Posts

Showing posts from March, 2021

काव्यसृजन की एक और अनूठी पहल

Image
काव्यसृजन की एक और अनूठी पहल        मुम्बई-इस होली के खुशनुमा माहौल में साहित्यिक सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन ने अपने नामानुसार कार्य करते हुए सौरभ दत्ता जयंत जी की देख रेख में बांग्ला भाषा में गूगल मीट आनलाईन आयोजन कर एक मिशाल कायम की है|काव्यसृजन इसके पहले मराठी भाषा में दो सफल आयोजन किया है|आज बांग्ला भाषा में आयोजन कर ए जाहिर किया है कि यह संस्था अपने बृहद उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रही है|सभी भारतीय भाषाओं का उत्थान हो और सभी के साथ हिंदी फले फूले और अपनी सशक्त पहचान बनाये,लोग अाक्रांताओं वाली भाषा से बाहर आके अपनी भाषा बोलने में गौरव का अनुभव करें|काव्यसृजन का यही मुख्य उद्देश्य है|उसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु काव्यसृजन ने आज दिनाँक-३१-३-२०२१ दिन बुधवार शाम ५.३०बजे से गूगल मीट पर एक बहुत ही सुन्दर व सफल आयोजन किया|        पं.शिवप्रकाश जौनपुरी जी के मार्गदर्शन में आदरणीय जितेन्द्रनाथ गोस्वामी जी की अध्यक्षता,मुख्य अतिथि आदरणीया श्रीमती अशीमा दत्ता जी हौंसिला प्रसाद अन्वेषी जी,डॉ श्रीहरि वाणी जी पं.श्रीधर मिश्र जी की गरिमामय उपस्थिति में रंजीत गुहा जी का संचालन कम

आदित्य साहित्य साधना संस्था पटल से विनय शर्मा दीप का हुआ एकल काव्यपाठ*

Image
*आदित्य साहित्य साधना संस्था पटल से विनय शर्मा दीप का हुआ एकल काव्यपाठ* मुंबई  आदित्य साहित्य साधना संस्था कानपुर उत्तर प्रदेश के मंच लाईव पटल से मंगलवार दिनांक 30 मार्च 2021 को मुंबई के सुप्रसिद्ध कवि,पत्रकार विनय शर्मा "दीप" का एकल लाइव काव्यपाठ हुआ। राष्ट्रीय संस्था अध्यक्षा श्रीमती कनक लता गौर एवं संस्थापक आद• अभय सिंह अभय के आमंत्रण व संयोजन में एक घंटे का आनलाइन लाइव काव्यपाठ विनय शर्मा दीप ने किया।सर्वप्रथम दीप ने आयोजक व आमंत्रक का आभार व्यक्त किया तत्पश्चात एकल काव्यपाठ का शुभारंभ सरस्वती वंदना से की। सरस्वती वंदना के पश्चात पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर फगुआ,चैता सुनाकर पटल पर उपस्थित सभी साहित्यकारों, श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।अपनी छंद व सवैया से लोगों के दिलों में खूब जगह बनायी।काव्यपाठ के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्षा व संस्थापक महोदय ने हौसला अफजाई करते हुए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

भाजपा मुंबई उत्तराखंड सेल का ऑनलाइन होली मिलन सम्मेलन संपन्न

Image
भाजपा मुंबई उत्तराखंड सेल का ऑनलाइन होली मिलन सम्मेलन संपन्न मुंबई : भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड सेल द्वारा मंगलवार 30 मार्च को शाम 5:00 बजे ऑनलाइन होली मिलन सम्मेलन का आयोजन किया गया था।  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा जी , उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा जी , समन्वयक व मुंबई सचिव प्रतीक करपे जी , सहित्यकार कवि श्री  राजेश्वर उनियाल जी ,लेखक भीष्म कुकरेती जी, वकील ममता भट्ट जी , भाजपा वरिष्ठ नेता सुशील कानपुडे जी मौजूद थे । कार्यक्रम की शुरुआत भांडुप भजन मंडली द्वारा एक सुंदर भजन गाकर की गई । श्रीमती सावित्री राजेंद्र शर्मा जी ने होली गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। जोगेश्वरी पश्चिम की भजन मंडली द्वारा चौफला व आरुषि गोसाईं द्वारा एक सुंदर पहाड़ी नृत्य किया गया ।  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड सेल के सभी नवनियुक्त वार्ड ,मंडल, जिला संयोजक व  पदाधिकारियों ने काफी परिश्रम किया । मुंबई अध्यक्ष  उत्तराखंड सेल के महेंद्र सिंह गोसाई जी ने सभी का स्वागत व आभार व्यक्त किया ।

खार में चंद्रशेखर वायंगणकर ने किया माल्यार्पण

Image
खार में चंद्रशेखर वायंगणकर ने किया माल्यार्पण मुंबई महाराष्ट्र के आराध्य देव पति शिवाजी महाराज की जन्मदिन पर आज खार पूर्व की जय हिंद नगर स्थित शिवसेना शाखा कार्यालय में स्थानीय शिवसेना नगरसेवक चंद्रशेखर वायंगणकर ने शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी वंदना की। इस अवसर पर महिला उपशाखा संगठक वासंती चव्हाण, महिला गट प्रमुख वारंग ताई, कोलंबकर ताई, जयवंत परब,सिद्धेश घाडी,दीप्ती तेली, साधना कोळंबकर,वासंती चव्हाण (मावशी),अनिता वारंग,तावडे आजी,स्मिता पाठक,जयवंत परब,प्रिया राणे उपस्थित रहे।

शिवाजी की गौरव गाथा भारतीयों के लिए प्रेरणा–वंदना पाटिल

Image
शिवाजी की गौरव गाथा भारतीयों के लिए प्रेरणा–वंदना पाटिल भायंदर: छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन उनकी शौर्य गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है। भायंदर पूर्व में अयोजित छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह में बोलते हुए महिला व बाल कल्याण समिति सदस्य शिवसेना नगरसेविका वंदना विकास पाटिल ने उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अपने शौर्य, पराक्रम और कुशल युद्धनीति के चलते मुगल साम्राज्य के छक्के छुड़ा देने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज का संपूर्ण जीवन प्रेरणादायक है। इस अवसर पर उपस्थित विकास पाटील ,स्वराज पाटिल ने भी शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वंदन किया।

*होली पर बेस्टी एजुकेशन साहित्यिक संस्थान द्वारा हुआ अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन*

Image
*होली पर बेस्टी एजुकेशन साहित्यिक संस्थान द्वारा हुआ अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन*  मुंबई  बेस्टी एजुकेशन साहित्यिक संस्थान (दोहा-कतर) द्वारा पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर "होली के रंग,अपनो के संग" अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन गुरूवार दिनांक 25 मार्च एवं शुक्रवार 26 मार्च  2021 को आन-लाइन (ZOOM MEETING) द्वारा किया गया। मुंबई से साहित्यकार,कवि, पत्रकार विनय शर्मा दीप ने बताया कि होली पर विशेष अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अफ़साना सैय्यद (बडोदरा) ने किया तथा संस्था राष्ट्रीय महासचिव बैजनाथ शर्मा "मिंटु" के संयोजन व संचालन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कवि सम्मेलन की अध्यक्षता मुंबई (महाराष्ट्र) से डाॅ• सुनील यादव व गज़लकारा नाज़नीन अली ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आदरणीया मधु सोसि व आदरणीया गिरिजा सत्यन उपस्थित थी,मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से डाॅक्टर सुनील यादव एवं आनंद शेखर उपाध्याय (कतर) उपस्थित थे।कवि सम्मेलन का भव्य संचालन संस्थान के राष्ट्रीय महासचिव बैजनाथ शर्मा "मिन्टू" ने की।उक्त अंतर्राष्ट

कोरोना के चलते सादगी से मनाई गई शिवाजी जयंती

Image
कोरोना के चलते सादगी से मनाई गई शिवाजी जयंती भायंदर: मीरा भायंदर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आज बहुत सादगी से महाराष्ट्र के आराध्यदेव छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। मीरा भायंदर शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे ने अपने जनसेवा जनसंपर्क कार्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनकी वंदना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी शिवसेना नगरसेविका स्नेहा पांडे, पूजा आमगांवकर, संकेत गुरव, कल्पना ढेरे, पीयूष सिंह, अथर्व राज ,सुशील मिश्रा उपस्थित रहे। पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के चलते शैलेश पांडे को आइसोलेशन होना पड़ा था। आज उनकी कॉविड रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दी गई थी। स्वस्थ होने के बाद सबसे पहले उन्होंने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

होली प्रेम एवं सौहार्द का त्यौहार है– अर्जुन शर्मा

Image
होली प्रेम एवं सौहार्द का त्यौहार है– अर्जुन शर्मा   बदलापुर:  होली प्रेम एवं सौहार्द का त्यौहार है! आपस में सभी गिलवे शिकायत को भूल कर  इस दिन एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर  गले मिलते हैं!  यह बातें वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन शर्मा ने कही! वह बीती रात क्षेत्र के ग्राम औंका में   द्वारिकामाई चैरटी संस्था के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे!। मुख्य अतिथि वरिष्ट पत्रकार अर्जुन शर्मा ने भगवान की पूजा आरती कर कार्यक्रम की शुरूवात  किया! उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहीं   मसहूर गायिका अनमोल सिंह,सपना शर्मा  को अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया! कलाकारों ने फगुआ, चौताल, पूर्वी तथा देवी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया!     उपस्थित  मुख्य अतिथि पत्रकार अर्जुन शर्मा,गायिका अनमोल सिंह, गायिका सपना शर्मा,समाजसेवी राजेश यादव का  पत्रकार  जितेंद्र शर्मा  पंकज शर्मा,राज शर्मा,कुलदीप शर्मा,विपिन ने बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया! ।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक व संस्था के मुंबई अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने सभी  को अबीर-ग़ुलाल लगा कर

वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेन्द्र त्रिपाठी ने लगवाया कोविड-19 दूसरा टीका

Image
वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेन्द्र त्रिपाठी ने लगवाया कोविड-19  दूसरा टीका                                       मुंबई:बदलापुर निवासी शिक्षाविद् राजेंद्र त्रिपाठी ने आज दूसरा कोविड -19 से सुरक्षा हेतु टीका मुलुंड पूर्व के प्रसिद्ध  वीर सावरकर अस्पताल में लगवाया।गौरतलब हो विक्रोली पार्कसाईट स्थित प्रसिद्ध विक्रोली मनपा माध्यमिक स्कूल में कार्यरत शिक्षाविद् राजेंद्र त्रिपाठी एक प्रशासकीय अनुभव वाले अनुशासनप्रिय,ज्ञानी और अंग्रेजी विषय के विद्वान वरिष्ठ शिक्षकों में से एक है।वरिष्ठ शिक्षाविद् श्री त्रिपाठी सदैव छात्र हित में शैक्षणिक कार्य बिना किसी पुरस्कार की आशा से करते रहते हैं। वर्षों तक न्यू सायन मनपा माध्यमिक स्कूल के प्रभारी मुख्याध्यापक एवं न्यू सायन की ही  के.डी. मनपा स्कूल में हिंदी माध्यम की भाग शाला बनवाने  हेतु सफलता प्राप्त करने वाले सभी विषयों को  शानदार ढंग से पढ़ाने वाले श्री त्रिपाठी सर बड़े ही विनम्र एवं सेवा भावी है।वर्तमान समय में उनके कुशल मार्गदर्शन में विक्रोली पार्कसाईट मनपा माध्यमिक स्कूल में छात्रहित में दसवीं कक्षा में पिछले वर्ष की तरह इस वर्

शिक्षाविद् श्यामबली पाल ने लगवाया कोविड-19 का दूसरा टीका

Image
शिक्षाविद् श्यामबली पाल ने लगवाया कोविड-19 का दूसरा टीका       मुंबई:भांडुप निवासी शिक्षाविद् श्यामबली पाल ने आज दूसरा कोविड से सुरक्षा हेतु टीका मुलुंड पूर्व के प्रसिद्ध  वीर सावरकर अस्पताल में लगवाया।गौरतलब हो विक्रोली पार्कसाईट स्थित प्रसिद्ध विक्रोली मनपा माध्यमिक स्कूल में कार्यरत शिक्षाविद् श्यामबली पाल एक अनुशासनप्रिय,ज्ञानी और अंग्रेजी और भूगोल विषय के विद्वान शिक्षकों में से एक है।वरिष्ठ शिक्षाविद् पाल सदैव छात्र हित में शैक्षणिक कार्य बिना किसी पुरस्कार की आशा से करते रहते हैं।तेईस वर्षों तक कोलाबा मनपा माध्यमिक स्कूल में अंग्रेजी विषय को शानदार ढंग से पढ़ाने वाले श्री पाल सर बड़े ही विनम्र एवं सेवा भावी है।वर्तमान समय में वे अंग्रेजी विषय  के दूसरे विद्वान वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेंद्र त्रिपाठी सर  के कुशल मार्गदर्शन में विक्रोली पार्कसाईट मनपा माध्यमिक स्कूल में छात्रहित में दसवीं कक्षा में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने एवं छात्रों की संख्या बढ़ाने का मिशन लेकर चल रहे हैं।

भाजपा ने दी राम यादव और रेखा यादव को बड़ी जिम्मेदारी

Image
भाजपा ने दी राम यादव और रेखा यादव को बड़ी जिम्मेदारी मुंबई: राजनीति में पिछड़ों और दलितों को सम्मानजनक जिम्मेदारियां न देने के आरोपों से भारतीय जनता पार्टी उबरती दिखाई दे रही है। पिछले कुछ वर्षों में भाजपा ने अपनी कार्यकारिणी में पिछड़ी जातियों तथा दलितों को सम्मानजनक पदों पर आसीन किया है। उत्तर भारतीय मोर्चा,मुंबई तथा मुंबई भाजपा झोपड़पट्टी जनता परिषद नई कार्यकारिणी को जातिगत आधार पर संतुलित करने का पूरा प्रयास किया गया है। दहिसर विधानसभा के लोकप्रिय युवा चेहरा राम यादव को जहां उत्तर भारतीय मोर्चा,मुंबई का महामंत्री नियुक्त किया गया है , वही उनकी धर्मपत्नी रेखा यादव को मुंबई भाजपा झोपड़पट्टी जनता परिषद का सचिव बनाया गया है। राम यादव के साथ-साथ उनकी धर्मपत्नी रेखा यादव भी राजनीतिक क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं। खासकर दहिसर विधानसभा में दोनों का अच्छा प्रभाव है। राम यादव तथा रेखा यादव का पिछड़ी जाति के मतदाताओं पर अच्छा प्रभाव देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें  यह जिम्मेदारियां दी है। राम यादव ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रक

शरद पवार के स्वास्थ्य लाभ के लिए बोरिवली में हवन पूजा

Image
शरद पवार के स्वास्थ्य लाभ के लिए बोरिवली में हवन पूजा मुंबई: बोरीवली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार को जल्दी स्वस्थ होने के लिए एनसीपी हिंदी भाषी विभाग के मनीष दुबे और उनके कार्यकर्ताओं ने हवन और पूजा किया। इस पूजा के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शरद पवार के फोटो रखकर पूजन और हवन करते हुए दिखाई दिए। मनीष दुबे ने कहा कि  शरद पवार साहब कार्यकर्ताओं की ताकत है। उनके स्वास्थ लाभ की कामना के लिए हम सभी ने हवन किया तथा पूजा अर्चना की।

स्व.आर के वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि

Image
स्व.आर के वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि मुंबई:- महाराष्ट्र कूर्मि क्षत्रिय समाज के पूर्व कार्यसमिति सदस्य एवं श्रीनगर ठाणे के सुप्रसिद्ध समाजसेवी आर के वर्मा (रामचंद्र कालीचरण वर्मा)का दुःखद निधन गत दिनों ठाणे में हो गया।वे मूलतः रायबरेली, उ प्रदेश के रहने वाले हैं।      दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शोकसभा एवं त्रयोदश संस्कार का आयोजन उनके श्रीनगर ठाणे स्थित आवास पर किया गया।     इस अवसर पर महाराष्ट्र कूर्मि क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष डॉ बाबुलाल सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पी एस वर्मा,पूर्व महासचिव हरीश वर्मा,सचिव रामअचल पटेल,वी के वर्मा, समाजसेवी राधेश्याम पटेल,डॉ राम मूर्ति वर्मा,आनंद वर्मा,श्रीमती जयबाला सिंह,एवं उनके परिजन श्रीमती निर्मला वर्मा(पत्नी),बीरेंद्र वर्मा,सुरेंद्र वर्मा(पुत्र),कल्पना वर्मा,लक्ष्मी वर्मा(पुत्रवधु),रेखा वर्मा नायर,नवनीत नायर(बेटी-दामाद), साक्षी,हर्षवर्धन, तिया(नाती पोते) सहित कई गणमान्य लोगों ने स्व आर के वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया और 2 मिनट का मौन रख कर आत्मशांति हेतु प्रार्थना की।

एफ दक्षिण के प्रशासकीय अधिकारी आर्य को बधाई।

Image
एफ दक्षिण के प्रशासकीय अधिकारी आर्य को बधाई। मुंबई:  बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एफ/दक्षिण विभाग के  प्रशासकीय अधिकारी  कैलाश आर्य ने मनपा माध्यमिक स्कूल  के  एस. एस. सी. मार्च 2021  की परीक्षा में  प्रविष्ट होने वाले  विद्यार्थियों के लिए शिक्षणाधिकारी महेश पालकर के मार्गदर्शन‌ में  विशेष व्याख्यान  माला का आयोजन किया । व्याख्यानमाला का मुख्य उद्देश्य मनपा माध्यमिक स्कूलों का परीक्षा  परिणाम शत प्रतिशत लाना है। इस लक्ष्य को लेकर  हिंदी, मराठी, उर्दू और अंग्रेजी माध्यम के सभी विद्यार्थियों के लिए यह विशेष व्याख्यान आयोजित हुई।व्याख्यान माला में बाल मोहन विद्यामंदिर दादर के विषयतज्ञ शिक्षक विलास परब ने  अपने अनुभव द्वारा विद्यार्थियों  को विज्ञान और प्रौद्योगिकी भाग एक के महत्त्वपूर्ण प्रश्नों, प्रश्नपत्रिका का स्वरूप और  शंका समाधान जैसे सत्रों द्वारा अत्यंत ही रोचक कालांश के माध्यम से  विद्यार्थियों  का मार्गदर्शन किया। संबंधित कालांश में मा. शिक्षणाधिकारी महेश पालकर, उपशिक्षणाधिकारी ममता राव, अधीक्षक भास्कर बालसराफ, प्रशासकीय अधिकारी कैलास आर्य, मुख्याध्यापक राजाराम जलके,

यलगार फाउंडेशन के तत्वावधान में आनलाईन हुई फगुवा की बौछार

Image
यलगार फाउंडेशन के तत्वावधान में आनलाईन हुई फगुवा की बौछार       मुम्बई-यलगार फाऊण्डेशन इस कोरोना महामारी में भीड़ न जुटाते हुए लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए एक बहुत ही आनंददाई आनलाईन गूगल मीट पर साहित्यिक आयोजन कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया|फगुवा चैता होली गीत से सजी साहित्यिक गोष्ठी की अध्यक्षता काव्यसृजन के उपाध्यक्ष आदरणीय श्रीधर मिश्र जी ने की|मुख्य अतिथि आदरणीय हौंसिला प्रसाद अन्वषी जी व डॉ श्रीहरि वाणी जी की गरिमामय उपस्थिति पं.शिवप्रकाश जौनपुरी जी के मार्गदर्शन में निर्मल नदीम जी का संचालन उत्कृष्ट व लाजवाब रहा|       संगीता पाण्डेय जी ने सरस्वती की वंदना करते हुए आयोजन की शुरुआत की|इसके बाद तो जो होली गीत चैता और फगुवा की साहित्यिक बौछार हुई कि सब सराबोर हो गये|दीपक दीप जी पं.शिवप्रकाश जौनपुरी जी लालबहादुर यादव कमल जी कल्पेश यादव जी आनंद पाण्डेय केवल जी रेखा तिवारी जी हौंसिला प्रसाद अन्वेषी जी,डॉ श्रीहरि वाणी जी,श्रीधर मिश्र जी,सुमन तिवारी जी इंदू मिश्रा जी स्वतः निर्मल नदीम जी ने सबको आनंद के सागर में खूब गोते लगवाये|और जमके होली का त्योहार मनाये|          

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संस्था ने की पानी बचाओ की अपील

Image
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संस्था ने की पानी बचाओ की अपील भायंदर: मीरा भायंदर की प्रमुख सामाजिक संस्था बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अजय लक्ष्मीकांत दुबे ने मीरा भायंदर में पानी की किल्लत को देखते हुए लोगों से पानी बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मीरा भयंदर में लगातार जनसंख्या की वृद्धि हो रही है, जिसके चलते यहां पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि मीरा भायंदर में तय मात्रा से काफी कम पानी की आपूर्ति की जा रही है। डॉ अजय दुबे ने मीरा भायंदर के लोगों से पानी का नुकसान तथा दुरुपयोग न किए जाने की अपील की है। ज्ञातव्य है कि शहर में 50 घंटे के अंतराल पर पानी आ रहा है।

महात्मा गांधी स्मारक अस्पताल में प्रशिक्षण प्राप्त परिचारिकाओं की शपथविधी संपन्न

Image
महात्मा गांधी स्मारक अस्पताल में प्रशिक्षण प्राप्त परिचारिकाओं की शपथविधी संपन्न   मुंबई:परेल स्थित महात्मा गांधी स्मारक अस्पताल में परिचारिका प्रशिक्षण केंद्र का दीपप्रज्वलन व शपथविधी कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के तौर पर महापौर किशोरी पेडणेकर ऑनलाइन उपस्थित थी। महात्मा गांधी अस्पताल परिचारिका प्रशिक्षण केंद्र में वर्ष 2019-2020 और वर्ष 2020-2021 बैच का दीपप्रज्वलन  शपथविधी समारोह के मौके पर सर जे.जे. अस्पताल की पूर्व अधीक्षिका शोभा चास्ते, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, रुग्ण मित्र विनोद सडविलकर, शुभानंद शिंदे और ऑनलाइन पर सर जे.जे. अस्पताल की अधीक्षिका रेणू वानखेडे उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ ईशस्तवन से हुआ। दीपप्रज्वलन ले बाद प्रशिक्षण केंद्र की प्राचार्या डॉ. अलका थरवल और पाठ निर्देशिका सिद्धी मुणगेकर की ओर से प्रशिक्षणार्थींओं ने ज्ञानदीप धारण किया। उसके बाद शपथ विधी व समर्पण गीत हुआ। इंटरनॅशनल नर्स वर्ष के उपलक्ष्य में पाठ्य निर्देशिका सिद्धी मुणगेकर, मर्सी ज्योस, श्रेया नारकर, डॉ.दिपाली उमके, सुचित्रा फाले, सुवर्णा पाटील व कल्याणी रावले ने

मालवणी में उत्पीड़ित दलितों के साथ मंगल प्रभात लोढ़ा ने मनाई होली

Image
मालवणी में उत्पीड़ित दलितों के साथ मंगल प्रभात लोढ़ा ने मनाई होली  मुंबई: भाजपा ,मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने मालवणी में धार्मिक उत्पीड़न का दंश झेलते दलित परिवारों के साथ गुलाल और मिठाई के साथ होली की खुशियां बांटी। इस अवसर पर मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। आज हिन्दवी समाज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की अपनी ही धरती पर मालवणी में हमारे दलित भाई बहन धार्मिक उत्पीड़न का शिकार हो रहे है। होली के मौके पर हमने प्रताड़ना झेलते हमारे समाज के इन लोगो को प्राथमिकता देते हुए इनकी खुशियों में शामिल होकर इनको सम्बल देने का एक प्रयास किया है। एक जागरूक नागरिक होने नाते मैं इस बात पर कतई विश्वास नहीं रखता कि मैं केवल अपने और अपने परिवार के लिए ज़िम्मेदार हूँ। मेरी ज़िम्मेदारी मेरे शहर के हर उस नागरिक के प्रति बनती है, जिसे उसके संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है, जिन्हें ज़ोर ज़बरदस्ती से उनके अपने हो घरों से खदेड़ा जा रहा है।मैं इन सभी दलित हिन्दू भाई बहनों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए डटकर अड़े रहने के

*राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा हुआ होली मिलन समारोह व कार्यकारिणी विस्तार*

Image
*राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा हुआ होली मिलन समारोह व कार्यकारिणी विस्तार* मुंबई  रास्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के आभाषी पटल पर फाल्गुन पूर्णिमा रविवार दिनांक 28 मार्च 2021 को आन लाइन होली मिलन समारोह के साथ भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे के साथ रास्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के द्वारा कार्यकारिणी के प्रादेशिक विस्तार की श्रृंखला में नव गठित पदाधिकारी कार्यकारणी में पहली मध्यप्रदेश इकाई का विस्तार किया गया,जिसमें अध्यक्ष- डॉ किशोर सोनवाने,उपाध्यक्ष- डॉ राम कुमार,महासचिव-  आदरणीया अलका अग्रवाल, सचिव-एल एन कोष्टी,उप सचिव- कृष्ण कुमार सुबोध,कोषाध्यक्ष- आदरणीया प्रभा गावंडे,संरक्षक-  आदरणीया दीपशिखा सागर,संरक्षक- विनीत मोहन औदीच्य,मीडिया प्रभारी- रूपचंद रूप तथा दूसरी कार्यकारिणी जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश से जिला अध्यक्ष- श्याम विहारी मधुर,जिला उपाध्यक्ष- राहुल सिंह प्रवाह,जिला महा सचिव-- " अवध बिहारी अवध,सचिव- आदरणीया रजनी राज वंश, उपसचिव-अलका केसरी, कोषाध्यक्ष-सुमन सिंह सुमन,मंत्री- सुनील चउचक,संरक्षक-डॉ बृजेश महादेव,मीडिया प्रभारी-अनुज कुमार सिंह को नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी

राष्ट्रीय गोल्डन ग्लोब अवार्ड से सम्मानित हुई छाया साखरे

Image
राष्ट्रीय गोल्डन ग्लोब अवार्ड से सम्मानित हुई छाया साखरे मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित शालाओं में कार्यरत शिक्षकों/ शिक्षिकाओं में कितनी प्रतिभाएं छिपी हुई हैं, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मनपा शिक्षण विभाग में कार्यरत छाया साखरे नामक एक संगीत शिक्षिका को पिछले दिनों राष्ट्रीय आईटी गोल्डन ग्लोब अवार्ड से सम्मानित किया गया। छाया साखरे को यह अवार्ड इंटरनेशनल टैलेंट, मुंबई संस्था द्वारा दिया गया है। संगीत शिक्षिका के रूप में श्रीमती साखरे पिछले 20 वर्षों से न सिर्फ अपने कर्तव्यों का अच्छी तरह से पालन कर रही है अपितु बॉलीवुड की कई हिंदी फिल्मों में प्लेबैक सिंगर की भूमिका भी अदा कर चुकी है। इनके प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मनपा के अनेक विद्यार्थियों ने भी संगीत के अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। छाया साखरे को अब तक महापौर पुरस्कार, गिरनार संगीत रत्न पुरस्कार, कला साधना अवार्ड समेत राज्य स्तर के कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। राष्ट्रीय मानव कल्याण परिषद दिल्ली द्वारा श्रीमती साखरे को वूमेन आफ इंडिया अवार्ड भी प्रा

सेवादल के ध्वजारोहण कार्यक्रम में केंद्र सरकार पर बरसे भाई जगताप

Image
सेवादल के ध्वजारोहण कार्यक्रम में केंद्र सरकार पर बरसे भाई जगताप मुंबई: मुंबई प्रदेश अध्यक्ष सेवादल सतीश मनचंदा के द्वारा हर महीने की तरह इस महीने में भी मासिक ध्वजारोहण का कार्यक्रम खेरवाड़ी कांग्रेश तालुका कार्यालय के सामने मुख्य अतिथि मुंबई प्रदेश अध्यक्ष भाई जगताप के उपस्थिति में संपन्न हुआ । इस अवसर पर मुंबई प्रदेश के अध्यक्ष भाई जगताप ने सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश मनचंदा को बधाई देते हुए मनचंदा का आभार जताया । उन्होंने कहा कि किसानों के समर्थन में सेवा दल के अध्यक्ष द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए इनको तहे दिल से बधाई देते हैं। साथ ही भाई जगताप ने केंद्र सरकार और मोदी के ऊपर हमला बोलते हुए कहां कि आजादी के बाद पहली बार देश आज आर्थिक तंगी और बुरे हालात से गुजर रहा है । किसान आज 6 महीनों से सड़कों पर अपने हक के लिए अपने प्राणों की बलिदान दे रहे हैं और इस अंधी बहरी सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है । हमारे देश का प्रधानमंत्री बांग्लादेश के दौरे पर जाकर राजनीति सेकने में लगा हुआ है । बांग्लादेश में जाकर बंगाल चुनाव को प्रभावित करने के लिए. मटुआ समाज क

*खूब बही होली की बयार,काव्यकुंज में जुटे जब साहित्कार*

Image
*खूब बही होली की बयार,काव्यकुंज में जुटे जब साहित्कार* मुम्बई "काव्यकुंज"साहित्यिक संस्था की कोरोना काल की दूसरी मासिक आनलाईन काव्यगोष्ठी जो कि गूगलमीट पर आदरणीय डॉ जे पी बघेल जी की अध्यक्षता,मुख्य अतिथि आदरणीय शिवदत्त अक्स जी की उपसस्थिति अनिल गुप्त जी के संयोजन पं.शिवप्रकाश जौनपुरी जी के मार्गदर्शन व नीलिमा पाण्डेय जी के उत्कृष्ट संचालन में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई|        होली गीत फगुवा से सराबोर इस आयोजन को महकाने वाले कवि कवयित्री आदरणीय दीपक दीप जी दहाणू से अवधेश विश्वकर्मा,पं.शिवप्रकाश जौनपुरी सौरभ दत्ता जयंत रजनीश प्रजापति वंशीधर शर्मा डॉ श्रीहरि वाणी शिवदत्त अक्स इंदू मिश्रा पवन मिश्र पालघर नालासोपारा से,वैशाली सिंह, प्रज्ञा राय,विनय शर्मा दीप ,नीलिमा पाण्डेय ठाणे कल्याण भाईन्दर से,बंगाल से संध्या मजूमदार,सुरेन्द्र दूबे विद्यासागर यादव,बीरेन्द्र कुमार यादव लालबहादुर यादव कमल राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय संगीता पाण्डेय कुसुम तिवारी झल्ली डॉ जे पी बघेल आदि ने खूब रंग जमाया|अपनी विभिन्न प्रकार की कालजयी समसामायिक रचनाओं से आज की शाम को होली रंग में ड

*संगीत साहित्य मंच ठाणे द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन एवं कवि सम्मेलन सम्पन्न*

Image
*संगीत साहित्य मंच ठाणे द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन एवं कवि सम्मेलन सम्पन्न* *संगीत साहित्य मंच ठाणे द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन एवं कवि सम्मेलन सम्पन्न* मुंबई  दिनांक 28/03/21रविवार को संगीत साहित्य मंच द्वारा आयोजित ऑनलाइन होली विशेष स्नेह सम्मेलन एवं कवि सम्मेलन को अभूतपूर्व सफलता मिली।कार्यक्रम  की शुरुवात सुश्री नेहा मिश्रा "नेह"की सरस्वती वन्दना से हुई।कार्यक्रम का संचालन जाने माने मंच संचालक उमेश मिश्रा "प्रभाकर" ने बड़ी ही खूबसूरती से किया।सुरु से अन्त तक  हर कवि को विशेष विश्लेषण से नवाजते हुए महफ़िल को हास्यात्मक बनाये रखना प्रभाकर की एक विशेषता रही है।बतादें कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर तब पहुँच गया जब विजनौर से राजहंस माहेश्वरी,गोरखपुर से संस्था के संयोजक रामजीत गुप्ता और जौनपुर से शारदा प्रसाद दुबे "शरदचंद्र" जुड़ गये।आमंत्रित कवियों में अरुण मिश्र अनुरागी ने अपने श्रृंगार रस द्वारा सबके मन को मोह लिया।देहरादून से सुश्री अलका अरोरा ने अपने काव्यपाठ पर खूब तालियाँ बटोरी। रामजीत गुप्ता ने गोरखपुर से शुद्ध भोजपुरी में होलीगीत सु

परिश्रम के ऑनलाइन होली मिलन में भी दिखी हिंदीभाषियों की ताकत

Image
परिश्रम के ऑनलाइन होली मिलन में भी दिखी हिंदीभाषियों की ताकत मुंबई: हिंदीभाषियों की आवाज और आंदोलन बनती जा रही परिश्रम की एक और ताकत आज ऑनलाइन होली मिलन में देखने को मिली। परिश्रम के संस्थापक तथा मार्गदर्शक महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह द्वारा आयोजित ऑनलाइन होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में हिंदीभाषी समाज के प्रबुद्ध,जागरूक तथा प्रभावशाली लोगों के विचार तथा सुझाव सुनने को मिले।कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में एड अखिलेश चौबे, अखिलेश सिंह, लोकप्रिय कवि सुरेश मिश्र, वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पांडे ,कृपाशंकर पांडे, एड. आर पी पांडे,अजय सिंह ,आसिफ, अस्मिता तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह ,राजन तिवारी, संदीप पांडे रामदास विश्वकर्मा, कृपाशंकर तिवारी, संतोष सिंह ,सत्येंद्र प्रताप, सीमा गिरी, पत्रकार शैलेश तिवारी ,पत्रकार विनोद यादव ,ठाकुर राकेश सिंह, रामचंद्र मौर्य,राम यादव, एड जय प्रकाश विश्वकर्मा ,राजेश यादव, राजकुमार सिंह, एडवोकेट अशोक बंसल, पत्रकार राजेश उपाध्याय,प्रमोद कुमार सिंह आदि का समावेश रहा। उपस्थित सभी लोगों ने परिश्रम की बढ़ती ताकत तथा लोकप्रियत

देश की चौथी सबसे बड़ी रिकॉर्डस बुक " ओ एम जी बुक ऑफ रिकॉर्डस " का वार्षिक अंक का विमोचन होटल दि ललित में सम्पन्न

Image
देश की चौथी सबसे बड़ी रिकॉर्डस बुक " ओ एम जी बुक ऑफ रिकॉर्डस " का वार्षिक अंक का विमोचन होटल दि ललित में सम्पन्न मुम्बई-कोरोना का आतंक, कोरोना का बढता प्रकोप के बीच मे देश की चौथी सबसे बड़ी रिकॉर्डस बुक " ओ एम जी बुक ऑफ रिकॉर्डस " का वार्षिक अंक का विमोचन होटल दि ललित में सम्पन्न हुआ।  मुख्य अतिथि के तौर पर मशहूर डायबिटोलॉजिस्ट डॉ संदीप सिंह, जेष्ठ साहित्यकार डॉ योगेश जोशी, उद्योगपति शांतनु जी, समाजसेविका शिला शर्मा,  डॉ अनिता गुप्ता , डॉ दिनेश गुप्ता - आनंदश्री द्वारा किया गया।  ज्ञात हो कि ओ एम जी बुक ऑफ रेकॉर्ड्स एक वार्षिक संदर्भ पुस्तिका है,जिसमे अलग अलग क्षेत्र में अपना नाम बनाने वाले, खिलाड़ी,शक्तिप्रदर्शक, कुछ अलग बाते, लेखक, समाजसेवी, अचरज बातों का समावेश किया गया है। लगभग इस पुस्तक में 400 से अधिक रिकॉर्ड्स धारियों का समावेश है।  इस पुस्तक के एडिटर प्रो डॉ दिनेश गुप्ता आनंदश्री है, जो स्वयम कई बुक ऑफ रिकार्डस में अपना नाम दर्ज करवा चुके है। आपका इस रिकॉर्ड्स क्षेत्र में 10 वर्षो का अनुभव है। साथ ही सहसंपादक डॉ अनिता गुप्ता है जो ओ एम जी बुक ऑफ रिक

दूध की कीमत में 2 रूपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी

Image
दूध की कीमत में 2 रूपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी मुंबई: दी मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एक अप्रैल 2021 से 30 सितंबर 2021 तक दूध की कीमत में 2 रूपए प्रति लीटर बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। शनिवार को जोगेश्वरी पश्चिम स्थित फारसी वाला तबेला स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में करीम भाई मामजी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में एसोसिएशन के महासचिव हाजी मोहम्मद कासिम कश्मीरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दूध की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण तथा बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए उपरोक्त फैसला लिया गया है। एसोसिएशन के इस फैसले के बाद मुंबई में एक अप्रैल से दूध का भाव बढ़ना तय है।

*होली के रंग कवियों के संग, हुई भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की काव्यगोष्ठी*

Image
*होली के रंग कवियों के संग, हुई भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की काव्यगोष्ठी* ठाणे भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे संलग्न अखिल भारतीय साहित्य परिषद महाराष्ट्र के तत्वावधान में शनिवार दिनांक 27 मार्च 2021 पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर मुन्ना विष्ट कार्यालय सिडको बस स्टॉप ठाणे में मुंबई के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार रवि यादव की अध्यक्षता में,वरिष्ठ साहित्यकार आर एल वर्मा व वरिष्ठ साहित्यकार उमाकांत वर्मा के मुख्य अतिथि की उपस्थिति तथा सुप्रसिद्ध साहित्यकार सजंय द्विवेदी के संचालन में काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार भुवनेन्द्र सिंह विष्ट,टी आर खुराना,रामप्यारे सिंह रघुवंशी,डाॅ वफ़ा सुल्तानपुरी, अनिल कुमार राही,विनय शर्मा दीप,अश्विनी कुमार यादव, एडवोकेट अनिल शर्मा,श्रीमती प्रभा शर्मा सागर,ओमप्रकाश सिंह,डाॅ आनंदी सिंह रावत,नरेन्द्र कुमार सिंह रावत एवं विपिन शर्मा  आदि ने होली पर रंगों की फुहार,मथुरा सी फूलों की होली जैसी रचनाओं की बौछार करते हुए सभी साहित्यकारों ने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भायंदर में महिलाओं व बच्चों के लिए मुफ्त आरोग्य शिविर संपन्न

Image
भायंदर में महिलाओं व बच्चों के लिए मुफ्त आरोग्य शिविर संपन्न भायंदर: मीरा भाईंदर महानगरपालिका, महिला व बाल कल्याण समिति द्वारा भायंदर पूर्व के नवघर समाज मंदिर तथा आदर्श इंदिरा नगर में महिलाओं तथा बच्चों के लिए मुफ्त आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला व बाल कल्याण समिति की सभापति वंदना पाटील, उपसभापति सुनीता भोईर, स्थानीय नगरसेविका वंदना विकास पाटिल, नगरसेवक आनंद शिर्के, नगरसेविका तारा विनायक घरत,माधुरी पाटिल, सुनीता बोरडे, दर्शना सावंत ,राखी जाधव ,वनिता कल्पना ,पुष्पा भोसले समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। इस बारे में पूछे जाने पर बाल कल्याण समिति की सदस्य नगरसेविका वंदना विकास पाटिल ने बताया कि मीरा भायंदर महानगर पालिका महिला व बाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित आरोग्य शिविर में सैकड़ों महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने कार्यक्रम के लिए महापौर ,उपमहापौर तथा आयुक्त को धन्यवाद दिया।

रामराव पाटील सर के जन्म दिन पर बधाई

Image
रामराव पाटील सर के जन्म दिन पर बधाई।                                                 मु़ंबई:कांजूर मार्ग पश्चिम स्थित डाकयार्ड कालोनी मनपा माध्यमिक विद्यालय के मराठी माध्यम  में कार्यरत टिटवाला निवासी  शिक्षाविद्  रामराव पाटील के जन्मदिन पर उनके चाहने वालों ने उन्हें विभिन्न माध्यमों से जन्मदिन की बधाई दी।इस अवसर पर उनके करीबी मित्र शिक्षाविद् नीरज कृपाशंकर सिंह ने उनके निवास स्थान पर जाकर उन्हें जन्म दिन की बधाई दी है।

पूर्वांचल के विकास की अनदेखी करने वालों को सिखाएं सबक –डॉ दृगेश यादव

Image
पूर्वांचल के विकास की अनदेखी करने वालों को सिखाएं सबक –डॉ दृगेश यादव मुंबई: राजनीतिक दलों की लगातार उपेक्षा के चलते पूर्वांचल का समग्र विकास नहीं हो पाया। एक तरफ जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश पूरी तरह से आत्मनिर्भर तथा विकास के पथ पर दौड़ रहा है, वही पूर्वांचल पूरी तरह से पिछड़ा तथा समस्याओं से भरा दिखाई दे रहा है। पूर्वांचल के समग्र विकास के प्रति समर्पित संस्था ,पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दृगेश यादव ने उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के विकास की शर्त पर ही राजनीतिक पार्टियों को समर्थन देने का समय आ गया है। पूर्वांचल की उपेक्षा करने वाली राजनीतिक पार्टियों को सबक सिखाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संसाधनों से परिपूर्ण होने के बावजूद पूर्वांचल बेरोजगारी तथा गरीबी के चक्र में फंसा हुआ है। पूर्वांचल का नौजवान अन्य राज्यों में नौकरी के लिए भटक रहा है। डॉ दृगेश यादव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल विकास परिवार, पूर्वांचल की उपेक्षा करने वाली राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ जनमत तैयार करेगा ।

भांडुप में भव्य शिविर का आयोजन

Image
भांडुप में भव्य शिविर का आयोजन  मुंबई:भांडुप(पश्चिम)तुलशेत पाडा स्थित शिव मंदिर सभागृह में बुधवार 31मार्च,2021 को सुबह 9बजे से दोपहर 1बजे तक शिवकृपा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल,दुर्गा मित्र मंडल एवं  श्री शिवमंदिर तुलशेतपाडा ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से शिवकृपा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के स्वर्ण महोत्सवी वर्ष एवं  छत्रपति शिवाजी महाराज  जयंती के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य(आरोग्य ) एवं‌आंखों की जांच  हेतु शिविर का आयोजन किया गया है।

शंभू सिंह को उत्तरभारतीय मोर्चा का सचिव बनाए जाने से युवाओं में उत्साह

Image
शंभू सिंह को उत्तरभारतीय मोर्चा का सचिव बनाए जाने से युवाओं में उत्साह मुंबई: समाजसेवी शंभू सिंह को मुंबई बीजेपी के  उत्तरभारतीय मोर्चा का  सचिव बनाए जाने पर कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया है।उत्तरभारतीय समाज के दुख सुख   में सदैव शामिल होनेवाले श्री सिंह लंबे अरसे से भाजपा में सक्रिय हैं।कालिना विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले  शंभू सिंह की नियुक्ति से पश्चिम उपनगर के उत्तरभारतीय समाज में खुशी की लहर है।सांसद पूनम महाजन के संसदीय क्षेत्र की जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रहे शंभू सिंह पार्टी के कई प्रमुख पदों पर कार्य कर चुके हैं।विलेपार्ले भाजपा के उपाध्यक्ष राकेश सिंह ,उत्तर भारतीय मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र उपाध्याय, पूर्व मंडल सचिव सुनील सिंह आदि लोगों ने शंभू सिंह की कार्य शैली की प्रशंसा की है।

भायंदर की समाजसेविका ममता सिंह का दिल्ली में हुआ सम्मान

Image
भायंदर की समाजसेविका ममता सिंह का दिल्ली में हुआ सम्मान मुंबई : देश के 27 राज्यों में नागरिकों के हितों के लिए संघर्षरत राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की केंद्रीय कार्यशाला का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। जिसमें सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक, सांस्कृतिक, न्यायिक तथा चिकित्सकीय क्षेत्र के तमाम दिग्गजों ने उपस्थित होकर अपने-अपने विचार रखे, तथा सैकड़ों की तादाद में उपस्थित संगठक के पदाधिकारियों और सदस्यों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर मीरा-भायंदर की सुप्रसिद्ध समाजसेविका ममता सिंह समेत देश-विदेश की चुनिंदा जनसेवी हस्तियों को संगठन की ओर से उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य कोविड के इस संकटकाल में मानव के अधिकारों को सामाजिक मानदंडों के अनुरूप हर जरूरतमंद आम जनमानस तक मानव के मूलभूत अधिकारों, सम्मान के प्रति जागरूकता को प्रसारित करना है। सत्कार के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाजसेविका ममता सिंह ने कहा कि यह उनके सामाजिक कार्यों के लिए ऊ

उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री बनें बलवंत वर्मा

Image
उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री बनें बलवंत वर्मा  मुंबई भारतीय जनता पार्टी के तेजतर्रार युवा चेहरा बलवंत वर्मा के उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई का महामंत्री नियुक्त किया गया है। महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद बलवंत वर्मा ने भाजपा के मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा तथा उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह का विशेष आभार मानते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों एवं अपेक्षाओं पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास तथा सबका विश्वास की भावना के साथ लगातार विकास पथ पर आगे बढ़ रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता व गीतकार रश्मि आचार्य को सोमा घोष के हाथों मिला 'श्री नारी सम्मान'

Image
सामाजिक कार्यकर्ता व गीतकार रश्मि आचार्य को सोमा घोष के हाथों मिला 'श्री नारी सम्मान' मुम्बई। हाल ही में आयोजित एक सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे मौजूद पद्मश्री सोमा घोष के हाथों गीतकार और सामाजिक कार्यकर्ता रश्मि आचार्य को श्री नारी सम्मान से सम्मानित किया गया। उसी अवसर पर उन्होंने महिलाओं के ऊपर अपनी लिखी एक बेहतरीन कविता भी सुनाई तो वहां मौजूद पद्मश्री सोमा घोष सहित सभी मेहमानों ने उनकी तारीफ की।  रश्मि आचार्य अपनी भावनाओं को कागज़ पर खूबसूरती के साथ उतारने में माहिर हैं। वह सोशल वर्क भी करती रहती हैं। कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में उन्होंने जरूरतमंदों को राशन बांटे। साथ ही अन्य मौकों पर वह समाज की सेवा करती रहती हैं। आपको बता दें कि रश्मि के पति देवन शशि आचार्य (देवा अन्ना) राजनीति और समाज सेवा में जुटे हुए हैं। सम्भवतः उन्ही से प्रेरणा लेकर रश्मि आचार्य समाज सेवा करती हैं। उन्होंने श्री नारी सम्मान 2021 सोमा घोष के हाथों लेकर कहा कि मेरे लिए यह बेहद गर्व की बात रही कि पद्मश्री से सम्मानित सिंगर सोमा घोष ने मुझे इस श्री नारी सम्मान

पश्चिम बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार –एड खालिद बाबू कुरेशी

Image
पश्चिम बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार –एड खालिद बाबू कुरेशी   मुंबई: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी,200 से अधिक सीटों पर विजई होगी। पश्चिम बंगाल में भाजपा की लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से ममता बनर्जी पूरी तरह से हताश दिखाई दे रही है। पश्चिम बंगाल का प्रबुद्ध मुस्लिम समाज भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेगा क्योंकि पूर्ववर्ती सरकारों ने मुस्लिमों को सिर्फ वोट बैंक  के रूप में प्रयुक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष एडवोकेट खालिद बाबू कुरैशी ने उपरोक्त बातें कहीं ।उन्होंने कहा कि मुसलमानों के विकास तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कांग्रेस, लेफ्ट तथा तृणमूल कांग्रेस ने कोई भी रचनात्मक कार्य नहीं किया। देश का मुसलमान जग गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है ,जो सबका साथ, सबका विकास तथा सबका विश्वास के साथ आगे बढ रही है।

आजमगढ़ की दिव्यांग चैंपियन तैराक जिया का परिश्रम ने किया अभिनंदन

Image
आजमगढ़ की दिव्यांग चैंपियन तैराक जिया का परिश्रम ने किया अभिनंदन मुंबई: तैराकी में देश का नाम रोशन करने वाली दिव्यांग तैराक कुमारी जिया राय का आज ,हिंदीभाषियों का आंदोलन बन चुके, परिश्रम की तरफ से एडवोकेट आर पी पांडे तथा कृपाशंकर पांडे ने कोलाबा के नेवी नगर स्थित उनके आवास पर जाकर अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में कृपाशंकर सिंह को भी जाना था परंतु मुंबई से बाहर होने के कारण वे नहीं पहुंच पाए। कुमारी जिया ने जिन परिस्थितियों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई, वह किसी प्रेरणा से कम नहीं है।आजमगढ़ जिले के रहने वाले मदन राय मुंबई नेवी में अफसर के तौर पर कार्यरत है ! उनकी 12 वर्ष की बेटी दिव्यांग जिया राय जन्म से ही एक भयंकर बीमारी ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से ग्रसित है जिसमे बच्चे की बोलने की क्षमता लगभग ख़त्म हो जाती है बावजूद इसके वह तैराकी में कई रिकॉर्ड बना चुकी है ! कई तैराकी स्पर्धा में उसने अपने ही रिकॉर्ड तोड़ कर गिन्नीज़ बुक में नाम दर्ज किया है ! हाल में ही देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 'मन की बात' में ट्वीट किया है ! हाल ही में 17 फरवरी को जिया ने बांद्रा

*भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे के तत्वावधान में होगी होली विशेष काव्यगोष्ठी*

Image
*भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे के तत्वावधान में होगी होली विशेष काव्यगोष्ठी* 🙏🙏सादर वंदन,नमन🙏🙏 सभी साहित्यकारों को सूचित किया जाता है कि- "रगों की फुहार के संग" इस माह की गोष्ठी में आप सादर आमंत्रित हैं, आप सबसे अनुरोध है कि चौथे शनिवार,दिनांक 27  मार्च 2021 की इस गोष्ठी में आप सभी शाम ५.३० बजे उपस्थित होकर,मां शारदे की वंदना के साथ  होली के विविध रंगों से सजी गीत,गज़ल,कविता पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं,धन्यवाद.... स्थान- मुन्ना विष्ट कार्यालय सिडको बस स्टॉप ठाणे (पश्चिम) आयोजक- भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे  निवेदक- आर पी सिंह रघुवंशी  विनय कुमार सिंह  संजय द्विवेदी  शिल्पा सोनटक्के  प्रभा शर्मा सागर  अनिल कुमार राही  विनय शर्मा दीप  वफ़ा सुल्तानपुरी  शिवशंकर मिश्र  सुशील शुक्ल नाचीज अश्विनी कुमार यादव  ओमप्रकाश सिंह  रमाशंकर यादव  एडवोकेट अनिल शर्मा  आप सभी का स्वागत,अभिनंदन  🌲🌹🌲🌹🌲🌹🌲🌹🌲🌹🌲

दिलीप दुबे, उत्तर भारतीय मोर्चा,मुंबई के युवा प्रमुख तथा मंत्री बने सत्यप्रकाश सिंह

Image
दिलीप दुबे, उत्तर भारतीय मोर्चा,मुंबई के युवा प्रमुख तथा मंत्री बने सत्यप्रकाश सिंह मुंबई: भारतीय जनता पार्टी, मुंबई के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा की अनुमति से उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह तथा मुंबई प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी द्वारा जारी की गई पदाधिकारियों की सूची में जमीन से जुड़े तथा पार्टी के लिए समर्पित चेहरों को प्राथमिकता दी गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में सचिव रहे दिलीप दुबे को उत्तर भारतीय मोर्चा का मुंबई युवा प्रमुख बनाया गया है। तेजतर्रार तथा युवाओं में खासे लोकप्रिय दिलीप दुबे की पत्नी नगरसेविका का चुनाव भी लड़ चुकी है और बहुत कम वोटों से पराजित हुई थी।  इसी तरह सत्यप्रकाश सिंह को उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई का  मंत्री बनाए जाने से लोगों ने खुशी जाहिर की है। सत्यप्रकाश सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ तथा जुझारू नेता के रूप में जाने जाते रहे हैं। सत्यप्रकाश सिंह तथा दिलीप दुबे ने 3 वर्ष पहले रणजीत सिंह मोहिते पाटील के साथ भाजपा में प्रवेश किया था। दिलीप दुबे तथा सत्यप्रकाश सिंह ने मुंबई भाजपा के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, उत्तर भारतीय मोर्चा के अध

शिक्षक नेताओं ने लगवाया टीका

Image
शिक्षक नेताओं ने लगवाया टीका मुंबई: मुलुंड पूर्व स्थित वीर सवारकर अस्पताल में  संपूर्ण मुंबई में मनपा माध्यमिक स्कूलों में अपनी विद्वता,चरित्र एवं मनपा स्कूलों में विद्यार्थी संख्या बढ़ाने हेतु सतत प्रयत्नशील वरिष्ठ शिक्षक रामभाऊ हरि काकड एवं अप्पा साहब बागल ने टीका लगवाया।गौरतलब हो दोनों शिक्षक नेता अपने प्रशंसनीय कार्यों से सदैव पुरस्कार करते रहते हैं।