Posts

Showing posts from July, 2023

भैरवनाथ जन सेवा संस्था द्वारा आयोजित मुफ्त आरोग्य शिविर संपन्न

Image
भैरवनाथ जन सेवा संस्था द्वारा आयोजित मुफ्त आरोग्य शिविर संपन्न मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) तथा भैरवनाथ जन सेवा संस्था द्वारा, शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के निमित्त मुफ्त आरोग्य शिबिर तथा वरिष्ठ नागरिकों को आधार कार्ड वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिवसेना के उपनेता तथा युवा सेवा के महासचिव अमोल (भैया )कीर्तिकर, विधायक श्रीमती ऋतुजा रमेश लटके, अंधेरी पूर्व विधानसभा के संगठक प्रमोद सावंत, महिला विधानसभा संगठक श्रीमती मंदाकिनी कदम, शाखा प्रमुख विपिन शिंदे, महिला शाखा संगठक श्रीमती सरिता रेवाले तथा युवा सेवा के पदाधिकारी, महिला, पुरुष उप शाखा प्रमुख, महिला पुरुष गट प्रमुख, शिवसैनिक तथा सागबाग विभाग के स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में वेदांत सेंट्रल हॉस्पिटल,   नयनम आय हॉस्पिटल और देवेंद्र भोसले का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

NCRB रिपोर्ट को लेकर शिवसेना उद्धव गुट ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

Image
NCRB रिपोर्ट को लेकर  शिवसेना उद्धव गुट ने साधा मोदी सरकार पर निशाना मुंबई शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)  ने मोदी सरकार को महिलाओं की सुरक्षा देने में विफल बताते हुए कड़ी आलोचना की है।पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि पिछले हफ्ते संसद में पेश किए गए NCRB की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि वर्ष 2019 से 2021 के बीच 13 लाख महिलाएं लापता हुई हैं। जिसमें 18 साल से ऊपर की 10,61,648 महिलाएं तथा 18 से कम उम्र की 2,51,430 लड़कियां  लापता हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में सर्वाधिक 1,60,180 महिलाएं और 38,234 लड़कियां लापता हुई हैं। दिल्ली से 61,054 महिलाएं और 22,919 लड़कियां लापता हुई हैं। आनंद दुबे ने कहा कि उपरोक्त आंकड़े साबित करते हैं कि केंद्र की मोदी सरकार देश में सिर्फ नफरत फैलाने के काम में लगी हुई है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर वह जरा भी गंभीर नहीं है।

मन की बात करने वाली सरकार जनता की मन की बात कब सुनेगी*

Image
*मन की बात करने वाली सरकार जनता की मन की बात कब सुनेगी*               संदीप शर्मा की संदिग्ध मौत को लेकर नाई समाज आक्रोशित मिर्जापुर जनपद के चील्ह थाना क्षेत्र के दलापट्टी गांव के निवासी संदीप शर्मा जो प्लम्बर का कार्य करके अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करता था।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यादव परिवार में प्लम्बरिंग का काम करते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजनों ने आरोप लगाया कि यादव परिवार के लोगों ने संदीप की हत्या की है।यह घटना 18 जुलाई 2023 को घटित हुई किंतु 12 दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा मामले की उचित जांच न करते हुए कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।जिसकी जानकारी भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति जौनपुर, उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा नेताजी एवं जिलाध्यक्ष जौनपुर सुरेश कुमार शर्मा के संज्ञान में आई तो एमडब्ल्यूओ अमेठी प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा से बात हुई तत्पश्चात उपरोक्त पदाधिकारियों ने मिर्जापुर जाने का प्रस्ताव बनाया। दिनेशचंद्र शर्मा ने अपने सहयोगी यों के साथ वार्ता कर तत्काल बस एवं चार चाकी छोटी गाड़ी क

नयी नवेली दुल्हन अपने सैनिक से कहती हैं ।।

Image
नयी नवेली दुल्हन अपने सैनिक से कहती हैं ।। जा रहे हो सरहद पर साजन , सीमा ,सीमा तोड़ आई है ।। चार बच्चे कि अम्मा , भेद लेने आई  है ।। ये वीर मेरे ,तु धीर मेरे   सीयाचीन के तुम प्रहरी सो न जाना  जागे रहना  साजीश पड़ोसियों कि  गहरी ।। उनके इरादे नेक नहीं , ,२बार    देखो अब काश्मीर में निखार आई है  चार बच्चों कि अम्मा देखो ,  भेद लेने आई हैं।। जो दाने दाने को मोहताज  , दान वीर वो बनते आज,  कितनों का लहु बहा कर छल कपट से वो आये न   बाज ,   बोल चाल मे  करे कमाल , २  मुझेको न भायी है  चार बच्चों कि अम्मा  ,,,भेद ,,,,,, है सनातन धर्म मेरा,    जानने आये जो मर्म मेरा    सीना ताने हद पर  फेरा , जहां लगे शिव जी का डेरा,  सुनो मेरे सैनिक वीरा  , २  मैं न  तनिक घबराई है ।। चार बच्चों कि अम्मा देखो । भेद लेने आई है  जा रहे हो सरहद पर साजन ,,      सीमा, सीमा  ,तोड़ आई है।।। मौलिक रचना इंदु भोलानाथ मिश्रा मुम्बई

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था कोशिश की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

Image
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था कोशिश की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न जौनपुर  साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था  कोशिश  की मासिक काव्य-गोष्ठी  बाबू रामेश्वर प्रसाद हाल,रास मंडल में  प्रख्यात साहित्यकार श्री गिरीश कुमार गिरीश  की अध्यक्षता  में  संपन्न हुई। पथिक  जी  की वाणी  वंदना     के पश्चात नंद लाल समीर  की रचना--'जीवन जीना है तो पेड़  को जिलाओ' पर्यावरण संरक्षण का महत्व बता  गई।  अमृत प्रकाश  का  शेर--क्या भरोसा मदद  वे  करें,भीड़ की ओर दौड़ने  वाले। 'समाज  को  आईना  दिखा  गया। आर. पी.  सोनकर  की रचना--'तल्ख  बगावत  की आंधी  को रोकोगे,कब तक आखिर  कब तक। '  परिवर्तन  की आश  जगा  गई। ओ.पी.खरे  की रचना--संस्कृति  निज देश  का आधार  है। 'राष्ट्रीय  गौरव  का बोध  करा  गई। आशिक  जौनपुरी  का शेर--बिती रात आंसू बहाते-बहाते/कलेजे  में  गम  को दबाते-दबाते। प्रेम  की पीर  का चित्र  खींच  गया।  अशोक मिश्र  का दोहा __फटी नहीं  क्यों छातियां,झुके नहीं  क्यों शीश।  सभा  मध्य  चिल्ला रहे,कुछ  उन्निस  कुछ  बीस।   समाज  के पाखंड पर धारदार  प्रहार

प्रेमचंद की याद में,,,,,,,,,,,,,,, हौंसिला प्रसाद सिंह अन्वेषी

Image
प्रेमचंद की याद में ,,,,,,,,,,,,,,, हौंसिला प्रसाद सिंह अन्वेषी  हिंदी के अमर साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की 143 वीं जयंती 31 जुलाई 2023 को है ।जीवन की विसंगतियों एवं ज्ञानार्जन की अभिरुचि ने उन्हें उपन्यास सम्राट, कलम का सिपाही एवं महान कथाकार बना दिया। वाराणसी के लमही  गाँव में 1880में जन्म लेनेवाले इस महान कथाकार ने भारतीय किसान जीवन भारतीय सामंतवाद धार्मिक पाखंड व सामाजिक बुराइयों के खिलाफ तथा राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन को समर्पित उनकी कलम से निकली कहानियों में सर्वप्रथम 1907 में पांच कहानियों का एक संग्रह सोजे वतन निकाला ।जिसका विरोध उन्हें धनपत राय से प्रेमचंद में बदल दिया ।सोजे वतन के जलाए जाने पर दया नारायण निगम  संपादक (जमाना) ने उन्हें प्रेमचंद नाम दिया।  मुंशी प्रेमचंद अपने विचारों में इतने परिपक्व व संकल्पबद्ध थे  कि अपने जीवन के व्यक्तिगत दुखों को दरकिनार कर तीन नाटक ,तेरह उपन्यास साढ़े 300 से ज्यादा कहानियां ,कुछ संपादकीय ,कुछ भूमिकाएं  ,10 बाल पुस्तकें और अपने निबंधों विचारों भाषणों से पूरे हिंदी साहित्य को समृद्धि किए। उनके अनमोल उपन्यासों में रंगभूमि ,कर्मभू

यथार्थ बोध ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, हौसला प्रसाद सिंह अन्वेषी

Image
यथार्थ बोध       ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, हौसला प्रसाद सिंह अन्वेषी यथार्थ बोध तो  वे भी करते हैं  अपना यथार्थ बोध कहकर  जो खिलाफ हैं  यथार्थ बोध के।  और वे भी  जो चलते हैं  रास्ते पर  यथार्थ बोध के।  फिर भी नहीं जानते     वास्तविकता  यथार्थ बोध की । परत दर परत  भीतर जाकर  जब हम  देखते हैं  वास्तविकता   यथार्थ की  एक सही यथार्थ  दबा पड़ा है  वहीं दबाव में  पूंजीवाद के वास्तविकता बनकर । जो संचालित करता है   पूरे यथार्थ बोध को   अपने  चरित्र से  प्रगल्भ होकर।। अन्वेषी   31 7 23

मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय के कुप्रबंधन को लेकर उपमुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का आदेश

Image
मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय के कुप्रबंधन को लेकर उपमुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का आदेश मुंबई। राष्ट्रवादी पार्टी के नेता शरद पवार की अध्यक्षता वाले मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय में भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन, मनमाना प्रबंधन आदि को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कार्रवाई का आदेश दिया है। उक्त संस्थान में पदाधिकारियों की कुप्रबंधन बढ़ती जा रही है और संस्थान का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2021 में संगठन का चुनाव संगठन के संविधान और नियमों का उल्लंघन कर कराया गया। इस अवैध चुनाव को लेकर चैरिटी कमिश्नर कार्यालय में शिकायतें और दावे दायर किये गये हैं। वर्तमान परिदृश्य में, संगठन के खिलाफ आपराधिक अपराधों सहित कम से कम 5 दावे विभिन्न न्यायाधिकरणों के समक्ष लंबित हैं। साथ ही मौजूदा विवादास्पद पदाधिकारियों ने इस संस्था को एक तरह से हाईजैक कर लिया है।  इसके चलते पत्र में एक प्रशासक नियुक्त करके या चैरिटी कमिश्नर के अधिकार के तहत एक तदर्थ समिति नियुक्त कर

कुणबी समाज विकास संघ मुलुंड द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन

Image
कुणबी समाज विकास संघ मुलुंड द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन  मुंबई- कुणबी समाज विकास संघ मुलुंड द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन गौशाला रोड, म्युनिसिपल स्कूल हाल, मुलुंड प.पर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवक डॉ.बाबुलाल सिंह, डॉ.सचिन सिंह (अध्यक्ष युवाब्रिगेड एसोसिएशन), शिव सेना नेता दिनेश जाधव, डॉ. एस.एन.सिंह,शिवसेना शाखाप्रमुख चंद्रकांत शेलार,शाखा प्रमुख अनवर शेख ,शाखा प्रमुख संतोष पवार प्रमुख अतिथी के रुप में उपस्थित रहे।अतिथियों का स्वागत विनायक घाणेकर (अध्यक्ष),आशीष पाटील (युवा अध्यक्ष),तानाजी निकम ने किया। महात्मा गांधी ब्लड बैंक, नवी मुंबई एवम ब्लड लाईन ब्लड बैंक, ठाणे के सहयोग से 115 बाटल रक्त जमा किया गया।इस अवसर पर बोलते हुए डॉ.बाबुलाल सिंह एवम डॉ.सचिन सिंह ने कुणबी समाज विकास संघ के पदाधिकारियों,युवा एवम महिलाओ के संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर तीन महीने में नियमित रूप से रक्त दान शिविर का आयोजन करते है,और उत्साहपूर्ण वातावरण में भारी मात्रा में रक्त दान करते हैं ताकि किसी गरीब, असहाय, जरूरत मंद व्यक्ती की जान बचाई जा सके

वरिष्ठ साहित्यकार,छंदकार एडवोकेट गिरीश श्रीवास्तव के खूबसूरत मुक्तक

Image
वरिष्ठ साहित्यकार,छंदकार एडवोकेट गिरीश श्रीवास्तव के खूबसूरत मुक्तक  रेत पर अंगुलियों से  छवि सुघर ऊंकेर लिया।।  अकेला पाके मुझे फिर ग़मो ने घेर लिया।।  मुझे उम्मीद नहीं थी, यकीन होता नहीं-  नज़र मिला के नज़र से नज़र को फेर लिया।। यक़ीन मानों मेरे दिल को भा गये होते।  अब्र बनकर मेरे दिल पर जो छा गए होते।। सता रही थी मेरी याद अगर  तुमको सनम- मना किया था कौन आप आ गए होते।। रस्क करती गुनगुनाती मुस्कराती ज़िन्दगी।।  दिल में सोई भावनाओं को जगाती ज़िन्दगी।।  देख कर हैरान हूँ इस दौर में  ज़िन्दादिली   गंध मोहक फूल बन कर के लुटाती ज़िन्दगी।। नाचीज़ की दुनिया में शोहरत है आप से।।  हासिल है बाखुदा मुझे इज्जत भी आप से।।  खुलकर के दिल की बात कह सका नहीं गिरीश- नफ़रत तो दिखावा है मुहब्बत है आप से।।। नमन् कामनाओं का मैं शमन कर लूँ।।  इतनी शक्ति दे प्रभु सहन कर लूँ।।  ज़िन्दगी काम किसी के आये- हंसके दायित्व निर्वहन कर लूँ।। -------------गिरीश

छंदकार एडवोकेट गिरीश श्रीवास्तव के उत्कृष्ट मुक्तक

Image
छंदकार एडवोकेट गिरीश श्रीवास्तव के उत्कृष्ट मुक्तक  मीठे सपनों के सहारे, चल रही है ज़िन्दगी।।  उम्र बढ़ती जा रही है ढ़ल रही है ज़िन्दगी।।  ज़िन्दगी भर हाथ मारी  हाथ आया कुछ नहीं- हाथ रख कर हाथ पर अब मल रही है ज़िन्दगी।। माना कि मेरी अच्छी तकदीर नहीं है।।  क्यों लोग सराहें मुझे तदबीर नहीं है।।  आंखों में बसा लें मुझे संभव ही नहीं है सब- ऐसी तो  मनोहर मेरी तस्वीर नहीं है।। तदबीर तो है दोस्तों तकदीर नहीं है।।  चाहा था जैसी वैसी तो तस्वीर नहीं है।।   कोई जवाब है ही नहीं मानों  न मानों- मैं बेनज़ीर हूँ कोई नज़ीर नहीं है।। फिक्र अपनी करो दलदल निगल न जाये तुम्हें- हमारे पांव के नीचे ज़मीन पोख़्ता  है।।  बहारें लौट के आयेंगी एक दिन फिर से यकीन मानो मेरा तो यकीन पुख़्ता है।। हम फ़कीरों का तख़्त ताज़,अलग दुनियाँ से।।  और जीने का है अंदाज,अलग दुनियाँ से।। मेरे किरदार पे किचड़ उछालने वाले- हो गये शर्मशार आज, अलग दुनियाँ से।। दिल जलाने के लिए लोग चले आते हैं।।  कुछ भले और बुरे लोग चले आते हैं।।  मैंने दावत तो नहीं दी कि आइए लेकिन- बिन बुलाए ही मेहरबां हैं चले आते है।।  छुपा कर राज़ गहरा

भारतीय सदविचार मंच के महारुद्राभिषेक में शिव भक्तों का महाकुंभ

Image
भारतीय सदविचार मंच के महारुद्राभिषेक में शिव भक्तों का महाकुंभ  मुंबई। पवित्र श्रावण मास में महारुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। यही कारण है कि इस माह में बड़े पैमाने पर महारुद्राभिषेक के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारतीय सदविचार मंच द्वारा विगत वर्षों की तरह आज दहिसर पूर्व स्थित कार्यालय परिसर में भगवान शिव के मंदिर में महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने भगवान शिव को जलाभिषेक कर उनकी पूजा अर्चना की। आए हुए सभी लोगों ने महाप्रसाद का भी लाभ उठाया। कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले प्रमुख लोगों में बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी, राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह, समाजसेवी संजय सिंह, डॉ किशोर सिंह, देवेंद्र तिवारी, डॉक्टर हृदय नारायण मिश्रा, पंडित कमल शंकर मिश्र,डॉ विवेक द्विवेदी, बी डी सिंह, रत्नाकर मिश्रा, एड डी के पांडे, समाजसेवी अरविंद उपाध्याय, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडे, एड राजकुमार मिश्र, बृजेश तिवारी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टेब

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान को लेकर कांग्रेसियों ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

Image
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान को लेकर कांग्रेसियों ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपमान जनक टिप्पणी करने वाले संभाजी भिड़े के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने की मांग को लेकर उत्तर मुंबई कांग्रेस के ब्लॉक क्रमांक 12,13 और 14 के पदाधिकारियों ने मुंबई अध्यक्ष श्रीमती वर्षा गायकवाड के निर्देश पर मुंबई कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ किशोर सिंह के नेतृत्व में कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल रामचंद्र आव्हाड को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उत्तर मुंबई जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र कुमार, पूर्व नगरसेवक विनय पाटील, ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया लाल मिस्त्री, गणेश जाधव, जिला पदाधिकारियों में सोनू यादव, सुजीत कनौजिया, संजय चौबे, आत्माराम शर्मा, अजय पांडे, दशरथ शर्मा, शांतिलाल कनौजिया, मदन रावत,  उमा मालवनकर,  रामायण चौहान, जीतू वर्मा, देवी दयाल पाल एवं तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दुर्गेश्वरी सिंह महक को मिला कथक पर्सनेल्टी ऑफ द ईयर अवॉर्ड

Image
दुर्गेश्वरी सिंह महक को मिला कथक पर्सनेल्टी ऑफ द ईयर अवॉर्ड मुंबई। बिरजू महाराज की शिष्या मशहूर कथक नृत्यांगना दुर्गेश्वरी सिंह महक को कथक पर्सनेल्टी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड प्रदान किया गया है। यह अवॉर्ड गोरेगांव,मुंबई के रेडिसन होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर ने प्रदान किया। इंटरनेशनल रेटिंग्स, रैंकिंग्स एंड रिसर्च (ब्रांड रेटिंग्स) के कॉन्क्लेव एवं अवॉर्ड समारोह में  देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से अवॉर्ड के लिए विभूतियों को चुना गया था।  नोएडा उत्तर प्रदेश की दुर्गेश्वरी सिंह 'महक' ने कथक में संगीत प्रवीण की उपाधि प्राप्त की हुई है I पदम् विभूषण पंडित बिरजू महाराज के संस्थान कलाश्रम, प्रयाग संगीत समिति तथा प्राचीन कला केन्द्र से विभिन्न उपाधियाँ हासिल की हैं I बिरजू महाराज की सुपुत्री ममता महाराज और जयपुर घराने के नृत्य गुरु स्वर्गीय सुमित परिहार ने दुर्गेश्वरी की कथक नृत्य कला को निखारने में विशेष योगदान दिया I  ज्ञानेश्वरी इंस्टिट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की संस्थापिका दुर्गेश्वरी ने 500 से अधिक राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय शिष्

छंदकार एडवोकेट गिरीश श्रीवास्तव के उत्कृष्ट मुक्तक

Image
छंदकार एडवोकेट गिरीश श्रीवास्तव के उत्कृष्ट मुक्तक  मीठे सपनों के सहारे, चल रही है ज़िन्दगी।।  उम्र बढ़ती जा रही है ढ़ल रही है ज़िन्दगी।।  ज़िन्दगी भर हाथ मारी  हाथ आया कुछ नहीं- हाथ रख कर हाथ पर अब मल रही है ज़िन्दगी।। माना कि मेरी अच्छी तकदीर नहीं है।।  क्यों लोग सराहें मुझे तदबीर नहीं है।।  आंखों में बसा लें मुझे संभव ही नहीं है सब- ऐसी तो  मनोहर मेरी तस्वीर नहीं है।। तदबीर तो है दोस्तों तकदीर नहीं है।।  चाहा था जैसी वैसी तो तस्वीर नहीं है।।   कोई जवाब है ही नहीं मानों  न मानों- मैं बेनज़ीर हूँ कोई नज़ीर नहीं है।। फिक्र अपनी करो दलदल निगल न जाये तुम्हें- हमारे पांव के नीचे ज़मीन पोख़्ता  है।।  बहारें लौट के आयेंगी एक दिन फिर से यकीन मानो मेरा तो यकीन पुख़्ता है।। हम फ़कीरों का तख़्त ताज़,अलग दुनियाँ से।।  और जीने का है अंदाज,अलग दुनियाँ से।। मेरे किरदार पे किचड़ उछालने वाले- हो गये शर्मशार आज, अलग दुनियाँ।। दिल जलाने के लिए लोग चले आते हैं।।  कुछ भले लोग बुरे लोग चले आते हैं।।  मैंने दावत तो नहीं दी कि आइए लेकिन- बिन बुलाए ही मेहरबां हैं चले आते है।। सताने से मुझे कब और

मिर्जापुर में होने वाले 31 जुलाई को धरना प्रदर्शन को लेकर भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ने सैलून एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई*

Image
*मिर्जापुर में होने वाले 31 जुलाई को धरना प्रदर्शन को लेकर भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ने सैलून एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई*                जौनपुर, आज भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने बदलापुर पहुंचकर सैलून एसोसिएशन के अध्यक्ष बिनोद कुमार शर्मा को आदेशित करते हुए संस्था के सभी पदाधिकारियों को एकजुट करने का आग्रह किया जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश में आएं दिन हमारे समाज को मौत के घाट उतारा जा रहा है। और शासन प्रशासन मौन होकर बैठी है। सूबे के मुख्यमंत्री योगि आदित्य नाथ सिर्फ दावे करते हैं। कि क्राइम मुक्त भारत हो रहा है। कुछ ऐसे बड़े सत्ताधारियो के नेताओं के दबाव से किसी गरीब को न्याय नहीं मिल पाता है। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए यह भी याद दिलाया कि अभी कुछ महीने पहले खुटहन थाना क्षेत्र के लखनेपुर में रामराज शर्मा के पुत्र आनंद शर्मा का भी इसी तरह से 6 लोग मिलकर उसकी हत्या की थी जिसमें भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति एवं MOW व कई संगठ

कांग्रेसी नेता कमलाकांत त्रिपाठी के जन्मदिन पर स्नेह सम्मेलन

Image
कांग्रेसी नेता कमलाकांत त्रिपाठी के जन्मदिन पर स्नेह सम्मेलन मुंबई।   प्रसिद्ध समाजसेवी तथा उत्तर मुंबई कांग्रेस के महासचिव कमलाकांत त्रिपाठी के जन्मदिन के अवसर पर दहिसर स्थित भारतीय सद्विचार मंच समाज कल्याण केन्द्र में स्नेह मिलन समारोह का उत्कृष्ट आयोजन किया गया। इस आयोजन में मीरा रोड , भाईंदर सहित ठाणे और मुंबई के समाजसेवा, राजनीति , व्यवसाय जगत, मीडिया जगत के दिग्गजों ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराते हुए आयोजन को अति विशिष्ट बना दिया। स्नेह सम्मेलन के इस आयोजन से पूर्व रुद्राभिषेक का भव्य और दिव्य अनुष्ठान हुआ। तदुपरांत स्नेह मिलन अवसर पर हुए  विशिष्ट कार्यक्रम में भारतीय सद्विचार मंच के संस्थापक डॉक्टर राधेश्याम तिवारी, अध्यक्ष डॉक्टर शिवश्याम तिवारी, इंद्रमणि दूबे, वरिष्ठ पत्रकार लेखक अमित मिश्रा, डॉक्टर किशोर सिंह, प्रदीप चौबे, बी. एम. गुप्ता, मनोज चतुर्वेदी, गणेश प्रसाद पांडे, सुभाष दूबे, एडवोकेट शिशिर पांडे, कृष्णा मिश्रा,आदर्श तिवारी, नागेंद्र मिश्रा, रत्नेश दूबे, जितेंद्र चौबे, राजीव मिश्रा, विश्वजीत हप्पे, अखिलेश राय तथा पंकज त्रिपाठी सहित भारी संख्या में

बीएमसी के आदर्श शिक्षक रहे शिव शंकर यादव का सेवा संपूर्ति सम्मान संपन्न

Image
बीएमसी के आदर्श शिक्षक रहे शिव शंकर यादव का सेवा संपूर्ति सम्मान संपन्न मुंबई।  बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित कालीना मनपा हिंदी शाला में शिक्षक के रूप में कार्यरत शिव शंकर यादव का आज शाला परिवार की तरफ से सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षण अधिकारी अधिकारी अशोक मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के रूप में उप शिक्षण अधिकारी इंदर सिंह कडाकोटी, डॉ शिवधनी पांडे, रेशमा जेधिया, रूमाना मैडम, पूर्व नगरसेवक सुभाष सावंत, अशोक जैसवार, प्रधानाचार्य महेश सिंह और शिक्षक नेता के पी चौहान उपस्थित रहे। अच्छे लाल पाठक ने सरस्वती वंदना और अरविंद खरवार ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिक्षक ब्रिजेश यादव ने प्रस्वाविकी के रूप में शिव शंकर यादव से जुड़ी अनेक बातों पर प्रकाश डाला। पंडित गुलाबधर पांडे के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंच पर उपस्थित शिव शंकर यादव और उनकी पत्नी सुशीला यादव ने एक दूसरे के गले में जयमालाएं पहनाई। वक्ताओं के रूप में श्रीमती निर्मला सिंह, कौशलेंद्र सिंह और रमाशंकर यादव ने भीअपने विचार रखे

सीएम राइज स्कूल साबा खेड़ा मे प्रकृति संरक्षण दिवस पर कार्यशाला का आयोजन*

Image
*सीएम राइज स्कूल साबा खेड़ा मे प्रकृति संरक्षण दिवस पर कार्यशाला का आयोजन* मंदसौर से कुछ ही दूरी पर स्थित सीएम राइज स्कूल साबा खेड़ा के बच्चों के बीच पंहुच कर पर्यावरण प्रेमी युगल श्रीमती चन्दा डांगी और अजय डांगी ने बच्चों का दिल जीत लिया । अवसर था प्रकृति संरक्षण दिवस और प्राचार्य दिलीप कुमार डाबी के जन्मदिन का । बादलों की आवा-जाही से हुए  सुहावने मौसम के बीच बच्चो ने अलग अलग उदाहरणो के माध्यम से यह जाना और समझा कि बड़े लोग प्रकृति को किस तरह लगातार हानि पहुंचाने से बाज नही आ रहे है । पाॅलीथीन के अन्धाधुन्ध प्रयोग,हरे भरे वृक्षो की बेरहमी से कटाई और अन्य कारणों ने प्रकृति को करीब करीब नष्ट होने के मुहाने पर पहुंचा दिया है। बच्चो ने ही नही शिक्षको ने भी बड़े उत्साह से पुराने अखबारों से कागज के लिफाफे बनाना सीखे तथा दैनिक भास्कर द्वारा प्रदत्त तुलसी के बीजों को गमलो मे लगाकर अपना संकल्प एवं संदेश दिया । बच्चे अगर ठान ले तो प्रकृति को अब भी बचाया जा सकता है ।श्रीमती चन्दा डांगी ने कार्यशाला मे प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को आह्वान किया कि वे घर जाकर अपने

जन्मदिन (31 जुलाई) पर विशेषकृपाशंकर सिंह को मैंने संघर्षों में भी मुस्कुराते देखा है– लल्लन तिवारी

Image
जन्मदिन (31 जुलाई) पर विशेष कृपाशंकर सिंह को मैंने संघर्षों में भी मुस्कुराते देखा है– लल्लन तिवारी महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह उत्तर भारतीय समाज के एक ऐसे देदीप्यमान व्यक्तित्व हैं, जिनको मैंने कभी विचलित होते नहीं देखा। संघर्षों के दौर में भी वह हमेशा मुस्कुराते और दूसरों की मदद करते दिखाई दिए। राजनीति के क्षेत्र में उनका व्यक्तित्व अजातशत्रु के रूप में रहा। उम्र के इस पड़ाव में वह किसी जवान की तरह सक्रिय ,उत्साही और ऊर्जावान हैं। मैं मानता हूं कि उन पर भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा है। मैंने उनके संघर्षों से भरा दौर भी देखा है और शैडो चीफ मिनिस्टर के रूप में प्रभावशाली स्वरूप भी देखा है। दोनों विपरीत परिस्थितियों में मैंने उन्हें सूरज की तरह देखा है। सूरज उगते समय भी लाल होता है और डूबते समय भी लाल होता है। कृपाशंकर सिंह चाहे दुख में रहे हों ,चाहे सुख में रहे हों, उनकी विनम्रता, शालीनता और अपनापन के व्यवहार में किसी प्रकार का बदलाव नहीं आया। कोरोना संकट काल में मैंने उन्हें प्रवासी लोगों के आवागमन और भोजन की सुविधाओं के लिए दिन रात मेहनत करते देखा है।

आजमगढ़ के सुपुत्र बने मुंबई में शिक्षक सेना के कार्याध्यक्ष

Image
आजमगढ़ के सुपुत्र बने मुंबई में शिक्षक सेना के कार्याध्यक्ष आजमगढ़: आजमगढ़ के मधसिया, तहबरपुर के सुपुत्र उपेंद्र राय के बृहन्मुंबई महानगर पालिका  शिक्षकों की प्रतिष्ठित यूनियन शिक्षक सेना के कार्याध्यक्ष  नियुक्त  होने पर उनका अभिनंदन करते हुए शिक्षकों के परम हितैषी पूर्व नगरसेवक एवं शिक्षक सेना के अध्यक्ष के.पी.नाईक व  महासचिव हनुमंत देसाई का  मानववादी लेखक संघ, निर्मला फाऊंडेशन , राज भाषा हिंदी प्रचार संस्थान के कार्याध्यक्ष एवं आल इंडिया यादव महासभा के महासचिव समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव ने आभार व्यक्त किया है।उन्होंने बताया कि उपेंद्र राय के पिता स्मृति शेष वैकुंठ राय आदर्श प्रधानाध्यापक थे। श्री राय के कार्याध्यक्ष बनने पर उनका अभिनंदन करने वालों में उनके सबसे घनिष्ठ मित्र शिक्षाविद्  आलोक सिंह, सुप्रसिद्ध दलित  साहित्यकार राम अवतार यादव, डॉ.अमर बहादुर पटेल,वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय,श्रीमती मोहिनी कावले,अरविंद सिंह, दिलीप यादव, शिक्षाविद् हरेंद्र यादव, सत्यदेव यादव, प्रदीप पाटिल,अनिल कुरील,जितेंद्र दमाहे,डॉ.अमर यादव,विनय दुबे, अरविंद गुप्ता

महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना का जीआर जारीअनिल गलगली ने किया योजना का स्वागत

Image
महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना का जीआर जारी अनिल गलगली ने किया योजना का स्वागत मुंबई। हालाँकि महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख तक के स्वास्थ्य कवरेज की घोषणा 28 जून 2023 को की गई थी, लेकिन नागरिकों को कोई लाभ नहीं मिल सकता है क्योंकि सरकार का निर्णय अभी तक जारी नहीं किया गया था। जैसे ही आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने इसे सरकार के ध्यान में लाया, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मिलिंद म्हैसकर ने तत्काल कार्रवाई की और एक नया अध्यादेश जारी किया।आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि इसके कारण मरीज इलाज से वंचित रह जाते हैं और इस घोषणा से नागरिकों और सरकारी अधिकारियों के बीच मनमुटाव पैदा हो रहा है। सरकारी फैसले जारी न होते हुए भी आए दिन सरकारी विज्ञापन आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दिवंगत बालासाहेब ठाकरे सड़क दुर्घटना बीमा योजना को महात्मा फुले जन आरोग्य योजना में शामिल किया गया था। इसकी भी केवल घोषणा की गई है लेकिन वास्तव में कोई आधिकारिक निर्णय जारी नहीं किया गया है। अनिल गलगली ने तत्काल का

मीरा भायंदर में 2 अगस्त को अभियान की कजरीसुजाता दिलीप ढोले और ज्योति राणे को स्त्री शक्ति सम्मान

Image
मीरा भायंदर में 2 अगस्त को अभियान की कजरी सुजाता दिलीप ढोले और ज्योति राणे को स्त्री शक्ति सम्मान भायंदर । सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था अभियान द्वारा 2 अगस्त को मीरा रोड पूर्व के भारत रत्न लता मंगेशकर सभागृह में शाम 5 बजे से सावन की रिमझिम फुहारों के बीच सावन महोत्सव और स्त्री शक्ति सम्मान का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक तथा अभियान संस्था के कार्याध्यक्ष संतोष दीक्षित ने बताया कि अभियान संस्था के अध्यक्ष अमरजीत मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की लोक गायिका संजाली पांडे, मुंबई की लोग गायिका कृतिका तिवारी तथा उत्तराखंड के लोक गायक बीके सामंत द्वारा गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में नवी मुंबई महानगर पालिका की अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती सुजाता दिलीप ढोले और वीरमाता श्रीमती ज्योति राणे को स्त्री शक्ति सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में सांसद गोपाल शेट्टी, अभियान संस्था के अध्यक्ष अमरजीत मिश्र, पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता, मीरा भायंदर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा, तथा पूर्व उप महापौर हसमुख

निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए अर्जुन शर्मा पुरस्कृत

Image
निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए अर्जुन शर्मा पुरस्कृत  लखनऊ/जौनपुर।।अमर उजाला प्रकाशन वाराणसी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जनपद जौनपुर के निर्भिक एवं निष्पक्ष अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन शर्मा का विशेष सम्मान किया गया।  श्री शर्मा बदलापुर तहसील क्षेत्र के सम्मानित पत्रकारों में प्रमुख है और लगभग दो दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में नि:स्वार्थ भाव से कार्यरत हैं तथा जनपद ही नहीं बल्कि राज्य स्तरीय ख्यातिप्राप्त पत्रकार हैं।। इसी क्रम में बताते चलें कि  पत्रकारिता जगत के सर्वोच्च संस्थान 'अमर- उजाला' जौनपुर कार्यालय द्वारा शहर के एक होटल में आयोजित मीटिंग के दौरान अमर उजाला के जोनल हेड  सचिन नारंग , एसोसिएट हेड  सौरभ त्यागी , विज्ञापन प्रबन्धक मार्कण्डे सिंह , व्यूरोचीफ सुजीत शुक्ला तथा जिला विज्ञापन हेड  महेश द्वारा समाचार संकलन एवं विज्ञापन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन शर्मा को प्रथम पुरस्कार दिया गया।

दिव्यालय एक व्यक्तित्व परिचय" में हुआ साक्षात्कार अतिथि आद. ज्योति जी"' होस्ट किशोर जैन" के साथ*|

Image
*"दिव्यालय एक व्यक्तित्व परिचय" में  हुआ साक्षात्कार  अतिथि आद. ज्योति जी"' होस्ट किशोर जैन" के साथ*| हम सब ने कई बार सुना है कि डर के आगे जीत है पर बहुत ही कम लोगों ने इसे आजमाया होगा l पर आज दिव्यालय एक व्यक्तित्व परिचय में कुछ बातें चंद यादें नई पुरानी में एक ऐसी शकसियत से मिलवाने जा रहा है जिन्होंने कई डरों को पार करके, अपने डर पर काबू पाकर अपने जीवन के हर लक्ष्य को, अपनी क्षमताओं को जान कर कई ऊँची चोटियों को फतवा किया l आचार्य चाणक्य जी का एक कथन मुझे याद आ रहा है कि *जैसे ही भय आपकी तरफ बढ़े, उस पर आक्रमण कर उसे नष्ट करो l* ज्योति जी मध्यप्रदेश की रहने वाली आपको 48 वर्ष की उम्र में कुछ अलग कर गुजरने का ख्याल आया और आपने बखूबी अंजाम भी दे दिया अभी तक इन्होंने अमेरिका वेस्ट इंडीज और पेसिफिक के शिखर पर फतह कल चुकी हैं माउंट एवरेस्ट की चौथे बेस कैंप यानि आठ हजार फिट की ऊँचाई तक पहुँच कर इन्हें वापस होना पड़ा क्योंकि मौसम अनुरूप नहीं था, ** कहते हैं ना जैसे प्यासे को कूआ तो दिखा पर प्यास अधूरी रही ** पर्वत रोहण इतना आसान नहीं होता, खुद को फिजिकली और

रोगी के तीमारदार को भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ने उपलब्ध कराया एक यूनिट ब्लड*

Image
*रोगी के तीमारदार को भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ने उपलब्ध कराया एक यूनिट ब्लड*     जौनपुर  भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पत्रकार एकता संघ ने जरूरतमंद परिवार को एक यूनिट ब्लड देकर उनकी मदद करने का छोटा सा प्रयास किया ! प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम औका पोस्ट सरायहरखू जनपद जौनपुर निवासी भैया लाल शर्मा के बेटे कृष्ण कुमार शर्मा उम्र 2 वर्ष    विगत 3 दिनों से बीमार चल रहे थे परिजनों ने उनको शहर के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया , जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि इनको तत्काल ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता है। इसकी सूचना पाकर भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा  ने तत्काल श्रीराम मेमोरियल हॉस्पिटल मछली शहर से सम्पर्क किया परन्तु वहां पर ए पौष्टिक ब्लड न उपलब्ध होने पर श्रीराम मेमोरियल हॉस्पिटल ब्लड बैंक इंचार्ज शैलेश शर्मा के सहयोग से जिलाध्यक्ष ने तत्काल ईशा हॉस्पिटल जनपद जौनपुर से संपर्क किया। तो वहां से एक यूनिट ब्लड लेकर उस परिवार

मुलुंड में वन सब्जी महोत्सव का आयोजन*

*मुलुंड में वन सब्जी महोत्सव का आयोजन* मुंबई:- मराठमोलं मुलुंड एवम महाराष्ट्र शासन कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से "वन सब्जी महोत्सव" का आयोजन शनिवार दिनांक २९ जुलै २०२३ को प्रातः १० बजे से दोपहर ४ बजे तक,मुलुंड हाई स्कूल,चंदन बाग,पांच रास्ता,मुलुंड(प)पर इस साल भी आयोजित किया गया है।    बरसात के मौसम में बिना बोये लगभग १०० प्रकार की सब्जियां उग आती हैं और हमारे आदिवासी बंधु इन्ही सब्जियों को मार्केट में बेच कर अपनी आजीविका चलाते हैं।      आदिवासियों द्वारा पूरे महाराष्ट्र से उगी हुई सब्जियों को लोगो तक पहुंचाने एवम सब्जियों की जानकारी देने हेतु कृषि विभाग ने विश्व आदिवासी दिवस से यह उपक्रम पूरे महाराष्ट्र में लगाने का निर्णय किया है।उसी श्रृंखला में मुंबई में यह प्रदर्शनी लगाई जा रही है। आयोजको ने सभी लोगों से इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने एवम सब्जियों को खरीदने का अनुरोध किया है,जिससे की आदिवासी बंधुओ को आजीविका चलाने में मदद हो सके।

करगिल विजय दिवस पर शहीदों को सत्-सत् नमन्।। विजय दिवस पुष्पांजलि,, अर्पित करते आज।। वीरों के बलिदान पर, है गिरीश को नाज।।---------अवधी भाषा में एक रचना-------

Image
करगिल विजय दिवस पर शहीदों को सत्-सत् नमन्।।  विजय दिवस पुष्पांजलि,, अर्पित करते आज।।  वीरों के बलिदान पर, है गिरीश को नाज।। ---------अवधी भाषा में एक रचना------- चल हट भाग हांकिले गदहा लेइ ज उही चराउ। ए केसर क स्वाद का जानइं एनके घास खियाउ।।  बीछ, बीछ के ऊंच चउतरा, आसन लिहा लगाइ। ई का तोहरे बाप क हउवइ, धत् तेरी की आउ।। चल हट भाग हांकिले गदहा, लेइ जो उनही चराऊ।।  मंसा पूर कबउं न होये, नहंकइ हया अधीर। जियतइ जी हमसे का लेबा तू बच्चू कश्मीर।। करगिल द्रास बटालिक लेबा, आवा तोहके देइ। जूता भेइं भेंइ सब मारी तोर साथ के देइ।। ऊंट क चोरी निहुरे,निहुरे देखा तनी तमाशा। हमसे आंख मिचउली खेलबा तोहइं खाबा झांसा।। गदहन के कांड़इ न देबइ आपन पलिहर परती। हम भारत क बीर सिपाही ई हउ आपन धरती।। दाड़ें अउबा भरि हिक पउबा, गदहउ मार भगाउब। तू बाते क देवता नाही, लाते से लतियाउब।। ऐना लेइके देखा चेहरा , पोता बाटइ काउ। थू,थू थू,थू थूकत बा दुनियां ,दुनियां से थूकवाउ। चल,हट़़ भाग हाँक इ गदहा लेई जा उहीं चराउ।। रस्सी जरिग अइठन बाकी,काही के बउरान। काउ समुझि के चढ़ि आया तू,चढ़े त भागि पराना।। ताखे पर धइ दिहा

पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में आठवें दिन तक लगाए गए 214 वृक्ष

Image
पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में आठवें दिन तक लगाए गए 214 वृक्ष  भायंदर /चंदौली। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन, मुंबई के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन की उपलक्ष में रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति द्वारा 20 जुलाई से लगातार 60  दिनों तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। समिति द्वारा इस वर्ष अब तक 214 फलदार, औषधिदार और छायादार वृक्ष लगाए गए । समिति के मार्गदर्शक विधायक सुशील सिंह के मार्गदर्शन तथा मुख्य संरक्षक राहुल एजुकेशन  के सचिव राहुल तिवारी के सानिध्य में चौथे साल चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान में अब तक कुल 17514 वृक्ष उत्तर प्रदेश के अलावा बंगाल, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों में लगाए गए हैं। इस वर्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंदौली सुशील सिंह, अंकित सिंह, दीपक सिंह, दीपक विश्वकर्मा, बृजेश बारी, बृजेश तिवारी, गिरिजेश सिंह ,बब्बू सिंह प्रधान, प्रधानाचार्य अजय सिंह  सहित अनेक गणमान्य लोगों ने वृक्षारोपण तक किया है । समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने कहा कि वृ

नवनीत तिवारी ने यूजीसी नेट क्वालीफाई कर किया नाम रोशन

Image
नवनीत तिवारी ने यूजीसी नेट क्वालीफाई कर किया नाम रोशन जौनपुर। जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित हरिदास पट्टी गांव निवासी ब्रह्मदेव तिवारी के पुत्र नवनीत तिवारी ने 99.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूजीसी नेट क्वालीफाई कर अपना और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर शिव शंकर तिवारी, कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, मयाशंकर तिवारी, मुन्ना तिवारी अशोक तिवारी ,संतोष कुमार तिवारी, अरविंद, भगवानदीन वर्मा, प्रमोद तिवारी, अजय सिंह ,सुरेश दुबे, हरिओम तिवारी आदि खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना में मात्र 5 लाख की घोषणा

Image
महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना में मात्र 5 लाख की घोषणा  मुंबई। हालाँकि महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख तक के स्वास्थ्य कवरेज की घोषणा 28 जून 2023 को की गई थी, लेकिन नागरिकों को कोई लाभ नहीं मिल सकता है क्योंकि सरकार का निर्णय अभी तक जारी नहीं किया गया है।आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि इसके कारण मरीज इलाज से वंचित रह जाते हैं और इस घोषणा से नागरिकों और सरकारी अधिकारियों के बीच मनमुटाव पैदा हो रहा है। सरकारी फैसले जारी न होते हुए भी आए दिन सरकारी विज्ञापन आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दिवंगत बालासाहेब ठाकरे सड़क दुर्घटना बीमा योजना को महात्मा फुले जन आरोग्य योजना में शामिल किया गया था। इसकी भी केवल घोषणा की गई है लेकिन वास्तव में कोई आधिकारिक निर्णय जारी नहीं किया गया है। इसे लेकर रुग्ण मित्र राजेंद्र ढगे के पास शिकायत मिल रही है। अनिल गलगली ने बताया है कि ऐसी घोषणाएँ वास्तव में तब लागू होती हैं जब सरकारी निर्णय उसी दिन जारी किया जाता है जब ऐसी घोषणाएँ की जाती हैं।

बीजेपी के महाराष्ट्र प्रवक्ता बने वाराणसी के अजय पाठक

Image
बीजेपी के महाराष्ट्र प्रवक्ता बने वाराणसी के अजय पाठक मुंबई। लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नागपुर के भाजपा नेता अजय पाठक को महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्री पाठक को नियुक्ति पत्र सौंपा। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने पाठक अब तक प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत थे। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सदस्य पाठक की प्रदेश प्रवक्ता पद पर नियुक्ति पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बावनकुले ने कहा श्री पाठक की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। पाठक ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बावनकुले, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के विदर्भ संगठन मंत्री उपेंद्र कोठेकर, भाजपा नागपुर महानगर अध्यक्ष जितेंद्र बंटी व भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे के प्रति आभार जताया है।

मणिपुर की घटना के विरोध में सामाजिक संस्थाओं द्वारा मुलुंड में विरोध प्रदर्शन*

Image
*मणिपुर की घटना के विरोध में सामाजिक संस्थाओं द्वारा मुलुंड में विरोध प्रदर्शन*  मुंबई- *सामाजिक संस्था बहुजन विकास संघ,पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी,युवा ब्रिगेड एसोसिएशन, मुंबई,  संविधान लोक जागर परिषद, महाकाली सेवा संस्था,इंडियन सोशल मुव्हमेंट,अन्याय अत्याचार निर्मूलन कृति समिती,न्यु इंडिया आटोरिक्शा मेंस युनियन*द्वारा मणिपुर में हो रहे नर संहार,सामुहिक बलात्कार,दलित आदिवासी लोगों केउत्पीड़न,आगजनी ,एवम राज्य व केंद्र सरकार के नकारात्मक रवैये के विरोध में मोर्चा निकाल कर मुलुंड प. रेलवे-स्टेशन पर,दीपक होटेल के सामने प्रदर्शन किया।   इस निषेध आंदोलन में पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी के (मुम्बई कार्याध्यक्ष)विलास भाई निकाले,बहुजन विकास संघ के (महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष) विनोद कुमार कजानियां,युवा ब्रिगेड एसोसिएशन के अध्यक्ष-डा सचिन सिंह,आर.पी.आई.(आ)के मुलुंड तालुका उपाध्यक्ष बाबूराज के, बहुजन विकास संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता बिरपाल भाल, राष्ट्रीय महासचिव नरेश भगवाने , महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नरेश बोहित,प्रकाश पवार,भारी संख्या में महिला आघाड़ी, रिक्शा यूनियन क