केपी दुबे स्मृति जौनपुर रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

केपी दुबे स्मृति जौनपुर रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जौनपुर (खुटहन)। समाजसेवी तथा कांग्रेसी नेता इंद्रमणि दुबे द्वारा इस वर्ष भी अपने स्व. पिता कमला प्रसाद दुबे की पावन स्मृति में, 3 मार्च, गुरुवार को केपी दुबे स्मृति जौनपुर रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। इस अवसर पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ तथा प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इंद्रमणि दुबे ने बताया कि 3 मार्च को सुबह 11बजे से आयोजित कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशेष सहयोगी के रुप में विनोद कुमार दुबे, अरुण कुमार दुबे ,दीनानाथ दुबे, कमला प्रसाद मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक दीपेंद्र कुमार दुबे ,योगेंद्र कुमार दुबे , अर्नव,ऋषि ,सचिन तथा शिवांश दुबे उपस्थित रहेंगे।।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन