नवनियुक्त मुख्याध्यापकों का स्वागत समारोह सम्पन्न

नवनियुक्त  मुख्याध्यापकों का स्वागत समारोह सम्पन्न 
  
मुंबई।  बृहन्मुंबई महानगर पालिका एफ- उत्तर शिक्षण विभाग अंतर्गत कोरबा  मिठागर मनपा हिंदी  शाला  क्र-1 में पदोन्नत मुख्याध्यापकों का स्वागत - सत्कार समारंभ प्रशासकीय अधिकारी किसन पावडे - पाटिल के मार्गदर्शन  में  आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रभाग क्र-181 की  लोकप्रिय स्थानिक  नगरसेविका पुष्पा कोली ने किया। एफ -उत्तर विभाग के विभाग  निरीक्षक जगदीश  एन   गायकवाड, श्रीमती प्रीती पाटिल, इरफान शाह तथा कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली  ने नवनियुक्त मुख्याध्यापकों श्रीमती  प्रितपाल कौर अरोरा( कोरबा मिठागर हिंदी शाला क्र-1 )  देवेन्द्र कुमार सिंह( कोरबा मिठागर हिंदी शाला क्र-2 ), पंचदेव मौर्य( नाडकर्णी पार्क हिंदी शाला क्र -2) , कुतुबद्दीन शेख( कोरबा  मिठागर उर्दू शाला  तथा  श्रीमती फहिमा युसुफ  पटेल ( प्रा वामन राव उर्दू शाला क्र-2 ) का अपने मंतव्य व्यक्त करते हुए एफ- उत्तर विभाग की तरफ से पुष्प गुच्छ प्रदान कर हार्दिक स्वागत - सत्कार तथा अभिनंदन किया। एफ- उत्तर  विभाग  की महापौर पुरस्कृत -आदर्श मुख्याध्यापिका  श्रीमती लीलावती  सिंह , विनोद कुमार मिश्र,   इमारत प्रमुख मुख्याध्यापक सूर्यकांत विरकर,  जसपाल कौर बांगा,  विजय सिंह, शिक्षक-लल्लन यादव,  खोब्रा कडे  समाज सेवक रामरूप यादव अवधेश गिरि, विनय कुमार  सिंह ने भी अभिनंदनीय सभी मुख्याध्यापकों का सम्मान किया। नवनियुक्त सभी मुख्याध्यापकों ने भी कर्म  को ही पूजा  मानते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु स्वयं को  समर्पित ढंग से कार्य करने का आश्वासन  दिया।  एफ - उत्तर  विभाग शाला  व्यवस्थापन समिति अध्यक्ष- मार्कंडेय गिरि तथा प्रतिनिधि  मंडल व  सभी मुख्याध्यापकों/ इंचार्ज के तत्त्वावधान में उक्त सत्कार समारंभ आयोजित किया गया।  कोरबा मिठागर शाला इमारत  के यशस्वी शिक्षकोँ - आनंद कुमार सिंह, राम खेलावन वर्मा , उमाशंकर यादव, विजय आप्तुर कर, प्रशांत पिंगले , मरस कोल्हे, लोकेश मोहुर्ले, राजन राठोड, मीना  धोंगडे, भरत  झाम्बरे, शारदा आईर सहित शिक्षा - समाज की अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी सत्कार समारंभ  में सहभागी होकर कार्यक्रम को सुशोभित किया। सत्कार समारंभ में कोविड- 19 की मर्यादाओं को  विशेष रूप से  ध्यान में रखा गया। कार्यक्रम का सुनियोजित संचालन  महापौर पुरस्कृत शिक्षक हवलदार सिंह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती