरजकान्त सोती कृष्ण कुमार पाठक, रमेशचन्द्र महेश्वरी'राजहंस' देहरादून से संतोषी दीक्षित डा0 विद्युत प्रभा'मंजू' राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदयांगन, अहमदाबाद से मधुप्रसाद तथा जौनपुर से शारदा प्रसाद दुबे'शरदचन्द्र' ने उपस्थित होकर दीपावली और छट पूजा के पर्व के गीतों के साथ साथ भक्ति गीत, श्रृंगार गीत, भोजपुरी गीतो से इस कविसम्मेलन को रोचक बना दिया।  इस कविसम्मेलन की अध्यक्षता कानपुर की वरिष्ठ कवियित्री डा0 प्रमिला पाण्डेय जी ने की तथा कवि मंच का संचालन मुम्बई के  माने कवि एवं मंच संचालक श्री उमेश मिश्र प्रभाकर जी ने किया। साढे तीन घंटे चले इस रंगारंग कार्यक्रम की विशेषता यह रही

जनपद सुलतानपुर के दो साहित्यकारों का हुआ सम्मान*

Image
*जनपद सुलतानपुर के दो साहित्यकारों का हुआ सम्मान*  सुल्तानपुर  आज दिनांक- 23 अक्टूबर 2022 को  'सरिता लोक सेवा संस्थान' सहिनवाँ सुलतानपुर के तत्वाधान में आयोजित *सरिता स्मृति अखिल भारतीय सम्मान समारोह* प्रेस क्लब अयोध्या में संस्थान के संस्थापक डाॅ० कृष्णमणि चतुर्वेदी 'मैत्रेय' जी के द्वारा हिन्दी साहित्य के पाठ्यपुस्तक लेखक एवं साहित्यकार *श्री सर्वेश कांत वर्मा 'सरल'*  एवं साहित्यकार श्री *इंद्रजीत सिंह 'अर्चक'* जी को *हिंदी सौरभ* सम्मान से अलंकृत किया गया। इनके साथ ही संस्थान ने कई कवियों और साहित्यकारों को भी सम्मानित किया। इसी मंच पर श्री इंद्रजीत सिंह 'अर्चक' जी की काव्य कृति *भाव कुसुमाकर* का लोकार्पण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ० विद्या बिंदु सिंह (लखनऊ) जी के हाथों से हुआ । जनपद सुलतानपुर के हलियापुर गाँव के निवासी श्री इंद्रजीत सिंह 'अर्चक'  'खण्ड विकास अधिकारी' के पद से सेवानिवृत्त हैं और साहित्य की सेवा में संलग्न हैं। आप कई रचनाओं का सृजन कर चुके हैं जिनमें से *गंगार्चक काव्यांजलि* तथा *भाव कुसुमाकर

उठ चल तूउठ चल तू, उठ चलसपनो को अपने पूरा कर चल

Image
उठ चल तू उठ चल तू, उठ चल सपनो को अपने पूरा कर चल शत्रु विजयी है तो कोई बात नही जब तक न माने तेरी हार नही अपने से ही खुद की खोज कर मन का दिया जलाकर किसी घर को उजियारा कर विपदाओं से घबराकर राह को न मोड़ हिम्मत हार के मन को न मोड़  बीमारी, निराशा, हार का बलि न पड़ लक्ष्य पर ध्यान कर और आगे बढ़ उठ चल तू, उठ चल सपनो को अपने पूरा कर चल। प्रो डॉ दिनेश गुप्ता- आनंदश्री वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होल्डर कवि, मुम्बई

पवई में नेत्रहीन महिला फुटबॉल प्रदर्शनी संपन्न

Image
पवई में  नेत्रहीन महिला फुटबॉल प्रदर्शनी संपन्न मुंबई। गेंद में बजर ... बजर की ओर दौड़ते खिलाड़ी ... अपने साथी की आवाज का अनुमान लगाते हुए पास ... और फिर गोल ... और उत्साह ...नेत्रहीन फुटबॉल मैच थी लेकिन माहौल देखने के बाद हर कोई सोचता होगा कि फुटबॉल खिलाड़ी खेल खेल रहे हैं। लेकिन अगर वही खेल नेत्रहीन खिलाड़ियों द्वारा खेला जाता, तो किसी को विश्वास नहीं होता लेकिन यह सच है। हाल ही में पवई में संपन्न हुए महिला नेत्रहीन फुटबॉल प्रदर्शनी टूर्नामेंट में इंडिया ए टीम ने इंडिया बी टीम को बड़ा झटका दिया है।  1-0 से जीत के लिए शानदार प्रदर्शन। दिलचस्प बात यह है कि यही टीम कोच्चि में होने वाले फुटबॉल मैच में जापान से भिड़ेगी। इसमें 10 पुरुष और 2 महिला टीमें हिस्सा लेंगी।आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने पवई के महानगरपालिका मैदान में द राइट शॉट द्वारा आयोजित महिला नेत्रहीन फुटबॉल प्रदर्शनी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। टीआरएस के निदेशक एल्विन रॉड्रिक्स और ऑपरेशन हेड संतोष हितने ने मैच का आयोजन किया। इस बार कोच विक्रम और ऋषिकेश के मार्गदर्शन में इंडिया ए टीम में केरेन (तमिलनाडु), दीपाली क

छठ महापर्व पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने की युवा नेता जेपी यादव से मुलाकात

Image
छठ महापर्व पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने की युवा नेता जेपी यादव से मुलाकात मुंबई। छठ महापर्व के अवसर पर मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार शिवपूजन पांडे ने बेहराम बाग नाका , जोगेश्वरी पश्चिम स्थित उत्तर भारतीय विकास समिति के कार्यालय में समिति के  ट्रस्टी और महासचिव जेपी यादव से मुलाकात की। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अमित खंडागले और सौराष्ट्र पटेल समाज के अध्यक्ष विपुल पटेल उपस्थित रहे। इस क्षेत्र में जेपी यादव की अच्छी लोकप्रियता है तथा खासकर वे युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। आने वाले महानगरपालिका चुनाव में उनकी मजबूत दावेदारी मानी जा रही है।

व्यक्तित्व एक परिचय में हुआ साक्षात्कार मूर्तिकार श्री देवेंद्र अत्रे होस्ट किशोर जैन के साथ*

Image
*व्यक्तित्व एक परिचय में हुआ  साक्षात्कार मूर्तिकार श्री देवेंद्र अत्रे होस्ट किशोर जैन के साथ*   " पत्थर में भी भगवान बसते हैं, ये हिन्दुस्तान हैं यहाँ की मिट्टी में भी जान है " दिव्यालय एक साहित्यिक पटल पर प्रति बुधवार दिव्यालय एक व्यक्तित्व परिचय "चंद बातें कुछ यादें नई पुरानी" इस श्रृंखला के अंतर्गत हुए साक्षात्कार में उपस्थित  मेहमान जो एक  मशहूर मुर्तिकार  और जिन्होंने अभी तक कुल एक लाख आठ  हजार बाव मूर्तियाँ  बनाई और सब इकोफ्रेंडली । ,  किशोर जैन जी के सवाल का बखूबी उन्होंने जवाब देते हुए बताया की हम सब बचपन से भी आर्ट किया करते थे  हमारे पिताजी भी बहुत अच्छे मूर्ति कार  थे, और पिता के साथ -साथ मुझे भी यह काम भाने लगा। मूर्ति बनाने का सिलसिला , गणपति उत्सव  से शुरू किया और आज हर  तरह की मुर्तियो के लिए जाने जाते हैं| इनकी बनायी हुई मुर्ति की खासियत यह है की ये गेरु नामक मिट्टी और फूल पत्तियों के रंगों से रंगी जाती हैं, जो पूरी तरह से प्रकृतिक हैं और जिनसे जल में रहने वाले जीव- जंतु को भी नुकसान नहीं पहुंचता | आपको इन विशेष मुर्तियो ने ही समाज में

फाइव फिंगर्स एजूकेशन प्रा. लि. की हिंदी पाठ्यपुस्तकों का विमोचन संपन्न

Image
फाइव फिंगर्स एजूकेशन प्रा. लि. की हिंदी पाठ्यपुस्तकों का विमोचन संपन्न  पार्ले इन्टरनेशनल होटल में फाइव फिंगर्स एजूकेशन प्रा. लि. की मैथिली हिंदी पाठ्यपुस्तक एवं अभ्यासपुस्तिका और शैली हिंदी व्याकरण लॉन्च की गई। नई राष्ट्रीय शिक्षा के अनुरूप इन पुस्तकों में कौशल विकास, तार्किक विश्लेषण, रचनात्मकता, नैतिक मूल्यों आदि को प्रमुखता दी गई है। मैथिली हिंदी पाठ्यपुस्तक की सामग्री में सूर - तुलसी के काव्य सौंदर्य से लेकर वर्तमान राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू के जीवन संघर्ष को स्थान दिया गया है। यदि यहाँ जे. आर. डी. टाटा जैसे उद्यमी हैं तो नीरज चोपड़ा जैसे ऊर्जावान खिलाड़ी भी मिलेंगे। भारतीय स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव के साथ-साथ पर्यावरण, समय प्रबंधन, स्वास्थ्य, विज्ञान, योग, जलवायु परिवर्तन आदि को साहित्य की विभिन्न विधाओं में शामिल किया गया है।              समूची पाठ्यपुस्तक का डिजिटल रूपांतरण प्रकाशन की ओर से किया गया है। डिजिटल सामग्री में एनीमेशन, कार्यपत्रिका, उत्तरमाला, पाठ-योजना, पठन, बहु विकल्पीय प्रश्न आदि बड़े ही रोचक ढंग से दिए गए हैं। पाठ्यपुस्तक की अध्याय-योजना छात

कौन हैं छठी मैया ?

Image
कौन हैं छठी मैया ? लोगों में यह एक आम जिज्ञासा यह रही है कि भगवान सूर्य की उपासना के लोक महापर्व छठ में सूर्य के साथ जिन छठी मैया की अथाह शक्तियों के गीत गाए जाते हैं, वे कौन हैं। ज्यादातर लोग इन्हें शास्त्र की नहीं, लोक मानस की उपज मानते हैं। लेकिन हमारे पुराणों में यत्र-तत्र इन देवी के संकेत जरूर खोजे जा सकते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार सूर्य और षष्ठी अथवा छठी का संबंध भाई और बहन का है। षष्ठी एक मातृका शक्ति हैं जिनकी पहली पूजा स्वयं सूर्य ने की थी। 'मार्कण्डेय पुराण' के अनुसार प्रकृति ने अपनी अथाह शक्तियों को कई अंशों में विभाजित कर  रखा है। प्रकृति के छठे अंश को 'देवसेना' कहा गया है। प्रकृति का छठा अंश होने के कारण इनका एक नाम षष्ठी भी है। देवसेना या षष्ठी श्रेष्ठ मातृका और समस्त लोकों के बालक-बालिकाओं की रक्षिका  हैं। इनका एक नाम कात्यायनी भी  है जिनकी पूजा नवरात्रि की षष्ठी तिथि को होती रही है। पुराणों में निःसंतान राजा प्रियंवद द्वारा इन्हीं देवी षष्ठी का व्रत करने की कथा है। छठी षष्ठी का अपभ्रंश हो सकता है। आज भी छठव्रती छठी मैया से संतानों के लंबे जी

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध प्रवर्तन सिपाही (आर.टी.ओ.)नीरज कुमार सिंह का भव्य सत्कार संपन्न

Image
उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध प्रवर्तन सिपाही (आर.टी.ओ.)नीरज कुमार सिंह  का भव्य सत्कार संपन्न मुंबई: उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध प्रवर्तन सिपाही नीरज कुमार उदयराज सिंह के मुंबई आगमन पर उनका और उनकी पत्नी आभा सिंह का  सत्कार समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव ने उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ किया।इस अवसर पर श्रीमती नीरा उदयभान सिंह, मुंबई के लोकप्रिय समाजसेवी शिक्षाविद् उदयभान सिंह , प्रसिद्ध प्रबंधक अरविंद सिंह आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। शिक्षाविद् उदय भान सिंह ने शिक्षाविद चंद्रवीर यादव के इस सराहनीय कार्य के लिए भूरी -भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि मुंबई और आसपास के जिलों में जो भी उत्कृष्ट कार्य के लिए जाना जाता है उसका हौसला अफजाई करने के लिए चंद्रवीर जी सम्मान करने पहुंच जाते हैं यह सराहनीय कार्य कोई नेक हृदय, सर्व हितैषी व्यक्तित्व के धनी ही कर सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार मयकश आज़मी से दीप का शिष्टाचार मुलाकात

Image
अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार मयकश आज़मी से दीप का शिष्टाचार मुलाकात  मुंबई। वर्षों पहले महानगर मुंबई में उत्कृष्ट साहित्यकार,गीतकार,शायर ज़नाब मयकश आज़मी अपनी एक पहचान बनाते हुए गीतों और ग़ज़लों के साथ कई मंचों से जुड़े रहे। समय ने उन्हें मुंबई से दूर करते हुए पैतृक स्थान आजमगढ़ से पुनः जोड़ दिया। आजमगढ़ से उन्होंने साहित्य सेवा जारी रखें और आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनाए हुए हैं।मयकश आज़मी की " उफ़ "  उर्दू काव्य संग्रह 2021 और " बढ़ते कदम " साझा संग्रह सुप्रसिद्ध रही। मयकश ने दूरदर्शन और आकाशवाणी से काव्य का प्रसारण किया तथा विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित,देश-विदेश के मुशायरे में आमंत्रित किए जाते रहे हैं ऐसे उत्कृष्ट साहित्यकार से मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने मुंबई के कुर्ला शहर में शिष्टाचार मुलाकात की। साथ में युवा साहित्यकार अध्यक्ष बज्म नाज़ ओ बिस्मिल,बॉलीवुड गीतकार व पटकथा लेखक ज़नाब रागिब इरशाद से भी मिलकर वर्तमान साहित्य की गतिविधियों पर घंटों परिचर्चा हुई।

वरिष्ठ साहित्यकार अशोक निर्दोष चुने गए अंतर्राष्ट्रीय संयोजक

Image
वरिष्ठ साहित्यकार अशोक निर्दोष चुने गए अंतर्राष्ट्रीय संयोजक साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक,वैश्विक,संस्था"काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ विश्व मंच"के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ऑन लाइन भव्य कवि सम्मेलन में संस्था के संस्थापक कवि दीपक शुक्ल चिराग ने घोषणा की कि संस्था की 10 सदस्यीय विद्वत कार्यसमिति ने जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश के विख्यात साहित्यकार,कवि,शिक्षाविद,समाजसेवी एवं पूर्व न्यायाधीश श्री अशोक निर्दोष को कार्यसमिति में ग्यारहवें सदस्य के रूप में स्थान दिया है।यही नहीं देश के लब्धप्रतिष्ठित कवि और साहित्यकारों यथा कवि दीपक शुक्ल,प्रमोद मिश्र "निर्मल",प्रोo अंजनि कुमार द्विवेदी,भूदत्त शर्मा,विनय शर्मा दीप, हरि नाथ शुक्ल"हरि",सुरेश फौजदार जिगर,मनोज शुक्ल"अभी दा",सोहन लाल शर्मा "प्रेम"और पूनम माहेश्वरी से सज्जित कार्य समिति ने सर्व सम्मति से श्री अशोक निर्दोष को काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ विश्व मंच का ,"अंतरराष्ट्रीय संयोजक" चुना है।श्री अशोक निर्दोष ने कार्यसमिति का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्री

शिवसेना के छठ महापर्व को मिलेगा राधे मां का आशीर्वाद

Image
शिवसेना के छठ महापर्व को मिलेगा राधे मां का आशीर्वाद मुंबई। कभी बिहार के लोगों तक सीमित रहा छठ महापर्व आज संपूर्ण देश में फैल चुका है। बोरीवली पश्चिम स्थित गणपत पाटील नगर में शिवसेना शिंदे गुट द्वारा 29 अक्टूबर को शाम 5 बजे से छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक उपविभाग प्रमुख राम यादव तथा महिला शाखा संगठन प्रभाग क्रमांक– 1, रेखा यादव द्वारा छठ महापर्व को लेकर जोरदार तैयारियां की गई हैं। शिवसेना (शिंदे गुट) द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में धर्मगुरु राधे मां उपस्थित लोगों को आशीर्वाद प्रदान करेंगी। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक तथा विभाग प्रमुख प्रकाश दादा सुर्वे और शिवसेना की प्रवक्ता,उप नेता और पूर्व नगरसेविका शीतल म्हात्रे कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। अतिथि के रूप में महिला विभाग संगठक मीना पानमंद, युवा सेना के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज प्रकाश सुर्वे, महिला उपविभाग संगठक गौरी खानविलकर , महिला विधानसभा संगठक शकुंतला शेलार, विधानसभा समन्वयक कमलेश तांडेल तथा विधानसभा संगठक सुनीता जीनवाल कार्यक्रम क

कठिन दिनों की साथी थी माँ*(आज माँ की बारहवीं पुण्यतिथि पर..)

Image
*कठिन दिनों की साथी थी माँ* (आज माँ की बारहवीं पुण्यतिथि पर..)  दुःख की बदली छा जाए  आँखों में आँसू आ आए हिम्मत खूब बंधाती थी माँ कठिन दिनों की साथी थी माँ खीर-बखीर, ठोकवा, दलपूरी रहे न किसी की साध अधूरी  व्यंजन सभी बनाती थी माँ  कठिन दिनों की साथी थी माँ  खिचड़ी, होली, रोट, दिवाली  घर में  रहती थी खुशहाली  ममता खूब लुटाती  थी माँ  कठिन दिनों की साथी थी माँ सुख को मेरे, अपना सुख माना  अकथ वेदना, दर्द को जाना  हर संझा की बाती थी माँ कठिन दिनों की साथी थी माँ 🟢डॉ. जीतेन्द्र पाण्डेय 

शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन को इंडिया वाइस अवर आर्टिस्ट सम्मान से सम्मानित किया गया*

Image
*शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन को इंडिया वाइस अवर आर्टिस्ट सम्मान से सम्मानित किया गया* पैलीमेटा_ शासकीय प्राथमिक शाला पैलीमेटा में पदस्थ दिव्यांग सहायक शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है।उनके कार्यों से लोग उनको जानते और पहचानते हैं।          एक पैर से दिव्यांग होकर भी हर दिन नई चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कुछ नया करने का प्रयास करते रहते है अपने शिक्षकीय कार्यों में डिजिटल आडियो, वीडियो और नवाचारी गतिविधियों को समाहित करते रहते हैं बच्चों को हर दिन कुछ नया सिखाने का प्रयास करते हैं।इसके अतिरिक्त साहित्य सेवा करते हुए समाज की हर अच्छाइयों और बुराइयों पर प्रकाश डालते हुए अपनी लेखनी द्वारा हमेशा जनहित के मामलों को समाज के प्रमुख लोगों,राजनेताओं और अधिकारियों तक पहुंचाने का काम करते हैं।       समाज में दिखने वाली हर कुरुतियों पर अपनी लेखनी चलाते हैं।समाज में विभिन्न रूपों में  सुरसा की तरह बढ़ती हुई व्याप्त नशा रूपी बीमारी से ग्रसित,पीड़ित लोगों को समझाते रहते हैं आडियो,वीडियो,फलैक्स प्रदर्शनी के माध्यम से प्रचार प्रसार करते रहते हैं।       आडियो, वीडियो

नालासोपारा सेवा समिति द्वारा भव्य छठ पूजा एवं भजन संध्या का आयोजन

Image
नालासोपारा सेवा समिति द्वारा भव्य छठ पूजा एवं भजन संध्या का आयोजन नालासोपारा। पिछले अनेक वर्षों से नालासोपारा सेवा समिती द्वारा डॉ. ओमप्रकाश दुबे की अध्यक्षता एवम् मार्गदर्शन में नालासोपारा ( पू ) स्थित आचोले तालाब , गालानगर तालाब एवम् मोरेगाव तालाब पर सार्वजनिक छठपूजा एवम् भजन संध्या आयोजित की जाती है । इस वर्ष भी 30 अक्टूबर को सुर्यास्त के समय एवम् 31 अक्टूबर को सुर्योदय के समय तीनों तालाब परिसर में सार्वजिनक छठपुजा एवम् भजन संध्या का आयोजन किया गया है। भक्तों की बढी हुई संख्या को देखते हुए नालासोपारा ( पूर्व ) तुळींज के शादी हॉटकॉम में कृत्रीम तालाब बनाकर वहाँ पर भी सार्वजनिक छठपूजा एवं भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में देशभर के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते है । तीनों तालाब मिलाकर पचास हजार से ज्यादा भक्त छठमैय्या एवम् सुर्यदवेता की पुजा कर अर्ध्य चढाते है। बहुत दिनों से चल रही छठपुजा के कारण देश के हर प्रांत, भाषा, जाती एवम् धर्म के लोग इस छठपुजा में सामील होकर अपनी श्रध्दा प्रकट करते है। समाज के सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षणिक, व्यापारिक एवम्

मुलुंड में नि:शुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन

Image
मुलुंड में नि:शुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन  मुंबई:- श्री महालक्ष्मी महिला ग्रुप, एन.के.टी.कालेज ठाणे,स्नेहा कैटरर्स द्वारा फोर्टिस हास्पीटल, मुलुंड के सहयोग से नि:शुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन  मुलुंड हाई स्कूल हाल, चंदन बाग रोड, मुलुंड प.पर किया गया।  इस शिविर का उद्घाटन सुप्रसिद्ध  समाज सेवी नानाजी भाई ठक्कर ठाणावाला,भागवत कथा आचार्य आशीष भाई व्यास,संजय माली,द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।    इस अवसर पर प्रमुख अतिथी के रूप में समाजसेवी डॉ.बाबुलाल सिंह, डॉ.आर.एम.पाल, एड.दलजीत मान,डॉ हिमांशु त्रिवेदी,परम जी ठक्कर,पत्रकार सुलभ जैन,अजय सिंह (मास्टर ),का सत्कार श्री महालक्ष्मी महिला ग्रुप की अध्यक्षा नीता जोशी,मनीषा दैया,भारती कोटक,सुरेखा सालुंके वर्षा जोशी एवम अन्य महिलाओ द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।    इस शिविर  में फोर्टिस हास्पीटल के जसीम खान, डॉ.अरुण वाणी एवम टीम द्वारा 150 लोगों के ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ई.सी.जी.हृदय रोग, नेत्र जांच की जांच  कर उचित सलाह दी गई।

राजभवन में आयोजित काव्य सभा व स्मृति समारोह संपन्न

Image
राजभवन में आयोजित काव्य सभा व स्मृति समारोह संपन्न मुंबई। हिन्दी साहित्य जगत में महावीर प्रसाद द्विवेदी का बड़ा नाम है। जिस तरह संत तुलसीदास, मीराबाई, संत ज्ञानेश्वर, तुकाराम, गुरु नानक को भूलना असंभव है, उसी तरह हिंदी भाषा को लोकप्रिय रूप देने वाले महावीर प्रसाद द्विवेदी और हजारी प्रसाद द्विवेदी को भुलाया नहीं जा सकता। राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने यहां आश्वासन दिया कि वह महावीर प्रसाद द्विवेदी की जन्मस्थली रायबरेली जिले के दौलतपुर गांव को साहित्यिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पत्र-व्यवहार करेंगे।महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति संकर्षण अभियान रजत जयंती सम्मान एवं मराठी-हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी सेवा समिति एवं श्रीमती दुर्गादेवी शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से राज्यपाल कोश्यारी की मुख्य उपस्थिति में गुरुवार को राजभवन में आयोजित किया गया, राज्यपाल उस समय बोल रहे थे। प्रसिद्ध साहित्यकार और पूर्व मंत्री डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी ने मुंबई महानगर आकर महाराष्ट्र को अपना बना लिया। राज्यपाल ने कहा क

टाटा एयर बस प्रोजेक्ट का गुजरात स्थानांतरण शिंदे सरकार की निष्क्रियता– आनंद दुबे

Image
टाटा एयर बस प्रोजेक्ट का गुजरात स्थानांतरण शिंदे सरकार की निष्क्रियता– आनंद दुबे  मुंबई। वेदांता फॉक्सकॉन के बाद टाटा एयर बस उद्योग के महाराष्ट्र से गुजरात स्थानांतरण पर उद्धव गट शिवसेना ने शिंदे सरकार पर हमला बोलते हुए इसे सरकार की निष्क्रियता और उदासीनता बताया है। उद्धव ठाकरे गुट के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र से गुजरात की तरफ बड़े बड़े उद्योगों  का स्थानांतरण हो रहा है। महाराष्ट्र के युवाओं को मिलने वाले रोजगार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव को देखते हुए पहले वेदांता फॉक्सकॉन को गुजरात स्थानांतरित किया गया और उसके बाद अब टाटा एयर बस को गुजरात स्थानांतरित कर दिया गया है। जिन उद्योगों के महाराष्ट्र में लगने से हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकता था, उन उद्योगों को गुजरात भेजना महाराष्ट्र के युवाओं के साथ अन्याय है। आनंद दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री जी 30 अक्टूबर को इसी प्रोजेक्ट का बड़ौदा में शिलान्यास करने जा रहे हैं। इससे साफ है कि बीजेपी महाराष्ट्र के युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे शिवसे

मीरा रोड में सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट आन रिकार्ड अध्यक्ष मनोज मिश्र का अभिनंदन

Image
मीरा रोड में  सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट आन रिकार्ड अध्यक्ष मनोज मिश्र का अभिनंदन भायंदर। प्रैक्टिशनर एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) द्वारा 27 अक्टूबर की शाम को मीरा रोड में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड प्रेसिडेंट मनोज मिश्र का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता डीके पांडे, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए एडवोकेट मनोज मिश्र ने कहा कि अपनों के बीच में सम्मान पाना सबसे बड़े गौरव की बात होती है। उन्होंने कहा कि वे हर संभव अपने समाज की मदद के लिए तैयार रहेंगे। एडवोकेट  मनोज मिश्र में शानदार कार्यक्रम आयोजन के लिए संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार मिश्र को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन बृजेश तिवारी तथा आभार संस्था के सचिव एडवोकेट जीसी तिवारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल दुबे ,मनोज मिश्र, एनके मिश्रा ,दीपक भट्ट, मृत्युंजय सिंह, शुभम सिंह ,एडवोकेट विनोद कुमार गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

‌‌नज़मतेरी यादों ने मुझको,तन्हां होने नहीं दिया।रातों को भी शकून से ,सोने नहीं दिया।।---------डॉ मलय तिवारी

Image
‌‌नज़म तेरी यादों ने मुझको,तन्हां होने नहीं दिया। रातों को भी शकून से ,सोने नहीं दिया।। ग़मों के दौर में भी मैंने ,हौसला न छोड़ा, आंसू से‌ कभी पलकें ,भिगोने नहीं दिया । तेरी यादों ने मुझको ,तन्हां होने नहीं दिया। बाद मुद्दत के उनसे,मेरी मुलाकात हुई तो, फिर दुनियां की भीड़ में,उन्हें खोने नहीं दिया। तेरी यादों ने मुझको ,तन्हां होने नहीं दिया। बेकाबू  हुई थीं लहरें, तूफ़ान बहुत था , कस्ती  हमारी  रब़ ने, डुबोने नहीं दिया । तेरी यादों ने मुझको ,तन्हां होने नहीं दिया। प्यारा था "मलय* जो मुझे,जां से जियादा, तशवीर अपनी दिल में संजोने नहीं दिया। उनकी यादों ने,मुझको तन्हां होने नहीं दिया।    ‌     डाक्टर मलय तिवारी                  जौनपुर

मुलुंड में डॉ आर.आर.सिंह की अध्यक्षता में "कुश्तियों का विराट दंगल संपन्न"

Image
मुलुंड में डॉ आर.आर.सिंह की अध्यक्षता में "कुश्तियों का विराट दंगल  संपन्न" मुंबई:सन् 1970 में स्थापित प्रेरणा स्थान स्मृति शेष पूर्व महापौर रामचरित्र रामभजन सिंह द्वारा स्थापित जय मल्हार कुश्ती उत्सवमंडल द्वारा जय हनुमान व्यायाम शाला एवं मुलुंड सिटीजन चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में "कुश्तियों का विराट दंगल " भाई दूज के पावन पर्व पर शिवाजी चौक मैदान,गुरू गोविंद सिंह मार्ग, मुलुंड कालोनी पर संपन्न हुआ। इस दंगल का उद्घाटन आहार के कोषाध्यक्ष अमर शेट्टी एवं अध्यक्षता पूर्व महापौर रामचरित्र रामभजन सिंह के सुपुत्र वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रेरणा स्त्रोत डॉ. आर .आर. सिंह ने किया। प्रमुख  अतिथि के रूप में समाजसेवी उद्योगपति बापूसाहब खराडे, पूर्व नगर सेवक बी.के.तिवारी, मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह, ई.मु.कांग्रेस जिला कार्याध्यक्ष  उत्तम गीते , प्रसिद्ध अधिवक्ता एड.दलजीत मान उपस्थित रहे। एवं विजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किया।   विशेष अतिथि के रुप  में उत्तर भारतीय सेल महाराष्ट्र कांग्रेस महासचिव डॉ.सचिन सिंह,आर.पी.आ

विद्याविहार के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा सरदार पटेल के जीवनी पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

Image
विद्याविहार के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा सरदार पटेल के जीवनी पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन। मुंबई । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवनी पर दिनांक 25 से 31 अक्टूबर 2022 तक विभिन्न कार्यक्रम करने के लिए दिशानिर्देश जारी किया था । खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार विद्याविहार स्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, क. जे. सोमैया परिसर, मुम्बई में राष्ट्रिय एकता व अखण्डता के स्तम्भकार सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन परिचय को राष्ट्र एकता व कार्यशाला के रूप में आयोजन किया गया । मुख्यातिथि के रूप में जे. जे. टी. विश्वविद्यालय, राजस्थान के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर दयानन्द तिवारी ने कहा यदि महात्मा गांधी व पंडित जवाहरलाल नेहरू यदि सरदार पटेल को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में मान लिए होते तो भारत का मानचित्र कुछ और होता । फिर भी आजाद भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री रहते देशी रियासतों को विलय करते हुए जम्मू व कश्मीर, हैदराबाद तथा जुनागढ़ को भी भारत में विलय करने पर मजबूर किया गया । सरदार पटेल का राष्ट्रीय एकता अखण्डता का दूरदर्शी

तुम रुकना मततुम्हारे हर अच्छे काम कीकूट कूट बुराई करेंगेशुरुआत में कुछ नही परसफलता के पहले नाम रखेंगे

Image
तुम रुकना मत तुम्हारे हर अच्छे काम की कूट कूट बुराई करेंगे शुरुआत में कुछ नही पर सफलता के पहले नाम रखेंगे तुम्हारे इतिहास को खंगाल के तुम्हे कंगाल बनाएंगे लालच, लाभ, लोभ से भावनाओ को बहकायेंगे तरह तरह पैतरे आजमाकर षड्यंत्र रचाएंगे तुम्हारे सुकून के घर मे आग लगाएंगे लेकिन, हाँ... लेकिन तुम रुकना मत काले बदलो को चीर कर  सूरज रोज चमकता है हर अंधेरे गुफ़ा का  कंही न कंही अंत होता है। लेकिन, हाँ... लेकिन तुम रुकना मत... प्रो डॉ दिनेश गुप्ता- आनंदश्री आध्यात्मिक व्याख्याता एवं माइन्डसेट गुरु, मुम्बई

छठ पूजा महापर्व हेतु मीरा भाईऺदर क्षेत्र में सुविधा उपलब्ध कराई जाए– शैलेश पांडे

Image
छठ पूजा महापर्व हेतु मीरा भाईऺदर क्षेत्र में सुविधा उपलब्ध कराई जाए– शैलेश पांडे उत्तर भारतीय नेता एवं शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे ने मीरा भाईंदर महानगरपालिका आयुक्त को पत्र लिखकर यह मांग की है की छठ पूजा में मीरा भाईदर में सभी स्थानों पर उचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए शैलेश पांडे का कहना है कि छठ पूजा उत्तर भारतीय समाज का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है जिसमें लाखों की संख्या में भक्तगण एवं व्रती सहभाग लेंगे। अपने मिराभाईदर शहर में जेसल पार्क चौपाटी, भाईदर पश्चिम चौपाटी ,शिवार गार्डन ,  गोडदेव नवघर तालाब, साईं दत्त पैंडकरपाड़ा तालाब ,मिरा गांव तालाब ,जरी मरी काशीमीरा तालाब एवं अन्य स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन दिनांक 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2022 को होगा ।कोरोनाकाल के उपरांत इस वर्ष अत्यधिक संख्या में छठ व्रतियों एवं भक्तजनों के सहभाग होने की उम्मीद है अतः शैलेश पांडे ने आयुक्त से मांग की है कि  ०१) मीराभाईदर क्षेत्र के सभी छठ पूजा स्थलों पर संपूर्ण स्वच्छता कर मिट्टी उपलब्ध कराई जाए   ०२) सभी क्षेत्रों में लाइट की व्यवस्था की जाए, सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और स

आज का कर्मवीर' पुरस्कार से सम्मानित हुए अनिल गलगली

Image
आज का कर्मवीर' पुरस्कार से सम्मानित हुए अनिल गलगली  मुंबई। मुंबई के सहारा स्टार होटल में आयोजित पुरस्कार समारोह में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को 'आज का कर्मवीर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक प्रसाद लाड, आयोजक आरपी सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, अमर सिंह, लोक गायक सुरेश शुक्ला उपस्थित थे।

मुंबई भाजपा में बढ़ती भीड़ के बावजूद मुकाम से कोसों दूर उत्तर भारतीय नेता

Image
मुंबई भाजपा में बढ़ती भीड़ के बावजूद मुकाम से कोसों दूर उत्तर भारतीय नेता मुंबई। मुंबई महानगरपालिका चुनाव के बारे में कहा जाता रहा है कि उत्तर भारतीय मतदाताओं का जिस पार्टी के सिर पर हाथ रहता है, उसी पार्टी के सर्वाधिक नगरसेवक चुनकर आते हैं। लंबे अरसे तक कांग्रेस के साथ रहे उत्तर भारतीय मतदाता उत्तर भारत में बढ़ते प्रभाव के साथ बीजेपी से जुड़ते गए। ऐसे में बीजेपी के साथ बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय नेता जुड़ते गए। मुंबई भाजपा की बात करें तो यहां अन्य पार्टियों की तुलना में 8 से 10 गुना नेता नजर आएंगे। यह अलग बात है कि उन्हें ज्यादातर छोटी-छोटी पोस्ट का घुनघुना थमा दिया गया है। प्रभावशाली और असरदार पोस्ट से कोसों दूर उत्तर भारतीय नेता सिर्फ पपेट की शक्ल में अभिनय करते नजर आ रहे हैं। कहने के लिए कुछ बड़े पपेट हैं तो कुछ छोटे। बड़े इसी बात पर खुश हैं कि छोटे उनको सलाम कर रहे हैं। सच्चाई कुछ हटकर है। एक भी उत्तर भारतीयों नेता को ऐसी पोस्ट नहीं दी गई है कि वह एक भी नगरसेवक का नाम तय कर सके। स्थिति यह है कि वह अपने लिए भी टिकट नहीं ले सकता। राम यादव जैसे कुछ युवा और उत्साही भाजपा