Posts

Showing posts from March, 2022

प्रदीप जीता यादव का भव्य सत्कार संपन्न

Image
प्रदीप जीता यादव का भव्य सत्कार संपन्न ठाणे:ठाणे शांति नगर में युवा शिक्षक नेता प्रदीप जीता यादव का उनके शैक्षणिक योगदान को ध्यान में रखकर भव्य सत्कार किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी विजेश यादव,शिक्षाविद् दीना लालता यादव ,विनोद दुबे,सुरज यादव ,अनिल चतुर्वेदी,ने श्री यादव को बधाई दी ।

विचारो के पार जाने का अभ्यास करें- आनंदश्री- आपका सहज मन ही सकारात्मक मन है

Image
 विचारो के पार जाने का अभ्यास करें- आनंदश्री - आपका सहज मन ही सकारात्मक मन है। एक मिनिट भी ध्यान हटी, तो आपकी चेतना को चुरा लिया जाएगा। वही आपकी सच्ची दौलत है। एक बार एक माली जो अपने काम और अपनी बगिया से बहुत प्यार  करता था। एक दिन वह अपने रमणीय बगीचे से गुजर रहा था और एक  जंगली खरपतवार को देखा। माली विशेष रूप से थका हुआ था इसलिए इस काम को टालमटोल कर दिया।  अगले दिन उन्हें दो सप्ताह के लिए किसी अन्य राज्य में अपने रिश्तेदारों से मिलने जाना पड़ा। जब वह वापस आया, तो पीछे का बगिचा तहस नहस  में ढंका हुआ था और उसकी सारी उपज मर गई थी! ध्यान भटकी, दुर्घटना हुई। *प्रतिक्रिया* इसी तरह, अगर हम अपने मन में सिर्फ एक बुरा विचार की अनुमति देते हैं और इसे हटाने में विफल रहते हैं, तो यह अंकुरित हो जाएगा। यदि हम अपने नकारात्मक विचारों को नष्ट करते हैं, तो सकारात्मक लोगों को बढ़ने की अनुमति देकर, वे एक सुंदर बगीचे की तरह हमारे व्यक्तित्व में प्रदर्शित करेंगे, तो यह जीवन सफल हो जाएगा। सकारात्मक विचार की शक्ति ही हमारी सुप्त शक्ति है। नकारात्मक खरपतवार है जो विंध्वस करती है। हमें हमेशा अपने मन

विवेक भ्रष्ट ही पतित होते हैं--- प्रो.डा.अखिलेश शर्मा

Image
विवेक भ्रष्ट ही पतित होते हैं--- प्रो.डा.अखिलेश शर्मा महरौनी(ललितपुर)-- महर्षि दयानन्द सरस्वती योग संस्थान आर्य समाज महरौनी के तत्वाधान में युवा पीढ़ी को वैदिक धर्म के सही मर्म को जनाने हेतु संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य द्वारा आयोजित व्याख्यान माला के क्रम में महाराज भर्तहरि जी द्वारा रचित "नीतिशतक में वर्णित नीतियाँ" विषय पर वैदिक विद्वान आचार्य प्रोफेसर डॉ.अखिलेश शर्मा जलगाँव महाराष्ट्र, सारस्वत अतिथि प्रोफेसर डॉ.दीनदयाल वेदालंकार वेद विभाग गुरूकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार एवं अध्यक्षता स्वामी आर्य तपश्वि दिल्ली एवं संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य के संचालन में सम्पन्न हुआ। वैदिक विद्वान आचार्य प्रोफेसर  डॉक्टर अखिलेश शर्मा जलगाँव महाराष्ट्र ने कहा कि संस्कृत साहित्य के ऐसे अनेक ग्रंथ हैं जिन का परिचय सामान्य जनों को बहुत कम है। हम सब कबीर को जानते हैं तुलसीदास को जानते हैं उनके साहित्य को जानते हैं। पर ऐसे बहुत कम लोग हैं जो महाराज भर्तृहरि   और उनके साहित्य को जानते हैं। महाराज भर्तृहरि के तीन अत्यंत महत्वपूर्ण काव्य है ,  नीति शतक ,शृंगार शतक

राज्यपाल के हाथों संजय मिश्रा को मिला अवार्ड

Image
राज्यपाल के हाथों संजय मिश्रा को मिला अवार्ड मुंबई। महाराणा प्रताप राजपूत महासंघ, ठाणे द्वारा राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए संजय मिश्रा को डायनामिक  सोशल लीडर अवॉर्ड, 2022 प्रदान करते हुए वह महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी। इस अवसर पर संस्था के प्रेसिडेंट एड धनंजय सिंह तथा नवी मुंबई के महापौर सागर नाईक उपस्थित रहे।संजय मिश्रा को अवार्ड मिलने पर मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी रविंद्र मिश्रा, महेश कुड़व, ज्योतिषाचार्य अमोल मोरे, रूपाली पटोले,भावना डंबरे, पुलिस अधिकारी सदाशिव निकम, गुलफरोज मुजावर, चेतना चौधरी, नीला लांबा, सिम्मी जुनेजा, पारसनाथ राय, प्रिंसिपल रेवाथी श्रीनिवासन, ज्योति नायर ,चित्रा कुमार अय्यर आदि ने बधाई दी है।

रमेश किशन के निधन पर कृपाशंकर सिंह ने जताया गहरा दुख

Image
रमेश किशन के निधन पर कृपाशंकर सिंह ने जताया गहरा दुख मुंबई। गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद और बालीवुड अभिनेता रवि किशन शुक्‍ला  के बड़े भाई रमेश किशन शुक्‍ला का बुधवार को निधन हो गया। 52 वर्षीय रमेश किशन कैंसर  सहित कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एम्स  अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। रमेश किशन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा कि रमेश किशन बहुत ही विनम्र ,शालीन तथा मृदुभाषी इंसान रहे। उनके जाने से समाज को गहरा आघात लगा है। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने भी रमेश किशन के निधन पर गहरा दुख प्रगट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु तथा उनके परिजनों को यह सदमा बर्दाश्त करने की ताकत देने की प्रार्थना की है।

भांडुप में राष्ट्धर्म सम्मेलन का क्षत्रिय सेवा संस्था द्वारा आयोजन।

Image
भांडुप में राष्ट्धर्म सम्मेलन का क्षत्रिय सेवा संस्था द्वारा आयोजन। मुंबई: भांडुप पश्चिम  के जैनम हाल में रविवार, 3 अप्रैल 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में राष्ट्रधर्म सम्मेलन का आयोजन क्षत्रिय सेवा संस्था  मुंबई द्वारा किया गया है। प्रमुख वक्ता  के रूप में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ  उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि के रुप में लोक प्रिय सांसद मनोज कोटक  उपस्थित रहेंगे। संस्था अध्यक्ष के. आर .सिंह, महासचिव अजय सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह , सचिव अभिनेश कुमार  बेचन सिंह,मनीष सिंह ,एस.पी.सिंह ,दीपक सिंह, अभय सिंह, ओमप्रताप सिंह ,विनोद कुमार,कन्हैयालाल ,अरविंद सिंह,संदीप सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। क्षत्रिय सेवा संस्था ने  सभी से निवेदन  किया है कि अधिक से अधिक संख्या में  सभी उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाएं और कुलश्रेष्ठ  के विचारों से अवगत हों।

*मन्नत, मान्यता और समाज*घुरहू,कतवारू,मटरू,पनारू....सुनने में कुछ अजीब से नाम

Image
*मन्नत, मान्यता और समाज* घुरहू,कतवारू,मटरू,पनारू.... सुनने में कुछ अजीब से नाम हमारे गाँव-देश की परम्परा में अक्सर सुनने को मिल जाते हैं अमूमन.....! काफी मन्नतों के बाद जन्मे या फिर संतति परम्परा को आगे बढ़ाने की मुराद से...  देर से जन्मे बालक की  जीवन रक्षा के लिए, मान्यताओं और विश्वास पर  दिए जाते हैं ऐसे नाम.....  कभी देव पूजन-श्रृंगार,  कभी मजार पर,  चादर चढ़ाने की मन्नत... कभी नदी में,  आर-पार की माला की मन्नत एवं श्रद्धा का परिणाम होते हैं ये नाम इतना ही नहीं.....  कभी-कभी संतान की रक्षा हेतु गाँव-देश के ही किसी परिचित का नाम माँ-बाप के रूप में  दे दिया जाता है.....!  जाहिर है...... जैविक माँ-बाप अलग और सामाजिक माँ-बाप अलग....! एक रचनाकार तो दूसरा पालनकर्त्ता मित्रों विचार करें और देखें कि.... ईश्वर पर विश्वास और  हमारी सामाजिक व्यवस्था दोनों एक ही तराजू के,  दो पड़ले हैं और साथ ही समतुल्यता की स्थिति में हैं..... एक पड़ला दृष्टिगोचर है तो दूसरा अगोचर..ईश्वरीय विधान...! मन्नत पूरी होने पर,  श्रद्धा पूर्ण समर्पण और  इष्ट-देव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन से इतना तो स्पष्ट है

*आत्ममंथन*यह सत्य है कि...रात में बिस्तर पर जाकर

Image
*आत्ममंथन* यह सत्य है कि... रात में बिस्तर पर जाकर  लेटा हुआ हर व्यक्ति  दिन भर के अपने कर्मों का लेखा-जोखा तैयार कर.... उसका मूल्यांकन करता है, गुण-दोष केआधार पर परीक्षण करता है... अपने निर्णयों का....! मन में ही लड़ता है  अपने सिद्धांतों से और हृदय के भावों से...  मन और मस्तिष्क के बीच रूठने-मनाने का सिलसिला भी चलता रहता है  और फिर धीरे से सुधार की संभावनाएं तलाशते हुए मन को सांत्वना देकर, समझा कर वह सो जाता है  यही आत्ममंथन है....!  यह आत्ममंथन जरूरी भी है परिवार के लिए भी और  समाज के लिए भी.... मन यहीं सोचता है कि विश्वास क्या है......? विश्वासघात क्या है...? छल क्या है..? छलावा क्या है...? साथ ही...... छलता कौन है...?  राज क्या है..? राजदार कौन है..? अपनापन क्या है..? और...  परायापन क्या है....? इसी समय... हर एक पन्ना खुलता है  एक नए सबक के साथ...!  कोई अच्छा तो कोई बुरा..…!  यहीं से..... स्वयं के अस्तित्व एवम अस्मिता को बचाने की,  भावनाओं का उदय होता है...और  तलाश शुरू होती है,  एक नई डगर की......! साथ ही..मन मे पैदा होती है एक नई जिजीविषा... !  इस धारणा के साथ कि....

नवघर पुलिस के हत्थे चढ़ा, महिला की मदद से हफ्ता वसूली करने वाला गिरोह

Image
नवघर पुलिस के हत्थे चढ़ा, महिला की मदद से हफ्ता वसूली करने वाला गिरोह भायंदर। नवघर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, जो गिरोह में शामिल एक महिला की मदद से पहले किसी पुरुष को उसके प्रेम जाल में फंसाता था, फिर उसे पुलिस से पकड़वाने की धमकी देकर लंबी रकम वसूलता था। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद रावत 50 नामक व्यक्ति ने 25 मार्च को नवघर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि ज्योति नामक एक अज्ञात महिला पिछले डेढ़ महीने से लगातर उसे फोन कर मिलने के लिए बुला रही थी। 23 मार्च को ज्योति ने उसे मिलने के लिए शिर्डी नगर, भायंदर पूर्व में बुलाया। प्रमोद रावल के वहां जाने पर ज्योति नामक वह महिला उसे एक बिल्डिंग के एक कमरे में ले गई। पूर्व नियोजित तरीके से महिला ने कमरे में पहुंचते ही प्रमोद की शर्ट के सारे बटन खोल कर उससे लिपट गई। इसी बीच तीन अज्ञात व्यक्ति कमरे में दाखिल हो गए। तीनों ने प्रमोद को पुलिस स्टेशन ले चलने की धमकी दी। पुलिस स्टेशन जाने की बात सुनकर प्रमोद डर गया। तीनों ने उससे दो लाख रुपए की मांग की। प्रमोद ने पास रखे 45 हजार रु

मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडललाउडस्पीकर से अजान देने पर रोक लगाने की मांग

Image
मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल लाउडस्पीकर से अजान देने पर रोक लगाने की मांग मुंबई। मुंबई भाजपा की ओर से ध्वनि प्रदूषण का हवाला देते हुए लाउडस्पीकर से अजान देने पर रोक लगाने की मांग की गई है और साथ ही हिंदू पर्वों को मनाने की अनुमति भी मांगी गई है। मुंबई भाजपा के अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा ने इस संदर्भ में मुंबई के पुलिस आयुक्त  संजय पांडे से मुलाकात की। लोढ़ा के साथ आयुक्त से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में विधायक  अतुल भातखलकर, विधायक  कालिदास कोलंबकर, विधायक  राहुल नार्वेकर, मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य  पवन त्रिपाठी, मुंबई भाजपा के उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष  जयप्रकाश सिंह और भाजपा के दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष  राजेश शिरवडकर शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने इस संदर्भ का एक ज्ञापन पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि मुंबई पुलिस प्रशासन की ओर से ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए नित नए उपक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लेकिन विविध कारणों से मुंबईकरों को ध्वनि प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। इन कारणों में एक महत्व

मृत्युंजय सिंह सिकरारा ब्लाक अध्यक्ष तो महिला अध्यक्ष बनी नूपुर सिंह

Image
मृत्युंजय सिंह सिकरारा ब्लाक अध्यक्ष तो महिला अध्यक्ष बनी नूपुर सिंह जौनपुर( सिकरारा)।  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई सिकरारा कार्यसमिति के तीन वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के पश्चात जिलाध्यक्ष अमित सिंह के निर्देश पर चुनाव पर्यवेक्षक की देख रेख में त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से एकबार पुनः मृत्युंजय सिंह को ब्लाक अध्यक्ष चुना गया साथ ही नूपुर श्रीवास्तव महिला प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष चुनी गई।चुनाव पर्यवेक्षक जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव व चुनाव अधिकारी महिला अध्यक्ष अर्चना सिंह व मछलीशहर महिला ब्लाक अध्यक्ष अफ़साना बानो की उपस्थिति में बैठक प्रारंभ होते ही वरिष्ठ पदाधिकारी राजीव उपाध्याय व इंदु यादव द्वारा सदन में एक बार पुनः मृत्युंजय सिंह के कुशल नेतृत्व में पूरी कार्यसमिति का पुनः नवीनीकरण प्रस्ताव रखा गया, जिसे वहाँ उपस्थिति समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं ने बड़े हर्ष के साथ सर्वसम्मति से ध्वनि मत से स्वीकार करते हुए पारित कर दिया।इसके साथ ही ओंकार पाल को मंत्री राजीव सिंह लोहिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकील रहमान को कोषाध्यक्ष संतोष सिंह को संयुक्त म

मुंबई प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा का शिविर संपन्न विश्व में उपयोगी हो रही हिंदी: शैलेन्द्र श्रीवास्तव

Image
मुंबई प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा का शिविर संपन्न  विश्व में उपयोगी हो रही हिंदी: शैलेन्द्र श्रीवास्तव  मुंबई प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा का दो दिवसीय शिविर भिवंडी तालुका स्थित सुप्रसिद्ध वज्रेश्वरी मंदिर के समीप भाटिया सेनिटोरियम में रविवार को संपन्न हुआ। इसमें विभिन कालेजों के हिंदी प्रोफेसर, स्कूलों के शिक्षक, विभिन्न हिंदीसेवी, संस्थाओं के प्रतिनिधि और हिंदी प्रचारक खासी तादाद में शामिल हुए। शिविर में दो सत्रों में हुई परिचर्चा में 'राष्ट्रभाषा के प्रचार-प्रसार में हिंदी फिल्मों का योगदान' और 'राष्ट्रभाषा और रोजगार' विषयों पर विद्वानों ने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदी अब केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में उपयोगी भाषा बनती जा रही है। टीवी और सिनेमा की लोकप्रियता के साथ ही सोशल मीडिया पर भी हिंदी की उपयोगिता खूब बढ़ती जा रही  है। विश्व के अनेक मुल्कों में भारतीय लोग सक्रिय हैं। वे सभी हिंदी से गहरा जुड़ाव रखते हैं। अनेक मुल्कों में हिंदी की पढ़ाई हो रही है। भारतीय जीवन पद्धति, योग और हमारी संस्कृति पर हिंदी में नि

नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा हुआ कवि सम्मेलन

Image
नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा हुआ कवि सम्मेलन मुंबई सामाजिक सांस्कृतिक साहित्य संस्थान नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में रविवार 27 मार्च 2022 को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनिल कुमार राही ने की तथा मंच का कुशल संचालन वरिष्ठ कवियत्री मुंबई महाराष्ट्र से पारमिता षड़ंगी ने की। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में रावटसगंज उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ साहित्यकार दिवाकर द्विवेदी मेघ विजयगढ़ी, सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश से सूर्यप्रकाश मिश्र गौतम, इंदौर मध्य प्रदेश से नितिन अंचल शलभ, सलाही नेपाल से कवियत्री अमृता अग्रवाल और मयूर विहार दिल्ली से देवेश दिक्षित आदि मुख्य रूप से आमंत्रित थे।अंत में षड़ंगी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया और सम्मान पत्र देकर सम्मानित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा कर दी।

काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ विश्व मंच से शानदार एकल काव्यपाठ

Image
काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ विश्व मंच से शानदार एकल काव्यपाठ मुंबई साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ विश्व मंच के संस्थापक दीपक शुक्ला चिराग के आयोजन संयोजन एवं मार्गदर्शन में एकल काव्य पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें रविवार 27 मार्च 2022 को बिजनौर उत्तर प्रदेश से पूर्व न्यायाधीश स्थाई लोक अदालत,वरिष्ठ साहित्यकार अशोक निर्दोष,सोमवार 28 मार्च 2022 को मुंबई महाराष्ट्र से साहित्यिक पटल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,कवि,गीतकार विनय शर्मा दीप एवं मंगलवार 29 मार्च 2022 को गोपामऊ हरदोई उत्तर प्रदेश से व्यंकेश राज यज्ञसैनी आदि कवियों ने काव्य पाठ करके पटल की शोभा बढ़ाई। अंत में संस्थापक दीपक शुक्ला चिराग ने सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया तथा आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

क्षत्रिय सेवा संस्था मुंबई द्वारा भांडुप में राष्ट्र धर्म सम्मेलन का भव्य आयोजन

Image
क्षत्रिय सेवा संस्था  मुंबई द्वारा भांडुप में राष्ट्र धर्म सम्मेलन का भव्य आयोजन मुंबई रविवार, 3 अप्रैल 2022 को, जैनम हाल, भांडुप (पश्चिम) में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर राष्ट्र धर्म सम्मेलन का आयोजन क्षत्रिय सेवा संस्था  मुंबई द्वारा किया गया है। प्रमुख वक्ता  के रूप में परम आदरणीय श्री पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि के रुप में लोक प्रिय सांसद श्री मनोज कोटक जी  उपस्थित रहेंगे। संस्था अध्यक्ष के आर सिंह, महासचिव अजय सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह , सचिव अभिनेश कुमार  बेचन सिंह,मनीष सिंह दीपक सिंह, अभय सिंह, ओमप्रताप सिंह ,विनोद कुमार,कन्हैयालाल ,अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। क्षत्रिय सेवा संस्था ने  सभी से निवेदन  किया है कि अधिक से अधिक संख्या में  सभी उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाएं और कुलश्रेष्ठ जी के विचारों से अवगत हों।

बिल्डर देवेंद्र पांडे ने श्रीकांत मिश्र के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Image
बिल्डर देवेंद्र पांडे ने श्रीकांत मिश्र के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत मुंबई। अंधेरी पश्चिम के लोखंडवाला परिसर में रहने वाले मुंबई के बिल्डर देवेंद्र हनुमान पांडे ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मलाड पूर्व लब्धि अपार्टमेंट्स में रहने वाले श्रीकांत मिश्रा के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। श्री पांडे के अनुसार 2012 में, नवजीवन  एसआरए कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के चिप प्रमोटर श्रीकांत मिश्रा को प्राप्त शिकायतों के आधार पर हटा दिया था। जिसके चलते हुए लगातार बिल्डर देवेंद्र पांडे को परेशान और परेशान कर रहा था।और पैसे मांग रहा था, श्री पांडे के अनुसार 2015 में श्रीकांत मिश्रा ने उनके चेकबुक से चोरी कर एक चेक  पर गलत तरीके से 30 करोड़ रूपए की रकम भरकर जनवरी 2022में निकालने का असफल प्रयास किया। श्रीकांत की हरकतों से परेशान देवेंद्र पांडे ने उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 379 तथा 420, धोखाधड़ी और चोरी का मामला दर्ज कराया है। ओशिवारा पुलिस मामले की जांच कर एफ आई आर दर्ज कर दी है। माननीय न्यायालय ने जमानत  रद्द कर दी है, श्रीकांत मिश्रा पुलिस से फरार हो गया है, ओशिवरा पुलिस

उपशिक्षणाधिकारी सुजाता खरे ने विजेता क्रिकेट टीम को दिया पुरस्कार

Image
उपशिक्षणाधिकारी सुजाता खरे ने विजेता क्रिकेट टीम को दिया पुरस्कार मुंबई। कांदिवली पश्चिम स्थित बजाज रोड म्यूनिसिपल स्कूल के मैदान में पश्चिमी उपनगर की उपशिक्षणाधिकारी सुजाता खरे की अध्यक्षता में अंडर आर्म क्रिकेट मैचों का आयोजन किया गया। इस क्रिकेट मैच में पश्चिमी उपनगरों की कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया।  आखिरी मैच  के - पश्चिम बनाम पी - दक्षिण के बीच हुआ। इस मैच में के वेस्ट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 45 रन बनाए।  पी साउथ ने 6 ओवर में 44 रन बनाए।  पी साउथ को आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे लेकिन हेमंत गुरव के शानदार कैच से पी/साउथ दो रन से हार गया और के/वेस्ट (अंधेरी) विजयी हुआ।  शरण्य हिरेमठ ने शानदार बल्लेबाजी की और राकेश ने शानदार गेंदबाजी की।इस दौरान क्रिकेट फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी।उपशिक्षणाधिकारी सुजाता खरे ने वेस्ट विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।  पंकज संखे को मैन ऑफ द मैच और राकेश बभानिया को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इस अवसर पर पश्चिमी उपनगर की अधीक्षक मीना मारू, प्रशासकीय अधिकारी अफसाना जिया, प्रशासकीय अधिकारी  निशा यादव, प्रशासकीय अधिकारी

प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द को लेकर नाना पटोले के खिलाफ होगी कार्रवाईगृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने दिया आश्वासन

Image
प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द को लेकर नाना पटोले के खिलाफ होगी कार्रवाई गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने दिया आश्वासन मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने से नाराज भाजपा पदाधिकारियों की शिकायत पर उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है, ऐसा आश्वासन भरा पत्र राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने पुलिस विभाग को दे दिया है। ज्ञातव्य है कि महाराष्ट्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के आपत्तिजनक बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में मंत्रालय के पास स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने अनशन किया था। लोढ़ा ने राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से भी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने और गाली देने वाले बयान को लेकर नाना पटोले की गिरफ्तारी की मांग की थी। लोढ़ा ने पटोले के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अनशन किया था जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था जिन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया था। इ

हरजु गरजु संघ की होली हुडदंग की सर्वत्र हो रही है प्रशंसा।

Image
हरजु गरजु संघ  की  होली हुडदंग  की सर्वत्र हो रही है प्रशंसा। मुंबई:हरजु गरजु संघ एवम युवा ब्रिगेड एसोसिएशन* द्वारा *"होली हुडदंग"* का आयोजन भान बाई निवास,गोकुल हॉस्पिटल के सामने, म गांधी रोड़,मुलुंड(प),मुंबई पर *डॉ बाबुलाल सिंह एवं डॉ. सचिन सिंह* द्वारा आयोजित किया जाता है।   इस अवसर पर सुप्रसिद्ध लोकगीत गायक  नरेंद्र भारती,शर्मिला यादव,राजीव रंजन*एवं टीम कमलेश,जगदीश,रमेश,मोती,तिरंगा मास्टर,द्वारा फगुआ,बेलवारिया, भोजपुरी गीतों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन इस वर्ष चर्चा का विषय है।   कांग्रेस नेता उत्तम गीते,राजेश इंगले,कैलाश पाटील, एड. अमित पाटील(राकांपा नेता), एड .संतोष दुबे, एड. लालचंद पटेल, डॉ .गणेश जायसवाल, डॉ. ब्रह्मानंद पांडे, डॉ. सुधाकर पाटील, डॉ. संतोष मौर्य, डॉ .संतोष यादव, डॉ .आर .पी. वर्मा,मंदार शेलार,राकेश राघवन,उत्तर भारतीय समाजसेवी राजाराम शर्मा, मंगला शुक्ला,बीरेंद्र पाठक,दयाशंकर सिंह,अरुण दीक्षित,संदीप वर्मा,रमेश सिंह,रमेश जायसवाल,संतोष विश्वकर्मा,चंदन शर्मा,विजय ठक्कर,विनोद तन्ना,ओमप्रकाश मिश्रा,रामराज सिंह,मोहनलाल राज,भगवान किशोर तिवारी, राजकुम

अ.भा.सा.प. अध्यक्षपदी प्रा.प्रवीण दवणे यांची निवड.....

Image
अ.भा.सा.प. अध्यक्षपदी प्रा.प्रवीण दवणे यांची  निवड..... अखिल भारतीय  स्तरावर  सर्व भारतीय  भाषांच्या  संवर्धनासाठी आणि  समृद्धी  साठी कार्यरत  असणाऱ्या  अखिल भारतीय साहित्य परिषदेच्या  महाराष्ट्र शाखेच्या  प्रदेश  अध्यक्षपदी  सुप्रसिद्ध साहित्यिक प्रा. प्रवीण  दवणे यांची निवड करण्यात आली आहे. दि.27 मार्च  रोजी  मुंबई  येथे  झालेल्या अखिल भारतीय साहित्य परिषदेच्या महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी बैठकीत  सर्वानुमते  प्रा.दवणे  यांची  निवड  करण्यात आली. परिषदेचे  कार्याध्यक्ष  प्रा.डॉ.  नरेंद्र  पाठक  यांनी प्रविण  दवणे  यांचे नाव  सुचवले व संघटन मंत्री  श्री. सुनील  वारे  यांनी  दवणे  सरांच्या  नावास  अनुमोदन दिल्यावर  उपस्थित  सर्व सदस्यांनी  सर्वानुमते  मान्यता  दिली. अखिल भारतीय साहित्य परिषद 1966 पासून साहित्य  क्षेत्रात, राष्ट्रीय  विचार घेऊन  सर्व  भारतीय  भाषांमध्ये कार्यरत  आहे. अ.भा.साहित्य  परिषदेच्या महाराष्ट्रातील  कामाला दवणे  सरांच्या  नेतृत्वामुळे  साहित्यिक  उंची  प्राप्त  होऊन  सर्व जिल्ह्यात  काम  नव्याने  गती  घेईल . याच  बैठकीत  प्रा.डॉ. नरेंद्र  पाठक यांची 

कवि - पत्रकार रवि यादव " कलमकार " सम्मान से सम्मानित

Image
कवि - पत्रकार रवि यादव "  कलमकार " सम्मान से  सम्मानित मुंबई।  भाारत में उर्दू पत्रकरिता के 200 साल पूरे होने  पर  पत्रकार विकास फाउंडेशन द्वारा  मुशायरा तथा सम्मान समारोह का आयोजन खिलाफत हाउस में  किया गया । इस अवसर पर कवि पत्रकार रवि यादव को वरिष्ठ पत्रकार सरफराज आरजू एवं वरिष्ठ पत्रकार तथा कांग्रेसी नेता निजामुद्दीन राइन के हाथों शॉल और स्मृति चिन्ह देकर "  कलमकार " सम्मान से सम्मानित किया गया । मुंबई।  भाारत में उर्दू पत्रकरिता के 200 साल पूरे होने  पर  पत्रकार विकास फाउंडेशन द्वारा  मुशायरा तथा सम्मान समारोह का आयोजन खिलाफत हाउस में  किया गया । इस अवसर पर कवि पत्रकार रवि यादव को वरिष्ठ पत्रकार सरफराज आरजू एवं वरिष्ठ पत्रकार तथा कांग्रेसी नेता निजामुद्दीन राइन के हाथों शॉल और स्मृति चिन्ह देकर "  कलमकार " सम्मान से सम्मानित किया गया ।

फेडरेशन ऑफ ऑर्गन एंड बॉडी डोनेशन संस्था द्वारा हुआ भव्य कवि सम्मेलन

Image
फेडरेशन ऑफ ऑर्गन एंड बॉडी डोनेशन संस्था द्वारा हुआ भव्य कवि सम्मेलन मुंबई। जेष्ठ नागरिक मंडल सभागृह रानी लक्ष्मीबाई उद्यान कल्याण एवं फेडरेशन ऑफ ऑर्गन एंड बॉडी डोनेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार दिनांक 27 मार्च 2022 को कल्याण पश्चिम में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।कवि सम्मेलन का उद्देश्य अंगदान के बारे में लोगों के प्रति जागरूकता पैदा करना था।संस्था के अध्यक्ष श्रीपुरुषोत्तम पवार जी ने अंगदान पर विशेष संबोधन दिया एवं लोगों को अंगदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र सोनवने ने की तथा इसका संयोजन कल्याण शहर के वरिष्ठ साहित्यकार मदन कुमार उपाध्याय एवं प्रायोजक कल्याण शहर से नागराजन अय्यर ने किया।मंच का खूबसूरत संचालन हास्य व्यंग्यकार सत्यदेव विजय ने बखूबी किया। मुंबई व आसपास के जिलों से आमंत्रित साहित्यकारों में नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष,ग़ज़लकार अनिल कुमार राही, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं गीतकार कवि विनय शर्मा दीप, नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष एवं व्यंग्य के हस्ताक्षर सत्यदेव विजय, प्रवीण देशमुख सतीश केतकर बा

रमा साहित्यिक मंच द्वारा हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

Image
रमा साहित्यिक मंच द्वारा हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन मुंबई साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था रमा साहित्यिक मंच लखनऊ द्वारा रविवार दिनांक 27 मार्च 2022 को अपराहन 2:00 बजे से ऑनलाइन वर्चुअल ब्रॉडकास्टर फेसबुक लाइव मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता लखनऊ की मशहूर गजलकारा आदरणीय मंजू सक्सेना ने की मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रख्यात कवि आदरणीय विनय दीप शर्मा उपस्थित थे तथा विशिष्ट अथिति मुंबई से ही मशहूर संगीतकार एवं गजलकार आदरणीय आनंद पांडे केवल रहे।सर्व प्रथम महेश चन्द गुप्ता की वाणी वंदना से काव्य गोष्ठी का आगाज होने के वाद मंच के महा सचिव डॉ प्रमोद पल्लवित जी के कुशल संचालन में जिन काव्य मनीषियों ने काव्य पाठ किया,उनमे सर्व श्री अरविन्द रस्तोगी,महेश चन्द गुप्ता,मंच की संस्थापिका,अध्यक्षा कवयित्री शीला वर्मा मीरा,डॉ प्रमोद कुमार पल्लवित,एवं आदरणीय आनंद पाण्डेय व विनय शर्मा दीप व मंजू सक्सेना प्रमुख थे। दो घंटे चलें कार्यक्रम मे सभी काव्य मनीषियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से होली की रंगीन बौछारों के साथ बिभिन्न सम् सामयिक विषय पर  भी सभी का

केईएम नर्स वेलफेयर सोसायटी का वार्षिक स्नेह सम्मेलन सम्पन्न

Image
केईएम नर्स वेलफेयर सोसायटी का वार्षिक स्नेह सम्मेलन सम्पन्न मुंबई। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कोरोना काल के दौरान डॉक्टरों के साथ-साथ एक सहयोगी के रूप में उनके अद्वितीय प्रदर्शन के लिए नर्सिंग समुदाय का आभार व्यक्त किया जिसके चलते जिससे नागरिकों को राहत मिली। ऐसी नर्सों को न्याय दिलाने के लिए समाज को हर स्तर पर पहल करने की जरूरत है।केईएम नर्स वेलफेयर सोसायटी 2022 की कार्यकारिणी ने केईएम नर्स भवन के परिसर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया था। मुख्य अतिथि के रूप में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने नर्स के काम के प्रति सम्मान व्यक्त किया और कहा कि वह भविष्य में उन्हें आनेवाली समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाएंगे और उसका निराकरण करने का प्रयास करेंगे। रुग्ण मित्र विनोद साडविलकर ने केईएम की नर्स की मदद से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने के लिए आभार व्यक्त किया।वार्षिक स्नेह संमेलन में मेट्रन प्रतिमा नाईक, सिस्टर इंचार्ज मेघना गांगुर्डे, असिस्टंट मेट्रन लता कांबले, सिस्टर इन्चार्ज रिध्दी राणे, वाॅर्ड असिस्टंट रविंद्र वरखडे, सिस्टर ट्यूटर ज्यो

उत्तर भारतीय स्नेह मिलन कार्यक्रम, बाटी चोखा के साथ संपन्न

Image
उत्तर भारतीय स्नेह मिलन कार्यक्रम, बाटी चोखा के साथ संपन्न                                                                        मुंबई। उत्तर भारतीय स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन, मुंबई युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री प्रवीण भानुशाली व शुभ्रांशु दीक्षित के द्वारा रविवार को चांदीवली सेठिया नगर 90 फीट रोड किशोर बाग हाल में संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रमुख अतिथि पूर्व मंत्री संजय उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तीवाना,  प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, संजय पांडे ,आरडी यादव, युवा मोर्चा मुंबई के महासचिव दीपक सिंह, वसीम खान, आशुतोष उपाध्याय के साथ-साथ इस मौके पर हजारों की संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग इस स्नेह मिलन में भाग लिया। इस मौके पर संजय उपाध्याय ने उत्तर भारतीय स्नेहमिलन रखने के लिए कार्यक्रम के आयोजक प्रवीण भानुशाली शुभ्रांशु दीक्षित को बधाई देते हुए कहा कि आज उत्तर भारतीय स्नेह मिलन में जिस हिसाब से उत्तर भारतीय समाज के हर तबके के लोग कार्यक्रम में दिख रहे हैं ऐसा ही जोश उत्तर भारतीय समाज के लोग बनाए रखें और

बेस्टश प्रेस मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किए गए ओमप्रकाश प्रजापति

Image
बेस्टश प्रेस मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किए गए ओमप्रकाश प्रजापति मुंबई। केशव गोरे स्मारक ट्रस्ट, गोरेगांव पश्चिम में 26 मार्च, शनिवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में दैनिक उत्तरशक्ति समाचार पत्र के संपादक ओमप्रकाश प्रजापति को बेस्ट प्रेस मीडिया अवॉर्ड बालीवुड के अंजन गोस्वामी के द्वारा प्रदान किया गया।  इस अवसर पर उप संपादक प्रेम चंद मिश्रा व कामगार नेता समाजसेवी तथा कांग्रेस महासचिव अनिल  गणाचार्य भी मौजूद रहे।

बुलंदशहर महोत्सव कवि सम्मेलन संयोजन कवयित्री अंजलि शिशौदिया

Image
बुलंदशहर महोत्सव कवि सम्मेलन संयोजन कवयित्री अंजलि शिशौदिया जब अपनी जन्मस्थली के प्रशासनिक अधिकारी जिलाधिकारी साहब,सिटी मजिस्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी, ए डी एम सर,सभी शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित करे और और देश के सर्वश्रेष्ठ काव्य साधक मंच पर हो तो जीवन के बेहद गौरव शाली क्षणों को प्रदान करने के लिए ईश्वर का बहुत बहुत हार्दिक आभार धन्यवाद प्रकट करती हूं।विश्वविख्यात गीत ऋषि संतोष आनंद जी को देवतुल्य श्रोंताओं और अधिकारियों को कई बार खड़े होकर तालियों से सम्मान,आदरणीय श्री हरिओम पंवार जी,आ अर्जुन शिशौदिया जी,आई ए एस अखिलेश मिश्रा जी, डॉ कीर्ति काले जी, डॉ रुचि चतुर्वेदी जी,पंकज शर्मा जी,विनोदपाल जी, प्रवीण राही जी,सभी सर्वश्रेष्ठ काव्य साधकों को सादर नमस्कार प्रणाम बहुत बहुत हार्दिक आभार धन्यवाद।दीदी मिथलेश सोलंकी,अनुज चौहान भैया,भैया हेमंत सिंह,भगवत प्रसाद शर्मा,विनीता राणा,अर्चना सिंह, डॉ ईश्वर सिंह जी,ओंकार सिंह और सभी देवतुल्य भाई बहनों का आभार अभिनंदन नमन वंदन। जय मां शारदे

प्रथम नगर आगमन पर विधायक ने माना कार्यकर्ताओं का आभार

Image
प्रथम नगर आगमन पर विधायक ने माना कार्यकर्ताओं का आभार सुल्तानपुर( चांदा)।  नगर पंचायत कोइरीपुर स्थित सेठ रामदुलार मैरिज लान में व्यापारियों व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अपने प्रथम नगर आगमन पर विधायक सीताराम वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। मैं कार्यकर्ताओं के साथ आम अवाम के लिए उपस्थित रहने का पूरा प्रयास भी करता रहूंगा। श्री वर्मा ने अपने संबोधन कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा और किसानी के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए काम करेगी। इस मौके पर विधानसभा संयोजक इंद्र देव मिश्र नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर साहू डॉ एलके दुबे के अलावा बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायक का जोरदार अभिनंदन किया ।

भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा मनाई गई महादेवी वर्मा की जयंती

Image
भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा मनाई गई महादेवी वर्मा की जयंती मुंबई साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था भारतीय जन भाषा प्रचार समिति ठाणे एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वाधान में महादेवी वर्मा की जयंती के उपलक्ष्य में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन शनिवार 26 मार्च 2022 को मुन्ना विष्ट कार्यालय ठाणे पश्चिम में आयोजित किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार परम पूज्य उमेश शुक्ला विदेह जी महाराज ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार टी आर खुराना एवं वरिष्ठ साहित्यकार आर एल वर्मा उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी कवि विनय शर्मा दीप ने की।गोष्ठी में उपस्थित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार भुवनेंद्र सिंह बिष्ट,शिल्पा सोनटक्के,प्रभा शर्मा सागर,कवयित्री अनिता रवि,सुधा बहुखंडी,सुभाष चतुर्वेदी,संस्था सचिव अनिल कुमार राही,शिव शंकर मिश्रा आदि मुख्य रूप से थे। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने महादेवी वर्मा की जयंती पर उन्हें याद किया तथा होली मिलन समारोह को भी मनाते हुए होली गीत सभी ने पढ़ी। अंत में अनिल कुमार राही ने उपस्थित सभी

डॉ.निलेश कोल्हे को जन्मदिन की शुभेच्छा

Image
डॉ.निलेश कोल्हे को जन्मदिन की शुभेच्छा मुंबई : शिक्षाविद्  रेवणनाथ रोहोकले  सर के भांजे एवं चिकित्सा जगत के नामंकित चिकित्सक डॉ.निलेश कोल्हे का आज जन्मदिन है।उन्हें सर्वप्रथम रोहकले सर ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा है  कि आज चिकित्सा जगत में जिस तरह से मेरे भांजे  डॉ.निलेश कोल्हे मरीजों की सेवा कर रहे हैं उससे  हम लोगों को बहुत खुशी मिलती है।गौरतलब हो कि डॉ.कोल्हे सचमुच में मानव सेवा के सजग प्रहरी हैं।उन्होंने जिस प्रकार से मरीजों की नि:स्वार्थ भावना से सेवा की है वह सचमुच में काबिले तारीफ है। डॉ.कोल्हे की पत्नी स्मिता पाटील कोल्हे  ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा है कि वे निरंतर मरीजों का इलाज करते रहें ।  इसीलिए तो मरीज उन्हें भगवान मानते हैं।आज उनके जन्मदिन पर उनके चाहने वाले लोगों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी बहुत प्रशंसा की है।

श्री एल आर तिवारी कॉलेज ऑफ लॉ का पहला दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

Image
श्री एल आर तिवारी कॉलेज ऑफ लॉ का पहला दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न भायंदर। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित श्री एल. आर. तिवारी कॉलेज ऑफ लॉ  ने अपना बैच 2018- 2021 का पहला दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।  समारोह के दौरान छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। इस समारोह के माध्यम से सभी स्नातक छात्रों को एक बार फिर कॉलेज आने का मौका मिला, अपनी पुरानी यादों को ताजा करने का और संस्थान से जुड़ने का। दीक्षांत समारोह एक राजसी और भव्य शैक्षणिक जुलूस के साथ शुरू हुआ जिसके बाद विश्वविद्यालय गीत द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि विशेष सरकारी अधिवक्ता  अ‍ॅड. श्रीराम सिरसाट ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनके सफल कैरियर के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित  एल.आर.तिवारी ,सम्मानित अतिथि सचिव  राहुल एल. तिवारी, संयुक्त सचिव श्रीमती कृष्णा आर. तिवारी, निदेशक डॉ. एन. एन. पाण्डेय ने छात्रों को डिग्री से सम्मानित करते हुए हौसला अफजाई की। राहुल शिक्षा  छात्रों को पूर्व छात्र संघ बनाने और उद्योग में कदम रखत

मुंबई एयरपोर्ट पर इमरान प्रतापगढ़ी का फरहान आज़मी द्वारा भव्य स्वागत

Image
मुंबई एयरपोर्ट पर इमरान प्रतापगढ़ी का फरहान आज़मी द्वारा भव्य स्वागत   मुंबई।कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के मुंबई प्रथम आगमन पर आज मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय सचिव मुंबई माइनॉरिटी के युवा नेता फरहान आजमी के द्वारा मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ देकर व हार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया इस मौके पर फरहान आजमी के नेतृत्व में माइनॉरिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहान आजमी के आगमन पर स्वागत में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे

प्रतिष्ठित श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन 10 अप्रैल को अयोध्या में होगा

Image
प्रतिष्ठित श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन 10 अप्रैल को अयोध्या में होगा गिरिडीह : भारत में 10 अप्रैल 2022 को अयोध्या में प्रतिष्ठित श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रतिष्ठित श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव (कला, संस्कृति और साहित्य का उत्सव) का पहला संस्करण 10 अप्रैल 2022 को भारत में अयोध्या (भगवान राम का जन्मस्थान) में क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, मसौधा, अयोध्या में 'भगवान राम : सभ्य दुनिया के लिए आदर्श' विषय के साथ आयोजित किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जी, महर्षि नवल किशोरदास (महंत रामजानकी मंदिर अयोध्या), महंत नानक दास जी, महंत कल्याण दास जी होंगे। अन्य प्रसिद्ध कवि और लेखक अतिथिगण होंगे। इसके संस्थापक डॉ. सुरेश सिंह शौर्य 'प्रियदर्शी' ने बताया कि यह उत्सव भगवान राम के जीवन और साहित्य और उसके समय को प्रदर्शित करेगा। इस महोत्सव में मुख्य संचालिका के रूप में कवयित्री ममता मनीष सिंहा भूमिका निभायेंगी। कॉलेज और स्कूल के छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है।          'भार

मुंबई पुलिस के 35 स्मरण पत्र को नजरअंदाज करने के बावजूद आईपीएल को सुरक्षा

Image
मुंबई पुलिस के 35 स्मरण पत्र को नजरअंदाज करने के बावजूद आईपीएल को सुरक्षा मुंबई। बारबार पत्राचार करने के बाद भी मुंबई पुलिस बकाया पैसा वसूल करने के लिए गंभीर नहीं हैं। बकाएदार मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को बार बार नए क्रिकेट मैच के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने मुंबई पुलिस का 14.82 करोड़ रुपए अदा नहीं किया हैं जबकि मुंबई पुलिस द्वारा वसूली के लिए भेजे गए 35  स्मरणपत्र को नजरअंदाज किया गया। बकाया वसूल किए बिना ही आईपीएल को सुरक्षा देकर मुंबई पुलिस ने उदारता दिखाई हैं।मुंबई पुलिस मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को क्रिकेट मैच के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराती हैं और क्रिकेट मैच के लिए शुल्क निश्चित हैं। विभिन्न मैच का 14.82 करोड़ रुपए अदा नहीं किया गया इसके लिए मुंबई पुलिस ने बकाया रकम वसूल करने के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को 35 स्मरणपत्र भेजने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को मुंबई पुलिस ने दी हैं।मुंबई पुलिस ने गत 8 वर्ष में विभिन्न क्रिकेट मैच की जानकारी दी हैं। इस मैच में वर्ष 2013 में संपन्न ही महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप, वर्ष 2016 का वर्ल्ड कप टी -20

बेस्टी एजुकेशन के तत्वधान में हुआ अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन

Image
बेस्टी एजुकेशन के तत्वधान में हुआ अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन मुंबई साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक अंतरराष्ट्रीय संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट कतर इकाई द्वारा गुरुवार दिनांक 24 मार्च 2022 को होली मिलन समारोह का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कवियों की उपस्थिति में किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं छंदकार एडवोकेट गिरीश श्रीवास्तव जौनपुर ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सुल्तानपुर से उत्कृष्ट कवि हरि नाथ शुक्ला एवं उत्कृष्ट कवियत्री विजयलक्ष्मी हरिद्वार से उपस्थित थी। आमंत्रित साहित्यकारों में बिहार से पंडित धनंजय शर्मा,कवि उमेश मिश्र प्रभाकर,छत्तीसगढ़ से कवियत्री पुष्प लता भार्गव,छत्तीसगढ़ से कवियत्री गायत्री श्रीवास अभिलाषा,उत्कृष्ट गीतकार सदाशिव चतुर्वेदी मधुर, जौनपुर उत्तर प्रदेश से गीतकार प्रमोद कुमार प्रेमी,गीतकार रविंद्र कुमार शर्मा दीप,गीतकार कल्लू राम स्नेही,मुंबई से वरिष्ठ कवियत्री इंदु भोलानाथ मिश्र, कवि विनय शर्मा दीप, दिल्ली से सिद्धार्थ दूबे आदि उपस्थित थे। होली मिलन समारोह के कार्यक्रम का संयोजन संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अफसाना सैयद,

अखिल भारतीय धोबी का होली स्नेह सम्मेलन सम्पन्न

Image
अखिल भारतीय धोबी का होली स्नेह सम्मेलन सम्पन्न मुंबई। अखिल भारतीय धोबी समाज मुंबई द्वारा बोरीवली संस्था कार्यालय दहिसर पर 23 मार्च,दिन बृहस्पतिवार को होली स्नेह सम्मेलन संस्था अध्यक्ष  राम‌आत्मा कनौजिय की अध्यक्षता में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में संस्था सचिव गामाप्रसाद रजक संस्था कोषाध्यक्ष  झिनकू रामखिलोधर कनौजिया, उपाध्यक्ष  शिवबली कनौजिया व सुरेश विमल संस्था उप सचिव  राममिलन कनौजिया, ईश्वरलाल कनौजिया, विजय कनौजिया, संजय कनौजिया, दिनेश कनौजिया,सतिराम कनौजिया, सुरेन्द्र कनौजिया,रामूलाल कनौजिया उपस्थित रहे।

लोकल ट्रेनों के प्रथम श्रेणी डिब्बों में अवैध यात्रियों की भरमार ---चंद्रवीर यादव

Image
लोकल ट्रेनों के प्रथम श्रेणी डिब्बों में अवैध यात्रियों की भरमार ---चंद्रवीर यादव मुंबई:  समाजसेवी शिक्षाविद् एवं यादव महासभा मुंबई महासचिव चंद्रवीर बंशीधर यादव ने  रेल प्रशासन से प्रथम श्रेणी डिब्बों    में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने का निवेदन किया है। उन्होंने मांग की है कि मुंबई की लाइफ लाइन समझी जाने वाली मुंबई की लोकल ट्रेने जिसमें सेंट्रल लाईन की कसारा से सी.एस.टी  ,खोपोली से सी.एस.टी और वेस्टर्न लाईन में विरार से चर्चगेट हो या फिर हर्बर लाइन  में पनवेल से सी.एस.टी हो  सभी लोकल ट्रेनों के प्रथम श्रेणी में केवल  वैध टिकट या पास धारकों को ही यात्रा करने की अनुमति दी जाए साथ ही वातानुकूलित ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिक,मरीज  जिनके पास प्रथम श्रेणी का पास या टिकट हो उन्हें खाली दौड़ रही वातानुकूलित लोकल  ट्रेनों में यात्रा की अनुमति प्रदान की जानी चाहिए।सुबह और शाम के समय असंख्य लोग जिनके पास न टिकट होता है और न मासिक  पास वे  बड़े शान से यात्रा करते हैं फलस्वरुप प्रथम श्रेणी का महंगा टिकट या पास लेकर चलने वाले  बहुत परेशान हैं।अतः रेल प्रशासन उचित कारवाई कर रेल यात्रियों की सम

स्व. जटा शंकर तिवारी को क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Image
स्व. जटा शंकर तिवारी को क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि जौनपुर (बदलापुर)। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में,भारत खाद्य निगम (एफसीआई) के कमिश्नर रहे  जटा शंकर तिवारी की तेरही के अवसर पर उनके पैतृक गांव सियरावासी, बदलापुर, जौनपुर में आयोजित तेरही कार्यक्रम में क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डॉ बाबूराम त्रिपाठी, श्रीपाल पांडे रामानंद पांडे अमरनाथ तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश तिवारी, राय साहब तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, प्राध्यापक मयाशंकर तिवारी, प्राध्यापक संजय तिवारी,डॉ ओम प्रकाश दुबे, डॉ विनोद मिश्र, डॉ विजय शंकर तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी,उत्तराखंड में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में नियुक्त कैलाश नाथ तिवारी, पत्रकार प्रमोद पांडे,ग्राम प्रधान अवधेश तिवारी, राहुल पांडे, विपिन तिवारी समेत अनेक क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विधायकों को 300 फ्लैट देने का निर्णय रद्द करे महाराष्ट्र सरकार–अनिल गलगली

Image
विधायकों को 300 फ्लैट देने का निर्णय रद्द करे महाराष्ट्र सरकार–अनिल गलगली मुंबई। मुंबई में सर्वदलीय विधायकों को 300 फ्लैट देने का लिया हुआ निर्णय गलत होने से उसे रद्द करने की आवश्यकता हैं और वर्तमान में मौजूद प्रक्रिया के जरिए फ्लैट का आबंटन किया जाए, ऐसी मांग आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने सीएम उद्धव बालासाहेब ठाकरे को भेजे हुई चिठ्ठी मे की हैं।आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने चिठ्ठी में लिखा हैं कि आज महाराष्ट्र राज्य में कार्यरत सर्वदलीय विधायकों को हर महीने में अच्छी खासी रकम दी जाती हैं। अवधि खत्म होते ही विभिन्न लाभ देते हुए एक बड़ी रकम पेंशन के तौर पर जारी होती हैं। साथ ही में अन्य सुविधा इन वर्तमान और भूतपूर्व विधायक प्राप्त करते हैं। यह ग्राउंड रियालिटी होते हुए सर्वदलीय विधायकों को मुंबई में 300 फ्लैट देने का निर्णय गलत होने की बात गलगली ने कही हैं क्योंकि वर्तमान में म्हाडा हो या अन्य सरकारी योजनाओं में विभिन्न कैटेगिरी के लिए कोटा निश्चित किया गया है जिसमे वर्तमान और भूतपूर्व विधायको व सांसदों को फ्लैट देने का प्रावधान किया गया हैं। अधिकांश जनप्रतिनिधि अमीर होने

कांदिवली में मनपा विद्यार्थियों व शिक्षकों का सम्मान समारोह संपन्न

Image
कांदिवली में मनपा विद्यार्थियों व शिक्षकों का सम्मान समारोह संपन्न मुंबई। आर -मध्य विभाग ,पोईसर हिंदी शाळा क्रमांक एक ,सुमेर नगर, बोरिवली (पश्चिम) में बडे धूम धाम से उत्साहपूर्वक विद्यार्थी व शिक्षक का गुणगौरव कार्यक्रम संपन्न हुआ |प्रमाणपत्र व वस्तू स्वरूप बक्षीस गुणवंत विद्यार्थी और सहयोगी पालक ओ को अभी इस कार्यक्रम मे सम्मानित किया गया |सदर शाला की संस्कृती और शिक्षण इस पर आधारित संकल्पना को साकार करते हुए सदर माध्यम का उपयोग करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतू शाला हमेशा प्रयत्नशील होती है| सदर कार्यक्रम मे प्र. अ शाळा श्रीम. शोभा वडियार विभाग निरीक्षक श्रीम. कल्पना उंबरे कनिष्ठ पर्यवेक्षक श्री ललित पाटील एसएमसी अध्यक्ष श्री रेणू ठाकूर सामाजिक कार्यकर्ता श्री कौशिक दवे ,श्री प्रकाश झा   उपस्थित थे  | अति उत्कृष्ट कार्यक्रम की सराहना अतिथियों द्वारा की गई व संपूर्ण शाळा परिवार को शुभेच्छा दि मुख्या श्रीम . गीता कनवजे ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया|

सफाई कर्मचारियों को घर देकर न्याय करें महाराष्ट्र सरकार–मंगल प्रभात लोढ़ा

Image
सफाई कर्मचारियों को घर देकर न्याय करें महाराष्ट्र सरकार–मंगल प्रभात लोढ़ा मुंबई।अपने स्वास्थ्य को खतरे में रख कर मुंबई वासियों के स्वास्थ के लिए काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार, उनके हक का घर देकर न्याय करें। मुंबई भाजपा अध्यक्ष तथा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने विधानसभा के बजट सत्र अधिवेशन में बोलते हुए उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 20,000 से अधिक सफाई कर्मचारी मुंबई महापालिका के घनकचरा व्यवस्थापन विभाग में काम करते हैं। वे अपने बच्चों तथा परिवार का जीवन खतरे में डालकर दिन रात सफाई का काम करते हैं। महापालिका की तरफ से इन सफाई कर्मचारियों को भाड़ा रहित सेवा निवास स्थान वितरित किया गया है। सफाई कर्मचारी कई पीढ़ियों से इन निवास स्थानों में रह रहे हैं। श्री लोढ़ा ने महाराष्ट्र के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ट्रेन निवेदन करते हुए कहा कि इन सफाई कर्मचारियों को उनके अधिकार का घर दिया जाना चाहिए।

होली होराइजन में मातृ-पितृ पूजन दिवस संपन्न

Image
होली होराइजन में मातृ-पितृ पूजन  दिवस  संपन्न कल्याण: जब भी दुनिया में अच्छे पुत्रों का नाम लिखा जाएगा उसमें एक नाम प्रमुख रूप से होगा वह है  भांडुप  मुंबई के प्रसिद्ध सामाजिक और धार्मिक वयक्तित्व के धनी लोकप्रिय श्री भगवान तिवारी और धार्मिकता की साक्षात मूर्ति श्रीमती भानुमती तिवारी के पुत्र डॉ.रमाकांत तिवारी 'क्षितिज'   गौरतलब हो दार्शनिक  शिक्षाविद्  क्षितिज के विद्यालय  होली होराइजन में जाने पर बच्चे तो बोल उठते ही हैं लेकिन पौधे भी बाते करते हुए से लगते हैं।वास्तव में क्षितिज के माता-पिता का ही पुण्य प्रताप है कि होली  होराइजन एक जागृत स्थान बन चुका है।जहाँ पहुंचकर हर बच्चा शिक्षा के साथ संस्कारी भी बन रहा है।उसके मूल में  क्षितिज का तप और माता-पिता के प्रति अटूट श्रद्धा भाव है।शायद यही वजह है कि विट्ठलवाडी के प्रसिद्ध स्कूल होली होराइज़न में मातृ- पितृ पूजन दिवस हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी  मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने माता- पिता की आरती उतारी।खुशनुमा पारिवारिक माहौल में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।जिसमें बच्चों और अभिभावकों ने बड़े प्र