उत्तर भारतीयों की एकता का लोहा मनवाने का सुनहरा मौका–राजहंस सिंहगोरेगांव की चौपाल में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर भारतीयों की एकता का लोहा मनवाने का सुनहरा मौका–राजहंस सिंह

गोरेगांव की चौपाल में उमड़ा जनसैलाब
मुंबई।  भाजपा उ.भा.मोर्चा गोरेगांव विधानसभा द्वारा आयोजित चौपाल में पूर्व विधायक तथा मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष राजहंस सिंह  ने हुंकार भरते हुए कहा कि आगामी महानगरपालिका चुनाव में हमारी एकता का लोहा मनवाने का सुनहरा मौका है। आपसी भेद-भाव को भूलकर हम सभी को एकजूट होकर भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान पर मतदान करना है और भाजपा ध्वज को महानगपालिका में फहराना है। महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री व विधायक श्रीमती विद्या ठाकुर के नेतृत्व में, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य श्री पवन त्रिपाठी जी और उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय मोर्चा चौपाल का कार्यक्रम का आयोजन गोरेगांव विधानसभा में कल शाम 7 बजे हारमॉनी मॉल, लिंक रोड, गोरेगोव (पश्चिम) में किया गया था। इस चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक व मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष राजहंस सिंह  ने उपस्थित होकर लोगों को संबोद्धित कर रहे थे।मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने लोगों को संबोद्धित करते  हुए कहा कि वर्तमान परिस्थिति में भाजपा से बेहतर विकल्प किसी के पास नही है। केन्द्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता से आज पूरा विश्व आश्चर्य चकित है। श्री देवेंद्र फडणवीस  का मुख्यमंत्रित्व काल महाराष्ट्र का सर्वश्रेष्ठ काल था। अब हमें मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक श्री मंगलप्रभाल लोढ़ा जी ने कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज मुंबई महानरपालिका पर फहराकर शहर के विकास में अद्वितीय अध्याय लिखना है। यह जीत हम सबकी होगी, आम जनता की होगी, सभी उत्तर भारतीय की होगी।उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने लोगों को संबोद्धित करते हुए कहा कि सामाजिक एकजूटता के अभाव में हम सब बिखरे हुए थे। इसके कारण हमें मुंबई के विकास में किये गये योगदान का श्रेय नही मिलता था। आज भाजपा के नेतृत्व में हम सब संगठित हो रहे है, यहां हम सबकों भरपूर मान-सम्मान के साथ कार्यों का श्रेय भी दिया जा रहा है। मुंबई महानगरपालिका चुनाव में हमारी जीत हमारे विकास को गति देगी। हम सबको भरपूर मान-सम्मान मिलेगा।मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। परन्तु हमें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर नहीं मिलता था, जिसके कारण हम अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाते थे। आज हम सबको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भारतीय जनता पार्टी दे रही है। हम पर भरपूर विश्वास दिखला रही है, तो हमसब भी पीछे नहीं रहेंगे। हम एकजूट होकर अपनी क्षमता दिखा देगें। मुंबई महानगरपालिका पर भाजपा ध्वज फरहाने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेगे।उपस्थित लोगों को पूर्व मंत्री व विधायक श्रीमती विद्या ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर ने भी मार्गदर्शन किया और आगामी चुनाव में कमर कसकर एकजूट होने का आव्हान किया। भाजपा उ.भा.मोर्चा गोरेगांव विधानसभा द्वारा आयोजित चौपाल में पूर्व मंत्री श्रीमती विद्या ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर, पूर्व विधायक-भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष  राजहंस सिंह ,आचार्य पवन त्रिपाठी, उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता तथा मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह, नगरसेवक दीपक ठाकुर, नगरसेविका श्रीकला पिल्लई , बलवंत वर्मा ,मंडल अध्यक्ष संतोष शा आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती