काव्य महोत्सव कलमकार महासंगम 2022 का भाग 20 व 21 संपन्न

काव्य महोत्सव कलमकार महासंगम 2022 का भाग 20 व 21 संपन्न
मुंबई
राष्ट्रीय साहित्यिक,सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था युवा शक्ति विकास द्विवेदी साहित्यिक मंच नई दिल्ली के तत्वाधान में शनिवार दिनांक 26 फरवरी 2022 को काव्य महोत्सव कलमकार महासंगम भाग 20 का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जौनपुर से वरिष्ठ साहित्यकार एडवोकेट गिरीश श्रीवास्तव ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार जी एल गांधी लखनऊ से उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कवियत्री सुधा देवांगन छत्तीसगढ़ एवं कवियत्री सुमन सिंह सोनभद्र से उपस्थित थी। एपिसोड 21 का आयोजन सोमवार 28 फरवरी 2022 को मुंबई के व्यंग्यकार साहित्यकार हरीश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। काव्य महोत्सव में सोनभद्र से श्याम बिहारी मधुर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंबई से कवियत्री प्रभा शर्मा सागर एवं सोनभद्र से अलका केसरी आरिया उपस्थित थी। मंच का भव्य आयोजन युवा शक्ति विकास द्विवेदी एवं विनय शर्मा दीप के द्वारा हुआ तथा मंच का भव्य संचालन कवियत्री डॉ सुधा मिश्रा द्वारा किया गया।इसका लाइव प्रसारण यूट्यूब पटल पर हो रहा है जहां पटल पर हजारों की संख्या में श्रोता साहित्यकार उपस्थिति देकर मंच को गौरवान्वित कर रहे हैं।इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक युवा शक्ति विकास द्विवेदी,राष्ट्रीय अध्यक्षा जया द्विवेदी,मार्गदर्शक चंद्र देव दीक्षित चंद्र,संयोजन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप,राष्ट्रीय प्रचार सचिव डॉ सुधा मिश्रा एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रचार सचिव रानी मिश्रा ने किया। काव्य महोत्सव एपिसोड के अंत में युवा शक्ति विकास द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती