ब्रजभूमि साहित्यिक मंच मथुरा द्वारा सुदामा चरित पर हुआ काव्यपाठ

ब्रजभूमि साहित्यिक मंच मथुरा द्वारा सुदामा चरित पर हुआ काव्यपाठ
मुंबई
साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय साहित्य संस्था ब्रजभूमि साहित्यिक मंच मथुरा उत्तर प्रदेश द्वारा गुरुवार दिनांक 24 फरवरी 2022 सायंकाल 6:00 बजे से संस्था के संस्थापक आचार्य श्री कृष्ण भारद्वाज सहपऊ के संयोजन में भव्य काव्य पाठ का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानेंद्र पाण्डेय अवधी मधुरस- अमेठी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप मुंबई,उत्कृष्ट कवि रामरतन यादव उत्तराखंड उपस्थित थे। इस विशेष काव्य पाठ का विषय सुदामा जी के चरित्र पर विशेष रहा। आचार्य श्री कृष्ण भारद्वाज ने संचालन करते हुए सुदामा के चरित्र पर काव्य पाठ करते हुए उनके सभी पहलुओं को रखा तथा उपस्थित सभी साहित्यकारों ने सुदामा एवं श्री कृष्ण की मित्रता को लेकर रचनाओं को एकता के सूत्र में बांधे हुए जनमानस को संदेश देने का कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में श्री कृष्ण भारद्वाज ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन