झोपड़ावासियों को टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाएं सरकार–रेखा राम यादव

झोपड़ावासियों को टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाएं सरकार–रेखा राम यादव
 मुंबई।   झोपड़पट्टी जनता मोर्चा, मुंबई की सचिव रेखा राम यादव ने महाराष्ट्र सरकार तथा मुंबई महानगरपालिका से मांग की है कि वह झोपड़पट्टी में रहनेवाले लोगों के टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाएं। रेखा राम यादव का कहना है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के चलते बहुत कम झोपड़ावासियों को टीके लग पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि झोपड़पट्टी इलाकों में बहुत ही सघन जनसंख्या होती है। मेडिकल सुविधाओं और जागरूकता की भी कमी होती है। इसलिए झोपड़ावासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। रेखा राम यादव ने कहा कि दहिसर विधानसभा में गणपत पाटील नगर , संभाजी नगर ,भीम नगर,साईंबाबा नगर ,आजाद नगर, शिवाजी नगर, रतन नगर झोपड़पट्टी इलाकों में बहुत ही कम टीकाकरण हो पाया है। इन इलाकों में विशेष अभियान चलाकर यहां के लोगों को टीका लगाने की सख्त आवश्यकता है।झोपड़पट्टी जनता मोर्चा ,मुंबई के अध्यक्ष आर डी यादव.. महामंत्री सुरेश पाल  तथा जिला अध्यक्ष रिंकू सिंह ने भी रेखा यादव की मांग का समर्थन करते हुए सरकार से झोपड़ावासियों के टीकाकरण की दिशा में विशेष ध्यान देने तथा अभियान चलाने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती