महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि 
मुंबई। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के समय करोड़ों हिन्दुओं में उत्तेजना का संचार करनेवाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को उत्तर भारतीय मोर्चा, महाराष्ट्र प्रदेश ने विद्यमान विरोधी पक्षनेता श्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की। अयोध्या में प्रभु श्रीरामचंद्र जी के मंदिर को बनाने के लिए मुख्यमंत्री पद व सत्ता की परवाह न करने वाले कल्याण सिंह यह श्रीराम को समर्पित व्यक्तित्व थे। इन शब्दों में पूर्व मुख्यमंत्री व विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को आदरांजलि समर्पित की। उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष डॉ संजय पांडेय, भाजपा के नवनियुक्त महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा की प्रभारी व प्रवक्ता श्वेता शालिनी, ब्रिजेश सिंह, प्रद्युम्न शुक्ला, संतोष सिंह, फूल सिंह आदि इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल के दौरान राम मंदिर के लिए शुरू लडाई निर्णायक चरण में पहुंच गई। किसी भी परिस्थिति में अयोध्या में कारसेवा के लिए एकत्रित हुए कारसेवकों पर गोलीबारी नही होगी, इस नीति को मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह ने प्रत्यक्ष में लाया। अपने मुख्यमंत्री पद की परवाह न करते हुए कल्याण सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर को बनाने के लिए शुरू संघर्ष में अपना अमूल्य योगदान दिया। राम मंदिर के लिए सत्ता का त्याग करने वाले कल्याण सिंह उत्तम शासक थे। प्रभु श्रीराम को समर्पित व्यक्ति खो गया। उनके मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में नकल विरोधी कानून को लाया गया। उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कदम उठाए गए। यह उल्लेख भी इस दौरान फडणवीस ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती