Posts

Showing posts from August, 2026

श्री एलआर तिवारी कॉलेज ऑफ लॉ में विधिक सहायता केंद्र का उद्घाटन

Image
श्री एलआर  तिवारी कॉलेज ऑफ लॉ में विधिक सहायता केंद्र का उद्घाटन मीरा रोड। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित श्री एल. आर. तिवारी कॉलेज ऑफ लॉ, मीरा रोड (पूर्व) में आज विधिक सहायता केंद्र (Legal Aid Clinic) का भव्य उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, अधिवक्ताओं तथा गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रागिनी कृष्णा जंगम (न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (JMFC) एवं सिविल जज (कनिष्ठ स्तर), मीरा-भायंदर न्यायालय) थीं। उन्होंने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर लीगल एड क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में डॉ. रागिनी कृष्णा जंगम ने कहा कि निःशुल्क विधिक सहायता प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है तथा विधि के विद्यार्थियों को समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से विधिक जागरूकता अभियान, कानूनी परामर्श शिविर तथा जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह...