ठाणे मनपा शा. क्र.127 के प्रभारी. मुख्याध्यापक राजकुमार यादव का श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान के लिए चयन

    ठाणे मनपा शा. क्र.127 के प्रभारी. मुख्याध्यापक राजकुमार यादव का श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान के लिए चयन |
राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा शिक्षक दिवस पर ठाणे महानगर पालिका शा.क्र.127 के प्रभारी मुख्याध्यापक राजकुमार रामलखन यादव को उनके उत्कृष्ट अध्यापन कार्य के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान के लिए महाराष्ट्र  राज्य से चयन किया गया है। यह सम्मान 5 सितम्बर को प्रीतमलाल दुआ सभागृह इंदौर ,मध्यप्रदेश में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। विदित हो कि यादव को ठाणे महानगरपालिका द्वारा 'आदर्श शिक्षक महापौर पुरस्कार', फरीदाबाद हरियाणा द्वारा शिक्षा भूषण' सम्मान, समन्वय संकल्प निबंध प्रतियोगिता 'प्रथम क्रमांक', सुमन मोटल्स निबंध प्रतियोगिता 'प्रथम क्रमांक, महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड (दिल्ली), शिक्षक गौरव रत्न एवं राष्ट्रीय एकात्मता प्रतिभा रत्न व राज्य स्तरीय शिक्षक रत्न पुरस्कार, विद्यासागर, विद्यवाचस्पति व भारतीय भाषा रत्न सम्मान (उज्जैन) मध्य प्रदेश, काव्य- कुमुद, कलम -कलाधर व राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान (राजस्थान), भारत गौरव सम्मान पाथरी (महाराष्ट्र), लोकमान्य तिलक सम्मान (महाराष्ट्र), शहीद मंगल पांडे सम्मान (महाराष्ट्र), भारतीय पत्रकार संघ द्वारा आदर्श शिक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार (नासिक), राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन द्वारा 'भाषा गौरव सम्मान', श्री नवमान साहित्य अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) द्वारा 'विचार सृजन सम्मान' विशिष्ट शिरोमणि रत्न भीलवाड़ (राजस्थान), साहित्य मंडल श्री नाथ द्वारा 'साहित्य सौरभ सम्मान' (राजस्थान) तथा अनेकों सम्मान एवं पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उनके विभिन्न शैक्षणिक लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। उनके द्वारा लिखित हमारे प्रेरणा स्रोत नामक पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। वे छात्रों में अत्यंत प्रिय हैं। आर. के. स्टडी चैनल यूट्यूब द्वारा छात्रों के लिए लगभग ३५०उपयोगी वीडियो बना चुके हैं। उनके इस सम्मान से शिक्षक समुदाय में खुशी की लहर है।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती