Posts

Showing posts from November, 2022

पासपोली मनपा माध्यमिक शाळेत नवनियुक्त मुख्याध्यापक विकास पाटील सर यांचे स्वागत व सत्कार*

Image
_*पासपोली मनपा माध्यमिक शाळेत नवनियुक्त मुख्याध्यापक  विकास पाटील सर यांचे स्वागत व सत्कार*  आज दिनांक 1 डिसेंबर 2022, गुरुवार रोजी  विक्रोळी पार्क साईट मनपा माध्यमिक शाळेची भागशाळा पासपोली मनपा माध्यमिक शाळा पवई मुंबई 72. येथे आज नवनियुक्त मुख्याध्यापक  विकास पाटील  यांचे ज्येष्ठ शिक्षक  राजेंद्र त्रिपाठी व रामभाऊ  हरी  काकड यांच्या हस्ते  पुष्पगुच्छ देऊन स्वागत करण्यात आले व त्यांना पुढील वाटचालीसाठी शुभेच्छा देण्यात आल्या.यावेळी शाळेतील अजमत शेख, संजय पाटील, सलीम मासुलदार, नरेंद्र पालवे,ज्ञानेंद्र राम,रेखा यादव,अंजली मोरे,रजिया , नायदा , हिना , फरहान सर उपस्थित होते.तसेच मुख्याध्यापकांनी विद्यार्थ्यांशी पण चर्चा केली व इयत्ता दहावीच्या मुलांना मार्गदर्शन केले आणि शिक्षकांचीही सभा घेऊन मार्गदर्शन केले.

पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा का लखनऊ कार्यालय पर भव्य स्वागत*

Image
*पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा का लखनऊ कार्यालय पर भव्य स्वागत*      लखनऊ, आज पत्रकार एकता संघ जनपद जौनपुर के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा एवं वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम जी का आज लखनऊ कार्यालय पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी सिंह जी ने अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी संगठन पत्रकार एकता संघ पुरे भारत में एक अलग पहचान बना रही है। आज संगठन के द्वारा जो राहत कोष खोला गया है। उससे हमारे संगठन से जुड़े हुए सभी पदाधिकारियों के लिए यह सबसे बड़ा तोहफा है। वहीं वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने संगठन के प्रति जागरूक करना पड़ेगा और अपने संगठन को और मजबूत करना होगा। वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी सिंह जी ने  प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा को सुकन्या लाइफ केयर का किट देकर जनपद जौनपुर का डिस्ट्रीब्यूटर बनाया गया है। जिससे जनपद जौनपुर की महिलाओं को आत्मनिर्भर होने पर विषेश ध्यान रखा जाए। इ

श्यामनारायन यादव के नाम पर बने मार्ग का होगा उद्घाटन

Image
श्यामनारायन यादव के नाम पर बने मार्ग का होगा उद्घाटन मुंबई: भांडुप पश्चिम स्थित हॉटेल पंचरत्न ,एल .बी.एस . मार्ग, सोनापुर बस स्टॉप के पास अधिवक्ता सुभाष यादव के पिताजी स्मृति शेष श्यामनारायन बंशराज यादव (पूर्व अध्यक्ष  यादव संघ मुंबई , पूर्व नगरसेवक  भांडुप एवं पूर्व विधायक आजमगढ़ उत्तर प्रदेश)के नाम पर  सड़क  मार्ग का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री विधायक अशोक राव चव्हाण  के करकमलों द्वारा शुक्रवार दिनांक 2दिसंबर ,2022को शाम 5बजे होगा। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में  पूर्व सांसद  संजय दिना पाटिल(भाऊ) विधायक रमेश भाई कोरगांवकर , विधायक सुनील भाऊ राऊत , मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  गणेश यादव, स्थानीय नगरसेविका  आशाताई कोपरकर   की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। समारोह की अध्यक्षता मुंबई महानगर पालिका के पूर्व उपनेता ,पूर्व वरिष्ठ  नगरसेवक  वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुंबई कांग्रेस सुरेश भाई कोपरकर करेंगे। सभी से अधिवक्ता सुभाष यादव ने  अनुरोध किया है कि  वे अपने व्यस्त कार्यक्रम में से थोड़ा समय निकालकर अवश्य पधारें। गौरतलब हो कि इस अवसर पर प्रसिद्ध बिरहा गायक इंद्रजीत यादव व

प्रिंसिपल विनोद कुमार पासी का भव्य सत्कार संपन्न

Image
प्रिंसिपल विनोद कुमार पासी का भव्य सत्कार संपन्न मुंबई: बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा संचालित द बेस्ट स्कूल इन मुंबई के नाम से प्रसिद्ध पासपोली के युवा अनुभवी प्रिंसिपल के रूप में प्रसिद्ध शिक्षाविद् मुख्याध्यापक  विनोद कुमार पासी का भव्य सत्कार सेवानिवृत्त शिक्षाविद् राजकुमार यादव ने किया। गौरतलब ‌हो कि मुंबई में विगत दो दशक से गरीब-असहाय विद्यार्थियों के साथ ही सभी के  लिए नि: स्वार्थ भावना से सहायता करने वाले प्रशासनिक क्षमता के धनी और विभिन्न मनपा स्कूलों में प्रिंसिपल के रूप में कार्य कर  विद्यार्थियों की संख्या निरंतर बढ़ाने हेतु सदैव प्रयासरत रहने वाले मनपा स्कूलों में दसवीं तक की शिक्षा सभी विद्यार्थियों को प्राप्त हो इसमें अमूल्य योगदान हेतु सभी ने उनकी प्रशंसा की  है।पासपोली में दसवीं तक विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त हो इस उद्देश्य से उन्होंने बहुत परिश्रम से पासपोली में उच्च प्राथमिक के अलावा माध्यमिक स्कूल खुलवाया।आज उन्हीं की वजह से हजारों बच्चे अपना कैरियर बनाने में सफल हुए हैं।  उनके सुपुत्र भी एम.बी.बी.एस कर रहे हैं। उच्च शिक्षित परिवार का सामाजिक योगदान

हिंदी हाई स्कूल घाटकोपर में गीत गायन स्पर्धा संपन्न

Image
हिंदी हाई स्कूल घाटकोपर में गीत गायन स्पर्धा संपन्न बुधवार 30/11/2022 को घाटकोपर ( प ) स्थित हिंदी हाई स्कूल, घाटकोपर के बैजनाथ साबू सभागृह में शिक्षण महर्षि स्मृति शेष इंद्रदेव सिंह स्मृति अंतर्विद्यालयीन गीत गायन प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया । मुंबई तथा ठाणे जिले के 15 विद्यालयों से 30 प्रतिस्पर्धियों ने हिंदी तथा हिंदी की विभिन्न बोलियों में गीत प्रस्तुत किया ।  हिंदी विद्या प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र सिंह नें कार्यक्रम की अध्यक्षता की । उद्योगपति तथा वरिष्ठ समाज सेवी लालता प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । गुसाई घराने के सुप्रसिद्ध गायक एवं संगीत समीक्षक डॉ. श्यामरंग शुक्ल , सुप्रसिद्ध गायक गीतकार संगीतकार तथा अभिनेता श्री सुनील तिवारी तथा सुप्रसिद्ध योग विशेषज्ञ , समीक्षक डॉ बलवंत सिंह नें निर्णायक की भूमिका निभाई ।  इस प्रतियोगिता में शर्मा अक्षत, उद्याचल हाई स्कूल, विक्रोली को प्रथम ,  पाठक सतीश श्रीकांत, ज्ञानोदय विद्यामंदिर थाने को द्वितीय, भांबोरे उदिति, उद्याचल हाई स्कूल, विक्रोली को तृतीय तथा यादव प्रियांशु विनोद

शहीद मेजर कौस्तुभ राणे जॉगर्स पार्क के सौंदर्यीकरण में जुटे बीजेपी नगरसेवक

Image
शहीद मेजर कौस्तुभ राणे जॉगर्स पार्क के सौंदर्यीकरण में जुटे बीजेपी नगरसेवक भायंदर। मीरा भायंदर के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता के मार्गदर्शन में प्रभाग क्र.-21, में भाजपा  नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे,  नगरसेवक अनिल रावजीभाई विरानी, नगरसेविका सीमा कमलेश शाह तथा नगरसेविका वंदना संजय भावसार की नगरसेवक निधी, प्रभाग समिति निधी और मनपा जनरल निधी से शहीद मेजर कौस्तुभ राणे जॉगर्स पार्क, मीरारोड मे नया फाउंटन बनाने, व्यायाम के उपकरण एवं बच्चों के खेल के उपकरण लगवाने, तथा पशु पक्षियों के आकृति लगवाने, पीने के पानी का प्याऊ  बनवाने तथा पार्क के सुशोभीकरण करने आदि अनेकों विकास के कार्य किये जा रहे हैं। बीजेपी नगरसेवक मनोज राम नारायण दुबे ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि मीरा भायंदर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में बीजेपी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से जनता पूरी तरह से संतुष्ट और खुश है।

मनपा माध्यमिक स्कूलों में प्रिंसिपल बनने पर स्वागत

Image
मनपा माध्यमिक स्कूलों में प्रिंसिपल बनने पर स्वागत   मुंबई:सायन पश्चिम स्थित बृहन्मुंबई महानगर पालिका माध्यमिक विभाग द्वारा संचालित न्यू सायन मनपा माध्यमिक स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक विलास घेरडे एवं शोभा सुधीर जगताप की पदोन्नति प्रिंसिपल पद पर होने पर स्कूल के शिक्षकों द्वारा दोनों लोगों का सत्कार किया गया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित माध्यमिक स्कूलों में कुछ वर्षों बाद  ऐसा हुआ है, जब स्थाई रूप से प्रिंसिपल बनाए गए हो। पिछले कुछ वर्षों से माध्यमिक स्कूलों में प्रभारी प्रिंसिपल कार्यभार देख रहे थे।

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया

Image
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया मुंबई, विद्याविहार (पूर्व) में स्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, क. जे. सोमैया परिसर, मुम्बई के चाणक्य सभागार में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में 'भारतीय लोकतंत्र एवं संविधान' विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में आर्. सी. डब्ल्यू. सी., एस. एन. डी. टी. महिला विश्वविद्यालय की सहायकाचार्या डॉ. वत्सला शुक्ला ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, राज्य के नीतिनिर्देशक तत्त्व, न्यायालयीय व्यवस्था, नगर पंचायत, नगर निगम, सूचना का अधिकार तथा शिक्षा का अधिकार जैसे विषयों का उल्लेख भारतीय संविधान में है। जिसमें महिलाओं के लिए भागीदारी सुनिश्चित की गई है, किन्तु व्यवहार में भारतीय नारी के अधिकार को संवैधानिक रूप में और सशक्त बनाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस राष्ट्र में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक भागीदारी होती है उस राष्ट्र का विकास तेजी से होता है। प्रास्ताविक उद्बोधन में शिक्षाशास्त्र के डॉ. बी. एस्. वी. भास्कर रेड्डी ने कहा कि, भारतीय

मीरा रोड में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बीजेपी की सराहनीय पहल

Image
मीरा रोड में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बीजेपी की सराहनीय पहल भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका प्रभाग क्र. 21 में बीजेपी के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता के मार्गदर्शन में भाजपा के पूर्व नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, पूर्व नगरसेवक अनिल रावजीभाई विरानी, पूर्व नगरसेविका सीमा कमलेश शाह और पूर्व नगरसेविका वंदना संजय भावसार  की वर्ष-2020-2021 , प्रभाग समिति निधी से मीरारोड अयप्पा मंदिर के सामने वरिष्ठ नागरिकों के लिए समाज मंदिर (पत्रा शेड) बनवाया गया ताकि वरिष्ठ नागरिक सुबह शाम यहां पर आराम से बैठकर अपने सुख, दु:ख की चर्चा कर सके और प्रसन्नता पूर्वक समय बिता सकें। उपरोक्त जानकारी देते हुए मनोज रामनारायण दुबे ने बताया कि मीरा भायंदर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है। वरिष्ठ नागरिकों ने इस नेक काम के लिए बीजेपी नगरसेवकों को धन्यवाद देते हुए आभार माना है।

देश के शैक्षणिक उत्थान में राहुल एजुकेशन का महत्वपूर्ण योगदान – सांसद सीमा द्विवेदीपंडित लल्लन तिवारी को बताया समाज का प्रकाश स्तंभ

Image
देश के शैक्षणिक उत्थान में राहुल एजुकेशन का महत्वपूर्ण योगदान – सांसद सीमा द्विवेदी पंडित लल्लन तिवारी को बताया समाज का प्रकाश स्तंभ भायंदर। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा आज राज्य सभा सदस्य, सांसद सीमा द्विवेदी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भायंदर पूर्व के नवघर रोड स्थित राहुल एजुकेशन के हेड ऑफिस में चेयरमैन तथा प्रख्यात समाजसेवी पंडित लल्लन तिवारी ने शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर युवा एडवोकेट राजकुमार मिश्र, सुधाकर उपाध्याय तथा समाजसेवी बृजेश तिवारी उपस्थित रहे। सांसद सीमा द्विवेदी ने देशभर में पहले राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित स्कूल्स और कॉलेजेस की सराहना करते हुए कहा कि आज इन स्कूलों में ना सिर्फ देश के हजारों बच्चे केजी से लेकर पीजी तक, इंजीनियरिंग से लेकर आर्किटेक्चर तक, लॉ से लेकर पॉलिटेक्निक तक की उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं ,अपितु हजारों पढ़े लिखे लोगों को रोजगार भी मिला है। श्रीमती द्विवेदी ने पंडित ललन तिवारी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि आप जैसे लोग ही समाज के प्रकाशस्तंभ औ

एम्मपल मिशन की तरफ से इंडिया अमेरिका कल्चरल प्रमोशन अवार्ड

Image
एम्मपल मिशन की तरफ से इंडिया अमेरिका कल्चरल प्रमोशन अवार्ड मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था एम्मपल मिशन संस्था द्वारा मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित फेयरफील्ड मैरियट होटल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भारत और अमेरिका के बीच सांस्कृतिक बढ़ावा देने वाले विशिष्ट लोगों को इंडिया अमेरिका कल्चरल प्रमोशन अवार्ड दिया गया। जिन प्रमुख लोगों को यह अवार्ड दिया गया उनमें प्लेबैक सिंगर शिवानी कश्यप मनारा चोपड़ा विपिन अनेजा दीपिका शर्मा प्रभाकर शुक्ला जिनल पंड्या मुकेश ऋषि विंदू दारा सिंह गुरप्रीत कौर चढ़ा राजेश पुरी जश्न अग्निहोत्री मिलिंद श्रीवास्तव सुरेंद्र पाल सिंह मोंटी शर्मा सुधांशु पांडे अभिमन्यु दस्सानी तनीषा मुखर्जी उदित गौर वंदना सजनानी राजू मनमानी अमित बे खी बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री प्रीति जीघानिया प्रवीण डबास कॉमेडियन बीआईपी मनाली जगताप कनिषा अवस्थी बसंत रसिवासिया का समावेश है।इस अवसर पर बोलते हुए भरत गोराडिया ने कहा कि "मैं पूरी दुनिया में भारतीय कला संस्कृति और मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत कीर्तिमान अलंकरण

द बेस्ट स्कूल इन मुंबई के दो शिक्षाविद् बने प्रिंसिपल

Image
द बेस्ट स्कूल इन मुंबई के दो शिक्षाविद् बने प्रिंसिपल बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा संचालित न्यू सायन मनपा माध्यमिक स्कूल को सभी लोग द बेस्ट स्कूल इन मुंबई के रूप में पहचानते हैं।इस प्रसिद्धी के शिल्पकार शिक्षाविद् विलास घेरडे के साथ ही शोभा जगताप की मनपा स्कूलों में प्रिंसिपल के रूप में  पदोन्नति प्राप्त हुई है।इस अवसर पर दोनों शिक्षाविदों का शिक्षा में समाजसेवा के पैरोकार समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव ने सत्कार किया है।

पूर्वांचल भजन मंडली ने किया संपूर्ण वातावरण राममय

Image
पूर्वांचल भजन मंडली ने किया संपूर्ण वातावरण राममय  मुंबई। कलवा (पूर्व) ठाणे जिले के पूर्वांचल भजन कीर्तन मंडली के तत्वधान में पूर्वांचल चाल कमेटी भास्कर नगर, ठाणे मुंबई सोमवार दिनांक 28 नवंबर 2022 को संध्याकाल 7:00 से परिवार के सुख शांति हेतु तुलसीदास कृत रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ सुमधुर स्वर में गुंजायमान हुई।जहां सुंदरकांड के पश्चात गीतों द्वारा भगवान श्रीराम के गुणगान को दोहराया गया। इसका आयोजन भारत के वीर सैनिक कंचन सिंह ने किया। इतना ही नहीं आयोजक सिंह ने संपूर्ण सोसाइटी को महाप्रसाद का लाभ भी प्रदान किया। भजन कीर्तन के आयोजन में मुख्य रूप से कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप, गीतकार अश्विनी कुमार यादव, संगीतकार अरविंद कुमार गुप्ता,संगीतकार मनोज कुमार शर्मा,वादक अशोक सिंह,चंदन मंडल एवं सुनील मिश्रा आदि उपस्थित थे।गीतकार और संगीतकार ने इतने सुप्रसिद्ध स्वरों द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जिसका गुणगान नहीं किया जा सकता इतना ही नहीं सुमधुर गीतों से संपूर्ण वातावरण को राममय कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों की संख्या में श्रोताओं ने तालियां बजाकर भगवान राम के जयकारे के

एम्मपल मिशन की तरफ से इंडिया अमेरिका कल्चरल प्रमोशन अवार्ड

Image
एम्मपल मिशन की तरफ से इंडिया अमेरिका कल्चरल प्रमोशन अवार्ड मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था एम्मपल मिशन संस्था द्वारा मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित फेयरफील्ड मैरियट होटल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भारत और अमेरिका के बीच सांस्कृतिक बढ़ावा देने वाले विशिष्ट लोगों को इंडिया अमेरिका कल्चरल प्रमोशन अवार्ड दिया गया। जिन प्रमुख लोगों को यह अवार्ड दिया गया उनमें प्लेबैक सिंगर शिवानी कश्यप मनारा चोपड़ा विपिन अनेजा दीपिका शर्मा प्रभाकर शुक्ला जिनल पंड्या मुकेश ऋषि विंदू दारा सिंह गुरप्रीत कौर चढ़ा राजेश पुरी जश्न अग्निहोत्री मिलिंद श्रीवास्तव सुरेंद्र पाल सिंह मोंटी शर्मा सुधांशु पांडे अभिमन्यु दस्सानी तनीषा मुखर्जी उदित गौर वंदना सजनानी राजू मनमानी अमित बे खी बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री प्रीति जीघानिया प्रवीण डबास कॉमेडियन बीआईपी मनाली जगताप कनिषा अवस्थी बसंत रसिवासिया का समावेश है। अंत में कार्यक्रम के आयोजक एम्म पल मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल काशी मुरारका ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सिमरन आहूजा ने किया।

उद्धव ठाकरे गुट को एक और झटका एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े

Image
उद्धव ठाकरे गुट को एक और झटका  एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े  मुंबई। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे गुट को लगातार झटके लग रहे हैं। कल देर शाम उद्धव ठाकरे गुट को तब एक और बड़ा झटका लगा, जब पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने उद्धव ठाकरे गुट का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट का दामन पकड़ लिया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ना सिर्फ उन्हें परंपरागत तरीके से बाला साहब ठाकरे की शिवसेना में शामिल किया अपितु उन्हें अपनी पार्टी में उप नेता पद और प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी भी दी। श्री हेगड़े ने कहा कि आने वाला समय सिर्फ और सिर्फ बालासाहेब की शिवसेना का है। वे दी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पूरा करेंगे।

परिचय लिटरेरी उत्सव 2022

Image
परिचय लिटरेरी उत्सव 2022 मुंबई  सरल शब्दों में कहें तो -कविता “कल्पना की अभिव्यक्ति है।“ कविता में रस, आनंद, अनुभूति, रमणीयता आदि संवेदना से जुड़े तत्व होते हैं । ओड़िआ भाषा में कविताएं खूब समृद्ध है। ओड़िआ कविओं ने बहुत परीक्षाएं करते हुए कविताओं एक ऐसे उंचाई पर पहुंचा दिया है जहां पर पाठकों को एक अमृतमय  अर्वुद आनंद प्रदान करता है। कविओं के भावनाओं को खुद पाठक भोग करता है। ऐसे कविताओं को भारत के अन्य प्रान्तों के कवियों तक पहुंचाना और उनके भाव को महसूस करने के लिए परिचय फाउंडेशन ने कोलकाता में एक बहुभाषी काव्य सम्मेलन की आयोजन किया 26 नवंबर 2022 को किया था। देश के विभिन्न प्रदेशों के जानेमाने रचनाकारों के कविताओं से यह मंच गौरवान्वित हुई।रोटरी सदन कोलकाता सभागार में यह सारस्वत आयोजन के उद्घाटन साहित्य अकादेमी,नई दिल्ली के सचिव,डॉ. के. श्रीनिवास राव,डॉ. प्रफुल्ल कुमार मोहंती, रंजन कुमार दास ,डॉ. अमरेंद्र खटुआ के हाथों से हुआ था। उद्घाटनक के बाद ‘साहित्यिक अनुवाद : संभावना या समस्या’ पर वृहद् विमर्श हुआ। यह विमर्श में ओड़िया, बांग्ला, नेपाली और मैथिल

मुंबई के गणमान्य लोगों ने दी समाजसेवी योगेश मिश्रा को श्रृद्धांजलि

Image
मुंबई के गणमान्य लोगों ने दी समाजसेवी योगेश मिश्रा को श्रृद्धांजलि  मुंबई। समाजसेवी स्व.योगेश अमरनाथ मिश्रा की शोक सभा  विलेपार्ले पूर्व- चेतावनी बाग में आयोजित की गई। गंगोत्री के मंहत स्वामी आदितानंद महराज गंगोत्री के हाथो दीप प्रज्वलित, श्रध्दासुमन अर्पित किया गया । इसके पश्चात पूर्व गृह मंत्री  कृपाशंकर सिंह, पूर्व दर्जाप्राप्त मंत्री  अमरजीत मिश्रा , नगरसेविका- ज्योति अलवनी,  उद्धव ठाकरे के सचिव रवींद्र माहत्रे,  युथ काग्रेस सुरज कनोजिया,  सिनियर पो.अर्जुन राजाने, टीवी कलाकार पवित्र रिस्ते फेम - राजू राजा ,मनमोहन त्रिपाठी ,नेपानगर ,अदीत्य, अभय शुक्ल  ,पूर्वा राज,अनुप जसवाल फिल्म निर्माण- राजेश त्रिपाठी ,विनोद गुप्ता ,महेश पाण्डेय, राज जेसवानी, भवन निर्माण - विशाल ठाकुर,  समाजसेवी- डाॅ विनोद तिवारी ,विन्दु त्रिपाठी,  तरूण बघेल , कृष्ण नन्द तिवारी, सुरेन्द्र मिश्रा,पत्रकार- यस .आर यादव , शिवकुमार तिवारी के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित किए। कार्यक्रम का आयोजन स्व. योगेश मिश्र के पुत्र, संजय , अजय , विजय मिश्र ने किया ।

डॉ मंजू लोढ़ा ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का उद्घाटन

Image
डॉ मंजू लोढ़ा ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का उद्घाटन मुंबई। अंधेरी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में योगासन स्पोर्ट्स एंड वैलनेस एसोसिएशन और पॉपुलर पब्लिशर्स द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रख्यात लेखिका एवं  समाज सेविका डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा ने किया। इस अवसर पर योगासन स्पोर्ट्स एंड वेलनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष और पॉपुलर पब्लिकेशन के मालिक  सुधीर गोकर्ण, डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा  ,डॉ. सोनाली गोकर्ण और कांतिलाल पटेल उपास्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ लोढ़ा की हाल में ही प्रकाशित पुस्तक, अनकही कहानियों का विमोचन भी किया गया।

नवघर पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजाचार अलग-अलग मामलों में चोरी किए गए लाखों के माल जब्त

Image
नवघर पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा चार अलग-अलग मामलों में चोरी किए गए लाखों के माल जब्त भायंदर। भायंदर पूर्व की नवघर पुलिस ने सक्रियता और बहादुरी दिखाते हुए चार अलग-अलग मामलों में ना सिर्फ आरोपियों को धर दबोचा अपितु उनके पास से चोरी किए गए लाखों के माल भी जब्त किए। नवघर पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के 10 मोबाइल फोन बरामद किया है। मीरा भायंदर, वसई विरार पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम वरुण सुनील राणे है। 25 नवंबर को शिकायतकर्ता राजकुमार प्यारेलाल शुक्ला अपनी दुकान पर बैठे हुए थे, तभी एक अज्ञात आदमी उनकी दुकान में आया। वह आदमी चार्जिंग में लगाई गई शुक्ला की मोबाइल, चोरी करके जाने लगा। तभी शुक्ला ने उसे पकड़ लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने 10 अन्य मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने उसके पास से 6 मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। 23 नवंबर को शीतल अमरजीत जैसवाल लोकमान्य विद्यालय, नवघर रोड से इंद्रलोक फेज 6 स्थित अपने घर जा रही थी, तभी स्कूटर सवार दो अज्ञात बदमाश उसके हाथ से म

वैज्ञानिक नवदंपत्ति पर अभिनंदनों की वर्षा।

Image
वैज्ञानिक नवदंपत्ति पर अभिनंदनों की वर्षा। मुंबई- पूर्व महापौर स्मृतिशेष.आर.आर.सिंह के पौत्र एवं डॉ. आर. आर सिंह- श्रीमती मंगला सिंह के सुपुत्र अमेरिका  में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत डॉ. रोहित सिंह का शुभ विवाह ईरान मूल की अमेरिकन नागरिक वैज्ञानिक डॉ .नेगार के साथ हिंदुस्तानी रीति रिवाज के साथ आर. आर. एजुकेशनल ट्रस्ट हाल, म्हाडा,मुलुंड पूर्व, मुंबई पर धूमधाम से संपन्न हुआ।    इस अवसर पर ,डॉ.डी.पी.शर्मा(ब्रांड एम्बेसेडर पी एम ओ स्वच्छता अभियान),शिवकांत मिश्रा (को आर्डिनेटर-ए.आई.सी.सी.),नवी मुंबई के पुलिस कमिश्नर बिपीन कुमार सिंह, भाजपा नेता  एवं पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, उत्तर पूर्व मुंबई के पूर्व सांसद एवं शिवसेना नेता संजय दिना पाटील, शिवसेना की राजोल पाटील,समाजसेविका पल्लवी पाटिल,पूर्व विधायक शिशिर शिंदे,मधु चव्हाण, वीरेंद्रबक्षी, मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव ,आई.ए.एस कु.अनिता सिंह उद्योगपति,मोहन बजाज, पूर्व नगरसेवक बी. के .तिवारी,प्रकाश गंगाधरे,समिता कांबले,नंदु वैती, सुनंदापाटील,मोहन तिवारी ,चैतन्य टाटरे,एड.एम.एन.देशमुख

युग प्रवर्तक साहित्य संस्थान द्वारा नेवटिया जयंती व काव्य संध्या संपन्न

Image
युग प्रवर्तक साहित्य संस्थान द्वारा नेवटिया जयंती व काव्य संध्या संपन्न मुंबई, विलेपार्ले स्थित जुहू के पास कमला हब में साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था एवं हिन्दी के प्रचार प्रसार को समर्पित "युग प्रवर्तक साहित्य संस्थान" द्वारा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष बाबूजी महावीरप्रसाद अग्रवाल (नेवटिया) की जयंती पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पं.बंशीधर शर्मा ने की व संयोजक/संचालक दिनेशचंद्र मिश्र (बैसवारी) थे. कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में वरिष्ठ शायर बस्ती से पधारे रहमान अली रहमान थे। कार्यक्रम में महानगर मुंबई, ठाणे व पालघर से आये कवियों ने कविता पाठ किया जिनमें घायल कानपुरी, हरीश शर्मा यमदूत, वक्ता ओ पी तिवारी, अरुण कुमार पासवान, जवाहरलाल निर्झर, सतीश शुक्ल रक़ीब, डा. जे पी बघेल, शायर सय्यद मोहम्मद असलम, राम स्वरूप साहू, के डी शुक्ल, इंदु मिश्रा, रीना मिश्रा, सुमन तिवारी, देवेश चौधरी, राजेश पासी, ओमकार, इकबाल हुसैन, शेखर सेठ व पप्पू सिंह आदि थे. कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार् शिवम् बैसवारी ने व्यक्त किया।

प्रेमा नागा सुंदरम को शिवाली रत्न लाईफ टाईम अचीवमेंट अवाॅर्ड

Image
प्रेमा नागा सुंदरम को शिवाली रत्न लाईफ टाईम अचीवमेंट अवाॅर्ड  मुंबई। शिवाली कल्चरल सोसायटी आफ इंडिया का 72वां शिवाली डांस फेस्टिवल 8 से 20 नवंबर तक  मैसूर एसोसिएशन आडिटोरियम, माटुंगा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर तमाम प्रतिभागियों ने शास्त्रीय नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति से उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया। संस्था का इस वर्ष का शिवाली रत्न लाईफ टाईम अचीवमेंट अवाॅर्ड शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रेमा नागा सुंदरम एवं शिवाली नृत्य शिरोमणि अवाॅर्ड शास्त्रीय नृत्य क्षेत्र में अहम योगदान के लिए मनोरी दीपक कदम तथा नित्या रामनाथन को प्रदान किया गया। मीरारोड निवासी एवं एसोसिएशन के प्रेसीडेंट सुरेंद्र मोहन राणा तथा सेक्रेटरी रजनी राणा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य देश की नृत्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखना है। उन्होंने बताया कि नृत्य में रूचि रखने वाले बच्चों को तथा उनकी प्रशिक्षिका को प्रतियोगिता में पहली बार सहभागी होने पर नृत्य शिवाली का प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। वहीं चार से पांच बार के प्रतिभागियों

वरिष्ठ समाजसेवी कप्तान पांडे का आकस्मिक निधन

Image
वरिष्ठ समाजसेवी कप्तान पांडे का आकस्मिक निधन  जौनपुर । जौनपुर जिले के  मड़ियांहूं  तहसील अंतर्गत थाना रामपुर क्षेत्र के ग्राम कोटिगांव ( राघोराम पट्टी ) निवासी वरिष्ठ समाजसेवी और व्यवसायी श्री कृष्णचंद्र उर्फ कप्तान पांडे का दिल का दौरा पड़ने से जौनपुर के एक हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे। उनके  निधन की खबर फैलते ही सम्पूर्ण क्षेत्र में मातम पसर  गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने तथा अंतिम दर्शन करने के लिए  क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, व्यवसायियों तथा स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उनके निवास स्थान पर एकत्रित हो गई। बेहद मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के समाजसेवी श्री कप्तान पांडे के निधन पर शहाड निवासी वरिष्ठ समाजसेवी श्री मुरलीधर तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार तथा pen-n-lens.in न्यूज के संपादक अमित मिश्रा, बांकेलाल पांडे, छोटेलाल पांडे, जगदीशचंद्र पांडे ( तूफानी ), अनिल पांडे, मुन्ना पांडे, बबलू, रिंकू, धीरू पांडे, शिवम, शुभम और सोनू पांडे ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कप्तान पांडे के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है और अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए श्रद्धांजली दी।

*दो होनहार वैज्ञानिक परिणय सुत्र में बंधे*

Image
*दो होनहार वैज्ञानिक परिणय सुत्र में बंधे* मुंबई- मुंबई के पुर्व महापौर स्व.आर.आर.सिंह के पौत्र एवम डॉ आर आर सिंह के द्वितीय सुपुत्र *वैज्ञानिक डॉ रोहित सिंह* आज ईरान मूल की अमेरिका बेस्ड *वैज्ञानिक डॉ नेगार* के साथ हिंदु रिती रिवाज के साथ आर आर एजुकेशनल ट्रस्ट हाल, म्हाडा,मुलुंड पूर्व, मुंबई पर वैवाहिक सूत्र में बंध गए।      रोहित सिंह केलकर कालेज,मुलुंड से 2009 में बी एस सी (बायोटेक) के बाद झुनझुनवाला कालेज,घाटकोपर से 2011 में एम एस सी किये।   मेधावी रोहित को अमेरिकन नार्थ टेक्सास युनिवर्सिटी ने स्कॉलरशिप देकर पी एच डी हेतु बुलाया।2017 में रोहित ने कैंसर की दवा पर शोध कर पी एच डी (डाक्टरेट) डिग्री हासिल किया। तत् पश्चात 2019 में अमेरिका की ही सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी ने पोस्ट डाक्टरेट फेलोशिप हेतु निमंत्रित किया। यहीं पर उनके अंडर में पीएचडी कर रही ईरान मूल की अमेरिकन नागरिक डाॅ नेगार से मधुर संबंध 2020 में बन गया। डॉ नेगार ने ह्यूस्टन युनिवर्सिटी से बायो केमिस्ट्री एवम बायोफिजिक्स से मास्टर्स डिग्री लिया। और 2020 में पीएचडी हेतु नार्थ टेक्सास युनिवर्

समरस फाउंडेशन ने किया माता की चौकी गायिका रीता इस्सर का सम्मान

Image
समरस फाउंडेशन ने किया माता की चौकी गायिका रीता इस्सर का सम्मान मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में  माता की चौकी की प्रख्यात भजन गायिका श्रीमती रीता इस्सर का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा, भरत पांडे, भोला वर्मा, अनिल धोबी, निमेष शाह, अमरीश दुबे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। श्रीमती इस्सर ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा अपने सम्मान के लिए समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉक्टर किशोर सिंह तथा समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

मीरा भायंदर में उत्तर भारतीयों का सपना साकार डेढ़ वर्ष में बनकर तैयार होगा उत्तर भारतीय भवन

Image
मीरा भायंदर में उत्तर भारतीयों का सपना साकार  डेढ़ वर्ष में बनकर तैयार होगा उत्तर भारतीय भवन भायंदर। 'हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की एक भव्य प्रतिमा उत्तर प्रदेश राज्य के प्रमुख शहर में स्थापित की जाएगी। साथ ही महाराष्ट्र से दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तर प्रदेश में 'महाराष्ट्र भवन' बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे.' यह घोषणा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज विधायक प्रताप सरनाईक की मांग पर बोलते हुए की. वे मीरा रोड शहर में बननेवाले हिन्दी भाषा भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में बोल रहे थे। मीरा भायंदर महापालिका क्षेत्र में घोड़बंदर सर्वे नंबर 21/1, 24 में 'ज्येष्ठ कवि हरिवंशराय बच्चन हिंदी भाषा भवन' का भूमिपूजन समारोह आज स्वतंत्र देव सिंह द्वारा किया गया. विधायक प्रताप सरनाईक के अथक प्रयास से यह भवन तयार होने जा राहा है . भवन इमारत का तीन मंजिल का निर्माण किया जाएगा तथा भवन में पार्किंग, प्रथम व द्वितीय तल पर हॉल, कार्यालय स्थान जैसी सुविधाएं होंगी.

दो होनहार वैज्ञानिक परिणय सूत्र में बंधे

Image
दो होनहार वैज्ञानिक परिणय सूत्र में बंधे मुंबई: मुंबई के पूर्व महापौर स्मृति शेष आर.आर.सिंह के पौत्र एवं डॉ. आर. आर. सिंह के द्वितीय सुपुत्र *वैज्ञानिक डॉ. रोहित सिंह* आज ईरान मूल की अमेरिका बेस्ड *वैज्ञानिक डॉ. नेगार* के साथ हिंदू रिती रिवाज के साथ आर .आर. एजुकेशनल  ट्रस्ट हाल, म्हाडा,मुलुंड पूर्व, मुंबई में वैवाहिक सूत्र में बंध गए।    रोहित सिंह मुलुंड के सुप्रसिद्ध वी.जे.वझे (केलकर कॉलेज) से 2009 में बी .एस. सी .(बायोटेक) के बाद मुंबई उपनगर के सुप्रसिद्ध रामनिरंजन झुनझुनवाला कॉलेज ,घाटकोपर से 2011 में एम. एस .सी .किये।  मेधावी छात्र रोहित को अमेरिकन नार्थ टेक्सास यूनिवर्सिटी ने स्कॉलरशिप देकर पी .एच. डी. हेतु बुलाया।2017 में रोहित ने कैंसर की दवा पर शोध कर पी. एच .डी .(डाक्टरेट) डिग्री हासिल किया। तत्पश्चात 2019 में अमेरिका की ही सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी ने पोस्ट डाक्टरेट फेलोशिप हेतु निमंत्रित किया। यहीं पर उनके अंडर में पी.एच .डी. कर रही ईरान मूल की अमेरिकन नागरिक डाॅ. नेगार से मधुर संबंध 2020 में बन गया। डॉ .नेगार ने ह्यूस्टन यूनवर्सिटी से बायो क

डॉ मंजू लोढ़ा ने की डॉक्टरों की पेंटिंग्स प्रदर्शनी की सराहना

Image
डॉ मंजू लोढ़ा ने की डॉक्टरों की पेंटिंग्स प्रदर्शनी की सराहना मुंबई। कहते हैं कि कला किसी व्यक्ति का मोहताज नहीं होती। हर व्यक्ति के भीतर एक कलाकार छुपा होता है। कुछ ऐसा ही नजारा आज दक्षिण मुंबई के नेहरू सेंटर दीर्घा में, मुंबई समेत देश भर के नामी डॉक्टरों द्वारा लगाई गई पेंटिंग्स प्रदर्शनी में देखने को मिला। देश की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरमैन डॉ मंजू लोढ़ा प्रमुख अतिथि के रूप में यहां उपस्थित रही। डॉक्टरों की पेंटिंग्स देखने के बाद अत्यंत प्रभावित डॉ मंजू लोढ़ा ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा बनाई गई पेंटिंग अद्भुत, बेमिसाल और प्रेरणादायक है। डॉक्टरों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स, उनकी भावनात्मक ,रचनात्मक और प्रेरणादायक क्रियाशीलता को प्रकट करती है। प्रदर्शनी की तरफ से डॉक्टर भोजराज तथा डॉक्टर अरविंद कुलर्कणी ने पुष्पगुच्छ देकर डॉ मंजू लोढ़ा का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया।