उत्तर भारतीय समाज, मीरा रोड द्वारा भव्य कवि सम्मेलन संपन्न

उत्तर भारतीय समाज, मीरा रोड द्वारा भव्य कवि सम्मेलन संपन्न
 भायंदर। भारतीय जनता पार्टी ,मिराभाईंदर शहर के बैनर तले 27 फरवरी, रविवार को राधाकृष्ण हॉल पूनमसागर मीरारोड में उत्तर भारतीय समाज मीरारोड द्वारा एक शानदार हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में उत्तर भारतीय समाज के प्रमुख प्रतिष्ठित लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मिराभाईंदर के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहताका सत्कार उत्तर भारतीय समाज के वरिष्ठ एवं पूर्व नगरसेवक रामनारायण दुबे , उत्तर भारतीय मंच के अध्यक्ष  धर्मेन्द्र चतुर्वेदी , उत्तर भारतीय संघ मुंबई के ट्रस्टी  ओमप्रकाश सिंह, उत्तर भारतीय संघ मुंबई के ट्रस्टी  बैजनाथ मिश्र के द्वारा उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध अंगवस्त्रम् गमछा से किया गया।  साथ ही साथ सभागृह नेता  प्रशांत दल्वी, नगरसेवक अनिल विराणी ,दिनेश जैन, आनंद मांजरेकर , नगरसेविका वंदना भावसार , दीपिका अरोरा, सीमा शाह, दीप्ती भट्ट ,  हेतल परमार , पार्टी के  पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अतिथिगण, कविगण का स्वागत अंगवस्त्रम् गमछा देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश पाण्डेय एवं प्रमुख व्यवस्था आर.के मिश्र , तारकेश्वर मिश्र, सुरेश दुबे, एस. पी. मौर्य  एवं  सुमित सिंह द्वारा किया गया। उत्तर भारतीय समाज के प्रबुद्धजनो के बीच खचाखच भरे सभागार में सभी जनमानस की उपस्थिति मे कवि  हृदयेश मयंक की अध्यक्षता में कवि महेश दुबे के संचालन में कवि  सुरेश मिश्र, सुशील दुबे,मनोज द्विवेदी,  मृदुला तिवारी द्वारा कविता पाठ किया गया। खचाखच भरे सभागार में सभी मान्यवरों ने हास्यमय, संगीतमय कविता का रसपान किया। तत्पश्चात सभी महानुभावों ने उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध व्यंजन बाटी, चोखा का भी आनंद लिया।कार्यक्रम के अंत में स्थानीय नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे ने सभी अतिथिगण, कविगण, एवं उपस्थित सभी हृदयप्रिय मान्यवर का अमूल्य समय देने के लिए आभार् व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती