शिक्षकअनिल कुमार सिंह मनपा शिक्षण विभाग से सेवानिवृत्त

शिक्षकअनिल कुमार सिंह मनपा शिक्षण विभाग से सेवानिवृत्त  
 मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका, जी/ उत्तर विभाग अंतर्गत संत कक्कया मार्ग मनपा हिंदी शाला क्रमांक -2  में वरिष्ठ शिक्षक अनिलकुमार सिंह के सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग  निरीक्षक जगदीश एन गायकवाड ने किया।  सर्वप्रथम विद्या   की  देवी जननी मां सरस्वती को माल्यार्पण करते हुए व्यासपीठ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सरस्वती वंदना वरिष्ठ शिक्षक विनोद कुमार शुक्ल तथा स्वागत गीत शाला की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रमुख अतिथि के रूप में विभाग निरिक्षिका राजकुमारी गिरी,भूतपूर्व /वर्तमान मुख्याध्यापक कुंदन सिंह, राजेंद्र तिवारी,  सत्यनारायण मिश्र, वीरेंद्र सिंह,विजय बहादुर यादव, दिनेश शरियाम, श्रीमती पुष्पा कोली,ज्योति तासगावकर तथा शिक्षक के रूप में शिक्षक सेना के उप कार्याध्यक्ष उपेंद्र प्रताप रॉय, आलोक सिंह, विश्वनाथ तिवारी,विनोद कुमार द्विवेदी, आद्याप्रसाद सिंह  तथा प्रखर वक्ता हवलदार सिंह सहित शिक्षा  एवं समाज की मानी जानी हस्तियों ने शिक्षक  अनिल कुमार  सिंह के व्यक्तित्व तथा कृतित्व का विवेचन करते हुए उन्हें  शिक्षण विभाग में एक समर्पित,जागरूक तथा विद्यार्थी एवं समाज प्रिय आदर्श शिक्षक के रूप में विभूषित किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन तथा नियोजन शाला की  तंत्र स्नेही  मुख्याध्यापिका श्रीमती  पुष्पा कोली तथा एस एम सी  के  मार्गदर्शन में किया गया।  उपस्थित सभी लोगों ने शाल , पुष्प गुच्छ, लाल गुलाब तथा उपहार की अन्य तमाम वस्तुएं प्रदान कर गौरव मूर्ति का स्वागत, सत्कार तथा आदर भाव व्यक्त किया। मानपत्र का वाचन शिक्षक ओमप्रकाश बोपचे ने किया। कार्यक्रम का सुनियोजित संचालन शाला के अतिशय विनम्र शिक्षक अरविंद सिंह तथा रवींद्र पाटिल ने कुशलता पूर्वक संपन्न किया जबकि उपस्थित अतिथियों का आभार प्रदर्शन  तंत्र स्नेही शिक्षक मनीष रामटेके ने सफलतापूर्वक व्यक्त किया। कार्यक्रम प्रेरणादायी ,बोधगम्य तथा संदेश का सूचक रहा।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती