आदर्श शिक्षक रहे लालजी यादव की सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न

आदर्श शिक्षक रहे लालजी यादव की सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न
मुंबई। मलाड(पूर्व) पारेख नगर स्थित कुरार गांव मनपा हिंदी शाला क्रमांक 3 में सादगी की मूर्ति, शिक्षा को समर्पित, मृदुभाषी,समाजसेवी एवं वरिष्ठ शिक्षक लालजी बी.यादव का यादगार  विदाई समारोह लगभग चार घंटे तक बहुत ही उत्साही वातावरण में संपन्न हुआ।  विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरसेवक विनोद मिश्रा एवं  नगरसेविका धनश्री वैभव भरडकर  उपस्थिति रही।समारोह  मनपा शालाओं के अधीक्षक अशोक मिश्रा की अध्यक्षता एवं प्रसिद्ध  मंच संचालक ,शिक्षाविद् शरद सिंह के संचालन में संपन्न हुआ।समारोह में सम्मानीय अतिथि के रूप में शिक्षा निरीक्षिका भाग्यश्री यादव,आयकर अधिकारी दिनेश यादव,इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर लल्लन यादव , पश्चिम रेलवे के गार्ड रमेश यादव, शिक्षक सेना मुंबई के उपाध्यक्ष मनीराम यादव ,मुख्याध्यापक  रामराज पाल, चंद्रभान बचई  राम,फुलादेवीजैसवार,सरिता चौहान,पूर्व मुख्याध्यापक बिरेंद्र प्रताप सिंह, दादर स्थित जय बजरंग डेरी के मालिक ,सभी की निस्वार्थ भावना से सहायता करने वाले,यादव समाज के गौरव उद्योगपति ब्रहमदेव यादव,कवि पत्रकार रामसिंह आदि उपस्थित थे।मानपत्र वाचन  वरिष्ठ शिक्षक गुलाब धर पाण्डेय ने किया।वक्ताओं मेंअजय सिंह,राजेश सिंह,इंद्रबहादुर यादव , एड.सुरेंद्र यादव,श्रेया यादव ने अपने विचार रखे।सभी वक्ताओं ने सत्कारमूर्ति को शिक्षा जगत का आदर्श बताया।उपस्थित जनों ने शाल,पुष्प गुच्छ ,श्री फल एवं भेट वस्तु देकर सत्कारमूर्ति का  सत्कार किया।अपने संबोधन में सत्कार मूर्ति ने अपने चचेरे बड़े भाई ब्रहमदेव यादव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि मुझे और मेरे चचेरे भाई राजेश यादव को मुंबई को कर्म भूमि बनवाने का पूरा  श्रेय इन्हीं को है व चचेरे भाई राजेश यादव के प्रति भी अटूट स्नेह प्रकट किया।समारोह में श्री यादव के परिवार,रिश्तेदार एवं शिक्षक मित्र उपस्थित थे।शिक्षिका  ललीता यादव ,राजेश हरिश्चन्द्रे की शानदार संगीत प्रस्तुति रही।विंध्यवासिनी डेरी फार्म के मालिक तारनाथ यादव      समरजीत यादव(दादा),सुरेंद्र यादव के साथ ही बहुत सारे लोगो की गरिमामय उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन