Posts

Showing posts from February, 2021

हिन्दी साहित्य का इतिहास पर व्याख्यान एवं कवि सम्मेलन संपन्न

Image
हिन्दी साहित्य का इतिहास पर व्याख्यान एवं कवि सम्मेलन संपन्न  मुंबई  साहित्यिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था "राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ" के पटल से रविवार दिनांक 28 फरवरी 2021 को दिवाकर चंद्र त्रिपाठी के संचालन में विनय शर्मा दीप द्वारा हिन्दी साहित्य का इतिहास विषय पर व्याख्यान तथा कवियत्री प्रमिला मेहरा किरण के संचालन में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न हुआ।कवि सम्मेलन तथा साहित्यिक व्याख्यान का आयोजन एवं संयोजन राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ" के संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम(श्रावस्ती),अध्यक्ष अनिल कुमार राही (मुंबई),संयोजक संजय द्विवेदी (कल्याण- महाराष्ट्र),सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर(लखीमपुर खीरी), संरक्षक दिवाकर चंद्र त्रिपाठी "रसिक" (छत्तीसगढ़) एवं मीडिया प्रभारी विनय शर्मा "दीप" (ठाणे-महाराष्ट्र),उपाध्यक्ष सत्यदेव विजय (मुंबई),कोषाध्यक्ष प्रमिला किरण,उपसचिव प्रियंका भोर के सहयोग से संपन्न हुआ। संस्था के पदाधिकारी दीप का संक्षिप्त परिचय जानकर लगा कि वास्तव में दीप जी अपने कुल के दीप हैं।जिन्होंने हिन्दी,अवधी एवं भोजपुरी भाषाओं में गीत, क

संस्था एक प्रयास भारत के तत्वावधान में हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

Image
संस्था एक प्रयास भारत के तत्वावधान में हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन  मुंबई  साहित्यिक संस्था "संस्था एक प्रयास भारत" के तत्वावधान में रविवार दिनांक 28 फरवरी 2021 को आॅनलाइन झूम ऐप पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू चौरसिया की अध्यक्षता व महाराष्ट्र इकाई अध्यक्ष गज़लकार  अनिल कुमार राही के संयोजन तथा अमित मालवीय हर्ष के कुशल संचालन में भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व मुशायरा संपन्न हुआ।उक्त कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से विनय शर्मा दीप (जौनपुर- उत्तर प्रदेश),प्रीतम श्रावस्ती (श्रावस्ती उप्र),दुर्गा गुप्ता (मुंबई),प्रियंका कटरे (पुणे) तथा प्रियंका रामटेके (सिवनी),मृदुला रोजिंदर की शानदार उपस्थित तथा उनकी रचनाओं ने सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।उक्त संस्था के पदाधिकारियों राजेन्द्र चौहान (संस्थापक),हेमंत कुमावत (राष्ट्रीय महामंत्री),ममता वाणी (राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष), महेन्द्र पवार (राष्ट्रीय संरक्षक व महाराष्ट्र प्रभारी) के आशीर्वाद से गोष्ठी सफल हुई।

*भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे की मासिक गोष्ठी संपन्न*

Image
*भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे की मासिक गोष्ठी संपन्न* ठाणे अखिल भारतीय साहित्य परिषद महाराष्ट्र संलग्न साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक संस्था भारतीय जन भाषा प्रचार समिति ठाणे (बहुभाषी काव्यगोष्ठी) की विशेष मासिक काव्य गोष्ठी बसंत ऋतु के स्वागत में शनिवार दिनांक 27 फरवरी 2021 को मुन्ना विष्ट कार्यालय सिडको बस स्टॉप ठाणे में संपन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता श्रीमती  शिल्पा सोनटक्के ने की तथा मुख्य अतिथि श्रीमती प्रभा शर्मा सागर रहीं।गोष्ठी का संचालन करते हुए  विनय शर्मा दीप ने सर्वप्रथम मां शारदे की वंदना प्रभा शर्मा से करवाते हुए उपस्थित साहित्यकारों को बसंत ऋतु पर आधारित रचनाओं के रसास्वादन से सभी को मंत्रमुग्ध करा दिया। साहित्यकारों में अनिल कुमार राही,जवाहर लाल निर्झर, लाल बहादुर यादव कमल, रमाशंकर यादव, एडवोकेट अनिल शर्मा, अनीता रवि,कल्पेश यादव, अश्विनी कुमार यादव, टी आर खुराना, भुवनेन्द्र सिंह विष्ट, डाॅक्टर वफ़ा सुल्तानपुरी, श्रीमती नीरजा, एच बी पांडे,डाॅक्टर मीरा त्रिपाठी पाण्डेय, उमाकांत वर्मा, घायल कानपुरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।अंत में गोष्ठी की अध्यक्षता कर

अखिलेश यादव ने किया स्वामी अड़गड़ानंदजी महाराज का दर्शन

Image
अखिलेश यादव ने किया स्वामी अड़गड़ानंदजी महाराज का दर्शन मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मिर्जापुर स्थित शक्तेशगढ़ आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के दर्शन के लिये पहुँचे। अखिलेश यादव के साथ पूर्व सांसद और मंत्री कैलाशनाथ  सिंह यादव, पूर्व सांसद रामचरित निषाद, पूर्व विधायक बाबा दुबे , विधायक लक्की यादव और वरिष्ठ समाजसेवी लालचंद प्रजापति मौजूद थे।  इस दौरान अखिलेश यादव ने आश्रम में लगभग 3 घंटे रहे और स्वाजी के स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व स्वामीजी कोरोना से पीड़ित हुए थे।अखिलेश यादव और स्वामीजी के बीच धार्मिक और आध्यात्मिक मुद्दे पर विचार विमर्श हुआ। गौरतलब है कि इस आयोजन में अखिलेश यादव के करीबी वरिष्ठ समाजसेवी लालचंद प्रजापति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

बीजेपी नगरसेविका के काम का श्रेय लेना ,कांग्रेस को पड़ा भारी

Image
बीजेपी नगरसेविका के काम का श्रेय लेना ,कांग्रेस को पड़ा भारी मुंबई: राजनीति के क्षेत्र में दूसरे के कामों का श्रेय लेने की घटनाएं आम मानी जाती है। परंतु मलाड में बीजेपी नगर सेविका जया तिवाना के काम का श्रेय लेना कांग्रेस को भारी पड़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालाड के ओरलम में स्थानीय बीजेपी नगरसेविका जया तिवाना के बीएमसी बजट से यहां बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज नाला, नए रोड तथा स्ट्रीट लाइट का काम मंजूर किया गया था। जया तिवाना ने इन कामों के उद्घाटन के लिए शनिवार की शाम 5 बजे का समय निर्धारित किया था। स्थानीय लोगों को इस संबंध में निमंत्रण पत्र भेजे गए थे। इसी बीच तिवाना के काम का श्रेय लेने के लिए स्थानीय विधायक तथा पालक मंत्री असलम शेख ने पहले ही आकर उद्घाटन कर दिया। असलम शेख के इस कार्य से स्थानीय लोग अवाक रह गए। मामले की जानकारी होते ही नगरसेविका जया तिवाना ने निर्धारित समय पर सांसद गोपाल शेट्टी के हाथों उद्घाटन कराया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। तिवाना ने कहा कि कांग्रेस की हालत ,अंधे के हाथ बटेर लगना ज

नागरिकों की हिफाजत के लिए मदन सिंह ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे

Image
नागरिकों की हिफाजत के लिए मदन सिंह ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे भायंदर: भायंदर पूर्व स्थित वार्ड क्रमांक 2 में नगर सेवक मदन सिंह के प्रभाग निधी से आर एन पी पार्क, राहुल पार्क,व आशा नगर में लगाये गये २० कैमरे का लोकार्पण महापौर श्रीमती ज्योत्स्ना हसनाले ,वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक  मिलिंद देशाई , प्रमोद पाटिल , रोहिदास पाटिल, सभापति मीना कांगणे ने किया। इस अवसर पर उपेन्द्र सिंह,रथिन दत्ता, गिरी, जटाशंकर पांडे,ललीत पांडे, संतोष गोले , संतोष बसंत, सुरेश सरोज ,कमला जोशी,वासंती पाटिल, सुषमा मेहता समेत सभी पदाधिकारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पत्रकारों से बात करते हुए मदन सिंह ने कहा कि वार्ड में चोरी की घटनाओं को रोकने तथा नागरिकों को सुरक्षा प्रदान किए जाने की दिशा में उन्होंने यह कदम उठाया।

खार में मनाई गई संत रोहिदास की जयंती

Image
खार में मनाई गई संत रोहिदास की जयंती मुंबई: संत शिरोमणि गुरु रोहिदास महाराज की जयंती के अवसर पर शिवसेना नगरसेवक चंद्रशेखर वासुदेव वायंगणकर,राष्ट्रीय चर्मकार समाज के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव सरोज ताई बिसोरे,तालुका अध्यक्ष छगन जाधव ने खार स्थित मंदिर में जाकर गुरु की पूजा की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर अंकुश जाधव,सोनावले काका,गणेश खैरे,दत्ता माने,मारुती शिंदे,सौ.लता लोकरे, जयश्री खैरे,पुष्पां जाधव, जिजा जाधव,वनिता कांबळी, पुष्पा गायकवाड उपस्थित रहे।

पेनाल्टी रसीद के साथ फ्री मास्क देने की अपील

Image
पेनाल्टी रसीद के साथ फ्री मास्क देने की अपील   मुंबई : उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने मनपा आयुक्त इकबाल चहल से मास्क ना पहनने वालों को पेनाल्टी की रसीद के साथ फ्री मास्क देने की अपील की है। जयप्रकाश सिंह के अनुसार सिर्फ पेनाल्टी मारने से लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाती। पेनल्टी मारने के बाद भी वह व्यक्ति बिना मास्क के ही आगे चलता रहता है, जिससे संक्रमण का भय बना रहता है। पेनाल्टी रसीद के साथ मास्क दिए जाने से तत्काल संक्रमण का खतरा टल जाता है। उसके साथ साथ उसके संपर्क में आने वाले लोग भी सुरक्षित रहेंगे।

मनपा शिक्षण विभाग ने ऑनलाइन मनाया,राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

Image
मनपा शिक्षण विभाग ने ऑनलाइन मनाया,राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मुंबई: भारत के महान वैज्ञानिक डॉ सी वी रमन की स्मृति में मनाये जानेवाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज शिक्षण अधिकारी श्री महेश पालकर के मार्गदर्शन में बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के पश्चिमी उपनगर द्वारा सराहनीय प्रस्तुतीकरण के साथ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। कुल 804 लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। प्रमुख वक्ताओं में विज्ञान अधिकारी निर्मल कुमार झा, वैज्ञानिक प्रथमेश हिरवे, मुख्याध्यापिका उषा रातुड़ी , शिक्षिका शीला रानी पांडे ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को विज्ञान के प्रति आकर्षित किया। उपशिक्षणाधिकारी श्रीमती सुजाता खरे तथा उपशिक्षणाधिकारी इंदर सिंह कडाकोटी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के मार्गदर्शक के रुप में अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा , विभाग निरीक्षक श्रीमती भाग्यश्री यादव तथा श्रीमती मीनाक्षी निषाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन महापौर पुरस्कृत शिक्षक शरद सिंह ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में मनपा बच्चों ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस

बदलापुर के।धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रमेश मिश्रा

Image
बदलापुर के।धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रमेश मिश्रा जौनपुर: बदलापुर विधानसभा के भाजपा विधायक रमेश मिश्रा आज बदलापुर के पास स्थित भूसी का पूरा, बिठुवा कला गांव में त्रिगुणायत परिवार द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचकर उपस्थित लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर समाजसेवी ओमप्रकाश त्रिगुणायत, संतोष पांडे, सत्येंद्र ,सत्यव्रत, अच्छेलाल त्रिगुणायत, अजय त्रिगुणायत आदि उपस्थित रहे। धार्मिक अनुष्ठान में विधायक कोअपने बीच पाकर त्रिगुणायत परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ओमप्रकाश त्रिगुणायत ने परिवार की तरफ से विधायक रमेश मिश्रा का अभिनंदन किया।

रमेश कुमार धाकड़ अध्यक्ष बनने पर प्रवासी मेवाड़वासियों में खुशी की लहर

Image
रमेश कुमार धाकड़ अध्यक्ष बनने पर प्रवासी मेवाड़वासियों में खुशी की लहर मुंबई:  मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिशोदा क्षेत्रपाल भेरुनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष पद पर मेवाड़ के उद्योगपति दानवीर भामाशाह मेवाड़ रत्न समाजरत्न जैसे सैकड़ों सम्मानों से अलंकृत शिशोदा के मूल निवासी एवं मुंबई के सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी रमेश कुमार हमेरमल धाकड़ की नियुक्ति की गई है। रमेश धाकड़ के इस पद पर नियुक्त किए जाने से पूरे देश में बसे मेवाड प्रवासियों समेत सकल जैन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद रमेश धाकड़ के पहली बार मुुंबई आगमन पर जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। मालाड स्थित मंशापूर्ण क्षेत्रपाल मंदिर में  सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में मंदिर के छोगालाल रोशनलाल सोहनलाल धाकड़ सहित मंदिर ट्रस्ट की तरफ से भव्य सत्कार किया गया। मुंबई के गिरगांव स्थित सनराइज सोसाइटी में प्रवासियों द्वारा उनका लीलाबेन तिलकराज सिंघवी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बीस

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेचे सुरक्षा रक्षक श्री.संघपाल समाधान गवई यांचा सत्कार

Image
बृहन्मुंबई महानगरपालिकेचे सुरक्षा रक्षक श्री.संघपाल समाधान गवई यांचा सत्कार  मुंबई  दि. २६ फेब्रुवारी २०२१ रोजी म्युनिसिपल मजदूर युनियन ,मुंबई  यांचे वतीने बाळ दंडवते स्मृति,  ना. म. जोशी मार्ग येथील संघटना कार्यालयात करण्यात आला.  दि.  १९  फेब्रुवारी  २०२१ रोजी काॅटनग्रीन जलाशय येथे  श्री. गवई कर्तव्यावर असताना शस्त्रधारी दोन गुंड  चोरी करण्याच्या उद्देशाने घुसल्याचे गवईना दिसले  गवई यांनी प्रसंगावधान राखून त्या शस्त्रधारी  गुंडांचा सामना केला त्यांना चांगलाच चोप सुद्धा दिला.  मात्र ते दोघे असल्याने पळुन गेले.   श्री.  संघपाल गवई यांनी स्वतःच्या जीवाची पर्वा न करता दोन शस्त्रधारी गुंडांचा सामना केला व त्यांना पळवुन लावले आणि महानगरपालिकेच्या मालमत्तेचे रक्षण केले.  सुरक्षा रक्षक श्री. संघपाल समाधान गवई यांच्या ह्या कर्तव्यनिष्ठ व धाडसी कामगिरीबद्दल  आज म्युनिसिपल मजदूर युनियनने  मुंबई महानगरपालिकेचे प्रमुख सुरक्षा अधिकारी श्री.  रविंद्र पाटील साहेब यांचे शुभहस्ते सन्मानपत्र , शाॅल आणि पुष्पगुच्छ देऊन सत्कार केला. ह्या शुभ प्रसंगी  म्युनिसिपल मजदूर य

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.रामपूजन पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि।

Image
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.रामपूजन पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि। मुंबई: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामपूजन पटेल  का गत दिनों 81 वर्ष की आयु में तेलियरगंज, प्रयागराज पर निधन हो गया।     दिवंगत आत्मा की शांति हेतु एक शोक सभा का आयोजन केशव पाड़ा, मुलुंड(प.)पर किया गया।    इस अवसर पर डॉ बाबुलाल सिंह पटेल (अध्यक्ष-महाराष्ट्र कूर्मि क्षत्रिय समाज),क़िलाचंद यादव (अध्यक्ष-अ भा यादव महासभा,मुंबई),डॉ दीपक सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष-युवा कूर्मि क्षत्रिय सभा, लखनऊ),डॉ. सचिन सिंह (अध्यक्ष-युवा ब्रिगेड असोसिएशन), बीरेंद्र पाठक (अध्यक्ष-महानगरी मित्र मंडल),अजय पटेल (अध्यक्ष-युवा कूर्मि  क्षत्रिय समाज,महाराष्ट्र),शिक्षा विद डॉ. आर. एम. पाल, चंद्रवीर बंशीधर यादव(कार्याध्यक्ष मानववादी लेखक संघ), राजकुमार यादव,राकेश मिश्रा,समाजसेवी सुरेंद्र मिश्रा,योगेंद्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह,मनोज सिंह,बृजेश सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।     इस अवसर पर बोलते हुए डॉ बाबुलाल सिंह ने कहा कि स्व पटेल जी 1969 से1977 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य रहे तथा राज्य में आबकारी एवं कारागार मंत्री रहे।198

मनपा के दिव्यांग विद्यार्थियों को मिली मदद

Image
मनपा के दिव्यांग विद्यार्थियों को मिली मदद मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षा विभाग द्वारा संचालित शालाओं में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को समय-समय पर समग्र शिक्षा अंतर्गत विभाग द्वारा मदद दी जाती है। आर दक्षिण वार्ड स्थित बजाज रोड मनपा शाला सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में आज दिव्यांग बच्चों को मुफ्त में थेरपी किट , श्रवण यंत्र, सीपी चेयर, रोलेटर ,व्हिल चेयर,स्मार्ट केन,डेझी प्लेयर प्रदान की गई। इस अवसर पर स्थानीय नगरसेविका श्रीमती प्रियंका मोरे ,उपशिक्षणाधिकारी श्रीमती सुजाता खरे ,अधीक्षक अशोक मिश्रा, जिला समन्वयक नीता चौधरी , विशेष शिक्षक पल्लवी टेपन,मिनाक्षी मांदाडे,सुचिता धुमाळ , प्रविण  बोंडे,सुलक्षणा शिशुपाल ,लेखा लिपिक  निर्मला जोशी उपस्थित रहे।

चौरसिया महासभा द्वारा मातृ-पितृ दिवस का आयोजन

Image
चौरसिया महासभा द्वारा मातृ-पितृ दिवस का आयोजन मुंबई: अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा, दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश लक्खूलाल चौरसिया के मार्गदर्शन में महिला प्रकोष्ठ महाराष्ट्र की महामंत्री  रंजीता चौरसिया एवं मुंबई जिला उपाध्यक्ष राकेश चौरसिया द्वारा महासभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष कमलेश हरस्वरुप चौरसिया तथा महाराष्ट्र प्रदेश की महिला अध्यक्षा अनुराधा चौरसिया की विशेष उपस्थिति में एक अलौकिक, अद्भुत कार्यक्रम मातृ - पितृ दिवस का आयोजन किया गया। महिला प्रकोष्ठ की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्षा अनुराधा चौरसिया ने बताया कि इस कार्यक्रम ‌के द्वारा समाज को एक नई दिशा प्रदान करने की एक छोटी सी पहल की गई है। निश्चित ही यह कार्यक्रम भविष्य में विशाल रुप धारण करेगा। उन्होंने बताया कि यह पूरा कार्यक्रम रंजीता चौरसिया ने अपने खर्चे पर करवाया। मेरे आग्रह करने पर भी उन्होंने किसी से कोई राशि नहीं दी ली। उन्होंने ये भी बताया कि ऐसी महामंत्री पाकर वे धन्य हो गई हैं। निश्चित ही इनकी जोड़ी भविष्य में अकबर-बीरबल की जोड़ी साबित होगी। अनुराधा चौरसिया ने कहा कि आज के आधुनिक युग में बच्चों म

मातृभाषा दिवस संपन्न

Image
मातृभाषा दिवस संपन्न मुम्बई । भारत सरकार के शिक्षा मन्त्रालय के निर्देशानुसार केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, क. जे. सोमैया परिसर, विद्याविहार, मुम्बई द्वारा मातृभाषा दिवस का आयोजन आभासीय रूप से किया गया । इस आभासीय कार्यक्रम में हिन्दी भाषा सलाहकार सदस्य, भारत सरकार के गजेन्द्र सोलंकी ने कहा कि भारत की प्रत्येक मातृभाषा स्वाभिमान की भाषा है, हर एक भारतीय को अपने भाषा के प्रति स्वाभिमान होना चाहिए । किन्तु हमारी ही भाषा श्रेष्ठ है यह नहीं होना चाहिए, एक दूसरे को श्रेष्ठ समझने से ही भारतीय सभ्यता और संस्कृति श्रेष्ठ साबित होगी । हिन्दी को राजभाषा के रूप में संविधान में मान्य किया गया है । जिसको राष्ट्र भाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए, तभी भारत को वैश्वीकरण के दौर में विकसित किया जा सकता है । उन्होंने हिन्दी में हर दिल में धड़कता एक प्यारा हिन्दुस्तान, वन्दे हिन्दीमातरम् इन काव्यों के द्वारा राजभाषा हिन्दी के सौन्दर्य को उपस्थित किया । साथ ही प्रवासी भारतीयों के लिए गीत के माध्यम से दिल में हिन्दुस्तान जिन्दा है ऐसा गीत गाकर प्रवासी भारतीयों को समर्पित किया । सोलंक

लेखक नितिन पाडावे की पुस्तक का विमोचन संपन्न।

Image
लेखक नितिन पाडावे  की  पुस्तक का विमोचन संपन्न।                 मुंबई:घाटकोपर पूर्व स्थित गुरूकृपा सभागृह में घाटकोपर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं राकांपा की स्थापना के समय से मुंबई विभागीय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय सचिव,लेखक नितिन पाडावे ने अपनी पत्नी नमिता( 'संध्या')की याद में' *संध्या* 'शीर्षक से पुस्तक लिखी है।जिसका विमोचन मराठी दैनिक प्रहार समाचार पत्र के संपादक सुकृत खांडेकर ने किया।इस समारोह में वरिष्ठ लेखक काशीनाथ माटल,एरोली  चिंचपाडा नवी मुंबई मनपा अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डॉ .सुषमा विनोद सारूकटे एवं कोपरखैराने की चिकित्सा अधिकारी डॉ. उज्ज्वला बारापत्रे ,बृहन्मुंबई राकांपा गट नेता राखीताई जाधव,राकांपा महाराष्ट्र  प्रदेश प्रवक्ता क्लाइड क्रासटो,प्रकाशक हिंदूराव जाधव,संजय जयवंत कुरूप, शिक्षाविद्  चंद्रवीर बंशीधर यादव,रोशन सीलीमकर  आदि  गणमान्यों  की उपस्थिति में संपन्न हुआ।पुस्तक के विमोचन के अवसर पर पुस्तक के लेखक पाडावे ने कहा कि पुस्तक की विक्री के पश्चात् प्राप्त हुई संपूर्ण धनराशि कैंसर पीड़ितों की सहायता हेतु दी जाएगी।

मीरा रोड में स्वादिष्ट - द फास्ट फूड हब का शुभारंभ

Image
मीरा रोड में स्वादिष्ट - द फास्ट फूड हब का शुभारंभ मीरा-भायंदर: मीरारोड पूर्व के रामदेव पार्क में सेवानिवृत्त मनपा शिक्षक अरूण कुमार सिंह तथा राकांपा के जिला सचिव डॉ वीरेंद्र सिंह के स्वादिष्ट - द फास्ट फूड हब का उद्घाटन शिवसेना के मीरा-भायंदर विधानसभा प्रमुख विक्रम प्रताप सिंह तथा राकांपा नेता संतोष पेंडुरकर, हिंदी भाषी विभाग के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, राजेश उपाध्याय, पंकज बेदी, गुलाबधर पांडे, अमर फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, विद्याशंकर चतुर्वेदी, ब्रिशेन प्रताप सिंह (शिवा सिंह), शिक्षक सुरेश सिंह, राकांपा की महिला जिलाध्यक्ष सुप्रिया माईणकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अन्य अतिथियों में जतिंदर सिंह मोगा, अनिल साबले, ताहिर जमीनदार, सुनील करवटा, नितिन किणी, सुनील पंडित, अनंत म्हात्रे, नवाज गैबी, उमेश पाटिल, फिरोज तांबोली, दीपक शेलार, प्रकाश मुरकुटे, रवि कांबले, फारूक खान, अरूण तांबोली, दिलीप सुर्वे, वीरेंद्र सावंत, प्रियंका धुरी, जया पवार, शीतल गायकवाड़, हेमलता गायकवाड़, नीता हर्सोरा, बीना हर्सोरा, स्नेहल पर

बाटी चोखा और शायरी के बीच कृपाशंकर सिंह ने विरार के हिंदीभाषियों से किया जनसंपर्क

Image
बाटी चोखा और शायरी के बीच कृपाशंकर सिंह ने विरार के हिंदीभाषियों से किया जनसंपर्क विरार :   उत्तर भारतीय समाज के तेज तर्रार नेता एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह परिश्रम संकल्प यात्रा को भारी उस्फुर्त सकारात्मक प्रतिसाद मिलता देख गुरुवार को थोड़ा शायरा अंदाज में आ गए। उन्होंने कहा, भरोसे के जुगनू जब संग-संग जगमगाने लगेंगे… सच, अंधेरों में भी रास्ते खुद नजर आने लगेंगे।कृपाशंकर सिंह ने गुरुवार को विरार इलाके में उत्तर भारतीय समाज से जनसंपर्क करते वक्त कहा, बिखरने के तो लाख बहाने मिल जायेंगे। आओ हम जुड़ने के अवसर ढूंढें।  यह जरूरी नहीं कि हर शख्स हमसे मिलकर खुश हो, मगर हमारा प्रयास यह रहे कि हमसे मिलकर कोई दुखी न हो। गौतलब है कि उत्तर भारतीय समाज के लोकप्रिय तेज तर्रार नेता कृपाशंकर सिंह ने एक लाख उत्तर भारतीयों से जनसंपर्क कर उनका हालचाल पूछने और उनका दुख-दर्द जाने के लिए गैर-राजनीतिक परिश्रमः द वाइस ऑफ हार्ड वर्कर्स संकल्प संपर्क यात्रा की शुरुआत की है। मुंबई के सांताक्रुज स्थित कलिना इलाके से शुरू हुई संकल्प यात्रा नायगांव, नालासोपारा होते हुए वसई-विराल इलाके तक पहुंच

शिक्षण समिति अध्यक्षा संध्या दोशी ने किया उद्घाटन

Image
शिक्षण समिति अध्यक्षा संध्या दोशी ने किया उद्घाटन मुंबई: मलाड पश्चिम स्थित जनकल्याण नगर में मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित होने वाले सीबीएसई स्कूल का आज शिक्षण समिति अध्यक्ष श्रीमती संध्या विपुल दोशी द्वारा उद्घाटन किया गया इस अवसर पर नगरसेविका श्रीमती गीता किरण भंडारी, पूर्व नगरसेवक अजीत भंडारी, उपशिक्षणाधिकारी श्रीमती सुजाता खरे, अधीक्षक श्रीमती संगीता तेरे, प्रशासकीय अधिकारी सुरेखा खैरमोडे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि महानगर में रहने वाले सामान्य लोगों के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने की दिशा में मुंबई महानगरपालिका द्वारा सीबीएससी स्कूल खोले जा रहे हैं।

साहित्यकार ऋषि होता है- पं.शिवप्रकाश जौनपुरी

Image
साहित्यकार ऋषि होता है- पं.शिवप्रकाश जौनपुरी मुंबई  यह विचार "अंतर्राष्ट्रीय संस्था काव्यसृजन महिला मंच " के स्थापना दिवस पर  बरेली उ.प्र.से पधारे मुख्य अतिथि वरिष्ठकवि आदरणीय श्री ऋषि कुमार जी के सम्मान में आयोजित विशेष काव्य संध्या में पं शिव प्रकाश जौनपुरी जी ने व्यक्त किये  | उन्होंने कहा जैसे संत निरपेक्ष, सत्य,निर्मल व निर्मेय होता है  उसी प्रकार साहित्यकार भी होञता है,दोनो समाज को, मानव को सही दिशा देते हैं|          आदरणीय हौंसिला प्रसाद अन्वेषी जी की अध्यक्षता एवम  वरिष्ठ कवि एन बी सिंह नादान जी के संचालन व मुख्य अतिथि श्री ऋषि कुमार जी की गरिमामय उपस्थिति में एक उत्कृष्ट काव्यगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसके समापन में महिला मंच महाराष्ट्र इकाई की अध्यक्षा सौ.इंदू भोलानाथ मिश्रा ने सभी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित कर अभिनन्दन  किया|           इस विशिष्ट आयोजन की शुरुआत सर्व प्रथम मुख्य अतिथि, अध्यक्ष जी,संचालक, आयोजक आदि के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण- दीप प्रज्ज्वलन - पूजन - अर्चन व सौ.इंदू मिश्रा जी  द्वारा माँ की वन्दना  से हुई|    

शिवसेना में शामिल हुई समाजसेविका मीरा दुबे

Image
शिवसेना में शामिल हुई समाजसेविका मीरा दुबे नालासोपारा: शिवसेना प्रमुख स्व.बाला साहेब ठाकरे  के विचारों से प्रभावित ,मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे,युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के मार्गदर्शन,प्रदेश के नगरविकाश मंत्री  एकनाथ शिंदे,संपर्क प्रमुख आमदार रविन्द्र फाटक के कुशल नेतृत्व को स्वीकार करके आज नालासोपारा पूर्व की कर्मठ समाजसेविका मीरा राकेश दुबे ने शिवसेना उपजिला प्रमुख प्रेमनाथ दुबे (नवीन),उप जिलाप्रमुख प्रवीण महाप्रलकर, वसई तालुका प्रमुख नीलेश तेंदुलकर,उपतालुका प्रमुख दिवाकर सिंह,युवाशिवसेना नेता पंकज देशमुख, शहर शिवसेना प्रमुख संतोस टेम्बवलकर,सुरेंद्र सिंह (राज) एड.अनिल एन. उपाध्याय,हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदीप मिश्रा, राकेश पी.दुबे की उपस्थिति में शिवसेना में प्रवेश किया।मीरा दुबे का सामाजिक एवम सांस्कृतिक क्षेत्र में गहरा लगाव है,उत्तर भारतीय होने के साथ मीरा दुबे को स्थानीय भूमिपुत्रों के बीच भी बहुत लोकप्रिय हैं।

*रामकथा के मंच से हुआ शुक्लाखेडा उन्नाव में विराट कवि सम्मेलन*

Image
*रामकथा के मंच से हुआ शुक्लाखेडा उन्नाव में विराट कवि सम्मेलन* उन्नाव साहित्यिक,सांस्कृतिक,सामाजिक  संस्था हृदयागंन के तत्वावधान व संस्थापक विधुजी के आयोजन, संयोजन में एक सप्ताह से चल रहे रामकथा के मंच से रविवार  21 फरवरी 2021 को आयोजित हुआ विराट कवि सम्मेलन,जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये 22 कवियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनाथ इंटर कालेज रूझिययी के प्रधानाचार्य और जाने माने कवि रामेश्वरप्रसाद द्विवेदी "प्रलयंकर" ने की।कार्यक्रम का  शुभारम्भ व सम्मान समारोह का संचालन मुंबई के प्रतिष्ठित कवि,संचालक उमेश चन्द्र मिश्र "प्रभाकर" (मुंबई) ने की, तत्पश्चात राम किशोर तिवारी "किशोर" ने भी की। 22 कवियों ने काव्यपाठ किया,जिसमें प्रमुख रूप से श्रीमती व्याख्या मिश्रा (लखनऊ),  श्रीमती विद्युत प्रभा चतुर्वेदी "मंजू "(देहरादून) ,डा0 प्रमिला पाण्डेय (कानपुर); श्रीमती शीतल बाजपेयी तथा डा0 कमलेश शुक्ला "कीर्ती " व मुंबई से डा0 अरूण प्रकाश मिश्र" अनुरागी", शारदा प्र

शिक्षक नेता रामभाऊ काकड का हुआ अभिनंदन

Image
शिक्षक नेता रामभाऊ काकड का हुआ अभिनंदन  मुंबई :  बृहन्मुंबई  मनपा माध्यमिक विक्रोली पार्कसाईट विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रामभाऊ हरि काकड और उनके शिक्षक मित्रों ने टीका लेकर शिक्षकों से अपील की है कि आप सभी जल्द से जल्द टीका ले।

राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के तत्वावधान में मातृभाषा हिन्दी दिवस पर हुआ भव्य कवि सम्मेलन व मुशायरा

Image
राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के तत्वावधान में मातृभाषा हिन्दी दिवस पर हुआ भव्य कवि सम्मेलन व मुशायरा  राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ व रागिनी की दुनिया के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 21 फरवरी 2021 को मातृभाषा हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कवि सम्मेलन व मुशायरे का खूबसूरत आयोजन किया गया।जिसका संचालन संस्था के संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम जी ने अपने बेहतरीन अंदाज़ में किया।मातृभाषा हिन्दी दिवस पर माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर वंदना के साथ  उपस्थित सभी साहित्यकारों, गज़लकारो ने अपनी-अपनी विधाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।साहित्यकारों में वरिष्ठ गज़लकार मुस्तकीम माहिर रजा (फीरोजाबाद),जीवन पाल जिद्दी (फतेहपुर),ज्ञानेन्द्र पाण्डेय (अमेठी) व कृष्ण गोपाल राही (रींवा-मप्र) मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त कवि सम्मेलन का आयोजन एवं संयोजन राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ" के संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम(श्रावस्ती),अध्यक्ष अनिल कुमार राही (मुंबई),संयोजक संजय द्विवेदी (कल्याण- महाराष्ट्र),सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर(लखीमपुर खीरी), संरक्षक दिवाकर चंद्र त्रिपाठी "रसिक"

उत्तर भारतीय विकास संस्था के तत्वावधान में हुआ कवि सम्मेलन

Image
उत्तर भारतीय विकास संस्था के तत्वावधान में हुआ कवि सम्मेलन  मुंबई  नालासोपारा- उत्तर भारतीय विकास संस्था द्वारा नालासोपारा में  कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ।मंच संचालक अनुराग "अंकुर" के कुशल संचालन में    प्रसिद्ध कवि शायर रासबिहारी पांडे ,जितेंद्र चौबे, सी. डी. शर्मा ,राजीव चतुर्वेदी ,विवेक सिंह, कवयित्री प्रियंका दुबे ,कवयित्री राना तबस्सुम और कवि - पत्रकार रवि यादव ने अपनी कविताओं से श्रोताओं  का खूब मनोरंजन किया। इस कार्यक्रम में संस्था के सभी पदाधिकारी अतिथिगण एवं भारी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।

शादी की सालगिरह पर अभिनेता विनोद यादव ने किया गरीबों की मदद

Image
शादी की सालगिरह पर अभिनेता विनोद यादव ने किया गरीबों की मदद मुंबई:  राइजिंग स्टार पुरस्कार से सम्मनित अभिनेता विनोद यादव समाज सेवा में भी आगे रहते है। गुंडा फिल्म से चर्चित हुए एक्टर बहुत जल्द एक वेब सीरीज में भी नजर आएंगे। अन्नी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली वेब सीरीज में विनोद एक अलग तरह की भूमिका में नजर आएंगे।इन दिनों वह अपने परिवार के साथ अलीबाग में छुट्टी मना रहे हैं। विनोद यहां अपनी शादी की तीसरी सालगिरह भी यहीं मना रहे हैं। अभिनेता ने श्री विक्रम विनायक मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने गरीबों को खाने की सामग्री एवं कपड़े बांटे। विनोद समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्य करते रहते हैं। उन्होंने लॉकडाउन के समय में भी कई जरूरतमंद लोगों की मदद की थी। विनोद की शादी की सालगिरह पर तमाम उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाइयां दी हैं।विनोद ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह के मौके पर अपने सभी चाहने वाले को दिल से धन्यवाद दिया है। साथ ही सभी को उनकी आने वाली वेब सीरीज के बारे में जल्द ही खुलासा करने की बात कही है। ज्ञात हो कि विनोद यादव को सिंगापुर में यशी फिल्म्स द्वारा आय

समरस फाउंडेशन ने किया वरिष्ठ पत्रकार राजदेव तिवारी का अभिनंदन

Image
समरस फाउंडेशन ने किया वरिष्ठ पत्रकार राजदेव तिवारी का अभिनंदन भायंदर: महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा कल भायंदर सत्ता के संपादक तथा मीरा भायंदर वार्ताहार संघ के अध्यक्ष राजदेव तिवारी का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पांडे तथा संस्था के विशेष सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय उपस्थित रहे। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह तथा उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव ने संस्था द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को ,समय-समय पर अखबार के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के लिए पत्रकार राजदेव तिवारी को धन्यवाद दिया।

समन्वय संकल्प का कार्यक्रम स्थगित

Image
समन्वय संकल्प का कार्यक्रम स्थगित  मुंबई:विगत 36वर्षों से साहित्य ,समाज,शिक्षा और सभी सृजनशील व्यक्तित्वों को  प्रोत्साहन देने  हेतु कृत संकल्प मुंबई महानगर  की प्रसिद्ध संस्था समन्वय संकल्प    विभिन्न समाराहों का आयोजन करती रहती है।आगामी 27और 28 फरवरी,2021को दो दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन मालाड (पूर्व)के शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल सभागृह में  किया गया था।जिसमें पहले दिन 27फरवरी को नई शिक्षा नीति पर चर्चा एवं शिक्षकों का सम्मान एवं दूसरे दिन 28फरवरी को साहित्यिक आयोजन (जिसमें पुस्तकों का लोकार्पण )होने वाला था।लेकिन मुंबई में कोरोना से लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर समन्वय संकल्प के प्रबंध ट्रस्टी अनिरूद्ध पाण्डेय ने संपूर्ण आयोजन स्थगित किया है।जैसे ही समय अनुकूल होगा समारोह आयोजन की सूचना हर सज्जन तक संस्था द्वारा पहुंचाई जाएगी।

कृपाशंकर सिंह की जनसंपर्क यात्रा में पहले दिन ही जुड़े 10 हजार लोग

Image
कृपाशंकर सिंह की जनसंपर्क यात्रा में पहले दिन ही जुड़े 10 हजार लोग मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह की परिश्रम जनसंपर्क यात्रा के पहले दिन ही करीब 10 हजार लोग उनसे जुड़े। देखा जाए तो यह संख्या किसी चमत्कार से कम नहीं है। कृपाशंकर सिंह के अनुसार बड़ी संख्या में सभी धर्मों के हिंदी भाषियों का आशीर्वाद, प्रेम और आत्मीयता जुड़ रही है, जो "परिश्रम" के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। प्रथम दिन की यात्रा में पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, एड. अखिलेश चौबे, राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी, कांग्रेस महासचिव आसिफ फारुखी, रत्नेश सिंह, श्रवण कुमार कनौजिया, भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह, संजय सिंह, रामबक्श सिंह, एम.पी.सिंह, पूर्व नगरसेवक सुरेश ठाकुर, झुनझुनवाला कॉलेज के डॉ. राजेंद्र सिंह, मुंबई कांग्रेस के लीगल सेल के उपाध्याय एड. आर.पी. पांडे, राम यादव, रामसबद विश्वकर्मा, आर.पी. सिंह, कृपाशंकर पांडे, विनय शुक्ला, सिद्धार्थ शर्मा, ईनायत अली, शकिल खान, अहमद सिद्दीकी, कृपाशंकर तिवारी, नबी रहिम खान, एजाज शाह, रामचंद्र मौर्या सहि

मदारपुर प्रीमियर लीग (एम.पी.एल)- 2021.की विजेता टीम का शानदार प्रदर्शन

Image
मदारपुर प्रीमियर लीग (एम.पी.एल)- 2021.की विजेता टीम का शानदार प्रदर्शन  जौनपुर   रविवार 21/2/21 दिन को मैहर देवी जौनपुर और बदमाश कंपनी जौनपुर के बीच मदारपुर प्रीमियर लीग का फ़ाइनल मुकाबला खेला गया,जिसमें बदमाश कंपनी की टीम बेस्ट ऑफ थ्री मुकाबले में मैहर देवी जौनपुर की टीम को 2-1 से हराकर मदारपुर प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी.. टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए बदमाश कंपनी के खिलाड़ी राजू यादव को "मैन ऑफ द सीरीज" और फाइनल मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करने के लिए मैहर देवी जौनपुर के खिलाड़ी निखिल को "मैन ऑफ द मैच" का पुरस्कार दिया गया.. विजेता टीम बदमाश कंपनी जौनपुर के कप्तान रविन्द्र (डॉक्टर) को 5000 कैश व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम मैहर देवी जौनपुर के कप्तान मनीष सिंह बाबा को 2500 कैश व ट्रॉफी दिया गया,साथ ही टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया गया.. टूर्नामेंट के लिए सबसे अच्छा पल ये रहा कि श्री राममोहन सिंह जी(अपर पुलिस अधीक्षक) पुत्र स्व.लालता प्रसाद सिंह ने वीडियो कॉल द्वारा मदारपुर कमेटी को इस सफल आयोजन के

मंजेश शर्मा बनिडीह जौनपुर का मुंबई आगमन पर भव्य सत्कार किया गया

Image
मंजेश शर्मा बनिडीह जौनपुर का मुंबई आगमन पर भव्य सत्कार किया गया मुंबई, मंजेश शर्मा युवा नेता व समाज सेवक बनीडीह जौनपुर का मुंबई आगमन पर अनिल शर्मा राष्ट्रीय महासचिव के निजी आवास चर्नी रोड मुंबई पर भव्य सत्कार पुष्प हार व शाल अंग वस्त्र देकरकिया गया साथ मे उपस्थित बनारसी शर्मा समाज सेवक, राकेश शर्मा, सुनील शर्मा, गोपाल शर्मा युवा नेता व भावी प्रधान पद प्रत्यासी धनापुर भदोही, आदि लोग उपस्थित थे मंजेश शर्मा ने कहा कि जब तक युवाओ को सम्मान व आगे नही लायेंगे तब तक समाज के विकास में तेजी नही आयेगा अनिल शर्मा ने युवाओ को आगे लाने के लिए प्रयत्न रहते है इनका मैं हृदय आभार मानता हूँ और इनके नेतृत्व में ही युवाओ में वक नई ऊर्जा लाया जा सकता हैं । हम सभी युवा साथी  अनिल शर्मा के नेतृत्व को स्वीकार करता हूं। धन्यवाद। गौरव शर्मा ( समाजसेवी )

कैंसर पीडितों को देंगे नितिन पाडावे अपनी पुस्तक की बिक्री से प्राप्त धनराशि

Image
कैंसर पीडितों को देंगे नितिन पाडावे अपनी पुस्तक की बिक्री  से प्राप्त धनराशि मुंबई घाटकोपर पूर्व स्थित गुरूकृपा सभागृह में घाटकोपर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं राकांपा की स्थापना के समय से मुंबई विभागीय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय सचिव,लेखक नितिन पाडावे ने अपनी पत्नी नमिता( 'संध्या')की याद में' *संध्या* 'शीर्षक से पुस्तक लिखी है।जिसका विमोचन मराठी दैनिक प्रहार समाचार पत्र के संपादक सुकृत खांडेकर ने किया।इस समारोह में वरिष्ठ लेखक काशीनाथ माटल,एरोली  चिंचपाडा नवी मुंबई मनपा अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डॉ .सुषमा विनोद सारूकटे एवं कोपरखैराने की चिकित्सा अधिकारी डॉ. उज्ज्वला बारापत्रे ,बृहन्मुंबई राकांपा गट नेता राखीताई जाधव,राकांपा महाराष्ट्र  प्रदेश प्रवक्ता क्लाइड क्रासटो,प्रकाशक हिंदूराव जाधव,संजय जयवंत कुरूप, मानववादी लेखक संघ के कार्याध्यक्ष चंद्रवीर बंशीधर यादव,रोशन सीलीमकर ,ज्योति सावंत,प्रणिता श्रृति,श्रदधा मानसी,ओम,अक्षय सावंत किशोर पाडावे,सुनील पाडावे,प्रियंका, अंकिता, रमेश पाडावे,आदित्य,प्रतिक आदि  गणमान्यों  की उपस्थिति में संपन्न हुआ।पुस्तक