हर मुश्किल कट जाएगी, बस मनोबल ताकत से ज्यादा हो- आनंदश्री


हर मुश्किल कट जाएगी, बस मनोबल ताकत से ज्यादा हो- आनंदश्री
- मन का बल श्रेष्ठ है

जीवन मे जो भी बदलाव आए हैं। या आएंगे सभी के अभी सिर्फ और सिर्फ मनोबल से ही सार्थक होंगे। मनोबल से ही रूपान्तरण होंगे। 
जीवन चुनौतियों से भरा है। रोज आपके सामने नई नई चुनौतिया है। उन चुनौती का सामना करने के लिए हममें बहुत सी कमियां हो सकती है। लेकिन एक बल जो हम सभी मे निहित है वह है हमारी आत्म बल की शक्ति। वह है हमारी मनोबल की शक्ति। 

- इसका उपयोग कैसे करें।
ठीक मोबाईल में कई फंक्शन है जो अंत तक हम उपयोग नही कर पाते और एक दिन मोबाईल को स्क्रैप कर देते है या नया ले लेते है। हमारा मन भी ऐसे ही। इसके भी बहुत से फंक्शन है। करोड़ो सेल्स मस्तिष्क में कार्यरत है। यह न्यूरॉन, और मस्तिष्क के भाग मिलकर 60 हज़ार विचार का प्रोडक्शन रोज करते है। कुछ काम के तो कुछ बेकार के। विटम्बना देखो, जो काम के है सब बेकार कर देते है और जो बेकार को महत्व दे देते है। इसका निष्कर्ष यही निकलता है कि इंसान उसी बेकार के बारे में सोच सोच कर बेकार बन जाता है। जबकि वह कार के बारे में सोच कर कार वाला या कलाकार बन सकता था। लेकिन वैसे नही हुआ।

- अब कार वाला बनना है
अपने आत्म बल का, मनोबल का इतना जबरजस्त उपयोग करो कि , बेकार नही कार वाला बनो।

प्रोफ डॉ दिनेश गुप्ता - आनंदश्री
आध्यात्मिक व्याख्यता एवं माइंडसेट गुरु, मुम्बई
8007179747

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन