काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ मंच से होगा फागुन के रंग कवियों के संग-विनय शर्मा दीप

काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ मंच से होगा फागुन के रंग कवियों के संग-विनय शर्मा दीप
मुंबई
साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ विश्व मंच का आयोजन पूरे मार्च फागुन के रंग कवियों के संग होने जा रहा है जिसका आगाज मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने लाइव कार्यक्रम देकर कर दिया है।इस महोत्सव में आमंत्रित कवियों द्वारा एकल काव्य पाठ होगा। जिसमें प्रमुख रुप से पुष्पेंद्र शर्मा, प्रेमलता उपाध्याय,अविदा जी, गिरधारी खंडेलवाल, बृजेंद्र मिश्रा, कामेश्वर कुमार कामेश, अर्चना तिवारी, डॉ सूर्य प्रकाश मिश्र गौतम, कवियत्री मंजू लोढ़ा,महेंद्र भट्ट,प्रमोद मिश्र निर्मल, डॉक्टर शिवदत्त शर्मा, अनीता त्रिपाठी अनुपम, रामजी लाल त्रिवेदी, प्राची मिश्रा, लालाराम बृजवासी, नरेंद्र शर्मा नरेंद्र, कमलेश सक्सेना शहज, बसंत श्रीवास्तव, रिमझिम झा, अलका गुप्ता प्रियदर्शनी, रीता झा, विजय प्रताप शाही, अशोक निर्दोष, विनय शर्मा दीप व्यंकेस राज गुप्ता जैसे और भी साहित्यकारों की उपस्थिति में यह काव्य महोत्सव फागुन के रंग कवियों के संग होने जा रहा है। इसका आयोजन संस्था के संस्थापक दीपक शुक्ला चिराग के द्वारा किया जा रहा है एवं संयोजन संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर अंजनी कुमार द्विवेदी, संचालिका पूनम माहेश्वरी, संयोजिका ममता बरोट, संयोजक विकास मिश्र सागर एवं नक्षत्र माहेश्वरी, सह-संस्थापक सुरेश फौजदार एवं उपाध्यक्ष हिमांशु देशपांडे के द्वारा किया जा रहा है। साहित्य जगत के मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने इस बात की पुष्टि की है।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती