Posts

Showing posts from September, 2026

हैदराबाद हिन्दी जर्नलिस्ट्स सोसाइटी के अध्यक्ष अजय शुक्ल का जौनपुर में हुआ भव्य स्वागत

Image
हैदराबाद हिन्दी जर्नलिस्ट्स सोसाइटी के अध्यक्ष अजय शुक्ल का जौनपुर में हुआ भव्य स्वागत जौनपुर। हैदराबाद हिंदी जर्नलिस्ट्स सोसाइटी तेलंगाना के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के बाद गृह जनपद जौनपुर पहुंचने पर वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल का भव्य स्वागत किया गया। तेजस टूडे समूह के समूह सम्पादक रामजी जायसवाल के शेषपुर स्थित आवास पर कार्यालय पर पत्रकार मित्र मिलन समारोह हुआ। समारोह में जनपद के सौ से अधिक पत्रकारों ने भाग लेकर अजय शुक्ल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सम्पादक डॉ. ब्रजेश यदुवंशी ने अपनी हैदराबाद यात्रा के संस्मरण साझा करते हुए अजय शुक्ल की सराहना की। उन्होंने हैदराबाद हिंदी जर्नलिस्ट्स सोसाइटी के महासचिव एम.ए. सरवर सहित सभी पदाधिकारियों को कर्मठ एवं अनुभवी पत्रकार को अध्यक्ष चुने जाने के लिए धन्यवाद दिया। आज तक के जिला संवाददाता राजकुमार सिंह ने कहा कि अजय कुमार शुक्ल तेज-तर्रार और साहसी पत्रकार हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में जौनपुर का नाम रोशन किया और अब तेलंगाना में भी जौनपुर की पहचान को नई ऊंचाई दे रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार संजय अस्थाना ने कहा कि अ...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाला मोर्चा

Image
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाला मोर्चा मुंबई। उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती भावना शर्मा जैन के नेतृत्व में आज गोरेगांव पूर्व स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार मोर्चा निकाला। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। मोर्चे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावना शर्मा जैन ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर नागरिक का मताधिकार सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक के वोट के अधिकार को कमजोर करने या उससे वंचित करने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी और कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।कांग्रेस १३ करोड़ ३० लाख वोटर जो SIR के दौरान काटें हैं, उनको...

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने धर्मा प्रोडक्शंस को दी 1.75 करोड़ की फिल्म प्रोत्साहन राशि

Image
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने धर्मा प्रोडक्शंस को दी 1.75 करोड़ की फिल्म प्रोत्साहन राशि मुंबई।  मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने FICCI FRAMES 2026 के मंच से मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग के साथ अपने जुड़ाव को और मजबूत किया। राज्य की फिल्म पर्यटन नीति के तहत मध्यप्रदेश में फिल्माई गई ‘Dhadak 2’ के लिए धर्मा प्रोडक्शंस को ₹1.75 करोड़ की फिल्म प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह राशि धर्मा प्रोडक्शंस के CEO अपूर्व मेहता को मध्यप्रदेश शासन के पर्यटन सचिव एवं मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने मुंबई स्थित ग्रैंड हयात के ग्रैंड बॉलरूम में प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की। इस अवसर पर डॉ. इलैयाराजा टी. ने कहा कि मध्यप्रदेश की वास्तविक ताकत यहां के लोग और उनकी आतिथ्य भावना है। उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रोत्साहन, अनुकूल नीतियों और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के साथ राज्य फिल्म निर्माताओं को बेहतर लोकेशन, स्थानीय सहयोग और सुविधाजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। FICCI FRAMES के एंबेस...

आशीर्वाद भाषा-सेतु पुरस्कार का भव्य समारोह सम्पन्न

Image
आशीर्वाद भाषा-सेतु पुरस्कार का भव्य समारोह सम्पन्न   मुंबई। मुंबई की बहुप्रतिष्ठित अग्रणि सामाजिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था आशीर्वाद की हिंदी सेवा के 57वें वर्ष पूरे कर, 34 वाँ भाषा सेतु एवं राजभाषा पुरस्कार समारोह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में 29 सितंबर, 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर  फ़िल्म निर्देशक रमेश तलवार, संगीतकार कुलदीप सिंह, निर्देशक तरुण माथुर, वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्र, अभिनेता विष्णु शर्मा, आशीर्वाद के चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल एवं अध्यक्ष सुधा सिंह, समाजसेवी सुभाष अग्रवाल, आईआईटी मुंबई के डीन प्रा.रवींद्र गुडी, कुलसचिव गणेश बोरकडे, शायरा दीप्ति मिश्रा एवं सुप्रसिद्ध अभिनेता व यूथ आइकन विद्युत जामवाल एवं आशीर्वाद की निदेशक सुश्री नीता बाजपेयी ने पुरस्कार वितरित किये। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक सचिव राजेश विक्रांत ने संस्था का परिचय देते हुए किया। अपनी भाषा अपना गौरव पर आयोजित परिचर्चा में क्राईम पत्रकार विवेक अग्रवाल के संचालन में आईआईटी के कुल सचिव चिंतामणि जोगलेकर, आईआईएम के डीन निखिल म...

भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

Image
भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान मुंबई।  भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह मंगलवार को चर्चगेट स्थित एसएनडीटी महिला महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा की संकल्पना से इस राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के माध्यम से भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महिला सशक्तिकरण, महिला शिक्षा, समानता और महिलाओं के अधिकारों के लिए किए गए योगदान एवं विचारों को युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस वर्ष निबंध प्रतियोगिता के लिए “महिलाओं के कल्याण के लिए डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का योगदान” विषय दिया गया था। प्रतियोगिता को पूरे राज्य से उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला और 83 हजार से अधिक निबंध प्राप्त हुए। विशेष रूप से, राज्य में पहली बार निबंधों के मूल्यांकन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक का उपयोग किया गया। AI आधारित प्राथमिक मूल्यांकन के बाद चयनित निबंधों का विशेषज्ञ परीक्षक...

घाटकोपर में हिन्दी दिवस समारोह मनाया गया।

Image
घाटकोपर में हिन्दी दिवस समारोह मनाया गया।  हिन्दी विद्या प्रचार समिति, घाटकोपर द्वारा संचालित हिन्दी हाई स्कूल, घाटकोपर पश्चिम, मुंबई में दिनांक 28 सितंबर 2026 को हिन्दी दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रति विद्यार्थियों में प्रेम, सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करना तथा हिन्दी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना  है। अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक  राजेंद्र कुमार सिंह ने की।  मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व मुख्याध्यापक रमेशचंद्र सिंह थे। संचालन  राजीव सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हिन्दी भाषा की महत्ता, राष्ट्र के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन में हिन्दी की भूमिका तथा हिन्दी के व्यापक प्रचार-प्रसार पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में हिन्दी भाषा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें हिन्दी के अध्ययन एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया गया।  आयोजन को सफल बनाने में  प्रमोद सिंह, प्रदीप सिंह,  वंदना सिंह,  शशीकला सिंह एवं  अखिलेश राम का महत्वपूर्ण सहयोग...

बेस्टी एजुकेशन ने भारत रत्न लता मंगेशकर को दी स्वरांजलि

Image
बेस्टी एजुकेशन ने भारत रत्न लता मंगेशकर को दी स्वरांजलि मुंबई  अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट दोहा कतर के तत्वावधान में भारत रत्न लता मंगेशकर जी की जयंती ऑनलाइन सोमवार 28 सितंबर 2026 को स्वरांजलि के रुप में किया गया।इस भावभीनी श्रद्धांजलि में भारत के सुप्रसिद्ध गायक गोपाल भटनागर ने अपनी प्रस्तुतियों से स्वर साम्राज्ञी को नमन किया। *श्री* भटनागर ने लता जी के अमर गीतों की प्रस्तुति से माहौल को भावुक कर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता व संयोजन ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. बैजनाथ शर्मा ‘मिंटू’ और राष्ट्रीय अध्यक्षा अफ़साना सैयद ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. बैजनाथ शर्मा ने कहा, "लता जी केवल एक आवाज़ नहीं, भारत की आत्मा हैं। उनकी जयंती पर यह स्वरांजलि हमारी पीढ़ी का कर्तव्य है। "ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष अफ़साना सैयद ने कहा कि बेस्टी ट्रस्ट लगातार भारतीय संस्कृति और कला को वैश्विक मंच पर ले जाने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में लता जी के 1929-2022 तक के संगीत सफर को याद किया गया और उनके गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धा सुमन...

बीजेपी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बनी एडवोकेट अरुणा सत्यप्रकाश पांडे

Image
बीजेपी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बनी एडवोकेट अरुणा सत्यप्रकाश पांडे भायंदर। मीरा भायंदर की तेजतर्रार और लोकप्रिय समाजसेवी एड.अरुणा सत्यप्रकाश पांडे के प्रभावशाली कार्यों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप जैन ने उन्हें इस पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वैशाली भोईर, जिला महामंत्री बृजेश तिवारी, जिला महामंत्री रथिन दत्ता तथा परिवहन समिति के महामंत्री राज बहादुर सिंह उपस्थित रहे। श्रीमती अरुणा पांडे काफी अरसे से राजनीति में सक्रिय हैं। महिलाओं के कल्याण के लिए वे लगातार काम कर रही हैं। इसके पहले वे भारतीय जनता पार्टी में महिला जिला सचिव तथा शिवसेना में महिला जिला अध्यक्ष के पद पर रह चुकी हैं। श्रीमती पांडे को महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक नरेंद्र मेहता, सभागृह नेता एडवोकेट रवि व्यास, परिवहन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, सभापति मदन उदित नारायण सिंह, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, एडवोकेट डीके पांडे, पत्रकार महेंद्...

जौनपुर में भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह के सौजन्य से पत्रकारों ने देखी हनुमान अंश

Image
जौनपुर में भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह के सौजन्य से पत्रकारों ने देखी हनुमान अंश जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रारंभ हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जौनपुर में पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष निःशुल्क स्क्रीनिंग का शुभारंभ हुआ। जौनपुर के डीडी प्लेक्स सिनेमा हॉल में आयोजित इस विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह के सौजन्य से किया गया।कार्यक्रम में जौनपुर के पत्रकार, डिजिटल मीडिया एवं क्रिएटर्स को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। स्क्रीनिंग की शुरुआत पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज के पूजन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने ‘हनुमान अंश’ फिल्म का दर्शन किया। इस विशेष स्क्रीनिंग का उद्देश्य केवल फिल्म प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि पूज्य बाबा नीब करौरी जी महाराज के जीवन से जुड़े भक्ति, सेवा, करुणा और मानवता के संदेश को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाना भी है।‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनजागरू...

विधायक तूफानी सरोज के बयान से उबला ब्राह्मण महासभा ने खोला मोर्चा

Image
विधायक तूफानी सरोज के बयान से उबला ब्राह्मण महासभा ने खोला मोर्चा जौनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा)के  जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने बुधवार को सपा के केराकत विधायक तूफानी सरोज के विरुद्ध पंडे, पुजारियों व ब्राह्मण समाज के लिए खिलाफ अमर्यादित भाषा के प्रयोग किये जाने पर डीएम को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को सौपा। उनकी इसी टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज आक्रोशित होकर उनके खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने कहा कि जब जिम्मेदार व्यक्ति किसी समाज के धर्म संप्रदाय के विषय में अनावश्यक टिप्पणी करता है ।तो वह टिप्पणी समाज के अंदर एक दूसरे से नफरत की भावना फैलाता है। जिससे समाज प्रदूषित हो जाता है। इसी प्रकार का कृति अपने विचारों द्वारा समाज में ब्राह्मण समाज के लिए जो जनेऊ और उनके पूजा पाठ पर टिप्पणी किया गया है। इससे ब्राह्मण समाज काफी नाराज है ।इस भाषा पर विधायक जी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज हो। अनावश्यक रूप से अपने आप को समाज में प्रतिस्थापित होने के लिए इस तरह का कृत्य कोई करता है ।तो ...

गया और श्री जगन्नाथ की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ तिलवारी का दुबे परिवार

Image
गया और श्री जगन्नाथ की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ तिलवारी का दुबे परिवार  जौनपुर। बिहार में स्थित गयाजी को हिंदू धर्म में पितरों के मोक्ष और पिंडदान के लिए सबसे पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित तिलवारी गांव निवासी दुबे परिवार के 11 सदस्य कल गया तथा श्री जगन्नाथ धाम यात्रा पर रवाना हो गए। इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग और रिश्तेदार उपस्थित रहे। श्री आरएस दुबे सेंट्रल एकेडमी स्कूल के संचालक सुभाष दुबे के परिवार के 11 सदस्यों ने धार्मिक परिधान के साथ धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए। इनमें श्रीमती तारा देवी, श्रीमती रानी और गुलाब चंद दुबे, श्रीमती सीमा और संजय कुमार दुबे, श्रीमती शशिकला और अरविंद कुमार दुबे, श्रीमती वंदना और कमलेश कुमार दुबे तथा सचिन ताराचंद दुबे का समावेश रहा। बैंड बाजे के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने वाले सभी लोगों ने गांव की परिक्रमा की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में प्रेमशंकर मिश्रा, गोपीचंद मिश्रा, मंजुला पांडेय पत्नी IAS राजेश पांडेय, IPS ओपी पांडेय, डा० रामसागर मिश्र, अधीक्षक सुधाकर तिवारी, एड. चंदा दुबे पत्नी PCS मनोज ...

मुख्यमंत्री सहायता निधि में अनिल गलगली ने दी 21 हजार की राशि

Image
मुख्यमंत्री सहायता निधि में अनिल गलगली ने दी 21 हजार की राशि  मुंबई। सूचना का अधिकार कार्यकर्ता अनिल वेदव्यास गलगली ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ‘मुख्यमंत्री सहायता निधि’ के लिए 21 हजार रुपए की राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। अनिल गलगली जहां देश के नामी आरटीआई एक्टिविस्ट के रूप में जाने जाते हैं, वहीं समाज और देश की भलाई के लिए हमेशा आगे खड़े रहते हैं। वह एक अच्छे पत्रकार भी हैं और अपनी पत्रिका अग्निशिला के माध्यम से समाज को हमेशा जगाने का प्रयास करते हैं। उनके इस प्रेरणादायक कार्य के लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की है।

बहुआयामी सरस शख़्सियत डाॅ.भारती संजीव श्रीवास्तव हुई सेवा निवृत्त

Image
बहुआयामी सरस शख़्सियत डाॅ.भारती संजीव श्रीवास्तव हुई सेवा निवृत्त  बृहन्मुंबई महानगरपालिका - शिक्षण विभाग की एक बहुआयामी सरस शख़्सियत डाॅ. भारती संजीव श्रीवास्तव (प्रधानाध्यापिका) की 34 वर्ष 7 माह की प्रदीर्घ सघन समर्पित प्रभावी सेवा संपूर्ति के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस 27. 09. 2026 रविवार को नित्यानंद मार्ग एम्. पी. एस्., अंधेरी(पूर्व) के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह विधिवत् भव्यतम ढंग से संपन्न हुआ।                कार्यक्रम की गौरवमयी अध्यक्षता विभाग के पूर्व  यशस्वी प्रशासनिक अधिकारी एवं संप्रति महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी तथा बालभारती के पाठ्यक्रम निर्मिति के पदाधिकारी रामहित बी. यादव ने की। कार्यक्रम संचालन के गुरुतर दायित्व को राजीव मिश्र ने बड़े ही सरस अंदाज में निभाया।                कार्यक्रम का श्रीगणेश दीप प्रज्वलन व ईश स्तवन से हुआ। अतिथि परिचय व स्वागत के पश्चात संगीत शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने अतिथियों के स्वागत में बहुत ही सुंदर भावपूर्ण गीत प्रस्...

डॉ. शिवेश बहादुर सिंह का पोस्ट डॉक्टोरल फैलोशिप के लिए हुआ चयन

Image
डॉ. शिवेश बहादुर सिंह का पोस्ट डॉक्टोरल फैलोशिप के लिए हुआ चयन जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शोधार्थी रहे डाॅ. शिवेश बहादुर सिंह का भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् (ICSSR), नई दिल्ली द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रतिष्ठित पोस्ट डॉक्टोरल फैलोशिप के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. शिवेश बहादुर सिंह का चयन उनकी लगन, उत्कृष्ट शोध-दृष्टि एवं निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उनकी इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि से तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिवार के साथ ही जौनपुर जनपद का भी गौरव बढ़ा है। जौनपुर शहर के ताड़तला मोहल्ले के निवासी डॉ० शिवेश बहादुर सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता प्रदीप बहादुर सिंह (पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट), माता पूनम सिंह, बड़े पिता प्रताप सिंह व बड़ी माता उमरावती सिंह के आशीर्वाद को दिया। अकादमिक स्तर पर उन्होंने शोध निर्देशिका प्रो० शिखा श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन को अपनी सफलता की कुंजी बताया। इसके साथ ही उन्होंने अपने बड़े भाइयों जय सिंह व अमर...

जीजीआईसी विकास नगर में पाक्सो संवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न

Image
जीजीआईसी विकास नगर में पाक्सो संवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न लखनऊ। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विकास नगर में प्रधानाचार्या एवं ‘कल्चर दीदी’ कुसुम वर्मा के संयोजन एवं मार्गदर्शन में 20 सितंबर को पाक्सो एक्ट संवाद तथा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रथम सत्र में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज नीरज कुमार बरनवाल ने छात्राओं को पाक्सो एक्ट की जानकारी दी और उनकी कानूनी शंकाओं का समाधान किया। चित्रकला प्रतियोगिता की थीम ‘मेरे सपनों का भारत—विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ रही। इसमें जूनियर वर्ग के 41, सीनियर वर्ग के 68 तथा दो महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि विधायक पूर्वी लखनऊ ओ.पी. श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। छात्राओं जाह्नवी एवं वैष्णवी ने थारू लोकनृत्य ‘झूमर’ प्रस्तुत किया। जूनियर वर्ग में नूर फातिमा, सीनियर वर्ग में वंशिका जायसवाल तथा महाविद्यालय वर्ग में पायल प्रथम रहीं। विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं प्रधानाचार्या कुसुम वर्...

युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयासरत – देवेंद्र फडणवीस

Image
युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयासरत – देवेंद्र फडणवीस मुंबई। देश की युवा शक्ति को रोजगार के लिए सक्षम बनाने हेतु शिक्षा के साथ कौशल विकास, प्रशिक्षण और रोजगार का समन्वय आवश्यक है। केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि बदलती तकनीक के अनुसार (एआई, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग) लगातार ‘अपस्किलिंग’ और नए कौशल को आत्मसात करना समय की आवश्यकता है। दुनिया के 28 से अधिक देशों में मानव संसाधन की बड़ी मांग है और महाराष्ट्र के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयासरत है, ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा। श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरेसी (एसएनडीटी) महिला विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग की ओर से ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय महारोजगार मेले’ का आज कोंकण और नासिक संभाग के सभी जिलों में ऑनलाइन शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बोल रहे थे। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वीडियो संदेश के माध्यम से रोजगार मेले क...

एस.के.सोमैया कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह का भव्य आयोजन

Image
एस.के.सोमैया कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह का भव्य आयोजन मुंबई। एस. के. सोमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, विद्याविहार, मुंबई में 29 सितंबर 2026 को हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम और प्रतिभा का सुंदर परिचय दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि एवं प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेश मिश्र, प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम वडजे, हिंदी विभाग के सहायक आचार्य एवं समन्वयक डॉ. प्रकाश सोनी तथा छात्राओं नियति और जिंकल ने दीप प्रज्ज्वलित किया।मुख्य अतिथि सुरेश मिश्र ने अपनी एक से बढ़कर एक हास्य कविताओं से विद्यार्थियों को खूब गुदगुदाया। वहीं बेटी की विदाई पर प्रस्तुत उनकी भावपूर्ण कविता ने पूरे वातावरण को भावविह्वल कर दिया। प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम वडजे ने हिंदी दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए हिंदी भाषा की महत्ता एवं उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने हिंदी विभाग तथा कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. प्रकाश सोनी ए...

प्रमोद शर्मा सनातनी की मां विमला देवी का आकस्मिक निधन

Image
प्रमोद शर्मा सनातनी की मां विमला देवी का आकस्मिक निधन  जौनपुर। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित औका गांव निवासी प्रमोद शर्मा सनातनी की मां विमला देवी का 70 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अत्यंत धार्मिक और दयालु हृदय की महिला थी। यही कारण था कि उनके निधन की खबर मिलते ही लोग गमगीन हो गए। पूर्व विधायक बाबा दुबे उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रमोद शर्मा के घर पहुंच गए और उन्होंने अंतिम यात्रा में कंधा भी दिया। विमला देवी अपने पीछे चार बेटी और तीन बेटों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई। वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, भाजपा नेता अखिल मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चंद्र पांडे, पत्रकार अमित पांडे, आनंद उपाध्याय, प्रतीक तिवारी, भानु प्रताप शर्मा, राज शर्मा, वीरेंद्र यादव, कल्पनाथ शर्मा, विष्णुदत्त शुक्ला, संजय सिंह, शिवम अस्थाना बबलू शर्मा शैलेन्द्र यादव हिमांशु सिंह सत्यम सिंह त्रयंबक शुक्ला शिव चंद्र अग्रहरि भोले मिश्रा कमला कांत उपाध्याय ओमप्रकाश पाण्डेय समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते ह...

ओक स्टूडियोज़ के समारोह में सम्मानित हुईं मनीषा जोशी

Image
ओक स्टूडियोज़ के समारोह में सम्मानित हुईं मनीषा जोशी  मुंबई। युवा पत्रकार मनीषा जोशी को ओक स्टूडियोज़ के खुला मंच समारोह में वरिष्ठ कला निर्देशक जयंत देशमुख, गुरु बिश्वजीत, गायक विनोद दुबे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के महासचिव डॉ वागीश सारस्वत ने सम्मानित किया.खुला मंच समारोह में मुंबई के विख्यात लेखक,पत्रकार तथा फ़िल्मकार विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां देने के लिए एकत्र हुए। मध्यप्रदेश से पधारीं कवयित्री काव्या मिश्रा ने सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना पढ़कर समारोह की शुरुआत की।मंचों के विख्यात कवि प्रबुद्ध सौरभ ने अपने अनोखे अंदाज़ में रचनाएँ प्रस्तुत करके भाव विभोर कर दिया। नंदिता माजी शर्मा ने दोहों की प्रस्तुति देकर अचंभित कर दिया।समारोह में सबसे रोमांचक क्षण तब आया जब कला निर्देशक जयंत देशमुख ने धूमिल की रचनाओं का पाठ किया। संसद से सड़क तक आम आदमी की पीड़ा को चित्रित करती धूमिल की कविताओं की प्रस्तुति ने समारोह के माहौल को राजनीतिक बर्बरता को रेखांकित करने वाला बना दिया। वागीश सारस्वत के काव्यपाठ ने माहौल को करुण कर दिया। जब उन्होंने चीकू की माँ कविता का पाठ किया ...

जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट ने थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला को किया सम्मानित

Image
जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट ने थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला को किया सम्मानित वाराणसी। जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट की ओर से चौक थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला जी को उनके सराहनीय कार्य एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में ट्रस्ट के संस्थापक, रघुवंश उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ज्योतिका उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य, रेखा यादव, सीमा यादव सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मान समारोह के दौरान ट्रस्ट की ओर से विजय कुमार शुक्ला जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है। ट्रस्ट ने उनके कर्तव्यनिष्ठ एवं जनहित से जुड़े कार्यों की प्रशंसा की और समाज में शांति एवं सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थापक, रघुवंश उपाध्याय ने विजय कुमार शुक्ला जी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट समाज सेवा, राष्ट्र सेवा और जनहित के कार्यों के लिए सदैव प्रशासन ...

मनीषा पाण्डेय को काव्य सृजन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ

Image
मनीषा पाण्डेय को काव्य सृजन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ  लखनऊ। लेखिका एवं कवयित्री मनीषा पाण्डेय को सुखनवार और साहित्य परंपरा द्वारा आयोजित ‘काव्य सृजन प्रतियोगिता’ में उत्कृष्ट काव्य-सृजन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।    कानपुर में जन्मीं मनीषा पाण्डेय ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त कर इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य किया। मालूम हो कि सेना अधिकारी की पत्नी होने के कारण विभिन्न परिवेशों और संस्कृतियों के अनुभवों ने उनके लेखन को व्यापक मानवीय दृष्टि दी है। मनोविज्ञान में परास्नातक अध्ययन ने उनकी रचनाओं में अंतर्मन और संबंधों की संवेदनशील समझ को गहराई प्रदान की। उनका पहला कविता-संग्रह ‘बगल वाली सीट’ प्रकाशित हो चुका है। उनकी रचनाएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं एवं समाचार-पत्रों में प्रकाशित होती रहती है। इस अवसर पर कवि एवं एडीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे, कर्नल आशुतोष पाण्डेय, डाॅ. शुभम सिंह हरियाणा, प्रोफेसर महेन्द्र त्रिपाठी जौनपुर, प्रोफेसर जितेन्द्र सिंह जयपुर, डाॅ. वंदना पाण्डेय अहमदाबाद, प्रमिला वर्मा चेन्नई,...

पालघर में बनेगा उत्तर भारतीय संघ भवन : संतोष आरएन सिंह50 छात्रों का निशुल्क प्रवेश और 10 जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की शादियों में आर्थिक मदद

Image
पालघर में बनेगा उत्तर भारतीय संघ भवन : संतोष आरएन सिंह 50 छात्रों का निशुल्क प्रवेश और 10 जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की शादियों में आर्थिक मदद मुंबई। उत्तर भारतीय संघ, मुंबई की 76वीं वार्षिक साधारण सभा में अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पालघर जिले में उत्तर भारतीय संघ भवन का निर्माण कराया जाएगा। संघ द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों में सभी जाति-वर्गों के 50 छात्रों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा, हर वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर 10 परिवारों के बेटे-बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता की जाएगी। सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन हस्तियों को भी प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाएगा। रविवार को बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन के बाबू सत्यनारायण सिंह सभागार में आयोजित सभा की अध्यक्षता करते हुए संतोष आरएन सिंह ने कहा कि किसी भी सामाजिक संस्था के लिए वार्षिक साधारण सभा सबसे महत्वपूर्ण अवसर होती है। इस दौरान संस्था के पूरे वर्ष के कामकाज और आय-व्यय का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत ...

गोंडल संप्रदाय की तपस्वी साध्वीजी भगवंतों के पावन सान्निध्य में स्वामिवात्सल्य का आयोजन

Image
गोंडल संप्रदाय की तपस्वी साध्वीजी भगवंतों के पावन सान्निध्य में स्वामिवात्सल्य का आयोजन मुंबई । गोंडल संप्रदाय की तीर्थस्वरूपा शासनचंद्रिका गुरुणी श्री बा.ब्र.पू. हीराबाई महासतीजी की सुशिष्या तपस्वी बा.ब्र.पू. भारतीबाई महासतीजी, ज्ञानपिपासु बा.ब्र.पू. रत्नज्योतजी महासतीजी आदि ठाणा के पावन सान्निध्य में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, केसरवाड़ी, मुंबई की ओर से रविवार, 27 सितंबर 2026 को भावपूर्ण स्वामिवात्सल्य का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। साध्वीजी भगवंतों के पावन सान्निध्य से पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक भावनाओं का वातावरण निर्मित हुआ। बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने उपस्थित होकर साध्वीजी भगवंतों के दर्शन-वंदन का लाभ लिया तथा मंगल आशीर्वाद एवं धर्मलाभ प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह एवं जैन अल्पसंख्यक सेवा संस्थान की उपाध्यक्ष अल्पा संजय शाह ने साध्वीजी भगवंतों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्तिभाव व्यक्त करते हुए उनका भावपूर्ण बहुमान किया। संजय शाह एवं अल्पा शाह ने साध्वीजी भग...

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Image
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित जौनपुर। काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन समिति के तत्वाधान में आज आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119 वीं जयंती के अवसर पर बदलापुर क्षेत्र के खजुरन तिराहा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में भगत सिंह की फोटो पर सैकड़ों लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से संबोधित करते हुए काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन समिति जौनपुर के जिला सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला ने कहा- भगत सिंह ने देश को सिर्फ अंग्रेजों से ही आजाद कराना नहीं चाहा था, बल्कि उन्होंने एक ऐसी समाज व्यवस्था लागू करने की कल्पना की थी जिसमें देशवासियों को रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान के लिए तरसना न पड़े। उन्होंने सपना सजोया था कि देश की आजादी के साथ ही हिंदुस्तान को एक समाजवादी वतन बनाना होगा, ताकि मानव के द्वारा मानव के शोषण का अंत किया जा सके। लेकिन हम आजादी के 78 वर्षों बाद देख रहे हैं कि भगत सिंह का सपना आज तक नहीं पूरा हुआ। उल्टे आजादी इ...

ओसवाल वंश महोत्सव में डॉ मंजू लोढ़ा को शासन गौरव सम्मान

Image
ओसवाल वंश महोत्सव में डॉ मंजू लोढ़ा को शासन गौरव सम्मान मुंबई। दादर स्थित योगीसभा गृह में आयोजित 2483वें ओसवाल वंश महोत्सव के भव्य समारोह में समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर योगदान के लिए मंजू लोढ़ा को प्रतिष्ठित ‘शासन गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में ओसवाल एवं जैन समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों और समाजबंधुओं ने सहभागिता की। मंजू लोढ़ा लंबे समय से शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों के माध्यम से समाज में अपना योगदान देती रही हैं। ‘शासन गौरव’ सम्मान उनके सेवा-समर्पण और सामाजिक योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक है। सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ मंजू लोढ़ा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत विशेष और भावुक क्षण है। समाज से मिले स्नेह, आशीर्वाद और प्रोत्साहन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी समाज और मानवता की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

पाल सेवा संघ, मुंबई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन एवं शपथग्रहण समारोह

Image
पाल सेवा संघ, मुंबई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन एवं शपथग्रहण समारोह मुंबई। ठाकुर कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड कॉमर्स, कांदिवली  के सभागार में पाल सेवा संघ मुंबई की 11वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समन्वय समिति से संबद्ध सभी सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सैकडों वरिष्ठ समाजसेवियों की उपस्थिति में पूर्व प्रधानाध्यापक ईश्वरदेव पाल 'गुरूजी' को 'राष्ट्रीय अध्यक्ष',एडवोकेट मनोज के.पाल को 'राष्ट्रीय सचिव' तथा रोशन आर.पाल को 'राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष' मनोनीत कर शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ समाजसेवी बद्रीनारायण पाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सबसे पहले वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र प्रसाद पाल को राष्ट्रीय संयोजक की शपथ दिलाई।उसके बाद नवनियुक्त संयोजक राजेंद्र प्रसाद पाल ने पंद्रह सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अन्य सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। इस त्रिवर्षीय कार्यकारिणी में लल्लनप्रसाद पी. पाल, चतुर्भुज एम.राउत,राजेश एन. पाल तथा उदयभान आर.पाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। इसी कड़ी में योगेंद्र आर. पाल को राष्ट्रीय प...

छत्रपति संभाजीनगर में अखिल भारतीय बारी समाज महासंघ की राज्यस्तरीय बैठक संपन्न

Image
छत्रपति संभाजीनगर में अखिल भारतीय बारी समाज महासंघ की राज्यस्तरीय बैठक संपन्न छत्रपति संभाजीनगर। अखिल भारतीय बारी समाज महासंघ की राज्यस्तरीय चर्चा सत्र एवं विशेष बैठक छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित हुई। बैठक में महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे पदाधिकारियों, समाजसेवियों, उद्यमियों एवं समाजबंधुओं ने समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मंथन किया। बैठक में सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास को गति देने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। बारी उद्यमी सम्मेलन के आयोजन, संत रुपलाल महाराज स्मारक के विकास, आर्थिक विकास मंडल की गतिविधियों तथा समाज के युवाओं को उद्यमिता एवं स्वरोजगार से जोड़ने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद परिवारों तक शिक्षा, रोजगार और विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। इसके साथ ही समाज में एकता,संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी समाजबंधुओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक...

*अस्तित्व का सवाल है.....!*

Image
*अस्तित्व का सवाल है.....!* पाँचों ज्ञानेन्द्रियाँ.....! गुफ्तगू में मशगूल थीं.... एक-ब-एक सुगबुगाते हुए "नाक" आगे आकर बोलती है... सोशल मीडिया के इस दौर में....! आप सब की उपयोगिता है.... काला-सफेद और रंगीन... "आँख" सब कुछ देखती है.... भला-बुरा दोनों ही.... "कान" सुनता रहता है.... संदेश देने को...."जिह्वा" को... हिला-डुला लिया जाता है.... और "त्वचा" के स्पर्श से ही..… मोबाइल चलाया जाता है... मेरा तो....कोई सरोकार नहीं... बस निराकार साँसे देकर...! व्यक्ति को जिंदा किए भर हूँ.... फिर रोती हुई बोली.... तुम सब भी ध्यान मेरा नहीं देते सुध भी मेरी....कभी नहीं लेते... मुझे तो लगने लगा है.... कि....डार्विन का सिद्धांत....! अब मुझ पर लागू होने वाला है.... उपयोगिता के आधार पर.... मेरा अस्तित्व ही.... जल्दी खत्म होने वाला है... इसलिए...सहेलियों तुम सबसे.. मेरी आरजू है.... कि मेरी  इस व्यथा पर... गहराई से विचार कीजिए... मत समझिए कि....! यह मेरी नाक का सवाल है.... बस इतना समझिए कि...! यह मेरे अस्तित्व का सवाल है... यह मेरे अस्तित्व का सवा...

वेल्स्पर फाउंडेशन छात्रवृत्ति कार्यक्रम – सम्मान एवं संवाद समारोह’ का आयोजन किया गया

Image
वेल्स्पर फाउंडेशन छात्रवृत्ति कार्यक्रम – सम्मान एवं संवाद समारोह’ का आयोजन किया गया लखनऊ। राजधानी के एक निजी होटल में   छात्रवृत्ति के लिए चयनित सभी 38 विद्यार्थियों को उनके माता-पिता एवं अभिभावकों के साथ आमंत्रित किया गया। जिसमें जीजीआईसी विकास नगर, लखनऊ की प्रधानाचार्य कुसुम वर्मा की गौरवशाली उपस्थिति रहीं । राजधानी के एक निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ सीधे संवाद किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण वेल्स्पर फाउंडेशन के संस्थापक तथा मैनकाइंड फार्मा के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक शीतल अरोड़ा का विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ संवाद रहा। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, लक्ष्य और भविष्य की योजनाओं के बारे में बातचीत की तथा उन्हें निरंतर मेहनत और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। 38 विद्यार्थियों को वितरित किए गए टैबलेट डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु टैबलेट वितरित किए गये। SEEDS टीम द्वारा विद्यार्थियों के चय...

लोकगायिका ‘कल्चरल दीदी’ कुसुम वर्मा समेत चार विभूतियों को मिला ‘दुर्गा स्वरूपा सम्मान’

Image
लोकगायिका ‘कल्चरल दीदी’ कुसुम वर्मा समेत चार विभूतियों को मिला ‘दुर्गा स्वरूपा सम्मान’ नया सबेरा/अश्वनी तिवारी    लखनऊ। रविवार को उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी सभागार में दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में लोकसंस्कृति, अवधी भाषा, साहित्य एवं लोकगायन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चार विभूतियों को ‘दुर्गा स्वरूपा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि एवं उ. प्र. के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक ने लोकगायिका ‘कल्चरल दीदी’ कुसुम वर्मा, संप्रति - प्रधानाचार्या जीजीआईसी विकासनगर, लखनऊ को सम्मानित किया। प्रधानाचार्या व लोक गायिका कुसुम वर्मा द्वारा लोकगीतों से भारतीय लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की गई। इसी क्रम में अवधी आराधक डॉ. राम बहादुर मिश्र, गीतकार एवं गायक पं. शिव पूजन शुक्ला तथा अवधी आराधक एडवोकेट विनोद मिश्र को भी ‘दुर्गा स्वरूपा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी को मिला 'आज का कर्मवीर अवार्ड'

Image
यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी को मिला 'आज का कर्मवीर अवार्ड' मुंबई। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ‘यशोभूमि’ के संपादक श्री श्रीनारायण तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और निर्भीक खोजी पत्रकारिता के लिए ‘आज का कर्मवीर अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मीडिया (प्रिंट) श्रेणी में प्रदान किया गया। गोरेगांव पूर्व स्थित द वास्तीन में आयोजित भव्य समारोह में उद्योग और राजनीति जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने भी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्रीनारायण तिवारी पिछले 41 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 1984 में जौनपुर के शाहगंज से प्रकाशित साप्ताहिक ‘वादरायण’ से पत्रकारिता की शुरुआत की। वर्ष 1988 में मुंबई से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ‘जनसत्ता’ में स्टाफ रिपोर्टर के रूप में जुड़े। वर्ष 2003 में ‘लोकमत समाचार’ के ब्यूरो प्रमुख बने और बाद में पूरे लोकमत समूह के विशेष संवाददाता के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद उन्होंने ‘दबंग दुनिया’, ‘एब्सल्यूट इंडिया’, ‘पू...

मुकेश कुमार मासूम ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर किया संवाद

Image
मुकेश कुमार मासूम ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर किया संवाद खुर्जा। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र–70 में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम इन दिनों क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जनसंपर्क कर स्थानीय नागरिकों से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने खुर्जा जंक्शन क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर चर्चा की। जनसंपर्क के दौरान मुकेश कुमार मासूम ने लोगों के बीच भारतीय जनता पार्टी की नीतियों तथा प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए आगामी समय में पुनः भाजपा सरकार के गठन के लिए समर्थन देने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने श्रीमती रजनी चौधरी, जिला अध्यक्ष, विश्व हिन्दू महासंघ, मातृ शक्ति प्रकोष्ठ, ममता देवी, पूजा शर्मा, प्रीति देवी, कपिल सहित अनेक स्थानीय लोगों से मुलाकात की। बातचीत के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक एवं विकास संबंधी परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई। मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि किसी भी राजनीतिक कार्यकर्ता के लिए जनता के बीच जाकर उनकी...

1,08,00,000 श्री नवकार महामंत्र सामूहिक जाप की भव्य पूर्णाहुति

Image
1,08,00,000 श्री नवकार महामंत्र सामूहिक जाप की भव्य पूर्णाहुति मुंबई ।  श्री प्रगट प्रभावी श्री चंद्रप्रभ स्वामी जैन देरासरजी, प्रार्थना समाज, मुंबई में अध्यात्म, भक्ति एवं मंत्रसाधना के पावन संगम के रूप में 1,08,00,000 (एक करोड़ आठ लाख) श्री नवकार महामंत्र सामूहिक जाप की भव्य पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में श्री नवकार महामंत्र गुणगान, अनुष्ठान पूर्णाहुति तथा भावपूर्ण बहुमान समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं एवं भाविक भक्तों ने सहभागी होकर नवकार महामंत्र की सामूहिक आराधना का लाभ लिया। इस पावन अवसर पर संयम सम्राट एवं प्रसिद्ध प्रवचनकार प.पू. आचार्य श्री विजय प्रभाकर सूरीश्वरजी म.सा., प.पू. मुनिराज श्री महाप्रभविजयजी म. तथा प.पू. मुनिराज श्री श्रीप्रभविजयजी म., सहित प.पू. साध्वीजी श्री तत्त्वदर्शना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। गुरु भगवंतों के मंगलमय सान्निध्य एवं आशीर्वाद से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। श्री नवकार महामंत्र जैन धर्म की परम पवित्र आध्यात्मिक साधन...

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में कृपाशंकर सिंह द्वारा 176 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित

Image
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में  कृपाशंकर सिंह द्वारा 176 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में देश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के बीच महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह द्वारा आज जौनपुर के बदलापुर विधानसभा स्थित सर जेपी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, के केवटली ,महाराजगंज में आयोजित एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम में 176 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, जिला अध्यक्ष पर अजीत प्रजापति, स्वामी परमहंस महाराज, ब्लॉक प्रमुख फंटू सिंह, पूर्व आयकर आयुक्त गौरी शंकर सिंह, पूर्व पुलिस अधीक्षक राममोहन सिंह तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि जौनपुर उनकी जन्मभूमि है। यहां की माटी से उनका गहरा लगाव है। यही कारण है कि वे लगातार यहां के विकास कार्यों और समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी ताकत के साथ ...

बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष शिवकुमार सिंह के जन्मदिन पर कविगोष्ठी संपन्न

Image
बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष शिवकुमार सिंह के जन्मदिन पर कविगोष्ठी संपन्न  26 सितंबर 2026 बाबू शोभ नाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष आदरणीय शिवकुमार सिंह का जन्मोत्सव आभासी पटल पर भी धूमधाम से मनाया गया। 81वर्षीय श्री जयप्रकाश शर्मा जी नागपुर की अध्यक्षता में पुणे इकाई अध्यक्ष आदरणीय ज्योति कृष्ण की सरस्वती वंदना के साथ राष्ट्रीय सचिव सत्यभामा सिंह" सिया "द्वारा कुलगीत गाया गया। आदरणीय एस बी उपाध्याय आदरणीय ए पी द्विवेदी जी,नवी मुंबई अध्यक्ष सीमा त्रिवेदी, पुणे अध्यक्ष ज्योति कृष्ण जी, संतोष भटकल जी,रोमा झा जी, प्रयागराज इकाई से गोपाल दास जी, लखनऊ इकाई से आदरणीय अवधेश कुमार श्रीवास्तव जी, दिल्ली इकाई अध्यक्ष आदरणीय मधु स्वामी और आशा दिनकर जी, आप सभी ने अपना बहुमूल्य समय दिया काव्य गोष्ठी में शामिल होकर अप्रतिम रचनाएं सुनाएं। संस्थापक अध्यक्ष शिव कुमार सिंह द्वारा सभी की शुभकामनाओं के प्रति आभार प्रदर्शित किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय एपी द्विवेदी जी द्वारा आभार प्रदर्शन के बाद गोष्ठी का समापन हुआ। संस्था के विभ...

आध्यात्मिक चेतना शिविर

Image
आध्यात्मिक चेतना शिविर  मलयगिरि आध्यात्मिक चेतना शिविर एवं भारतीय भाषा संस्कृति रत्न सम्मान 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक पलक्कड़ केरल में आयोजित। उत्तर भारत एवं दक्षिण भारत संस्कृति मिलन समारोह महादानी राजा बलि की पावन भूमि पलक्कड़ केरल में 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस आध्यात्मिक चेतना शिविर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से 65 विद्वान और विदुषी महिलाएं शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुंबई महाराष्ट्र से शिक्षाविद, समाजसेवी, पर्यावरण संरक्षण पर विशेष योगदान करने वाले डॉ अनिल चतुर्वेदी को सम्मानित किया जाएगा। दिव्य प्रेरक कहानियां एवं मानवता अनुसंधान केन्द्र न्यास द्वारा संचालित विभिन्न क्षेत्रों में अद्वितीय कार्य करने वाले लोगों को मानवता के लिए विविध विषयों पर शोध करने वाले लोगों को डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस व्यास के माध्यम से मानवता के लिए समाज के विविध क्षेत्रों में शोध कार्य करने पर देश एवं विदेश के विश्वविद्यालयों से डॉक्टरेट उपाधि प्रदान किया जाता है। इसकी जानकारी देते हुए मानवता अनुसंधान न्यास के मुख्य प्रबंधक डॉ अविषेक क...