Posts

Showing posts from May, 2022

शंख त्रिशूल अउ स्वास्तिक सोहत, चित्र मिटे न मिटावत बायेंन।।

Image
शंख त्रिशूल अउ स्वास्तिक सोहत, चित्र मिटे न मिटावत बायेंन।। तर्क कहाँ बा कुतर्क गिरीश करैइ,मतभेद बढ़ावत बायेंन।। मानत नाइं हयें सच के,शिव लिगं के झूठ बतावत बायेंन।। काल जयी महाकाल क मन्दिर, मस्जिद,भ्रम फैइलावत बायेंन।। आदि न अन्त अनन्त-अनन्त, असीम कृपा शिव काशी विराजैइ।। नाश करैइ दुख क क्षण में,गण संग उमा सुखरासी विराजैइ।। गौरी सिंगार पटार करैइ, अवतार लिहीं अविनाशी विराजैइ।। काशी में गंग उमंग तरंग,गिरीश,जहाँ शुभराशी विराजैइ।। शंख त्रिशूल अउ स्वास्तिक सोहत, चित्र मिटे न मिटावत बायेंन।। तर्क कहाँ बा कुतर्क गिरीश करैइ,मतभेद बढ़ावत बायेंन।। मानत नाइं हयें सच के,शिव लिगं के झूठ बतावत बायेंन।। काल जयी महाकाल क मन्दिर, मस्जिद,भ्रम फैइलावत बायेंन।।

गणपत पाटील नगर में बिजली के बाद अब सबको घर–घर पानी –राम यादव

Image
गणपत पाटील नगर में बिजली के बाद अब सबको घर–घर पानी –राम यादव  मुंबई।  अंधेरे के साए में डूबे रहने वाले दहिसर पश्चिम के गणपत पाटील नगर के निवासियों के घरों में बिजली पहुंचाने वाले उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री राम यादव तथा उनकी धर्मपत्नी भाजपा झोपड़पट्टी जनता मोर्चा, मुंबई की सचिव रेखा राम यादव ने यहां रहने वाले सभी लोगों के घरों में पानी पहुंचाने का संकल्प लिया है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित घर-घर पानी योजना के अंतर्गत राम यादव ने अपने कार्यालय में अपने सहयोगियों की मदद से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राम यादव ने कहा कि गणपत पाटील नगर को दलाली से मुक्त करना है। कम दाम में सभी को पानी मिले, इसके लिए वे अपनी पूरी टीम के साथ योजना में लगे हुए हैं। आर्थिक रूप से काफी पिछड़े इस इलाके में सभी जातियों और सभी धर्मों के लोग रहते हैं। राम यादव और उनकी पत्नी रेखा राम यादव पिछले कई वर्षों से यहां के लोगों के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर सेवा कार्य कर रहे हैं। गणपत पाटिल नगर के लोग, राम यादव द्वारा यह जा रहे जनहित कार्यों से काफी प्रसन्न और उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। स

आजमगढ़ में यादव परिवार का सत्कार संपन्न

Image
आजमगढ़ में यादव परिवार का सत्कार संपन्न    आजमगढ़ जिले के  सुप्रसिद्ध अधिवक्ता एड.विनोद यादव,उनके भाई डॉ.प्रमोद यादव ,भाभी शुभद्रा यादव तथा उच्च शिक्षित भतीजियों शुभम,शिवम एवं भतीजे सुमित का उनके सामाजिक कार्यों हेतु पुष्प गुच्छ देकर सत्कार करते हुए आल इंडिया यादव महासभा मुंबई के महासचिव ,मानववादी लेखक संघ एवं निर्मला फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव ।

भांडुप के प्रतिष्ठित मौर्य परिवार का सत्कार संपन्न

Image
भांडुप के प्रतिष्ठित मौर्य परिवार का सत्कार संपन्न भांडुप(प.) अशोक केदारे चौक स्थित रिया अपार्टमेंट में भांडुप के लोकप्रिय समाजसेवक सुरेश शिवधारी  मौर्य एवं उनकी पत्नी जो जौनपुर जिले के मछलीशहर तहसील के यूपीएस दाऊद पुर की आदर्श शिक्षिका संयोगिता सुरेश मौर्य का उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों हेतु एवंं उनके उच्च शिक्षित पुत्र सुमित सुरेश मौर्य का सत्कार करते हुए मानववादी लेखक संघ  के कार्याध्यक्ष शिक्षाविद्  चंद्रवीर बंशीधर यादव ।

भांडुप के प्रतिष्ठित मौर्य परिवार के सुपुत्र सुमित ने किया परिवार का नाम रोशन

Image
भांडुप के प्रतिष्ठित मौर्य परिवार के सुपुत्र  सुमित ने किया परिवार का नाम रोशन  भांडुप(प.) अशोक केदारे चौक स्थित रिया अपार्टमेंट में रहने वाले भांडुप के लोकप्रिय समाजसेवक सुरेश शिवधारी मौर्य  एवं जौनपुर जिले के मछलीशहर तहसील के यूपीएस दाऊद पुर की आदर्श शिक्षिका संयोगिता सुरेश मौर्य के उच्च शिक्षित पुत्र सुमित सुरेश मौर्य का जिन्होंने डॉ.विश्ववनाथ कराड  एम.आई.टी. वर्ल्ड पीस  यूनिवर्सिटी पुणे  से एम .सी.ए. के स्वर्ण पदक विजेता है का सत्कार करते हुए मानववादी लेखक संघ  के कार्याध्यक्ष शिक्षाविद्  चंद्रवीर बंशीधर यादव ।

मुंबई की सामाजिक संस्थाओं द्वारा कवि विनय शर्मा दीप का सम्मान।

Image
मुंबई की सामाजिक संस्थाओं द्वारा कवि विनय शर्मा दीप का सम्मान मुंबई:- मुंबई की सामाजिक संस्थाओं द्वारा द्वारा कवि विनय शर्मा "दीप" का सम्मान समारोह मुलुंड पश्चिम स्थित भान बाई निवास पर आयोजित किया गया। महाराष्ट्र कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष डॉ.बाबुलाल सिंह,आल इंडिया यादव महासभा ,मुंबई महासचिव शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव,युवा ब्रिगेड के अध्यक्ष डॉ. सचिन सिंह, समाजसेवी महानंद सिंह, सुरेंद्र मिश्र,आशिहारा कराटे महाराष्ट्र चीफ दयाशंकर पाल,शिक्षाविद् डॉ.आर.एम.पाल,राकेश मिश्रा ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के 11वीं एवं 12वीं के पाठ्यक्रम में कवि विनय शर्मा दीप द्वारा रचित सवैया के चयन हेतु कवि दीप जी का शाल,श्रीफल,पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया । चंद्रवीर यादव ने कवि दीप जी का परिचय देते हुए बतलाया की नवकुम्भ साहित्यिक संस्था,भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति के साथ राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं और आनलाइन अन्य संगठनों से जुड़कर काव्य-गोष्ठियों का आयोजन करते रहे हैं जो हिंदी की सेवा का एक सशक्त माध

स्वतंत्रता की लड़ाई में हिंदी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण योगदान–कृपाशंकर सिंह

Image
स्वतंत्रता की लड़ाई में हिंदी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण योगदान–कृपाशंकर सिंह मुंबई। स्वतंत्रता की लड़ाई में हिंदी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हिंदी अखबारों के माध्यम से आम जनमानस को न सिर्फ जागृत किया गया, अपितु स्वतंत्रता की लड़ाई में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने के लिए प्रेरित भी किया गया। हिंदी पत्रकारिता ने अंग्रेजी पत्रकारिता के दबदबे को कम किया। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हिंदी अखबारों तथा हिंदी न्यूज चैनल जुड़े पत्रकारों को बधाई देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 1826 में हिंदी भाषा का पहला अखबार उदंत मार्तंड  साप्ताहिक पत्रिका के रूप में कोलकाता से प्रारंभ हुआ था। उदंत मार्तंड के संपादक कानपुर में जन्मे और पेशे से वकील पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रारंभ की गई पत्रकारिता आज बुलंदियों को छू रही है।

जननायक कर्पुरी ठाकुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज का नाम रोशन किया

Image
जननायक कर्पुरी ठाकुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज का नाम रोशन किया मुंबई राष्ट्रीय सामाजिक संगठन जननायक कर्पुरी ठाकुर सेवा समिति (रजि) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि विनय शर्मा दीप ‌द्वारा लिखित मतगयंद सवैया माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के 11वीं एवं 12वीं नवीन पाठ्यक्रम 2022-23 में चयन होने के पश्चात पाठ्यक्रम में शामिल किया गया यह खबर सुनते ही समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाज के व्यक्तियों में खुशी की लहर दिखाई पड़ रही है। जननायक कर्पूरी ठाकुर के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ठाकुर ने अपने निवास स्थान नालासोपारा मुंबई में रविवार दिनांक 29 मई 2022 को आमंत्रित करके जननायक कर्पुरी ठाकुर सेवा समिति के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि विनय शर्मा दीप को अंग वस्त्र एवं श्रीफल पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। दीप जी का सम्मान जननायक कर्पुरी ठाकुर के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी की। जिसमें प्रमुख रूप से कानूनी सलाहकार एडवोकेट अनिल शर्मा,सचिव हरिशंकर शर्मा मुन्ना, खजिनदार प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी, उपाध्यक्ष संतोष नि शर्मा, डॉक्टर संजय शर्मा (संस्थ

वट सावित्री व्रत की पूर्व संध्या पर नव कुंभ द्वारा हुआ कवि सम्मेलन

Image
वट सावित्री व्रत की पूर्व संध्या पर नव कुंभ द्वारा हुआ कवि सम्मेलन मुंबई साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान रजिस्टर्ड के तत्वधान वट सावित्री व्रत की पूर्व संध्या पर रविवार दिनांक 29 मई 2022 को महिला साहित्यकारों की उपस्थिति में एवं प्रीतम श्रावस्तवी के संचालन में भव्य कवि सम्मेलन हुआ। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही के मार्गदर्शन एवं सचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा धीर के सफल यांत्रिकी सहयोग से संपन्न हुआ। आमंत्रित साहित्यकारों में सोनभद्र उत्तर प्रदेश से अनिल केसरी, चित्तौड़गढ़ राजस्थान कवियत्री डॉ रूपा व्यास,सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश से प्रिया पांडे एवं भोपाल मध्य प्रदेश से विजेता सिधना मुख्य रूप से उपस्थित थी। सभी ने सुंदर काव्य पाठ किया और अंत में संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी ने आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

रेवणनाथ रोहोकले सर ने अपने सहपाठियों के साथ स्नेह भोजन किया

Image
रेवणनाथ रोहोकले सर ने अपने सहपाठियों के साथ स्नेह भोजन किया मुंबई:विद्वान शिक्षक रेवणनाथ रोहोकले सर जिस प्रकार से नि:स्वार्थ भावना से गरीब एवं असहाय छात्रों का  अमूल्य मार्गदर्शन करते हैं और  सभी की  सहायता करते आ रहे हैं यही कारण है कि वे  सभी के दिलों पर राज करते हैं।वे कन्नमवार नगर मनपा   माध्यमिक स्कूल के मराठी माध्यम में बतौर शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।उन्होंने शिक्षा एवं समाजसेवा क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों को  शुभेच्छा दी है।पारनेर तालुका के मूल निवासी रोहोकले सर का मुंबई ही नहीं अपितु अहमदनगर जिले में भी बहुत बड़ा सामाजिक सम्मान है।यही वजह है कि रोहोकले सर सभी को सदैव अपना स्नेह देते हैं।उनके व्यक्तिगत व्यवहार के सभी कायल हैं।उन्हें  हजारों  विद्यार्थियों के साथ ही स्कूल के वर्तमान एवं पूर्व पालक,शिक्षक,समाजसेवी और अधिकारी बहुत चाहते है।उनके गृह जनपद में उनके साथ दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले उनके वर्ग मित्रों का भी बहुत लगाव है उसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज उनके साथ बहुत सारे दसवीं के वर्ग मित्रों का स्नेह भोजन है।बहुत से मित्रों ने लोकप्रिय रोहोकले सर को स्नेह के प्रतिक प

कन्नौजिया श्रीवास समाज साहित्यिक मंच छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में "वट सावित्री व्रत" के पूर्व संध्या पर कवियों ने सजाई महफ़िल*

Image
*कन्नौजिया श्रीवास समाज साहित्यिक मंच छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में "वट सावित्री व्रत"  के पूर्व संध्या पर कवियों ने सजाई महफ़िल*  भारतीय संस्कृति, परंपरा और सभ्यता के विरासत को समेटे हुए वट सावित्री व्रत के पूर्व संध्या पर कन्नौजिया श्रीवास समाज साहित्यिक मंच छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में रविवार दिनांक 29 मई 2022 को 13 वीं काव्य गोष्ठी आभासी पटल के माध्यम से छत्तीसगढ़ी और हिंदी के साहित्यकारों ने संगोष्ठी में श्रृंगार एवं विविध विधाओं में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम के प्रारंभ में मांँ सरस्वती वंदना से हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि-- विष्णु प्रसाद श्रीवास ( उप प्रबंधक एन टी पी सी कोरबा) विशिष्ट अतिथि -- गोपाल श्रीवास्तव साहित्य की दुनिया मंच के संस्थापक (समस्तीपुर बिहार), कार्यक्रम की अध्यक्षता -- राम रतन श्रीवास "राधे राधे" (कन्नौजिया श्रीवास समाज साहित्यिक मंच छत्तीसगढ़ के सह संस्थापक एवं अध्यक्ष) बिलासपुर छ०ग० की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।             मुख्य अतिथि ने उद्बोधन में सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से साहित्य , समाज संस्कृति औ

अंतरराष्ट्रीय बाल सुसंस्कार योग शिविर में योग के साथ दिये गये कुछ स्वास्थ्य संबंधित घरेलू नुस्खे*

Image
*अंतरराष्ट्रीय बाल सुसंस्कार योग शिविर में योग के साथ दिये गये कुछ  स्वास्थ्य संबंधित घरेलू नुस्खे* बेतिया ( बिहार ) ;   नैतिक वान बनने का सफ़र' कार्यक्रम के तहत 'ज़ूम ऐप्प' पर आयोजित 'अन्तर्राष्ट्रीय बाल सुसंस्कार योग शिविर' (आनलाइन)   के पाँचवे दिन के क्लास की शुरुआत  संयोजिका व्यंजना आनन्द 'मिथ्या' (बेतिया) ने  संगच्छध्वं श्लोक को पढकर किया ।  उन्होंने  योगाभ्यास के साथ  बच्चों को  बुद्धि बढ़ाने के कुछ घरेलू नुस्खे दिए साथ  ही बच्चों की छोटी बड़ी बीमारी जिनके कारण अभिभावक परेशान रहते है बहुत ही सरल उपाय बताए रोगों को ठीक करने के ।  उन्होंने बताया रोगों के मुख्य कारण हमारे शरीर के भीतर की जमा गंदगी याने मल होता है उसके परिष्कृत होते ही आधे रोग समाप्त हो जाते है साथ ही पढ़ते समय किन बातों का रखे ध्यान उसकी विस्तृत जानकारी भी दी । कार्यक्रम का लाइव प्रसारण Vyanjana Anand Kavya dhara यूट्युब चैनल पर भी हुआ जिसके माध्यम से आप इस कक्षा का लाभ  उठा सकते हैं । बड़ौदा की मंजिरी निधि के द्वारा अष्टांग योग के प्रथम बिन्दु अहिंसा, सत्य , अस्तेय, ब्रह्मचर्

विकास के नाम पर योगी सरकार के पास सिर्फ हिंदू मुस्लिम कार्ड–बाबा दुबे

Image
विकास के नाम पर योगी सरकार के पास सिर्फ हिंदू मुस्लिम कार्ड–बाबा दुबे जौनपुर। उत्तर प्रदेश में 5 साल तक शासन करने के बाद भी यदि योगी सरकार के पास विकास के नाम पर हिंदू मुस्लिम कार्ड ही बचा है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। 5 साल तक अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर से कार्रवाई करने वाली सरकार जनता को बताएं कि उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त कब होगा। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे ने उत्तर प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए उपरोक्त बातें कहीं । उन्होंने कहा कि विनाश कार्यों में तेजी और तत्परता दिखाने वाली योगी सरकार विकास कार्यों में रुचि कब लेगी? बेरोजगारी की चरम सीमा पर पहुंच रहा उत्तर प्रदेश का नौजवान कब रोजगार प्राप्त करेगा? बाबा दुबे ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार, किसानों को चमत्कारी मंत्र कब बताएगी? किसानों की आय दोगुनी तो नहीं हुई अलबत्ता आवारा पशुओं की मदद से आधी हो गई है। बाबा दुबे ने कहा कि योगी सरकार सिर्फ इमोशनल कार्ड खेलने का काम कर रही है। लोगों को बरगलाने में सफल रही भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश की धरती से जुड़ा विकास क

चुनाव के नायक हैं चंद्रवीर यादव

Image
चुनाव के नायक हैं चंद्रवीर यादव          मुंबई .यादव संघ मुंबई चुनाव 2022  अंधेरी एम.आई.डी.सी. स्थित आर.सी.मारूति  स्कूल में मतदान प्रक्रिया में सहभागी होते हुए यादव समाज के आधार स्तंभ आल इंडिया यादव महासभा मुंबई के महासचिव शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव |गौरतलब हो कि इसके पहले जब एक दशक पहले समाज का चुनाव हुआ था उस चुनाव के नायक यही थे।

भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ने किया विनय शर्मा दीप का अभिनंदन

Image
भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ने किया विनय शर्मा दीप का अभिनंदन ठाणे। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वाधान में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के 11वीं एवं 12वीं के पाठ्यक्रम में विनय शर्मा दीप द्वारा लिखित सवैया के चयन हेतु दीप का अभिनंदन समारोह शनिवार दिनांक 28 मई 2022 को मुन्ना बिष्ट कार्यालय सिडको ठाणे में किया गया।गोष्ठी एवं समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हरजिंदर सिंह सेठी ने की तथा मुख्य अतिथि उत्कृष्ट कवियत्री श्रीमती आभा दवे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी नरेंद्र प्रताप सिंह गहरवार,वरिष्ठ साहित्यकार हौंशिला प्रसाद सिंह अन्वेषी उपस्थित थे।संस्था अध्यक्ष रघुवंशी जी संचालन करते हुए सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां वीणापाणि को माल्यार्पण,वंदना अनिल कुमार राही द्वारा तथा स्वागत गीत विनय शर्मा दीप द्वारा करवाई। उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान संस्था द्वारा किया गया तत्पश्चात उपस्थित सभी साहित्यकारों ने मिलकर विनय शर्मा दीप

महाराष्ट्र सरकार की ढुलमुल नीति के चलते चार लाख से ज्यादा उम्मीदवार नाराज

Image
महाराष्ट्र सरकार की ढुलमुल नीति के चलते चार लाख से ज्यादा उम्मीदवार नाराज मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव सरकार के सत्ता में आने के बाद से राज्य सरकार ने डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार इन पदों की रिक्तता को नजरअंदाज किया। जहां राज्य सरकार द्वारा यूपीएससी की तरह हर साल डिप्टी कलेक्टर, डीवाईएसपी, तहसीलदार और अन्य 32 संवर्गों के डिमांड फॉर्म भेजने की उम्मीद है, वहीं सरकार ने राज्य सेवा 2022 के लिए 8 कैडर के केवल 161 पदों के लिए डिमांड फॉर्म भेजे हैं. इससे 4 लाख से ज्यादा उम्मीदवार नाराज हैं।रविवार की सुबह 10 बजे से ट्विटर पर हैशटैग 'लेट्स वेक अप रेवेन्यू' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। हाल ही में अनिल गलगली ने खुलासा किया था कि 29 सरकारी विभागों और जिला परिषदों में स्वीकृत पदों की कुल संख्या 10,70,840 है। जिसमें से 8,26,435 पद भरे जा चुके हैं। वहीं 2,44,405 रिक्तियां हैं। कुल 244405 रिक्तियों के साथ 192425 सरकारी कर्मचारी और 51980 जिला परिषद पद हैं। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने लाखों उम्मीदवारों के समर्थन में ट्वीट किया और राज्य सरकार से मांगों को पूरा करने का आग्रह किया। जहां

संडे स्ट्रीट में अशिहारा कराटे ने मचायी धूम

Image
संडे स्ट्रीट में अशिहारा कराटे ने मचायी धूम मुंबई: संडे स्ट्रीट कार्यक्रम में मुलुंड पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतियोगियों को अपने हुनर दिखाने का मौका प्रदान किया जाता है। इस संडे को  मुलुंड के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कांतिलाल कोथिमबिरे, सहाय्यक पुलिस निरीक्षक अक्षय ताटे की गरिमामय उपस्थिती रही। अशिहारा कराटे इंटरनेशनल मुलुंड के विद्यार्थियों ने अशिहारा महाराष्ट्र चीफ दयाशंकर पाल(दया सर) के मार्गदर्शन में पिरामिड, सेल्फ डिफेंस, लड़कियों ने अपनी सुरक्षा जैसे अनेक करतब दिखला कर सभी का मन मोह लिया।

महाराष्ट्र के राज्यमंत्री रहे संजय उपाध्याय का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

Image
महाराष्ट्र के राज्यमंत्री रहे संजय उपाध्याय का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के मुंबई महामंत्री संजय उपाध्याय के जन्मदिन पर आज बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सामान्य कार्यकर्ताओं से लेकर केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। विज्ञान से स्नातकोत्तर रहे संजय उपाध्याय भाजपा के एक निष्ठावान और कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी के रूप में जाने जाते रहे हैं। पिछले वर्ष जब भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया था, तब पूरे देश में उनकी काबिलियत पहचानी गई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के काफी करीबी समझे जाने वाले संजय उपाध्याय को उनके कार्यकाल में म्हाडा का उपाध्यक्ष बनाकर, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का ओहदा दिया गया था। संजय उपाध्याय हिंदी के साथ साथ मराठी भाषा के अच्छे वक्ता माने जाते हैं। उनके प्रशंसकों को उम्मीद है कि एक बार फिर संजय उपाध्याय अपनी मेहनत और लगन के बल पर बड़ी मुकाम को हासिल करने में कामयाब हो जाएंगे।

मयंक दुबे उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष तो हनुमान प्रसाद मोदनवाल बने महामंत्री

Image
मयंक दुबे उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष तो हनुमान प्रसाद मोदनवाल बने महामंत्री  सुल्तानपुर। संघे शक्ति कलियुगे अर्थात जो संगठित हो, वही शक्तिशाली है। इसलिए सभी व्यापारियों को संगठित होकर के शक्तिशाली बनना है।शक्तिशाली संगठन के माध्यम से शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद करेंगे तो आवाज़ सुनी जाएगी।उक्त उद्गार उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए कोथरा बाजार की स्थानीय इकाई का गठन के मौके पर व्यक्त किये। बैठक में सर्वसम्मति से मयंक दुबे को अध्यक्ष, महामंत्री हनुमान प्रसाद मोदनवाल, व कोषाध्यक्ष सुनील निषाद के अलावा युवा अध्यक्ष अजय गोस्वामी युवा महामंत्री सुमित जायसवाल एवं जिला संगठन मंत्री अजय साहू मनोनीत किए गए।  कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मयंक दुबे ने सभी उपस्थित व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री दुबे ने कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है माननीय जिला अध्यक्ष के निर्देशन में इसका बखूबी निर्वहन करूंगा।

भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खोखला करता वंशवाद –डॉ रवि रमेशचंद्र(असिस्टेंट प्रोफेसर ,राजनीति शास्त्र,मुंबई)

Image
भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खोखला करता वंशवाद            –डॉ रवि रमेशचंद्र (असिस्टेंट प्रोफेसर ,राजनीति शास्त्र,मुंबई) व्यक्ति पूजा भारतीय जनमानस को लगा हुआ कीड़ा है। जो यहां को लोकतांत्रिक व्यस्था को लगातार वंशवाद के नाम पर खोखला करता जा रहा है। श्रीलंका की घटना ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में वंशवादी राजनीति के दुष्परिणामों की तरफ सारी दुनिया का ध्यान आकृष्ट किया है। अब्राहम लिंकन ने कहा था, लोकतंत्र जनता का, जनता द्वारा, जनता के लिए सरकार है। लेकिन वंशवाद की राजनीति ने लोकतंत्र को जनता से दूर, जनता के वोट खरीद कर और जनता की आवाज दबाकर चलने वाली सरकार में बदल दिया है। इससे लोकतंत्र के व्यवहारिक पक्ष में गुणात्मक बदलाव आए हैं। जो बुरे हैं। वंशवाद की राजनीति सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। यह एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, संयुक्त राज्य अमेरिका समेत संपूर्ण लोकतांत्रिक विश्व में व्याप्त है। जहां अमेरिका और यूरोप में वंशवाद काबिलियत से समझौता नहीं करता, वहीं एशिया में यह काबिलियत को दरकिनार करता हुआ दिखता है। भारत के पड़ोसी देशों में भी वंशवाद गहराई से व्याप्त है।   12 जनवरी

जगतगुरु रामभद्राचार्य से मिलकर कृपाशंकर सिंह ने लिया आशीर्वाद

Image
जगतगुरु रामभद्राचार्य से मिलकर कृपाशंकर सिंह ने लिया आशीर्वाद मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। आध्यात्मिक संत के रूप में पूरी दुनिया में पहचाने जाने वाले जगद्गुरु रामभद्राचार्य रामानंद संप्रदाय के वर्तमान चार जगतगुरु रामानंदाचार्य में से एक हैं। साथ ही वे चित्रकूट में स्थित संत तुलसीदास के नाम पर स्थापित तुलसी पीठ नामक धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष हैं। चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के संस्थापक और आजीवन कुलाधिपति भी हैं। कृपाशंकर सिंह ने काफी देर तक उनसे आध्यात्मिक चर्चा की और आशीर्वाद प्राप्त किया। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि संतो से मिलना और उनका आशीर्वाद लेना बहुत ही सौभाग्य की बात होती है। मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। आध्यात्मिक संत के रूप में पूरी दुनिया में पहचाने जाने वाले जगद्गुरु रामभद्राचा

अंतरराष्ट्रीय बाल सुसंस्कार योग शिविर के दूसरे दिन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ*

Image
*अंतरराष्ट्रीय बाल सुसंस्कार योग शिविर के दूसरे दिन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ* नैतिक वान बनने का सफ़र' कार्यक्रम के तहत 'ज़ूम ऐप्प' पर आयोजित 'अन्तर्राष्ट्रीय बाल सुसंस्कार योग शिविर' (आनलाइन)   के दूसरे दिन के क्लास की शुरुआत  संयोजिका व्यंजना आनन्द 'मिथ्या' (बेतिया) ने  संगच्छध्वं श्लोक को पढकर किया ।  उन्होने  योगाभ्यास, नैतिकता, वक्तृत्व कला, आर्ट एण्ड काफ्ट, स्मृति-शक्ति विकाश, कौशिकी व ताण्डव, संगीत, नृत्य आदि के द्वारा अत्यन्त ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उनके शारीरिक, मानसिक ओर आध्यात्मिक व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकाश की नींव रखना ही इस शिविर का उद्देश्य है बताया  । साथ ही आज बच्चों को ध्यान , बद्धपद्मासन  ,  चक्रासन करने का सही  तरीका तथा इसके लाभ  भी समझाए ।  किन सावधानियों का पालन योग करते समय करना चाहिए इसके महत्वपूर्ण तथ्यों को समझाया । उसके बाद नैतिकवान बनने के लिए  यम साधना के अहिंसा विषय पर बड़ौदा गुजरात की मंजिरी 'निधि' के द्वारा कहानी के माध्यम से शिक्षा दी गयी साथ ही उन्होंने  कहानी लिखने की कला से भी बच्चों को अवगत कराया । 

महिलाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश देने वाली आभा पांडे का अल्पायु में निधन

Image
महिलाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश देने वाली आभा पांडे का अल्पायु में निधन जौनपुर। बदलापुर तहसील अंतर्गत महमदपुर गुलरा गांव निवासी, पत्रकार प्रमोद पांडेय की सगी भाभी वरिष्ठ समाजसेविका आभा पाण्डेय पत्नी धनंजय का गुरूवार  को लखनऊ मैडिकल कालेज में हृदयाघात से निधन हो गया। 42 वर्षीय श्रीमती पांडेय के सीने में दर्द होने की शिकायत पर एक सप्ताह पूर्व उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक ब्याप्त हो गया। उनके शव को सड़क मार्ग से घर लाया गया। जहाँ अंतिम दर्शन के बाद गाँव के गोमती नदी तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र अंकित पाण्डेय ने दिया। निधन की सूचना मिलते ही ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्र, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय आदि ने उनके घर पहुंच शोक संतप्त परिवार को ढांढस बधाया। उधर टीकेयू पब्लिक स्कूल में पत्रकार संतलाल सोनी की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पत्र

वैश्विक संकट के बीच महंगाई से राहत देने की सरकार की कोशिश – मुन्ना त्रिपाठी

Image
वैश्विक संकट के बीच महंगाई से राहत देने की सरकार की कोशिश –  मुन्ना त्रिपाठी मुंबई। गेंहू,पेट्रोलियम पदार्थ, के बाद अब सरकार ने खाद्य तेल खरीद रहे उपभोक्ताओं को लाभ पहुँचाने की कोशिश की है, परिणाम प्रतीक्षित हैं |सरकार ने २०  लाख मीट्रिक टन सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल के आयात पर २  साल के लिए कस्टम ड्यूटी और एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस खत्म करने का ऐलान किया है। यह सेस अभी ५ प्रतिशत है।फैसले से खाने का तेल सस्ता होने की उम्मीद है। ऐसे वक्त में जब वैश्विक संकट के बीच देश की जनता कमरतोड़ महंगाई से जूझ रही है, केंद्र सरकार द्वारा शुल्क घटाकर जनता को राहत देने का फैसला वक्त की मांग ही थी। पिछले आठ साल की सबसे अधिक खुदरा व नौ साल की सर्वधिक थोक मुद्रास्फीति झेल रही जनता को इससे कुछ न कुछ राहत अवश्य मिलेगी। इससे जहां मालभाड़ा कम होगा, वहीं खाद्य महंगाई में कुछ कमी की भी उम्मीद जगी है। देश के केंद्रीय बैंक ने भी संकेत दे दिये थे कि पेट्रो उत्पादों की कीमत में कमी के बिना महज मौद्रिक उपायों से महंगाई पर काबू पाना मुश्किल होगा। उल्लेखनीय है कि बीते साल नवंबर में भी

Vedanta Yadav named Man of the Match and Man of the Series

Image
Vedanta Yadav named Man of the Match and Man of the Series   Navi Mumbai .  Vedanta Yadav, a 3rd year all-rounder student of DY Patil Dental School, secured first position in the Intercollegiate Cricket Tournament 'Level Up 2022' organized by MGM Dental College and Hospital. Vedant Yadav scored a total of 89 runs in 5 matches and 3 innings and in all the innings  Scored 37 not out and scored 37 not out in the final.  By winning Man of the Match and Man of the Series 3 times, Vedanta has brought laurels to himself and the society.  Educationist Chandravirc Banshidhar Yadav, general secretary of All India Yadav Mahasabha, Mumbai, congratulated Dr. Akhilesh Yadav, father of Vedanta and Samaj Gaurav Vedanta and Dr. Sheela Yadav, president of Sutantra Narayani Seva Trust, who did the best social work in Mumbai and said that Yadav  The top man of the society, Smriti Shesh Bhandup, is the grandson of former corporator of Mumbai and former MLA of Gopalpur Shyamn

निकिता की विभिन्न उपलब्धियों पर सत्कार संपन्न

Image
निकिता की विभिन्न उपलब्धियों पर सत्कार संपन्न मुंबई :सर.जे.जे. इन्स्टिट्यूट ऑफ अप्लाईड आर्ट इल्लूस्ट्रेशन तृतीय वर्ष की हेड छात्रा निकिता विवेक सावंत की विभिन्न उपलब्धियों पर उनका सत्कार करते हुए शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव।गौरतलब हो कि बचपन से प्रतिभाशाली ,  अनुशासित अपने पालकों एवं समाज का सम्मान बढ़ाने वाली छात्रा निकिता ने सदैव अपनी स्कूली शिक्षा से लेकर एच.एस.सी. और अब चित्रण में अपना नाम रोशन कर रही हैं।

कोयले की खान से हीरा बन कर निकले विनय शर्मा दीप--अरविंद कलवार

Image
कोयले की खान से हीरा बन कर निकले विनय शर्मा दीप--अरविंद कलवार मुंबई। महानगर मुंबई के समीप जिला ठाणे महाराष्ट्र के कलवा शहर,भास्कर नगर में एक छोटी सी खोली में जीवन यापन करते हुए अपने बच्चों एवं परिवार को चलाने का कार्य करने के साथ-साथ कवि विनय शर्मा दीप ने साहित्य के क्षेत्र में वह मंजिल हासिल की है जिसका गुणगान आज उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से लेकर भारत के सभी प्रदेश स्तर तक के साहित्यकार, समाजसेवी दीप को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के 11वीं एवं 12वीं के पाठ्यक्रम में विनय शर्मा दीप द्वारा लिखित मत्तगयंद सवैया का समावेश किया गया है जिसे 2022- 2023 की नगीन प्रकाशन मेरठ द्वारा प्रतिपादित हिंदी पाठ्यपुस्तक को बच्चे पढ़ेंगे जिसके लेखक सर्वेश कांत वर्मा जी हैं। विनय शर्मा दीप कि इस उपलब्धि को जानने के बाद उनके चाहने वालों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है जो फोन के माध्यम से तथा साक्षात घर पर आकर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दे रहे हैं। उसी कड़ी में बुधवार दिनांक 25 मई 2022 को सायं विनय शर्मा दीप के अजीज मित्र एवं अग्रज अरविन्द कलवार (

पीठ में छुरा भोंकने वालों को सबक सिखाएगा उत्तर भारतीय समाज–कृपाशंकर सिंह

Image
पीठ में छुरा भोंकने वालों को सबक सिखाएगा उत्तर भारतीय समाज–कृपाशंकर सिंह मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा उत्तर भारतीय मोर्चा, महाराष्ट्र के नवनियुक्त प्रभारी कृपाशंकर सिंह का आज दक्षिण मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत (दादा) पाटील ने कहा कि कृपाशंकर सिंह में अद्भुत संगठन क्षमता है। उनको प्रभारी बनाए जाने से भारतीय जनता पार्टी को सभी स्तर के चुनाव में भरपूर फायदा मिलेगा। उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि उत्तर भारतीयों में हनुमान जी जैसी ताकत है, जो आने वाले चुनाव में उद्धव ठाकरे की लंका को ध्वस्त कर देंगे। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मदद से वे उन सभी अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे, जिन अपेक्षाओं के साथ उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का प्रबुद्ध उत्तर भारतीय समाज आने वाले चुनाव में ,पीठ में छुरा भोंक

डॉ.दृगेश यादव ने सुल्तानपुर के युवाओं से साधा संवाद

Image
डॉ.दृगेश  यादव ने सुल्तानपुर के युवाओं से साधा संवाद  मुंबई /सुल्तानपुर। पूर्वांचल भ्रमण पर निकले पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक  डॉ.दृगेश यादव जनपद सुल्तानपुर की लम्भुआ तहसील के वधुपुर ग्रामसभा में पूर्वांचल विकास परिवार के सक्रिय सदस्य  राधेश्याम के आवास पर पहुँच कर सुनी । पूर्वांचल के नौजवानों की पीड़ा युवाओं ने  बताई।  घंटो हुई बात चीत में जो अहम बात थी वो पूर्वांचल के युवाओं की बेरोजगारी, ग्रेजुएशन पोस्ट ग्रेजुएशन बी.ए., बी.टेक.,एम.ए. करके बैठे युवको को किसी प्रकार की सहायता नही मिल रही हैं। महंगाई के इस दौर में कैसे चलाये अपना घर । कैसे करे बहन का ब्याह । सारी बाते सुनने के पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओ को अश्वस्वस्त करते हुए कहा सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने का काम करेगी  पूर्वांचल विकास परिवार सरकार को पूर्वांचल के युवाओं की सुधि लेने पर करेगी विवश अन्यथा भविष्य में एक बड़े आंदोलन की तैयारी होगी। पूर्वांचल विकास परिवार पूर्वांचल युवाओ के रोजगार को लेकर उठाएगा बड़ा कदम साथ पूर्वांचल विकास परिवार के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष आर

भाजपा नगरसेवक मदन सिंह का सराहनीय कार्य

Image
भाजपा नगरसेवक मदन सिंह का सराहनीय कार्य भायंदर। जनता उसी जनप्रतिनिधि का सम्मान करती है, जो उनके दुख दर्द में हमेशा खड़ा रहता है। मीरा भायंदर महानगर पालिका की स्थापना काल से ही लगातार चौथी बार नगरसेवक निर्वाचित हुए मदन उदित नारायण सिंह ऐसे ही जनप्रतिनिधियों में शामिल हैं, जो जनता के साथ जमीनी स्तर पर जुड़े रहते हैं। वार्ड में कहीं भी छोटी सी भी समस्या हुई तो मदन सिंह वहां खड़े नजर आते हैं और तब तक प्रयत्नशील रहते हैं, जब तक उस समस्या का निस्तारण नहीं हो जाता। भायंदर पूर्व के जेसल पार्क जैसल मनोर, व अक्षिता बिल्डिंग से लेकर के राजमहल बिल्डिंग तक के रोड का सीसी रोड का काम चालू होने के कारण दोनों तरफ से रोड खोदने  के कारण लोगों को आने जाने में बड़ी तकलीफ हो रही थी। भाजपा नगरसेवक मदन सिंह ने समस्या को देखते हुए आर एन पी पार्क श्रीजी पार्क से अक्षिता व जैसल मनोर का रास्ता साफ करवा कर लोगों के आवाजाही के लिए खुलवा दिया। स्थानीय लोगों ने भाजपा नगर सेवक के इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया है।

दोस्ती हो तो विवेक यादव एवं अजय यादव जैसी

Image
दोस्ती हो तो विवेक यादव एवं अजय यादव जैसी जौनपुर:जौनपुर में ईशा हास्पिटल के ठीक सामने और प्रसिद्ध चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ.जी.एस.यादव के पास स्थित कुमार मेडिकल के विवेक यादव अपने मधुर व्यवहार एवं समाजसेवी वृत्ति के कारण अपने मित्रों ,रिश्तेदारों और समाज में सभी के दिलो पर राज कर रहे हैं।लोग सौ रूपया कमाते हैं तो दस रूपया समाज के लिए खर्च करते हैं विवेक यादव नब्बे रूपया खर्च करते आ रहे हैं।शायद यही वजह है कि दो दशक से उनकी आर्थिक  स्थिति दो दशक पहले जैसी थी वैसी ही है ।उसका मूल कारण यह है कि भले ही उनकी स्थिति दो दशक वाली ही हो लेकिन उन्होंने इस दो दशक में पता नहीं कितने लोगों का जीवन बदल दिया है और कितनों की जिंदगी मुफ्त दवाई उपलब्ध करवाके बचाई है।वहीं कई विद्यार्थियों को इन्होंने नि:स्वार्थ भाव से  स्कूल,कालेज में नाम लिखवाकर उन्हें नि:शुल्क  रूप में पढ़ाया है।कहीं न कहीं  स्मृतिशेष उनके पिता राजाराम यादव जिन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव , स्मृतिशेष शेरे पूर्वांचल ,मिनी मुख्यमंत्री पारसनाथ यादव एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्षअखिलेश यादव के साथ सपा उम्मीदवारों का च

अंतरराष्ट्रीय बाल सुसंस्कार योग शिविर का आज हुआ शुभारम्भ*

Image
*अंतरराष्ट्रीय बाल सुसंस्कार योग शिविर का आज हुआ शुभारम्भ* 'योग फाॅर लिबरेशन' के तत्त्वावधान में  'नैतिक वान बनने का सफ़र' कार्यक्रम के तहत 'ज़ूम ऐप्प' पर आयोजित 'अन्तर्राष्ट्रीय बाल सुसंस्कार योग शिविर' (आनलाइन) का शुभारम्भ आनन्द मार्ग के प्रवर्त्तक व धर्मगुरु श्रीश्री आनन्दमूर्त्ति के प्रतिकृति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर फोरम के निर्देशक आचार्य गुणीन्द्रानन्द अवधूत ने किया। कार्यक्रम की अहमीयत और आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुये आचार्य अवधूत ने कहा कि वर्त्तमान समय में बच्चों में सुसंस्कार देना एक बड़ी चुनौती के समान है। शिक्षा और परिवेश की विषमताओं के कारण बच्चे बहर्मुखी हो रहे हैं जो घोर भौतिकतावादी विचारों से प्रभावित हैं। अनैतिकता, दुर्नीति, अन्धविश्वास और शोषण एक स्वस्थ मानव निर्माण की प्रक्रिया में मुख्य बाधायें हैं। ऐसे में उनके भीतर मौलिक जीवन मूल्यों को पिरोना इतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चों का सम्पूर्ण विकाश ही उनमें सुसंस्कार की सही शिक्षा है। फोरम की संयोजिका व्यंजना आनन्द 'मिथ्या' (बेतिया) ने कार्यक्रम क

वेदांत यादव बने मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरीज

Image
वेदांत यादव बने मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरीज   नवी मुंबई ।  डीवाई पाटिल डेंटल स्कूल तृतीय वर्ष के आलराउंडर  छात्र वेदांत यादव ने एमजीएम डेंटल कॉलेज और अस्पताल द्वारा आयोजित इंटरकॉलेजिएट क्रिकेट टूर्नामेंट 'लेवल अप 2022' में प्रथम स्थान प्राप्त किया।वेदांत यादव ने 5 मैच और 3 पारियों में कुल 89 रन बनाए और सभी पारियों में नाबाद 37 रन बनाकर फाइनल में नाबाद 37 रन बनाए। 3 बार मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज जीतकर वेदांत ने अपना तथा समाज का नाम रोशन किया है। आल इंडिया यादव महासभा ,मुंबई के महासचिव शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर  यादव ने वेदांत एवं समाज गौरव वेदांत के पिता डॉ. अखिलेश यादव एवं माता  मुंबई में सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्य करनेवाले वाली सुतंत्र नारायणी सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा डॉ. शीला यादव को बधाई देते हुए कहा कि यादव समाज के शीर्ष पुरूष स्मृति शेष भांडुप मुंबई के पूर्व नगरसेवक एवं गोपालपुर के पूर्व विधायक श्यामनारायन यादव के नाती एवं लोकप्रिय नेता एड.सुभाष यादव के भांजे हैं।मुंबई के प्रख्यात गणितज्ञ, शिक्षाविद् समाजसेवी रामधनी यादव के पोते हैं,अनिल यादव

महाराष्ट् में 2 लाख 44 हजार 405 खाली पदों को कब भरेगी सरकार – अनिल गलगली

Image
महाराष्ट् में 2 लाख 44 हजार 405 खाली पदों को कब भरेगी सरकार – अनिल गलगली मुंबई। महाराष्ट्र राज्य में महाविकास आघाडी सरकार के  विभिन्न विभाग और जिला परिषद अंतर्गत 2.44  लाख से अधिक पद रिक्त होने की बात सामने आई हैं। सरकारी विभाग व जिला परिषद में 31 दिसंबर, 2020 तक की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को महाराष्ट्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। कुल 29 सरकारी विभाग और जिला परिषद में मंजूर पद की संख्या 10 लाख 70 हजार 840 इतनी है। इसमें से 8 लाख 26 हजार 435 पदे कार्यरत हैं वहीं 2 लाख 44 हजार 405 इतने पद रिक्त हैं। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने महाराष्ट्र सरकार को 11 मई 2022 को आवेदन कर महाराष्ट्र सरकार के अंतर्गत सभी वर्ग के कुल पदों के साथ कार्यरत और रिक्त पद की जानकारी मांगी थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने अनिल गलगली को गटनिहाय सरकारी व जिला परिषद के गट अ, ब, क और ड की दिनांक 31 दिसंबर 2020 तक की जानकारी उपलब्ध कराई हैं।कुल 29 सरकारी विभाग और जिला परिषद में कुल मंजूर पद की  संख्या 10, 70,840 इतनी हैं। उसमें से 8,26,435 यह कार्यरत पद हैं। वहीं 2,44,405 यह रिक्त पद हैं। इनम

भायंदर में मनाई गई डॉ.उमेश चंद्र शुक्ल के विवाह की रजत जयंती

Image
भायंदर में मनाई गई डॉ.उमेश चंद्र शुक्ल के विवाह की रजत जयंती  भायंदर। प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.उमेश चंद्र शुक्ल अध्यक्ष,हिंदी विभाग महर्षि दयानंद कॉलेज परेल की मुंबई के विवाह की रजत जयंती समारोह का आयोजन नामदास मैरेज हाल भाईंदर पूर्व में बड़े धूमधाम से मनाया गयाIवैदिक विधि से दीप प्रज्ज्वलन कर,सत्यनारायण कथा,सप्तपदी अभिमंत्रित मंत्रो के साथ अग्नि को साक्षी मानकर के अग्नी के फेरे,जयमाल एवं केक काटकर उल्लास से मनाया गयाI इस अवसर पर डॉ.उमेश चन्द्र शुक्ल के पिता श्री ओंकार नाथ शुक्ल एवं माँ श्रीमती सुशीला देवी ने पुत्र एवं पुत्रवधू को आशीर्वाद दिया Iउत्तर भारतीय समाज के ब्रम्हाण कुल गौरव डॉ.राधेश्याम तिवारी,डॉ.हृदयनारायण मिश्र,डॉ.सुधाकर मिश्र,धर्मेंद्र चतुर्वेदी,केशव चौबे चार्टर्ड एकाउंटटेंट ,भाजपा मीरा भाईंदर के जिला अध्यक्ष रवि व्यास,नगरसेवक मदन उदितनारायण सिंह,नगरसेवक श्रीप्रकाश सिंह मुन्ना,मंडल अध्यक्ष उपेंद्र सिंह,जोरावर सिंह,न्यूज 24 के रिपोर्टर प्रशांत पांडेय,उत्तर शक्ति के संपादक शिवकुमार शुक्ल, फ़िल्म डायरेक्टर राजेश सिंह,सं.मुरलीधरधर पांडेय,श्री जे.एन.तिवारी, आर.जे मिश्र

राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा पूर्वांचल–डॉ द्रिगेश यादव

Image
राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा पूर्वांचल–डॉ द्रिगेश यादव जौनपुर। पूर्वांचल के विकास और आत्मनिर्भरता की सार्थक लड़ाई लड़ने वाली संस्था , पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव इन दिनों पूर्वांचल के दौरे पर हैं। आज उन्होंने बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव में मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार तथा समरस फाउंडेशन के महासचिव शिवपूजन पांडे से मुलाकात की। शिवपूजन पांडे द्वारा, समरस फाउंडेशन जनसंपर्क कार्यालय पर उनका अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर युवा सपा नेता दुर्गम यादव, शेर सिंह, अमरनाथ समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि राजनीतिक उपेक्षा के चलते पूर्वांचल का नौजवान बेरोजगारी के गंभीर संकट से गुजर रहा है। उच्च शिक्षा के बावजूद आज यहां के नौजवान दूसरे प्रांतों में नौकरियां खोजने के लिए विवश हैं। उद्योग धंधों की दिशा में यहां कोई विकास नहीं हुआ है। डॉ द्रिगेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि पूर्वांचल के विकास के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरह पूर्वांचल का भी सर्वांगीण विकास

काव्य सृजन द्वारा संपादित काव्य संग्रह "अवधी देशज बानी" पर हुई सार्थक परिचर्चा

Image
काव्य सृजन द्वारा संपादित काव्य संग्रह "अवधी देशज बानी" पर हुई सार्थक परिचर्चा मुंबई रा.सा.सा.व सांस्कृतिक संस्था "काव्यसृजन" के तत्वावधान में *अखिल भारतीय काव्य मंच*  के ऑन लाइन पटल(फेसबुक पेज एवम यू ट्यूब आदि पर सजीव / रेकार्डेड )पर पं.शिवप्रकाश जौनपुरी जी की पुस्तक *अवधी देशज बानी* की पुस्तक चर्चा का सुन्दर आयोजन कानपुर के डॉ. श्रीहरि वाणी जी की अध्यक्षता में पं.श्रीधर मिश्र "आत्मेश्वर"जी के संचालन में किया गया        इस परिचर्चा में प्रमुख वक्ता रहे डॉक्टर गोपाल कुमार जी मिश्र, सदस्य-उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी,संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश,  विभागाध्यक्ष - संगीत विभाग, जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट,उत्तर प्रदेश    परिचर्चा की अद्भुत विशेषता यह रही कि डॉ. गोपाल कुमार मिश्र जी ने अपना वक्तव्य देने के साथ ही स्वयं गायन करते यह भी स्पष्ट किया कि पुस्तक के अवधी गीतों को किस प्रकार सुरों में ढाला जा सकता हैं,ऐसा पहली बार हुआ है किसी पुस्तक की समीक्षा में समीक्षक बाकायदा हारमोनियम के साथ जहाँ गाने का मन किया गा कर रच

अकेले हैं चले आओ बहुत घबरा रहे हैं हम।।खुद अपने आप से ही दूर होते जा रहे हैं हम।।

Image
अकेले हैं चले आओ बहुत घबरा रहे हैं हम।। खुद अपने आप से ही दूर होते जा रहे हैं हम।। तुम्हारी याद आती है तो दुनिया भूल जाता हूँ- तुम्हें खोकर जमाने में बहुत पछता रहे हैं हम।। अभी टूटे नहीं हैं, तार उम्मीदों के पर कब तक- मुसीबत की घड़ी में खुद को ही आजमां रहे हैं हम।। कमी खलनें लगी उनकी, निकल आये नहीं माने- खुशी की रात में आँसू बहाते जा रहे हैं हम।।। कमी होने न पाये रौशनी की,ऐ गिरीश उनको- अंधेरे में दिया बनकर के जलते जा रहे हैं हम।।।

स्वास्थ्य शिविर की भव्य सफलता पर हुआ ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव का भव्य सत्कार

Image
स्वास्थ्य शिविर की भव्य सफलता पर हुआ ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव का भव्य सत्कार  जौनपुर :भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा के द्वारा  स्वास्थ्य  शिविर के आयोजन पर मीरगंज ग्राम सभा के ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव के उल्लेखनीय कार्य हेतु सत्कार किया गया।गौरतलब हो कि  भारत विकास परिषद की जनपद शाखा द्वारा गोद लिए हुए मीरगंज में ग्राम प्रधान अशोक यादव के आवास पर एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित 55 मरीजों का रक्त नमूना लेकर जांच हेतु लैब भेजा गया। इस दौरान संस्थाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं में रक्त की कमी के कारण तमाम बीमारियों की शिकार हो जाती है। इसी की जांच के लिए परिषद द्वारा शिविर लगाकर उसकी रिपोर्ट आने पर चिकित्सक के परामर्श से उचित दवा एवं पौष्टिक आहार संस्था द्वारा दिया जायेगा। प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख समग्र ग्राम अतुल जायसवाल ने कहा कि इस तरह का आयोजन पूरे काशी प्रान्त में किया जा रहा है। सही जानकारी एवं उचित खानपान न होने के कारण महिलाओं में रक्त की कमी हो जाती है जिससे वे तमाम तरह की बीमारियों की शिकार हो जाती है। एक शाखा एक गांव के तहत