Posts

Showing posts from February, 2024

शिवसेना ने एड. अरुणा सत्यप्रकाश पांडे को बनाया उत्तर भारतीय महिला जिला प्रमुख प्रबुद्ध उत्तर भारतीय समाज शिवसेना के साथ– विक्रम प्रताप सिंह

Image
शिवसेना ने एड. अरुणा सत्यप्रकाश पांडे को बनाया उत्तर भारतीय महिला जिला प्रमुख  प्रबुद्ध उत्तर भारतीय समाज शिवसेना के साथ– विक्रम प्रताप सिंह भायंदर। शिवसेना के जनसमर्पित कार्यों और राष्ट्रीय विचारधारा से प्रभावित होकर वेल एजुकेटेड उत्तर भारतीय भी बड़ी संख्या में,पार्टी में प्रवेश कर रहे हैं। पिछले महीने बीजेपी का साथ छोड़कर शिवसेना में शामिल होने वाली एडवोकेट अरुणा सत्यप्रकाश पांडे को शिवसेना ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उत्तर भारतीय महिला जिला प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। अरुणा पांडे के साथ-साथ उनके पति सत्यप्रकाश पांडे को भी जिला उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि मीरा भायंदर का प्रबुद्ध उत्तर भारतीय समाज तेजी से शिवसेना के साथ जुड़ रहा है। शिवसेना विधानसभा प्रमुख तथा युवा उत्तर भारतीय नेता विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि शिवसेना बिना किसी भेदभाव के सबको साथ लेकर चलने वाली राष्ट्रीय विचारधारा की पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज शिवसेना ने एक विदुषी युवा उत्तर भारतीय अधिवक्ता को महिला जिला अध्यक्ष की

एक महीने के भीतर डॉ. किशोर सिंह को मिली दूसरी बड़ी जिम्मेदारीमुंबई कांग्रेस के बनाए गए महासचिव

Image
एक महीने के भीतर डॉ. किशोर सिंह को मिली दूसरी बड़ी जिम्मेदारी मुंबई कांग्रेस के बनाए गए महासचिव मुंबई। मुंबई कांग्रेस से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुड़कर काम करने वाले समाजसेवी डॉ. किशोर सिंह को एक महीने के भीतर ही दूसरी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में डॉ. किशोर सिंह को मुंबई कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है। इसके पहले उन्हें वर्सोवा विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया था। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के सी वेणूगोपाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर डॉ किशोर सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। तमाम राजनीतिक उतार चढ़ाव के बावजूद वे मजबूती से कांग्रेस के साथ लग रहे। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने दहिसर विधानसभा से टिकट प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। तत्कालीन मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ की संस्तुति के बावजूद अन्य राजनीतिक कारणों के चलते दिल्ली से उनका टिकट कट गया था।

मुंबई महानगरपालिका में पूर्णकालिक शिक्षण अधिकारी बनाए गए राजू तडवी

Image
मुंबई महानगरपालिका में पूर्णकालिक शिक्षण अधिकारी बनाए गए राजू तडवी मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रभारी शिक्षण अधिकारी राजू तडवी को शिक्षण विभाग का पूर्णकालिक शिक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। बीएमसी की प्रमुख कर्मचारी अधिकारी रीमा ढेकणे ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके पहले वे प्रभारी शिक्षण अधिकारी के रूप में सेकेंडरी और एडेड विभाग का कार्यभार देख रहे थे। उन्हें पूर्ण कालिक शिक्षण अधिकारी बनाए जाने पर प्रभारी उप शिक्षण अधिकारी निसार खान, उप शिक्षण अधिकारी इंदर सिंह कडाकोटी,  अधीक्षक दीपिका पाटिल, अधीक्षक मुख्तार शाह, प्रशासकीय अधिकारी अशफाक अहमद शाह, प्रशासकीय अधिकारी निशा यादव, प्रशासकीय अधिकारी तौहीद शेख, प्रशासकीय अधिकारी कल्पना उमरे, प्रधानाध्यापक डॉ. नागेश पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय अनेक अधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। प्रभारी शिक्षण अधिकारी के रूप में राजू तडवी का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा। शिक्षण व्यवस्था को सुधारने की दिशा में उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठा

राजू तडवी यांची शिक्षणाधिकारी पदावर पदोन्नती.

Image
राजू तडवी यांची शिक्षणाधिकारी पदावर पदोन्नती. मुंबई : राजू अमीर  तडवी साहेब यांची बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या शिक्षण विभागाच्या माध्यमिक शिक्षणाधिकारी पदी पदोन्नती झाली. त्या निमित्त अधीक्षक आरती खैर, प्रशासकीय अधिकारी किसनराव पावडे पाटील, विभाग निरिक्षिका शौभा जामघरे, सुरेखा चौहान,अलमास मॅडम, मुख्याध्यापक विलास घेरडे,शंकर पवार, महापौर पुरस्कार प्राप्त आदर्श शिक्षक रेवणनाथ रोहोकले,समाजिक कार्यकते शिक्षणतज्ज्ञ चंद्रवीर बंशीधर यादव,डॉ अमर यादव,अशरफ तडवी,अजित वाघमारे, सोपान हिवाळे, प्रदिप कावरे,बाळू चौधरी,सोमेश्वर बेंद्रे, अजमत शेख,सागर पवार,वैभव डमरे,रमेश कानगुडे तसेच मित्रपरिवार यांनी  राजू तडवी साहेब यांचे अभिनंदन आणि शुभेच्छा  दिल्या सर्वच क्षेत्रातुन व सर्व शिक्षक बांधवां कडून राजू तडवी साहेबांचे अभिनंदन होत आहे.

ज्येष्ठ शिक्षक राजेंद्र चौधरी यांच्या भव्य सेवापूर्ती समारंभ संपन्न.

Image
ज्येष्ठ शिक्षक राजेंद्र चौधरी यांच्या भव्य सेवापूर्ती समारंभ संपन्न. मुंबई : जी.टी.बी.नगर (पूर्व)  येथील के.डी.गायकवाड मनपा  शाळा सभागृह येथील के.डी.गायकवाड   शाळेचे ज्येष्ठ शिक्षक  राजेंद्र किसन चौधरी यांचा भव्य सेवानिवृत्ती सत्कार समारंभ, शालेय व्यवस्थापन समिती व  शाळा परिवारातर्फे आयोजित करण्यात आला. अध्यक्ष म्हणून मुख्याध्यापक  विष्णू नवसू सातपुते  यांच्या हस्ते  सत्कारमूर्ती  राजेंद्र किसन चौधरी आणि त्यांच्या धर्म पत्नी सौ. सुनीता राजेंद्र चौधरी यांना शाल, श्रीफळ ,भेटवस्तू आणि मानपत्र देऊन  सम्मानित  करण्यात आले. या समारंभात प्रमुख पाहुणे म्हणून एफ/एन वार्ड चे प्रशासकीय अधिकारी  किसन पावडे साहेब, सुदाम चव्हाण साहेब, विभाग निरिक्षिका पूजा पाटील ,  प्रिती पाटील आणि कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माळी, धैर्यधर पाटील , अनिल सनेर यांची उपस्थिती होती.  प्रमुख वक्ते  चिखले साहेब यांनी आपले विचार मांडले. सूत्रसंचालन राजेश अवघडे सर यांनी  केले.  मनीषा यांनी मानपत्र वाचन केले  शिक्षणतज्ज्ञ चंद्रवीर बंशीधर यादव यांनी श्री राजेंद्र चौधरी यांच्या पुढील आयुष्य आणि आरोग्य साठी श

गोखले और बर्फीवाला ब्रिज को लेकर शिवसेना यूबीटी ने सरकार पर साधा निशाना

Image
गोखले और बर्फीवाला ब्रिज को लेकर शिवसेना यूबीटी ने सरकार पर साधा निशाना  मुंबई। मुंबई के अंधेरी में रेलवे लाइन के ऊपर बने गोखले और बर्भीवाला ब्रिज को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए करोड़ों रुपए की बर्बादी बताया। पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि बहुत ही गजब और अजीब नजारा है । दोनों ही ब्रिज को जो स्थान जोड़ता है, वहाँ डेढ़ फीट का अंतर है । 16 महीने बाद जब ब्रिज का एक हिस्सा खोला गया तब समझ में आया कि जुहू सर्कल की ओर से आने वाले वाहन तो गोखले ब्रिज से जुड़ ही नहीं सकते। मतलब ,इतनी बड़ी लापरवाही । उन्होंने कहा कि कांट्रेक्टर , रेलवे , बीएमसी , राज्य सरकार , केंद्र सरकार किसी को नहीं समझ आया । मुंबईकरों का करोड़ों रुपया क्यों बर्बाद किया जा रहा है।

भोर भ्रमण परिवार ने किया पूर्व नायब तहसीलदार श्रीनाथ तिवारी का सम्मान

Image
भोर भ्रमण परिवार ने किया पूर्व नायब तहसीलदार श्रीनाथ तिवारी का सम्मान भायंदर। भायंदर पूर्व की प्रबुद्ध सामाजिक संस्था भोर भ्रमण परिवार के प्रवक्ता तथा नोटरी, भारत सरकार एडवोकेट आर जे मिश्रा द्वारा मुंबई की यात्रा पर आए मोहदीसराय, जौनपुर के मूल निवासी तथा पूर्व नायब तहसीलदार श्रीनाथ तिवारी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी अदालत पांडे तथा व्यवसाई पुष्पराज सिंह उपस्थित रहे। श्रीनाथ तिवारी ने सम्मान के लिए भोर भ्रमण परिवार के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे द्वारा 12 करोड रुपए के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन

Image
शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे द्वारा 12 करोड रुपए के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन मुंबई। मागाठाणे विधानसभा में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के सामने वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पुल के नीचे सौंदर्यीकरण के काम का भूमिपूजन शिवसेना के स्थानीय विधायक प्रकाशदादा सुर्वे ने किया। प्रभाग क्रमांक 11 में स्थित यह काम उनके प्रयासों से किया जा रहा है। पुल के नीचे पर्यटकों और पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ, फ्लाईओवर के नीचे खूबसूरत स्ट्रीट फर्नीचर की व्यवस्था, जंगली जानवरों पर आधारित मूर्तियों एम्पीयर की व्यवस्था जैसे विभिन्न कार्यों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उक्त सौंदर्यीकरण कार्य के लिए कुल बारह करोड़ की निधि स्वीकृत की गई है। विधायक प्रकाशदादा सुर्वे ने विश्वास व्यक्त किया कि उक्त सौंदर्यीकरण अवधि से संपूर्ण क्षेत्र पर्यटकों के लिए स्वच्छ एवं आकर्षक स्थल के रूप में विकसित होगा। इस अवसर पर महिला विभाग प्रमुख मीना पानमंद , विधानसभा संगठक मनीषा सावंत, उपविभाग प्रमुख राजेश का, शाखा प्रमुख कौस्तुभ म्हामणकर, विधानसभा संगठक  सुभाष येरुणकर, अमोल विश्वास राव, अशोक यादव, महिला शाखा प्रमुख सम

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने किया दीपा गोयंका की पुस्तक का लोकार्पण

Image
सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने किया दीपा गोयंका की पुस्तक का लोकार्पण मुंबई। महानगर की प्रसिद्ध समाजसेवी तथा सामाजिक कार्यकर्ता दीपा गोयंका की मासिक स्वास्थ्य जागरूकता पर आधारित पुस्तक, हार्मनी इन रेड का आज शिवसेना सांसद राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने विमोचन किया। मलाड स्थित उनके कार्यालय में आयोजित विमोचन समारोह में पीडीजी डॉ. बाल इनामदार, रोटेरी डॉ. निलिमा इनामदार और रोटेरी हिमांशु अगशिवाला उपस्थित रहे। पुस्तक की सराहना करते हुए श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा कि महिलाओं को मासिक स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाने की दिशा में पुस्तक की जितनी भी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कहा कि दीपा गोयंका द्वारा परियोजना रेड के माध्यम से 65 हजार से अधिक लड़कियों पर सकारात्मक प्रभाव डालने का काम अदभुत है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायक तथा समर्पित काम है।रोटरी इंटरनेशनल के सिद्धांतों के मार्गदर्शन में, दीपा गोयंका एक सक्रिय और गर्वित रोटरियन हैं, जो मानवता, उदारता, आत्मनिर्भरता और सामंजस्य की प्रशंसा करती हैं। उन्होंने 13 वर्षों से अधिक का समय रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे,कांदिवली के साथ बिताया

व्यंगकार एकलव्य की 84वी जयंती पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

Image
व्यंगकार एकलव्य की 84वी जयंती पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन जौनपुर।वरिष्ठ साहित्यकार, व्यंगकार कृष्णकांत एकलव्य की 84 वी जयंती उनके रुहट्टा स्थित आवास पर एकलव्य फाउंडेशन हाल में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उनकी याद में काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर एन सिंह व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अहमद निसार कवि व कार्यक्रम संयोजक सरोज श्रीवास्तव संपादक व्यंग तरंग द्वारा स्वर्गीय एकलव्य जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा माँ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया । कार्यक्रम संयोजक सरोज श्रीवास्तव द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया । काव्य गोष्ठी में जनपद ही नहीं अन्य जनपदों के कवियों, शायरों ने शिरकत कर अपने गीत, गजलो से कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिया ।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रो आर एन सिंह ने अपनी कविता “आज नही तो कल निकलेगा हर मुश्किल का हल निकलेगा, जीवन पथ पर बढ़ते जाओ साथ जमाना चल निकलेगा” से महफ़िल को

प्रो दयानंद तिवारी रेलवे बोर्ड के सदस्य नियुक्त

Image
प्रो दयानंद तिवारी रेलवे बोर्ड के सदस्य नियुक्त मुंबई। मुंबई के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् , साहित्यकार व भाजपा के मुंबई प्रदेश के प्रवक्ता प्रो डॉ दयानंद तिवारी को रेल मंत्रालय ने पश्चिम रेलवे के जेडयूआरसीसी के सदस्य के रूप में दो बर्षों के लिए नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी है। इस नियुक्ति पर श्री तिवारी ने कहा है कि मेरी कोशिश होगी कि मैं पश्चिम रेलवे में यात्रियों को होने वाली अशुविधाओं को दूर करूँ  और पश्चिम रेलवे को एक नया स्वरूप मिले। ज्ञातव्य है कि प्रो तिवारी वर्तमान में महाराष्ट्र राज्य में मानवाधिकार परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष होने के साथ साथ महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्माण समिति के सदस्य हैं। आपको महाराष्ट्र राज्य शिक्षक पुरस्कार और महाराष्ट्र राज्य साहित्य अकादमी का पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। श्री तिवारी ने इस नियुक्ति के लिए मुंबई के सांसद श्री गोपाल शेट्टी , श्री मनोज कोटक, मुंबई भाजपा अध्यक्ष श्री आशीष शेलार , महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस , भाजपा के महामंत्री श्री संजय उपाध्याय और वरिष्ठ पत्रकार श्री ब्रजमोहन

मुलुंड में मराठी भाषा दिन धूमधाम से मनाया गया

Image
मुलुंड में मराठी भाषा दिन धूमधाम से मनाया गया  मुलुंड, 28 फरवरी मराठी भाषा दिवस के अवसर पर सुमंगल प्रतिष्ठान मुलुंड और भारतीय जनता पार्टी मुलुंड के सहयोग से अस्मिता सांस्कृतिक फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत। मेरा मराठी भाषण इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार 27 फरवरी को मुलुंड पूर्व के राजे संभाजी सांस्कृतिक भवन में किया गया. मशहूर संगीतकार कौशल इनामदार ने अपने खास अंदाज में गाना गाकर लोगों का मन मोह लिया. लगभग चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम में उत्तर पूर्व मुंबई के सांसद मनोज कोटक ने धाराप्रवाह मराठी भाषा में दर्शकों को संबोधित किया और मराठी भाषा के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। हमारे दैनिक जीवन में भाषा का यथासंभव उपयोग किया जाना चाहिए। आज मराठी भाषा का बोलबाला है। समंदर पार पहुंच कर हमारी संस्कृति भाषा की वजह से विकसित हुई है. हमें गर्व होना चाहिए कि हम मराठी हैं.  उन्होंने यह भी अपील की कि मराठी भाषा आज वैश्विक स्तर पर पहुंच गई है और मराठी बोलने वालों की संख्या लगभग 10 करोड़ है और इसे और बढ़ाया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम में संगीत कार कौशल इनामदार,तीन पूर्व नगर

घाटकोपर में विज्ञान दिवस मनाया गया

Image
घाटकोपर में विज्ञान दिवस मनाया गया  मुंबई :हिन्दी विद्या प्रचार समिती के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन  में श्री इन्द्रदेव  सिंह इंटरनेशनल स्कूल (CBSE) घाटकोपर में  विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था ।यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों को विज्ञान के नए अनुसंधानों से अवगत कराने  तथा उनका मनोबल बढ़ाने  हेतू आयोजित की गई थी। डॉ उषा मुकुंदन एवं नरेंद्र चिरमुले  की उपस्थिति  ने कार्यक्रम को नई उड़ान दी।  विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता मेहरोत्रा द्वारा विद्यार्थियों  के लिए एक अलग ही कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया । श्याम वींची ने टेलीस्कोप के प्रयोग पर चर्चा की तथा टेलीस्कोप के  अलग-अलग भाग  से छात्रों को अवगत करवाया टेलीस्कोप द्वार दूर की चीजों को किस प्रकार देखा जा सकता है । दिन  के समय अत्यंत प्रकाश  के कारण  ग्रहो की अनुपस्थिति में उदहारण स्वरूप  दूर के एक आम के पेड़ पर लगे फूलों तथा फलों  को दिखाया। जिससे विज्ञान को लेकर छात्रों का आकर्षण और बढ़ा ।विज्ञान प्रदर्शनी में निर्णायक  गण  कुलदीप शर्मा तथा  श्रीमती वेधनाइक  ने छात्रों के प्रोजेक्ट को अंक दिए तथा प्रोत्साहित

भाजपा युवा नेता सुशील कुमार शर्मा ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Image
भाजपा युवा नेता सुशील कुमार शर्मा ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन पुणे युवा भाजपा नेता,समाजसेवी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर सुशील कुमार शर्मा सदैव समाज के लिए कुछ न कुछ करने की सोच रखकर आगे बढ़ते रहते हैं। सुशील पुणे महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी के उत्तर भारतीय मोर्चा पुणे उपाध्यक्ष भी हैं।समाज की और देश की पीड़ा लेकर आगे बढ़ने वाले सुशील कुमार ने पिछले दिनों उप- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक से मुलाकात किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी को समाज व देश के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने हेतु आभार पत्र दिया।पिछड़े समाज के नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के पश्चात नाई समाज की विभिन्न मांगों को लेकर पुणे महाराष्ट्र आगमन पर मिलकर ज्ञापन सौंपा।पूरे समाज में एक सरकारत्मक रुप देखने को मिल रहा है।समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित जनों में मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,हरिशंकर शर्मा,हरिकेश शर्मा,प्रदीप कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा,कन्हैयालाल

स्व.स्व. सुंदर पंडित की स्मृति में विविध कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न

Image
स्व.स्व. सुंदर पंडित की स्मृति में विविध कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न कल्याण। ओम शिवम सत्संग ट्रस्ट और एम जे पंडित चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कल्याण के पूर्व नगरपरिषद पार्षद और प्रसिद्ध समाजसेवक स्व.रामचरण (सुंदर) पंडित की पावन स्मृति में तीन दिवसीय बैडमिंटन स्पर्धा का भव्य आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में 300 से ज्यादा प्रतियोगियों ने भाग लिया।इस स्पर्धा का पारितोषक वितरण 26 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में किया गया। स्व.पंडित की पावन स्मृति में एक फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया जिसका लाभ सैकड़ो लोगों ने लिया। इसी दिन कवि सम्मेलन - मुशायरा का भी आयोजन किया गया।इस सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ सतीश पांडेय ने की मंच संचालन डॉ विजय पंडित ने किया।इस सम्मेलन में अफसर दकनी,डॉ लक्ष्मण शर्मा वाहिद,प्रशांत मोरे,राजा बुंदेली,दयाराम दर्द,आर एल वर्मा,बिलाल रौनक,मनोज उरई,करीम सिद्धार्थपुरी, रईस आज़मी,सत्यभामा सिंह,बाहुबली संगम आदि मान्यवर कवियों ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर रामचंद्र पांडेय,मुरलीधर तिवारी, देवेंद्र तिवारी,जयनारायण (मुन्ना) पंडित,विजय तिवारी,डॉ विजय पंडित आदि मान्यवरों क

दहिसर मुंबई येथे भरुचा रोड मनपा माध्यमिक शाळेत मराठी राजभाषा दिवस साजरा*

Image
*दहिसर मुंबई येथे भरुचा रोड मनपा माध्यमिक शाळेत मराठी राजभाषा दिवस साजरा* मुंबई: भरूचा रोड म.न.पा.माध्यमिक मराठी शाळेत सुनिता खाडे मॅडम यांच्या मार्गदर्शनाखाली मराठी राजभाषा दिवस उत्साहात साजरा करण्यात आला.प्रसंगी मनपा माध्यमिक विभागाच्या अधीक्षक आरती खैर मॅडम, निरीक्षिक शाळा सुनिता खाडे मॅडम तसेच सर्व शाळांचे मुख्याध्यापक कार्यक्रमाला उपस्थित होते.स्वतः आरती खैर मॅडम यांनी देखील या प्रसंगी मराठी गीत गायन केले तसेच सुनिता खाडे मॅडम यांनी देखील कविता वाचन केले. अनेक मराठी भाषेवर प्रेम करणाऱ्या शिक्षकांनी काव्य वाचन करून आजचा कार्यक्रम यशस्वी केला.त्यात आकर्षण म्हणजे सागर पवार सरांनी गायन केलेले गीत, तसेच सिद्धार्थ मगर सर,रोहन सर,श्रीराम सर,यांनी आपल्या स्वरचित कविता सादरीकरण केले तर संगीता नाथजोगी मॅडम यांनी गीत गायन केले व शोभा जगताप मॅडम यांनी कविता वाचन केले. इयत्ता दहावी व नववीच्या विद्यार्थ्यांनी देखील स्वलिखित कविता वाचन केले तसेच अंबरसिंग मगर सर व इतर मुख्याध्यापकांनी आपले मनोगत व्यक्त केले. सर्व कार्यक्रमाचे सुंदर असे निवेदन श्रीम.पूजा चव्हाण मॅडम व संजय

विक्रोली के वरिष्ठ शिक्षक विश्वविजय सिंह का सत्कार संपन्न

Image
विक्रोली के वरिष्ठ शिक्षक विश्वविजय सिंह का सत्कार संपन्न मुंबई,विक्रोली पूर्व स्थित टैगोर नगर मनपा उच्च प्राथमिक हिंदी शाला क्रमांक 2 के वरिष्ठ शिक्षक एवं विभिन्न भाषाओं पर प्रभुत्व प्राप्त विश्वविजय महंथ सिंह  की सेवानिवृत्ति के पश्चात उनका एवं उनकी जीवन संगिनी किरन सिंह का शाल,श्रीफल ,पुष्प गुच्छ और जयप्रकाश सिंह द्वारा लिखित मानपत्र देकर  समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव, पूर्व प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह, सुप्रसिद्ध प्रधानाचार्य अनूप सरवदे,शिक्षाविद् प्रशांत रामचंद्र पाण्डेय ने सत्कार किया। इस अवसर पर श्री सिंह के उच्च शिक्षित सुपुत्र   साकेतविजय सिंह एवं विजयविक्रमसिंह उपस्थित थे।

महाशिवरात्री उत्सव का आयोजन

Image
महाशिवरात्री उत्सव का आयोजन मुंबई , 27 फरवरी श्री काशीविश्वनाथ सेवा मंडल ट्रस्ट कंजुरगांव, महाशिवरात्रौ उत्सव के अवसर पर श्रीहरि कीर्तन और महाशिवरात्रउत्सव मनाएगा। इस मौके पर, चंद्रभागा गोविंद कदम की स्मृति में बाबा कदम और बाल तलगांवकर और  केशव महाराज शिवने की ओर से नाम सप्ताह का आयोजन किया गया है. डी। 27 फरवरी से 5 मार्च तक सप्ताह के दौरान जानेमाने कीर्तनकार के उपस्थितीमे यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा  6 मार्च को सत्यनारायण महापूजा, वारकरी भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 8 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विभाग के विशिष्ट व्यक्तियों एवं छात्रों के लिए  विधायक सुनील राउत द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से सभी भक्तों से अनुरोध है कि वे इसका लाभ उठायें।

पत्रकारिता जोखिम और चुनौतियों से भरा काम – मुन्ना त्रिपाठीसाहित्यकारों कवि और पत्रकारों का हुआ सम्मान

Image
पत्रकारिता जोखिम और चुनौतियों से भरा काम – मुन्ना त्रिपाठी साहित्यकारों कवि और पत्रकारों का हुआ सम्मान जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा खुटहन ब्लाक मुख्यालय के सभागार में  मंगलवार को साहित्यकार, कवि और पत्रकारों का सम्मलेन आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा के तमाम पदाधिकारियों नेअपने विचार रखे। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रांत मेनका सिंह ने कहा कि जिसमें सबका हित निहित हो वही साहित्य है। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि साहित्यकार,लेखक और कवि शासन प्रशासन को सच्चाई का आइना दिखाते हुए प्रगति के मार्ग पर चलने को प्रेरित करते हैं। वे कड़ी मेहनत, जोखिम और तमाम समस्याओं को झेलते हुए देश ही नहीं विदेशों की तमाम घटनाओं को भी हम सभी तक पहुंचाते हैं। कोविड जैसी महामारी के समय मीडिया ने नागरिकों के बचाव के लिए जो योगदान किया है, उसे देश कभी भूल नहीं सकता। बतौर सम्मानित अतिथि मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार मंगलेश्वर त्रिपाठी "मुन्ना" ने कहा कि वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता एक जोखिम और चुनौतियों भरा कार्य बनता जा रहा है। पत्रकार गरीब, मजदूर, बेस

वंचितों और रोगियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं परोपकारी अक्षय सोनकांबले

Image
वंचितों और रोगियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं परोपकारी अक्षय सोनकांबले  मुंबई। महाराष्ट्र सरकार की आरोग्यनिधि सेवा संस्था के कर्मठ एवं समाजसेवक अक्षय दयानंद सोनकांबले मुंबई में गोरेगांव पूर्व संतोष नगर के रहवासी हैं, इनका जन्म और शिक्षा मुम्बई में हुआ है। परोपकारी स्वभाव के अक्षय सांताक्रुज, विलेपार्ले, अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव के आसपास के क्षेत्र में जितने भी जरूरतमंद लोग हैं उनका दिल खोलकर सहायता करते हैं। मुम्बई ही नहीं सुदूर क्षेत्रों के लोगों तक भी वे अपनी सहायता पहुंचाते हैं। यह काम अक्षय पिछले सात आठ सालों से कर रहे हैं और अभी तक लगभग बारह सौ से अधिक लोगों तक वह सहायता पहुंचा चुके हैं। वह आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों तक अन्न और फल सब्जियां पहुंचाकर, रुग्ण और असहाय लोगों को स्वास्थ्य चिकित्सा मुहैया कराकर, छोटे बच्चों को कपड़े और उनकी शिक्षा की आवश्यक वस्तुएं प्रदान कर सहायता करते हैं। आदिवासी बस्तियों में प्रत्येक रविवार को भोजन या खिचड़ी बांट कर उनकी सहायता करते हैं। इसके लिए वह स्थानीय लोगों की मदद भी लेते हैं और साथ में सम्मिलित होकर स्वयं भी भोजन ग्रहण क

महानगर पालिका जी-दक्षिण विभाग के मार्गदर्शन में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर

Image
महानगर पालिका जी-दक्षिण विभाग के मार्गदर्शन में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर मुंबई बृहन्मुंबई महानगर पालिका जी-दक्षिण विभाग के करीरोड स्वास्थ्य केंद्र के संयोजन में सोमवार दिनांक 26 फरवरी 2024 को श्रमिक ज्येष्ठ नगर संघ एवं मुंबई नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एन. एम.जोशी बीएमसी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उक्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेन्द्र वी मोहिते,डॉ प्रियंका भोये,डॉ राजेश देवेंद्र,डॉ अमोल दरोई एवं समाज विकास अधिकारी राजेश सुरवाड़े के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।स्वास्थ्य शिविर में डॉ. सीमा नेवरेकर एएमओ, मीनाक्षी चव्हाण पीएचएन,छाया नाइक एएनएम, करी रोड स्वास्थ्य केंद्र की सीएचवी और दक्षिण प्रभाग कार्यालय से डॉ. आशा शामिल थीं। केईएम अस्पताल के डाॅ. सक्सैना,डॉ. रवि ऑर्थो, डॉ. मकरंद शेगोघर नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. चयनिका विश्वास, डॉ. वैभव सक्सेना की सहभागिता से स्वास्थ्य कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।स्वास्थ्य शिविर में रक्तचाप, मधुमेह,नेत्र जांच,हड्डी जांच एवं सामान्य जांच की गई।जहां सैकड़ों लाभार्थिय

श्री यमाई माता महिला सेवाभावी संस्था के कार्यालय का उद्घाटन

Image
श्री यमाई माता महिला सेवाभावी संस्था के कार्यालय का उद्घाटन मुंबई। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कुर्ला पश्चिम सुंदरबाग में श्री यमाई माता महिला सेवाभावी संस्था के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विमलेश दुबे, अध्यक्ष राजश्री पाटिल, सचिव जयश्री शेवाले, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी साईनक, छाया इंगले, विनय डोलस, विजय शंकर मिश्रा एवं सभी सदस्य उपस्थित थे।

राजभर समाज द्वारा मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई सुहेलदेव जयंतीनारायण राजभर ,कृपा शंकर सिंह तथा विक्रम प्रताप सिंह ने किया सभा को संबोधित

Image
राजभर समाज द्वारा मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई सुहेलदेव जयंती नारायण राजभर ,कृपा शंकर सिंह तथा विक्रम प्रताप सिंह ने किया सभा को संबोधित भायंदर। राजभर समाज सेवा संघ, महाराष्ट्र द्वारा राष्ट्रवीर भर सम्राट महाराजा सुहेलदेव  की जयंती सिवार गार्डेन, मीरा रोड (पूर्व) में संघ के संस्थापक अध्यक्ष लालमनी राजभर के नेतृत्व में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नारायण राजभर पशुधन विकास परिषद सदस्य, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त (उत्तर प्रदेश) ने सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक विषयों पर विष्लेषण किया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री  कृपाशंकर सिंह तथा शिवसेना युवा नेता विक्रम प्रताप सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए मीरा रोड में राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया। अतिथि सुनील राय, विनय शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, नान्हक राजभर, बलिराम राजभर, रामदुलारे राजभर व संघ के संरक्षक तारकेश्वर राय, रमाकांत राजभर, सुखदेव राजभर, रमेश राजभर,रामसुरत राजभर,सरोज राजभर, ओमप्रकाश

शांत हो चुके मीरा रोड की पिच पर हिंदुत्व कार्ड का खेल

Image
शांत हो चुके मीरा रोड की पिच पर हिंदुत्व कार्ड का खेल  भायंदर। मीरा भायंदर शहर मे इन दिनों एक स्वयं घोषित हिंदू शेरनी निर्दलीय विधायक गीता जैन की काफी चर्चा है.25 फ़रवरी को मीरा रोड मे तेलंगाना के विधायक और हिंदूवादी फायर ब्रांड नेता टी. राजा की रैली आयोजित की गयी थी. टी. राजा अपने विवादस्पद बयानों के लिए जाने जाते है.साथ ही राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के समय निकाली गयी रैली मे रामभक्तो पर नयानगर इलाके मे हुई हिंसा के चलते शहर मे कानून व्यवस्था को  लेकर पुलिस चिंतित थी.इसलिए 19 फ़रवरी को शिवाजी महाराज जयंती के मौके पर उनकी प्रस्तावित रैली और सभा को पुलिस प्रशासन ने इजाजत नहीं दी थी. लेकिन फिर कोर्ट के आदेश के बाद शर्तो के साथ उन्हें सिर्फ रैली की परमिशन मिली. गौरतलब है की ये पूरा आयोजन सकल हिंदू समाज और अन्य हिंदू वादी संगठन ने किया था लेकिन अदालत के आदेश के बाद विधायक गीता जैन एक्टिव मोड मे आ गयी और इस पूरे कार्यक्रम को हाईजैक करने मे लग गयी. हालांकि सूत्रों का कहना है की ये योजना उन्ही की थी लेकिन पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए उन्होने आयोजक मंडली को प्रायोजित कर दिया.जिसकी तस्

मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं सुभाष चन्द्र बोस ट्रस्ट के पदाधिकारी श्री अशोक चौबे को जन्मदिन की बधाई देने वालों का लगा तांता

Image
मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं सुभाष चन्द्र बोस ट्रस्ट के पदाधिकारी श्री अशोक चौबे को जन्मदिन की बधाई देने वालों का लगा तांता  ठाणे  मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं सुभाष चन्द्र बोस ट्रस्ट के पदाधिकारी श्री अशोक चौबे जी का जन्म दिवस उनके आवास पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सभी अनेक मंडलों के अध्यक्ष, एवं कलवा पूर्व के अनेक पार्टियों के पदाधिकारी तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहकर उनको जन्मदिन की शुभेच्छा दिया। जिसमें शरद पवार गुट के पदाधिकारी बी पी शर्मा ,संजय अहिरे ,हरीश पाल , लक्ष्मण मोरे , लालचंद सरोज , गोविंद पटेल , पत्रकार अनिल वर्मा , अशोक यादव , चिंटू वर्मा,डाक्टर चंद्रेश पटेल ,जैकी हासमी ,नागेश बोराडे , विक्रम कांबले तथा तमाम रहिवासी उपस्थित रहे।

भा.ना.कल्याण संस्था द्वारा जरूरत मंद लोगो को दिया गया ब्लड

Image
भा.ना.कल्याण संस्था द्वारा जरूरत मंद लोगो को दिया गया ब्लड जौनपुर भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति जौनपुर के कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।संस्था के बढ़ते कदम के साथ एक और मिशाल कायम होते हुए दिखा।समाजसेवा के क्षेत्र में सहायता प्रदान करते हुए सुनीता पत्नी सुरेन्द्र शर्मा ग्राम वर्धा जिला आजमगढ़ का देव हॉस्पिटल सीहीपुर नईगंज डॉ आर पी यादव के यहां uterus के आपरेशन के लिए एक यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ने पर संस्था सचिव प्रमोद शर्मा के कहने पर संस्था अध्यक्ष दिनेश के निर्देश पर श्रीराम मेमोरियल ब्लड सेंटर से एक यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया गया।उक्त सहयोगी संस्था के तरफ से सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सुनीता के स्वास्थ हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। उक्त खबर नंदवंशी शैलेंद्र शर्मा संस्था प्रभारी व मुख्य सचिव ने दीप साहित्य को दी।

सुंदरकाण्ड पश्चात श्रीराम का लगा जयकारा झूम उठे भक्त

Image
सुंदरकाण्ड पश्चात श्रीराम का लगा जयकारा झूम उठे भक्त  मुंबई महानगर के विक्रोली (पश्चिम) स्टेशन के परिसर में वरिष्ठ समाजसेवी बाबुल्ले शर्मा के आयोजन में माताजी की चौकी एवं सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में भक्तों की अपार उपस्थिति ने श्रीराम एवं माता दी के जयकारे तथा भजन  से संपूर्ण परिसर झूम उठा।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, हरिकेश शर्मा नंदवंशी, संतोष निरंकार शर्मा, एडवोकेट अनिल शर्मा,मनोज जगदीश शर्मा,एडवोकेट बी डी शर्मा,रामजनम शर्मा,पवन शर्मा,पुनीत शर्मा,रानी शर्मा,जया शर्मा,त्रिवेणी शर्मा एवं जय शंकर शर्मा उपस्थित थे।पूजन,अर्चन पश्चात महाप्रसाद वितरण तत्पश्चात आयोजक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

भारत तब और अब*

Image
*भारत तब और अब*           बड़ी मसक्कत और जद्दोजहद के बाद,लाखों नौनिहालों के बलिदान के बाद,लाखों महिलाओं की बरवादी के बाद भारत एन केन प्रकारेण आजाद हुआ|क्रांतिवीरों  के सपनों को तार तार करते हुए सत्ता के भूखे दलालों और चमचों ने मिलकर अखण्ड भारत को दो टुकड़े करके आपस में बाँट लिए|बाँटे तो वह भी ढंग से नहीं बाँटे|पाकिस्तान बनाये तो वह भी दो भाग में|एक भाग उत्तरी पश्चिम,दूसरा भाग पूर्वी उत्तरी|पाकिस्तान को भी सत्तालोभियों ने ढंग से नहीं बनाया|बँटवारा जब धार्मिक आधार पर हुआ तो वह भी ढंग से नहीं हुआ|जो हमारे तीर्थ स्थल थे उसे पाकिस्तान को दे दिए|जिसमें मुख्य रूप से ननकाना साहिब गुरुद्वारा है|जो हमारी कथित खींची गई सीमा रेखा से केवल 35 किलोमीटर की दूरी पर है,उसे भारत में होना चाहिए था|क्योंकि वह गुरुद्वारा हमारे देश के महान संत गुरुनानक जी की जन्मस्थली  है|सिक्ख पंथियों का पवित्र धर्मस्थल है|लेकिन सत्तालोभियों ने इस पर ध्यान न  देते हुए एक ऐसे आफिसर द्वारा बँटवारे को स्वीकार किए,जो भारत में पहली बार कदम रखा|जिसको भारतीय भू भाग के बारे में कुछ अता पता नहीं था|उसने बाँट दिया|और हमार

हिंदी प्रचार एवं शोध संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

Image
हिंदी प्रचार एवं शोध संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न   भायंदर। वसंतोत्सव के अवसर पर हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्था मुंबई द्वारा 205 वीं मासिक काव्यगोष्ठी का आयोजन डॉ. सुधाकर मिश्र की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि डॉ.प्रमिला पाण्डेय कानपुर, विशिष्ट अतिथि आध्यात्मिक साधक एवं योग गुरु अर्जुनधर द्विवेदी प्रयागराज एवं संस्था के महासचिव डॉ.उमेश चन्द्र शुक्ल के संयोजन में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर डॉ. कृपाशंकर मिश्र ने सरस्वती वंदना करके विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।डॉ.दयानंद शर्मा पूर्व अध्यक्ष,अहमदनगर स्नातकोत्तर महाविद्यालय,प्रो. डॉ.उमेश चन्द्र शुक्ल,डॉ. कृपाशंकर मिश्र,भोलानाथ तिवारी भारतांचली अध्यक्ष, सामाजिक साहित्यिक जागरूकता मंच मुंबई, श्रीधर मिश्र आत्मिक,डॉ.संगीता तिवारी,डॉ.निशा सिंह  आदि कवियों ने काव्य के विविध छंदों से सुसज्जित काव्यमय इन्द्रधनुषी,पीतरंगी, गुलाबी वातावरण तैयार कर दिया।काव्य रसिकों को फागुनी रंग कि विशेष अनुभूति हुई । कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव डॉ.उमेश चन्द्र शुक्ल ने किया एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार भोलानाथ तिवारी भारतांचली ने व्यक्त किया।

स्वरचित कहानी सम्मेलन का आयोजन*

Image
*स्वरचित कहानी सम्मेलन का आयोजन*    अखिल ब्रह्म विज्ञान संस्थान, राजभाषा हिंदी प्रचार संस्थान एवं महापंडित राहुल सांकृत्यायन फाउंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में डाॅ.श्रीभगवान तिवारी जी के मार्गदर्शन में स्वरचित कहानी सम्मेलन का कार्यक्रम आर.के. कॉलेज बचानी नगर में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाज सेवक धर्म-अर्थ-कर्म के साधक राष्ट्रसेवा में समर्पित सर्वजन शुभचिंतक श्री राम कुमार पाल जी ने की एवं समस्त कहानीकारों, कवियों, एवं अतिथियों को स्मृतिचिह्न प्रदान किया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जनार्दन मिश्र जी, विशेष अतिथि श्री देवेंद्र तिवारी जी, विशिष्ट अतिथि श्री चिंतामणि द्विवेदी जी, सम्मान्य अतिथि आर. के. सर समारोह की शोभा बढ़ा रहे थै। आचार्य राम व्यास उपाध्याय ने स्वस्ति वाचन एवं कवयित्री रोशनी किरण ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। रोशनी जी ने समसामयिक एक गीत भी सुनाया।     डाॅ.श्रीभगवान तिवारी जी ने कहानी विधा पर प्रकाश डाला। कहानीकारों में श्री रामस्वरूप साहू, राम सिंह, आचार्य रामव्यास, डॉ. अवनीश सिंह, रीना राय, उषा साहू, अजय शुक्ल, डाॅ.चन्द्

जयंतीलाल मराठी माध्यमिक शाळेत दहावीच्या विद्यार्थ्यांचा निरोप समारंभ संपन्न

Image
जयंतीलाल मराठी माध्यमिक शाळेत दहावीच्या विद्यार्थ्यांचा निरोप समारंभ संपन्न मुंबई: आज दिनांक 26/02/2024 रोजी जयंतीलाल वैष्णव मार्ग मनपा मराठी माध्यमिक शाळा घाटकोपर (प), मुंबई येथे इयत्ता दहावीच्या विद्यार्थ्यांचा निरोप समारंभाचा कार्यक्रम संपन्न झाला. या वेळी प्रमुख पाहुणे म्हणून  सुनीता खाडे मॅडम (निरीक्षक मनपा मराठी माध्यमिक शाळा),  अंबरसिंग मगर सर (मुख्याध्यापक मनपा माध्यमिक शाळा) आणि शिक्षणतज्ज्ञ चंद्रवीर बंशीधर यादव सर  हे उपस्थित होते त्यांनी इयत्ता दहावीच्या विद्यार्थ्यांना अमूल्य मार्गदर्शन केले व आपले अनुभव सांगितले. विद्यार्थ्यांनी देखील आपापले मनोगत व्यक्त केले. शाळेचे मुख्याध्यापक  सागर पवार सर  सहकारी शिक्षक व  रमेश अभिमान कानगुडे सर  वैभवकुमार डमरे सर यांनी आपापले मनोगत व्यक्त करून उपस्थित प्रमुख पाहुण्यांचे आभार मानले.सूत्र संचालन आणि आभार प्रदर्शन रमेश कानगुडे सर यांनी केले.