Posts

Showing posts from June, 2022

मेधावी बालिकाओं को सम्मानित करेगा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट

Image
मेधावी बालिकाओं को सम्मानित करेगा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट भायंदर। मीरा भायंदर की प्रमुख सामाजिक संस्था बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से सत्र 2021– 22 में 10वीं और 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत या से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को एप्रिसिएशन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जाएगा। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अजय एल दुबे ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि मीरा भायंदर की वह छात्राएं जिन्होंने सत्र 2021-22 में 10वीं या 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं , वे मोबाइल क्रमांक– 9167 119955 या 9967 338877 अथवा आर विंग, शॉप नंबर 4, गोकुल विलेज शांति पार्क, मीरा रोड पूर्व स्थित उनके कार्यालय में शिघ्रातिशीघ्र रजिस्ट्रेशन करा लें।

शिव बहादुर यादव की सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह में शामिल हुए गणमान्य

Image
शिव बहादुर यादव की सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह में शामिल हुए गणमान्य मुंबई । बृहन्मुंबई महानगर पालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित मुंबई पब्लिक स्कूल हनुमान नगर, हिंदी शाला लोखंडवाला के वरिष्ठ शिक्षक शिवबहादुर यादव के सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह का आयोजन शाला सभागृह में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र राज्य भिवंडी के प्रसिद्ध उद्योगपति अजय यादव ने किया।  सर्वप्रथम  व्यासपीठ पर उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती पूजन का कार्यक्रम  महाराष्ट्र राज्य पुरस्कृत आदर्श शिक्षक पं ब्रह्मदेव मिश्र के तत्तवावधान में संपन्न किया गया।  तदुपरांत शाला की छात्राओं द्वारा सुमधुर  स्वर में सरस्वती वंदना और स्वागत गीत  प्रस्तुत की गई।  प्रमुख अतिथि के रूप में मनपा शिक्षण विभाग के अधीक्षक अशोक मिश्र  तथा स्थानिक नगरसेविका श्रीमती अजंता यादव एवं श्रीमती सुरेखा पाटिल ने सत्कार मूर्ति यादव के समर्पित शैक्षणिक कार्यों की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। सम्माननीय अतिथि तथा शुभेच्छा वक्ता के रूप में  सुप्रसिद्ध समाजसेवी सुभाष यादव, राधेश्याम यादव, राजेंद्र यादव तथा मु

भाजपा नेता नवीन सिंह ठाकुर द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन

Image
भाजपा नेता नवीन सिंह ठाकुर द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन भायंदर। भारतीय जनता पार्टी के मीरा भायंदर जिला उपाध्यक्ष तथा समाजसेवी नवीन सिंह ठाकुर द्वारा  2 जुलाई,शनिवार को शाम 4:00 बजे से 7:30 बजे तक, रामदेव पार्क गार्डन के पास स्थित बगलामुखी मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष एड रवि व्यास समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। नवीन सिंह ठाकुर ने लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित रहकर भजन संध्या का लाभ उठाने की अपील की है।

देवेंद्र फडणवीस को युवा मोर्चा के महामंत्री प्रवीण भानुशाली ने दी बधाई

Image
देवेंद्र फडणवीस को युवा मोर्चा के महामंत्री प्रवीण भानुशाली ने दी बधाई                                     .                                     मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के चाणक्य  कहे जाने वाले देवेंद्र फडणवीस को  महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर, युवा मोर्चा मुंबई के महामंत्री प्रवीण भानुशाली ने भगवान गणेश की मूर्ति देकर युवा मोर्चा की तरफ से उन्हे बधाई दी। इस अवसर पर मुंबई युवा मोर्चा के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तीवाना उपस्थित रहे।प्रवीण भानुशाली ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री पद के त्याग को महाराष्ट्र के युवा तक  याद रखेगे।  यह पार्टी के लिए त्याग एक मिसाल बनेगी और आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी देवेंद्र फडणवीस के पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें अभिमान है कि महाराष्ट्र में हमें देवेंद्र फडणवीस जैसा नेता मिला है।

विद्या ,विद्यालय और विद्यार्थियों के प्रति समर्पित रहे लल्लन यादव का सम्मान समारोह संपन्न

Image
विद्या ,विद्यालय और विद्यार्थियों के प्रति समर्पित रहे लल्लन यादव का सम्मान समारोह संपन्न मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित नाडकर्णी पार्क मनपा हिंदी शाला  क्रमांक -2 के आदर्श शिक्षक लल्लन रामलवट  यादव की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आज विद्यालय के सभागार कक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय ने किया। विद्या, विद्यालय और विद्यार्थियों के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहे लल्लन यादव के पढ़ाए हुए अनेक विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर विराजमान हैं । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रशासकीय अधिकारी किशन पावडे पाटिल ने कहा कि लल्लन यादव हमेशा अध्ययनरत रहे। शिक्षण विभाग में हमेशा इनकी कमी महसूस की जाती रहेगी। प्रमुख वक्ता के रूप में आदर्श मुख्याध्यापक देवेंद्र प्रताप सिंह,,डॉ विद्या शंकर यादव, प्रधानाध्यापक पंचदेव मौर्य, विजय बहादुर सिंह,  श्रीमती ऊषा पथनवार श्रीमती माया सिंह, महापौर पुरस्कृत सेवानिवृत्त शिक्षक महाबल वर्मा, नोटरी भारत सरकार एडवोकेट रामजी गुप्ता, महापौर पुरस्कृत इम

उत्तर भारतीय उद्धव ठाकरे के साथ। राजेन्द्र ठाकुर*

Image
*उत्तर भारतीय उद्धव ठाकरे के साथ। राजेन्द्र ठाकुर* महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना के मुंबई पश्चिम विभाग के महासचिव राजेंद्र प्रसाद ठाकुर ने महाराष्ट्र राज्य में शिवसेना की सरकार गिरने पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है और भविष्य में शिवसेना अधिक मजबूत होकर उभरेगी यह तय है। राजेंद्र प्रसाद ठाकुर ने कहा है कि शिवसेना को बहुत बार मिटाने के लिए षड़यंत्र रचने वाले रचते रहें हैं। मगर शिवसेना हर बार मजबूत होकर उभरी हुई है।  महाराष्ट्र राज्य में उत्तर भारतीय शिवसेना के साथ हैं। हर हाल में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पुनः महाराष्ट्र राज्य का मुख्यमंत्री जनता के आशिर्वाद से बनेंगे। क्योंकि जनता भी देख रहीं हैं कि शिवसेना से हिंदूत्व का मंत्र सिखने वाले आज हिंदूत्व का पाठ पढ़ा रहें हैं। जो हिंदूत्व के नाम पर जनता को धोखा दिया है।  शिवसेना महाराष्ट्र के असली हिंदूत्ववादी जनमानस दलितों, अति दलितों और पिछड़ों, अति पिछड़े, गरीबों शोषितों, दीन दुखियों और आम जनता की पार्टी है। और ऐसे जनमानस के लिए शिवसेना दिन रात संघर्ष करती रहेगी। हिंदूत्व का मुखौटा पहन हिंदूत्व का हिमायती बनने वालों लालची नेताओं क

हनुमान नगर मनपा माध्यमिक शाला को हैट्रिक सफलता

Image
हनुमान नगर मनपा माध्यमिक शाला को हैट्रिक सफलता मुंबई। मनपा माध्यमिक हिंदी शाला हनुमान नगर के 10वीं का परीक्षाफल अनवरत 3 वर्षों से शतप्रतिशत आरहा है। विद्यालय को इस उत्कृष्ट स्तर पर पहुचाने में मनपा अधिकारियों  महेश पालकर , राजेश कंकाल , राजू तड़वी ,श्रीमती ममता राव व स्व कातकके सर, पिम्पले सर का विशेष मार्गदर्शन रहा है।विद्यालय के इंचार्ज सुरेंद्र प्रजापति के कुशल नेतृत्व व शिक्षिकाओं स्नेहल उपाध्याय मालती शर्मा, संगीता यादव व सरिता यादव के अथक परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त हुआ। इसमें विद्यालय प्राथमिक शाला परिवार व मुख्य शिक्षिका श्रीमती जान्हवी  सँखे का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

बीएमसी स्कूल इज द बेस्ट स्कूल इन मुंबई

Image
बीएमसी स्कूल इज द बेस्ट स्कूल इन मुंबई मुबंई: महाराष्ट्र राज्य की घोषित एस .एस. सी. के परीक्षा परिणाम में बृहन्मुंबई  महानगरपालिका के अनुदानित और बिना अनुदानित विद्यालयों में हिंदी माध्यम के छात्र- छात्राओं ने उत्कृष्ट और यशस्वी प्रदर्शन किया है। इस उल्लेखनीय परिणाम हेतु हिंदी माध्यम के समस्त मुख्याध्यापकों /प्रभारी मुख्याध्यापकों, शिक्षकों, ऑनलाइन शिक्षण के सी. एन. ओ. , सहायक सी. एन.ओ., अभ्यास परीक्षाओं हेतु प्रश्नपत्र बनाने वाली समिति के सदस्य, 35 मिशन के सदस्य , विभिन्न विद्यालयों में उपस्थित होकर विशेष मार्गदर्शन करने वाले शिक्षक , परिणाम वृध्दि समिति के सदस्य ,समय -सारिणी निर्मिति समिति के सदस्य , परिश्रमी विद्यार्थियों और सुधी पालकों तथा कम्प्यूटर के कार्य को निष्पादित करने वाले टेक्नोसेवी सहयोगियों के साथ- साथ परोक्ष- अपरोक्ष स्वरूप में कई सहयोगियों का योगदान रहा। इनके अथक- अनवरत प्रयासों से ही यह संभव हो  सका। गौरतलब है कि इस वर्ष बृहन्मुंबई मनपा शिक्षण विभाग के हिंदी माध्यमिक शालाओं का एस. एस. सी. परीक्षा मार्च 2022 के परिणाम 98 प्रतिशत से भी अधिक रहा। जिसमें 26 वि

भारतीय हिंदी नाइट हाई स्कूल को मिला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

Image
भारतीय हिंदी नाइट हाई स्कूल को मिला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मुंबई। ब्लासम हाईस्कूल, मरीन लाइन में आयोजित कार्यक्रम में भारती प्रसार परिषद द्वारा संचालित भारती हिन्दी नाइट हाईस्कूल जेकब सर्कल, सातरास्ता महालक्ष्मी पूर्व को जिला स्तर पर शिक्षण उपसंचालक द्वारा 2021-22 का स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय की तरफ से प्रभारी मुख्याध्यापक गामा रजक ने पुरस्कार ग्रहण किया। विद्यालय के प्रबंधक रमेश बहादुर सिंह ने विद्यालय को पुरस्कृत किए जाने पर बधाई देते विद्यालय के सभी कर्मचारियों और प्रधानाध्यापक को धन्यवाद दिया है।

ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी से मिले सांसद निरहुआ

Image
ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी से मिले सांसद निरहुआ लखनऊ/ आजमगढ़ लोकसभा से ऐतिहासिक विजय हासिल करने के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ गाजीपुर के पूर्व विधायक तथा युवा भाजपा नेता सुभाष पासी भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे तथा भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव उपस्थित रहे। आजमगढ़ लोकसभा में निरहुआ को भारी मतों से जिताने के लिए सुभाष पासी ने लगातार कड़ी मेहनत की थी। ज्ञातव्य है कि निरहुआ को भोजपुरी फिल्मों से जोड़ने में सुभाष पासी का गॉडफादर की तरह योगदान है।

मालाड में समन्वय संकल्प का कवि सम्मेलन सम्पन्न

Image
मालाड में समन्वय संकल्प का कवि सम्मेलन सम्पन्न मुंबई। मुंबई की प्रमुख सामाजिक - साहित्यिक संस्था समन्वय संकल्प ने कवि सम्मेलन का आयोजन मालाड स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल के सभागृह में किया । नोएडा , दिल्ली से पधारे वरिष्ठ कवि विज्ञान व्रत के सम्मान में आयोजित इस कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ बनमाली चतुर्वेदी ने किया । शिवजी पाण्डेय ' शिवम् ' के संचालन में वरिष्ठ शायर लक्ष्मण दुबे , प्रो. कुसुम तिवारी , रामव्यास उपाध्याय , राम सिंह , मृदुला तिवारी ' महक ' , जवाहर लाल निर्झर , जाकिर हुसैन रहबर , अनुराग चतुर्वेदी ने काव्य पाठ किया । समन्वय संकल्प के संस्थापक व प्रबंध ट्रस्टी अनिरुद्ध पाण्डेय और प्रसिद्ध समाजसेवी वीरेंद्र इंद्रदेव मिश्र ने अतिथि कवि विज्ञान व्रत का शाल , स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ से सम्मान किया । समाजसेवी लालचंद तिवारी , मुस्कान पत्रिका के संपादक लल्लन यादव , पूर्व मुख्याध्यापक राजकुमार यादव , हिंदी सेवी विनोद दुबे , भवन निर्माता प्रमोद द्विवेदी ने कवियों का स्वागत किया । अंत में कार्यक्रम के संयोजक अनिरुद्ध पाण्डेय ने सबका आभ

महाराष्ट्र में अमित शाह और शरद पवार के बीच T 20 का मुकाबलामंगलेश्वर (मुन्ना)त्रिपाठी

Image
महाराष्ट्र में अमित शाह और शरद पवार के बीच T 20 का मुकाबला मंगलेश्वर (मुन्ना)त्रिपाठी  महाराष्ट्र के राजनीतिक पिच पर हफ्ते भर से जारी टी-टवेंटी से भी ज्यादा दिलचस्प ‘अमित शाह बनाम शरद पवार’ मैच का अंजाम लगभग तय हो चुका हो मगर शिवसेना के आग उगलू नेता संजय राउत ने ‘परिवारवाद’ की एक आम फहम व्याख्या देश को दे दी है। ये है ‘बाप के नाम’ पर वोट मांगना। वरना राजनीतिक परिवारवाद के खिलाफ डंडा लेकर निकली भाजपा अभी तक ऐसे किसी देसी मुहावरे की खोज में थी, जिसे संजय राउत ने ठेठ अंदाज में अोपन कर दिया है। संजय राउत यूं तो पत्रकार भी हैं, लेकिन राजनेताअों को मुट्ठी में करना उन्हें खूब आता है। इस दृष्टि से वो स्व. अमर ‍िसंह का सुधरा हुआ तेजाबी संस्करण हैं। ‘बाप के नाम वोट मांगने’ से तात्पर्य शाब्दिक होने के साथ साथ भावनात्मक भी है, क्योंकि बाप के बदले  कोई और दूसरा रिश्ता नहीं हो सकता, जिसके नाम पर वोट कबाड़े जा सकें।  हालांकि भारतीय संस्कृति में हर रिश्ते का एक अलग नाम है, इसलिए वोट पाने के लिए उस रिश्ते के हर पहलू और संस्करण का उपयोग राजनीतिक मकसद से किया जा सकता है और भारतीय समाज में यह

श्री-कांत साहित्य मंच की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

Image
श्री-कांत साहित्य मंच की काव्य गोष्ठी सम्पन्न        मुम्बई 26 जून श्री-कांत साहित्य मंच की कोरोना काल के बाद प्रथम काव्य गोष्ठी अलका जैन आनंदी जी के आवास ओशिविरा अंधेरी वेस्ट में डॉ वर्षा सिंह के संचालन व अलका जैन आनंदी जी के संयोजन में सम्पन्न हुई|         मुख्य अतिथि काव्यसृजन के विधिक सलाहकार अधिवक्ता आदरणीय राजीव मिश्र जी की उपस्थिति में अध्यक्षता आदरणीया शुभकीर्ति माहेश्वरी जी ने की|कवियों की आवाभगत पीएनबी बैंक शाखा सांताक्रुज पश्चिम के शाखा प्रबंधक आदरणीय राजीव जैन ने की|          इस मानसून की पहली काव्य गोष्ठी को अपनी बहु आयामी रचनाओं से मंत्रमुग्ध करने वाले कवि,आदरणीय आनंद पाण्डेय केवल,प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल रसिक,एड.राजीव मिश्र,डॉ वर्षा सिंह,शुभकीर्ति माहेश्वरी,डॉ रोशनी किरन,अलका जैन आनंदी जी ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कीं|        एक तो बरसात का आगमन ऊपर से कवियों द्वारा विभिन्न रसों की रस वर्षा इस काव्य गोष्ठी को अविष्मरणीय बना दिया|मुख्य अतिथि एड.राजीव मिश्र जी ने आयोजन और आयोजक खासकर अलका जी व उनके जीवनसाथी आदरणीय राजीव जैन जी की भूरि भूरि प्रशंस

सलीम सर की मेहनत रंग लाई

Image
सलीम सर की मेहनत रंग लाई मुंबई: पासपोली हिंदी सेकंडरी जो कि सलीम मसूलदार की स्कूल के नाम से प्रसिद्ध है। जिसका एस.एस.सी.(दसवीं)का इस वर्ष परीक्षा परिणाम  शत -प्रतिशत(100%) रहा। गौरतलब हो कि पासपोली सेकंडरी की स्थापना से लेकर आज तक सलीम मसूलदार ने  विद्यार्थियों की संख्या तो बढ़ाया ही साथ ही सारे विद्यार्थी उन्हीं की मेहनत की वजह से अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए।जिसमें विद्यालय में बिंद साहनी को 92% ,शिवम् पाल को 87.80% ,चंदन कुमार मुखिया को 86% को क्रमश:प्रथम,द्वितिय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।   गौरतलब हो कि इस वर्ष से  पासपोली सेकंडरी विक्रोली पार्क साईट की भागशाला बन चुकी है। जिससे विद्वान प्रिंसिपल राजेंद्र त्रिपाठी एवं विद्वान वरिष्ठ शिक्षक श्यामबली पाल का सहयोग मिलेगा।

भाई जगताप के एमएलसी निर्वाचित होने पर डॉ किशोर सिंह ने दी बधाई

Image
भाई जगताप के एमएलसी निर्वाचित होने पर डॉ किशोर सिंह ने दी बधाई मुंबई। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप को विधान परिषद सदस्य चुने जाने पर ,आज मुंबई कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ किशोर सिंह ने दक्षिण मुंबई स्थित एमआरसीसी के मुख्यालय जाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सपरा, मुंबई कांग्रेस के कोषाध्यक्ष  भूषण पाटील उपस्थित रहे। भाई जगताप ने डॉ किशोर सिंह को उनके जन्मदिन (29 जून) की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

शिक्षाविद् हरेंद्र सहदेव यादव को बधाई

Image
शिक्षाविद् हरेंद्र सहदेव यादव को बधाई मुंबई: मुंबई ,महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शिक्षाविद् हरेंद्र सहदेव यादव एवं उनकी जीवन संगिनी चंद्रावती देवी यादव के शादी के सालगिरह   पर  वडाला,बदलापुर ,उत्तर प्रदेश में लखनऊ एवं जौनपुर जिले के दरियावगंज में बहुत से सांस्कृतिक , धार्मिक समारोह आयोजित हुए। गौरतलब हो कि श्री यादव के पिता को जौनपुर जिले में बहुत सम्मान है ठीक उन्हीं की तरह उनके पुत्रों ने पूरे प्रदेश में अपना नाम और सम्मान स्थापित किया हुआ है।जिसमें बड़े भाई अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सहदेव यादव , जिला मलेरिया अधिकारी जितेंद्र यादव,   डाक्टर माघवेंद्र यादव एवं मुंबई के शिक्षाविद् हरेंद्र यादव हैं। पूरा परिवार समाजसेवा में  पूरे उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट् में अपना विशेष स्थान बनाया  है। गौरतलब हो कि आल इंडिया यादव महासभा मुंबई के महासचिव समाजसेवी शिक्षाविद्  चंद्रवीर बंशीधर यादव ने इस परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षाविद् हरेंद्र सहदेव यादव ने मुंबई से लेकर उत्तर प्रदेश तक  जिस सूझ-बूझ से  यादव समाज को आगे बढ़ाने में एक थींक टैंक की भूमिका निभाई है समाज सदैव इ

नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा हुआ कवि सम्मेलन

Image
नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा हुआ कवि सम्मेलन मुंबई साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान (रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में रविवार दिनांक 26 जून 2022 को ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अनिल कुमार राही ने की तथा मंच का संचालन युवा साहित्यकार पत्रकार विनय सिंह मुंबई द्वारा किया गया। आमंत्रित साहित्यकारों में लखनऊ उत्तर प्रदेश से कवियत्री रीता कुशवाहा, राजनांदगांव छत्तीसगढ़ से कवियत्री कविता सिंह, दतिया मध्य प्रदेश से कवियत्री नेहा सोनी तथा धमतरी छत्तीसगढ़ से युवा कवि लुकेश कुमार साहू गंभीर मुख्य रूप से उपस्थित थे। आमंत्रित सभी ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध किया एवं संस्था की तरफ से आमंत्रित साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अहंकारी व्यक्ति के पास सत्ता से मानवता का विनाश – डॉ मदनमोहन मिश्र

Image
अहंकारी व्यक्ति के पास सत्ता से मानवता का विनाश –  डॉ मदनमोहन मिश्र  सुलतानपुर (चांदा) । श्रीमद्भागवत सभी समस्याओं का समाधान है। शोक मोह भय को दूर करने वाली शक्ति है।  श्रीमद्भागवत के श्रवण से वर्तमान का मोह, भूत का शोक और भविष्य का भय समाप्त होता है।विकासखंड प्रतापपुर कमैंचा के ग्राम पंचायत फुटेला में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के छठवें दिन का काशी से पधारे डॉ मदन मोहन मिश्र भागवताचार्य ने भगवान श्री कृष्ण के कंस वध प्रसंग पर चर्चा करते हुए कहा कि सत्ता अहंकारी व्यक्ति के पास होगी तो मानवता का विनाश होगा। भगवान श्री कृष्ण कामना के काली नाग पर नर्तन करके वासना के विष को दूर करते हैं, और हृदय की यमुना में आनंद के जल को प्रवाहित करते हैं।  जरासंध को सत्रह बार पराजित कर यह सिद्ध करते हैं कि दुष्ट लोगों का संग्रह जरासघ ही कर सकता है। उसका विनाश मेरा धेय है । अठारहवीं बार रण को छोड़कर भागना भी उसके अहंकार को बढ़ाना ही है।  ड़ॉ मिश्र ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि कालियवन जैसे आतंकवादी का विनाश केवल मुचकुंद के नेत्र की ज्योति से कर देते हैं। उद्धव के द्वारा गोपि

कै. वसंतराव नाईक यांच्या जयंतीनिमित्त पालिकामुख्यालयात रक्तदान शिबिराचे आयोजन

Image
कै. वसंतराव नाईक यांच्या जयंतीनिमित्त पालिका मुख्यालयात रक्तदान शिबिराचे आयोजन मुंबई महाराष्ट्र राज्याचे माजी मुख्यमंत्री हरित क्रांतीचे प्रणेते दिवंगत वसंतराव नाईक यांच्या १०९ व्या जंयतीच्या निमित्ताने बृहन्मुंबई मनपा प्रेणीत केसूला बंजारा सामाजिक सेवा संस्थेच्यावतीने व केईएमच्या रक्तपेढीच्या सहकार्याने १ जुलै २०२२ रोजी सकाळी ११ ते दुपारी ४ वाजेपर्यंत महापालिका मुख्यालयातील पोटमाळ्यावरील उपहारगृहात रक्तदान शिबिराचे आयोजन करण्यात आले आहे. विभागातील सर्व कामगार, कर्मचारी व अधिकारी यांनी आपल्या सहकारी मित्र, गोर बांधवांनी तसेच इच्छुक रक्तदात्यांनी मोठ्या संख्येने या शिबिरात सहभागी होण्याचे आवाहन आयोजक बृहन्मुंबई महानगरपालिका बंजारा कर्मचा-यांच्या केसुला बंजारा सामाजिक सेवा संस्था मुंबई. यांनी केले आहे.संस्थेचे पदाधिकारी सुनील राठोड साहेब यांनी आवाहन केले आहे.

शिक्षाविद् हरेंद्र सहदेव यादव के शादी का सालगिरह धूमधाम से मनाया गया।

Image
शिक्षाविद् हरेंद्र सहदेव यादव के  शादी का सालगिरह धूमधाम से मनाया गया।   मुंबई: मुंबई ,महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शिक्षाविद् हरेंद्र सहदेव यादव एवं उनकी जीवन संगिनी चंद्रावती देवी यादव के शादी के सालगिरह   पर  वडाला,बदलापुर ,उत्तर प्रदेश में लखनऊ एवं जौनपुर जिले के दरियावगंज में बहुत से सांस्कृतिक , धार्मिक समारोह आयोजित हुए। गौरतलब हो कि श्री यादव के पिता को जौनपुर जिले में बहुत सम्मान है ठीक उन्हीं की तरह उनके पुत्रों ने पूरे प्रदेश में अपना नाम और सम्मान स्थापित किया हुआ है।उन्होंने अभियांत्रिकी, चिकित्सा,शिक्षा एवं समाजसेवा में  पूरे उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट् में अपना विशेष स्थान बनाया  है। गौरतलब हो कि आल इंडिया यादव महासभा मुंबई के महासचिव समाजसेवी शिक्षाविद्  चंद्रवीर बंशीधर यादव ने इस परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षाविद् हरेंद्र सहदेव यादव ने मुंबई से लेकर उत्तर प्रदेश तक  जिस सूझ-बूझ से  यादव समाज को आगे बढ़ाने में एक थींक टैंक की भूमिका निभाई है समाज सदैव इनके प्रति कृतज्ञ रहेगा।    समाज इनसे सदैव मार्गदर्शन लेता रहता है।वास्तव में इन्होंने समाज

भारतीय सदविचार मंच द्वारा दत्तक गांव में बच्चों को निःशुल्क नोट बुक वितरण

Image
भारतीय सदविचार मंच द्वारा दत्तक गांव में बच्चों को निःशुल्क नोट बुक वितरण ठाणे। मुंबई की प्रसिद्ध सामाजिक, साहित्यिक , सांस्कृतिक संस्था भारतीय सदविचार मंच द्वारा दत्तक ली हुई गांव  काजूपाढा़ (घो़ड़बंदर रोड ,ठाणे) के 60 बच्चों को निःशुल्क नोट बुक वितरण किया गया।इस अवसर पर संस्था के संस्थापक,मुख्य मार्गदर्शक डाॅ.राधेश्याम तिवारी,संस्था अध्यक्ष डाॅ.शिवश्याम तिवारी,महामंत्री बी.पी.मिश्रा,संस्था पदाधिकारी मनोजकुमार चतुर्वेदी, बी.एम.गुप्ता,रत्नेश दुबे,(शाखा प्रभारी),कार्यकारिणी सदस्य प्रभाशंकर शुक्ला ,अजयकुमार तिवारी, वहां के बच्चों को निःशुल्क ट्यूशन प्रदान करने वाले  अवकाश प्राप्त शिक्षक अनिलकुमार द्विवेदी,जगदीश दुबे सहित संस्था की स्थानीय समिति के सदस्य सचिन मोरे,प्रमोद तिवारी,गेनालाल कनौजिया,देवराज यादव,सुरेंद्र जयसवार,प्रह्लाद कानू , रामलुट्टूर विश्वकर्मा, अमित शर्मा,संतोष गुप्ता, गुरुदेव पाठक, विष्णू प्रजापति,सुनील नायर,निसार नडाफ,गुलाब यादव और बिजेंद्र यादव उपस्थित थे।

मनपा शिक्षक भानुप्रताप गुप्ता का सम्मान समारोह संपन्न

Image
मनपा शिक्षक भानुप्रताप गुप्ता का सम्मान समारोह संपन्न मुंबई। मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित न्यू  वर्सोवा मनपा उच्च प्राथमिक हिंदी शाला में कार्यरत भानुप्रताप गुप्ता की सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह का आयोजन, 27 जून को विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। एक मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में भानुप्रताप गुप्ता ने 32 वर्षों तक विभागीय अखंड सेवा की। सम्मान समारोह की प्रमुख अतिथि के रुप में उपस्थित स्थानीय विधायक डॉ भारतीताई लव्हेकर ने गुप्ता के कार्यों की सराहना की। विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित विभाग निरीक्षक श्रीमती भाग्यश्री यादव ने कहा कि भानुप्रताप गुप्ता ने समर्पित भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। पूर्व मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह, आदर्श शिक्षक श्याम नारायण मिश्र, राज्य पुरस्कृत शिक्षक ब्रह्मदेव मिश्र, मुख्याध्यापक कैलाश जुमड़ी तथा मुख्याध्यापक प्रेमकुमार बैठेकर ने अपने विचार रखे। भानुप्रताप गुप्ता की शिष्या रह चुकी पोद्दार स्कूल की शिक्षिका सुनीता यादव ने कहा कि गुप्ता जी एक आदर्श शिक्षक रहे। मानपत्र का वाचन ओमप्रकाश सिंह ने किय

अंतर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस पर कन्नौजिया श्रीवास समाज साहित्यिक मंच छत्तीसगढ़ द्वारा कवि सम्मेलन सम्पन्न

Image
अंतर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस पर कन्नौजिया श्रीवास समाज साहित्यिक मंच छत्तीसगढ़ द्वारा  कवि सम्मेलन सम्पन्न भारत सम्पूर्ण विश्व में ,आदर्शवाद, अध्यात्मवाद, योग, ज्ञान और साहित्य आस्था, भक्तिभाव , संस्कृति को संजोए हुए विश्व बंधुत्व के भाव के साथ सुस्वथ्य रहने के लिए सदैव प्रेरित करता है । नशा ( मादक पदार्थ ) से जीवन में जुड़े भौतिक, मानसिक, भावनात्मक, आत्मिक और आध्यात्मिक, आदि सभी पहलुओं पर नकरात्मक विचार पैदा करता है । नशा को नाश करने के उद्देश्य से चिंतन करते कन्नौजिया श्रीवास समाज साहित्यिक मंच छत्तीसगढ़ के तत्वधान में १४ वीं काव्य गोष्ठी आभासी पटल के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस" के पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन दिनांक 25 जून 2022 को आयोजित किया गया ।इसके मुख्य अतिथि राजगुरु आचार्य कृष्णानंद नौटियाल ( टिहरी राज परिवार के राज गुरु , गुप्तकाशी रुद्रप्रयाग  उत्तराखांड श्री केदारनाथ हिमालय )। कार्यक्रम का आगाज माँ वीणापाणि की सुमधुर वंदना एवं आचार्य जी के मंत्रोतचार से की गयी । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम रतन श्रीवास "राधे राधे" बिलासपुर छत्तीस

निखिल रूपारेल के जन्मदिन पर मुंबईकरों को मुफ्त एंबुलेंस सेवा

Image
निखिल रूपारेल के जन्मदिन पर मुंबईकरों को मुफ्त एंबुलेंस सेवा मुंबई। लोकतंत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान होता है। स्वास्थ्य की दिशा में एंबुलेंस सेवा का बड़ा महत्वपूर्ण स्थान होता है। मरीज को यदि समय से अस्पताल पहुंचाया जाए तो उसका बहुमूल्य जीवन बच सकता है। यही कारण है कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय संगठक निखिल रूपारेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मुंबईकरों को मुफ्त एंबुलेंस सेवा का सौगात दिया है। एमआरसीसी में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के मुंबई अध्यक्ष भाई जगताप ने फीता काटकर फ्री एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दी। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सपरा, पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी, सूरज गिरी, आरिफ अंसारी, ओवैस अंसारी, जीतू सिंह, जीतू यादव, आशीष भाई समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। निखिल ने कहा कि मरीजों की सेवा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने जन्मदिन पर फ्री एंबुलेंस सेवा देने का फैसला किया। उन्होंने लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

मुंबई प्रदेश कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों की कार्यकारिणी घोषित

Image
मुंबई प्रदेश कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों की कार्यकारिणी घोषित     मुंबई। मुंबई प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश मनचंदा के आग्रह पर ऑल इंडिया कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई  द्वारा आज मुंबई प्रदेश सेवादल पदाधिकारी कार्यकारिणी की लिस्ट घोषित की गई जिसमें मुंबई सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी,प्रदीप राजावाड़ा ,स्टेट ट्रेजरर ,हिमांचल कृष्ण प्रसाद, स्टेट जनरल सेक्रेट्री ,राजेश कुमार मेवाती, अशोक कुमार गुड्डू मेराज ,बृजेश पी विश्वकर्मा ,यमुनिश्वरी ठाकुर, जितेंद्र कुमार मैंथाड़ी ,जसवंत सिंह धर्मीत ,स्टेट सेक्रेटरी अहमद कुरैशी ,जाकी उल्ला कुरेशी ,शशि कला पी पांडे ,नितेश करोटिया स्टेट ज्वाइंट सेक्रेट्री,सरफराज सैयद ,विनीत कुमार विशाल ,अशोक मिश्रा ,अयाज मुरसाद ,अशराफुनिशा अयूब खान ,प्रशांत नारायणा थारोड़ी देवेंद्र ,सिंह राठौड़ चीफ इं नट्रकक्शन श्याम ठक्कर ध्वज प्रभारी ,अरुण सोनी,जिला अध्यक्ष साउथ मुंबई, रमेश बालाया रेपली ,साउथ सेंट्रल नवीन कुमार देवीदास शीलवंत साउथ सेंट्रल ,विनोद कुमार गुप्ता ,नार्थ वेस्ट मुंबई ,रामसेवक यादव,,नॉर्थ ईस्ट मुंबई

उत्तर शक्ति के संपादक का सत्कार संपन्न

Image
उत्तर शक्ति के संपादक का सत्कार संपन्न मुंबई: कांदिवली (पूर्व)ठाकुर कालेज के पास राजस्थान के मूल निवासी एवं दक्ष फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश आर.प्रजापति ने  हिंदी दैनिक उत्तर शक्ति के संपादक ओम प्रकाश प्रजापति का सत्कार किया।

सड़क के किनारे पेड़ों की छंटाई कराने में जुटी शिवसेना

Image
सड़क के किनारे पेड़ों की छंटाई कराने में जुटी शिवसेना भायंदर। बारिश के शुरू होते ही सड़क के किनारे खड़े पेड़ों की डालियों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है। राहगीरों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो ,इसके लिए शिवसेना ने मीरा भाईंदर महानगरपालिका के सहयोग से सड़क के किनारे पेड़ों की डालियों की छंटाई का काम शुरू कर दिया है। प्रभाग क्रमांक 11 नवघर परिसर में आज सड़क के किनारे पेड़ों की डालियों की छंटाई का काम किया गया। इस अवसर पर शिवसेना के उप शहर प्रमुख तथा समाजसेवी विकास पाटील, नगरसेवक अनंत शिर्के तथा शिवसेना शाखा प्रमुख मनोहर चव्हाण विशेष रूप से उपस्थित रहे। विकास पाटिल ने कहा कि  वार्ड की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शिवसेना लगातार सराहनीय काम कर रही है।

महापौर पुरस्कृत आदर्श शिक्षक गुलाबधर पांडे का सम्मान समारोह संपन्न

Image
महापौर पुरस्कृत आदर्श  शिक्षक  गुलाबधर पांडे का सम्मान समारोह संपन्न मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित कुरार विलेज मनपा हिंदी शाला क्रमांक 3 ,पारेख नगर ,मलाड पूर्व में कार्यरत महापौर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय समेत अनेक पुरस्कारों से सम्मानित गुलाबधर पारसनाथ पांडे एक जुलाई से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सम्मान में शाला सत्कार समिति द्वारा 26 जून, रविवार को शाम 4 बजे से विद्यालय के सभागृह कक्ष में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अधीक्षक रामचंद्र पांडे ने की। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में भाजपा नगरसेवक तथा गट नेता विनोद मिश्र, पूर्व नगरसेवक ज्ञानमूर्ति शर्मा पूर्व नगरसेवक अजीतराव राणे, समाजसेवी वैभव भरडकर तथा मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथियों के रूप में अधीक्षक अशोक मिश्र, पूर्व अधीक्षक यशवंत सिंह, समाजसेवी कमला प्रसाद यादव, पूर्व प्रधानाचार्य अभयराज सिंह , कनिष्ठ पर्यवेक्षक दुर्गा प्रसाद मिश्र, महापौर पुरस्कृत मुख्याध्यापिका सरिता चौहान, आध्य

मुंबई प्रवास पर सपा के रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष लालचंद यादव

Image
मुंबई प्रवास पर सपा के रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष लालचंद यादव  मुंबई। समाजवादी पार्टी के रामपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश में ब्लाक अध्यक्ष लालचंद यादव इन दिनों मुंबई प्रवास पर हैं। 24 जून को मुंबई आए लालचंद यादव 3 जुलाई तक मुंबई रहेंगे। मुंबई में रहने वाले लालचंद यादव के शुभेच्छु जन तथा उनसे मुलाकात करने की इच्छा रखने वाले ,उनसे मोबाइल क्रमांक–97210 89797 पर संपर्क कर सकते हैं। लालचंद यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में उत्पीड़न तथा भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार अनैतिक तरीके से सत्ता में बने रहने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपना रही है।

नशामुक्त समाज से ही विश्वगुरु बनेगा भारत – विजय गोयल

Image
नशामुक्त समाज से ही विश्वगुरु बनेगा भारत – विजय गोयल  नई दिल्ली। काशियाना फाउंडेशन के प्रमुख सुमित सिंह द्वारा दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में राष्ट्रीय संघोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 21 राज्यों से आए 30 समाजसेवियों को  पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत लोगों में महाराष्ट मुंबई से बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय एल दुबे का समावेश रहा।कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा  विजय गोयल ,भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  श्याम जाजू , पूर्व अध्यक्ष दिल्ली, सांसद  मनोज तिवारी , इंडिया एथलीट श्रीमती दीपा मलिक ,  हरीश सिंह , धर्मेश जोशी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए विजय गोयल ने कहा कि नशा मुक्त समाज से ही भारत विश्व गुरु बनेगा। कार्यक्रम अत्यंत शानदार और प्रेरक रहा।

शहाड के समाजसेवी उद्योगपति अरविंद सिंह का भव्य सत्कार संपन्न

Image
शहाड के समाजसेवी उद्योगपति अरविंद सिंह का भव्य सत्कार संपन्न कल्याण:शहाड के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति अरविंद सिंह का उनके द्वारा जारी जनहित कार्यों को देखते हुए मानववादी लेखक संघ के कार्याध्यक्ष शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव एवं वरिष्ठ पत्रकार शैलेश तिवारी ने शाल ,श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ देकर किया।समारोह की अध्यक्षता मनपा शालाओं के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र आर .पाण्डेय ने की।

शहाड के समाजसेवी अरविंद सिंह का भव्य सत्कार

Image
शहाड के समाजसेवी अरविंद सिंह का भव्य सत्कार कल्याण। शहाड के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति अरविंद सिंह का उनके द्वारा जारी जनहित कार्यों को देखते हुए मानववादी लेखक संघ के कार्याध्यक्ष शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव एवं वरिष्ठ पत्रकार शैलेश तिवारी ने शाल ,श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ देकर किया।समारोह की अध्यक्षता मनपा शालाओं के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र आर .पाण्डेय ने की।

मुंबई के शिक्षक नेता इंद्रबहादुर यादव के भाई जौनपुर जिला शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने

Image
मुंबई के शिक्षक नेता इंद्रबहादुर यादव के भाई जौनपुर जिला शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने जौनपुर:जौनपुर जिले में सबसे चर्चित एवं प्रतिष्ठित चुनाव में रविन्द्र कुमार धनराज यादव  के अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।गौरतलब हो कि श्री यादव के बड़े भाई इंद्रबहादुर यादव शिक्षाविद् हैं।वे बृहन्मुंबई महानगरपालिका में एक सम्मानित लोकप्रिय  शिक्षक नेता हैं एवं शिक्षक सेना के पदाधिकरी भी हैं।उनके भाई के चुनाव जीतने पर बधाई देने वालों में जौनपुर के साथ ही मुंबई के लोग भी शामिल हैं। शिक्षक एवं भवन निर्माता श्यामनारायण यादव,शिक्षाविद् रेखा  यादव,ललिता यादव,गुलाबधर पाण्डेय, संगम लाल यादव,रोशनलाल यादव,थानेदार यादव,अमर बहादुर सिंह,शिक्षक सेना(खाजगी)मुंबई उपाध्यक्ष मनीराम यादव ,पूर्व प्रधानाचार्य लालजी यादव ,शिक्षाविद् राजेश प्रभाकर यादव ने बधाई दी है। श्री लालजी यादव के पिता स्मृतिशेष भगवानदास यादव  श्री कृष्ण इण्टर कालेज ,मीरगंज जौनपुर के संस्थापक थे। वर्तमान में सभी उन्हें प्रबंधक की कमान सौपना चाहते हैं।गौरतलब हो कि अपने व्यवहार की वजह से इन्द्रबहादुर यादव का उच्च शिक्षित एवं सम

प.पू.भय्यूजी महाराज यांच्या चौथ्या पुण्यतिथी निमित्त मुंबईत प्रार्थना सभेजे आयोजन .

Image
प.पू.भय्यूजी महाराज यांच्या चौथ्या पुण्यतिथी निमित्त मुंबईत प्रार्थना सभेजे आयोजन .                          मुंबई  :साकीनाका येथील प्रसिद्ध द बेस्ट  कोंचिग क्लासेस "गुरूकुल क्लासेस" मध्ये आयोजित प्रार्थना सभेत भय्युजी महाराजांना आदरांजली वाहण्यात आली. मुंबई चे लोकप्रिय आरटीआय कार्यकर्ते अनिल वेदव्यास गलगली साहब म्हणाले की ,भय्यूजी महाराजांनी सर्वसामान्यांना केंद्रस्थानी ठेवून विविध कामांसाठी घेतलेल्या पुढाकाराच्या आज लाखो लोकांना फायदा होत आहे.आजही त्यांच्या वृक्षारोपण ,विहिरी, आश्रम शाळा बांधणे,गरिबांना शिष्यवृत्ति जलसंपदा यासाठी केलेल्या कामांचा समाजाला लाभ होत आहे.राष्ट्वादी पक्षाचे लोकप्रिय लाडके नेते  एड. अरविंद तिवारी साहब म्हणाले की,आज ते आपल्यामध्ये नाहीत ,असे वाटत नाही कारण आज ते सूक्ष्मपणे आपल्यासोबत आहेत आणि आपण सर्वांनी त्यांनी दाखवलेल्या मार्गावर चालायचे आहे.राष्ट्वादी काँग्रेस चांदीवली तालुकाध्यक्ष बाबू बत्तेली म्हणाले की,ते मानवी रूपाने संत होते.त्यांच्या मार्गावर चालणे हे प्रत्येकाचे ध्येय असले पाहिजे .भाजप  नेते संदीप सिंह म्हणाले की,मी त्यांना ग

रानी बैसाने ने बढ़ाया उल्हासनगर का गौरव–एड. रूद्रमणि पांडे

Image
रानी बैसाने ने बढ़ाया उल्हासनगर का गौरव–एड. रूद्रमणि पांडे उल्हासनगर। महाराष्ट्र शासन द्वारा रानी बैसाने को महिला बाल कल्याण विभाग ठाणे का जिला अध्यक्ष बनाए जाने से उल्हासनगर का गौरव बढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी के लीगल सेल, उल्हासनगर जिला अध्यक्ष एड रूद्रमणि पांडे ने रानी बैसाने का अभिनंदन करते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि यह हम सब के लिए गौरव की बात है कि हमारे बीच रहने वाली रानी बैसाने द्वारा पिछले 15 वर्षों से की जा रही सामाजिक सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण पद दिया गया है। रानी बैसानी ने कहा कि वे महाराष्ट्र सरकार द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग के साथ करेंगी। उल्हासनगर कैंप 4 में रहने वाली रानी  बैसानी ने निर्मला निकेतन कॉलेज से बीएसडब्ल्यू तथा टाटा इंस्टीट्यूट से एमएसडब्ल्यू का कोर्स किया है।

आदर्श मुख्याध्यापक रहे रामविलास पाण्डेय का सेवा सम्मान समारोह संपन्न

Image
आदर्श मुख्याध्यापक रहे रामविलास पाण्डेय का सेवा सम्मान समारोह संपन्न मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित भरुचा रोड मनपा हिंदी शाला क्रमांक 2, दहिसर पूर्व के आदर्श मुख्याध्यापक रहे रामविलास राधेश्याम पाण्डेय, एक जून से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में वसई पश्चिम स्थित आरना बैंकट हॉल, डीसी क्लब में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी उपनगर के अधीक्षक अशोक मिश्र ने की। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में वसई विरार के पूर्व महापौर रूपेश जाधव तथा सम्मानित अतिथियों के रूप में आत्माराम पांडे, डॉ शिवधनी पांडे, शिक्षक नेता नरेंद्र सिंह ,शिक्षक नेता कामता चौहान, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, अशोक सिंह वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे उपस्थित रहे। प्रमुख वक्ताओं में मुख्याध्यापक श्रीकांत पांडे, शिक्षक नेता योगेंद्र सिंह, विनोद कुमार सिंह ,अवधेश सिंह आदि ने विचार रखे। मानपत्र का वाचन राजेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन महापौर पुरस्कृत शिक्षक  शरद सिंह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय,जितेंद्र तिवारी,ब्रह्मदेव मिश्र,वीरें

जौनपुर जिला शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने रविन्द्र यादव

Image
जौनपुर जिला शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने रविन्द्र यादव जौनपुर:जौनपुर जिले में सबसे चर्चित एवं प्रतिष्ठित चुनाव में रविन्द्र यादव ने विजयश्री खींच लाई। गौरतलब हो कि श्री यादव के अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह

Image
सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह न्यू सायन उ.प्रा.मनपा हिंदी शाला क्र.1के वरिष्ठ शिक्षक नागेंद्रनाथ रामनाथ यादव का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह का आयोजन  शाला संकुल में गुरूवार  दिनांक 30 जून,2022 को  सुबह 11बजे से दोपहर 2बजे तक किया गया है।

मीरा भायंदर शिक्षक समाज एसोसिएशन का सम्मान समारोह संपन्न

Image
मीरा भायंदर शिक्षक समाज एसोसिएशन का सम्मान समारोह  संपन्न भायंदर। मीरा भायंदर शिक्षक समाज एसोसिएशन तथा स्वर संगम के संयुक्त तत्वाधान मीरा रोड के वेंगुर्ला सभागृह में व्याख्यानमाला तथा कोबिड काल में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई  विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ हुबनाथ पांडे ने की। व्याख्यान का विषय था– धर्म और सत्ता: अतीत ,वर्तमान और भविष्य, एक सिंहावलोकन। प्रख्यात लेखक डॉ राम पुनियानी तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ संदीप कुमार सिन्हा ने सुंदर व्याख्यान प्रस्तुत किया तथा श्रोताओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। डॉ सिन्हा ने कहा कि क्रिसीयंटी और इस्लाम के बीच चल रहा युद्ध दुनियां को विनाश के रास्ते पर ले जाएगा। यह टकराव मनुष्य का मनुष्य से है, क्योंकि मानव स्वभाव से लालची है और धर्म इस लालच को पूर्ण करने का एक माध्यम है। एक उपन्यास जिसमें नाजी पिता अपने पुत्र से कहता है कि किस तरह नाजी लोगों ने उसकी मां के साथ बलात्कार किया था। पुत्र उसको जवाब देता है कि यह बात बताने के लिए आप जिंदा कै

मुंबई मराठी पत्रकार संघ में शॉर्ट फिल्म 'ऑनलाइन पढ़ाई' का ट्रेलर पोस्टर रिलीज

Image
मुंबई मराठी पत्रकार संघ में शॉर्ट फिल्म 'ऑनलाइन पढ़ाई' का ट्रेलर पोस्टर रिलीज मुंबई। मुंबई मराठी पत्रकार संघ में जीएचएम फिल्म्स द्वारा निर्मित सामाजिक संदेश देनेवाली फ़िल्म 'ऑनलाइन पढ़ाई' का पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किया गया. महाराष्ट्र के प्रसिद्ध आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली के हाथों पोस्टर लांच हुआ। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के मुंबई महासचिव मेराज चौधरी, मुंबई प्रदेश सचिव अब्दुल रहीम मोटरवाला, समाजसेवक अखिलेश तिवारी, रमेशचंद्र सोंधी, शिवसेना के अशोक यादव, पत्रकार व निदेशक मनोजकुमार यादव, पत्रकार अशोक तिवारी, भाजपा कालीना विधानसभा युवा मोर्चा के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, पत्रकार सतीश गुप्ता, पत्रकार संतोष तिवारी, पूजा तिवारी, कमलेश यादव, राजकुमार विश्वकर्मा, नामदेव कांबले सगीत अन्य पत्रकार तथा समाज सेवकों ने सामाजिक संदेश फ़िल्म ऑनलाइन पढ़ाई पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च पर प्रोडक्शन की टीम को शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि जीएचएम फ़िल्म के निदेसगक मुकेश पांचोली पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं और उनके सहयोगी पत्रकार हरेश गुजेटी तथा बिन्नी दलवी से विचार विमर्श करके इंटरटेनमेंट के जरि

मनपा छात्र संजीव सिंह ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन

Image
मनपा छात्र संजीव सिंह ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन मुंबई। दहिसर मनपा स्कूल के छात्र संजीव सिंह ने कठिन परिस्थितियों में रहकर अपने मेहनत से 82 प्रतिशत अंक दसवीं में पाकर मनपा के दहिसर के स्कूलों का नाम रोशन कर दिया है, आश्चर्य की बात यह है कि बिना किसी ट्यूशन या क्लासेज जॉइन किये ही छात्र ने यह मुकाम हासिल किया है दहिसर पूर्व के आदर्श नगर धारखाड़ी का  रहने वाला संजीव कुमार हवलदार सिंह मनपा के अंग्रेजी माध्यम के स्कूल से पढ़कर 82% के साथ विद्यालय में अव्वल नंबर लाया है, जिसे समाजवादी पार्टी के नेता व समाजसेवी शिवकुमार यादव ने फुलगुच्छ देकर सम्मानित किया।

मंदिरों एवं उद्यानों में नागरिकों को लिए स्नेहा पांडे ने लगवाई बेंचेज

Image
मंदिरों एवं उद्यानों में नागरिकों को लिए स्नेहा पांडे ने लगवाई बेंचेज भायंदर। नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे के द्वारा उनके नगरसेवक निधि से प्रभाग क्रमांक 10 के सभी मंदिरों,देवस्थान एवं उद्यानों में नागरिकों के बैठने हेतु बेंचेज लगवाए गए जिसका लोकार्पण समारोह गुरुवार 23 जून 2022,को श्री गणेश मंदिर इंद्रलोक फेस 2 में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा संपन्न हुआ।जिसमे प्रवक्ता ,समाजसेवक शैलेश पांडे,नगरसेविका तारा घरत, वंदना पाटील,समाजसेविका पूजा हरिश्चंद्र आंम गावकर,विभागप्रमुख अमित मोरे,शाखा प्रमुख संजय सालवी,श्री गणेश मंदिर के सभी पदाधिकारी, ट्रस्टी,विनीता शेलार,विचारे,सभी शिवसेना पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित थे।नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे ने कहा मैंने हमेशा जनहित एवं लोकउपयोगी विकासकार्य किया है और सभी मंदिर ,देवस्थान एवं उद्यानों में बेंचेस लगवाना ये मेरी अपने धर्म ,कर्तव्य एवं अपने प्रभाग की जनता की सेवा कर पुण्यलाभ लेकर परमेश्वर एवं जनता जनार्दन के चरणों में मेरा सेवाभक्ति एवं सेवासमर्पण है।समाजसेवक शैलेशपांडे ने नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे के विकासकार्य एवं