डॉक्टर दिनेश प्रताप सिंह द्वारा लिखित उपन्यास बल्लव पर हुई परिचर्चा

डॉक्टर दिनेश प्रताप सिंह द्वारा लिखित उपन्यास बल्लव पर हुई परिचर्चा
मुंबई
मुंबई से लेकर उत्तर प्रदेश की धरती तक जाने पहचाने वरिष्ठ साहित्यकार, समालोचक,उपन्यासकार एवं उत्कृष्ट कलमकार कवि डॉक्टर दिनेश प्रताप सिंह द्वारा लिखित ' बल्लव ' उपन्यास पर शनिवार दिनांक 27 फरवरी 2022 को बी.के.बिरला महाविद्यालय कल्याण में परिचर्चा आयोजित की गई। जिसमें डा. नरेश चंद्र (शिक्षा निदेशक), डा. अविनाश पाटिल (प्राचार्य), प्रो. बालकवि सुरंजे (हिंदी विभागाध्यक्ष) डा. शिवशंकर पांडेय (पूर्व प्राचार्य, साकेत महाविद्यालय), श्री ऋषि कुमार मिश्र (महामंत्री, अखिल भारतीय साहित्य परिषद), डा. दिनेश प्रताप सिंह (साहित्यकार, बल्लव के रचयिता) आदि उपस्थित थे। आमंत्रित विद्वानों द्वारा बल्लव उपन्यास पर सार्थक परिचर्चा संपन्न हुई। मुंबई के अन्य उप नगरों से साहित्यकार विद्वान उपस्थित थे सभी ने डॉक्टर दिनेश प्रताप सिंह को उनकी कृति पर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। मुंबई से मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने डॉक्टर सिंह जी को एवं उनकी कृति को नमन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। मुंबई के तमाम साहित्यिक मंच ने दिनेश प्रताप सिंह की लेखनी एवं उनके अंतर्मन साहित्य को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न