Posts

Showing posts from May, 2023

योगेन्द्र यादव बने पत्रकार एकता संघ केराकत तहसील अध्यक्ष*

Image
*योगेन्द्र यादव बने पत्रकार एकता संघ केराकत तहसील अध्यक्ष* क्राइम ब्यूरो चीफ सुरेश कुमार शर्मा       परमार्थ आवाज़/जौनपुर, पत्रकार एकता संघ संस्थापक जुनैद सानी व राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी सिंह के निर्देश पर तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की संतुष्टि पर योगेन्द्र यादव को तहसील केराकत का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री विशाल सेठ वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम जिलाध्यक्ष सतीष कुमार चौहान तथा जनपद के कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई दी है। केराकत तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि पत्रकार द्वारा खबर चलाने पर प्रसाशन द्वारा सत्ता के इशारे पर के साथ ज्यादती की गई तो मीडिया की स्वतंत्रता का हनन है।इसकी जितनी निंदा की जाएं कम है। यह निष्पक्ष पत्रकारिता का दफ़न कहा जाएगा जो पत्रकार एकता संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने के प्रशासन ने पत्रकारों के साथ ही अत्याचार करके लोकतंत्र की सरेआम हत्या कर रही है। पत्रकारों की क़लम को सरकार या प्रशासन का कोई भी व्यक्ति ना तो तोड़ स

आईएएस में चयनित होकर अनिरुद्ध पांडेय ने बढ़ाया प्रयागराज का गौरव

Image
आईएएस में चयनित होकर अनिरुद्ध पांडेय ने बढ़ाया प्रयागराज का गौरव प्रयागराज। पिछले दिनों घोषित हुये यूपीएससी प्रतियोगिता स्पर्धा के परिणामों में ६४ वी रैंक प्राप्त करने वाले अनिरुद्ध पांडेय ने प्रयागराज का गौरव बढ़ाया है। अनिरुद्ध की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय,सीबीएससी पैटर्न से हुई। पिता सैन्य सेवा में रहने के कारण अनिरुद्ध का देश के कई शहरों में शिक्षार्जन हुआ। प्रतापगढ़ माता वाराही देवी मंदिर के निकट बसीरपुर  ग्राम सभा के निवासी अनिरुद्ध पांडेय ने एमएनआईटी से बीटेक करने के बाद निरंतर प्रतियोगी परिक्षाओं पर ध्यान केंद्रित किया। अनिरुद्ध पांडेय के जीवन पर उनके पिता आदर्श पांडेय माता मंजू पांडेय के साथ मामा ज्वाइंट जीएसटी कमिश्नर प्रमोद दुबे का गहरा प्रभाव रहा। अनिरुद्ध पांडेय की सफलताओं का जिक्र करे तो जिला अल्पसंख्यक अधिकारी,नायब तहसीलदार,पुलिस उपाधीक्षक जैसे अहम जिम्मेदारी भरे पदो को अर्जित करने के बाद वर्ष 2022 की यूपीएससी परिक्षा में पूरे देश में ६४ वी रैंक प्राप्त कर प्रयागराज के नाम को गौरवान्वित किया है। दो भाई एक बहन में अनिरुद्ध पांडेय सबसे बड़े है। छोटी बह

हिंदी पत्रकारिता दिवस' पर मनमोहन सरल का सम्मान

Image
'हिंदी पत्रकारिता दिवस' पर मनमोहन सरल का सम्मान  मुंबई। हिंदी पत्रकारिता में अमूल्य योगदान के लिए मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार, कला समीक्षक व मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा संचालित गरवारे संस्थान के पूर्व फैकल्टी मनमोहन सरल का 'हिंदी पत्रकारिता दिवस' पर  सत्कार किया गया। इस अवसर पर हिंदी पत्रकारिता विभाग के समन्वयक सैयद सलमान, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, फैकल्टी दीपा सिंह राठौड़, वंदना सिंह, प्रशिक्षु पत्रकार संदीप गुप्ता और समाजसेवक रियाज वजीर चांद मुल्ला मौजूद थे।

अपराधी त अलमस्त हयेन,बिन अपराधे क मारी गये।। बैरी से अपने जीत गए, भाई से अपने हारी गये।।

Image
अपराधी त अलमस्त हयेन,बिन अपराधे क मारी गये।।  बैरी से अपने जीत गए, भाई से अपने हारी गये।।  दारू क दिवाना होइगा,बा हरका बरजा  मानत नाहीं।।  का ऊंच नीच का छोट बड़ा, तनिकउ लिहाज जानत नाहीं।।  मारी गई बा मति बुद्धि मुर्ख, सोई बुद्धि जागत नाहीं।।  परिवार छिन्न भिन्न होइगा, सुखमय भविष्य लागत नाहीं।।  पीयेस कुलि धोइके  लाज शरम आंखी क पानी मरिगबा।।  माई क जान बा खतरे में, भाई से अब मन भरिगाबा।।  पालने पोषेन  का नाइं किहेन, का पायेन खाली शोक गयेन।।  बाबू क जिनगी नष्ट किहेस  अहकत सिहकत सुर लोक गयेन।।  माई क जिउ गाई क हउ, देवता दिन रात मनावथ।।  टपटप टपटप आंसू चूवैइ रत्ती भर सुख कब पावथ।।  लड़िका मारैइ मेहरि  मारैइ गरियावथ  बिनु बातीक।।  अपनैइ  होइगबा  भार भाई, पीरा होइगबा छातीक। भैइया के जियतैइ भउजी के जैइसे  उ राड़ जाने बाटैइ।।  चाहथ करैइ गुलामी सब किचकिच, किचकिच फाने बाटैइ।।  अब का महिमा गुन गाई हम का करी बड़ाई माई क।।  खूने से बस मजबूर हई, करनी खराब बा भाई क।।  दारू पी के तब बोलथ  बोलत नाहीं दारू के बिना।।  दारू पिये के बाद दइंत, उत्पात मचावैइ रात -दिना!।  भय हरैइ जे उहैइ भाई हउवैइ

उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए कृपाशंकर सिंहएक सप्ताह के भीतर मिली दूसरी बड़ी जिम्मेदारी

Image
उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए कृपाशंकर सिंह एक सप्ताह के भीतर मिली दूसरी बड़ी जिम्मेदारी मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह को आज एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आज उन्हें उत्तर भारतीय मोर्चा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों कृपाशंकर सिंह को मोदी@जनसंपर्क अभियान का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया था। उत्तर भारतीय समाज के बीच कृपाशंकर की गहरी पैठ और परंपरागत अच्छे रिश्ते और प्रभाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कृपाशंकर की छवि हमेशा से उत्तर भारतीय नेता के रूप में रही है। उन्होंने हमेशा उत्तर भारतीय समाज के हितों और समस्याओं के निराकरण की दिशा में प्रभावी आवाज उठाई है। कोरोना संकटकाल में प्रवासी उत्तर भारतीयों की सुविधाओं के लिए उन्होंने जिस तरह से जमीनी काम किया, उसके चलते उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई। इस बारे में पूछे जाने पर कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वे पूरे मनो

केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का 1जून को मुंबई में सम्मानसमारोह*

Image
*केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का 1जून को मुंबई में सम्मानसमारोह* मुंबई- केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री,भारत सरकार श्रीमती  अनुप्रिया पटेल,एवम उत्तर प्रदेश के तकनीकी (टेक्निकल)शिक्षा मंत्री आशीष सिंह पटेल 1जून को मुंबई में आगमन पर सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मानित किया जायेगा। वे 1जून 2023 को शाम 5 बजे नवी मुंबई, उरण,जेएनपीटी एरिया,सोनारी में डॉ सुभाषसिंह(आर्थोपेडिक सर्जन) के पैनेशिया हास्पीटल के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। उनका युवा ब्रिगेड एसोशिएसन,कूर्मि क्षत्रिय महासभा,युवा कूर्मि क्षत्रिय समाज,अ.भा.यादव महासभा एवम कई सामाजिक संगठनों द्वारा पनवेल  में सम्मानित किया जायेगा।

राजकुमार यादव शब्द शिल्पी साहित्य सम्मान से सम्मानित

Image
राजकुमार यादव शब्द शिल्पी साहित्य सम्मान से सम्मानित लखनऊ :युग धारा फाउंडेशन उत्तर प्रदेश की ओर से तीर्थस्थल नैमिष में साहित्य और संस्कृत समारोह का आयोजन किया गया ।इसमें विचार संगोष्ठी, पुस्तकों का विमोचन, कवि गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया साथ ही नैमिष की पुण्य धरा पर सत्यनारायण व्रत का आयोजन कर पुण्य प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के प्रधान संपादक डॉ अमित दुबे ने की ।इस अवसर पर 51 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। जिसमें से मुंबई के साहित्यकार एवं पूर्व प्रभारी मुख्याध्यापक राजकुमार राम लखन यादव को डॉ.अमित दुबे तथा डॉ.चंद्रिका प्रसाद मिश्रा के कर कमलों द्वारा शब्द शिल्पी साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन रामचंद्र सहस्त्रबुद्धे तथा आभार युग धारा की महासचिव सौम्या मिश्रा ने की। श्री यादव की इस सफलता पर मुंबई कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष डॉ बाबुलाल सिंह,डॉ सचिन महानंद सिंह,साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे,समन्वय संकल्प के ट्रस्टी एवं प्रबंधक अनिरुद्ध पांडे,आल इंडिया यादव महासभा के मुंबई महा

गौतम बुद्ध विचार सेवा संघ द्वारा भव्य कार्यक्रम संपन्न

Image
गौतम बुद्ध विचार सेवा संघ द्वारा भव्य कार्यक्रम संपन्न जौनपुर। गौतम बुद्ध विचार सेवा संघ, घनश्यामपुर, बदलापुर जौनपुर के द्वारा डॉ. अम्बेडकर जयंती व बुध्द पूर्णिमा का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि विनय जैसवार, संस्थापक, युवा भीम सेना व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल जैसवार विकास संघ, रंजीत राजा जिला पंचायत सदस्य, राजू भाई सभासद, मंगला प्रसाद, शैलेन्द्र जैसवार साथ मे मोनू आर्या, सचिन गौतम, गोलू गौतम भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के आयोजक अरविंद कुमार जैसवार संस्थापक, बृजेश कुमार जैसवार अध्यक्ष, सुनील कुमार भारती उपाध्यक्ष, कालीचरण कोषाध्यक्ष, संदीप रावण, शैलेन्द्र गौतम, अजय गौतम, विकास राजा, अमबीस गौतम, राजकुमार, संतोष गौतम, सुरेश गौतम,विपुल गौतम, चंदन गौतम, शिवम गौतम,विवेक गौतम,रविन्द्र गौतम नवनीत राव,सतीश गौतम,सूरज गौतम,प्रदीप गौतम, अमन गौतम, विकास, उदित कुमार सुरेन्द्र गौतम के साथ घनश्यामपुर गांव के सभी लोगो ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना अमूल्य योगदान दिया। कार्यक्रम का मकसद निर्वाण प्राप्त कम्पीदास नेता जी को याद करते हुये भगवान बुध्द एवम

उत्तर भारतीय समाज के प्रकाश स्तंभ पं. लल्लन तिवारी – कृपाशंकर सिंह

Image
उत्तर भारतीय समाज के प्रकाश स्तंभ पं. लल्लन तिवारी – कृपाशंकर सिंह भायंदर। पंडित लल्लन तिवारी उत्तर भारतीय समाज के प्रकाश स्तंभ  हैं। उनसे न सिर्फ उत्तर भारतीय समाज को प्रेरणा मिलती है, अपितु ताकत भी मिलती है। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी की शादी की सालगिरह पर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि राहुल एजुकेशन आज एक विशाल वटवृक्ष की शक्ल में लाखों विद्यार्थियों को उनकी पसंद के अनुकूल उत्कृष्ट और प्रभावी शिक्षा प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम में केक काटने के बाद पंडित लल्लन तिवारी और श्रीमती कांति तिवारी ने एक दूसरे को माला पहना कर सालगिरह की रस्म पूरी की। इस अवसर पर समाजसेवी राजू सिंह, राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी ,सह सचिव श्रीमती कृष्णा तिवारी, सीओओ उत्सव तिवारी, एड राजकुमार मिश्रा, आनंद पुनमिया, दीपेश निगम, अर्जुन सिंह तथा अन्य लोग पारिवारिक सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।

लड़कियों महावारी पर चुप्पी तोड़ो स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो_डॉ अंजना सिंह*

Image
*लड़कियों महावारी पर चुप्पी तोड़ो स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो_डॉ अंजना सिंह* जौनपुर परमार्थ आवाज़ न्यूज/आज विश्व मासिक स्वच्छता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू  भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना सिंह ने अपनी पदाधिकारीयों के साथ चांदपुर बस्ती में जाकर के महिलाओं और बच्चियों को जागरूक करने के साथ-साथ सेनेटरी पैड का वितरण किया! उक्त अवसर पर डॉ अंजना सिंह ने कहा कि बच्चियों को इन दिनों अपनी सुरक्षा और स्वच्छता से संबंधित बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए,उन्होंने कहा कि महावारी  के दिनों में बच्चियों को साफ सफाई की ज्यादा जरूरत होती है और बच्चियों और महिलाओं को शर्म छोड़कर इस विषय पर खुलकर बात करनी चाहिए उन्होंने बच्चियों को इससे संबंधित कई जानकारियां भी दी !! रेखा सिंह ने कहा कि इन दिनों में  कोई भी किसी प्रकार की दिक्कत आने पर अपनी माता अपनी बहन से जरूर विचार विमर्श करें ,और गंदे कपड़ों की जगह सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करें!!जौनपुर से मंडल क्राइम ब्यूरो चीफ सुरेश कुमार शर्मा की खास रिपोर्ट

कथा के श्रवण मात्र से धुंधकारी को मिला मोक्ष – धनंजयाचार्य

Image
कथा के श्रवण मात्र से धुंधकारी को मिला मोक्ष – धनंजयाचार्य जौनपुर।  वरचौली, सरायहारखू में आनंद तिवारी के पुण्यकर्मों के उदय की परिणिति स्वरूप श्रीमद भगवद्गीता कथा  27 मई 2023से 02जून 2023 तक आयोजित है। कथा 5 बजे से शुरू होकर 9 बजे तक विराम होता है। कथावाचक धनंजयाचार्य ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से धुंधकारी को मोक्ष प्राप्त हुआ । उसे देवलोक ले जाने के लिए देवगण स्वयं आए। जब सात दिन के श्रवण से ही जीवन सार्थक हो जाता है ,उद्धार होता है, तो नित श्रवण पठन- पाठन हेतु शैक्षणिक पाठ्यक्रम में सम्मिलित कर लिया जाए तो सम्पूर्ण विश्व का कल्याण करने में  हमारा देश भारत समर्थ होगा। जहां एक ओर जगह जगह कथा जोरों पर आयोजित है, वहीं धनंजयाचार्य  की मधुर वाणी रूपी गंगा डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। अभिनंदनकर्ता , स्वगताकांक्षी अवनीश, अनुराग,अंश,अर्नव,आरव,अनिल,विवेक,विकास एवं प्रमुख आयोजक यजमान आनंद तिवारी सहित पूरे परिवार ने कथा श्रवण कर जीवन धन्य बनाने हेतु श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया है।

भारतीय जनभाषा प्रचार समिति का 32वां वार्षिकोत्सव एवं कविगोष्ठी संपन्न

Image
भारतीय जनभाषा प्रचार समिति का 32वां वार्षिकोत्सव एवं कविगोष्ठी संपन्न मुंबई साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे के तत्वाधान में संस्था का 32वां वार्षिकोत्सव शनिवार दिनांक 27 मई 2023 मुन्ना विष्ट कार्यालय सिडको बस स्टैंड ठाणे (पश्चिम) में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हरजिंदर सिंह सेठी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद कुमार कुश तन्हा एवं त्रिलोचन सिंह अरोरा मुख्य रूप से उपस्थित थे।समारोह का संयोजन संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने की तथा आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार आ.‌शिल्पा सोनटक्के एवं प्रभा शर्मा सागर ने की।उक्त समारोह में सत्कार मूर्ति के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य तिलक राज खुराना की उपस्थिति रही जहां संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र,सम्मान पत्र, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। प्रभा शर्मा सागर एवं शिल्पा सोनटक्के द्वारा सरस्वती वंदना हुआ तत्पश्चात प्रभा शर्मा के संचालन में अतिथियों का सम्मान किय

हिंदीभाषियों की समस्याओं को लेकर चर्चा

Image
हिंदीभाषियों की समस्याओं को लेकर  चर्चा ठाणे। हिंदीभाषी समाज के कई सामाजिक सागठनों से जुड़े पत्रकार अखिलेश  मिश्रा, पत्रकार हरिप्रकाश तिवारी, LIC  एजेंट संदीप तिवारी,पंडित हनुमान दूबे, दुर्गाप्रसाद शुक्ला,प्रिंस मिश्रा, विनोद कुमार तिवारी, उमेश शुक्ला, निर्भय त्रिपाठी,पंकज शुक्ला, रमेश पाण्डेय,सहित कई लोगों ने उत्तर भारतीयों के लोकप्रिय  राकांपा के वरिष्ठ नेता पारसनाथ तिवारी से उनके आवास पारस भवन पर मिलकर हिंदीभाषियों के सामाजिक,आर्थिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, शैक्षणिक व राजनैतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही आगामी रणनीति पर भी गहन चर्चा हुईं।

आज देश को लकी यादव जैसे कर्मठ नेताओं की आवश्यकता है

Image
आज देश को लकी यादव जैसे कर्मठ नेताओं की आवश्यकता है जौनपुर: शेरे पूर्वांचल स्मृति शेष पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव (बाबूजी) के सुपुत्र लकी यादव जो कि जौनपुर की मल्हनी विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।आल इंडिया यादव महासभा मुंबई महासचिव समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव ने उनका अभिनंदन करते हुए कहा है कि आज देश को लकी यादव जैसे कर्मठ नेताओं की आवश्यकता है।

भायखला में बृहन्मुंबई पुलिस द्वारा सरकार आपके द्वार ..,कार्यक्रम संपन्नमहिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से किया गया संवाद

Image
भायखला में बृहन्मुंबई पुलिस द्वारा सरकार आपके द्वार ..,कार्यक्रम संपन्न महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से किया गया संवाद मुंबई। बृहन्मुंबई पुलिस , परिमंडल क्रमांक 3 पुलिस उपायुक्त द्वारा 27 मई को भायखला पूर्व स्थित वीरमाता जीजाबाई भोसाले उद्यान व प्राणी संग्रहालय के थ्रीडी सभागृह पेंग्विन कक्ष में शाम 5 बजे से रात 8:10 बजे तक सरकार आपके दरवाजे पर, कार्यक्रम के तहत जनता के साथ सुसंवाद किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख मार्गदर्शक के रुप में महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री तथा मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर तथा सम्मानित अतिथि के रूप में भायखला विधानसभा की विधायक श्रीमती यामिनी जाधव उपस्थित रहे।कार्यक्रम के प्रारंभ में परिमंडल क्रमांक 3 के पुलिस उपायुक्त अकबर पठान ने प्रास्ताविक के रूप में मुंबई पुलिस द्वारा जनता तथा वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे उपक्रमों की जानकारी दी। प्रमुख मार्गदर्शक के रुप में बोलते हुए शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि सरकार आपके दरवाजे पर, कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों

विदेशी महिला का विनयभंग करने वाले गेस्ट हाउस मैनेजर को 2 वर्ष की सजा

Image
विदेशी महिला का विनयभंग करने वाले गेस्ट हाउस मैनेजर को 2 वर्ष की सजा मुंबई। भायखला पुलिस ने 2 माह पहले एक गेस्ट हाउस में रह रही विदेशी महिला का विनयभंग करने वाले गेस्ट हाउस मैनेजर को नसीब 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया अपितु 2 महीने के भीतर उसे सजा भी दिला दी। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह घटना 26 मार्च की रात में भायखला पूर्व स्थित वेलकम गेस्ट हाउस में घटी थी। पेरू देश की एक 38 वर्षीय महिला इस गेस्ट हाउस में रुकी हुई थी। उसके अकेलेपन का फायदा उठाते हुए गेस्ट हाउस मैनेजर रियाज अहमद राजू अहमद (19 वर्ष) ने सेल्फी लेने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित महिला को सिर्फ स्पेनिश भाषा ही आती थी। पुलिस में होटल में रह रहे सेबेस्टीन नामक एक अन्य विदेशी की मदद से पूरी जानकारी प्राप्त की। पुलिस केस की जानकारी होते ही रियाज अहमद उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव भागने के लिए फरार हो चुका था। पुलिस ने जाल बिछाकर 24 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में मामले को तत्काल कोर्ट में ले जाया गया। 26 मई को कोर्ट ने रियाज अहमद को 2 वर्ष कैद क

*केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल 1जून को मुंबई में*

Image
*केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल 1जून को मुंबई में* मुंबई- केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री अनुप्रिया पटेल,एवम उत्तर प्रदेश के तकनिकी (टेक्निकल)शिक्षा मंत्री आशीष सिंह पटेल 1जून को मुंबई में आ रहे है। वे 1जून 2023 को शाम 5 बजे नवी मुंबई, उरण,जे एन पी टी एरिया, सोनारी में डॉ सुभाषसिंह(आर्थोपेडिक  सर्जन) के पैनेशिया हास्पीटल के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

आन लाइन चल रहे जुआ एवम भ्रामक विज्ञापनों पर कार्यवाई की मांग*

Image
*आन लाइन चल रहे जुआ एवम भ्रामक विज्ञापनों पर कार्यवाई की मांग*   मुंबई:-  आज कल सोशल मिडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम,व्हाटस एप पर खुले आम चल रहे जुगार (जुआ),रमी इ.,क्रिकेट पर सट्टेबाजी,भ्रामक विज्ञापन विशेष रूप से मोटापा कम करने,ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर ,संधिवात,कैंसर,समाप्त करने वाली दवाओं का झूठा विज्ञापन कर लोगों से अनाप शनाप रुपये लूटने का धंधा जोरों पर खुलेआम चल रहा है। डा.सचिन सिंह महासचिव उत्तर भारतीय सेल, महाराष्ट्र कांग्रेस ने इस संदर्भ में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले,कार्याध्यक्ष मो आरिफ नसीम खान, आशीष दुआ (प्रभारी एमपीसीसी,सचिव अ.भा.कांग्रेस कमेटी), संजय निरुपम (मा.अध्यक्ष मुंबई कांग्रेस) को ज्ञापन देकर अनुरोध किया है कि वे फेसबुक,इंस्टाग्राम, व्हाटस एप इ.सोशल नेटवर्किंग के प्रमुखों से अनुरोध कर आन लाइन जुआ,सट्टे बाजी एवम ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, मोटापा इ.की दवाईयों के भ्रामक विज्ञापनों को बंद करवायें तथा भोलीभाली जनता,युवा पीढ़ी का  शोषण रोकने का प्रबंध करवायें।

अंतर्राष्ट्रीय बाल सुसंस्कार शिविर सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम

Image
अंतर्राष्ट्रीय बाल सुसंस्कार शिविर सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बेतिया - योग फाॅर लिबरेशन के तत्वावधान में नैतिकवान बनने का सफर कार्यक्रम उच्चकी आयोजिका L.F.T. व्यंजना आनन्द मिथ्या द्वारा बच्चों में सुसंस्कारों, नैतिकता और आध्यात्मिकता का बीजारोपण किया जा रहा है। आठ दिवसीय निःशुल्क शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्रार्थना से करते हुए मिथ्या जी ने बच्चों को नमस्कार की सही विधि सिखाई और बताया कि हमें दूसरों के अन्दर विराजमान ईश्वर को दोनों हाथ जोड़कर अंगूठों को भृकुटी के पास लाकर फिर हृदय के पास लाते हुए श्रद्धा से सामने वाले के अन्दर विराजमान ईश्वर को प्रणाम करना चाहिए। प्रथम दिवस की तरह ही आज भी बच्चों से उन्होंने ध्यान साधना कराई। योगासन के क्रम में पुन: बध्य पद्मासन, चक्रासन, ज्ञानासन, वृक्षासन, सहज उत्कटासन आदि का अभ्यास कराया। इन आसनों से होने वाले‌ लाभों के बारे में भी विस्तार से बच्चों को बताते हुए नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। यम साधना के दो सोपानों  अहिंसा और सत्य की व्याख्या प्रथम दिन हो चुकी थी। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए व्यंजना जी ने  तीसरी सीढ़ी बत

एडवोकेट गिरीश श्रीवास्तव के उत्कृष्ट मुक्तककरने नहीं देंगे प्रगति अवरोध करेंगे।। साज़िश के तहत राष्ट्र का विरोध करेंगे।।

Image
एडवोकेट गिरीश श्रीवास्तव के उत्कृष्ट मुक्तक करने नहीं देंगे प्रगति अवरोध करेंगे।।  साज़िश के तहत राष्ट्र का विरोध करेंगे।। सेंगोल हो या संसद अपमान मत करें- सम्मान करें आप से अनुरोध करेंगे।। मानेंगे नहीं मार्ग में अवरोध करेंगे।।  साज़िश के तहत राष्ट्र का विरोध करेंगे।। सेंगोल हो या संसद अपमान मत करें- सम्मान करें देश का अनुरोध करेंगे।। संभव नहीं है भावों का अनुवाद मत करें।।  संवाद करें व्यर्थ में विवाद मत करें।।  बगिया के फूल हैं हम अस्तित्व देश से- अनुरोध चमन अपना बर्बाद मत करें।। अभिमान अपने राष्ट्र पर गुमान कीजिये।।   है प्रार्थना करबद्ध मत अपमान कीजिये।।  संकीर्ण विचारों को देकर तिलांजलि- दिल खोलकर संसद का सम्मान कीजिये।।

आरपीआई के उपाध्यक्ष लखमेंद्र खुराना को मिली पीएचडी की मानद उपाधि

Image
आरपीआई के उपाध्यक्ष लखमेंद्र खुराना को मिली पीएचडी की मानद उपाधि  मुंबई। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा मशहूर उद्योगपति व इस्कॉन के चेयरमैन लखमेंद्र खुराना को सेंट मदर टेरेसा यूनिवर्सिटी (UK) द्वारा डाक्ट्रेट ऑफ़ फ़िलोसॉफ़ी  ( डॉक्ट्रेट फॉर पॉलिटिक्स) की मानद उपाधि प्रदान की गई है। बता दें हाल ही में उन्हें भारत की 14 वे राष्ट्रपति महामहिम रामकोविंद के हाथों भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर अवार्ड से नवाज़ा गया था। मूलतः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले लखमेंद्र खुराना आज किसी नाम या परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने मुंबई को अपनी कर्मभूमि बनाया और सफल व्यवसायी बने। लखमेंद्र विश्वविख्यात इस्कॉन के चेयरमैन भी कई दशकों से है। सिर्फ़ मुंबई ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश तक लोग उन्हें गरीबों, मज़लूमो और असहायो के मसीहा की रूप में मानते हैं। भारतीय राजनीति में भी वह अपनी अमिट छाप छोड़ते हैं। किसी समय मैं वो बीएसपी सुप्रीमो मायावती के सबसे करीबी नेताओ में शुमार होते थे। लेकिन उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा के कार्यों को देखते हुए उन्हें रिपब

दिव्यालय के आभासी पटल पर आध्यात्मिक वक्ता जया राव जी का हुआ साक्षात्कार

Image
दिव्यालय के आभासी पटल पर आध्यात्मिक वक्ता जया राव जी का हुआ साक्षात्कार           दिव्यालय साहित्यिक यात्रा के पटल पर यूट्यूब के माध्यम से विश्वविख्यात दर्शन शास्त्र व आध्यात्मिक वक्ता जया राव जी का शानदार साक्षात्कार वृहस्पतिवार दिनांक २५ मई २०२३ को शाम सात बजे से लंदन से पटल उपसचिव आ. किशोर जैन जी द्वारा लिया गया जिसमें मानव मात्र की आम समस्याओं व इस भौतिकवाद जगत में जीवन पथ पर कैसे अग्रसर हो मनुष्य सफल हो सकता है , पर चर्चा की गई ।          सर्वप्रथम आ, किशोर जैन ने प्रश्न किया कि —-भग्वद्गीता के श्लोक उसका दर्शन मानव के लिये क्यों उपयुक्त है व इनको अपनाकर हम जीवन में कैसे सफल हो सकते हैं ?       आ. जया राव  ने बहुत ही सहज शब्दों में सभी शंकाओं का समाधान करके हुये बताया कि आज भौतिकवाद जगत सफलता के चरम पर है। किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिये मानव को स्पष्टवादी, रचनात्मक होना चाहिये । कार्य करने के लिये नित नवीन आविष्कारों व तरीक़ों पर विचार करना चाहिये जिसके लिये मानव-मन का चित्त शांत रहना होगा एवं शांत चित्त के लिये गीता का मनन व पठन आवश्यक है। वेदांती व गीता भी वि

प्रोफेसर हरेराम त्रिपाठी बने कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति

Image
प्रोफेसर हरेराम त्रिपाठी बने कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के  कुलपति मुंबई। नागपुर के रामटेक में स्थित कविकुलगुरु कालिदास  संस्कृत विश्वविद्यालय का कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी को बनाया गया है।  वर्तमान में प्रो. त्रिपाठी वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति हैं।  महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने उनका चयन कालिदास संस्कृत विद्यालय के कुलपति पद पर किया है। प्रो. त्रिपाठी न्यायशास्त्र के विश्वप्रसिद्ध विद्वान हैं। अपने कार्यकाल के दौरान प्रो. त्रिपाठी ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विद्यालय की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने का कार्य किया। वाराणसी श्रीकाशीविद्वत्परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि परिषद, पद्मश्री और सभ्रांत जनों की बैठक में प्रो. हरेराम त्रिपाठी का चयन कालिदास संस्कृत विद्यालय के कुलपति के पद पर किये जाने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल बैस का आभार प्रकट किया गया।   इस बैठक में परिषद के अध्यक्ष पद्मविभूषण प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी, पद्मश्री राजेश्वराचार्य,  पद्मश्री प्रो. कमलाकर त्रिपाठी, पद्मश्री प्रो. शिवनाथ मिश्रा, पद्मश्री प्रो. हरिह

जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा सम्मानित

Image
जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा सम्मानित जौनपुर। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा आज जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा का सम्मान किया गया। राहुल एजुकेशन की तरफ से मुंबई के पत्रकार शिवपूजन पांडे ने उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्री पांडे ने अजय पाल शर्मा को राहुल एजुकेशन द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर संचालित किए जा रहे 60 से अधिक कालेजों के बारे में जानकारी दी। राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने भी फोन द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सामना के पत्रकार मुन्ना त्रिपाठी तथा दैनिक जागरण के पत्रकार प्रमोद पांडेय उपस्थित रहे।

फ़रक़ नहीं पड़ता है.....!*तू लाडो,गुड़िया,पारो..या फिर...हो पापा की परी सुनहरी...!

Image
*फ़रक़ नहीं पड़ता है.....!* तू लाडो,गुड़िया,पारो..या फिर... हो पापा की परी सुनहरी...! कहता तुझसे मैं कुछ बातें, सब सच्ची-सच्ची,खरी-खरी.. फ़रक़ नहीं पड़ता है मुझ पर ऐसी कल्पित उड़ाने भरने से... कारण बस तुम इतना जानो...! आनन्द मिलेगा मुझको जी भर, जीवन तेरा सँवरने से... मैंने कब रोका तुमको... गुड्डडों-गुब्बारों संग रहने से, कब पाबंदी डाली तुम पर...! काजल-टीका करने से... ज़िद भी कुछ तेरी मानी मैंने पर...हरदम रोका तुमको...! खुली चौकड़ी भरने से.... कारण बस तुम इतना जानो...! आनन्द मिलेगा मुझको जी भर, जीवन तेरा सँवरने से... घर-आँगन की तुम गौरैया, नादानी में ना बन जाओ अय्या... कुछ अच्छा सीखो...अच्छा करके खेओ तुम अपनी जीवन नैय्या.. बस इस कारण ही...! बदली मैंने तेरी दिनचर्या... सम्भव है...कुछ ज्यादा ही... दृढ़ रहा हो मेरा रवैया...पर... इतना सच तो जानो तुम...! फ़रक़ नहीं पड़ता है मुझ पर, किसी के कुछ भी कहने से.... कारण बस तुम इतना जानो...! आनन्द मिलेगा मुझको जी भर, जीवन तेरा सँवरने से.... संग मेरे रहने से...सम्भव है...! कुछ तू भी उदास रहे, प्रतिबंधित सी तेरी हास रहे...या.. सखियों में तू....हरपल

राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक तरूणमित्र के संपादक का सत्कार संपन्न

Image
राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक तरूणमित्र के संपादक का सत्कार संपन्न जौनपुर: राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक तरूणमित्र के जौनपुर कार्यालय में  संपादक आदर्श कुमार का आल इंडिया यादव महासभा , मुंबई द्वारा सत्कार किया गया। इस अवसर पर महासभा के महासचिव समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव , डॉ. अमर बहादुर यादव , पूर्व प्रधानाचार्य माता प्रसाद यादव, पूर्व प्रधान बीरेंद्र यादव , विनोद कुमार यादव , अभिषेक यादव, हर्षवीर यादव सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका

Image
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका मुंबई। अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में आयुर्वेद को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष वैद्य छोटेलाल यादव एवं प्रमुख अतिथि व वक्ता वैद्य विजय सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना काल में महामारी से निपटने में भारतीय आयुर्वेद ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। जनमानस की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आयुर्वेद बहुत उपयोगी रहा। समारोह में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार पर और ज्यादा ध्यान देने का निर्णय लिया गया है। दहिसर स्थित स्पोर्ट्स फाउंडेशन में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन में भाग लेने के लिए दूर दराज से वैद्या आए। दक्षिण मुंबई शाखा द्वारा आयोजित सम्मेलन में वैद्य राजदेव यादव, वैद्य जगदीश राय, वैद्य वीरेंद्र नौटियाल, वैद्य एच.डी. सिंह, वैद्य राजकुमार मकवाना, वैद्य प्रसाद तांबे सहित अन्य जानी मानी हस्तियों ने भाग लिया। समारोह में सामान्य जनमानस के स्वास्थ्य की रक्षा एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया। वैद्य एच.डी. सिंह ने कहा कि सामान्य जनमानस को  श

एक्युकोन ट्यूटर में विद्यार्थी विकास शिबिर का आयोजन

Image
एक्युकोन ट्यूटर में विद्यार्थी विकास शिबिर का आयोजन कल्याण ( महाराष्ट्र ) 25.05.23 राम यादव सर द्वारा संचालित एज्युकोन ट्यूटर में कॉमर्स के ग्यारवीं और बारवीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष शिबिर विद्यार्थी विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मार्गदर्शक के रूप प्रो डॉ दिनेश गुप्ता आमंत्रित थे। उन्होंने विद्यार्थियों को विकसित होने के पांच महत्वपूर्ण सूत्र दिए। करियर, पढ़ाई और सतत विकास पर व्याख्यान से विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण बन गया।  इसी के साथ साथ 12वी के परिणाम भी बोर्ड द्वारा घोषित हुए। जिसमे एज्युकोंन का परिणाम 100 प्रतिशत आया।

प्रो दिनेश गुप्ता - आनंदश्री बने आर एस पी अधिकारी

Image
प्रो दिनेश गुप्ता - आनंदश्री बने आर एस पी अधिकारी अलीबाग ( महाराष्ट्र ) 24.05.23 पोलिस और शिक्षण विभाग के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य परिवहन सुरक्षा दल तथा नागरिक संरक्षक संगठन नागपुर के माध्यम से 10 दिवसीय शिबिर का महाराष्ट्र के विभिन्न शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया था। यह प्रशिक्षण अलीबाग के चोन्डी स्थित एस एम वडके के बड़े प्रांगण में श्री रविन्द्र वाघमारे के नेतृत्व मे था। जिसमे शारीरिक और मानसिक रूप से रोड सुरक्षा दल की ट्रेनिंग दी गयी। 15 मई से 24 मई 2023  तक ट्रेनिंग देने के बाद परीक्षा और परिणाम के आधार पर विशेष शिक्षकों को आर एस पी ऑफिसर्स की नितुक्ति की गई। इन्ही दल में प्रो डॉ दिनेश गुप्ता को भी आर एस पी अधिकारी का दर्जा दिया गया। 24 मई को एक विशेष समारोह में नागपुर से आये   अतिथियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिनेश गुप्ता को मैडल, स्मृतिचिन्ह , प्रशस्तिपत्र तथा गुलदस्ता देकर सम्मानित एवं नियुक्ति की गयी।

एनसीपी के वरिष्ठ नेता पारसनाथ तिवारी का डोंबिवली में सम्मान

Image
एनसीपी के वरिष्ठ नेता पारसनाथ तिवारी का डोंबिवली में सम्मान ठाणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े पारसनाथ तिवारी का आज डोम्बिवली में सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े विलास महादेव ताम्बे, विपिन शुक्ला, डोम्बिवली शिवसेना शहर प्रमुख ओमकार विलास ताम्बे और सोमनाथ ताम्बे ने शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। पारसनाथ तिवारी ने उन्हें धन्यवाद देते हुए भरोसा जताया कि समाज और धर्म को मजबूत करने की दिशा में वे लगातार समर्पित भावना से काम करते रहेंगे।

महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड परीक्षा में राहुल एजुकेशन का शानदार परिणाम

Image
महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड परीक्षा में राहुल एजुकेशन का  शानदार परिणाम भायंदर। महाराष्ट्र राज्य एचएससी बोर्ड परीक्षा में राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित जूनियर कॉलेजों के शानदार परिणाम रहे। मदर मैरी जूनियर कॉलेज, नालासोपारा पूर्व का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। श्रीमती केएल तिवारी जूनियर कॉलेज का परीक्षा परिणाम 98.76 प्रतिशत, डिवाइन प्रोविडेंस जूनियर कॉलेज, नालासोपारा पूर्व का परीक्षा परिणाम 98.58 प्रतिशत, क्वीन मैरी जूनियर कॉलेज का परीक्षा परिणाम 98.08 प्रतिशत, मदर मैरी जूनियर कॉलेज ,भायंदर का परीक्षा परिणाम 95.,94 प्रतिशत , मदर मैरी जूनियर कॉलेज नालासोपारा पश्चिम का परीक्षा परिणाम 94.44 प्रतिशत, श्री एलआर तिवारी जूनियर कॉलेज का परीक्षा परिणाम 92.5 प्रतिशत तथा राहुल इंटरनेशनल जूनियर कॉलेज का परीक्षा परिणाम 90.35 प्रतिशत रहा। राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी तथा सचिव राहुल तिवारी ने शानदार परिणाम के लिए सभी विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके शिक्षकों, प्रिंसिपल और अभिभावकों को बधाई दी है।

नरेंद्र मेहता ने लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए चलाया अभियान

Image
नरेंद्र मेहता ने लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए चलाया अभियान भायंदर। मीरा भायंदर के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता ने लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए एक अभियान चलाया है। समाजसेवी तथा युवा भाजपा नेता संतोष दीक्षित ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि 27 मई को शाम 5 बजे सेवन स्क्वायर अकादमी, दीपक हॉस्पिटल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक श्री नरेंद्र मेहता की उपस्थिति में लोगों को भाजपा से जोड़ा जाएगा। मेहता की तरफ से लोगों को भाजपा में आने का खुला न्योता देते हुए कहा गया है कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यों तथा विचारों से संतुष्ट हैं। देश सेवा और समाज सेवा करना चाहते हैं, वे भाजपा से जुड़कर अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। साथ ही भाजपा से जुड़ने के लिए अपना नाम ,उम्र और पता लिखकर मोबाइल क्रमांक 9833973717 पर व्हाट्सएप करने की अपील की गई है।