Posts

Showing posts from April, 2021

महाराष्ट्र दिवस पर विधायक गीता जैन द्वारा महारक्तदान शिविर का आयोजन

Image
महाराष्ट्र दिवस पर विधायक गीता जैन द्वारा महारक्तदान शिविर का आयोजन मीरा-भायंदर:  विधानसभा क्षेत्र की शिवसेना विधायक गीता भरत जैन ने रक्त और प्लाज्मा की कमी को देखते हुए विशाल रक्त व प्लाज्मा दान के शिविर का आयोजन किया है। जैन ने बताया कि १ मई   महाराष्ट्र  स्थापना दिवस के रुप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में इसका आयोजन सुबह ९ से दोपहर २ बजे तक, सेंट्रल प्लाजा हॉल, शांति पार्क, मीरारोड (पूर्व) में रखा गया है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने में सहयोगी बनें।  उन्होंने कोरोना से ठीक हुए मरीजों से निवेदन किया है कि वे प्लाज्मा का दान करें। जैन ने कहा कि आपका दान किसी को नया जीवन देगा। ज्ञात हो कि रक्तदान करने से किसी प्रकार का नुकसान हमारे शरीर को नहीं होता हैं, तथा रक्तदान के २४ घंटे बाद ही नया रक्त शरीर मे बनकर वापस तैयार हो जाता है। जैन ने अपील की है कि "आओ रक्दान कर किसी को जीवन दें " और महादान के सहभागी बने।विधायक गीता जैन ने सामना के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत दुबे से बताया कि इस महादान का साक्षी ब

*अवधी-मधुरस साहित्यिक मंच से एडवोकेट अनिल शर्मा का हुआ एकल काव्यपाठ*

Image
*अवधी-मधुरस साहित्यिक मंच से एडवोकेट अनिल शर्मा का हुआ एकल काव्यपाठ* मुंबई  साहित्यिक संस्था अवधी-मधुरस पटल मेरठ के संस्थापक,  संयोजक श्री ज्ञानेन्द्र पाण्डेय जी के आमंत्रण पर बुधवार दिनांक 28 अप्रैल 2021 को सायंकाल मुंबई के ससक्त कवि, साहित्यकार,गज़लकार, गीतकार, व्यंग्यकार के अप्रतिम हस्ताक्षर अनिल शर्मा (एडवोकेट-उच्च न्यायालय मुंबई) का एकल काव्यपाठ में यादगार अवधी व हिन्दी सहित व्यंग रचनाओं की प्रस्तुति हुई।पटल पर उपस्थित सभी साहित्यकारों,श्रोताओं ने खूब प्रशंसा की और लाइक,कमेन्ट देकर खूब आशीर्वाद प्रदान की।अंत में संयोजक पाण्डेय जी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों,श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और काव्यपाठ का समापन किया। एडवोकेट अनिल शर्मा की कुछ रचनाएँ-  !! भगवान अगर हमके लइकी  बनाये होतेन !! हथवा मे बाधित रक्षा , मथवा लगाइत टीका , लोटा मे लइके पानी मुँह मे खियाइत मीठा ! तब बहिनी क प्यार देखिके, भइयउ हमार रोवतेन, भगवान अगर हमके ,लड़की बनाये होतेन !!1!! भाई अउर बहिनी क खियाल करित दिल से , पढित-लिखित खेलित-खाइत हम सब हीलि-मिलि के ! घरवा में हँसी-खुशी क म

*पाठक जी कहिन' मंच पर हुआ विनय शर्मा दीप का एकल काव्यपाठ

Image
*पाठक जी कहिन' मंच पर हुआ विनय शर्मा दीप का एकल काव्यपाठ मुंबई :  साहित्यिक संस्था 'पाठक जी कहिन' के संस्थापक, संयोजक,साहित्य मर्मज्ञ दिनेश पाठक के आमंत्रण पर मुंबई (ठाणे) महाराष्ट्र के वरिष्ठ साहित्यकार,पत्रकार विनय शर्मा दीप का सराहनीय,यादगार एकल काव्यपाठ संपन्न हुआ।पटल पर दीप के चाहने वालों में हजारों की संख्या में श्रोता,साहित्यकार, संबंधी उपस्थिति दर्ज करके लाइक,कमेन्ट व व्हिडीओ पटल के लिंक को शेयर करके खूब आशीर्वाद प्रदान किया।संस्थापक पाठक जी ने बताया कि दीप के काव्यपाठ को जितना मैंने समझा था,उससे कहीं जादा उन्होंने साहित्य प्रेमियों को अपनी छंद,सवैया,कविता व गीतों से आनंदित कर दिया।इस पटल पर दीप जी के पहले 10,000 कवियों ने प्रस्तुति दी है।इस पखवाड़े के कवियों में प्रेम कुमार पटाखाजी (अलीगढ़ के सुप्रसिद्ध हास्य सम्राट वरिष्ठ राम भक्त), प्रतिभा भारद्वाज (मथुरा),राकेश यादव (ठीकरी बडवानी),संतोष श्रीवास्तव विद्यार्थी (सागर), गोपाल पाठक(बरेली),शशि महाजन (नाइजीरिया) व आनंद जैन अकेला (कटनी) ने एकल काव्यपाठ किया है।दीप जी के काव्यपाठ उपरांत पाठक जी ने पटल पर उपस्थि

मनपा शिक्षण विभाग से आदर्श शिक्षक रहे ललन सिंह –अशोक मिश्र

Image
मनपा शिक्षण विभाग से आदर्श शिक्षक रहे ललन सिंह –अशोक मिश्र मुंबई: कोरोना संक्रमण के चलते सेवानिवृत्त होने वाले मनपा शिक्षकों की विदाई का कार्यक्रम भले ही स्थगित हो ,परंतु कुछ आत्मीय जनों द्वारा उन्हें प्रत्यक्ष शुभकामनाएं मिल जाती हैं। मांलाड स्थित लिबर्टी गार्डन मनपा हिंदी शाला के प्रभारी मुख्याध्यापक ललन सिंह कल से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आज उनके अंतिम कार्य दिवस के अवसर पर मनपा शिक्षण विभाग के अधीक्षक अशोक मिश्र ने उनके विद्यालय में जाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ललन सिंह शिक्षण विभाग के आदर्श अध्यापक रहे। इस अवसर पर मुख्याध्यापक अरविंद सिंह, मुख्याध्यापक रामराज पाल, वरिष्ठ शिक्षक शिव शंकर तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक एवं पत्रकार गुलाबधर पांडे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

लल्लन तिवारी के बड़े भाई एड. मंगला प्रसाद तिवारी का निधन

Image
लल्लन तिवारी के बड़े भाई एड. मंगला प्रसाद तिवारी का निधन भायंदर: देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था राहुल एजुकेशन के चेयरमैन तथा भायंदर के प्रख्यात समाजसेवी पंडित लल्लन तिवारी के बड़े भाई एड. मंगला प्रसाद तिवारी (85) का  30 अप्रैल को वाराणसी स्थित उनके आवास पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। स्व. मंगला प्रसाद तिवारी जाने-माने वकील थे। उनके निधन पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री रमेश दुबे, पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, समाजसेवी इंदु प्रकाश तिवारी, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, भारतीय सद विचार मंच के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी, समाजसेवी पंकज मिश्रा, डॉ हृदय नारायण मिश्र, दिनेश उपाध्याय, नगरसेवक मदन सिंह, नगरसेवक मनोज दुबे ,शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे ,शिवसेना नेता सुरेश दुबे, एड राजकुमार मिश्रा, कृपा शंकर पांडे, जितेंद्र दुबे, भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, मीरा भायंदर पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजदेव तिवारी, वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, एड आर जे मिश्रा, अभय राज चौबे, बृजेश तिवारी ,अमरनाथ तिवारी आदि ने ग

पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल ने बढ़ाया भाजपाइयों का उत्साह

Image
पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल ने बढ़ाया भाजपाइयों का उत्साह मुंबई: पश्चिम बंगाल के  एग्जिट पोल ने मुंबई के भाजपा पदाधिकारियों के चेहरों पर रौनक बढ़ा दी है। पिछले विधानसभा चुनाव में मात्र 3 सीटें पाने वाली भाजपा इस बार इतिहास बनाने जा रही है। पश्चिम बंगाल के चुनाव में प्रचार करने वाले भाजपा विधायक एडवोकेट आशीष शेलार, मुंबई भाजपा के महामंत्री संजय उपाध्याय पहले ही पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने की पूर्ण संभावना व्यक्त कर चुके हैं। उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के अनुसार पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की हवा है। लोग ममता बनर्जी के कुशासन और भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह के अनुसार भाजपा पश्चिम बंगाल में बहुमत की  सरकार बनाने जा रही है। ममता बनर्जी की सारी चालों को पश्चिम बंगाल की जनता ने नकार दिया है। उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री बलवंत वर्मा की माने तो भाजपा 160 से अधिक सीटों पर शानदार विजय हासिल करेगी। दहिसर के युवा भाजपा नेता राम यादव का साफ मानना है कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनानी तय है। उन्होंने

उत्तर भारतीय मोर्चा ने की,आपदा में ज्यादा कीमत वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Image
उत्तर भारतीय मोर्चा ने की,आपदा में ज्यादा कीमत वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग मुंबई: उत्तर भारतीय मोर्चा ने कोरोना आपदा काल में अधिक कीमत वसूलने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि परेशान मरीजों तथा उनके परिजनों से इंजेक्शन, ऑक्सीजन, दवाइयां तथा बेड के नाम पर अधिक  वसूली करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आयकर विभाग के अधिकारियों की टीमों का गठन किया जाना चाहिए। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अस्पतालों से लेकर मेडिकल स्टोर तक अधिक वसूली करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री बलवंत वर्मा ने कहा कि आपदा काल में लोगों को राहत देने की बजाय उनसे अधिक वसूली करना बहुत बड़ा अपराध है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजित सिंह का मानना है कि आपदा  काल में लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर अपनी झोली

मुंबई के सभी 227 वार्डों में हो टीकाकरण– रेखा राम यादव

Image
मुंबई के सभी 227 वार्डों में हो टीकाकरण– रेखा राम यादव मुंबई: झोपड़पट्टी जनता परिषद ,मुंबई की सचिव श्रीमती रेखा राम यादव ने मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को पत्र लिखकर मुंबई के सभी 227 वार्डों में टीकाकरण किए जाने की मांग की है। 18 साल के ऊपर सभी युवाओं के टीकाकरण का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है। देश को मजबूत रखने के लिए युवाओं का स्वस्थ रहना अत्यावश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रेखा राम यादव ने कहा कि आज कुशल विदेश नीति के चलते विश्व के सभी बड़े देश भारत की मदद के लिए सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में स्थित प्राइवेट अस्पतालों में टीकाकरण केंद्र बनाया जाए ताकि बिना किसी भीड़भाड़ के सभी नागरिक टीकाकरण का लाभ उठा सकें। रेखा राम यादव ने सामाजिक संस्थाओं से अपील करते हुए वह अधिक से अधिक लोगों की मदद करें। झोपड़पट्टी जनता परिषद के अध्यक्ष आर डी यादव तथा महामंत्री सुरेश पाल के मार्गदर्शन में रेखा राम यादव दहिसर में सराहनीय काम कर रही हैं। 2017 के मुंबई महानगरपालिका चुनाव में वार्ड क्रमांक एक में दूसरे स्थान पर

समाजसेवी,साहित्यकार कमला प्रसाद शर्मा की मृत्यु से शोक की लहर

Image
समाजसेवी,साहित्यकार कमला प्रसाद शर्मा की मृत्यु से शोक की लहर  मुंबई  वरिष्ठ साहित्यकार,कवि,लेखक, गीतकार,मृदुभाषी,कर्मठ समाजसेवी,समाज प्रहरी कमला प्रसाद शर्मा उम्र 63 का उनके पैतृक गाँव लासा,पोस्ट-बरावां, तहसील- मछलीशहर,जिला- जौनपुर, यू.पी. में बुधवार दिनांक 28 अप्रैल 2021 को सायं 4 बजे हृदयगति रूक जाने से (ब्रम्हाण्ड में विलीन) देहावसान हो गया।उनके परिवार में उनका एक पुत्र - रोहित कमला प्रसाद शर्मा,पत्नी, बहू,एक नातिन छोटा परिवार है,जो शोकाकुल है।कमला प्रसाद शर्मा समाजसेवी के साथ-साथ  अच्छे लेखक व गीतकार भी थे।मध्य रेलवे माटुंगा कारखाना से सेवा निवृत्ति के पश्चात से सन्यास रूपी चोला धारण कर लिए थे,वे पैतृक गाँव जौनपुर में आलीशान  मंदिर के निर्माण के उद्देश्य से रूके थे।आप सविता समाज संस्था मुंबई के संगठन मंत्री भी थे।अचानक तवियत बिगड़ने के कारण परिजन जौनपुर शहर ले गये किन्तु वहीं ब्रम्हलीला उनकी समाप्त हो गयी।ऐसे कर्मठी समाजसेवी,साहित्यकार की आत्मा की शांति हेतु मुंबई महानगर की सभी सामाजिक संस्थाएं सविता समाज संस्था मुंबई,सविता समाज घाटकोपर, जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति,

मुंबई की संस्था के जौनपुर जिला प्रभारी बने वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन शर्मा

Image
मुंबई की संस्था के जौनपुर जिला प्रभारी बने वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन शर्मा मुंबई: पत्रकारिता के साथ साथ  सामाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखीनय कार्य करने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी अर्जुन शर्मा जी को मुंबई की सामाजिक संस्था द्वारिकमाई चैरिटी संस्था के  जौनपुर जिले का प्रभारी   नियुक्त किया गया है। जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।जिला जौनपुर के शहर से गांव हर क्षेत्र में समाजसेवा के लिए अपनी एक अलग पहचान  बनाने वाले अर्जुन शर्मा अब द्वारिकमाई संस्था के बैनर तले जनता की सेवा करेंगे।  द्वारिकमाई चैरिटी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड सदस्य गौरीशंकर चौबे ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है! तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि वह संस्था को संगठनात्मक रूप से मजबूती प्रदान करेंगे ! और संस्था के नेक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।बता दे कि अर्जुन शर्मा समाजसेवा के साथ पत्रकारिता क्षेत्र में काफी चर्चित चेहरा है।जो उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध अखबार अमर उजाला के माध्यम से गरीब व शोषित वर्गों की आवाज सदैव बुलंद करते है।जिससे श्री शर

*कोरोना योद्धा का सपना*

Image
*कोरोना योद्धा का सपना* ससुराल में..... साले साहब की शादी है... बीबीजी अपने सौंदर्य प्रसाधन, और आभूषणों के साथ... मेरी अँगूठी और सिकड़ी भी लेकर गई हैं... यह कहते हुए कि... वहीं आना और पहन लेना... और हाँ.... मौरबंधन के समय... मेरे भाई को पहना देना.. आखिर वह अपनी ससुराल सूने गले सूने हाथों के साथ... तो नहीं जाएगा....!  इतने के बावजूद भी...  मैं खुश था... आखिर ससुराल जो जाना था....! फूट रहे थे मन में गुब्बारे.... सो शादी के तीन दिन पहले.... हम अपने ससुराल में पधारे...! घंटी बजाई सासु जी दौड़ी आई, पर ऐसा लगा... वे मजबूरी में मुस्काई... आखिर मैं था तो जमाई... भाई मैं डरा और डरी मेरी परछाई तभी ससुर जी की भी, मधुर आवाज आई...  क्वॉरेंटाइन करो भाई... बाहर से आया है जमाई...! फिर बड़ी साली को आवाज देकर सासु माँ....! सैनिटाइजर मंगवाई.... बाहर जूता निकालकर  जैसे ही मैं भीतर  बढ़ा  बड़ी सरहज बकबकाई...! पढ़े लिखे हो फिर भी.... अकल नहीं आई .... तीन दिन पहले ही आने की...  क्यों किए ढिठाई....?? कोने वाले घर में अलग से...  रखी गई मेरी चारपाई... अब वही मुँह बनाए बैठा था.... मैं लिए हाथ में मिठाई.

संगीत साहित्य मंच ठाणे के तत्वावधान में हनुमान जयंती पर हुआ कवि सम्मेलन

Image
संगीत साहित्य मंच ठाणे के तत्वावधान में हनुमान जयंती पर हुआ कवि सम्मेलन  ठाणे संगीत साहित्य मंच ठाणे द्वारा अंजनी नन्दन पवनपुत्र हनुमान जी का अवतरण दिवस बड़े ही धूमधाम से ऑन लाइन मनाया गया।गर्व की बात यह है कि इस भयंकर कोरोना महामारी के बावजूद  भी हमारी संस्था अपने प्रबुद्ध कवि-कवियत्रियों को साथ लेकर सभी त्यौहारों को बख़ूबी मनाते आ रही है।जहाँ हर तरफ मायूशियत का आलम है वहीं लोगों को खुशियां और हिम्मत देने के लिए तथा अपने ईष्ट को प्रशन्न करने के लिए ऐसे आयोजनों का किया जाना भी नितान्त आवश्यक है। संस्था के बड़े ही ज़िम्मेदार कवि विजनौर से श्री राजहंस माहेश्वरी जी ने इस आयोजन की पृष्ठभूमि तैयार की।कार्यक्रम में सम्मिलित सभी रचनाकारों ने केवल और केवल हनुमान जी के ही विषय मे अपनी रचनाएँ प्रस्तुत किया।मुख्य रूप से क्रमशः श्री सदाशिव चतुर्वेदी "मधुर",श्री नागेन्द्रनाथ गुप्ता जी,श्री रामजीत गुप्ता जी,श्री  शारदा प्रसाद दुबे "शरदचंद्र" जी,सुश्री आरती सैया "हीरांशी" जी,श्री उमेश मिश्र प्रभाकर जी,श्री विधुभूषण त्रिवेदी जी,श्री राजहंस माहेश्वरी जी

गोपालपुर गाँव के बेटे सुभाष यादव ने किया प्रशंसनीय सेवा कार्य

Image
गोपालपुर गाँव के बेटे सुभाष यादव ने किया प्रशंसनीय सेवा कार्य आजमगढ़:पिछले एक दशक से गोपालपुर में घर-घर के सुख दुख में शामिल होकर लोगों की हर समस्या को हल करने वाले एड.सुभाष यादव इस समय कोरोना महामारी के अत्यंत घातक रूप पर विजय दिलाने हेतु दिलों जान से लगे हुए हैं।वे गोपालपुर की जनता के उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल भविष्य हेतु सक्रिय हैं।गौरतलब हो कि  सुभाष यादव के पिता स्व.श्यामनारायन यादव इसी गोपालपुर के लोकप्रिय विधायक थे।जनता उनके पिता की छवि उनमें देख रही है।उन्हें अपना विधायक चुनना चाहती है।समाजवादी पार्टी को आजमगढ़ ही नहीं जौनपुर के मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव में भी इन्होंने वर्तमान विधायक लकी यादव का बड़े ही जोर शोर से प्रचार किया था।उन्होंने गोपालपुर विधानसभा की जनता के उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल भविष्य हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।गाँव के चहेते बेटे की प्रशंसा करते हुए गाँव वालों का कहना है कि सुभाष जैसा कर्तव्यनिष्ठ बेटा सभी के घरो में पैदा हों और देश के भविष्य हेतु उनका योगदान हो।

*सुकवि समागम प्रयागराज पटल से विनय शर्मा दीप का हुआ एकल काव्यपाठ*

Image
*सुकवि समागम प्रयागराज पटल से विनय शर्मा दीप का हुआ एकल काव्यपाठ* मुंबई  साहित्यिक,सांस्कृतिक,सामाजिक संस्था "सुकवि-समागम प्रयागराज" के तत्वावधान में मंगलवार दिनांक 27 अप्रैल 2021 सायं एकल काव्यपाठ का भव्य आयोजन किया गया।आमंत्रित साहित्यकार मुंबई के रसराज कवि विनय शर्मा 'दीप' ने अपनी समसामयिक कविता,गीत, छंद,सवैया से पटल पर उपस्थित साहित्यकार व श्रोताओं को अपनी स्वरधारा से झूमने पर विवश कर दिया।उक्त एकल काव्यपाठ का आयोजन पटल के प्रभारी चेतन दुबे 'अनिल',अनुपम आलोक एवं संचालिका श्रीमती सुनीता पाण्डेय 'सुरभि' ने किया। काव्यपाठ के उपरांत संस्था द्वारा विनय शर्मा दीप को सुन्दर, सराहनीय,सारगर्भित काव्यपाठ के लिए सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।अंत में  पटल के प्रभारी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों,श्रोताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त कर काव्यपाठ का समापन किया।

अंग्रेजी हुकूमत में अधिकारी रहे पं. गायत्री दुबे का 102 वर्ष की उम्र में निधन

Image
अंग्रेजी हुकूमत में अधिकारी रहे पं. गायत्री दुबे का 102 वर्ष की उम्र में निधन मुंबई: अंग्रेजों के शासन काल में राशनिंग अधिकारी रहे तथा बाद में प्रसार अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त पंडित गायत्री प्रसाद दुबे का 102 वर्ष की आयु में, आज उनके पैतृक गांव लच्छी पट्टी सिंगरामऊ जौनपुर में निधन हो गया। उम्र के इस पड़ाव में भी वे काफी सक्रिय रहे तथा अपना सारा काम खुद करते थे। 15 अप्रैल को हुए पंचायत चुनाव में उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मुंबई के कांदिवली परिसर में रहने वाले उनके पौत्र डॉ. अंबरीश दुबे ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि आहार विहार के प्रति सजग रहने के कारण वे कभी डॉक्टर के पास नहीं गए। स्व. गायत्री प्रसाद दुबे के बड़े पुत्र विशाल देव दुबे भारतीय थल सेना मे जेसीओ पद से रिटायर हो चुके हैं। दूसरे पुत्र शास्त्री जी दुबे बीडीओ पद से रिटायर हो चुके हैं; जबकि तीसरे पुत्र इंदु प्रकाश दुबे जिला न्यायालय, जौनपुर में अधिवक्ता हैं। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री एकनाथ गायकवाड के निधन पर शोक की लहर

Image
महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री एकनाथ गायकवाड के निधन पर शोक की लहर  मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे एकनाथ गायकवाड (80) का आज दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में कोरोना के चलते निधन हो गया। दक्षिण मध्य मुंबई से दो बार सांसद तथा धारावी से तीन बार विधायक रहे रहे एकनाथ गायकवाड ,महाराष्ट्र के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में शामिल रहे। उनकी बेटी वर्षा गायकवाड महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री हैं। एकनाथ गायकवाड मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे थे । एकनाथ गायकवाड के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि स्व. एकनाथ गायकवाड महाराष्ट्र की राजनीति के शिखर पुरुष रहे। समाज के सभी वर्गों में उनकी समान लोकप्रियता रही। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उनके निधन से उन्हे गहरा आघात लगा है। यदि वे संक्रमित ना होते तो उनका अंतिम दर्शन करने जरूर जाते। उन्होंने गायकवाड परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें यह सदमा बर्दाश्त करने की ताकत दे। मुंबई कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ. किशोर सिंह ने स्व. एकनाथ गायकवाड के

कोरोना की रोकथाम के लिए शिवसेना प्रवक्ता ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Image
कोरोना की रोकथाम के लिए शिवसेना प्रवक्ता ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन मीरा भायंदर मीरा भायंदर में कोरोना की रोकथाम करने तथा कोरोना मरीजों एवं नागरिकों को बेहतर आरोग्य सुविधा मिलने के लिए शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे तथा नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे ने मीरा भायंदर के आयुक्त दिलीप  ढोले से मिलकर निवेदन पत्र सौंपा। निवेदन पत्र में मीरा भायंदर शहर में कोरोना सेंटर का विस्तार करने, ऑक्सीजन की ज्यादा उपलब्धता करने, सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों का तुरंत फायर ऑडिट करने, प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर नियंत्रण करने, मनपा द्वारा कॉल सेंटर स्थापित करने तथा टीकाकरण केंद्र बढ़ाने की मांग की गई है। शैलेश पांडे ने कहा कि कोरोना केंद्रों पर मरीजों को किसी तरह की समस्याएं न झेलनी पड़े। ऑक्सीजन की कमी के चलते किसी मरीज की मौत ना हो। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों द्वारा मनमानी तरीके से की जा रही वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए। टीकाकरण के लिए मीरा भायंदर के सभी स्कूल और कॉलेजों का इस्तेमाल किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण हो सके।

*सत्यम शिवम सुन्दरम*

Image
*सत्यम शिवम सुन्दरम* चित्रगुप्त के लेखे में.... सबसे ज्यादा आमद...! अस्पतालों से थी आंकड़ों की वास्तविकता...! जानने के लिए वास्ते... यमराज ने किया... पृथ्वीलोक के अस्पतालों का सघन भ्रमण... गुजारे कई दिन शोध किया... तो पाया कि प्रशासन... व्यवस्था का "सूर्य" समुद्र मंथन कर...  अमृत कलश "ऑक्सीजन".. निकाल पाया है...  सकल समाज की गीध दृष्टि इसी अमृत कलश पर है नीच का मंगल अपने अमंगलकारी रूप में है  व्यापारी बुध......!  एंबुलेंस,शव वाहन में भी  मोल भाव करा रहा है लिम्सी, रेमडीशीवर तो क्या..! पंचतत्व के सभी अवयवों की...  कालाबाजारी करा रहा है भगवान बृहस्पति के शिष्य गण धरती के भगवान..."डॉक्टर्स"...  अमृत कलश की... बंदरबाँट में लगे हुए हैं..। शुक्र तो अस्त है...! प्रेम भाव लुप्त है ... शनि की वक्र दृष्टि के कारण... लोग आपदा में अवसर ढूँढ... अपना मुँह और पेट बढ़ाये हुए हैं.. राहु और केतु....! वेंटिलेटर और आई सी यू पर.. कुण्डली मारे बैठे हैं...! एक अकेली पुलिस... अपने स्वभाव के विपरीत खाट से घाट तक.. संवेदना की घुट्टी पिलाकर चंद्रमा  सी... शीतलता प्रदान कर

मनपा की लापरवाही से भाभा अस्पताल में खाली पड़ी है ऑक्सीजन की टंकी

Image
मनपा की लापरवाही से भाभा अस्पताल में खाली पड़ी है ऑक्सीजन की टंकी  मुंबई:  भाभा अस्पताल की ऑक्सीजन की टंकी 6 महीने से तैयार है ,लेकिन लिक्विड ऑक्सीजन का स्टॉक जमा न होने से किया गया खर्च का कुछ लाभ नही हो रहा है। इससे यह ऑक्सीजन की टंकी इस्तेमाल न होने से बेकार पड़ने की शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महापालिका आयुक्त इक्बाल सिंह चहल के पास की है। गत वर्ष कोरोना बढ़ने से कुर्ला भाभा अस्पताल में ऑक्सीजन की टंकी बिठाने की प्रक्रिया शुरु की गई। इसे लेकर 12 जून 2020 को वैद्यकीय अधीक्षक के पास बैठक आयोजित की गई थी। 1 किलोलीटर की क्षमता की 2 मशीन बिठाई गई। दोनों मिलाकर 250 जंबो सिलेंडर की क्षमता तैयार होगी जो 15 दिनों तक चलेगी। गत सप्ताह में भाभा अस्पताल से 35 लोगों को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की शर्मिंदगी उठाने पड़ी। ऑक्सीजन की व्यवस्था शुरु होती तो नागरिकों और डॉक्टरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। सबकुछ तैयार है तो ऑक्सीजन की टंकी कार्यान्वित क्यों नहीं हुई? यह सवाल अनिल गलगली का है।विधायक मंगेश कुडालकर ने सोमवार, 26 अप्रैल 2021 को

टीकाकरण से ही हारेगा कोरोना–उदयप्रताप सिंह

Image
टीकाकरण से ही हारेगा कोरोना–उदयप्रताप सिंह मुंबई: टीकाकरण ही कोरोना संक्रमण को समाप्त करेगा। इसलिए देश के सभी नागरिकों को बिना किसी भय या संकोच के टीका लगवाना चाहिए। मुंबई भाजपा प्रवक्ता तथा सह मीडिया प्रमुख उदय प्रताप सिंह ने आज सायन अस्पताल टीकाकरण केंद्र में जाकर कोवैक्सीन का प्रथम डोज लेने के बाद उपरोक्त बातें कहीं। उन्होने लोगों से बिना किसी डर के टीका लगवाने की अपील की। उदय प्रताप सिंह ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि अगले दो माह के भीतर देश में 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को टीका लग जाएगा।

हर जिले में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री का आभार

Image
हर जिले में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री का आभार  मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 551 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना का स्वागत करते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने इसे मील का पत्थर बताया। उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि देश के हर जिले के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगने से आने वाले दिनों में देश का हर व्यक्ति सुरक्षित रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के फैसले को अति महत्वपूर्ण फैसला बताया। भाजपा के मुंबई प्रवक्ता तथा सह मीडिया प्रमुख उदयप्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि देश के हर जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगने से आने वाले दिनों में देश कोरोना जैसी महामारियो का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहेगा। उत्तर भारतीय मोर्चा के  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजित सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शिता की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री बलवंत वर्मा ने कहा कि पीएम केयर्स फंड के माध्यम से देश के हर जिले के सरकारी अस्पतालों में बनने वाला ऑक्सीजन प्लांट देश

भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा हुई काव्यगोष्ठी

Image
भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा हुई काव्यगोष्ठी ठाणे भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे संलग्न अखिल भारतीय साहित्य परिषद महाराष्ट्र के तत्वावधान में वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आनलाइन गूगल जूम ऐप पर मासिक काव्यगोष्ठी शनिवार दिनांक 24 अप्रैल 2021 को देर रात्रि 9 बजे संपन्न हुआ।गोष्ठी का शुभारंभ श्रीमती प्रभा शर्मा सागर के सरस्वती वंदना से हुई,जिसकी अध्यक्षता श्रीमती शिल्पा सोनटक्के ने की,मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय साहित्य परिषद ठाणे इकाई के सचिव संजय द्विवेदी उपस्थित थे।तांत्रिक व्यवस्था की वागडोर संभालते हुए गोष्ठी का संचालन,संस्था मिडिया प्रभारी, वरिष्ठ साहित्यकार विनय शर्मा दीप ने की।उपस्थित साहित्यकारों में रामप्यारे सिंह रघुवंशी, एडवोकेट अनिल शर्मा,शिवशंकर मिश्र,संस्था सचिव अनिल कुमार राही,डाॅक्टर वफ़ा सुल्तानपुरी, ओमप्रकाश सिंह,शारदा प्रसाद दुबे,राष्ट्रीय काव्यसृजन संस्थापक शिवप्रकाश जौनपुरी,सदाशिव चतुर्वेदी मधुर,वरिष्ठ साहित्यकार रामजीलाल वर्मा,बेचनराम बारी,प्रभा शर्मा सागर,सुशील शुक्ल नाचीज,विनय सिंह प्रमुख थे।सभी कवियों ने वैश्विक महाम

राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा विद्यार्थी विशेष काव्यगोष्ठी संपन्न

Image
राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा विद्यार्थी विशेष काव्यगोष्ठी संपन्न  मुंबई  साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा विद्यार्थियों हेतु विशेष काव्यगोष्ठी का आयोजन रविवार दिनांक 25 अप्रैल 2021 आनलाइन किया गया।जिसमें नवाकुंर लेखकों का हौसला अफजाई करने के लिए अचिवर्स कॉमर्स कालेज आॅफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर राजेश यादव को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने अपनी रचनाओं के साथ संचालन की जिम्मेदारी भी निभाई।उन्होंने नवाकुंर लेखकों,कवियों भविष्य के साहित्यकारों का मनोबल बढाया।उक्त गोष्ठी में कुमारी प्रगती अंकुश तिस्कर,वैशाली पाल व भूमिका राम शेडगे मुख्य रूप से उपस्थित थी,जिन्होंने बाल मजदूरी,अत्याचार,दहेज प्रथा,कोविड-19 जैसे विषयों को लेकर हिन्दी और मराठी में रचनाएँ सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।उक्त गोष्ठी का आयोजन एवं संयोजन राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ" के संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम (श्रावस्तवी), अध्यक्ष अनिल कुमार राही (मुंबई), संयोजक संजय द्विवेदी (कल्याण- महाराष्ट्र),सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर(लखीमपुर खीरी), संरक्षक दिवाकर चंद्र त्रिपाठी "रसिक" (छत्तीसगढ़

साहित्यिक संस्था अवधी-मधुरस पटल से कवि विनय शर्मा दीप का हुआ एकल काव्यपाठ

Image
साहित्यिक संस्था अवधी-मधुरस पटल से कवि विनय शर्मा दीप का हुआ एकल काव्यपाठ  मुंबई  साहित्यिक संस्था अवधी-मधुरस पटल (मेरठ) से मुंबई के सुप्रसिद्ध छंदकार,अवधी लेखक,गीतकार, पत्रकार विनय शर्मा दीप का एकल काव्यपाठ रविवार दिनांक 25 अप्रैल 2021 को संपन्न हुआ। उक्त पटल की अध्यक्षता संस्था संस्थापक आदरणीय ज्ञानेन्द्र पाण्डेय जी कर रहे थे तथा नरसिंह हैंरा जौनपुरी का विशेष योगदान रहा।दीप जी ने संपूर्ण समयावधि में भोजपुरी व अवधी में काव्यपाठ कर पटल पर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।उनके द्वारा हास्य व्यंग्य भी सराहनीय रहा- इक बेर क हाल सुन भयवा। जब गयली ससुरारी में ।। गउंवा क सरहद पार किहे, खंझटिया मिला खेतारी में। बेरोजगारी पर जबरदस्त काव्यपाठ किया- बेटवा हमार अब जवान हो गइल, लाल रोटिया बदे गेहूं धान हो गइल ।।

💥"आज के हालात" पर विशेष विचार गोष्ठी सम्पन्न💥

Image
💥"आज के हालात"  पर विशेष विचार गोष्ठी सम्पन्न💥 मुंबई  रा.सा.सा.व सां.संस्था "काव्यसृजन" द्वारा आज की विषम परिस्थिति में कैसे रहा जाय, इस महामारी से कैसे बचा जाय?    लोग व देश - समाज कैसे सुरक्षित रहे,इन्हीं विषयों पर विशेष विचार विमर्श हेतु आन लाईन परिचर्चा गूगल मीट पर आयोजित हुई|     डॉ श्रीहरि वाणी जी के मार्गदर्शन में शिक्षाविद आदरणीय हौंसिलाप्रसाद अन्वेषी जी की अध्यक्षता में पं.शिवप्रकाश जौनपुरी जी ने परिचर्चा का कुशल संचालन किया|        इस परिचर्चा में कोरोना से जंग जीते बन्धुओं.. भोपाल से मुकेश कबीर जी व मुम्बई से संस्था के कोषाध्यक्ष भाई बीरेन्द्र जी ने अपने कोरोना संक्रमित होने से लेकर निवृत्त होने तक के अनुभव साझा किये,      इसी क्रम में पिछले चार दिन पूर्व ही कानपुर में अपनी पत्नी की ऑक्सीजन ग्रहण क्षमता अत्यधिक कम हो जाने पर घर में ही स्टीम, होम्योपैथिक दवा, तुलसी अर्क, कपूर पोटली, पैरासीटामोल, काढ़ा आदि से बगैर डॉक्टरी सहायता के पत्नी को 80% ठीक करने का अपना व्यक्तिगत अनुभव श्रीहरि वाणी ने पटल पर साझा किया..   बिलासपुर (छत्तीसगढ़ ) से सुश्री

हे काला बाजारियों तुम्हे करता मेरा जूता सलाम !👡👠- विधुभूषण त्रिवेदी विधुजी

Image
हे काला  बाजारियों तुम्हे करता मेरा जूता सलाम ! 👡👠- विधुभूषण त्रिवेदी विधुजी आत्मा की निर्मम हत्या करके तुम आक्सीजन का भंडार कर रहे। तड़प रहे है मानव की जीवन रक्षक दवाइयों का तुम खुलेआम कालाबाजार कर रहे।। मौत तुम्हे भी आयेगी आई भी होगी अम्मा बप्पा दादा दादी को फिर भी तुमको कुछ याद नही। हदयाघात होगा तुमको भी एकदिन तड़पोगे तुमको कुछ भी भान नही।। उजड़ेगी मांग तुम्हारी प्यारी घरवाली की भी बच्चे भी ऊपरवाले ने चाहा बिना बाप हो जायेगे। यही नही जब भी पुलिस धरेगी तुमको निर्वस्त्र  तुम्हे मारेगी  तड़पायेगी।  जाओगे जब जेल  गली गली तू औलाद हरामी कहलायेगी।। सफेदपोश राजनैतिक सर पर  वरदहस्त रखे हैं तेरे । पर सब मौका परस्त है कुत्ते और कमीने तुमको इसका आभास नही  मानवता के तुम कहलाये जाओगे खूनी हत्यारे ।। तुम्हे सुनाई तो देती  होगी अस्पतालों से आती चीख पुकारें । आक्सीजन के अभाव में  चला गया  माँ का इकलौता बेटा, पति किसी का बिना दवाई  असमय सांझ सकारे ।। कालाबाजारी  जमाखोरी चोरबाजारी करने वालों  यह कवि  तुमको श्राप दे रहा कल ऐसे ही तेरे घर का इकलौता चिराग सड़को पर चीख चीख कर दम तोड़ेगा। जो

मुंबई कांग्रेस महासचिव बनने पर शीतल म्हात्रे का अभिनंदन

Image
मुंबई कांग्रेस महासचिव बनने पर शीतल म्हात्रे का अभिनंदन मुंबई : मुंबई महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शीतल म्हात्रे को मुंबई कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर कल बोरीवली पूर्व स्थित समरस फाउंडेशन कार्यालय में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ किशोर सिंह, अभय चौबे, सुरेंद्र मेहरा ,धनंजय कुलकर्णी, आचार्य धर्मेंद्र मिश्रा तथा मानिकचंद यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एक मई को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप के जन्मदिन के अवसर पर दहिसर विधानसभा कांग्रेस द्वारा आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर पर भी पर चर्चा की गई। रक्तदान शिविर का आयोजन दहिसर पूर्व के क्रिस्टल प्राइड सभागृह में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया है

*पत्रकारिता में बनाई विशिष्ट पहचान।

Image
जौनपुर के युवा पत्रकार संजय मिश्र का कोरोना से दुखद निधन जौनपुर: दूरदर्शन अपना प्रदेश जौनपुर के ब्यूरो चीफ व दैनिक हिन्दुस्तान के पत्रकार संजय मिश्र (40 वर्ष)  नहीं रहे। कोरोना संक्रमण के चलते रविवार को उनका निधन हो गया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्री छोड़ गए हैं। लगभग दो दशक पूर्व लखनऊ से सन  2000 में दूरदर्शन से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले संजय मिश्र वायरस की चपेट में आ गए थे। शुक्रवार रात तक वह अच्छी स्थिति में थे। लेकिन शनिवार सुबह उनका ऑक्सीजन लेवल नीचे आने लगा। दो दिन से वेंटिलेटर पर थे लेकिन संजय मिश्र जी बचाए नहीं जा सके। वे राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। एकाउंटेंट पद पर कार्यरत होते हुए भी वे पत्रकारिता में रुचि रखते थे। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से की थी।  *पत्रकारिता में बनाई विशिष्ट पहचान।*  विनम्रता, मिलनसारिता, सौम्यता के धनी संजय मिश्र  ने विगत डेढ़ दशक के दौरान पत्रकारिता में विशिष्ट पहचान बनाई थी। उ

मुंबई के 36 विधानसभाओं में भाजयुमो का ब्लड और प्लाज्मा डोनेशन अभियान

Image
मुंबई के 36 विधानसभाओं में भाजयुमो का ब्लड और प्लाज्मा डोनेशन अभियान 5000 यूनिट ब्लड इकट्ठा करने का लक्ष्य मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस और भाजपा मुंबई अध्यक्ष श्मंगल प्रभात लोढ़ा के मार्गदर्शन में मुंबई में रविवार से भाजयुमो, मुंबई का ब्लड और प्लाज्मा डोनेशन अभियान प्रारंभ हुआ। इस अभियान में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया I भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना के अनुसार ब्लड और प्लाज्मा डोनेट करने के लिए मुंबई के युवा सहर्ष आगे आ रहें  हैं । मुंबई भर में आयोजित ये अभियान 25 अप्रैल से 1 मई तक चलेगा और इस दौरान 5000।यूनिट ब्लड एकत्र करने का लक्ष्य है।  चूँकि 1 मई से युवाओं को वैक्सीन लगनी प्रारम्भ हो जाएगी इस लिए ज़्यादा से ज़्यादा युवा वैक्सीन लगवाने से पहले ही ब्लड डोनेट करना चाहते है I मुझे इस बात की ख़ुशी है कि मुंबई का युवा वर्ग अपने उत्तरदायित्वों के प्रति सचेत है। श्री तिवाना ने पत्रकारों से कहा कि –मैं आपके माध्यम से मुंबई में कोरोना से ठीक हो चुके युवाओं से निवेदन करूँगा कि कृपया प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आये। आपका ये दान कि

*कोविड का घात..अब अपने लोगों पर..आर पी सिंह रघुवंशी

Image
*कोविड का घात..अब अपने लोगों पर..आर पी सिंह रघुवंशी        यूं तो पृथ्वी पर हर तरह की घटना रोज ही होती है। मृत्यु और जन्म भी रोज ही होता है। लेकिन ऐसा जब कुछ हमारे आस-पास, घर में, हमारे करीब वालों के साथ होता है तो हमारे लिए ज्यादा ही महत्वपूर्ण होता है। आज ऐसी घटना के बारे में सुनकर हमें भी बेहद दुख हुआ। आप सभी भी हमारे करीबी हैं, हमारे मित्र हैं, हमारे साहित्य-परिवार से हैं। मैं नहीं चाहता हूं कि इस तरह की घटना और भी दोहराई जाए। इसलिए कुछ बातें आपसे शेयर करना चाहता हूं।   *पहले हमारे वरिष्ठ गज़लकार नागेंद्र नाथ गुप्ता और उनका* *परिवार कोविड के संपर्क में आया। नरेंद्र जी की धर्मपत्नी को*अधिक कॉम्प्लिकेशन होने के कारण हॉस्पिटल में*एडमिट करना पड़ा। ईश्वर की कृपा से उनका पूरा परिवार अब ठीक है।* *दूसरी घटना मुंबई के जाने माने संचालक की है.. उमेश चंद्र मिश्र*जी की है।उमेश जी के विद्यालय केकोई अध्यापक* *कोविड-19 के संपर्क में आ चुके थे लेकिन  उन्हें*पता नहीं था कि वे संपर्क में हैं।एक दिन उन्होंने* मिश्रा जी को फोन  किया...अरे भाई..! कहां हो..? एक कप चाय तो पी के जाइए। अब इस तरह

समाजसेवी धर्मदेव पांडे का कोरोना से निधन

Image
समाजसेवी धर्मदेव पांडे का कोरोना से निधन मुंबई: समाजसेवी धर्मदेव पांडे (86) की कोरोना से निधन की खबर श्री चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। कलवा निवासी धर्मदेव पांडे पिछले दिनों से बीमार थे  । उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 23 अप्रैल को शाम 4 बजे उनका निधन हो गया। स्व. धर्मदेव पांडे की पुत्री, पूर्व मुख्य शिक्षिका उर्मिला उपाध्याय द्वारा उपरोक्त जानकारी मिलते ही शिक्षा जगत से जुड़े आर आर पांडेय, रामहित यादव चंद्रकेश सिंह,  जगदीश गायकवाड, कन्हैया राय,  नरसिंह राय, नरेंद्र सिंह,  राधेश्याम पांडेय, विनोद्कुमार मिश्रा, लीलावती सिंह, अरविंद कुमार पांडेय,  मोहिनी कावले, उषा पथनवार, जसपाल कौर,  रनवीर कौर,  स्नेहा शिंदे, प्रितपाल कौर अरोरा, विजय यादव,उपेन्द्र राय,लल्लन यादव,  आलोक सिंह, राजेन्द्र मौर्या,  ओमप्रकाश मिश्रा, आनंद सिंह  ,वरिष्ठ शिक्षक हवलदार सिंह आदि ने गहरा दुख प्रकट किया है।

मीरा भायंदर के सफाई कर्मियों को 3 माह से नहीं मिल रही है पगार

Image
मीरा भायंदर के सफाई कर्मियों को 3 माह से नहीं मिल रही है पगार शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे से लगाई गुहार भायंदर: मीरा भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की सफाई करने वाले कर्मचारियों को पिछले 3 माह से पगार नहीं मिल रही है। सफाई कर्मियों का आरोप है कि साइन मेंटेनेंस सर्विस नामक ठेका कंपनी उन्हें पिछले 3 महीने से पगार नहीं दे रही है ,जिसके चलते उनकी तथा उनके परिवार की हालत बद से बदतर होती जा रही है। सफाई कर्मियों का कहना है कि ठेका कंपनी द्वारा उन्हें बहुत कम ही सफाई के सामान मुहैया कराए जा रहे हैं। उन्हें ना तो मास्क  दिया गया है और ना ही सैनिटाइजर। परिणाम स्वरूप उनका जीवन कोरोना संक्रमण के खतरे में बना हुआ है। बाल्मीकि समाज से जुड़े सफाई कर्मियों ने शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे तथा नगर सेविका स्नेहा शैलेश पांडे को हस्ताक्षर युक्त पत्र लिखकर गुहार लगाई है। सफाई कर्मियों का कहना है कि नवंबर 2020 के बाद उन्हें पगार नहीं दी गई है। कंपनी का मालिक उनसे बात करने को तैयार नहीं है तथा सुपरवाइजर लगातार उन्हें शौचालय खाली करने की धमकी दे रहे हैं। सफाई कर्मियों के अनुसार

साहित्यकार रामकेश यादव को यूपी में काव्य सृजन सम्मान

Image
साहित्यकार रामकेश यादव को यूपी में काव्य सृजन सम्मान मुंबई: उत्तरप्रदेश स्थित,अखिल विश्व रंगोली परिवार की तरफ से आयोजित भारतीय नववर्ष संवत 2078 के शुभ अवसर पर कुर्ला पश्चिम (मुंबई ),के साहित्यकार रामकेश एम.यादव को उत्कृष्ट काव्य सृजन के लिए उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया है और संस्था के प्रमुख आशु कवि नीरज अवस्थी,कार्यक्रम प्रमुख श्रीकांत त्रिवेदी,संरक्षक अनिल गर्ग ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यहाँ के स्थानिक साहित्यकारों, कलमकारों,कवियों और रहिवासियों ने श्री यादव को अपनी हार्दिक शुभकामनायें दी हैं।  गौरतलब है कि श्री यादव पंडित दीनदयाल पुरस्कार के अलावा दर्जनों पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं और मुंबई में ही रहकर नित्य नई रचनाओं से समाज को एक नया आयाम दे रहे हैं।

भारतीय वायुसेना के जवानों को देशवासियों का अभिवादन–जयप्रकाश सिंह

Image
भारतीय वायुसेना के जवानों को देशवासियों का अभिवादन–जयप्रकाश सिंह मुंबई: उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने भारतीय वायुसेना के जवानों तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया है। जयप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के निर्देश पर भारतीय वायु सेना के जवान जिस तरह से ऑक्सीजन टैंकरों को एअरलिफ्ट करके पूरे देश में ऑक्सीजन वितरण का काम तीव्र गति से कर रहे हैं ,उसके लिए देश की जनता प्रधानमंत्री जी और भारतीय वायु सेना के जवानों का अभिवादन करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना द्वारा सी–17 ग्लोबमास्टर तथा आईएल 76 विमान में जिस तरह से ऑक्सीजन टैंकरों को एअरलिफ्ट कर देश के हर भागो में वितरण किया जा रहा है ,वह काबिले तारीफ है। जयप्रकाश सिंह ने भारतीय वायु सेना के प्रयासों के चलते देश में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों पर विराम लगेगा।

80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता –उदयप्रताप सिंह

Image
80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता –उदयप्रताप सिंह मुंबई: कोरोना संकटकाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से 80 करोड़ लोगों को दो माह तक मुफ्त राशन पहुंचाने की घोषणा की है ,उससे देशवासियों के भीतर कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में जीत के आसार दिखाई देने लगे हैं। प्रधानमंत्री जी की अदम्य इच्छाशक्ति तथा आत्मबल का नतीजा है कि इतनी विकट परिस्थितियों के बावजूद देश की 130 करोड़ जनसंख्या पूरे मनोयोग से कोरोना के खिलाफ संगठित लड़ाई लड रही है। मुंबई भाजपा के प्रवक्ता तथा सह मीडिया प्रमुख उदयप्रताप सिंह ने उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के अस्पतालों में आए दिन हो रही दुर्घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने महाराष्ट्र सरकार से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। उदयप्रताप सिंह ने अस्पतालों की समय-समय पर ऑडिट करने पर जोर देते हुए कहा कि अस्पतालों की सुरक्षा मरीजों के जीवन से जुड़ा होता है। इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

पार्क साइट में रविवार को रक्त दान शिविर

Image
पार्क साइट में रविवार को रक्त दान शिविर मुंबई:मुंबई कांग्रेस के घाटकोपर पश्चिम तालुका द्वारा विक्रोली पश्चिम स्थित पार्क साइट रोड नं.5  छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान में सुबह 9बजे से दोपहर 3बजे तक रक्त दान  जीवन दान के उद्देश्य से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है।मुंबई कांग्रेस के सचिव एवं घाटकोपर पश्चिम की जनता की बुलंद आवाज राम गोविंद यादव ने सभी से आग्रह किया है कि इस रक्तदान शिविर को सफल बनाएं।

वंदना पाण्डेय की नि:शुल्क सलाह से स्वस्थ जीवन बनाएं।

Image
वंदना पाण्डेय की  नि:शुल्क सलाह  से स्वस्थ जीवन बनाएं।                                   थाने:अंबरनाथ क्षेत्र में वंदना पाण्डेय सभी के लिए एक जाना पहचाना नाम बन चुका है। वे व्यायाम,पौष्टिक संतुलित आहार,शरीर में चर्बी की जानकारी ,एनर्जी पेय के साथ  ही शरीर का वजन कम करना,पेट की चर्बी कम करना,शरीर का वजन बढ़ाना,वजन नियंत्रित करना, अच्छे स्वास्थ्य, चेहरे की त्वचा चमकाने हेतु नि:शुल्क सलाह देने का प्रशंसनीय काम कर रही हैं। संबंधित स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी न केवल बुजुर्गों बल्कि नौजवानों और बच्चों के लिए भी उपयोगी है।बच्चों में  हार्मोन के कारण होनेवाले बदलाव, चिड़चिड़ापन इत्यादि से राहत पाने के लिए, बच्चों के आवश्यक शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक पौष्टिक एवं संतुलित आहार की जानकारी के साथ वयस्कों से जुड़ी बीमारियों जैसे थाइरोइड, रक्तचाप, शर्करा (शुगर) इत्यादि में भी राहत पाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन देने का कार्य वे कर रही हैं। अधिक जानकारी के लिए आप 8779594276 वंदना पाण्डेय को संपर्क कर सकते हैं।वास्तव में वंदना पाण्डेय की महिला हित में सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

कोरोना संक्रमण के बाद कृपाशंकर सिंह ने खुद को किया होम आइसोलेट

Image
कोरोना संक्रमण के बाद कृपाशंकर सिंह ने खुद को किया होम आइसोलेट मुंबई: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। कृपाशंकर सिंह ने पिछले दिनों उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ नहीं है। कृपाशंकर सिंह ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने तथा किसी भी प्रकार से भयभीत नहीं होने की अपील की है। महाराष्ट्र तथा केंद्र सरकार द्वारा कोरोना नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की उन्होंने सराहना की।

भाई जगताप ने की एनएसयूआई के कार्यों की सराहना

Image
भाई जगताप ने की एनएसयूआई के कार्यों की सराहना मुंबई: नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की तरफ से आज दक्षिण मुंबई स्थित मुंबई प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में  आयोजित कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप द्वारा फागिंग तथा सैनिटाइजर अभियान का शुभारंभ किया गया। भाई जगताप ने एनएसयूआई द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा, एनएसयूआई के नेशनल डेलीगेट निखिल रूपारेल, पप्पू ठाकुर, जीतू यादव ,जीतू शर्मा, समीर मौर्या, इब्राहिम शेख,ओवेस अंसारी ,फैजल जिंद्रान आदि उपस्थित रहे।

घनश्याम दुबे के निधन पर उर्मिला मातोंडकर ने जताया गहरा दुख

Image
घनश्याम दुबे के निधन पर उर्मिला मातोंडकर ने जताया गहरा दुख मुंबई: उत्तर मुंबई के पूर्व कार्याध्यक्ष घनश्याम दुबे के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. घनश्याम दुबे अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा समर्पित रहे। समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह ने कहा कि स्व. घनश्याम दुबे विनम्रता और सादगी के प्रतिमूर्ति रहे। वे हमेशा अपने साथ काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करते रहते थे। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के मूलनिवासी स्व. घनश्याम दुबे का आज उनके पैतृक गांव में निधन होने की खबर से बोरीवली में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ योगेश दुबे ने कहा कि स्व. घनश्याम दुबे सच्चे अर्थों में समाज के प्रति समर्पित रहने वाले व्यक्ति रहे। समाज में उनकी कमी हमेशा बनी रहेगी। समरस फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष आचार्य धर्मेंद्र मिश्रा तथा उपाध्यक्ष मानिक चंद यादव ने भी घनश्याम दुबे के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

कोरोना पीड़ितों हेतु मुलुंड कांग्रेस का महा रक्तदान शिविर

Image
कोरोना पीड़ितों हेतु मुलुंड कांग्रेस का महा रक्तदान शिविर मुंबई:- कोरोना संक्रमण के द्वितीय चरण में रक्त एवम ऑक्सीजन की भारी कमी को ध्यान में रखते हुए ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस के मार्गदर्शन में मुलुंड कांग्रेस द्वारा महा रक्तदान शिविर का आयोजन, ट्रायंफ ब्लड बैंक के सहयोग से रविवार दिनांक २५.४.२०२१ को प्रातः१० बजे से २ बजे तक मुलुंड हाई स्कूल,चंदनबाग हाल,मुलुंड(प)पर किया गया है।   "रक्तदान महादान श्रेष्ठदान" के कार्यक्रम के आयोजक ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुप्ता,विट्ठल सातपुते,राजेश गायकवाड,करुणानिधि, श्रीकृष्ण कांबले,संजय घरत एवम कांग्रेस की युवा महिला सेवादल और सहयोगियों द्वारा किया गया है।     वरिष्ठ कांग्रेस नेता बी के तिवारी, डॉ बाबूलाल सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह, कांग्रेस नेता डॉ सचिन सिंह, डॉ आर एम पाल, संतोष विश्वकर्मा,बबिता गुप्ता,मोहित सिंह,दयाशंकर पाल ने सभी मुलुंड वासियों से इस रक्तदान शिविर में सहभागी होकर मानवता पूर्ण कार्य को सफल  बनाने की अपील की है।

राहुल एजुकेशन ने कोरोना मरीजों की जीवन रक्षा के लिए डोनेट किया 50 ऑक्सीजन सिलेंडर

Image
राहुल एजुकेशन ने कोरोना मरीजों की जीवन रक्षा के लिए डोनेट किया 50 ऑक्सीजन सिलेंडर भायंदर: देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन ने मानवता की दिशा में मदद के हाथ बढ़ाते हुए मीरा भाईंदर महानगरपालिका को 50 ऑक्सीजन सिलेंडर डोनेट किया है।  भायंदर पूर्व स्थित स्व प्रमोद महाजन सभागृह के सामने मनपा आयुक्त  दिलीप ढोले तथा नगर रचनाकार श्री दिलीप घेवारे की उपस्थिति में, राहुल एजुकेशन के चेयरमैन समाजसेवी पं. लल्लन तिवारी, उनके सुपुत्र तथा राहुल एजुकेशन के सचिव श्री राहुल तिवारी तथा बहू श्रीमती कृष्णा राहुल तिवारी ने महानगर पालिका के माध्यम से कोरोना मरीजों की जीवन रक्षा के लिए 50 ऑक्सीजन सिलेंडर भेंट किए। इन सिलेंडरों में 2300 लीटर ऑक्सीजन भरी हुई है। राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की समाप्ति तक राहुल एजुकेशन द्वारा खाली होने वाले सिलेंडरों में ऑक्सीजन भराया जाता रहेगा ।कोरोना मरीजों की जीवन रक्षा के लिए राहुल एजुकेशन द्वारा किए गए योगदान की सराहना करते हुए मनपा आयुक्त दिलीप ढोले ने कहा कि राहुल एजुकेशन द्वारा की गई मदद से प्रेरणा लेते हुए समाज

मालाबार हिल अमृता फडणवीस ने किया क्वारंटाइन केंद्र का उद्घाटन

Image
मालाबार हिल अमृता फडणवीस ने किया क्वारंटाइन केंद्र का उद्घाटन मुंबई: भारतीय जनता पार्टी मालाबार हिल विधान सभा के सौजन्य से आमदार मंगल प्रभात लोढ़ा द्वारा महामारी के दौर में स्थानीय मुंबईकरों की सहायता हेतु शारदा स्कूल, गामदेवी में कोविड क्वारंटाइन सेण्टर बनाया गया है।  अमृता फडणवीस द्वारा २२ अप्रैल को शाम पांच बजे कोविड क्वारंटाइन सेण्टर का उदघाटन किया गया I इस अवसर पर लोढ़ा चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष मंजू लोढ़ा भी उपस्थित थी। इस अवसर पर अमृता फडणवीस ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते आज सब कुछ अस्त व्यस्त हो गया है ऐसे समय हम सभी को आगे आकर श्रद्धानुसार कोरोना के खिलाफ इस जंग में अपना योगदान देना चाहिए।  हम सभी मिलकर अपनी सकारत्मक ऊर्जा से कोरोना को नेगेटिव कर पाएंगे । इस कोविड क्वारंटाइन सेण्टर में ५० बेड्स की व्यवस्था है। मंगल प्रभात लोढ़ा के अनुसार आजकल तेज़ी से फैलते कोरोना से लोगों के मन में भय है I  जैसे ही किसी व्यक्ति का आरटीपीसीआर पॉज़िटिव आता है तो वो घबरा कर अपने घरवालों और परिजनों की सुरक्षा हेतु असिम्पटोमैटिक होते हुए भी अस्पताल में भर्ती हो जाता है और परिणामस्वरूप अस

महाराष्ट्र को रेमेडेशिविर का सर्वाधिक कोटा मिलने पर प्रधानमंत्री का आभार

Image
महाराष्ट्र को रेमेडेशिविर का सर्वाधिक कोटा मिलने पर प्रधानमंत्री का आभार मुंबई: केंद्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र को रेमेडेशिविर का सर्वाधिक कोटा मिलने पर भाजपा प्रवक्ता तथा सह प्रमुख मीडिया उदय प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र को रेमेडेशिविर का 269000 इंजेक्शन भेजा गया है। मोदी सरकार द्वारा महाराष्ट्र के कोरोना मरीजों के लिए यह बहुत बड़ा वरदान सिद्ध होगा। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र की जनता के लिए, स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। उन्होने महाराष्ट्र सरकार को  आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से ऊपर उठकर कोरोना के खिलाफ संगठित लड़ाई लड़ने की अपील की।