वरिष्ठ कवि डॉ किशन तिवारी जी का मुम्बई की धरती पर हुआ सम्मान

वरिष्ठ कवि डॉ किशन तिवारी जी का मुम्बई की धरती पर हुआ सम्मान
      रा.सा.सा.व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन ने भोपाल मध्यप्रदेश से मुम्बई पधारे आदरणीय डॉ किशन तिवारी जी के सम्मान में विशेष काव्यगोष्ठी का आयोजन हौंसिला प्रसाद अन्वेषी जी की अध्यक्षता व प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी "अनमोल रसिक"जी के संचलन में आयोजित की|इस आयोजन में डॉ किशन तिवारी जी का सर्वप्रथम संस्था की तरफ से संस्था का अंगवस्त्र शाल संस्था द्वारा संग्रहित सम्पादित पुस्तक काव्यसृजन वाटिका-२०२०प्रदान कर किया|इसके बाद काव्यगोष्ठी की शुरुआत हुई|
       शिक्षक माता प्रसाद शर्मा जी ने अपने मधुर कंठ से माँ सरस्वती की वंदना करके आयोजन को गतिमान किया|गोष्ठी को अपनी सरस सशक्त रचनाओं से महकाने वाले कवि पं.शिवप्रकाश जौनपुरी,लालबहादुर यादव कमल,सौरभ दत्ता जयंत,श्रीधर मिश्र,बीरेन्द्र कुमार यादव,हौंसिला प्रसाद अन्वेषी,डॉ किशन तिवारी,प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी,आनंद पाण्डेय केवल,आदि रहे|
      संस्था के संरक्षक डॉ मिथिलेश पाण्डेय जी ने शिव ताण्डव सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया|तदोपरान्त संस्था ने आने वाले आयोजन होली स्नेह मिलन की रूपरेखा तय करने के लिए पदाधिकारियों के साथ विचार मंथन कर 20 मार्च 2022 रविवार का दिन तय किया|इस आयोजन में समाज साहित्य आदि सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों का सम्मान होना भी निश्चित किया गया|साथ में संस्था द्वारा लोकभाषा संवर्धन विकास हेतु कजरी विधा में रचनायें भी आमंत्रित की गई|जिसे प्यकाशन हेतु शीघ्र प्रकाशक को उपलब्ध कराई जायेगी|जो रचनाकार इसमें सहभागी होना चाहें उनका स्वागत है|सहभागी होने वाले रचनाकार अविलम्ब 9967113402 पर पं.शिवप्रकाश जौनपुरी से सम्पर्क कर अपनी रचनायें भेजें|ऐसा निवेदन किया|
      अंत में संस्था के प्रवक्ता आनंद पाण्डेय केवल जी ने सभी का आभार व्यक्त किया व सहयोग बनाये रखने की अपील भी की|

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती