उत्तर भारतीय समाज की सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहूंगा–सांसद मनोज कोटक

उत्तर भारतीय समाज की सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहूंगा–सांसद मनोज कोटक
 मुंबई। उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के कार्यकर्ताओं की मेहनत और जोश के बल पर भारतीय जनता पार्टी मुंबई महानगरपालिका चुनाव में सर्वाधिक वार्डों में विजई होकर अपना महापौर बनाने में कामयाब होगी। ईशान्य मुंबई जिला उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा भांडुप में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रुप में बोलते हुए सांसद मनोज कोटक ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अथक तथा दूरदर्शितापूर्ण प्रयासों का नतीजा है कि आज भारत कोरोना मुक्त देश की तरफ बढ़ रहा है। दुनिया में भारत सर्वाधिक टीकाकरण वाला देश बन चुका है। हमारी सफल विदेश नीति के चलते हमारे दुश्मन देशों की हालत पतली हो गई है। मनोज कोटक ने कहा कि देश आज पुनः अपनी वैभवशाली परंपरा तथा गौरवपूर्ण इतिहास की तरफ बढ़ रहा है।  उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए मनोज कोटक ने कहा कि यह उनकी मेहनत का फल है कि संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज का आशीर्वाद, भारतीय जनता पार्टी के साथ है। कार्यक्रम में उस समय जोरदार तालियों सुनाई दी ,जब मनोज कोटक ने अपने भाषण के कुछ अंश भोजपुरी में कहा। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज की सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए वे अग्रिम पंक्ति में खड़े मिलेंगे।कार्यक्रम को मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह , वरिष्ठ नगरसेवक श्रीनिवास त्रिपाठी भगवा जिला भाजपा संगठन के अध्यक्ष अशोक राय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सूर्य प्रकाश दुबे, कांग्रेसी नेता ओम शर्मा, जिला युवक कांग्रेस के पदाधिकारी निलेश विश्वकर्मा,प्रेम गुप्ता, राजेश शर्मा समेत अनेक पार्टियों के लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला के प्रभारी वीरेंद्र दुबे और संजीव सिंह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती