Posts

Showing posts from October, 2021

अखिल भारतीय अग्निंशिखा मंच का दीपावली काव्य सम्मेलन सम्पन्न

Image
अखिल भारतीय अग्निंशिखा मंच का दीपावली काव्य सम्मेलन सम्पन्न  मुम्बई : अग्निशिंखा मंच समाजिक और साहित्यिक संस्था है जो जो कई वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है ।हिंदी साहित्य के क्षेत्र विगत १० वर्षों से काम हो रहा है लाकडाऊन में ऑनलाइन कवि सम्मेलन शुरु किया गया इसी कड़ी में दीपावली उत्सव काव्य सम्मेलन ,लयह १२७ वाँ कवि सम्मेलन व सितम्बर माह के श्रेष्ठ रचनाकारो का सम्मान समारोह सम्पनन् हुआ मंच  की अध्यक्ष अलका पाण्डेय ने बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता राम रॉय ने की और मुख्य अतिथि रही डॉ कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड विशेष अतिथि शिव पूजन पाण्डेय, संतोष साहू , पन्ना लाल शर्मा , आशा जाकड जनार्दन सिंह आदि ने मंच के गरिमा प्रदान की , मंच संचालन अलका पाण्डेय, सुरेन्द्र हरड़ें , शोभा रानी तिवारी ने किया काव्य सम्मेलन का विषय था “ दीपावली “ करीब ७० कवियों ने अपनी स्वरचित रचनाओ का पाठ किया और सितम्बर माह में जिन कवियों ने हर सप्ताह दिये गये विषयों पर कम से कम बीस दिन रचना लिखी उन कवियों को अग्निशिखा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया । मंच की अध्यक्ष अलका पाण्डेय ने सबको दीपावली की श

कविता का नामखुशियों में खामोशी का त्यौंहार

Image
कविता का नाम खुशियों में खामोशी का त्यौंहार सब अपने-अपने  शहर लौट रहें हैं दीपावली का शोर मचा हैं मेरे खाली घर में खाली सिर्फ सामान बचा हैं मौत के शोर ने खुशियों को दफन किया हैं समाज ने अपना तेज खो दिया हैं आपस में एक-दूसरे से झगड़ा किया हैं सब अपने-अपने  शहर लौट रहें हैं। शहिद हुए दीपों को वापस कैसे लेकर आए शहिदों के घर दीपावली के दीपों को कैसे जलाएं घर-घर दीप जलें हैं वो घर क्यों अकेला हुआ हैं मौत के शोर ने खुशियों को दफन किया हैं खुशियों में खुश होकर  सारा जहां झूम रहा हैं मेरे घर में आसमान आकर सज़ा हैं दीपों से दीप जलें हैं अपने अपनों से मिलें हैं त्यौंहार से त्यौंहार आकर मिलें हैं सब अपने-अपने शहर लौट रहें हैं। जलतें हुएं दीपों से जगमगाया हुआ ये सारा जहां हैं खुशियों में खामोशी बड़ी घनी सी हैं मेरे अपनों की बहुत ही भावुक सी कमी हैं शहिद हुए दीपों को कैसे वापस लेकर आए खुशनुमा खुशियों को अपने घर पर क्या कहकर बुलाएं त्यौंहार की रोनक बनी हुई हैं उस सामने वाले घर में कोई नहीं हैं उस घर में भी कोई अपना लौट रहा हैं ऐसा घना सा शोर हो रहा हैं मेरी दुआएं एक समान हैं रब की रहमत म

साझा संकलन अन्न-देवता लोकार्पण के साथ वरिष्ठ साहित्यकार भुवनेंद्र सिंह बिष्ट का किया गया अभिनंदन

Image
साझा संकलन अन्न-देवता लोकार्पण के साथ वरिष्ठ साहित्यकार भुवनेंद्र सिंह बिष्ट का किया गया अभिनंदन मुंबई भारतीय जनभाषा प्रचार समिति एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार दिनांक 30 अक्टूबर 2021 मुन्ना बिष्ट कार्यालय सिडको बस स्टॉप ठाणे पश्चिम में वरिष्ठ साहित्यकार भुवनेंद्र सिंह बिष्ट के 95 वें अवतरण दिवस पर संस्था द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनंदन किया गया।वरिष्ठ साहित्यकार बिष्ट जी के जन्मदिन के उपलक्ष में विशेष काव्य गोष्ठी रखी गई तथा उत्कृष्ट साहित्यकारों द्वारा किसान पर लिखित कविता संग्रह " अन्न-देवता " का लोकार्पण किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार,समाज सेवी नरेंद्र सिंह गहरवार ने की तथा‌ मुख्य अतिथि एवं सत्कार मूर्ति भुवनेन्द्र सिंह बिष्ट,विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार,अवधि के सरताज रमाशंकर मिश्र "राज सुमन" जी,वरिष्ठ साहित्यकार हरजिंदर सिंह शेट्टी,दिनेश सिंह,साहित्यकार बीआर चौहान, विद्यावाचस्पति विधु भूषण त्रिवेदी, रामजीत गुप्ता,दिनेश सिंह,वरिष्ठ पत्रकार नामदार राही, संतोष क

जलसंपदा राज्यमंत्री बच्चू कडू ने किया अस्पताल का उद्घाटन

Image
जलसंपदा राज्यमंत्री बच्चू कडू ने किया अस्पताल का उद्घाटन भायंदर। जलसंपदा राज्यमंत्री बच्चू कडू में मीरा-भाईंदर में एक अस्पताल का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक गीता जैन, पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर ज्योत्सना हसनाले सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। अस्पताल के संचालक डॉ अमर केसरवानी ने बताया कि अस्पताल सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। अस्पताल में सभी ओपीडी की खास व्यवस्था किया गया है। अस्पताल में सैनिकों और पुलिसवालों के लिए विशेष छूट की योजना हैं। उनके परिवार के लोगो को इलाज में 75% तक छूट दिया जायेगा।

श्री सिद्धिविनायक मंदिर के ट्रस्टियों ने किया शिवपूजन पांडे का सम्मान

Image
श्री सिद्धिविनायक मंदिर के ट्रस्टियों ने किया शिवपूजन पांडे का सम्मान मुंबई। सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार और मनपा शिक्षक शिवपूजन पांडे ने अपने मित्र और श्री सिद्धिविनायक मंदिर के पूर्व ट्रस्टी तथा मुंबई भाजपा के प्रवक्ता व मीडिया सह प्रभारी उदय प्रताप सिंह के साथ गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के वर्तमान ट्रस्टी सुनील पालवे राजाराम देशमुख तथा भास्कर शेट्टी ने ना सिर्फ मंदिर प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग दिया अपितु भगवान गणपति बप्पा की तस्वीर के साथ शिवपूजन पांडे का सम्मान भी किया। शिवपूजन पांडे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

निर्भय दूत' परिवार ने किया शिवपूजन पांडेय का सम्मान ------------सेवानिवृत्त होने पर मिली शुभकामनाओं की सचित्र झलकियों के संकलन की तस्वीर की भेंट

Image
निर्भय दूत' परिवार ने किया शिवपूजन पांडेय का सम्मान  ------------ सेवानिवृत्त होने पर मिली शुभकामनाओं की सचित्र झलकियों के संकलन की तस्वीर की भेंट --------- मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के महापौर पुरस्कृत शिक्षक तथा वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पांडे को सेवानिवृत्ति शुभकामनाएं देने के लिए 10 दिन पूर्व से ही लोग उनके सांताक्रुज पूर्वी स्थित विद्यालय में पहुंचने लगे। विद्यालय में पहुंचकर उनका अभिनंदन करके बधाई देने वालों में, शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे, पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े,  प्रख्यात आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, शिक्षक सभा के नरेंद्र सिंह, शरद सिंह, भाजपा के विधानसभा अध्यक्ष चंद्रकांत मोरे, शिक्षक सेना के अध्यक्ष के पी नाईक, उपाध्यक्ष उपेंद्र राय, विभाग निरीक्षक जगदीश गायकवाड, आदर्श शिक्षक सेवा संघ के महाराष्ट्र अध्यक्ष राजेश सिंह, वरिष्ठ शिक्षक हवलदार सिंह, लल्लन यादव, माता प्रसाद यादव, एनएसयूआइ के नेशनल डेलीगेट निखिल रूपारेल, युवा नेता जीतू यादव आदि का समावेश रहा। पश्चिमी उपनगर की उपशिक्षणाधिकारी सुजाता खरे, अधीक्षक अशोक मिश्रा ,प्रशासकीय अधिकारी छाय

जनहित फाउंडेशन ने किया शिवपूजन पांडेय का सम्मान

Image
जनहित फाउंडेशन ने किया शिवपूजन पांडेय का सम्मान  ------- मीरा-भायंदर। वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार एवं महापौर पुरस्कृत शिक्षक शिवपूजन पांडेय के मुंबई मनपा शिक्षण विभाग से सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में जनहित फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश एल दुबे के नेतृत्व में उन्हें शाॅल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ ही उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं संस्था के सलाहकार रत्नाकर मिश्रा, रवि प्रकाश तिवारी, विद्याशंकर चतुर्वेदी, महेंद्र पांडे, राजेश मिश्रा, रवींद्र तिवारी मास्टर, रविकांत दुबे, सीए मनीष मिश्रा, सुरेंद्र तिवारी, प्रधान कमलेश मिश्रा, डाॅ मिश्रा, प्रवासी संदेश के संपादक राजेश उपाध्याय समेत तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

भोर भ्रमण समिति ने किया प्रभाकर मिश्र और शिवपूजन पांडे का सेवानिवृत्ति सम्मान

Image
भोर भ्रमण समिति ने किया प्रभाकर मिश्र और शिवपूजन पांडे का सेवानिवृत्ति सम्मान भायंदर। भायंदर पूर्व के प्रमुख बुद्धिजीवियों की संस्था भोर भ्रमण समिति ने आज सुबह 6:30 बजे, समिति के प्रमुख मार्गदर्शक पंडित लल्लन तिवारी के बंगले पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक प्रभाकर मिश्र और शिवपूजन पांडे का सम्मान किया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ सुधाकर मिश्र तथा विशेष अतिथि के रूप में पंडित जनार्दन मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध समाजसेवी तथा शिक्षा सम्राट पंडित लल्लन तिवारी ने किया। कार्यक्रम का आकर्षक संचालन एडवोकेट आर जे मिश्र ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नगरसेवक मदन सिंह , त्रिभुवन दुबे,एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, अभय राज चौबे ,उपेंद्र सिंह ,अनिल पांडे, विजय नाथ मिश्रा ,डॉक्टर उमेश चंद्र शुक्ला,शिव बहादुर सिंह,उपेंद्र पांडेय,राजेश तिवारी,जे एन तिवारी,डॉक्टर मुरलीधर पांडेय, श्रीकांत उपाध्याय आनंद मिश्रा, श्रीकांत उपाध्याय, माता कृपाल उपाध्याय, दिनेश दुबे ,संतोष मिश्रा, प्रेमचंद दुबे, प्रोफेसर बी के दुबे, एडवोकेट सतीश चौबे ,इंद्रभान

श्री राम राष्ट्रीय काव्य पाठ प्रतियोगिता एवं कवि सम्मेलन अचिव्हर्स कॉलेज मे संपन्न....

Image
श्री राम राष्ट्रीय काव्य पाठ प्रतियोगिता एवं कवि सम्मेलन अचिव्हर्स कॉलेज मे संपन्न.... "राष्ट्रीय कवि संगम" आयोजित श्रीराम काव्यपाठ प्रतियोगिता में महाराष्ट्र इकाई द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं को ऑनलाइन सम्पन्न कराने के बाद मुम्बई के कल्याण शहर में  अचिवर्स कॉलेज में प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिता एवं भव्य "कवि सम्मेलन" का आयोजन किया गया। जहाँ सर्वप्रथम विभिन्न जिलों के विजेताओं को प्रमाणपत्र एंव नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। इसके बाद प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ जिसमें प्रथम स्थान पर प्रतीक व्यास, द्वितीय शिखा त्रिपाठी, तृतीय वर्षा प्रभुगांवकर, चतुर्थ दीपा ओझा, पंचम अवनीश बखले तथा छठा स्थान मानसी दुबे को प्राप्त हुआ। इन सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान की गई ।         इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल जी, संरक्षक एवं अन्तराष्ट्रीय चित्रकार बाबा सत्यनारायण मौर्य जी, अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स के मालिक राजेन्द्र अग्रवाल जी, मशहूर उद्योगपति बिरजू मूंदड़ा जी, कल्याण शहर के स

🙏🙏 भूख की मार 🙏🙏कुत्तों से रोटी नोंच नोच कुछ नौनिहाल अब भी खाते।रोटी कपड़ा और मकान।जीवन की चाहत महान।।

Image
🙏🙏 भूख की मार 🙏🙏 कुत्तों से रोटी नोंच नोच कुछ नौनिहाल अब भी खाते। रोटी कपड़ा और मकान। जीवन की चाहत महान।। यह गीत अभी वे गाते है। जो आधे पेट ही खाते हैं।। फुट पाथ रैन बसेरा है। दुःख की बदली ने घेरा है।। भूख की मार को सहते सहते, मौसम की मार वे क्या सह पाते। कुत्तों से रोटी नोच नोच कुछ , नौनिहाल अब भी खाते ।। कुछ दयालु मन द्रवित हुए। बड़े भाव से भ्रमित हुए।। कुछ फटे पुराने फेंक चले। रुपए दो रुपए फेंक चले।। सब एक साथ ही टूट पड़े। आशा जीवन की फूट पड़े।  कुछ पाते, कुछ उठ नहिं पाते। कुछ के बेबस जी ललचाते। कुत्तों से रोटी नोंच नोच कुछ, नौनिहाल अब भी खाते। फिर टोली में मिल जाएं। ज्यूँ पंख पखेरू संग निभाएं। भूख से कमर कमानी है। पर इनकी क्या नादानी है।। मूल जरूरत से वंचित थे, बाढ़ जान पर आनी है। कुछ व्यंजन से नहीं अघाते। कुछ रोटी आधी नहीं पाते। कुत्तों से रोटी नोंच नोच कुछ, नौनिहाल अब भी खाते।। नरसिंह हैरान जौनपुरी मुंबई 7977641797

हिंदी सभा सीतापुर द्वारा वार्षिक उत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया

Image
हिंदी सभा सीतापुर द्वारा वार्षिक उत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया सीतापुर हिन्दी सभा सीतापुर,उत्तर प्रदेश के वार्षिक समारोह साहित्योत्सव-2021 का शुभारंभ आज लालबाग शहीद पार्क में मध्यान्ह 12 बजे से सुप्रसिद्ध लेखक कथाकार महेन्द्र भीष्म की अध्यक्षता व पवन कुमार सिंह कॉलमिस्ट के मुख्यातिथ्य तथा रजनीश मिश्र के संचालन में सम्पन्न हुआ।समारोह में माँ सरस्वती के चित्र पर सर्वश्री महेन्द्र भीष्म,अरुणेश मिश्र , रमारमण त्रिवेदी,यज्ञदत्त मिश्र,ज्ञानवती दीक्षित,आशीष मिश्र,रामप्रसाद अवस्थी,विजय दीक्षित,गिरीश तिवारी, रामगोपाल अवस्थी ने माल्यार्पन व दीप प्रज्ज्वलित किया।अतिथियों का परिचय कराते हुए हिन्दी सभा के अध्यक्ष आशीष मिश्र ने सभा की स्थापना 1940 से लेकर आज तक की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए स्वागत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक आयोजन,स्वागत गीत,वाद विवाद प्रतियोगिताओ का आयोजन हुआ।रमेश वाजपेयी विरल ने सभी अतिथियों व साहित्यकार व पत्रकारों का स्मृतिचिन्ह,शाल व माला पहनाकर अभिनंदन किया  व हिन्दी सभा ने भी अतिथियों को शाल व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया । समारोह में सर्वश

साहित्य सरोकार व डॉक्टर शिवदत्त शर्मा साहित्यिक मंच से हुआ भव्य कवि सम्मेलन

Image
साहित्य सरोकार व डॉक्टर शिवदत्त शर्मा साहित्यिक मंच से हुआ भव्य कवि सम्मेलन मुंबई साहित्य सांस्कृतिक सामाजिक संस्था साहित्य सरोकार एवं डॉक्टर शिवदत्त शर्मा साहित्यिक मंच जयपुर राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार दिनांक 28 अक्टूबर 2021 एवं बुधवार 27 अक्टूबर 2021 को वरिष्ठ साहित्यकार भगवती प्रसाद बेधड़क की अध्यक्षता में भव्य कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंबई से डॉक्टर रोशनी किरण एवं अभिषेक जैन उपस्थित थे। कवियों में कवयित्री प्राची मिश्रा साहित्यकार अशोक मिश्र एवं साहित्य सरोकार मंच पर एकल काव्यपाठ करने हेतु आमंत्रित कवि, गीतकार,साहित्यकार राष्ट्रपति पद से सम्मानित सत्यनारायण तिवारी 'सत्य' शहडोल मध्य प्रदेश से उपस्थित थे। मंच का संचालन संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर शिवदत्त शर्मा ने की। सभी ने उत्कृष्ट काव्य पाठ करके पटल पर उपस्थित श्रोताओं साहित्यकारों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में आयोजक डॉक्टर शिवदत्त शर्मा ने उपस्थित सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र देते हुए सम्मानित किया। उक्त समारोह का आयोजन संस्था के परामर्शदाता प्रमोद मिश्र निर्मल, राष्ट्रीय

साहित्य सरोकार व डॉक्टर शिवदत्त शर्मा साहित्यिक मंच से हुआ भव्य कवि सम्मेलन

Image
साहित्य सरोकार व डॉक्टर शिवदत्त शर्मा साहित्यिक मंच से हुआ भव्य कवि सम्मेलन मुंबई साहित्य सांस्कृतिक सामाजिक संस्था साहित्य सरोकार एवं डॉक्टर शिवदत्त शर्मा साहित्यिक मंच जयपुर राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार दिनांक 28 अक्टूबर 2021 एवं बुधवार 27 अक्टूबर 2021 को वरिष्ठ साहित्यकार भगवती प्रसाद बेधड़क की अध्यक्षता में भव्य कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंबई से डॉक्टर रोशनी किरण एवं अभिषेक जैन उपस्थित थे। कवियों में कवयित्री प्राची मिश्रा साहित्यकार अशोक मिश्र एवं साहित्य सरोकार मंच पर एकल काव्यपाठ करने हेतु आमंत्रित कवि, गीतकार,साहित्यकार राष्ट्रपति पद से सम्मानित सत्यनारायण तिवारी 'सत्य' शहडोल मध्य प्रदेश से उपस्थित थे। मंच का संचालन संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर शिवदत्त शर्मा ने की। सभी ने उत्कृष्ट काव्य पाठ करके पटल पर उपस्थित श्रोताओं साहित्यकारों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में आयोजक डॉक्टर शिवदत्त शर्मा ने उपस्थित सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र देते हुए सम्मानित किया। उक्त समारोह का आयोजन संस्था के परामर्शदाता प्रमोद मिश्र निर्मल, राष्ट्रीय

मुख्याध्यापक अश्विनी कुमार चौबे जी का सत्कार समारोह संपन्न

Image
मुख्याध्यापक अश्विनी कुमार चौबे जी का सत्कार समारोह संपन्न मुंबई- बृहन्मुंबई मनपा शिक्षण विभाग के स.सा.फूले मनपा हिंदी शाला भायखला के महापौर पुरस्कृत  तथा यशस्वी प्रभारी प्रधानाध्यापक अश्विनीकुमार चौबे सेवा साफल्य समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षिका सीमा चतुर्वेदी, मुख्य अतिथि प्रशासकीय अधिकारी कैलाश आर्या, शिक्षा निरीक्षक  रेशमा जेढिया,  प्रीति पाटिल , राजकुमारी गिरी, पूर्व शिक्षा निरीक्षक नरेन्द्र परमार व  रजनी विढलान ने चौबे सर के उच्चादर्शों व शिक्षण विभाग के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा किये। कार्यक्रम में शिक्षक सेना के उपकार्याध्यक्ष उपेंद्र राय , एजुकेशन बैंक के संचालक वाणी सर, शिक्षक सभा के काम्बले सर,वरिष्ट शिक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, भुवनेश सिंह,सत्यप्रकाश चौबे,विनयकुमार दुबे सहित बहुत से लोगो ने अपना विचार व्यक्त किया व गौरवमूर्ति के   उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन महापौर पुरस्कृत  प्रधानाध्यापक गौतम पाल व आभार इंचार्ज शिक्षक राजेश राय ने किया।

रमा‌ साहित्यिक मंच द्वारा हुआ कवियों का सम्मान व कविगोष्ठी

Image
रमा‌ साहित्यिक मंच द्वारा हुआ कवियों का सम्मान व कविगोष्ठी लखनऊ रमा साहित्यिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक मंच के तत्वावधान में साकेतपुरी,आलमबाग,लखनऊ स्थित कवयित्री आदरणीया शीला वर्मा 'मीरा' के आवास पर उनकी पूज्य माताजी की स्मृति में गुरुवार दिनांक 28 अक्टूबर 2021 को उपस्थित साहित्यकारों का सम्मान व काव्यगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।इस काव्यगोष्ठी में उपस्थित काव्य मनीषियों में प्रतिभाग धीरेन्द्र स्वरूप बिसारिया कीज्ञ अध्यक्षता,आदरणीय डॉ सुभाष चन्द्र गुरुदेव मुख्य अतिथि, एवम् आदरणीया डॉ मंजू सक्सेना  विशिष्ट अतिथि थी।वाणी वंदना श्रीमती प्रतिभा गुप्ता ने की एवम् गोष्ठी का सफल संचालन मंच के महा सचिव आदरणीय डॉ प्रमोद 'पल्लवित',  ने किया।काव्य पाठ करने वाले रचनाकारों में आदरणीय डॉ उमेश प्रकाश 'उमेश' , आदरणीय सम्पत्ति कुमार मिश्र 'भ्रमर बैसवारी', आदरणीय प्रेम शंकर शास्त्री 'बेताब',  आदरणीय महेश अष्ठाना 'प्रकाश', आदरणीय अशोक गुंजन, आदरणीया शीला वर्मा 'मीरा' एवं मनमोहन बाराकोटी 'तमाचा लखनवी'

गीत के मीत मंच से विनय शर्मा दीप की रही शानदार प्रस्तुति

Image
गीत के मीत मंच से विनय शर्मा दीप की रही शानदार प्रस्तुति मुंबई। साहित्यिक,सांस्कृतिक, सामाजिक संस्था गीत के मीत पटल के संचालक एवं संस्थापक गीतकार,कलमकार, साहित्यकार देवेंद्र देवन (कानपुर-उत्तर प्रदेश) के आमंत्रण पर मुंबई के सुप्रसिद्ध कलम के सिपाही,,कवि, साहित्यकार,पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित हुए। गुरुवार दिनांक 28 अक्टूबर 2021 को संध्याकाल 6:00 बजे से फेसबुक लाइव एकल काव्य पाठ करते हुए विनय शर्मा दीप ने सर्वप्रथम पटल पर उपस्थित सभी को नमन करते हुए मां वीणा पाणी की वंदना अपनी सवैया से की। गीत के मीत साहित्यिक पटल से देश के कोने कोने से उपस्थित साहित्य प्रेमियों एवं साहित्य कारों की उपस्थिति में भव्य एकल काव्यपाठ हुआ। हजारों की संख्या में उपस्थित साहित्यकारों ने शेयर और कमेंट देकर दीप जी‌‌ का हौसला अफजाई किया। इस पटल से विनय शर्मा दीप के सराहनीय काव्य पाठ की चंद लाइने कुछ इस तरह से रही----- 1) माई सरस्वती बार हजार गुहार तुहार लगावत बानी। प्यार क भूखल बा लइका,तइका से दरस जगावत बानी।। 2) जाग जा बेटा सवेरा हो गया है। अवनी से अम्बर उजाला हो गया है।। 3) धनिया नईहर से पीहर के अ

काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ वार्षिकोत्सव में कवियों के संग गीतों के रंग संपन्न

Image
काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ वार्षिकोत्सव में कवियों के संग गीतों के रंग संपन्न मुंबई साहित्यिक,सामाजिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्था काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ विश्व मंच का वार्षिकोत्सव समारोह पूरे सप्ताह मनाई गई। उसी कड़ी में गुरुवार दिनाँक 27 अक्टूबर रात्री 8 बजे कवियों के संग,गीतों के रंग विशेष कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों में  आ. भूदत्त शर्मा मुख्य अतिथि,आ. राजेन्द्र प्रसाद पांडेय,आ. प्रमोद मिश्र 'निर्मल' अध्यक्ष,आ. सोहनलाल शर्मा प्रेम संरक्षक ,आ. हरिनाथ शुक्ल 'हरि' महासचिव,आ. विनय शर्मा 'दीप' ,आ. राजकरण  सिंह,आ. विकास शुक्ल 'व्योम' के संचालन में भव्य कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। इस समारोह के आयोजक दीपक शुक्ल 'चिराग'(संस्थापक),सुरेश फौजदार 'जिगर'(सह संस्थापक),अंजनी द्विवेदी 'अनमोल'(अध्यक्ष),पीयूष शुक्ल(उपाध्यक्ष) मुख्य रूप से उपस्थित थे। पटल पर देश के मूर्धन्य साहित्यकारों, गीतकारों की उपस्थिति में कवि सम्मेलन संपन्न हुआ।सम्मानित साहित्यकारों एवं श्रोताओं की उपस्थिति में यादगार साम क

नगरसेवक मनोज दुबे के नेतृत्व में किया गया अभिनंदन

Image
नगरसेवक मनोज दुबे के नेतृत्व में किया गया अभिनंदन भायंदर। भायंदर पूर्व में आयोजित एक कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक शिवपूजन पांडे का स्थाई समिति सदस्य,नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, अमर फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, साहबदीन पांडे, जय दयाल शुक्ला ,अजय मिश्रा ,अरविंद तिवारी ,प्रवक्ता बृजेश तिवारी , प्रमोद दुबे, ओमप्रकाश तिवारी, सुमित सिंह ने सम्मान किया । बाटी चोखा कार्यक्रम के साथ आयोजित सम्मान समारोह का संचालन बृजेश तिवारी ने किया।

बकाभाई गणात्रा ने दी शिवपूजन पांडे को शुभकामनाएं

Image
बकाभाई गणात्रा ने दी शिवपूजन पांडे को शुभकामनाएं मुंबई। दीनानाथ मार्केट एसोसिएशन ,विले पार्ले पूर्व के सचिव बकाभाई गणात्रा ने आज शिक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे को सेवानिवृत्ति की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि शिवपूजन पांडे ने हमेशा विले पार्ले पूर्व के व्यापारियों का सहयोग किया है। इस अवसर पर दीनानाथ मार्केट एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भारत माता अभिनंदन द्वारा विराट कवि सम्मेलन संपन्न

Image
भारत माता अभिनंदन द्वारा विराट कवि सम्मेलन संपन्न मुंबई।  भारतमाता अभिनंदन संगठन के तत्वाधान में मुंबई प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोशनी किरण  के संयोजन में 26 अक्टूबर 2021 को विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ ।कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत माता अभिनंदन संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राष्ट्रवादी वरिष्ठ कवि अशोक गोयल ने की।कवि अशोक गोयल ने पटल पर भारत माता अभिनंदन संगठन के कार्यों व आगामी कार्यक्रम पर भी प्रकाश डाला और बताया कि भारत माता संगठन एक राजनीतिक संगठन है और पूर्ण रूप से देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों को प्रमुखता से कवि सम्मेलनो व काव्य गोष्ठी कर देश में एक अलग पहचान बनाए हुए है। पटल पर देश के अलग _अलग शहरों से अनेक वरिष्ठ कवि _ कवियत्रियों ने भाग लिया । कार्यक्रम की एक विशेषता यह भी रही कि पिलखुवा की एक छोटी बाल कवि ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए बाल कवि नविका गोयल  ने प्रभु श्री राम परअपनी रचना सुनाकर कार्यक्रम को राममय बना दिया , व सभी रचनाकारों की खूब तालियां बटोरी ।कार्यक्रम में पिलखुवा की वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल ने भी मां पर अपनी

*बचपन,बस,पर्यटन और देशाटन*बचपन में....! हम गाँव वाले बच्चों कोबड़े ही नसीब से बसों कीलंबी यात्रा करने को मिलती थी

Image
*बचपन,बस,पर्यटन और देशाटन* बचपन में....!  हम गाँव वाले बच्चों को बड़े ही नसीब से बसों की लंबी यात्रा करने को मिलती थी अमूमन जब किसी रिश्तेदारी में शादी विवाह का अवसर होता या फिर मन्नत पूरी होने पर देवस्थान पर दर्शन पूजा के लिए जाने का अवसर होता... इस यात्रा के दौरान  बस का कंडक्टर  सदा ही कौतूहल का विषय होता प्राइवेट बसों में....!  किराया कम कराते समय में और सरकारी बसों में हम बच्चों का  हाफ टिकट बनाने हेतु उम्र का निर्धारण करते समय भी हमारी निगाहें उसकी तरफ़ जरूर होती थीं.....! जहाँ तक मुझे याद है.... इस हाफ टिकट पर हमें सीट पर बैठने की मनाही भी होती थी...  हम बच्चों के लिए इसके बाद का आकर्षण होता यात्रा के दौरान मिलने वाला टाइमपास (चिनियाबदाम) या सीजन के मुताबिक....! जामुन,अमरूद या मकई भुट्टा जो पूरी यात्रा के दौरान  एक-आध बार  जरूर ही मिल जाता था इसके बाद का आनन्द होता नदी पुल पार करते समय मां-पिताजी द्वारा  हमारे सर के चारों तरफ घुमाकर.. "ओइञ्छ कर" नदी में डालने को दिए गए सिक्के का.... जो, कभी-कभार ही नदी तक पहुँच पाता और अक्सर सड़क पर ही रह जाता जाता था मित्रो

मिशन 2022 तथा महापालिका चुनाव को लेकर यूपी के वरिष्ठ नेताओं से मिले कृपाशंकर सिंह

Image
मिशन 2022 तथा महापालिका चुनाव को लेकर यूपी के वरिष्ठ नेताओं से मिले कृपाशंकर सिंह मुंबई /लखनऊ।   उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव तथा अगले वर्ष मुंबई तथा ठाणे समेत अन्य महानगर पालिकाओं में होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को किस रणनीति के तहत अधिक से अधिक सीटें मिले, इस बात को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने आज लखनऊ में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल तथा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। दोनों वरिष्ठ नेताओं से की गई मुलाकात में, महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में निर्णायक संख्या में रहने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों का मिशन 2022 को सफल बनाने की दिशा में किए जाने वाले सहयोग तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न नेताओं और मंत्रियों का महाराष्ट्र की महानगर पालिका चुनाव में सार्थक एवं प्रभावी उपयोग पर चर्चा की गई। इस बारे में पूछे जाने पर कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में निर्णायक संख्या में रहने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों को संगठित कर उत्तर

पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों के संदर्भ में सीमा द्विवेदी और बृजेश सिंह प्रिंसू को सौंपा ज्ञापन

Image
पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों के संदर्भ में सीमा द्विवेदी और बृजेश सिंह प्रिंसू को सौंपा ज्ञापन जौनपुर । परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु सात सूत्रीय मांगों को लेकर बाइस अक्टूबर से चल रहे प्रदेश व्यापी आंदोलन के द्वितीय चरण के अंतिम दिन जनपदीय अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में जनपदीय एंव ब्लाक पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों से सम्बंधित ज्ञापन विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू को सौंपते हुए उनसे शिक्षकों की लंबित मांगों को माननीय मुख्यमंत्री के सामने उठाने और उनसे इसपर सहानुभूति  पूर्वक समस्याओं के निस्तारण पर विचार कर करने का निवेदन किया। विधायक प्रिंसू ने कहा कि वो शिक्षकों की समस्याओं को लेकर हमेशा संवेदनशील रहते हैं। और जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर इस पर विस्तृत चर्चा करूंगा।  वहीं सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि क्योंकि वो खुद भी शिक्षक हैं इसलिए शिक्षकों की समस्याओं से अच्छी तरह परिचित भी हूँ और उसके निस्तारण को लेकर गम्भीरता पूर्वक उचित मंच पर हमेशा उठाती रहती हूं।इस

महापालिका में स्थाई समिति सदस्य बनने पर लोगों ने दी मनोज दुबे को बधाई

Image
महापालिका में स्थाई समिति सदस्य बनने पर लोगों ने दी  मनोज दुबे को बधाई भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका में भाजपा के नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे स्थाई समिति के सदस्य बनाये गए ,जिसका सभापति का चुनाव दीपावली बाद होगा । मनोज दुबे को नाम स्थाई समिति सदस्य में आने पर मीरा भायंदर ब्राहमण समाज मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी। समाजसेवी रत्नाकर मिश्र के अगुआई में मीरा भाईंदर ब्राहमण समाज से बुद्धजीवियों ने उनके कार्यालय पहुंच कर बधाई दी।बधाई देने वालो में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगरसेवक रामनारायण दुबे, विद्याशंकर चतुर्वेदी, यशोभूमि समाचार पत्र के वरिष्ठ संवाददाता महेंद्र पाण्डेय,मनोज चतुर्वेदी,रवि तिवारी,संदीप त्रिपाठी, भाजपा नेता प्रमोद मिश्रा,मनीष तिवारी,शेषमणि शुक्ला, के साथ साथ भारी संख्या में लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम द्वारा हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन

Image
अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम द्वारा हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन मुंबई देश से बँधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए 1975 में 24 अक्टूबर को ही एक अध्यादेश लाया गया था एवं 24 अक्टूबर को ही उर्दू की मशहूर लेखिका इस्मत चुगताई एवं कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित मन्ना डे की पुण्य तिथि भी है। इस तरह से ऐतिहासिक,साहित्यिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से इस दिन के महत्व को देखते हुए इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम की ओर से संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ शुक्ल की अध्यक्षता एवं संस्थापक महासचिव डॉ. मुन्ना लाल प्रसाद के संचालन में गूगल मिट के माध्यम से एक अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अद्यतन के संपादक प्रो. डॉ. ब्रज नंदन किशोर,पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष,स्नातकोत्तर डी.ए.वी. महाविद्यालय,जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा एवं विशेष अतिथि के रूप में डॉ. अशोक कुमार तिवारी, ओमान, प्रो. डॉ. विवेक मणि तिवारी, दक्षिण एशियाई भाषा व संस्कृति विभाग, क्वांगतोंग, चीन एवं ईश्वर करुण चेन्नई उपस्थित थे। कार्यक्रम गोबिंद साहा के नेतृत्व में "छंदा

भाजपा पदाधिकारियों ने दी शिवपूजन पांडे को शुभकामनाएं

Image
भाजपा पदाधिकारियों ने दी शिवपूजन पांडे को शुभकामनाएं मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे महापौर पुरस्कृत शिक्षक शिवपूजन पांडे को शुभकामनाएं देने के लिए लगातार लोग उनकी स्कूल पहुंच रहे हैं। आज भारतीय जनता पार्टी के  राजेश दाभोलकर(भाजपा उपाध्यक्ष उ म जिला), अजय सिंह मावावाला (जिलाध्यक्ष सुरक्षा सेल भाजपा उ म जिला )  तथा ठाकुर उग्रसेन सिंह ,महामंत्री भाजपा उ भा मोर्चा मुम्बई,  संगठन मंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने विद्यालय में आकर श्री पांडे को शुभकामनाएं दी।

साहित्यिक संस्था हृदयांगन के तत्वाधान में दीपावली पर हम सुनेंगे दीप मंजरी गीत महोत्सव

Image
साहित्यिक संस्था हृदयांगन के तत्वाधान में दीपावली पर हम सुनेंगे दीप मंजरी गीत महोत्सव 🪔🪔🪔🪔🪔 *दीपावली पर हम सुनेगे दीप मंजरी गीत महोत्सव मे*: दिनांकः *02-11-2021* धनतेरस  को *सायं 4:30 से 7:00* बजे तक गूगल मीट पर  हृदयांगन द्वारा - 🪔🪔🌹👩🏻‍⚕️👨‍🎤🪔🌹 *आशीर्वाद* देगे श्रीमदभागवत महापुराण प्रवक्ता साहित्याचार्य साहित्यरत्न *श्री श्री कृष्ण द्विवेदी* *अध्यक्षता* करेगी  डा0 प्रमिला पाण्डेय कानपुर से  *मुख्य अतिथि* प्रियदर्शनी डा0 अलका अरोड़ा जी देहरादून से  1 आ0 *कुसुम सिंह अविचल* कानपुर से 2 आ0 *अरूण प्रकाश मिश्र अनुरागी* जी मुंबई  से 3 आ0 *संपदा धर्माधिकारी* नागदा से 4 आ0 *निकिता डोले नागदा* से 5 आ0 *उमेश चंद्र मिश्र प्रभाकर* मुंबई से 6 आ0  डा0 *स्वाति सागर* पूणे से 7 आ0 *सीमा वार्णिक* जी कानपुर से  8 आ0 *विद्युत प्रभा मंजू* देहरादून  से 9 आ0 *अजीत राठौर लुल्ल कानपुरी* जी 10 श्री *रमेशचन्द्र महेश्वरी राजहंस* 11 श्री *विनयदीप शर्मा* पत्रकार - कवि मुंबई से हृदयांगन परिवार के सभी लोग कार्यक्रम से जुड़े सुने और हौशला अफजाई करे । निवेदक🙏 विधुभूषण विद्यावाचस्पति 🌹🌹🌹🙏👏

* उत्तर भारतीय दीपावली स्नेह मिलन समारोह

Image
* उत्तर भारतीय दीपावली स्नेह मिलन समारोह * दीपावली के पावन पर्व पर "उत्तर भारतीय दीपावली स्नेह मिलन समारोह"का आयोजन रविवार दिनांक 31.10.2021को सायं 5 बजे से मुलुंड हाई स्कूल, चंदन बाग, पांच रास्ता, मुलुंड (प)पर किया गया है।     इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवियों /राजनेताओं का सत्कार किया जायेगा।     समारोह में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती एवम पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई जायेगी।                   आयोजक बी के तिवारी, डॉ आर आर सिंह, एवम डॉ बाबुलाल सिंह  ने सभी उत्तरभारतीय लोगों से इस समारोह में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

काव्यांजलि पटल से विनय शर्मा दीप के साथ अनेक कवियों ने किया एकल काव्यपाठ

Image
काव्यांजलि पटल से विनय शर्मा दीप के साथ अनेक कवियों ने किया एकल काव्यपाठ मुंबई साहित्यिक,सांस्कृतिक,सामाजिक संस्था काव्यांजलि पटल के तत्वाधान में नवरात्रि से लेकर करवा चौथ के बीच संस्थापिका एवं संचालिका श्रीमती शालिनी मिश्रा के आमंत्रण पर भारत भूमि के सभी प्रदेशों से सम्मानित सुप्रसिद्ध कवियों ने काव्य पाठ किया।उसी कड़ी में सोमवार दिनांक 25 अक्टूबर 2021 को संध्याकाल 6:30 बजे से मुंबई के सुप्रसिद्ध कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप ने एकल काव्य पाठ किया। विनय शर्मा दीप के काव्य पाठ में पटल पर उपस्थित सभी श्रोताओं,साहित्यकारों ने खूब प्रशंसा की और शेयर कमेंट करके पटल को गौरवान्वित किया। दीप की अतिरिक्त देश के आमंत्रित सुप्रसिद्ध कवियों में प्रज्ञा पांडेय(वापी- गुजरात),वरिष्ठ साहित्यकार नागेंद्र नाथ गुप्ता (ठाणे, मुंबई), सुरेंद्र शर्मा (गाजियाबाद),डॉक्टर गोविंद नारायण शांडिल्य (कानपुर,उत्तर प्रदेश),‌ कवियत्री मीनाक्षी शर्मा पंकज (नवी मुंबई महाराष्ट्र), कवि अशोक मिश्र (प्रतापगंज,जौनपुर,उत्तर प्रदेश),वरिष्ठ कवियत्री अलका श्री मिश्रा (नोएडा, उत्तर प्रदेश),कवियत्री सुधा शर्मा कोयल(रायपुर

बोरीवली में समरस फाउंडेशन द्वारा शिवपूजन यशोयात्रा का भव्य आयोजन

Image
बोरीवली में समरस फाउंडेशन द्वारा शिवपूजन यशोयात्रा का भव्य आयोजन मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा 31 अक्टूबर , रविवार को शाम 4 बजे से 7 बजे तक, संस्था के महासचिव शिवपूजन सोमदत्त पांडे की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में शिवपूजन यशोयात्रा का भव्य आयोजन किया गया है। समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए निश्चित संख्या में ही अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रुप में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, शिक्षण सम्राट पंडित लल्लन तिवारी, विधायक प्रकाश सुर्वे, नालासोपारा मेडिकल कॉलेज के संचालक डॉ ओम प्रकाश दुबे, समाजसेवी डॉ राधेश्याम तिवारी, नगरसेवक विद्यार्थी सिंह, नगरसेवक कमलेश यादव ,नगरसेविका डॉ अजंता यादव, नगरसेविका मीरा यादव ,नगरसेवक मदन उदितनारायण सिंह, मनसे प्रवक्ता डॉ वागीश सारस्वत, नगरसेविका सुनीता यादव, उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष कालू बुधेलिया, मुंबई कांग्रेस कोषाध्यक्ष भूषण पाटील, मुंबई कांग्रेस महासचिव सदानंद चव्हाण ,मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष एड अशोक सुत

भायंदर में नोबल फॉउंडेशन द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न

Image
भायंदर में नोबल फॉउंडेशन द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न   भायंदर।  भायंदर की सामाजिक संस्था ' नोबल फाउंडेशन ' और ' वनवासी विकास प्रकल्प, तलासरी '  के संयुक्त तत्वावधान में अंबेसरी जैन मंदिर मातरपाड़ा में  कान, गले के विकार, अस्थि विकार, बाल रोग, नेत्र विकार के रोगियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ' निःशुल्क चिकित्सा शिबिर ' का आयोजन भायंदर के कर्मठ समाजसेवी व उद्योगपति ' अल-कैन एक्सपोर्ट ' के मालिक विजयभाई पारीख ने किया था।  बता दें कि, इस ' निःशुल्क चिकित्सा शिबिर 'में डॉ. नरेंद्र शर्मा, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ, डॉ. मानेकचंद सोनी हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. शर्मा बाल रोग विशेषज्ञ , डॉ. अशोक मुंद्रा जनरल फिजिशियन, डॉ. समकित गुगलिया नेत्र-विशेषज्ञ ,  हिमांशु  भट्ट, जयंतीभाई इत्यादि डॉक्टरों के टीम ने इस डॉक्टर चिकित्सा शिबिर में भाग लिया। सैकड़ों नागरिकों ने इस चिकित्सा शिबिर में भाग लेकर संबंधित बीमारी का जांच करवाया। गौरतलब है कि, सर्वप्रथम  रतिलाल जैन, जैन मंदिर के प्रबंधक, अंबेसरी गांव के सरपंच छोटू हदल , सुनील दादा बुजद, क

सांताक्रुज में गुणवंत विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप का वितरण

Image
सांताक्रुज में गुणवंत विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप का वितरण मुंबई। महाराष्ट्र के परिवहन व संसदीय कार्य मंत्री ॲड. डॉ. अनिल परब के मार्गदर्शन में, मुंबई के पूर्व महापौर, स्थानिक शिवसेना नगरसेवक प्रिं. विश्वनाथ महाडेश्वर की नगरसेवक निधि से 10वीं तथा 12वीं केक गुणवंत विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप का वितरण किया गया। इस अवसर पर शाखाप्रमुख संतोष गुप्ता, संदीप शिवलकर, शाखासंघटक अंजली जाधव, उपविभाग अधिकारी संदेश रसाळ, उपविभागसंघटक संदीप पावणाक, संतोष धावडे तथा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बड़े हर्षोल्लास से मना कवि बीरेन्द्र कुमार यादव जी का जन्मदिन

Image
बड़े हर्षोल्लास से मना कवि बीरेन्द्र कुमार यादव जी का जन्मदिन        रा.सा.सा.व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन ने अपने कोषाध्यक्ष कवि बीरेन्द्र कुमार यादव जी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शब्द रूपी पुष्पों के साथ मनाया|आदरणीय डॉ किशन तिवारी जी की अध्यक्षता में आदरणीय अवधेश विश्वकर्मा नमन जी ने अनुपमीय संचालन किया|        कवि माताप्रसाद शर्मा,श्रीधर मिश्र,सुमन तिवारी,प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी,आनंद पाण्डेय केवल,सौरभ दत्ता जयंत,डॉ किशन तिवारी,पं.शिवप्रकाश जौनपुरी,पं.श्रीरामचंद्र शर्मा,अवधेश विश्वकर्मा नमन,मनिन्दर सरकार,स्वतः बीरेन्द्र कुमार यादव जी ने जन्मदिन को आनंदमयी बना दिया|सभी ने बधाइयाँ और शुभकामनाएं दी| अध्यक्षीय भाषण में डॉ किशन तिवारी जी ने सभी की समीक्षा करते हुए सुन्दर गीत प्रस्तुत किया|और ढेरों आशीष भाई बीरेन्द्र जी को दिया|       इस आनंदमयी संध्या का समापन भाई बीरेन्द्र जी ने आभार  प्रकट करते हुए व सभी का वंदन अभिनंदन करके किया|

विधायक कुमार आयलानी ने किया उद्घाटन

Image
विधायक कुमार आयलानी ने किया उद्घाटन उल्हासनगर। उल्हासनगर 2 के बॅंक ऑफ बडोदा के परिसर में माही टेक्स   साडी,होल सेल डिपो के शॉप का उदघाटन ,विधायक कुमार आयलानी व नगरसेवक  महेश सुखरामनी ने किया। इस अवसर पर नगरसेवक व पूर्व महापौर मीना आयलानी,भारतीय जनता पार्टी उल्हासनगर जिला उपाध्यक्ष दिनेश हरिलाल अग्रहरि ,संघठन महासचिव मनोहर खेमचन्दानी,महासचिव मङ्गला चांडा वरिष्ठ समाज सेवक दामोदर ,भाजपा राजस्थानी सेल के अध्यक्ष दिनेश छंगाणी, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष फूलचंद यादव,मंडल 2 के उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव एवम समस्त पदाधिकारी उपस्थित हुए।  सबका स्वागत मान सम्मान शाल,बुक्के देकर प्रोपराइटर रोहित शर्मा,बजरंग शर्मा, एवँ राम शर्मा ने मिलकर किया,और सबका आभार प्रकट किया।

🌹🌹जनता और महगाई 🌹🌹चीजों के बढ़ते भावों ने।नेता के झूठे दावों ने।

Image
🌹🌹जनता  और महगाई 🌹🌹 चीजों के बढ़ते भावों ने। नेता के झूठे दावों ने। सब कुछ चौपट कर डाला। कैसा ये गड़बड़ घोटाला। जनता बनी बेचारी है। जीने की लाचारी है। सब कुछ सहने को मजबूर। बेबस रहने को मजबूर। केरोसिन भी बंद हो गया। कपड़ों में पैबंद हो गया। मुफ़्त अनाज तो मिल जाता। पल भर को चेहरा खिल जाता। पर मुस्किल बड़ी पकाएं कैसे । गैस के चूल्हे जलाएं कैसे। सिलिंडर भी अब हजार हो गया। घरवाला बेरोजगार हो गया। अब रोटी भी पाएं कैसे। मुफ्त का बॉटल भराएं कैसे। हे ईश्वर अब तू ही सहारा। है केवल तू पालन हारा। काश मैं भी नेता होता। जनता से ही लेता होता। झूठे सपने रोज दिखाता। वादों से अपने भरमाता। जब चुनाव की बेला आती। तब रैली क्या रेला आती।  सोच सोच मन है हैरान। क्यों मंहगाई लेती जान। नरसिंह हैरान जौनपुरी मुंबई 7977641797

मनोज दुबे ने वॉलीबॉल टूर्नामेंट के विजेताओं को बांटे पुरस्कार

Image
मनोज दुबे ने वॉलीबॉल टूर्नामेंट के विजेताओं को बांटे पुरस्कार भायंदर।  मीरा भायंदर महानगरपालिका के प्रभाग-21 स्थित पूनमसागर कम्पलेक्स मीरारोड के आरक्षण क्र.196, डॉ अब्दुल कलाम मैदान में ऑल बॉयज स्पोर्ट्स क्लब द्वारा भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम में भाजपा नगरसेवक मनोज राम नारायण दुबे ने फाईनल मैच की विजयी टीम को प्रथम पुरस्कार एवं उपविजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर सुमित सिंह समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। वॉलीबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए मनोज दुबे ने आयोजन समिति एवं विजयी टीम के साथ ही साथ सभी टीम के खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।